क्या इंसान जी पाएंगे 150 साल? चीन की नई लॉन्गेविटी पिल ने दुनिया में मचा दी सनसनी, सच जानकर दंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

China Longevity Pill: दुनिया भर में जिज्ञासा और शक दोनों को बढ़ाने वाली एक नई रिपोर्ट चीन से सामने आई है. शेनझेन स्थित एक बायोटेक कंपनी ने दावा किया है कि भविष्य में इंसान 150 साल तक जी पाएंगे. Lonvi Biosciences नाम की इस कंपनी का यह बड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब दुनिया में औसत मानव आयु 65 से 70 साल के बीच है.

लॉन्गेविटी पिल क्या है और यह कैसे काम करती है?

कंपनी का कहना है कि उसने एक खास तरह की लॉन्गेविटी पिल बनाई है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर शरीर के जीवनकाल को बढ़ा सकती है. यह दवा शरीर की उन पुरानी और निष्क्रिय हो चुकी कोशिकाओं को निशाना बनाती है जिन्हें वैज्ञानिक “जॉम्बी सेल” कहते हैं. ये कोशिकाएं खुद तो विभाजित नहीं होतीं लेकिन शरीर में लगातार सूजन और कई उम्र-संबंधी समस्याओं का कारण बनती रहती हैं. दुनिया भर में वैज्ञानिक ऐसी कोशिकाओं को बेअसर करने के तरीकों पर रिसर्च कर रहे हैं.

इस दवा का मुख्य तत्व Procyanidin C1 (PCC1) बताया गया है जो अंगूर के बीजों से प्राप्त एक प्राकृतिक यौगिक है. कंपनी का दावा है कि लैब में किए गए माउस एक्सपेरिमेंट में इसके बेहद चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं.

माउस पर एक्सपेरिमेंट के परिणाम क्या बताते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन चूहों को यह दवा दी गई उनकी कुल आयु लगभग 9.4% बढ़ गई. इतना ही नहीं, इलाज शुरू होने के बाद उनकी बची हुई जीवन संभावना में 64% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. Lonvi Biosciences का कहना है कि ये आंकड़े साबित करते हैं कि सही सेल-बेस्ड उपचार जीवनकाल को नाटकीय रूप से बढ़ा सकते हैं.

कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, ल्यू क़िंगहुआ ने The New York Times से कहा कि इंसान का 150 साल तक जी पाना पूरी तरह संभव है और आने वाले कुछ वर्षों में इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिल सकती है.

चीन में क्यों बढ़ रही है लंबी उम्र की खोज?

साल 2024 में चीन की औसत आयु 79 साल हो गई जो विश्व औसत से लगभग 5 साल अधिक है. बढ़ती रिसर्च, सरकारी रुचि और निजी निवेश ने चीन में लॉन्गेविटी साइंस की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है.

शंघाई के एक लॉन्गेविटी स्टार्टअप Time Pie के को-फाउंडर, गैन यू का कहना है कि चीन में इस विषय को लेकर एक बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा पहले चीन में कोई लंबी उम्र पर बात नहीं करता था. यह अमरीका के अमीर लोगों की दिलचस्पी माना जाता था लेकिन अब कई चीनी नागरिक खुद इसमें निवेश कर रहे हैं.”

लेकिन क्या यह दावा सच माना जाए?

जहां कंपनी का दावा उम्मीद जगाता है, वहीं वैज्ञानिक समुदाय इस पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि चूहों पर हुए सफल परीक्षण सिर्फ शुरुआती संकेत हैं. इस दवा की सुरक्षा और असर को लेकर किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले विस्तृत और लंबी अवधि के मानव परीक्षण जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें:

TECH EXPLAINED: क्या होता है IMEI नंबर? जानिए कैसे इससे ट्रैक हो जाता है डिवाइस और क्यों सरकार ने सख्त कर दिए इसके नियम

[ad_2]

मेटल डिटेक्टर डोर को मंदिर समझ बैठे लोग! एंट्री गेट को छूकर ऐसे लिया आशीर्वाद- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया हंसी का भंडार है. यहां आपको हर तरह के लोग ऐसी हरकतें करते दिखेंगे कि आप हंस हंसते लोट पोट हो जाएंगे. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मंदिर के सिक्योरिटी गेट से एंट्री लेते हुए कुछ ऐसा करते हैं कि पूरा इंटरनेट हंस पड़ता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग एंट्री लेते हुए मेटल डिटेक्टर डोर को श्रद्धा भाव से छू रहे हैं जैसे वो किसी मंदिर का द्वार हो. वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे कि लोग बड़े भोले हैं. 

