करोड़ों का कॉर्पस बनाने के लिए बस इतनी रकम करनी होगी इन्वेस्ट, जानें पूरा कैलकुलेशन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SIP Investmen Tips: भारतीय निवेशक अच्छे निवेश के तौर पर सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के तहत निवेश कर रहे हैं. बहुत से निवेशक खुद के लिए एक लक्ष्य तय करके एसआईपी के माध्यम से निवेश का रास्ता चुनते हैं. अगर आप भी छोटी- छोटी राशि में लंबे समय तक निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो, आप एसआईपी करने के बारे में भी सोच सकते हैं.

हालांकि, एसआईपी में निवेश शेयर बाजार पर निर्भर करता है. इसलिए इसके रिटर्न में बदलाव भी दिख सकता हैं. अगर आप एसआईपी से करोड़ों रुपए का कॉर्पस बनानी की सोच रहे हैं तो, आज हम आपको इस पूरे कैलकुलेशन के बारे में बताने वाले हैं…… 

करोड़ो रुपए के कॉर्पस के लिए एसआईपी निवेश

आप अगर हर महीने 12,000 की SIP शुरू करते हैं और इस निवेश को करीब 19 साल तक जारी रखते हैं तो, आपका कुल निवेश 27,36,000 रुपए का  होगा. अगर एसआईपी के 12 फीसदी का अनुमानित रिटर्न आपको मिलता है तो, आपको पास एक अच्छा फंड जमा हो जाएगा.

असली खेल इस लंबे समय में कंपाउंडिंग का होगा. अगर बाजार की सभी परिस्थितियां आपके अनुकूल रही तो 19 साल के बाद आपके पास 1,05,03,905 करोड़ रुपए का कॉर्पस होगा. इस कुल रिटर्न में आपको करीब 77,67,905 लाख रुपए का सिर्फ ब्याज मिलेगा. 

क्या है एसआईपी?

सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को ही एसआईपी कहा जाता है. एसआईपी के जरिए लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. इस निवेश में आप नियमित समय और निश्चित अवधि के लिए छोटी-छोटी रकम में लंबे समय तक के लिए निवेश करते हैं.

इस तरीके से लोग लंबे समय में एकमुश्त बड़ा कॉर्पस फंड बना सकते हैं. हालांकि, एसआईपी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: वाणिज्य मंत्री का बड़ा बयान, इजरायली कंपनियों के लिए भारत में निवेश के कई नए अवसर

[ad_2]

अलर्ट! क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा यह बड़ा खतरा, गूगल ने जारी की सिक्योरिटी वार्निंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

गूगल क्रोम दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाला वेब ब्राउजर है. अगर आप भी इसे यूज करते हैं तो सतर्क हो जाने की जरूरत है. गूगल ने इसमें एक नए जीरो-डे फ्लॉ का पता लगाया है. इस सुरक्षा खामी को CVE-2025-13223 लेबल दिया गया है और यह पुराने क्रोम वर्जन को प्रभावित कर रही है. साइबर अटैकर्स ने इस खामी का फायदा उठाने की कोशिश की है. इसे देखते हुए गूगल ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है और यूजर्स से क्रोम को जल्द से जल्द अपडेट करने को कहा है. 

कहां मिली सुरक्षा खामी?

क्रोम के V8 जावास्क्रिप्ट इंजन में यह बग मिला है, जिसके चलते यह ब्राउजर एग्जीक्यूशन के दौरान कुछ टाइप के डेटा को मिसरीड करता है. इससे मेमोरी करप्ट हो सकती है, जिसका फायदा उठाकर अटैकर्स टारगेटेड डिवाइस में मलेशियस कोड रन कर सकते हैं. गूगल ने कहा कि उसे इस खामी का पता लगने से पहले ही अटैकर्स ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की थी. गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने 12 नवंबर को इस बग का पता लगाया था. यह इस साल का सातवां जीरो-डे फ्लॉ है. यानी 2025 में सात बार ऐसा हो चुका है, जब किसी बग के बारे में गूगल से पहले हैकर्स को पता चल चुका है. 

