ये वाई-फाई राउटर यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान, डेटा हो सकता है चोरी, वार्निंग जारी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप वाई-फाई राउटर यूज करते हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है. भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Asus DSL सीरीज के सेलेक्टेड वाई-फाई राउटर को लेकर क्रिटिकल सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि इन राउटर्स में ऑथेंटिकेशन बाइपास फ्लॉ का पता चला है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स इस डिवाइस में अनऑथोराइज्ड एक्सेस ले सकते हैं. यानी अटैकर्स इस डिवाइस तक अपनी पहुंच बनाकर डेटा चोरी कर सकते हैं. 

वार्निंग में कही गई है यह बात

CERT-In का कहना है कि इस खामी के कारण साइबर अटैकर्स टारगेटेड राउटर के सिक्योरिटी कंट्रोल को बाइपास कर सकते हैं. एक बार ऐसा होने पर अटैकर्स को इस डिवाइस के इंटरफेस की सीधी एक्सेस मिल जाएगी, जिससे वो इसकी सेटिंग बदलने से लेकर सेंसेटिव डेटा को इंटरसेप्ट करने और इससे कनेक्टेड दूसरे डिवाइस में सेंध लगाने जैसे काम कर सकते हैं. एजेंसी के मुताबिक, इस बग के कारण DSL-AC51, DSL-N16, DSL-AC750 मॉडल पर सबसे ज्यादा खतरा है. 

यूजर्स के लिए यह खतरा

अफेक्टेड डिवाइसेस में सेंध लगाकर हैकर्स नेटवर्क ट्रैफिक को मॉनिटर, कनेक्टेड डिवाइस को हाईजैक और रूट सेटिंग को ऑल्टर कर सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके राउटर को आगे स्कैम करने के लिए भी यूज कर सकते हैं. CERT-In की तरफ से कहा गया है कि यूजर की जानकारी के बिना भी इन खामियों का गलत फायदा उठाया जा सकता है. ऐसे में अगर जरूरी सुरक्षा कदम न उठाए गए तो नुकसान ज्यादा हो सकता है.

यूजर्स को यह काम करने की सलाह

CERT-In ने इस सुरक्षा खामी से प्रभावित राउटर को यूज करने वाले सभी यूजर्स को इसके फर्मवेयर अपडेट करने की सलाह दी है. बग मिलने के बाद आसुस ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है, जिसे राउटर को अपडेट कर इंस्टॉल किया जा सकता है. आसुस की वेबसाइट पर जाकर इस फिक्स को चेक और इंस्टॉल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

कैमरा से लेकर डिजाइन तक, iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानकर आप भी खरीदना चाहेंगे

[ad_2]

वाणिज्य मंत्री का बड़ा बयान, इजरायली कंपनियों के लिए भारत में निवेश के कई नए अवसर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Israel Trade Relations: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि, भारत में इजराइली कंपनियों के लिए निवेश के काफी अवसर हैं और दोनों देशों के उद्योग बुनियादी ढांचे के विकास, विनिर्माण और कृत्रिम मेधा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं.

गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग के अन्य क्षेत्रों में वित्तीय प्रौद्योगिकी, कृषि प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, औषधि, अंतरिक्ष और रक्षा शामिल हैं. 

वाणिज्य मंत्री ने किया संबंधित 

उन्होंने इजराइल के आर्थिक मामलों के मंत्री नीर बरकत के साथ भारत-इजराइल व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच असीमित संभावनाएं और क्षमताएं हैं.’’ यह पहली बार है जब कोई भारतीय वाणिज्य मंत्री इजराइल की यात्रा कर रहा है.

गोयल इजराइल में 60 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. वह द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए नेताओं और कंपनी प्रमुखों से मिलेंगे. 

मंत्री ने कही यह बात

मंत्री ने कहा कि कई ऐसी चीजें हैं जो भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाते हैं. इनमें लोकतंत्र, जनसंख्या संबंधी लाभांश, डिजिटलीकरण, तेज गति विकास और निर्णायक नेतृत्व शामिल हैं. गोयल ने कहा, ‘‘भारत निवेशकों के अनुकूल और व्यापार के लिए एक भरोसेमंद माहौल प्रदान करता है.

