Bitcoin–Gold Crash| क्या अब Share Market की बड़ी Rally आने वाली है| Gold–Sensex Ratio Explained

[ad_1]

Share Market में Uncertainty लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये अनिश्चितता खत्म होने वाली है। पिछले एक महीने में Crypto और Gold जैसे Alternative Assets में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। Bitcoin अपने All Time High, यानी 1.25 लाख डॉलर से लगभग 30 प्रतिशत टूटकर 90,000 डॉलर तक पहुंच गया है। इसी तरह Ethereum भी पिछले 24 घंटों में 4.75 प्रतिशत और पिछले एक महीने में 22 प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर 3,018 डॉलर पर आ गया है। इस तेज गिरावट की वजह से Investors को 1 Trillion डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने हालिया Crypto Rally के दौरान Invest किया था। इस Crash के पीछे सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है US Federal Reserve की Rate-Cut की संभावनाओं में कमी, जो अब दिसंबर के लिए 50 प्रतिशत से नीचे आ चुकी है। यही वजह है कि Risky Assets से पैसा निकल रहा है। Bitcoin के 100k का स्तर टूटने के बाद से Crypto Market लगातार नीचे की ओर जा रहा है। जहां October में Bitcoin ETFs में भारी निवेश देखने को मिला था, वहीं अब सिर्फ 36 घंटों में 950 Million डॉलर से ज़्यादा का Outflow रिकॉर्ड हुआ है। US Shutdown और Tariff Uncertainty भी इस Outflow की बड़ी वजह थी, हालांकि अब ये हालात सामान्य हो चुके हैं। Crypto के Long-Term Estimates अभी भी सकारात्मक हैं, लेकिन हालिया गिरावट कहाँ रुकती है, यही Market Sentiment को आगे तय करेगा। ध्यान रहे कि Bitcoin इस साल April में भी 74,000 डॉलर तक गिरा था।

[ad_2]

जींस-शर्ट पहनकर मंत्री बने दीपक प्रकाश, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा; जानें कौन हैं उपेंद्र कुशवाह

[ad_1]


बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े चेहरे नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हुई, वह थे दीपक प्रकाश यानी उपेंद्र कुशवाहा के बेटे. वजह सिर्फ यह नहीं कि उन्हें बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाया गया, बल्कि उनका जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर शपथ लेना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जैसे ही वह पटना के गांधी मैदान में मंच पर पहुंचे, कैमरों ने तुरंत उनका लुक कैद कर लिया और कुछ ही मिनटों में यह सोशल मीडिया पर छा गया.

‘जींस-शर्ट वाले मंत्री’ वायरल हुए

दीपक प्रकाश के शपथ लेने का वीडियो और फोटो जैसे ही एक्स (ट्विटर) पर आए, लोग तरह–तरह के कमेंट करने लगे. कई यूजर्स ने मजाक किया कि बिहार में पहली बार कोई नेता जींस और शर्ट पहनकर मंत्री बना है. एक यूजर ने लिखाबिना चुनाव लड़े सीधे मंत्री और लुक ऐसा जैसे कॉलेज जा रहे हों… नीतीश कैबिनेट में नया स्टाइल आ गया है.

वहीं, दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा नीतीश कैबिनेट का सबसे बड़ा सरप्राइज-जींस, शर्ट और क्रॉक्स में शपथ… परिवारवाद का नया फैशन कई लोगों ने कहा कि यह लोकतंत्र में परिवारवाद का ताजा उदाहरण है, क्योंकि दीपक प्रकाश अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. लेकिन फिर भी उन्हें मंत्री बना दिया गया.

यह भी पढ़ें – दुनिया में कहां होती है सबसे सस्ती MBBS की पढ़ाई, जानें कितनी लगती है फीस?



कौन हैं दीपक प्रकाश?

हालांकि उनका राजनीतिक सफर बहुत लंबा नहीं है, लेकिन उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि मजबूत है. वह आरएलएम सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं. उन्हें नीतीश सरकार में रालोमो कोटे से मंत्री बनाया गया है.

सबसे खास बात यह है कि दीपक किसी भी सदन ना विधानसभा और ना ही विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं. इसलिए उन्हें छह महीने के अंदर एमएलसी या एमएलए बनना होगा. माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी की खाली हुई एमएलसी सीट पर उन्हें भेजा जा सकता है.

