Video: सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, उछलकर गिरी लड़की, खौफनाक हादसा CCTV में कैद
[ad_1]
Road Accident Viral Video: इंटरनेट पर कई सड़क दुर्घटनाओं के वीडियोज वायरल होते हैं. कुछ इतने खतरनाक होते हैं, जिसका वीडियो देखकर दिल दहल जाता है. हाल ही में एक ओर सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक कार को एक पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. ये घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
टक्कर लगते ही लड़की दूर उछलकर गिरी
वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक कार सड़क किनारे रुकती है और उसमें से एक लड़की बाहर आती है. लड़की अपना सामान कार से निकाल ही रही होती है, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी लड़की और कार दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है.
— Banned Video Only (@bannedvidio) November 16, 2025
टक्कर इतनी भीषण थी कि लड़की दूर उछलकर गिरती है और साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है. लड़की सड़क किनारे बेहोश पड़ी रहती है. इस दौरान सड़क पर आ रही अन्य गाड़ियां रुक जाती है और पिकअप गाड़ी भी कुछ दूर खाड़ी नजर आ रही होती है. सीसीटीवी फुटेज देखकर यह साफ हो गया कि हादसा कितना गंभीर था.
हादसा देख यूजर्स रह गए हैरान
वीडियो में यह भी देखा गया है कि पिकअप ट्रक बहुत तेजी से कार की ओर बढ़ती नजर आया और यह खतरनाक हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने हादसे को भयावह बताया और लड़की के लिए दुख जताया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे के बाद लड़की की जान बची या नहीं. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.
यह भी पढ़ें –
Video: दिमाग में कीड़ा! साइकिल लेकर एस्केलेटर से उतरने लगा शख्स, मुंह के बल गिरा, देखें वीडियो

