डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट भर्ती का आज लास्ट मौका, 35 वर्ष तक के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]


मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें संस्था ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया है जिसके लिए 24 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक का समय तय किया गया है..

 पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 पद भरे जाएंगे इनमें सामान्य वर्ग के लिए 19 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7, अनुसूचित जनजाति के लिए 9 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद निर्धारित किए गए हैं पदों का यह वितरण विभिन्न वर्गों के अनुसार समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निर्धारित किया गया है..

योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए या बीएससी आईटी की डिग्री होनी आवश्यक है साथ ही अभ्यर्थी के शैक्षणिक परिणाम न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए यह योग्यता इसलिए तय की गई है ताकि चयनित उम्मीदवार तकनीकी कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा कर सकें.

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी जैसे आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी.

चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन चरण निर्धारित किए गए हैं.. 

  • ऑनलाइन प्रारंभिक स्क्रीनिंग- जिसमें अभ्यर्थियों के कंप्यूटर ज्ञान और बुनियादी योग्यता का परीक्षण होगा.
  • प्रैक्टिकल टेस्ट- जिसके माध्यम से उम्मीदवारों की वास्तविक कार्य क्षमता को परखा जाएगा.
  •  अंतिम चरण में इंटरव्यू -जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें – राजस्थान में मिल रही बिना एग्जाम के सरकारी नौकरी, 40 तक उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन; पढ़ें डिटेल्स

आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 943 रुपए निर्धारित किया गया है ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के लिए शुल्क 743 रुपए रखा गया है.

कितना होगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को छठवें वेतन आयोग के तहत 5200 से 20200 रुपए के वेतन दिया जाएगा इसके साथ ही 2400 रुपए का ग्रेड पे भी प्रदान किया जाएगा इस वेतन संरचना के चलते यह नौकरी आर्थिक रूप से आकर्षक मानी जा रही है..

कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: जिम में वेटलिफ्टिंग कर रही थी लड़की, जांघों पर गिर गई रॉड, फिर जो हुआ… देखें वीडियो

[ad_1]


Gym Viral Video: जिम से जुड़े कई हादसों के वीडियोज तो आपने जरूर देखें ही होंगे. कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि उसे देखने के बाद लोग जिम जाने से ही डरने लगते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक लड़की जिम में भारी लोडेड बारबेल को उठाने की कोशिश करती है और इसी दौरान एक ऐसा हादसा हो जाता है कि जिसक वीडियो देख हर कोई चौंक गया.

बारबेल लड़की की गर्दन पर गिरा

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जिम में कई सारे लोग मौजूद है और सभी कोई न कोई एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं, तभी एक लड़की जिम में भारी बारबेल को उठाने की कोशिश करती है. वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की बारबेल को उठाती है और बैलेंस बनाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी अचानक से बारबेल लड़की की गर्दन पर गिर जाता है. बारबेल इतनी बुरी तरह से गर्दन पर गिरता है कि लड़की तुरंत जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है. लड़की को इस हालत में देखकर जिम में मौजूद कई लोग उसकी मदद करने आगे आते है.

जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

लोग लड़की को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन लड़की बेहोश पड़ी होती है. वीडियो में जिस तरह से भारी बारबेल लड़की के ऊपर गिरता दिखाई दिया है. उसे देखकर यहीं लगता है कि लड़की को गंभीर चोटें आई होंगी. ये घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोगों के कई कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. लोगों ने कहा कि जितना वजन उठाने की क्षमता है उतना की उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें –

Video: दूल्हा-दुल्हन के सामने लगा दिया लाशों का ढेर? एंट्री देख घबरा गए लोग, वीडियो वायरल


कानपुर के पास अडानी ग्रुप का मेगा प्लान, 500 एकड़ की जमीन पर 7000 करोड़ लगाने की तैयारी

[ad_1]


Gautam Adani: इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी, पोर्ट के बाद अब अडानी ग्रुप डिफेंस सेक्टर में बड़ा निवेश करने जा रहा है. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence and Aerospace) कानपुर के पास 500 एकड़ में फैले गोला-बारूद बनाने के अपने कारखाने को बढ़ाने का सोच रही है.