यह भी पढ़ें  – गुजरात में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी


भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हें एशेज सीरीज? कल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पहला टेस्ट

[ad_1]


एशेज शृंखला कल यानी 21 नवंबर से शुरू हो रही है. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेली गई, तब इंग्लैंड 4-0 से हार गया था. इंग्लैंड टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में अच्छा करना आसान नहीं होगा. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए भी पहले मैच की चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पर्थ टेस्ट नहीं खेल रहे होंगे.

एशेज में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 34 बार ऑस्ट्रेलिया और 32 बार इंग्लैंड ने यह सीरीज जीती हुई है. वहीं मैचों की बात करें तो एशेज इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 340 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 140 और इंग्लैंड ने 108 मैच जीते हैं.

कब और कहां लाइव देखें एशेज सीरीज?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार पहला टेस्ट मैच सुबह 7:50 बजे शुरू होगा और टॉस 7:20 पर होगा.

भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. वहीं मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. अगर आपके पास जियो का सिमकार्ड है, तो कुछ रिचार्ज प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है, जिससे आप एशेज मैच फ्री में लाइव देख सकते हैं.

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर चुका है. स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे होंगे. वहीं इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय स्क्वाड घोषित किया था.

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड का 12 सदस्यीय स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड

यह भी पढ़ें:

Watch: मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल

IPL 2026 Auction: इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल

[ad_2]

Year 2026 Prediction: क्या 2026 में आएगा आर्थिक भूचाल? भारत और कई देशों में Cash Crisis का खतरा

[ad_1]


Year 2026 Prediction: वैदिक पंचांग के अनुसार, 2026 के राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति से ही देश और दुनिया की दिशा व दशा तय होती है. वैसे तो गुरु का राजा होना शुभ माना जाता है. इससे धर्म की ओर लोगों का झुकाव बढ़ता है और धार्मिक कार्य अधिक होते हैं. लेकिन मंगल का मंत्री होना विश्व के लिए अशांति और तनाव का संकेत है.

साल 2026 के लिए यदि आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो, नया साल शुरू होने से पहले लगभग हर मोर्चे को लेकर विभिन्न तरह की भविष्यवाणियां भी सामने आती हैं. 2026 के लिए आर्थिक संकट (Economy Collapse) की भविष्यवाणियां खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. आइए जानते हैं क्या सच में साल 2026 आर्थिक भूचाल लेकर आने वाला है!

साल 2025 के लिए भी भविष्यवक्ताओं ने युद्ध, प्राकृतिक आपदा आदि संबंधित कई तरह की डरावनी भविष्यवाणियां की थीं. लेकिन 2026 में भी संकट कम नहीं होने वाला है. बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की 2026 के लिए ‘कैश क्रश’ की भविष्यवाणी इन दिनों लोगों को डरा रही है.

2026 में बढ़ेगा ‘कैश क्रशका खतरा

बाबा वेंगा ने 2026 में कथित तौर पर भयानक आर्थिक संकट की भविष्यवाणी की है, जिसे कैश क्रश या कैश की तंगी का नाम दिया गया है. AI, आपदा, युद्ध आदि समेत बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में 2026 में ‘कैश क्रश’ की बात भी कही गई है, जिसका अर्थ है कि, साल 2026 में आभासी (Virtual) और भौतिक (Hard) दोनों प्रकार की मुद्रा प्रणालियों में बड़ी विफलता आ सकती है, जिससे वैश्विक मंदी (Global Recession) की स्थिति भी बन सकती है.

क्रैश क्रश की भविष्यवाणी चिंता का विषय

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में दुनियाभर में आर्थिक व्यवस्था डगमगा सकती है. नगद हो या फिर डिजिटल मुद्रा सब ध्वस्त हो जाएगी. वैश्विक बाजार में जैसे-जैसे अस्थिरता, महंगाई और ब्याज की बढ़ोतरी हो रही, वैसे-वैसे बाबा वेंगा के कैश क्रश की भविष्यवाणी को भी नए सिरे से देखा जा रहा है. आर्थिक संकट को लेकर बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी यदि सच हो गई तो यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है.

आर्थिक और वित्तीय विशेषज्ञों की माने तो, यदि कैश क्रश की भविष्यवाणी सच होती है तो इसका प्रभाव पूरे विश्व में पड़ेगा. लेकिन खासकर उन देशों पर इसका नकारात्मक प्रभाव अधिक होगा जो पहले से ही मंदी, ऊर्जा संकट और अस्थिर वित्तीय नीतियों का सामना कर रहे हैं.