यह दोनों पक्षों की कंपनियों के लिए काफी अवसर प्रदान करता है.’’ इसी कार्यक्रम में बरकत ने कहा कि भारतीय बुनियादी ढांचा कंपनियां यहां आकर बोली लगा सकती हैं. उन्होंने कहा कि भारत-पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) भी सहयोग बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करता है. 

एक अग्रणी पहल के रूप में प्रस्तुत, आईएमईसी का उद्देश्य सऊदी अरब, भारत, अमेरिका और यूरोप के बीच एक विशाल सड़क, रेलमार्ग और पोत परिवहन नेटवर्क स्थापित करना है ताकि एशिया, पश्चिम एशिया और पश्चिम के बीच एकीकरण सुनिश्चित हो सके. सितंबर, 2023 में दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आईएमईसी पहल को अंतिम रूप दिया गया था.  इजराइल को भारत का निर्यात 2024-25 में 52 प्रतिशत घटकर 2.14 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 4.52 अरब डॉलर था.

यह भी पढ़ें: Stock Market Rise: शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी! सेंसेक्स 446 अंक उछला, निफ्टी 26,000 के पार

[ad_2]

तीन दिन बाद स्मृति मंधाना की शादी, PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

[ad_1]


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उनकी सगाई पर बधाई दी है. स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से सगाई की है. एक खास संदेश देते हुए पीएम मोदी (PM Modi News) ने स्मृति और पलाश के साथ-साथ दोनों के परिवारों को भी इस खास मौके पर बधाई दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए जोड़े को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं. अपने पत्र में उन्होंने प्यार, एकजुटता और विश्वास की बात की. प्रधानमंत्री ने शादी के लिए भी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को बधाई दी है. बताया जा रहा है कि उनकी शादी 23 नवंबर को होने वाली है, लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं की है.

पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल प्यार और विश्वास पर आधारित एक साझा जीवन का निर्माण करेंगे, हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे. प्रेम भाव से जिम्मेदारियों को स्वीकार करेंगे, एक-दूसरे की खूबी और खामियों के साथ मिलकर आगे बढ़ना.”

 

स्मृति मंधाना ने एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनकी सगाई की खबरों ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है. स्मृति ने किन्हीं शब्दों के जरिए अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की, लेकिन वीडियो में अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ डांस करते हुए उन्होंने अपने हाथ में अंगूठी दिखाकर सगाई की पुष्टि की.

स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाने में बहुत बड़ा किरदार निभाया. उन्होंने 9 पारियों में 434 रन बनाए थे. आपको याद दिला दें कि वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था.

यह भी पढ़ें:

Ashes Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हें एशेज सीरीज? कल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट



[ad_2]

शेख हसीना को फांसी की सजा दिलाने में पाकिस्तान का हाथ? बांग्लादेश की पूर्व PM के बेटे ने दिया य

[ad_1]


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने दोषी ठहराकर मौत की सजा सुनाई है. हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को इस पूरी न्यायिक प्रक्रिया को दिखावा और आंखों में धूल झोंकने वाला बताया.

बांग्लादेश के आईसीटी ने शेख हसीना को पांच में से तीन मामलों में दोषी करार देकर दो मामलों में सजा सुनाई. एक मामले में हसीना को उम्र कैद और दूसरे मामले में मौत की सजा सुनाई. यह सजा पिछले साल छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई के लिए दी गई. 

सवाल: शेख हसीना की मौत की सजा पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

सजीब वाजेद: यह पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से किया गया है. यह एक मजाक है. आपके पास एक ऐसी सरकार है जो पूरी तरह से बिना चुनी हुई, गैर-संवैधानिक, गैर-कानूनी है. उन्होंने इस ट्रिब्यूनल के 17 जजों को हटा दिया और एक नए जज को नियुक्त किया, जिसे ट्रायल बेंच का कोई अनुभव नहीं है और उन्होंने मेरी मां के बारे में सबके सामने बहुत बुरी बातें कही हैं. वह साफ तौर पर पक्षपाती हैं.