इसी क्रम में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी है. कंपनी का लक्ष्य देश की सेना, केंद्रीय जांच एजेंसियों, पुलिस और स्पेशल यूनिट्स के लिए गोला-बारूद की जरूरतों का लगभग 25 परसेंट सप्लाई करना है. 

आयात पर निर्भरता कम करना है प्लान

कानपुर के पास उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में पहले से ही छोटे कैलिबर के गोले-बारूद बनाए जा रहे हैं. जहां तक रही अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की यूनिट की बात, तो इसकी सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 15 करोड़ राउंड है, जिसे आगे आने वाले समय में बढ़ाकर 50 करोड़ राउंड किया जा सकता है.

अडानी ग्रुप का प्लान दूसरे देशों से आयात होने वाले विस्फोटक सामग्रियों पर अपनी निर्भरता को कम करना है. कंपनी के ज्वाइंट प्रेसिडेंट और लैंड सिस्टम हेड अशोक वधावन ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर उर्जा सामग्री की भारी कमी है. उन्होंने कहा, “अगर आप विदेश में ऑर्डर भी देते हैं, तो भी डिलीवरी 2027 तक ही हो सकती है. हमने कई विदेशी सप्लायर्स के साथ मिलकर अपनी कैपेसिटी बढ़ा ली है ताकि प्रोडक्शन लगातार होता रहे.”

लगातार बढ़ रहा है कारोबार

कंपनी को भारतीय सशस्त्र बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से पहले ही बड़े ऑर्डर मिल चुके हैं. साथ ही, अडानी डिफेंस ने अपने निर्यात कारोबार को भी बढ़ाना शुरू कर दिया है. कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वे अब यूरोप और कई एशियाई देशों के खरीदारों को गोला-बारूद की सप्लाई कर रहे हैं.

गोला-बारूद के अलावा, अडानी डिफेंस ने भारतीय सशस्त्र बलों को ड्रोन और लोइटरिंग हथियार भी उपलब्ध कराए हैं. इन्हीं में से कुछ का इस्तेमाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वक्त भी किया गया था. कंपनी अपनी हैदराबाद यूनिट में ड्रोन बनाती है. साथ ही इसका इजरायली कंपनी एल्बिट एडवांस्ड के साथ एक ज्वॉइंट वेंचर है, जिसे अडानी एल्बिट एडवांस्ड इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाता है. कंपनी ड्रोन बनाने के साथ मानवरहित विमान भी बनाती है.

ये भी पढ़ें:

पहले लगा झटका, अब शानदार ‘कमबैक’ की तैयारी; ट्रंप के टैरिफ को इस इंडस्ट्री ने दिखाया ठेंगा

[ad_2]

Meta का नया धमाकेदार फीचर! अब Facebook–Instagram पर आपकी पोस्ट चोरी हुई तो तुरंत बजेगा अलर्ट, ज

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Meta New Tool: Meta ने क्रिएटर्स की बड़ी चिंता दूर करने के लिए एक नया मोबाइल-ओनली फीचर पेश किया है जो उनके कंटेंट की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है. अक्सर देखा जाता है कि किसी क्रिएटर की मेहनत से बनाई गई रील बिना पूछे कॉपी कर ली जाती है और वायरल भी हो जाती है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए Meta ने Facebook Content Protection नाम का नया टूल जारी किया है जो किसी भी कॉपी की गई रील को पकड़कर तुरंत असली क्रिएटर को सूचित कर देगा.

कंटेंट चोरी होते ही मिलेगा नोटिफिकेशन

जैसे ही सिस्टम किसी रील की कॉपी पहचानता है क्रिएटर को तुरंत एक अलर्ट भेज दिया जाता है. इस नोटिफिकेशन के बाद क्रिएटर खुद तय कर सकता है कि आगे क्या करना है वे चाहे तो उस कॉपी की गई रील की रीच रोक सकते हैं, उसकी परफॉर्मेंस देख सकते हैं, उसमें अपना क्रेडिट लिंक जोड़ सकते हैं या अगर चाहें तो क्लेम को छोड़ भी सकते हैं.