कैश क्रश की भविष्यवाणी सच होने की कितनी संभावना

हर साल के लिए भविष्यवक्ताओं द्वारा कई तरह की भविष्यवाणियां की जाती हैं. लेकिन आपको बता दें कि, कोई भी भविष्यवाणी पूर्ण सत्य नहीं होती, बल्कि यह संकेत और प्रवृत्ति को बताते हैं. बात करें बाबा वेंगा की कैश क्रश भविष्यवाणी के सत्य होने की संभावना की तो, दुनियाभर में बढ़ता तनाव, युद्ध, टेक इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर छंटनी, रूस-यूक्रेन युद्ध से आर्थिक दबाव, क्रिप्टों बाजार में गिरावट जैसी स्थिति से आर्थिक संकट की भविष्यवाणी को आंशिक रूप से सच साबित कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अब वीडियो भेजने के लिए WhatsApp की जरूरत नहीं, YouTube पर ही भेज पाएंगे मैसेज, आ रहा नया फीचर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अब YouTube के वीडियो शेयर करने के लिए आपको व्हाट्सऐप या टेलीग्राम जैसी ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. गूगल एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है, जिसमें आप यूट्यूब पर ही दूसरे यूजर को मैसेज भेज पाएंगे. अभी यूट्यूब के वीडियो शेयर करने के लिए इसके लिंक को किसी ऐप में पेस्ट करना होता है और फिर इसे दूसरे यूजर को भेजा जाता है, लेकिन जल्द ही यह बदल जाएगा. यूट्यूब की कोशिश है कि लोग ज्यादा से ज्यादा समय तक उसके प्लेटफॉर्म पर रुके और मैसेज करने के लिए उन्हें किसी और प्लेटफॉर्म की जरूरत न पड़े.

यहां चल रही है टेस्टिंग

यूट्यूब के सपोर्ट पेज पर कंपनी ने बताया है कि वह अभी दो क्षेत्रों में इस फीचर को टेस्ट कर रही है. अभी इसकी शुरुआत हुई है और पोलैंड और आयरलैंड में कुछ यूजर्स के लिए इसे रोल आउट किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इस टेस्टिंग का दायरा बढ़ाया जा सकता है और ज्यादा यूजर्स पर इस फीचर को टेस्ट किया जाएगा. हालांकि, इस साल के खत्म होने में अब कुछ ही हफ्ते बाकी बचे हैं, ऐसे में यह फीचर अगले साल तक सारे यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है.

मैसेज किए जा सकते हैं स्कैन

यूट्यूब ने इस फीचर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी पॉलिसी को लेकर कुछ बातें पता चली हैं. यूट्यूब पर भेजे जाने वाले मैसेज को पॉलिसी गाइडलाइन के आधार पर रिव्यू किया जा सकता है. पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले मैसेज को ब्लॉक किया जा सकता है. 

Ask फीचर की भी चल रही टेस्टिंग

यूट्यब इन दिनों Ask नाम के एक और फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है. यह फीचर वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को स्मार्ट और इंटरेक्टिव बनाएगी. इस फीचर में आप न सिर्फ वीडियो से जुड़े सवाल पूछ पाएंगे, बल्कि उसकी समरी और बुलेट प्वाइंट को भी जान पाएंगे. साथ ही आपको वीडियो के कंटेट पर बेस्ड क्विज खेलने को भी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-

पुलिस के साथ काम करता है यह रोबोट डॉग, बम स्क्वॉड का भी हिस्सा, इसके फंक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान

[ad_2]

Video: पेट पर आटा मल बना दी रोटी! क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई?

[ad_1]


Viral Shocking Video: आजकल लोगों को बाहर खाना कितना पसंद होता है, ये बात कौन नहीं जानता.  ज्यादातर लड़कियां दोस्तों के साथ कैफे, रेस्टोरेंट और होटल में नए-नए डिश ट्राय करना और फोटो खिचवाना पसंद करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखकर शायद हर कोई दो बार सोचेगा कि बाहर का खाना खाएं या नहीं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आटे की लोई अपने पेट पर मलकर रोटी बना रहा है.

रील देखकर लड़की का बदला एक्सप्रेशन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रेस्टोरेंट में अकेली बैठकर खाना खा रही है. प्लेट में रोटी रखी है और जैसे आजकल हर कोई करता है, वह भी खाना खाते-खाते अपने फोन पर रील्स देख रही थी. सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, तभी उसके फोन पर एक रील आती है जिसमें एक आदमी पेट पर आटा मलकर रोटी बेलता हुआ दिख रहा है. यह देखकर लड़की का एक्सप्रेशन एकदम बदल जाता है. वह सीधे अपनी प्लेट की तरफ देखती है, एक सेकंड रुकती है और ऐसा चेहरा बनाती है जैसे उल्टी आ जाएगी. फिर वह अचानक से उठती है और वहां से चली जाती है. यह पूरा वीडियो इतना फनी है कि लोग बार-बार देखकर हंस रहे हैं.

