Video: ओवरलोडिंग! अचानक पलटा गन्ने से लदा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सामने आया वीडियो

[ad_1]


Viral Shocking Video: थोड़े ज्यादा पैसे कमाने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं. एक दिल दहला देने वाला वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक पर इतनी ज्यादा गन्नों की ओवरलोडिंग की गई थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था. बाद में ट्रक पलट जाता है और ड्राइवर कूद कर अपनी जान बचाता है.

ट्रक के पलटने से चंद सेकंड पहले ड्राइवर सड़क पर कूदा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक भारी ओवरलोडिंग की वजह से धीरे-धीरे एक तरफ झुकने लगता है. गन्ने का ढेर इतना ज्यादा है कि ट्रक का पूरा भार एक तरफ खिंच जाता है. जैसे ही ट्रक पलटने की स्थिति में आता है, उसी समय ड्राइवर हिम्मत दिखाता है और तुरंत ट्रक से कूद जाता है, जिससे उसकी जान बच जाती है. थोड़ी ही देर बाद ट्रक जोरदार आवाज के साथ सड़क पर पलट जाता है और गन्ने का पूरा ढेर सड़क पर फैल जाता है.

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक कार जो पास से गुजर रही होती है, ट्रक को झुकता देखकर काफी दूरी पर ही रुक जाती है. अगर वह कार आगे बढ़ जाती तो यह हादसा बेहद गंभीर बन सकता था. शुक्र है कि पलटते वक्त ट्रक के बिल्कुल पास कोई वाहन नहीं था, वरना यह घटना किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी.

यूजर्स ने ओवरलोडिंग पर नाराजगी जताई

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं. कमेंट सेक्शन में कई लोग ओवरलोडिंग पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ट्रक ड्राइवर की समझदारी ने उसकी जान बचा ली. कई लोगों ने यह भी लिखा कि ऐसे ओवरलोड ट्रक सड़कों पर चलते हैं तो वे न सिर्फ खुद खतरा बनते हैं, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं.


क्या लैपटॉप से चार्ज करने पर फोन की बैटरी को हो सकता है नुकसान? यहां जानें सारी जरूरी बातें

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आज स्मार्टफोन हमारे हर काम में जरूरी हो गया है. पूरे दिन यूज करने के लिए इसे चार्ज रखना एक बड़ी चुनौती होती है. इसके लिए ऑफिस में काम करने वाले अधिकतर लोग अपने लैपटॉप से फोन को चार्ज करते है. इसके लिए न तो आपको एडेप्टर की जरूरत पड़ती है और न ही पावर प्लग ढूंढने का झंझट रहता है. आपके पास बस लैपटॉप और USB केबल होनी चाहिए और आप काम करते-करते फोन को चार्ज कर सकते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं कि क्या लैपटॉप से फोन चार्ज करना सुरक्षित है.

फोन की बैटरी पर क्या असर पड़ता है?

जब आप लैपटॉप से कनेक्ट कर फोन चार्ज करते हैं तो वोल्टेज की भूमिक अहम हो जाता है. अगर वोल्टेज कम या ज्यादा है तो फोन की बैटरी को नुकसान हो सकता है. ज्यादा वोल्टेज का नुकसान यह होता है कि इससे बैटरी सेल्स में ज्यादा हीट जनरेट हो जाती है. अगर लगातार यह स्थिति बनी रहती है तो बैटरी जल्दी खराब होती है. दूसरी तरफ कम वोल्टेज से चार्जिंग धीमी होगी या कई मामलों में बैटरी चार्ज भी नहीं होगी. इसलिए फोन के चार्जर से ही बैटरी चार्ज करना उचित रहता है. 

लैपटॉप से चार्जिंग पर ओवरहीट का ज्यादा खतरा

लैपटॉप से चार्जिंग के समय फोन के ओवरहीट होने का ज्यादा खतरा रहता है. ओवरहीटिंग से फोन के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल, लैपटॉप भी फोन को चार्ज करते समय मल्टीटास्किंग कर रहे होते हैं और इसमें भी हीट जनरेट होती रहती है. इसकी तुलना में दीवार में लगी प्लग से फोन चार्ज करना अधिक सुरक्षित होता है. इससे फोन को अधिक एंपीयर मिलते हैं, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है. इसके अलावा चार्जर से फोन चार्ज करने पर वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर बैटरी को नुकसान होने का डर नहीं रहता. 