Meta ने इसमें allow list फीचर भी दिया है जो उन क्रिएटर्स के लिए बढ़िया है जो पार्टनरशिप या अनुमति के तहत अपने वीडियो को दूसरों से रीपोस्ट करवाते हैं. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि Instagram की रील्स तभी ट्रैक की जा सकती हैं जब उन्हें Facebook पर भी शेयर किया गया हो चाहे सीधे फेसबुक पर अपलोड करके या Share to Facebook ऑप्शन चुनकर. एक बार रील Facebook सिस्टम में आ जाती है, टूल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उसकी कॉपियां स्कैन करने लगता है.

Rights Manager की तकनीक से चलता है नया सिस्टम

Meta का यह फीचर Rights Manager की वही एडवांस्ड तकनीक इस्तेमाल करता है जो मैचिंग कंटेंट की डिटेल्ड रिपोर्ट देता है. इसमें यह भी शामिल है कि कॉपी कितना मिलता-जुलता है, उस वीडियो को कितने व्यूज़ मिले और दूसरी प्रोफाइल के कितने फॉलोअर्स हैं. कंटेंट मैचिंग डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन है यानी क्रिएटर्स को अलग से इसे सक्षम करने की जरूरत नहीं पड़ती.

Meta का लक्ष्य

Meta का कहना है कि यह कदम प्लेटफॉर्म पर मौलिक और असली कंटेंट को प्रमोट करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. कंपनी ने हाल ही में 1 करोड़ फर्जी या किसी और की नकल करने वाली प्रोफाइल हटाई थीं और 5 लाख से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई की थी जो स्पैम और फेक एंगेजमेंट में शामिल थे.

यह नया टूल Meta की मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल योग्य क्रिएटर्स के लिए ऑटोमैटिक रूप से सक्षम हो जाएगा. इसके अलावा Rights Manager यूज़ करने वाले क्रिएटर्स भी इसे पा सकेंगे. वे अपने Feed, Professional Dashboard या प्रोफाइल में संबंधित विकल्प देख पाएंगे.

फिलहाल सिर्फ मोबाइल पर उपलब्ध

अभी यह पूरा फीचर Meta के मोबाइल ऐप पर ही चल रहा है लेकिन कंपनी डेस्कटॉप के Professional Dashboard में भी इस फीचर को लाने की टेस्टिंग कर रही है. यह टूल क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा राहतभरा कदम माना जा रहा है क्योंकि इससे न सिर्फ उनकी मेहनत सुरक्षित रहेगी, बल्कि उन्हें सही क्रेडिट और पहचान भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर आया शादी का कार्ड? गलती से भी मत खोलना, एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

[ad_2]

‘अगर ताइवान पर अटैक हुआ तो…’ PM ताकाइची के बयान के बाद जापान-चीन के बीच बढ़ा तनाव, टोक्यो ने

[ad_1]


जापान और चीन के बीच राजनीतिक अविश्वास बहुत पुराना है, लेकिन जापान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. जापानी पीएम साने ताकाइची ने संसद में कहा कि अगर चीन ताइवान पर सैन्य कार्रवाई करता है तो यह जापान के अस्तित्व पर सीधा खतरा होगा और टोक्यो को जवाबी सैन्य कदम उठाने पड़ सकते हैं. इस बयान ने पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हलचल मचा दी.

साने ताकाइची के बयान के बाद चीन ने बहुत ही कड़ा बयान दिया है. सरकारी प्रवक्ताओं, मीडिया और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स ने जापान के बयान को उत्तेजक और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि टोक्यो जानबूझकर तनाव बढ़ा रहा है. इसके बाद चीन में जापान-विरोधी जनभावनाएं तेजी से उभरने लगीं.