मेटल डिटेक्टर डोर से आशीर्वाद लेने लगे लोग!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग जो दिखने में ग्रामीण क्षेत्र के नजर आते हैं एक मंदिर जैसे पब्लिक प्लेस पर एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वहां लगे मेटल डिटेक्टर डोर पर जब वो पहुंचते हैं तो उसे ऐसे हाथ लगाकर छूते हैं मानों वो किसी मंदिर या धार्मिक स्थल का द्वार हो और उसे छूना पुण्य हो. हालांकि देखने पर ये किसी मंदिर का सुरक्षा द्वार ही लग रहा है लेकिन मेटल डिटेक्टर को यूं छूकर गुजरना इंटरनेट पर चर्चा को छेड़ गया है. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा है कि डिजिटल ERA में भी लोगों को समझ नहीं है कि कहां धार्मिक होना है और कहां कॉपरेट करना है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले भी एसी के पानी को चरणामृत समझ बैठे थे लोग

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के एक मंदिर में लगी लाइन में लगे लोग एसी के पानी को चरणामृत समझकर पीने लग गए थे. दरअसल, एसी का पानी मंदिर की दीवार पर लगे पाइप से बाहर आ रहा था जिसे लोगों ने अमृत समझकर पीना शुरू कर दिया था. उस वक्त भी वीडियो काफी वायरल हुआ था. हालांकि यह वीडियो कहां का है उसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर तो फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन इस तरह के वीडियो देखकर यूजर्स जरूर खिलखिलाकर हंस पड़े हैं.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @pitamaha_b52862 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों का कोई इलाज नहीं है, जैसा चल रहा है चलने दो. एक और यूजर ने लिखा…एक अगर करता है तो फिर सभी उसी की तरह करने लग जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..मंदिर का हर दरवाजा पुण्य कमाकर देता है.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

वाणिज्य मंत्री का इजराइल दौरा, मुक्त व्यापार समझौते पर हो सकती है बड़ी प्रगति

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Israel FTA Review: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की इस सप्ताह तेल अवीव की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रस्तावित भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की प्रगति की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है. बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी.

गोयल, इजराइल में 60 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. वहां वे द्विपक्षीय व्यापार, निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर नेताओं और व्यवसाय जगत के लोगों के साथ चर्चा करेंगे.

वाणिज्य मंत्री ने क्या कहा?

यह यात्रा 22 नवंबर को संपन्न होगी. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रस्तावित भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर प्रगति की भी समीक्षा की जा सकती है.’’ भारत और इजराइल मई 2010 से इस समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. अब तक आठ दौर की बातचीत हो चुकी है.

दोनों देशों ने अक्टूबर 2021 में बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी. वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान उस देश को भारत का निर्यात 2023-24 के 4.52 अरब डॉलर से 52 प्रतिशत घटकर 2.14 अरब डॉलर और आयात भी 26.2 प्रतिशत घटकर 1.48 अरब डॉलर रह गया.

भारत बड़ा साझेदार

भारत, एशिया में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. द्विपक्षीय व्यापार में मुख्य रूप से हीरे, पेट्रोलियम उत्पाद और रसायन शामिल हैं, लेकिन हाल के वर्ष में इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी और उच्च प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों, संचार प्रणालियों एवं चिकित्सकीय उपकरणों जैसे क्षेत्रों में भी व्यापार में वृद्धि देखी गई है.

