Video: जिम में वेटलिफ्टिंग कर रही थी लड़की, जांघों पर गिर गई रॉड, फिर जो हुआ… देखें वीडियो
[ad_1]
Gym Viral Video: जिम से जुड़े कई हादसों के वीडियोज तो आपने जरूर देखें ही होंगे. कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि उसे देखने के बाद लोग जिम जाने से ही डरने लगते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक लड़की जिम में भारी लोडेड बारबेल को उठाने की कोशिश करती है और इसी दौरान एक ऐसा हादसा हो जाता है कि जिसक वीडियो देख हर कोई चौंक गया.
बारबेल लड़की की गर्दन पर गिरा
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जिम में कई सारे लोग मौजूद है और सभी कोई न कोई एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं, तभी एक लड़की जिम में भारी बारबेल को उठाने की कोशिश करती है. वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की बारबेल को उठाती है और बैलेंस बनाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी अचानक से बारबेल लड़की की गर्दन पर गिर जाता है. बारबेल इतनी बुरी तरह से गर्दन पर गिरता है कि लड़की तुरंत जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है. लड़की को इस हालत में देखकर जिम में मौजूद कई लोग उसकी मदद करने आगे आते है.
— Wild CCTV (@wildcctv) November 17, 2025
जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
लोग लड़की को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन लड़की बेहोश पड़ी होती है. वीडियो में जिस तरह से भारी बारबेल लड़की के ऊपर गिरता दिखाई दिया है. उसे देखकर यहीं लगता है कि लड़की को गंभीर चोटें आई होंगी. ये घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोगों के कई कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. लोगों ने कहा कि जितना वजन उठाने की क्षमता है उतना की उठाना चाहिए.
यह भी पढ़ें –
Video: दूल्हा-दुल्हन के सामने लगा दिया लाशों का ढेर? एंट्री देख घबरा गए लोग, वीडियो वायरल