अर्थव्यवस्था को ठप कर सकता है युद्ध

ताइवान का भविष्य, सेनकाकू और दियाओयू द्वीप के साथ-साथ अमेरिकी सैन्य मौजूदगी जैसे पुराने मुद्दे पहले से दोनों देशों के बीच राजनीतिक अविश्वास को हवा देते रहे हैं. ताकाइची का बयान इन्हीं तनावों के बीच आया और बीजिंग को यह साफ संदेश मिला कि जापान ताइवान पर अपनी स्थिति पहले से ज़्यादा कठोर कर रहा है. जापान के लिए ताइवान का मुद्दा सिर्फ कूटनीतिक विवाद नहीं है.

ताइवान जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों से मात्र 110 किलोमीटर दूर है और युद्ध की स्थिति होने पर जापानी भूभाग सीधा खतरे में आ जाता है. इसके अलावा ताइवान के पास से गुजरने वाला समुद्री मार्ग जापान की ऊर्जा और व्यापारिक लाइफलाइन है. टोक्यो मानता है कि ताइवान पर किसी भी प्रकार का युद्ध उसकी अर्थव्यवस्था को ठप कर सकता है.

चीन में रहने वाले जापानी नागरिकों के लिए खतरे की घंटी

तनाव बढ़ने के साथ ही 18 नवंबर 2025 को जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने चीन में मौजूद जापानी नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी. किहारा के अनुसार, यह कदम चीन में तेजी से फैल रही जापान-विरोधी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. जापानी दूतावास की सलाह में कहा गया है कि नागरिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें. अनजान लोगों से बहस से बचें. अकेले यात्रा न करें. किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत स्थान छोड़ दें. बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवार अतिरिक्त सावधानी बरतें. यह स्थिति 2012 के सेनकाकू विवाद के बाद सबसे गंभीर सुरक्षा चेतावनी मानी जा रही है. जापानी व्यवसायियों, छात्रों और परिवारों ने बड़ी संख्या में दूतावास से संपर्क कर जानकारी मांगी है.

चीन ने रोक दी जापानी फिल्मों की रिलीजिंग

राजनयिक विवाद का असर चीन के सांस्कृतिक क्षेत्र में भी दिखा. सरकारी प्रसारक CCTV ने घोषणा की कि जापान की दो प्रमुख फिल्मों की रिलीज फिलहाल रोक दी गई है. इनमें शामिल हैं—

Crayon Shin-chan: The Movie
Cells at Work! (Live Action)

इन फिल्मों को रिलीज से कुछ ही हफ्ते पहले रोक दिया गया. CCTV ने इसे जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया विवेकपूर्ण फैसला बताया. जापान इस कदम से असहज है, क्योंकि चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म बाजार है और जापानी एनीमेशन और सांस्कृतिक सामग्री को यहां बड़ी दर्शक संख्या मिलती है. अगर तनाव और बढ़ता है तो जापानी कंटेंट पर और बड़े प्रतिबंध देखने को मिल सकते हैं.

आर्थिक रिश्तों पर मंडराया संकट उद्योग जगत की बेचैनी बढ़ी

जापान के व्यापार मंत्री रयोसेई अकाजावा ने कहा कि हालिया तनाव के बावजूद अभी तक चीन ने दुर्लभ मृदा (रेयर अर्थ) और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई में व्यवधान नहीं डाला है, लेकिन जापान के उद्योग जगत में आशंका बढ़ रही है. जापान के 3 प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री ताकाइची से मुलाकात कर आग्रह किया कि राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए संवाद अनिवार्य है, क्योंकि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे पर गहरे रूप से निर्भर हैं. जापान खासकर हाई-टेक उपकरणों, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल निर्माण के लिए चीनी खनिजों पर निर्भर है.