सवाल: क्या इसका बांग्लादेश में होने वाले चुनावों से कोई लेना-देना है?

सजीब वाजेद: उन्होंने जो किया है, वह यह है कि उन्होंने मेरी मां को दोषी ठहराया है. उन्होंने फिर से कानून में बदलाव किया है ताकि कोई भी जिस पर भी जुर्म का आरोप हो, वह चुनावों में हिस्सा न ले सके, जो कि पूरी तरह से सही प्रक्रिया का उल्लंघन है क्योंकि आप किसी को तब तक बैन नहीं कर सकते जब तक उसे दोषी न ठहराया जाए, इसीलिए उन्हें यह सजा जल्दबाजी में देनी पड़ी. उन्होंने हमारी पार्टी, अवामी लीग को भी चुनावों से बैन कर दिया है. बांग्लादेश में कोई लोकतंत्र नहीं है.

सवाल: मौत की सजा के बाद बांग्लादेश अब भारत से शेख हसीना को वापस भेजने का आग्रह कर रहा है. क्या यह अपील सही है, आपको क्या लगता है कि आगे क्या होगा?

सजीब वाजेद: प्रत्यर्पण के लिए समझौते के साथ भी कानून होना चाहिए. सबसे पहले, एक लोकतांत्रिक सरकार होनी चाहिए, जो यह सरकार नहीं है. दूसरा, कानूनी तौर-तरीकों का पालन करना चाहिए, जो नहीं किया गया है. प्रोसेस खुद लीगल होना चाहिए और बांग्लादेश में प्रोसेस पूरी तरह से गैर-कानूनी था. इस आधार पर, लीगली, भारत मेरी मां को प्रत्यर्पित नहीं कर सकता. भारत का कोई दायित्व नहीं है.

सवाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपकी मां की मदद और सुरक्षा के लिए भारत की भूमिका को आप कैसे देखते हैं?

सजीब वाजेद: मैं नरेंद्र प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा. उन्होंने मेरी मां की सुरक्षा सुनिश्चित की है. उन्होंने मेरी मां की जान बचाई है. वह एक देश के मुखिया के तौर पर उन्हें कड़ी सुरक्षा में रख रहे हैं. इसके लिए मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.

सवाल: आपकी मां के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश की अपील पर भारत की प्रतिक्रिया कैसी होगी, आपको क्या लगता है?

सजीब वाजेद: मुझे पूरा यकीन है कि मोदी सरकार यूनुस के नेतृत्व वाली गैर-कानूनी सरकार के गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी दबाव में नहीं आएगी.

सवाल: क्या मुहम्मद यूनुस सरकार आपकी मां को मारने की कोई साजिश कर रही है?

सजीब वाजेद: नहीं वे उन्हें मार नहीं पाएंगे. वे असल में सजा को कैसे लागू करेंगे? सबसे पहले, वे उन्हें पकड़ नहीं सकते. दूसरा, एक बार कानून का राज आ जाने पर, यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. बांग्लादेश में सब कुछ इतना गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक है और हर कानूनी सिद्धांत का उल्लंघन करता है कि एक बार कानून का राज आ जाने पर, सब कुछ कोर्ट में खारिज हो जाएगा. यह टिक नहीं पाएगा. यूनुस मेरी मां को छू नहीं सकते.

सवाल: अगर कांग्रेस पार्टी भारत में सत्ता में होती तो उसका क्या रिएक्शन होता?

सजीब वाजेद: कांग्रेस पार्टी ने भी ठीक यही किया होता. भारत में कानून का राज है और आपके पास संवैधानिक प्रक्रिया है. आप लोगों ने हमेशा संविधान और कानूनों को फॉलो किया है.

सवाल: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आपकी मां के सपोर्ट में एक भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. क्या यह आपके लिए निराशाजनक है?

सजीब वाजेद: नहीं, इस पर मेरी कोई राय नहीं है.