भारत से इजराइल को प्रमुख निर्यात वाली वस्तुओं में मोती एवं कीमती पत्थर, मोटर वाहन डीजल, रासायनिक व खनिज उत्पाद, मशीनरी व विद्युत उपकरण, प्लास्टिक, वस्त्र, परिधान, आधार धातुएं तथा परिवहन उपकरण और कृषि उत्पाद शामिल हैं. 

गोयल, इजराइल के उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ भी बातचीत करेंगे. इजराइली समकक्ष के अलावा उनके कुछ अन्य मंत्रियों से भी मिलने की उम्मीद है. वह कृषि, अपशिष्ट जल उपचार, साइबर सुरक्षा, ‘स्मार्ट मोबिलिटी’, बुनियादी ढांचे आदि जैसे क्षेत्रों की प्रमुख इजराइली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और प्रमुख इजराइली निवेशकों के साथ बातचीत करेंगे. दोनों देशों ने सितंबर में एक द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईए) पर हस्ताक्षर किए थे. 

यह भी पढ़ें: लिस्टिंग वाले दिन ही इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, दिया तगड़ा मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्ले बल्ले

[ad_2]

Video: बहुत खतरनाक बच्चे हैं! जिंदा सांप के साथ खेले, एक ने पकड़ा-दूसरे ने बोतल में किया बंद

[ad_1]


Snake Viral Video: इंटरनेट पर हर तरह की वीडियोज वायरल होती हैं, लेकिन कुछ तो हमारा दिमाग की हिलाकर रख देती हैं. कुछ ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है, जिसने देखने वालों को हैरान किया और साथ ही सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि आखिरकार बच्चों को डर नहीं लगता है क्या? वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि कुछ मासूम से छोटे-छोटे बच्चे एक जहरीले सांप के साथ खेल रहे हैं, जहां सांप का नाम सुनकर बड़ों की हालत खराब हो जाती है तो वहीं इन बच्चों ने उसे खेलने का जरिया बना दिया. 

सांप खुद को लड़कों से बचाने लगा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा गया है कि कुछ बच्चे जो, लगभग 8-9 साल के बीच के दिखाई दे रहे हैं. वह सभी एक सांप के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि एक बच्चा बिना किसी डर के सांप की पूंछ को पकड़ता है. फिर उसके बाद एक अन्य लड़का सांप को पकड़ने लगता है.


वह भी सांप को उसकी पूंछ से पकड़ता है. इस दौरान एक लड़का सांप को एक बोतल में डालने की कोशिश करने लगता है. ऐसा करते हुए किसी भी बच्चे को जरा सा भी डर नहीं लगता है. सांप अपने आपको बचाने के लिए इधर-उधर भागता नजर आ रहा है, लेकिन बच्चे उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थे.

लड़की के सामने हीरो बन रहे हैं लड़के – बोले यूजर्स

आगे वीडियो में देखा गया कि लड़के ने सांप को पूंछ से पकड़कर बोतल में बंद कर लिया. वीडियो पर अब लोगों के मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि लड़के लड़की के सामने हीरो बन रहे हैं तो वहीं कुछ ने कहा इनको डर नहीं लग रहा है.

वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि सांप भी सोच रहा होगा किन लोगों के बीच फंस गया ,लेकिन वहीं कुछ लोग वीडियो पर भड़क गए. कुछ ने कहा कि ये खेल जिंदगी ले सकता था तो वहीं कुछ ने कहा कि छोटे बच्चों को जहरीले सांप से दूर रहना चाहिए. इस तरह के मिले-जुले कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


व्हाइट हाउस में दिखे मस्क-रोनाल्डो, ट्रंप के मजाक ने जीता दिल, सऊदी क्राउन प्रिंस के स्वागत में पहुंचीं ये हस्तियां

[ad_1]

फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) की रात वह अनुभव किया, जिसे दुनिया के गिने-चुने खिलाड़ी ही पा सके हैं. वे व्हाइट हाउस में आयोजित सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के सम्मान में दिए गए डिनर में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) की रात वह अनुभव किया, जिसे दुनिया के गिने-चुने खिलाड़ी ही पा सके हैं. वे व्हाइट हाउस में आयोजित सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के सम्मान में दिए गए डिनर में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

अमेरिकी राजनीति के केंद्र माने जाने वाले इस भवन में टॉप बिजनेस लीडर्स, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज और अमेरिकी प्रशासन के बड़े चेहरे मौजूद थे. ईस्ट रूम में रोनाल्डो को एक बेहद खास स्थान दिया गया, जहां से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, MBS, Apple के टिम कुक और Tesla के एलन मस्क को संबोधन करते सुना.