गूगल ने रोल आउट कर दी अपडेट

गूगल लगातार क्रोम की सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और उसने इस बग के लिए भी सिक्योरिटी पैच जारी कर दी है. इसे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. अगर आपको क्रोम में कोई अपडेट पेंडिंग दिख रही है तो इसे तुरंत इंस्टॉल कर लें. ऐसे सुरक्षा खामी और बढ़ते साइबर हमलों से बचाव के लिए नियमित तौर पर क्रोम और दूसरी ऐप्स को अपडेट करने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें-

कैमरा से लेकर डिजाइन तक, iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानकर आप भी खरीदना चाहेंगे

[ad_2]

Video: थैली में छेद कर बनाया शॉवर, फिर नहाया बच्चा, लोग बोले- दिमाग से नहीं हालात से गरीब है

[ad_1]


Funny Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर मजेदार और दिल छू लेने वाले वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. कभी कोई बच्चा अपनी मासूमियत से दिल जीत लेता है तो कभी उनके छोटे-छोटे जुगाड़ देखकर बड़े भी हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक बेहद मजेदार और प्यारा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने घर के बाहर नहाते हुए ऐसा तरीका अपनाता है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे हैं.

बच्चे ने देसी स्टाइल में बनाया शॉवर

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बच्चा खुले आंगन में नहा रहा है. पास में ही एक प्लास्टिक की बड़ी थैली पानी से भरी हुई लटक रही है और बच्चा पूरे मजे के साथ अपने शरीर पर साबुन लगा रहा है. जैसे ही उसके ऊपर पानी डालने का समय आता है, वह कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है. बच्चा पास में रखी झाड़ू उठाता है और उससे पानी भरी थैली में छेद कर देता है. थैली में छेद होते ही पानी शावर की तरह गिरने लगता है और बच्चा बड़े मजे से नहाना शुरू कर देता है. यह पूरी तरह देसी स्टाइल का शॉवर है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि बच्चे कितनी तेजी से दिमाग लगाकर जुगाड़ ढूंढ लेते हैं.

नजारा देखकर छोटे बच्चे हंस-हंसकर हुए लोटपोट

मजेदार बात यह है कि बच्चा नहाते-नहाते डांस भी करता दिखाई देता है. पास में बैठे दो और छोटे बच्चे हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और इस पूरे नजारे को इंजॉय कर रहे हैं. इस बीच किसी ने मोबाइल कैमरे से यह पूरा दृश्य रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा किबच्चा तो दिमाग वाला निकला तो किसी ने कहा कि ये है असली देसी जुगाड़. कई लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं क्योंकि इसमें बच्चे की मासूमियत और देसी मजा सब कुछ एक ही फ्रेम में मिल जाता है.


सहायक शिक्षक के 13000 से ज्यादा पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये कैंडिडेट्स फटाफट कर लें अप्लाई

[ad_1]

पश्चिम बंगाल के टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास कर चुके हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 19 नवंबर से खोल दिया गया है. यह घोषणा टीईटी 2023 के परिणाम 24 सितंबर को जारी होने के बाद सामने आई है.

पश्चिम बंगाल के टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास कर चुके हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 19 नवंबर से खोल दिया गया है. यह घोषणा टीईटी 2023 के परिणाम 24 सितंबर को जारी होने के बाद सामने आई है.

सितंबर के तीसरे सप्ताह में ही शिक्षा मंत्री ने बताया था कि 13,421 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की जाएगी. ये सभी पद राज्य संचालित और राज्य मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा जूनियर बेसिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों के लिए हैं.

सितंबर के तीसरे सप्ताह में ही शिक्षा मंत्री ने बताया था कि 13,421 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की जाएगी. ये सभी पद राज्य संचालित और राज्य मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा जूनियर बेसिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों के लिए हैं.

अब बात करते हैं आवेदन प्रक्रिया की. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 19 नवंबर 2025 से सक्रिय कर दिया जाएगा, जहां टीईटी पास अभ्यर्थी आसानी से लॉग इन कर आवेदन भर सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पोर्टल खुलते ही आवेदन कर दें, ताकि आखिरी समय में होने वाली तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

अब बात करते हैं आवेदन प्रक्रिया की. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 19 नवंबर 2025 से सक्रिय कर दिया जाएगा, जहां टीईटी पास अभ्यर्थी आसानी से लॉग इन कर आवेदन भर सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पोर्टल खुलते ही आवेदन कर दें, ताकि आखिरी समय में होने वाली तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज जैसे टीईटी स्कोरकार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार कर कर रखें. इससे आवेदन भरना और भी आसान हो जाएगा.

इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज जैसे टीईटी स्कोरकार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार कर कर रखें. इससे आवेदन भरना और भी आसान हो जाएगा.

हालांकि टीईटी पास उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा, लेकिन अंतिम चयन लिखित प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही होगा. इसलिए अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया के दौरान अपडेट रहना जरूरी है. इसके लिए वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखना चाहिए.

हालांकि टीईटी पास उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा, लेकिन अंतिम चयन लिखित प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही होगा. इसलिए अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया के दौरान अपडेट रहना जरूरी है. इसके लिए वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखना चाहिए.

Published at : 20 Nov 2025 06:29 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

IPL 2026 ऑक्शन में 20 करोड़ में बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, सभी 10 टीम लगा सकती हैं बोली

[ad_1]


IPL 2026 की नीलामी इस बार धुआं उठाने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले दिग्गज इस बार ऑक्शन में आ सकते हैं. ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट खाली होंगे, टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये बचे हैं. जाहिर तौर पर ऑक्शन में प्लेयर्स पर खूब सारा पैसा बरसने वाला है. मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सहित 3 खिलाड़ियों पर 20 करोड़ से ज्यादा बोली लगी थी. इस बार भी नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर आ सकते हैं, जिनको लेकर बिडिंग वॉर शुरू हो सकता है.

1. आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल ने अपने ऐतिहासिक करियर में 2651 रन और 123 विकेट लिए हैं. 12 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले रसेल को इस बार KKR फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया है. रसेल अच्छे फील्डर हैं, समय-समय पर टीम को विकेट लेकर देते हैं और उनकी बड़े-बड़े हिट लगाने की काबिलियत से पूरी दुनिया वाकिफ है. रसेल जैसे दिग्गज का ऑक्शन में आना मतलब बिडिंग वॉर लगभग तय लग रहा है.

2. कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर अटकलें हैं कि इस बार टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग सकती है. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी करके कहा कि इस बार ऑक्शन में ग्रीन की काफी डिमांड देखने को मिल सकती है. ग्रीन अच्छी फॉर्म में भी हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर आ रहे हैं और टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 160 से भी अधिक है. एक टप्पे पर गेंदबाजी कर सकते हैं, मिडिल ऑर्डर में या फिर लोवर मिडिल ऑर्डर में आकर फिनिशर का रोल भी अदा कर सकते हैं. इसी खासियत की वजह से ग्रीन पर बहुत ऊंची बोली लग सकती है. आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर और मोईन अली के रिलीज होने से KKR को ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है और उसके पास 64 करोड़ से ज्यादा रकम भी बची है.

3. डेविड मिलर

ऑक्शन कई बार अप्रत्याशित तरीके से भी आगे बढ़ता है. पिछली बार की बात करें तो वेंकटेश अय्यर पर बोली देखते-देखते 23.75 करोड़ तक चली गई थी. मथीशा पाथिराना जैसे युवा तेज गेंदबाज पर भी बहुत ऊंची बोली लगना संभव है. मगर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा हुआ है, इन दोनों के स्क्वाड में डेविड मिलर जैसा फिनिशर आने से उनका स्क्वाड मजबूत हो जाएगा. विशेष रूप से KKR के पास अब कोई फिनिशर नहीं बचा है. इसलिए कोलकाता की टीम मिलर का रुख कर सकती है और बिडिंग वॉर में CSK का शामिल होना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

करियर के 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज, कितने भारतीयों ने किया ऐसा? यहां जानें

[ad_2]

Video: लाइव डिबेट शो में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस नेता, चलाए लात-घूसें, लोग बोले- पंजा जीत गया

[ad_1]


Fight Between BJP and Congress Leader on Debate: राजनीतिक डिबेट के दौरान चीखना-चिल्लाना तो आम बात है, लेकिन यहीं डिबेट अगर मारपीट में बदल जाए तो यह एक गंभीर मुद्दा बन जाता है. हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा के दौरान योयो टीवी के लाइव शो में बीजेपी समर्थक और कांग्रेस नेता के बीच हाथापाई होती नजर आई है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पार्टियों के लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं.