सवाल: पाकिस्तान मोहम्मद यूनुस की लीडरशिप वाली बांग्लादेश गवर्नमेंट के फैसलों पर कैसे असर डाल रहा है?

सजीब वाजेद: पाकिस्तान इस सरकार के फैसलों पर असर डाल रहा है. इस सरकार को पाकिस्तान ने शुरू से ही मदद की है. पाकिस्तान मेरी मां के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल था. जैसा कि आपने देखा है, यह सरकार पाकिस्तान के साथ बहुत करीबी रिश्ते बना रही है और पाकिस्तानी संस्थाओं को बांग्लादेश में फ्री हैंड दे रही है. लश्कर-ए-तैयबा, उनके कमांडर बांग्लादेश में रह रहे हैं, बोल रहे हैं, और हाल ही में नई दिल्ली में हुए बम अटैक का क्रेडिट लिया है तो यूनुस के राज में बांग्लादेश पाकिस्तान का ही एक हिस्सा और आतंकवादियों की पनाहगाह की तरह काम कर रहा है.

सवाल: क्या बांग्लादेश में मानवाधिकारों के बड़े उल्लंघन को देखते हुए मोहम्मद यूनुस को दिया गया नोबेल प्राइज वापस ले लेना चाहिए?

सजीब वाजेद: नोबेल कमेटियां कभी अपने प्राइज वापस नहीं लेतीं, लेकिन म्यांमार में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सूकी को देखिए. उन्होंने भी नोबेल प्राइज जीता था. शांति पुरस्कार असल में लॉबिंग से दिया जाता है, लेकिन उन्होंने रोहिंग्याओं पर अत्याचार करवाए. अब यूनुस बांग्लादेश को एक नाकाम देश और एक इस्लामी आतंकवादी देश बना रहे हैं.

सवाल: क्या शेख हसीना फिर से बांग्लादेश आ पाएंगी, आपको क्या लगता है?

सजीब वाजेद: मुझे पूरा भरोसा है कि वह भविष्य में बांग्लादेश वापस आएंगी. वह बांग्लादेश की बेटी हैं. हमारी पार्टी सबसे बड़ी है. हम कहीं नहीं जा रहे हैं. हमारे लाखों सपोर्टर हैं.

सवाल: क्या बांग्लादेश में अवामी लीग के मेंबर और लीडर को मौजूदा सरकार में परेशान किया गया है?

सजीब वाजेद: हां, हमारे हजारों लीडर और एक्टिविस्ट जेल में हैं. हमारे 100 पार्लियामेंट मेंबर हैं, जो जेल में हैं. कोई ट्रायल या जांच नहीं हुई है. उन पर कोई चार्ज नहीं है. उन्हें बार-बार बेल देने से मना कर दिया गया है. वे राजनीतिक बंदी हैं. लेकिन, हमारी पार्टी बहुत बड़ी है. आप सबको अरेस्ट नहीं कर सकते, क्योंकि जेलों में जगह नहीं है.

सवाल: क्या यूनुस सरकार शेख हसीना और उनकी पार्टी के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है?

सजीब वाजेद: बिल्कुल, यह पॉलिटिकल बदला है. मोहम्मद यूनुस को जमात-ए-इस्लामी का सपोर्ट है, जिसने आजादी की लड़ाई के दौरान हमारे 30 लाख लोगों को मारा था. हमारी सरकार ने आखिरकार उस लड़ाई के लिए ट्रायल चलाए. यह जमात का बदला है और जमात कभी नहीं चाहती थी कि बांग्लादेश पाकिस्तान से आजाद हो. अब जमात यूनुस के साथ सत्ता में आने और बांग्लादेश को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है.