अमेरिकी राजनीति के केंद्र माने जाने वाले इस भवन में टॉप बिजनेस लीडर्स, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज और अमेरिकी प्रशासन के बड़े चेहरे मौजूद थे. ईस्ट रूम में रोनाल्डो को एक बेहद खास स्थान दिया गया, जहां से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, MBS, Apple के टिम कुक और Tesla के एलन मस्क को संबोधन करते सुना.

भोज के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रोनाल्डो का नाम लेते हुए एक हल्का-फुल्का किस्सा सुनाया, जिसने पूरा हॉल खुशगवार माहौल में बदल दिया. उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने बेटे बैरन को रोनाल्डो से मिलवाया तो घर में मेरी इज्जत और बढ़ गई.”

भोज के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रोनाल्डो का नाम लेते हुए एक हल्का-फुल्का किस्सा सुनाया, जिसने पूरा हॉल खुशगवार माहौल में बदल दिया. उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने बेटे बैरन को रोनाल्डो से मिलवाया तो घर में मेरी इज्जत और बढ़ गई.”

सऊदी क्लब अल-नास्र से रोनाल्डो का जुड़ाव केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं है. दिसंबर 2022 में क्लब जॉइन करने के बाद वह सऊदी फुटबॉल लीग का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय चेहरा बन चुके हैं. उनका लगभग $200 मिलियन प्रति वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट आज भी दुनिया की सबसे महंगी डील्स में शामिल है.

सऊदी क्लब अल-नास्र से रोनाल्डो का जुड़ाव केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं है. दिसंबर 2022 में क्लब जॉइन करने के बाद वह सऊदी फुटबॉल लीग का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय चेहरा बन चुके हैं. उनका लगभग $200 मिलियन प्रति वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट आज भी दुनिया की सबसे महंगी डील्स में शामिल है.

जून 2025 में रोनाल्डो ने क्लब के साथ अपना समझौता दो और वर्षों के लिए बढ़ा दिया. अल-नास्र को सऊदी सॉवरेन वेल्थ फंड संचालित करता है, जिसके प्रमुख खुद MBS हैं. इस कारण व्हाइट हाउस में उनकी मौजूदगी खेल और कूटनीति स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी के अनोखे मेल को दर्शाती है.

जून 2025 में रोनाल्डो ने क्लब के साथ अपना समझौता दो और वर्षों के लिए बढ़ा दिया. अल-नास्र को सऊदी सॉवरेन वेल्थ फंड संचालित करता है, जिसके प्रमुख खुद MBS हैं. इस कारण व्हाइट हाउस में उनकी मौजूदगी खेल और कूटनीति स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी के अनोखे मेल को दर्शाती है.

यह यात्रा इसलिए भी खास बन गई क्योंकि रोनाल्डो बीते कई वर्षों से अमेरिका में सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम दिखाई देते थे. 2009 की एक महिला की तरफ से लगाए गए आरोप, जो बाद में एक वित्तीय समझौते के बाद शांत हुए.

यह यात्रा इसलिए भी खास बन गई क्योंकि रोनाल्डो बीते कई वर्षों से अमेरिका में सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम दिखाई देते थे. 2009 की एक महिला की तरफ से लगाए गए आरोप, जो बाद में एक वित्तीय समझौते के बाद शांत हुए.

पुर्तगाल की टीम 2026 FIFA World Cup के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर करेंगे. क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं—वे दुनिया के पहले खिलाड़ी होंगे जो छठे विश्व कप में मैदान पर उतरेंगे.

पुर्तगाल की टीम 2026 FIFA World Cup के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर करेंगे. क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं—वे दुनिया के पहले खिलाड़ी होंगे जो छठे विश्व कप में मैदान पर उतरेंगे.