ये भी पढ़ें: SCO समिट के लिए मॉस्को पहुंचे एस जयशंकर, पुतिन से भी हुई मुलाकात; जानें किन मुद्दों पर हुई बात

[ad_2]

Video: स्टेज पर दूल्हे के सामने अजीब तरह से नाची दुल्हन, लोग बोले- मौत आ जाए, ये दिन ना आए

[ad_1]


Wedding Funny Dance Viral Video: शादियों में डांस के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ ही वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें हम सालों तक भूल नहीं पाते. ज्यादातर शादियों में एक बंदा तो ऐसा होता ही है, जो शादी में ऐसा गजब का डांस करता है, जिसकी चर्चा पूरी शादी के दौरान होती रहती है और आजकल तो दूल्हा-दुल्हन ही अपनी शादी में ऐसा डांस करते हैं कि देखने वालों की हंसी छूट जाए. कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि वह अब वायरल हो रहा है.

भारी-भरकम लहंगे में डांस करने लगी दुल्हन 

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. वह जयमाला की रस्म पूरी करते हैं, लेकिन तभी शुरू होता है दुल्हन का जबरदस्त डांस. दुल्हन सजी-धजी भारी-भरकम लहंगे में डांस करना शुरू करती है. दूल्हा भी स्टेज पर खड़ा नजर आ रहा है.


दुल्हन इतने जोश के साथ अपना डांस शुरू करती है कि मानो उसने कई दिनों से डांस सीखा हुआ है. दुल्हन के मू्व्स बड़े ही जानदार दिखाई दे रहे हैं और सबसे खास बात उसके चेहरे पर कॉन्फिडेंस साफ तौर पर नजर आ रहा है. चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ ऐसे ठुमके लगाए कि शादी में आए लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए.

दुल्हन के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

इस डांस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है. लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और साथ ही लोगों के तमाम मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि अभी तो शुरुआत है तो वहीं कुछ ने मजाक में कहा कि पूरी बारात के लोग डरे हुए है.

वहीं एक ने कहा कि रील्स वाली पत्नी तो दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि अभी भी टाइम है भाई , लेकिन साथ ही कुछ लोगों ने दुल्हन के डांस की तारीफ भी की. इस तरह मिली-जुली प्रतिक्रियाएं वीडियो पर देखने को मिल रही है.


सर्दियों में पीछे न रह जाए फैशन, यहां देखें स्टाइलिश और गर्म रखने वाले बेहतरीन स्वेटर डिजाइन्स

[ad_1]

हाई-नेक स्वेटर महिलाओं के बीच बहुत पॉपुलर है क्योंकि यह गर्दन को पूरी तरह ढकता है और ठंड से बचाता है. इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं. स्किनी जींस या लेगिंग्स के साथ लंबी बूट्स पहनकर आप एक बहुत ही कूल और स्टाइलिश विंटर लुक बना सकती हैं. यह स्वेटर ऑफिस, कॉलेज या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए भी परफेक्ट है.

हाई-नेक स्वेटर महिलाओं के बीच बहुत पॉपुलर है क्योंकि यह गर्दन को पूरी तरह ढकता है और ठंड से बचाता है. इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं. स्किनी जींस या लेगिंग्स के साथ लंबी बूट्स पहनकर आप एक बहुत ही कूल और स्टाइलिश विंटर लुक बना सकती हैं. यह स्वेटर ऑफिस, कॉलेज या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए भी परफेक्ट है.

कार्डिगन स्वेटर सर्दियों में गर्म रखने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी दिखता है. इसे आप जींस के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं. कार्डिगन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप जल्दी से पहन सकती हैं और ठंड लगने पर इसे उतारना भी आसान होता है. यह ऑफिस और कैजुअल दोनों तरह के लुक के लिए यूजफुल है.

कार्डिगन स्वेटर सर्दियों में गर्म रखने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी दिखता है. इसे आप जींस के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं. कार्डिगन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप जल्दी से पहन सकती हैं और ठंड लगने पर इसे उतारना भी आसान होता है. यह ऑफिस और कैजुअल दोनों तरह के लुक के लिए यूजफुल है.