पहले बीजेपी नेता ने मारा धक्का

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि बीजेपी नेता और कांग्रेस नेता डिबेट में मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी लाइव डिबेट शो के दौरान बहस मुक्केबाजी में बदल गई. पहले बीजेपी नेता कांग्रेस नेता को धक्का देता है. वीडियो में दोनों पार्टियों के लोग एक-दूसरे को मारते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं डिबेट शो की एंकर उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी मारपीट जारी रहती है. इस घटना के दौरान स्टूडियो में अफरा-तफरी मच जाती है. एंकर चिल्लाती है, बैठिए, शांत हो जाइए. यह वीडियो महज 21 सेकंड का है, लेकिन इतना खतरनाक की देखने वाला हैरान रह जाए.

छोटे बच्चों की तरह लड़ रहे हैं -बोले यूजर्स

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस पर लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कुछ लोग तो वीडियो को मजाक के तौर पर देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि लाइव शो के दौरान इस तरह की हरकत कैसे हो सकती है? कुछ ने कहा कि यह छोटे बच्चों की तरह लड़ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लगातार लोगों के तमाम कमेंट्स सामने आ रहे हैं.


नेपाल में फिर भड़केगी हिंसा? Gen-Z और UML कैडर के बीच बढ़ा तनाव, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

[ad_1]


भारत से सटे नेपाल के बारा जिले में बुधवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब Gen-Z युवाओं और अपदस्थ प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया. बारा जिला प्रशासन ने बताया कि सिमारा एयपोर्ट के 500 मीटर के दायरे में दोपहर 12:30 बजे से रात 8:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.

एयरपोर्ट पर विरोध और झड़प
झड़प उस समय हुई जब बुद्ध एयर का विमान सीपीएन-यूएमएल नेता महासचिव शंकर पोखरेल और युवा नेता महेश बसनेत को लेकर काठमांडू से सिमारा के लिए उड़ान भरने वाला था. दोनों नेताओं को सरकार विरोधी रैली को संबोधित करना था. सिमारा आने की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में Gen-Z प्रदर्शनकारी एयरपोर्ट पर विरोध के लिए इकट्ठा हो गए, जहां उनकी सीपीएन-यूएमएल समर्थकों से भिड़ंत हो गई.

उड़ानें रद्द, नेता लौटे वापस
झड़प के बाद बुद्ध एयरलाइंस ने काठमांडू-सिमारा की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं. इसमें वह उड़ान भी शामिल थी जो दोनों सीपीएन-यूएमएल नेताओं को लेकर जानी थी. बढ़ते तनाव के चलते दोनों नेता वापस लौट गए. बता दें कि Gen-Z वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है. इन्हें ‘डिजिटल नेटिव’ भी कहा जाता है, क्योंकि वे इंटरनेट और स्मार्टफोन के दौर में बड़े हुए हैं.

यूएमएल क्या है?
यूएमएल यानी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) नेपाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है. यह पार्टी वामपंथी विचारधारा पर आधारित है और लंबे समय तक नेपाल की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है. पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली इसी पार्टी के शीर्ष नेता हैं. यूएमएल खुद को राष्ट्रीयता, स्थिरता और विकास का पक्षधर बताती है, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी नीतियों और नेतृत्व को लेकर युवाओं खासकर Gen-Z-के बीच असंतोष बढ़ा है, जिसके चलते कई बार विरोध प्रदर्शन भड़कते रहे हैं.

तनाव बढ़ा, सुरक्षा बल तैनात
इस सप्ताह की शुरुआत से शुरू हुए ये विरोध प्रदर्शन अब और तेज़ हो गए हैं. कई जगह युवा प्रदर्शनकारियों और यूएमएल समर्थकों के बीच गरमागरम बहस और झड़पें हुई हैं. हालात काबू में रखने के लिए बारा जिले के कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.