ये भी पढ़ें-

यह कंपनी लाई मस्त प्लान, खरीदने से पहले घर पर ट्राई कर सकेंगे नया फोन, जानें तरीका

[ad_2]

SCO समिट के लिए मॉस्को पहुंचे एस जयशंकर, पुतिन से भी हुई मुलाकात; जानें किन मुद्दों पर हुई बात

[ad_1]


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और उन्हें आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया. सरकारी समाचार एजेंसी ‘TASS’ के अनुसार, पुतिन ने ‘क्रेमलिन’ स्थित सीनेट पैलेस के प्रतिनिधि कार्यालय में जयशंकर से हाथ मिलाया और उनका स्वागत किया.

पुतिन से मुलाकात पर क्या बोले एस जयशंकर?
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘आज मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उनका अभिवादन किया.’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘उन्हें आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया. क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. हमारे संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके दृष्टिकोण और मार्गदर्शन को बहुत महत्व देता हूं.’

भारत कब आने वाले हैं पुतिन?
क्रेमलिन की ओर से जारी किए गए वीडियो में पुतिन जयशंकर का स्वागत करते हुए दिखाई दिए, उनके साथ भारतीय राजदूत विनय कुमार और संयुक्त सचिव मयंक सिंह भी थे. यह बैठक पुतिन की साल के अंत में प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले हुई है. रूसी राष्ट्रपति के पांच दिसंबर के आसपास भारत आने की उम्मीद है.

रूसी समकक्ष से विस्तृत बातचीत
जयशंकर ने सोमवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ विस्तृत बातचीत की थी. इससे पहले, जयशंकर ने ‘एससीओ’ सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों के साथ राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. इस बैठक में रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन, ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ, बेलारूस के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर तुर्चिन, कजाकिस्तान के ओलजस बेक्टेनोव, किर्गिस्तान के एडिलबेक कासिमलियेव, ताजिकिस्तान के कोखिर रसूलजोदा और उज्बेकिस्तान के अब्दुल्ला अरिपोव के साथ-साथ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और एससीओ महासचिव नुरलान यरमेकबायेव भी शामिल हुए.

मंगोलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात
जयशंकर ने एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) से इतर मंगोलिया के प्रधानमंत्री गोम्बोजाविन ज़ंदनशतार और कतर के प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल सानी से भी मुलाकात की. उन्होंने एससीओ शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी के लिए रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्तिन को धन्यवाद दिया और उनके आतिथ्य की प्रशंसा की.

[ad_2]

ये है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी! उठाने के लिए चाहिए 12 लोग, कीमत जान मर जाएगी भूख- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें केन्या के कंटेंट क्रिएटर रेमंड काहुमा दुनिया की सबसे बड़ी चपाती बनाने की कोशिश करते दिखते हैं. दावा था कि यह चपाती 200 किलो वजन की होगी और सीधे गिनीज रिकॉर्ड को चुनौती देगी लेकिन इंटरनेट पर यह “मेगा चपाती मिशन” रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि फेल स्टंट के लिए वायरल है.

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का प्रयास हुआ फेल

वीडियो में केन्या के एक ग्रुप ने दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने की नाकाम कोशिश की है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. जिसमें पहले काफी सारे औजारों से तवा तैयार किया जाता है और उसे रखने के लिए ईंटों से बड़ा से चूल्हे को भी आकार दिया जाता है. सारी तैयारियां होती हैं. रोटी बन भी जाती है एक ओर से सिकाई भी हो जाती है. लेकिन जैसे ही कारीगर 20 लकड़ी के पैडल एक साथ नीचे सरकाते हैं और इसे उठाने की कोशिश करते है, कहानी अचानक पलट जाती है. दिग्गज चपाती किनारों से चिरने लगी, बीच से दरकने लगी, और कुछ ही सेकंड में 200 किलो की ये ‘महाचपाती’ कागज की तरह बिखर जाती है. टीम ने हर तरफ से हाथ-पैर मारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन रिकॉर्ड बनाने निकले लोग रिकॉर्ड फेल होता हुआ ही देख पाए.