राष्ट्रीय टीम के लिए हाल ही में मिला पहला रेड कार्ड उन्हें एक मैच के प्रतिबंध की ओर धकेल रहा है, जिसके चलते वे टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले से बाहर रह सकते हैं. फिर भी, रोनाल्डो के लिए यह विश्व कप उनके करियर का अंतिम और संभवतः सबसे खास टूर्नामेंट माना जा रहा है. वे इसे अविस्मरणीय बनाने के इरादे से तैयारी कर रहे हैं.

राष्ट्रीय टीम के लिए हाल ही में मिला पहला रेड कार्ड उन्हें एक मैच के प्रतिबंध की ओर धकेल रहा है, जिसके चलते वे टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले से बाहर रह सकते हैं. फिर भी, रोनाल्डो के लिए यह विश्व कप उनके करियर का अंतिम और संभवतः सबसे खास टूर्नामेंट माना जा रहा है. वे इसे अविस्मरणीय बनाने के इरादे से तैयारी कर रहे हैं.

Published at : 19 Nov 2025 12:39 PM (IST)

विश्व फोटो गैलरी

[ad_2]

अब SMS में आने वाले लिंक और नंबर होंगे पहले से तय, TRAI ने नए नियम लागू किए

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

हमारे फ़ोन पर रोज़ सैकड़ों मैसेज आते हैं. कभी बैंक का, कभी किसी ऐप का, कभी ऑफ़र का, लेकिन इन्हीं मैसेजों में कई बार फर्जी लिंक या धोखाधड़ी वाले नंबर भी घुस जाते हैं, जिनसे लोग ठगी के शिकार बनते हैं, लेकिन अब से कंपनियों को अपने हर SMS टेम्पलेट में मौजूद वैरिएबल फील्ड जैसे लिंक, ऐप डाउनलोड URL, या कॉल बैक नंबर को पहले से रजिस्टर कराना होगा.

आसान भाषा में यह है मतलब

आसान भाषा में समझें तो SMS भेजने से पहले कंपनियों को यह बताना होगा कि उस मैसेज में कौन-सा लिंक या नंबर आएगा और क्यों आएगा. अक्सर देखा गया है कि मोबाइल पर आने वाले कई मैसेजों में फर्जी लिंक डालकर लोगों को ठगा जाता है. ये लिंक दिखने में असली लगते हैं, लेकिन क्लिक करते ही बैंक डिटेल चोरी होने, डेटा हैक होने या साइबर फ्रॉड जैसी गंभीर समस्याएं सामने आती हैं. TRAI की जांच में बार-बार पाया गया कि ठग इसी लचीलेपन का फायदा उठाकर असली कंपनी के नाम से फर्जी लिंक डाल देते थे, जिससे आम लोग आसानी से जाल में फंस जाते थे.

नए नियमों से ये होगा बदलाव

नए नियम के तहत कंपनियां अब SMS टेम्पलेट बनाते समय यह बताएंगी कि मैसेज में कौन-सा लिंक आएगा और उसका उद्देश्य क्या है. पुराने सभी टेम्पलेट 60 दिनों के भीतर अपडेट करने होंगे, नहीं तो ऐसे मैसेज भेजे ही नहीं जाएंगे. इससे मोबाइल नेटवर्क तुरंत पहचान पाएंगे कि मैसेज में डाला गया लिंक असली है या नहीं और जरूरत पड़ने पर उसे रोक भी सकेंगे.

आम लोगों को होगा फायदा

फ्रॉड वाले मैसेज बड़े स्तर पर कम होंगे, बैंक या सरकारी सेवाओं के मैसेज पर भरोसा बढ़ेगा और मोबाइल पर आने वाली फिशिंग गतिविधियां काफी हद तक नियंत्रित होंगी. यह नियम डिजिटल मैसेजिंग को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. मोबाइल पर लगातार बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी थी. अब हर लिंक और नंबर पहले से क्रॉस वेरिफाई होगा, जिससे मैसेज अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनेंगे. सरकार का मानना है कि यह फैसला मोबाइल यूजर्स के लिए राहत लेकर आएगा और डिजिटल कम्युनिकेशन को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगा.