ये वीडियो असली है या एआई जनरेटेड?

आपको बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है, बल्कि एआई जनरेटेड है. मतलब इसमें दिखाया गया पेट पर रोटी मलने वाला सीन पूरी तरह एआई से बनाया गया है. असल जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं हुआ. कई बार एआई वीडियो इतने रियल दिखने लगते हैं कि सच और झूठ का फर्क समझना मुश्किल हो जाता है.

सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो देखने के बाद तुरंत उसे शेयर न करें. पहले जांच लें कि वीडियो असली है या नकली. कई बार एआई जनरेटेड कंटेंट मजे के लिए बनाया जाता है, लेकिन लोग उसे सच मानकर गलत मैसेज फैलाने लगते हैं.


तिहाड़ की गौशाला में चल रही काऊ थैरेपी, यह क्या है और कैदियों के लिए कितनी फायदेमंद?

[ad_1]


Prison Cow Shelter: तिहाड़ जेल में कैदियों की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है. अब यहां बंदियों को अकेलापन और इमोशनल तनाव से उबरने में मदद करने के लिए काऊ थैरेपी दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार 19 नवंबर को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने जेल परिसर में बनी नई गौशाला का उद्घाटन किया

तिहाड़ की गौशाला में अभी कितनी गायें?

फिलहाल तिहाड़ जेल में 10 गायों को रखा गया है. कुछ खरीदी गईं और कुछ दान में मिली हैं. गौशाला की क्षमता और 10 गायों को रखने की भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण बैकग्राउंड से आने वाले कुछ कैदियों को गायों को चारा खिलाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दिल्ली के गृह मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी से 19 जनवरी के बीच दिल्ली पुलिस को आवारा और छोड़ दी गई गायों से जुड़े 25,000 से अधिक मामले मिले हैं. उन्होंने कहा कि राजधानी में गायों की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन गौशालाएं कम हैं.

उन्होंने कहा कि “हमारी मौजूदा गौशालाओं की क्षमता 19,800 है, लेकिन इनमें 21,800 से ज्यादा पशु ठहरे हुए हैं. ऐसे में तिहाड़ जेल की पहल छोटी जरूर दिख सकती है, लेकिन यह दूर की सोच वाला कदम है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इससे आवारा पशुओं की देखभाल, संरक्षण और सेवा का दायरा बढ़ेगा.

कैसे मदद करेगी काऊ थैरेपी?

अब जान लेते हैं कि यह थैरेपी कैसे मदद करेगी. इसको लेकर गृह मंत्री आशीष सूद  ने इसे काऊ थैरेपी का नाम देते हुए कहा कि यह कदम उन कैदियों के लिए उम्मीद की नई किरण है जो अकेलेपन से जूझते हैं. उनके मुताबिक, गायों के साथ समय बिताने से अकेलेपन की भावना कम होती है. साथ ही, यह थैरेपी कैदियों को भावनात्मक तनाव से उबरने, झगड़ों को कम करने और आपसी करुणा बढ़ाने में भी मदद कर सकती है.

जेल महानिदेशक एस. बी. के. सिंह ने बताया कि इस विचार की प्रेरणा देश और विदेश के ऐसे कार्यक्रमों से मिली है, जहां पशुओं की मदद से कैदियों की मानसिक हालत सुधारने की कोशिश की गई.

तिहाड़ में भी कई कैदी ऐसे हैं जिन्हें परिवार से न फोन आते हैं और न मुलाकात, जिससे वे तनाव और अकेलेपन में चले जाते हैं. आपको बता दें कि 2018 में हरियाणा की जेलों में भी इसी तरह का प्रयोग किया गया था और स्वीडन जैसे देशों की कुछ कम सुरक्षा वाली जेलों में पशु-सहायता कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Cat Ownership: घर में पाल रखी है बिल्ली तो हो जाएं सावधान, आपको हो सकता है सीरियस मेंटल डिसऑर्डर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

यमराज छुट्टी पर है… भाई ने बाइक को ही बना लिया बेड, चारपाई बांधकर निकला सड़क पर; वीडियो वायरल

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो जाए, कोई कह नहीं सकता है. कभी कोई अजीब–सा जुगाड़,लोग तुरंत शेयर करने लगते हैं और देखते ही देखते वह वीडियो हर जगह छा जाता है. ऐसे ही एक मजेदार वीडियो ने इन दिनों इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रखा है. इस वीडियो को एक्स पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने ताबड़तोड़ लाइक, कमेंट और शेयर कर दिए. कई लोग तो इसे बार-बार देखकर हंसते नहीं रुक रहे. कमेंट में लोग मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि लगता है आज यमराज छुट्टी पर हैं, वरना ऐसे स्टंट करने वाले सीधे ऊपर पहुंच जाते हैं. 