[ad_2]

Weekly Tarot Reading 23-29 November 2025: मेष से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अंतिम सप्ताह!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Weekly Tarot Card Reading Mesh To Kanya 23-29 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, नवंबर का आखिरी हफ्ता काफी खास रहने वाला है. इस अंतिम सप्ताह में कई ग्रह राशि और नक्षत्र अपना स्थान बदलेंगे. ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर इस प्रभाव देखने को मिलेगा.

23 से 29 नवंबर तक बुध तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां वो शुक्र ग्रह के साथ युति बनाकर राज लक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे. आइए जानते हैं मेष से कन्या राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल क्या कहता है?

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. आपको अपने जीवन को व्यावहारिक बनने की कोशिश करनी चाहिए. इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य और धन संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है.

साथ ही आपको ऐसा महसूस होगा की आपके कार्यों में देरी हो रही है. लेकिन, जो कुछ चीजें आप बदल नहीं सकते, उनके साथ संजोता करना ही सबसे बुद्धिमान होगा.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी गंभीर विषय में चर्चा करने से बचने की जरूरत है. क्योंकि, इससे कटुता का माहौल उत्पन्न हो सकता है.

कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों इस सप्ताह खुद को थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं. हालांकि, आज आपके साथ कुछ विशेष नहीं हो पाएगा. आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं.

आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर इस हफ्ते थोड़ा काबू रखें और कोई भी डील करते समय धैर्य से काम लें.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Reading)

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस हफ्ते आपके विचार हो सकता है लोगों से मैच न कर पाएं. जिस वजह से आप लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट आ सकती है.

आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, वरना आपको हानि हो सकती है.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल ( Leo Weekly Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना लेकर आने वाला है. इसलिए आप चाहें तो जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं. इस हफ्ते आपको अपने जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि मिलेगी.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां दिलाने वाला रहेगा. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी खुशमिजाज माहौल में बीतेगा.

आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी. इस हफ्ते आप अपने सभी काम समय से पूरा करने में सफल रहेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मृदुल तिवारी इंटरव्यू | बिग बॉस 19 अनुचित निष्कासन, राज़, मृदुल की नतालिया और गौरव खन्ना से मुलाक़ात

[ad_1]

Ent Live को दिए अपने interview में Mridul Tiwari ने कहा की उन्होंने अपने घर में यही सीखा है और उनकी mother से उन्हें यही lessons मिले हैं। और मैंने अपनी family की तरह ही उन सब को देखा है।  Bigg Boss में ऐसे तो नहीं मगर Farhanaa से मेरी लड़ाई हो जाती थी मैं खुद को बहुत control करता था की न answer करूं किसी को but Farhanaa मुझे इतना poke करतीं थीं की उसे उसके तरीके से ही समझाना पड़ता था।difference था सिर्फ ये की उस house में रोज race हो रही थी जीतने के लिए। Mridul ने कहा की Bigg Boss journey पर कहा के की जब सब उनसे पूछते की उनका Game plan क्या है तो वो कहते की वो कोई Gamer नहीं हैं। वो Bigg Boss एक reality show में जा रहे है और real ही रहेंगे।जब जैसे जिस चीज पर reaction आयेंगे वो देंगे।  अगर मैं aggresive या controversial दिखता तो मेरे लोगों को बुरा लगता की हम इसे दूसरे तरह जानते हैं और यहां screen पे ये कुछ और ही है और जो मेरे fans को मैं जैसा पसंद हूं वैसा ही रहूंगा. Mridul ने कहा की वो अभी evict हो कर आए हैं तो सारे episodes तो उन्होंने नहीं देखे मगर उन्हें information मिली के 20 days उन्हें बिल्कुल भी नहीं दिखाया गया फिर भी उन्होंने खुद देखने का decision लिया और अपना eviction episode 80 देखा उसमें मैंने notice किया कि मुझे सिर्फ starting और ending में screentime दिया गया। उसके बीच जो मैंने speech दी अपने fans के लिए जिससे मैं अपने fans से connect करती जिसमें मैंने कहा कि U .P ,Delhi,Haryana,Rajasthan,M.P के लोगों ने मुझे इतना love दिया उनके लिए मैं trophy ले जाना चाहता हूं thatswhy मुझे सब vote करना और मैं english नहीं जानता मगर hearts को जोड़ने के लिए language नहीं emotions की जरूरत होती है। आगे Mridul ने बताया कि सारे age के लोगों के involvement से उनका content strong बना youtube पर और aurdience उससे connected होती गई। अपनी youtube journey share करते हुए mridul ने कहा की उनकी फैमिली ने न उनको stop किया न ही बहुत support किया। उनके father कहते थे की अगर अच्छा करेंगे तो ठीक नहीं करेंगे तो farming कर लेंगे। Mridul ने अपने relationship को discuss करते हुए बोला की वो और Nataliea बस friends हैं और उनकी wife उनकी mother की पसंद से आएगी। अपने gadi वाले incident को शेयर करते हुए Mridul ने कहा की Lamborghini पे जय श्री राम लिखा हुआ था जो trend ही मैने चालू किया अब उस गाड़ी के साथ कोई Accident होता है तो वो मुझसे ही connected होगा मैं कितना भी उसमें involve न हूं। अपने devotion के लिए उन्होंने कहा की वो God को thanks करने मंदिर जाते हैं।Kunika के साथ argument पे Mridul बोले की अगर हम दोनों एक दूसरे को कुछ कहेंगे तो दोनों की families hurt होंगी।Mridul ने खुद के कम connected होने पे कहा की बाकी सब Mumbai से थे और मैं Delhi से ये difference था जिस वजह से वो कम connected थे ।Elvish yadav के support करने pe Mridul bole की एक brotherhood है हमारे बीच और होना भी चाहिए। अपने actor बनने पर Mridul बोले की वो हर वो काम करेंगे जो उन्हें एक better person बनाए।