इन चीजों की लगी जरूरत, इतना आया खर्च

वीडियो में दिखाया गया है कि रोटी बनाने के लिए किन किन चीजों की जरूरत लगी है. दावा किया गया है कि रोटी को बनाने के लिए 2 मीटर का तवा, स्पेशल चूल्हा जिसे हाथों से तैयार किया गया. इसके अलावा 20 लकड़ी के फ्लिप पैडल और चार बोरी कोयला. बनाने वालों ने सोचा कि ये सब देखकर गिनीज वाले मेडल पकड़ा देंगे. लेकिन हुआ वही जिसका सभी को कहीं न कहीं डर था. आपको बता दें कि रोटी को बनाने में करीब एक लाख 20 हजार रुपये का खर्च आया था.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, लगे रहो एक दिन जरूर होगा

वीडियो को raymondkahuma नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या शानदार प्रयास था, लगे रहो एक दिन जरूर होगा. एक और यूजर ने लिखा…सारी मेहनत पर पानी फिर गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रिकॉर्ड बनाने के लिए जितनी मेहनत चाहिए थी शायद उतनी हुई नहीं.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


शेयर मार्केट की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 31अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन 19 नवंबर, बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. कारोबारी दिन की शुरुआत में बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 पर हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, बाजार के शुरुआत होते ही निफ्टी 50 भी लाल हो गई.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 29.24  अंक या 0.03 प्रतिशत  की गिरावट के साथ 84,643.78 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 8.05 अंक या 0.03 फीसदी की उछाल के साथ 25,918.10 के लेवल पर ओपन हुआ था.    

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 81.17 अंक की गिरावट के साथ 84,591.85 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 36.40 अंक फिसलकर 25,873.65 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

आईएनएफवाई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टेक महिंद्रा

बीएसई के टॉप लूजर

बजाज फिनसर्व, इटरनल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा

मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?

मंगलवार 18 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 277.93 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,673.02 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 103.40 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 25,910.05 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट, टाइटन और पावरग्रिड  टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे थे.

निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप , निफ्टी नेक्सट 50, निफ्टी ऑटो और निफ्ती आईटी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: एआई को लेकर सुंदर पिचाई ने कह दी बड़ी बात, AI निवेश को बताया फूटने वाला बबल 

 

[ad_2]

उत्तराखंड में निकली नर्सिंग ऑफिसर के बंपर पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

भर्ती के तहत कुल 587 पदों को चार हिस्सों में बांटा गया है. इनमें नर्सिंग अधिकारी (पुरुष/महिला) के सामान्य पदों की संख्या सबसे ज्यादा 336 है. इसके बाद नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमा धारकों के लिए 144 पद रखे गए हैं. वहीं नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्री धारकों के लिए 75 और नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्री धारकों के लिए 32 पद उपलब्ध हैं.

भर्ती के तहत कुल 587 पदों को चार हिस्सों में बांटा गया है. इनमें नर्सिंग अधिकारी (पुरुष/महिला) के सामान्य पदों की संख्या सबसे ज्यादा 336 है. इसके बाद नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमा धारकों के लिए 144 पद रखे गए हैं. वहीं नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्री धारकों के लिए 75 और नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्री धारकों के लिए 32 पद उपलब्ध हैं.

योग्यता की बात करें तो नर्सिंग ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing या General Nursing and Midwifery यानी GNM का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार का पंजीकरण उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल, देहरादून में सक्रिय रूप से किया गया हो.

योग्यता की बात करें तो नर्सिंग ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing या General Nursing and Midwifery यानी GNM का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार का पंजीकरण उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल, देहरादून में सक्रिय रूप से किया गया हो.

आवेदन शुल्क की बात करें तो बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार फीस तय की है. सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये रखा गया है.

आवेदन शुल्क की बात करें तो बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार फीस तय की है. सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये रखा गया है.

दिव्यांग उम्मीदवार भी 150 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और योग्यता की जांच अवश्य कर लें.

दिव्यांग उम्मीदवार भी 150 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और योग्यता की जांच अवश्य कर लें.

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 7 का वेतन मिलेगा, जो 44,900 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक जा सकता है.

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 7 का वेतन मिलेगा, जो 44,900 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक जा सकता है.