वीडियो में क्या दिखता है?

वीडियो देखने पर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स ने अपनी बाइक पर चारपाई बांधकर उसे चलती-फिरती खाट बना दिया है. बाइक आगे चल रही है, उसके पीछे मजबूती से एक बड़ी-सी चारपाई बांधी गई है और उस चारपाई पर एक आदमी आराम से लेटा हुआ सड़क पर सफर कर रहा है. इसे देखकर लगता है कि भाई ने सच में अपने दिमाग का अलग ही यूज किया है. लोग इसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं. 

लोगों के जबरदस्त कमेंट्स

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने मजाक में लिखा यमराज छुट्टी पर हैं तभी भाई ऐसे आराम से घूम रहा है. एक ने लिखा जुगाड़ हो तो ऐसा बाइक भी, बेड भी और चारपाई का मज़ा भी, किसी ने कहा ये तो भारत है भाई, यहां कुछ भी मुमकिन है. लोगों ने खूब मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी राय दी और वीडियो लगातार शेयर होता रहा. इस मजेदार वीडियो ने यह साबित कर दिया कि भारतीयों के जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं है. बाइक को बेड बनाकर चारपाई बांधने वाला यह अनोखा तरीका इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बन गया है. 

यह भी पढ़ें ऑल्टो और एक्टिवा में भयानक टक्कर! हवा में उछलकर गिरे स्कूटी सवार- वीडियो देख कांप जाएगी रूह


‘पश्चिमी देशों ने दबाव बनाया, लेकिन हम भारत को…’, US के प्रतिबंधों पर पुतिन के करीबी का बयान

[ad_1]


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने भारत का दौरा कर सकते हैं. उससे पहले रूस ने भारत के सामने एक महत्वपूर्ण सैन्य प्रस्ताव रखा है जिससे भारतीय एयर डिफेंस पावर और भी मजबूत हो जाएगी. मॉस्को ने पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान की तकनीक भी भारत को देने की पेशकश की है. भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर बयान दिया है.

रूस भारत का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है

डेनिस अलिपोव ने कहा कि पश्चिमी देशों की सारी रुकावटों के बावजूद रूस भारत को तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है. उन्होंने कहा कि मॉस्को दिल्ली को एनर्जी संसाधनों की खरीद में भी अच्छी डील देते रहने के लिए तैयार है. पश्चिम देश रूस से एनर्जी और तेल नहीं खरीदने को लेकर लगातार भारत पर दबाव बना रहे हैं, जबकि भारत ने दो टूक कहा है कि वह अपने नागरिकों की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए तेल खरीदना जारी रखेगा.

अमेरिकी प्रतिबंध पर क्या बोले रूसी राजदूत?

रूसी न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक डेनिस अलिपोव ने कहा, “पिछले कुछ सालों में रूस और भारत के बीच सहयोग कई क्षेत्रों में काफी बढ़ा है, जिसका कुछ हद तक श्रेय पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार करने को जाता है.” अमेरिका ने रूस की बडी तेल कंपनी रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिया है. रूसी राजदूत का मानना है कि अमेरिका के इस कदम से तेल सप्लाई को प्रभावित हो सकता है. उन्होंने कहा कि रूस भारत का प्रमुख तेल सप्लायर्स बना रहेगा.

पश्चिमी देशों के दबाव पर रूसी राजदूत का रिएक्शन

उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर पश्चिमी देशों के दबाव को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “भारत-रूस संबंधों को कमजोर करने के लिए पश्चिमी देशों के मु्द्दों को थोपने की कोशिशों को भारत ने मजबूती से मुकाबला किया है. भारत की दोस्ती की तारीफ करते हुए डेनिस अलिपोव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दरकिनार लगाए गए अवैध और एकतरफा प्रतिबंध को भारत मान्यता नहीं देता है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट केस में अब तक 6 गिरफ्तार, NIA की रिमांड में डॉ. शाहीन और मुजम्मिल खोलेंगे कार धमाकों के राज

[ad_2]