वूलन स्वेटर सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा गर्म रखते हैं. यह स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन मिक्सचर है. इसे आप कैजुअल पैंट या जींस के साथ पहन सकती हैं. अगर आप और भी स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो इसके ऊपर ओवरकोट या शॉल डालकर लुक को और खास बना सकती हैं.

वूलन स्वेटर सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा गर्म रखते हैं. यह स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन मिक्सचर है. इसे आप कैजुअल पैंट या जींस के साथ पहन सकती हैं. अगर आप और भी स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो इसके ऊपर ओवरकोट या शॉल डालकर लुक को और खास बना सकती हैं.

ओवरसाइज्ड स्वेटर ढीले और कंर्फटेबल होते हैं. यह पहनने के बाद बेहद क्यूट लुक देते हैं और आपको स्ट्रीट स्टाइल का कूल लुक देता है. लंबे ओवरसाइज्ड स्वेटर को बेल्ट के साथ पहनकर आप एक अलग और फैशनेबल स्टाइल बना सकती हैं. यह स्वेटर दोस्तों के साथ आउटिंग या कैजुअल वॉक के लिए परफेक्ट है.

ओवरसाइज्ड स्वेटर ढीले और कंर्फटेबल होते हैं. यह पहनने के बाद बेहद क्यूट लुक देते हैं और आपको स्ट्रीट स्टाइल का कूल लुक देता है. लंबे ओवरसाइज्ड स्वेटर को बेल्ट के साथ पहनकर आप एक अलग और फैशनेबल स्टाइल बना सकती हैं. यह स्वेटर दोस्तों के साथ आउटिंग या कैजुअल वॉक के लिए परफेक्ट है.

क्रॉप्ड स्वेटर छोटे और फैशनेबल होते हैं, जो जीन्स या हाई-वेस्ट पैंट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. यह स्टाइल और आराम दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. सर्दियों में इसे लेयरिंग के साथ भी पहना जा सकता है और लुक को और भी ट्रेंडी बनाया जा सकता है.

क्रॉप्ड स्वेटर छोटे और फैशनेबल होते हैं, जो जीन्स या हाई-वेस्ट पैंट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. यह स्टाइल और आराम दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. सर्दियों में इसे लेयरिंग के साथ भी पहना जा सकता है और लुक को और भी ट्रेंडी बनाया जा सकता है.

पैटर्नेड स्वेटर अलग-अलग डिजाइनों और प्रिंट्स में आते हैं. जैसे स्ट्राइप्स, पोल्का डॉट्स, एजटेक या जियोमेट्रिक पैटर्न. ये स्वेटर देखने में यूनिक लगते हैं और आपका लुक तुरंत फैशनेबल बना देते हैं. आप इन्हें नॉर्मल जींस या पैंट के साथ पहनकर आसानी से स्टाइल बना सकती हैं.

पैटर्नेड स्वेटर अलग-अलग डिजाइनों और प्रिंट्स में आते हैं. जैसे स्ट्राइप्स, पोल्का डॉट्स, एजटेक या जियोमेट्रिक पैटर्न. ये स्वेटर देखने में यूनिक लगते हैं और आपका लुक तुरंत फैशनेबल बना देते हैं. आप इन्हें नॉर्मल जींस या पैंट के साथ पहनकर आसानी से स्टाइल बना सकती हैं.

टर्टल नेक स्वेटर भी हाई-नेक की तरह गर्दन को ढकते हैं और ठंड से बचाते हैं. यह क्लासिक और हमेशा फैशनेबल लुक देता है. इसे आप स्कर्ट, जीन्स या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं. यह स्वेटर ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है.

टर्टल नेक स्वेटर भी हाई-नेक की तरह गर्दन को ढकते हैं और ठंड से बचाते हैं. यह क्लासिक और हमेशा फैशनेबल लुक देता है. इसे आप स्कर्ट, जीन्स या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं. यह स्वेटर ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है.