[ad_2]

Video: पंप पर गाड़ी खड़ी कर पेट्रोल से धोने लगा शख्स, रील बना दिखाई रईसगिरी, वीडियो वायरल

[ad_1]


Viral Shocking Video: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग क्या–क्या नहीं करते. कई बार यह हरकतें सिर्फ अजीब नहीं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक पेट्रोल पंप पर ऐसा स्टंट करता दिखा जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और गुस्सा भी. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे एक युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसने ऐसी हरकत की, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

युवक ने पेट्रोल से धोई गाड़ी

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि युवक पेट्रोल की पाइप खुद पकड़कर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भर रहा है. पेट्रोल पंप कर्मचारी आमतौर पर ऐसा नहीं करने देते, लेकिन युवक ने पाइप खुद अपने हाथ में ले ली. इसी दौरान अचानक वह अजीब हरकतें करने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल टैंक भरने के साथ ही युवक गाड़ी के ऊपर और किनारों पर भी पेट्रोल छिड़कने लगता है जैसे वह कोई स्टंट कर रहा हो.

रील बनाने के लिए युवक ने की ऐसी हरकत

युवक खुद को वीडियो में दिखाते हुए यह हरकत कर रहा है, मानो वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए यह सब कर रहा हो, लेकिन जो काम उसे स्टाइल लग रहा था वही सबसे बड़ा खतरा था. पेट्रोल को खुले में इस तरह इधर-उधर छिड़कना बड़ा विस्फोट करा सकता था. अगर उस वक्त वहां कोई चिंगारी होती या किसी वाहन का गर्म एग्जॉस्ट पास पड़ जाता तो पूरा पेट्रोल पंप आग की लपटों में घिर सकता था.

वीडियो वायरल होते ही लोग इस हरकत पर खूब नाराज हुए. कई यूजर्स ने लिखा कि सड़क पर स्टंट और पंप पर तमाशा दोनों ही जानलेवा हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा किथोड़ी सी चिंगारी भी पड़ जाती तो पूरा पेट्रोल पंप उड़ जाता.


Google Pixel 10 पर आ गई छप्परफाड़ छूट, अभी नहीं खरीदा तो फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google Pixel 10 को अगस्त में लॉन्च किया गया था और अब इस पर शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. गूगल के लेटेस्ट प्रोसेसर और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम वाले इस फ्लैगशिप डिवाइस में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं. अगर आप लॉन्चिंग के समय ज्यादा कीमत के कारण इसे खरीदने से रुक गए थे तो अभी जबरदस्त मौका है. अमेजन पर यह फोन बेहतरीन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. आइए फोन के फीचर्स और इस पर मिल रही डील के बारे में डिटेल से जान लेते हैं.

Google Pixel 10 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

यह फोन 6.3 इंच की OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है. इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है. यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट से लैस है और Android 16 पर ऑपरेट करता है. गूगल इसे सात सालों तक एंड्रॉयड अपग्रेड्स देती रहेगी. फोटो और वीडियो के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा लगा हुआ है. फ्रंट की बात करें तो सेल्फी और वीडियो के लिए 10.5MP का लेंस लगा हुआ है. इसमें 4970mAh का बैटरी पैक मिलता है.

Google Pixel 10 पर मिल रही यह शानदार डील

अगस्त में यह फोन 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अमेजन से इसे भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. अमेजन पर Google Pixel 10 का 12GB + 256GB वेरिएंट 68,000 रुपये में मिल रहा है. लगभग 12 हजार की सीधी छूट के अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी प्राप्त किया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत घटकर 65,000 रुपये हो जाती है. इस तरह यह फोन लगभग 15,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

कैमरा से लेकर डिजाइन तक, iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानकर आप भी खरीदना चाहेंगे

[ad_2]

Video: स्लो मो के साथ ब्रेक डांस का तड़का, बेटी की संगीत सेरेमनी में शख्स ने किया धमाकेदार डांस

[ad_1]


Viral Shocking Video: भारत में इस वक्त वेडिंग सीजन चल रहा है. इंटरनेट भी वेडिंग रील्स से भर चुका है. कहीं दूल्हा-दुल्हन के इमोशनल पल नजर आते हैं तो कहीं दोस्तों की मस्ती और परिवार की खुशियां, लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. यह वीडियो सिर्फ एक वेडिंग रील नहीं, बल्कि एक ऐसा पल है जो हर पिता और हर बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाता है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपनी बेटी की संगीत सेरेमनी में ऐसा धमाकेदार डांस करते नजर आए कि पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए.