उम्मीदवारों को सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा. वहां नई रजिस्ट्रेशन के लिए “New Registration” पर क्लिक करना है और अपनी बुनियादी जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना है. फिर लॉगिन करके डिटेल्स भरें. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने हैं. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा.

उम्मीदवारों को सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा. वहां नई रजिस्ट्रेशन के लिए “New Registration” पर क्लिक करना है और अपनी बुनियादी जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना है. फिर लॉगिन करके डिटेल्स भरें. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने हैं. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा.

Published at : 19 Nov 2025 09:47 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

ब्रेड डुबोकर आयरन पर उबाली चाय! फनी जुगाड़ वाले वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन कोई-न-कोई नया किचन जुगाड़, फूड हैक या अजीबोगरीब पकाने का तरीका सुर्खियां बटोरता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने इंटरनेट पर लोगों को हैरानी में भी डाला और हंसी में भी. वीडियो में एक क्रिएटिव तरीका दिखाया गया है जिसमें चाय बनाने के लिए स्टोव. गैस या इंडक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि कुछ ऐसा यूज किया गया है जिसे देखकर ज्यादातर लोगों ने कहा “भैया ये तो हद हो गई!” इस वीडियो ने लोगों की दिलचस्पी इसलिए भी बढ़ा दी क्योंकि इसमें चाय और ब्रेड का ऐसा कॉम्बो दिख रहा है, जिसे देखकर लोग कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं. यह वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बाढ़ सा आ गया है.

इस्त्री करने वाली आयरन पर बना डाली चाय

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति चाय बनाने का तरीका दिखाता है, लेकिन बात सिर्फ चाय बनाने तक सीमित नहीं रहती. वीडियो में दिखाया गया है कि चाय को एक स्टील के छोटे कटोरे में गर्म किया गया है, जो किसी साधारण स्टोव पर नहीं, बल्कि एक इलेक्ट्रिक आयरन के ऊपर रखा हुआ है. जी हां, इलेक्ट्रिक आयरन पर रखा कटोरा धीरे-धीरे चाय को उबालते हुए दिखाई दे रहा है.

फिर चाय में डुबोकर खाया ब्रेड

दृश्य देखकर पहले तो लोग समझ नहीं पाते कि यह जुगाड़ मजाक है या वाकई में कोई नया यूनीक तरीका. लेकिन वीडियो आगे बढ़ते ही समझ आता है कि कटोरे के नीचे रखा आयरन पूरी तरह गर्म है और उसी की गर्मी से चाय तैयार की जा रही है. वीडियो में शुरुआत में ब्रेड का टुकड़ा चाय में डुबोकर दिखाया गया है, जिसे देखकर कई यूजर्स ने मजाक में कहा “ब्रेड डिप की इज्जत तो रखी, लेकिन यह चाय कहां बनी है, यह किसी ने नहीं सोचा था!”

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे, बोले छान तो लेता यार

वीडियो को foodcravingspoint नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब गैस खत्म हो जाए तो दिमाग में ऐसे ही खुराफाती आईडिया आते हैं. एक और यूजर ने लिखा…भाई करंट लग गया ना तो ये चाय आखिरी चाय हो जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई चाय तो छान लेता यार.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


बेटे के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की AI फोटोज हुई वायरल, दादी की गोद में ऐसे दिखे जूनियर कौशल

[ad_1]

बेटे के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की AI फोटोज हुई वायरल, दादी की गोद में ऐसे दिखे जूनियर कौशल

[ad_2]

शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट से बाहर? भारतीय प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत, इस दिग्गज की वापसी

[ad_1]


IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान शुभमन गिल का इस टेस्ट में खेलना लगभग तय रूप से मुश्किल बताया जा रहा है. कोलकाता टेस्ट के दौरान उन्हें गंभीर नेक स्पैज्म हुआ था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. अब दावा किया जा रहा है कि गिल 18 नवंबर को ईडन गार्डन्स के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं होंगे और उनकी रिकवरी में अभी 5 से 7 दिन का समय लग सकता है.

सूत्रों के मुताबिक यह भी तय नहीं है कि शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी रवाना होंगे या नही. ऐसे में उनके बाहर होने की स्थिति में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं. यह फैसला टीम मैनेजमेंट स्थिति देखकर लेगा, लेकिन संकेत साफ हैं कि भारत प्लेइंग XI में बड़ी फेरबदल करने के लिए तैयार है.