ये भी पढ़ें-

एक डिवाइस पर चलेंगे दो अकाउंट, इन यूजर्स के लिए खास फीचर ला रही WhatsApp, जानें कैसे करेगा काम

[ad_2]

रोहित शर्मा की बादशाहत खत्म, छिन गया नंबर-1 का ताज; ICC ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग

[ad_1]


आज 19 नवंबर को आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा से उनका नंबर-1 वनडे बल्लेबाज होने का ताज छिन गया है. आज का दिन वैसे भी भारतीय क्रिकेट फैंस गम के रूप में मनाते हैं, क्योंकि 2 साल पहले रोहित की कप्तानी में भारत ओडीआई वर्ल्ड कप फाइनल हार गया था. अब आज ही रैंकिंग में रोहित से नंबर-1 होने का ताज छिनना एक और बुरी खबर है. बड़ी बात ये हैं कि नए नंबर-1 रोहित से सिर्फ 1 पॉइंट आगे हैं.

किसने किया रोहित शर्मा को रिप्लेस

रोहित शर्मा अब आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. रोहित के 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल दुनिया के नंबर-1 ओडीआई बल्लेबाज बन गए हैं. उनके 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं, यानी रोहित से सिर्फ 1 पॉइंट ज्यादा. वह पहले तीसरे नंबर पर थे.

शतकीय पारी ने बनाया नंबर-1 

डेरिल मिशेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ा था, उन्होंने 118 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए थे. इस पारी ने उन्हें रैंकिंग में रोहित से आगे पहुंचकर नंबर-1 बनाया.

रोहित शर्मा की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा करके उनके पास फिर अपनी बादशाहत हासिल करने का मौका होगा. भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी. टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित अब सिर्फ वनडे खेलते हैं.

आईसीसी ODI बैटिंग रैंकिंग (टॉप-5)

  • डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 782 
  • रोहित शर्मा (भारत)- 781
  • इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764
  • शुभमन गिल (भारत)- 745
  • विराट कोहली (भारत)- 725

बाबर आजम, श्रेयस अय्यर को हुआ फायदा

श्रीलंका के चरिथ असलंका ओडीआई बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 स्थान खिससकर 9वें स्थान पर आ गए हैं. इसका फायदा बाबर आजम, हैरी ट्रेक्टर और श्रेयस अय्यर को भी हुआ है. अय्यर अब 8वें, ट्रेक्टर, 7वें और बाबर आजम छठे नंबर पर आ गए हैं. बाबर ने पिछले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ शतक भी जड़ा था.

[ad_2]

गर्लफ्रेंड को याद कर अंताक्षरी खेलने लगा युवक, अनिरुद्धाचार्य बोले- नीले ड्रम में बंद करावोगे

[ad_1]


Viral Funny Video: कभी-कभी सोशल मीडिया पर एक साधारण-सी बातचीत भी इतनी दिलचस्प बन जाती है कि लाखों लोग उसे बार-बार देखने लगते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ अनिरुद्धआचार्य के एक लेटेस्ट वीडियो में, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ब्रेकअप की कहानी से जुड़ा है, लेकिन अंदाज ऐसा कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में एक युवक अपने टूटे दिल का दर्द सुनाने अनिरुद्धआचार्य के पास पहुंचता है और आगे जो होता है, वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

युवक ने कथा के बीच में गाया हिमेश रेशमिया का गाना

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक युवक अनिरुद्धआचार्य के पास आता है और उन्हें बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है. वह पूरी तरह परेशान दिख रहा है और पूछता है कि अब वह क्या करे. अनिरुद्धआचार्य मजाक में कहते हैं कि भूल जाओ… अपने पड़ोसन को. यह सुनते ही युवक और वहां मौजूद लोग थोड़ा हंस पड़ते हैं, लेकिन युवक तुरंत कहता है कि उसे भूल जाना मुमकिन ही नहीं.