ABCD 2 के हिट गाने पर किया ब्रेक डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाई-प्रोफाइल शादी में स्टेज पर एक पिता ऑल-ब्लैक लुक में एंट्री लेते हैं. वरुण धवन–श्रद्धा कपूर की फिल्म ABCD 2 के हिट गाने बेजुबान पर वह ब्रेक डांस शुरू करते हैं और उनका हर एक मूव देखकर वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ ऑनलाइन दर्शक भी दंग रह जाते हैं. उनके डांस में सिर्फ एनर्जी ही नहीं, बल्कि अपनी बेटी के लिए उनका प्यार, गर्व और खुशी साफ झलकती है.


पिता ने अपनी बेटी का दिन बना दिया- यूजर्स बोले

वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि बेटी की संगीत सेरेमनी में पिता के डैशिंग डांस मूव्स. वीडियो को देखकर यूजर्स ने काफी कमेंट किए हैं. वीडियो पर आए कमेंट्स बताते हैं कि इस पिता ने न सिर्फ अपनी बेटी का दिन बना दिया, बल्कि हजारों लोगों का दिल भी जीत लिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि पिता हो तो ऐसे डैड गोल्स, हर बेटी खुशकिस्मत नहीं होती और इंस्पिरेशनल मोमेंट.


पलाश मुच्छल की दुल्हन बनेंगी स्मृति मंधाना, ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में अनाउंस की सगाई

[ad_1]


बॉलीवुड के फेमस मशहूर कंपोजर पलाश मुच्छल इस वक्त अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. वो जल्द ही भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को अपनी दुल्हन बनाने जा रहे हैं. हाल ही में स्मृति ने बेहद खास अंदाज में पलाश संग अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की है. उनका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल होता नजर आ रहा है.

स्मृति ने मुन्नाभाई स्टाइलअनाउंस की सगाई

स्मृति मंधाना बहुत जल्द पलाश मुच्छल संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं. आज यानि गुरुवार को जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम इंडिया की एक फनी रील शेयर की. इसमें स्मृति मंधाना ने ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में अपनी सगाई की खबरों पर मुहर लगाते हुए नजर आ रही हैं.

स्मृति ने फ्लॉन्ट की सगाई की रिंग

स्मृति के साथ इस वीडियो में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी भी जश्न मनाते दिखे. स्मृति कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. जो डांस करते-करते अपनी सगाई की रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखी. वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. जिसमें यूजर्स स्मृति और पलाश को शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं. साथ ही इस जोड़ी को बेस्ट जोड़ी भी कहते हुए दिखाई दिए.

कब होगी स्मृति और पलाश की शादी?

खबरें हैं कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में इसी महीने यानि 23 नवंबर को सात फेरे लेने वाले हैं. शादी के बाद इसी गांव में एक शानदार पार्टी भी रखी जाएगी. इसके बाद कपल मुंबई में भी रिस्पेशन दे सकता है. जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल हो सकते हैं. बता दें कि पिछले महीने इंदौर के स्टेट प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान पलाश मुच्छल ने शादी को लेकर हिंट दिया था. उन्होंने कहा था कि ‘स्मृति मंधाना जल्द ही “इंदौर की बहू” बन जाएंगी.’

ये भी पढ़ें – 

Savi Vs Jigra: दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, बोलीं – ‘इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें..’

 

 



[ad_2]

गुजरात में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी

[ad_1]


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुजरात से एक शानदार मौका सामने आया है. गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड यानी GSSSB ने सब अकाउंटेंट, सब ऑडिटर, अकाउंटेंट, ऑडिटर और डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर के पूरे 426 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार सरकारी विभाग में स्थिर नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है. इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

GSSSB द्वारा जारी इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद सब अकाउंटेंट और सब ऑडिटर के लिए रखे गए हैं, जिनकी संख्या 321 है. वहीं अकाउंटेंट, ऑडिटर और डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर के लिए कुल 105 पद शामिल किए गए हैं. यानी कुल 426 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका है.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BA, BBA, BCA, B.Com या B.Sc की डिग्री होनी जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए और गुजराती एवं हिंदी भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य है. सरल शब्दों में कहें तो ग्रेजुएट उम्मीदवार जिनके पास कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान है, वे इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी कितनी?