[ad_2]

गलती से किसी और को भेज दिया मेल? टेंशन नहीं, सेंट मेल को ऐसे कर सकते हैं अनडू, जानें तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

चाहे आप स्टूडेंट हो या वर्किंग प्रोफेशनल, मेल भेजने की जरूरत सबको पड़ती है. कई बार जल्दबाजी या लापरवाही से मेल किसी दूसरे एड्रेस पर चला जाता है. अगर आपसे भी ऐसी गलती होती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. जीमेल पर भेजे गए मेल को अनडू सेंट करने का ऑप्शन होता है. यानी आप भेजे को मेल के कैंसिल कर सकते है, जिससे यह रिसीवर के पास नहीं पहुंचेगा. आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं. 

कैसे काम करता है यह फीचर?

यह फीचर किसी मेल को पहले से सेट किए हुए टाइम पीरियड तक सेंड होने से रोक लेता है. ऐसे में यूजर को इस मेल को रिसीवर के इनबॉक्स में पहुंचने देने से रोकने का मौका मिल जाता है. जीमेल के डेस्कटॉप वर्जन के साथ-साथ मोबाइल पर भी यह फीचर मिलता है और दोनों में ही यूज करने का तरीका लगभग एक जैसा है. 

भेजे हुए मेल को कैसे अनडू करें?

अगर आपने डेस्कटॉप से मेल भेजा है तो मेल भेजने के बाद लेफ्ट बॉटम कॉर्नर में मैसेज सेंट बॉक्स अपीयर होता है. इस पर अनडू का ऑप्शन होता है. इसे क्लिक करते ही मेल दोबारा ओपन हो जाता है. आप इसे चाहें तो एडिट या डिलीट भी कर सकते हैं. इसी तरीके से मोबाइल पर मेल भेजते ही सेंट नोटिफिकेशन आता है. इस पर अनडू का ऑप्शन दिया होता है. इस पर टैप कर आप भेजे गए मेल को अनडू कर सकते हैं.

कैंसिलेशन टाइम को कैसे बढाएं?

जीमेल अपने यूजर्स को भेजे हुए मेल को अनडू करने का टाइम पीरियड सेट करने का भी ऑप्शन देती है. इसके लिए जीमेल ओपन कर गियर आइकन पर क्लिक या टैप करें. अब यहां सी ऑल सेटिंग में जाएं. इसके बाद जनरल टैब के नीचे अनडू सेंड का ऑप्शन दिखेगा. इसमें आप कैंसिलेशन टाइम को 5-30 सेकंड के बीच सेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Earbuds या Neckband में से कौन-सा खरीदें? ये बातें पढ़कर दूर हो जाएगी कंफ्यूजन

[ad_2]