इस खिलाड़ी की टीम में वापसी पक्की

BCCI ने युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को आधिकारिक तौर पर टेस्ट टीम में फिर से शामिल कर लिया है. उन्हें ईडन गार्डन्स टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया था ताकि वह इंडिया A टीम का हिस्सा बन सकें. गुवाहाटी टेस्ट में गिल की उपलब्धता संदिग्ध होने पर चयनकर्ताओं ने तुरंत रेड्डी को वापस बुलाया.

रेड्डी 18 नवंबर को टीम के वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र में शामिल होंगे. उनकी टीम में मौजूदगी से स्पष्ट है कि भारत प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने वाला है. अगर गिल बाहर रहते हैं तो नितीश रेड्डी को सीधा प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है.

रेड्डी के अबतक के आंकड़े 

नितीश रेड्डी ने अपने शुरुआती टेस्ट करियर में 9 मैच खेलकर 386 रन बनाए हैं. जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है. गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं. IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह युवा खिलाड़ी लगातार भारतीय क्रिकेट के रडार पर बना हुआ है.

भारत की संभावित टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, नितीश रेड्डी

गिल उपलब्ध न होने पर पंत कप्तान होंगे. 

[ad_2]

स्मार्टफोन बन जाएगा पुराना Nokia फीचर फोन, बुज़ुर्ग माता-पिता के लिए बेहद आसान है ये तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartphone Tips: आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में हमारा ज़्यादातर समय नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया अलर्ट और ढेरों ऐप्स में उलझा रहता है. नतीजा ध्यान भटकना, तनाव बढ़ना और कम होती उत्पादकता. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन को फिर से पुराने नोकिया जैसे आसान फीचर फोन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह तरीका न सिर्फ डिजिटल डिटॉक्स के लिए शानदार है बल्कि आपके बुज़ुर्ग माता-पिता के लिए भी smartphone इस्तेमाल करना बहुत आसान बना देता है. फीचर फोन जैसा इंटरफ़ेस screen time कम करता है बैटरी ज़्यादा चलती है और फोन का उपयोग बेहद सरल हो जाता है.

क्यों करें स्मार्टफोन को फीचर फोन में बदलना?

अगर आप बार-बार आने वाली ऐप्स की परेशान करने वाली सूचनाओं से छुटकारा चाहते हैं या फिर सिर्फ कॉल और मैसेज जैसे ज़रूरी फीचर्स ही इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए बिल्कुल सही है. क्लासिक फोन जैसा इंटरफ़ेस ध्यान केंद्रित रखने में मदद करता है और मोबाइल को बेहद हल्का और आसान बना देता है बिल्कुल पुराने Nokia फोन की तरह.

स्मार्टफोन को फीचर फोन में बदलने का आसान तरीका

नीचे दिए गए सरल स्टेप्स से आप किसी भी Android स्मार्टफोन को कुछ ही मिनटों में Nokia 1280 जैसे फीचर फोन में बदल सकते हैं:

अपने Android मोबाइल में Google Play Store खोलें.

सर्च बार में Nokia 1280 Launcher टाइप करें और ऐप को डाउनलोड करें.

ऐप इंस्टॉल होने के बाद जो भी परमिशन मांगी जाएं जैसे स्टोरेज और फोन उन्हें Allow करें.

अपने फोन की Settings → Apps → Default apps → Home app में जाएं और डिफ़ॉल्ट लॉन्चर के रूप में Nokia 1280 Launcher चुन लें.

फोन को एक बार Restart कर लें. रीस्टार्ट के बाद आपका स्मार्टफोन लुक और फंक्शन दोनों में फीचर फोन जैसा दिखाई देगा.

इस तरह आप अपने फोन को बिना किसी जटिल सेटिंग के Nokia जैसे आसान फीचर फोन में बदल सकते हैं और बुज़ुर्ग माता-पिता के लिए इसे इस्तेमाल करना भी बेहद सहज हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

घर में घुसते ही नेटवर्क गायब? बस ये एक सेटिंग ऑन करें और सिग्नल ऐसे चिपकेंगे जैसे मैग्नेट

[ad_2]