वेतन की बात करें तो इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 1,26,600 रुपये प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी. यानी शुरुआती वेतन भी मजबूत होगा और जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा, वेतन भी अच्छी तरह से बढ़ता रहेगा.

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. आवेदन शुल्क भी प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तय किया गया है.

आवेदन शुल्क कितना?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को प्रीलिम्स के लिए 500 रुपये और मेंस के लिए 600 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क प्रीलिम्स में 400 रुपये और मेंस में 500 रुपये रखा गया है.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दी गई भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेज सही फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें.
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

    यह भी पढ़ें – दुनिया में कहां होती है सबसे सस्ती MBBS की पढ़ाई, जानें कितनी लगती है फीस?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रूस के Su-57 को मिला पहला ग्राहक, किस देश ने खरीदा 5वीं पीढ़ी का सबसे खतरनाक फाइटर जेट? रिपोर्ट

[ad_1]


रूस ने दावा किया है कि उसे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट SU-57 का पहला खरीदार मिल गया है. रूस के इस फाइटर जेट Su-57E की हाल ही में दुबई एयर शो में धमाकेदार एंट्री हुई थी. रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोस्टेक के सीईओ सर्गेई चेमोजोव ने दावा किया कि दुनिया के युद्ध अभियानों से मिलने वाले फीडबैक के कारण SU-57 विमानों की विदेशों में रुचि बढ़ी है.

रूस के Su-57 को मिला पहला ग्राहक

रूस के यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के प्रमुख वादिम बादेखा ने सोमवार (17 नवंबर 2025) को पहले दो Su-57 विमानों की डिलीवरी की घोषणा की. हालांकि उन्होंने उस देश का नाम नहीं बताया, जिसे रूस ने ये फाइटर जेट बेचे हैं. सर्गेई चेमोजोव ने निर्यात ऑर्डर को लेकर किए सवाल पर कहा, “मैं कॉन्ट्रैक्ट या हमारे किसी भी साझेदार की पुष्टि नहीं करूंगा. इस विशेष विमान के लिए कई देशों से हमारे पास बड़ी मांग आई है. हम इस मांग को और भी बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं.”

फाइटर जेट को लगातार अपडेट कर रहा रूस

TWZ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “फाइटर जेट को अपग्रेड होना एक तरह से निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो हमारे विशेष सैन्य अभियान के दौरान जारी रहती है. हमें युद्ध क्षेत्र से अपने पायलटों से प्रतिक्रिया मिलती है और हम अपने उपकरणों को उसी के अनुसार अपग्रेड करते हैं.” रूस इस साल दुबई एयर शो में Izdeliye 177S नामक एक नए टर्बोफैन इंजन का भी प्रदर्शन कर रहा है. इस इंजन का पहली बार पिछले साल चीन के झुहाई एयर शो में प्रदर्शन किया गया था.

रूस ने दो Su-57 विमान बेचने का दावा किया

इस साल के शुरुआत में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि रूस ने Su-57 अल्जीरिया को दिया था. अभी तक किसी दूसरे देशों के  Su-57 की डिलीवरी तस्वीरें सामने नहीं आई है. रूस के सरकारी चैनल वन टेलीविजन के दिए इंटरव्यू में यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के महानिदेशक वादिम बादेखा ने कहा, “हमारे विदेशी साझेदार को पहले दो Su-57 विमान मिल चुके हैं.”

सर्गेई चेमोजोव के अनुसार यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी रक्षा निर्यात लगभग आधा हो गया है. उन्होंने बताया कि इसका कारण रूसी हथियारों में अंतरराष्ट्रीय रुचि में कमी होना नहीं है, बल्कि रूस के अपने सशस्त्र बलों की बढ़ती मांग है. रूस संयुक्त अरब अमीरात और भारत को Su-57 की पेशकश कर चुका है. 

[ad_2]