इसके बाद अनिरुद्धआचार्य उससे पूछते हैं कि वह आगे कैसे बढ़ेगा. युवक कहता है कि वह तो उसे भूल चुका है, लेकिन यह गाना अभी याद आ गया. अनिरुद्ध हंसते हुए पूछते हैं कि यह गाना था और युवक तुरंत जवाब देता है, हां सर , सुनाओ पूरा. युवक वहीं खड़े-खड़े सिंगर हिमेश रेशमिया का गाना गाने लगता है कि उसे भूल जाना मुमकिन ही नहीं, और वो याद ना आए ऐसा कोई दिन नहीं.

नीले ड्रम में पैक करवाकर मानोगे क्या- अनिरुद्धआचार्य

इसके बाद अनिरुद्धआचार्य कहते हैं कि आजकल की पीढ़ी यह गाना गाती है, लेकिन पहले की पीढ़ी गाती थी कि दिल मेरा तोड़ दिया उसने… उससे पहले वाली पीढ़ी दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मुस्कुराते हो… गाती थी. युवक भी एक गाना गाने लगता है कि मेरी किस्मत में तू नहीं शायद… अनिरुद्धआचार्य यह गाना सुनकर कहते हैं कि ये तो बिल्कुल सही है. वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब अनिरुद्ध आचार्य मजाक में बोल देते हैं कि मतलब उसके वाले को नीले ड्रम में पैक करवाकर मानोगे क्या. यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.


अरबाज खान- शूरा ने दिखाई अपनी नन्ही परी ‘सिपारा’ की पहली झलक, लिखा- ‘हमारे दिल का हिस्सा’

[ad_1]


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बुधवार को अपने बेटे की पहली झलक शेयर की. इसके बाद अरबाज़ खान और शूरा खान ने भी बुधवार को अपनी न्यू बॉर्न बेटी सिपारा खान की पहली झलक फैंस को दिखा दी. इसके साथ ही इस जोड़ ने अपनी नन्ही परी पर प्यार लुटाते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है.

अरबाज खान और शूरा खान ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
अरबाज खान और शूरा खान ने 5 अक्टूबर को अपनी नन्ही परी का वेलकम किया था. वहीं 19 नवंबर बुधवार को इस जोड़े ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई. कपल ने पने बेटी सिपारा के नन्हे पैरों और हाथों की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. इन प्यारी तस्वीरों के साथ, न्यू पेरेंट्स ने प्यारा से कैप्शन में लिखा, “सबसे छोटे हाथ और पैर, लेकिन हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा सिपारा खान.”

 


पहली तस्वीर में अरबाज़ और शूरा अपनी नन्ही परी के नन्हे पैरों को प्यार से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. अगली तस्वीर में, नन्ही परी अपने पिता का अंगूठा पकड़े हुए दिखाई दे रही है.

8 अक्टूबर को बेटी के नाम का किया था खुलासा
8 अक्टूबर को, इस जोड़े ने एक जॉइंट  पोस्ट में अपनी बेटी का नाम का खुलासा किया था. कपल ने अपनी लाडली का नाम सिपारा खान रखा है. दोनों ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “बेबी गर्ल सिपारा खान का वेलकम है. प्यार के साथ, शूरा और अरबाज़.” कैप्शन में शूरा ने लिखा था, “अल्हम्दुलिल्लाह (लाल दिल वाला इमोटिकॉन).”

अरबाज और शूरा ने साल 2023 में की थी शादी
बता दें कि अरबाज़ और शूरा ने  24 दिसंबर, 2023 को अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर आयोजित एक निजी निकाह समारोह में शादी की थी.  शादी के बाद, अरबाज़ ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, “अपनों की मौजूदगी में, मैं और मेरे परिवार वाले आज से प्यार और साथ की एक नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं! इस खास दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की ज़रूरत है!” उनका निकाह बेहद निजी था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. 

अरबाज और मलाइका कर रहे बेटे की को-पेरेंटिंग
अरबाज खान  22 साल के बेटे अरहान खान के भी पिता हैं. दरअसल अरबाज की पहले मलाइका अरोड़ा से शादी हुई थी जिसके उनका बेटा अरहान है. तलाक के बावजूद, अरबाज़ और मलाइका के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वे अपने बेटे अरहान की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. 

 

 

 



[ad_2]