Published at : 19 Nov 2025 11:43 AM (IST)

फैशन फोटो गैलरी

[ad_2]

2026 Numerology Predictions: मूलांक 1 के लिए नया साल कितना बदलने वाला है? धन–करियर में क्या पड़

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

2026 Numerology 1 Predictions: नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदें, नए मौके और जीवन में बेहतर बदलाव के लिए नई दिशा लेकर आता है. साल 2026 आने में अब कुछ ही दिन बचें हैं. अंकशास्त्र के अनुसार, साल 2026 का योग (2+0+2+6=1) होता है. आइए जानते हैं मूलांक 1 वालों के लिए वर्ष 2026 कैसा जाने वाला है?

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की (1, 10, 19 या 28) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है.

एस्ट्रोलॉजर से जानिए मूलांक 1 के लिए 2026 कैसा रहेगा?

एस्ट्रोलॉजर नीतिका शर्मा के अनुसार, मूलांक 1 वालों के लिए साल 2026 शक्ति से भरपूर रहने वाला है. सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होगी, क्योंकि सूर्य ही आपके स्वामी हैं. साल 2026 आपके लिए पर्सनल ग्रोथ का साल रह सकता है.

मूलांक 1 वालों के लिए वर्ष 2026 किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए, नौकरी में नए अवसर के लिए और जितने भी रुके हुए काम हैं, सब बनते चले जाएंगे. इसके अलावा करियर में ग्रोथ के साथ, नई नौकरी और प्रमोशन के भी बेहतर योग बन रहे हैं. 

मूलांक 1 के लिए करियर प्रेडिक्शन

  • ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी के साथ ईगो क्लेश का सामना करना पड़ सकता है. 
  • करियर में नौकरी बदलाव के ऑपशन मिलेंगे, जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. 
  • अपनी स्किल के ऊपर काम करें, पर्सनल ग्रोथ का फायदा करियर में मिलेगा.

मूलांक 1 के लिए फाइनेंस प्रेडिक्शन

  • इस साल धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन बचत करने पर भी ध्यान दें. 
  • ओवर इनवेस्ट करने से बचें. 

मूलांक 1 के लिए रिलेशनशिप प्रेडिक्शन

पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर टकराव का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि रिश्ते में सामंजस्य बनाकर चलेंगे तो चीजें आसान हो जाएगी. 

मूलांक 1 के लिए हेल्थ प्रेडिक्शन

मूलांक 1 वालों के लिए साल 2026 में हेल्थ का विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

मूलांक 1 वालों के लिए उपाय

सूर्य आपका स्वामी हैं, और साल 2026 का जोड़ भी 1 है. ऐसे में सूर्य की उग्र ऊर्जा को शांत करने और सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें. इसके अलावा नियमित रूप से सूर्य भगवान को एक लोटा जल अवश्य चढ़ाएं.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

[ad_2]

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऑटो चालक की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने फाइनल का टिकट किया पक्का

[ad_1]


World Boxing Championship: ग्रेटर नोएडा, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऑटो चालक की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मीनाक्षी (48 किग्रा) ने कोरिया की बाक चो-रोंग को 5-0 से हराया है. अरुंधति चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करते हुए तीन बार की विश्व कप पदक विजेता लियोनी मुलर को हराया है. मीनाक्षी, अंकुश फंगल, परवीन और नूपुर सभी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

डेढ साल बाद अरुंधति का जोरदार कमबैक

पूर्व विश्व चैंपियन अरुंधति डेढ़ साल के बाद प्रतिस्पर्धा कर रही थीं.  शुरुआती दोनों राउंड में पूरी आक्रामकता के साथ जीत हासिल की. दूसरे राउंड में जर्मन की खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया है. अरुंधति ने कहा, “मैंने डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की है, और आरएससी जीत के साथ वापसी करके मुझे बहुत खुशी हो रही है. शुरुआत में मैं थोड़ी घबराई हुई थी, क्योंकि मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय अनुभव पेरिस (ओलंपिक 2024) क्वालीफायर में हार के रूप में था, जिसके बाद मेरी कलाई की सर्जरी हुई थी.

भारत के अन्य बॉक्सर्स ने भी दिखाया दम

अंकुश फंगल (80 किग्रा) ने ऑस्ट्रेलिया के मार्लन सेवेहोन को 5-0 से हराया है. जबकि नुपुर (80 किग्रा) ने यूक्रेन की मारिया लोवचिन्स्का को मात दी है. परवीन (60 किग्रा) ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पोलैंड की विश्व मुक्केबाजी कप रजत पदक विजेता राइगेल्स्का अनेटा एल्जबिएटा को 3-2 के कड़े मुकाबले में हराकर रिंग में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया.

आगे होंगे रोमांचक मुकाबले

प्रीति (54 किग्रा) को ओलंपिक पदक विजेता और तीन बार की विश्व चैंपियन हुआंग सियाओ-वेन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. जबकि स्वीटी बूरा (75 किग्रा) का सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीट्री से होगा. इसी तरह नरेंद्र और नवीन भी फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में दिखेंगे. अभिनाश जामवाल अपने अभियान की शुरुआत यूक्रेन के एल्विन अलीयेव के खिलाफ खेलते हुए करेंगे.

[ad_2]

बॉक्स ऑफिस सुनामी! इस एक्टर ने 2 साल में दी लगातार 15 हिट फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

[ad_1]


एक्टर राजेश खन्ना इंडस्ट्री पहले सुपरस्टार हैं. उनकी लिगेसी बहुत बड़ी है. उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों में गहरा असर छोड़ा है. राजेश खन्ना को फैंस ‘काका’ कहकर बुलाते थे. राजेश खन्ना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थी. राजेश खन्ना के पास लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है, जिसे आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है. अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रहे.

राजेश खन्ना ने महज 2 साल में 15 हिट फिल्में दी तीं. 1969 में फिल्म आराधना से हाथी मेरे साथी (1971) तक राजेश खन्ना की फिल्में लगातार हिट होती रही. राजेश की फिल्म आनंद को तो फैंस आज भी बहुत पसंद करते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे.

बॉक्स ऑफिस सुनामी! इस एक्टर ने 2 साल में दी लगातार 15 हिट फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

राजेश खन्ना की लगातार ये 15 फिल्में रहीं हिट
राजेश की सोलो हिट फिल्मों की लिस्ट में में अराधना (1969), डोली (1969), बंधन (1969), इत्तेफाक (1969), दो रास्ते (1969), खामोशी (1969), सफर (1970), द ट्रेन (1970), कटी पतंग (1970), सच्चा झूठा (1970), आन मिलो सजना (1970), महबूब की मेहंदी (1971), छोटी बहू (1971), आनंद (1971) और हाथी मेरे साथी (1971) शामिल हैं. इसके अलावा उनकी दो फिल्में मर्यादा (1971) और अंदाज (1971) भी हिट रही थी. इन दोनों फिल्मों में 2 हीरो लीड रोल में थे.

बॉक्स ऑफिस सुनामी! इस एक्टर ने 2 साल में दी लगातार 15 हिट फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

बता दें कि राजेश खन्ना की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और मुमताज के साथ सक्सेसफुल पेयरिंग रही थी. एक्ट्रेस मुमताज के साथ उनकी फिल्मों का 100 परसेंट सक्सेस रेशो है. राजेश खन्ना ने मुमताज के साथ लगातार 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं. उनकी फिल्में रोटी, आइना, अपना देश, दो रास्ते, सच्चा झूठा और आप की कसम को खूब सराहा गया था. 

राजेश खन्ना ने 1966 में डेब्यू किया था. उनकी डेब्यू फिल्म आखिरी खत थी. इस फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था. आखिरी बार राजेश को 2014 में फिल्म रियासत में देखा गया था. इस फिल्म में वो गॉडफादर डॉन साहेब के रोल में दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गी थी. ये फिल्म साहेब के इर्द-गिर्द घूमती थी.

[ad_2]