शेख हसीना को सजा सुनाए जाने के 48 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी NSA, जानें पूरा मामला

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बुधवार (19 नवंबर, 2025) को अपने बांग्लादेशी समकक्ष डॉ. खलीलुर रहमान से मुलाकात की. दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच यह बैठक बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ICT की ओर से मौत की सजा सुनाने के बाद पहली बार हुई है.

बांग्लादेश के एनएसए डॉ. रहमान बुधवार (20 नवंबर, 2025) को आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की बैठक में शामिल होने के लिए एक दिन पहले मंगलवार (19 नवंबर, 2025) को नई दिल्ली पहुंचे थे. इस बैठक की मेजबानी भारतीय NSA अजीत डोभाल ने की.

पहल से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और बांग्लादेस के एनएसए किसी भी द्विपक्षीय बैठक को लेकर चुप्पी साधे हुए थे. इस बात की उम्मीद लगाई जा रही थी कि एनएसए अजीत डोभाल की ओर से बुधवार (19 नवंबर) को आयोजित डिनर में बांग्लादेशी NSA डॉ. खलीलुर रहमान भी शामिल होंगे. इसके बाद वह गुरुवार (20 नवंबर) को CSC की बैठक में शामिल होंगे और फिर ढाका रवाना हो जाएंगे.

NSA अजीत डोभाल से बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

इस बैठक के संबंध में भारत स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने एक बयान जारी किया था. उच्चायोग ने कहा, ‘कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की सातवीं NSA-स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए NSA डॉ. खलीलुर रहमान के नेतृत्व में नई दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार (19 नवंबर, 2025) को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनकी टीम से मुलाकात की. उन्होंने CSC के कार्य और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.’

वहीं, बुधवार (19 नवंबर) को दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की मुलाकात के दौरान खलीलुर रहमान ने एनएसए अजीत डोभाल को बांग्लादेश आने का न्योता दिया.

शेख हसीना को मौत की सजा मिलने के 2 दिन के भीतर नई दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी NSA

बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) डॉ. खलीलुर रहमान की यह दिल्ली यात्रा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल-बांग्लादेश (ICT-B) की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद 48 घंटे के भीतर हुई है.

शेख हसीना को ICT-B ने उन मामलों में दोषी ठहराया है, जो जून से अगस्त 2024 के बीच बांग्लादेश में छात्र प्रदर्शनों को दबाने के उनकी सरकार के प्रयासों से जुड़े हैं. आईसीटी बांग्लादेश ने गृह मंत्री असदोउज्जमान कमाल खान को भी मौत की सजा सुनाई है.

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, बीच सड़क पर लुटेरों ने एटीएम कैश वैन को बनाया निशाना

[ad_2]

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर, भनक लगते ही इन शेयरों में तूफानी तेजी

[ad_1]


India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील बहुत जल्दी पक्की होने वाली है. दोनों ही पक्ष अपने बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब पहुंच चुके हैं.

केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर आपको तभी अच्छी खबर मिलेगी, जब यह दोनों के लिए ही उचित, न्यायसंगत और संतुलित हो. केंद्रीय मंत्री के इस बयान के साथ आज बुधवार को एपेक्स फ्रोजन फूड्स, कोस्टल कॉर्पोरेशन और अवंती फीड्स के शेयरों में तेजी देखी गई. 

इन शेयरों को लगे पंख

एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयर लगभग 5 परसेंट उछलकर 305.99 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते नजर आए, जो इसके 52-हफ्तों का नया हाई लेवल है. वहीं, कोस्टल कॉर्पोरेशन के शेयर 9 परसेंट और अवंती फीड्स के शेयर लगभग 12 परसेंट तक चढ़े. इतना ही नहीं, आज जील एक्वा के भी शेयरों में तेजी देखने को मिली.

तेजी की एक यह भी वजह

19 नवंबर को झींगा कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल आया, जब यह बात सामने आई कि चीन जापान से सभी तरह के सीफूड आइटम्स के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान को लेकर बयान पर चीन भड़क गया है.

ताकाइची ने संसद में कहा था कि चीन अगर ताइवान पर हमला करता है, तो जापान अपनी सेना भेजकर ताइवान की मदद कर सकता है क्योंकि ताइवान जापान के सबसे करीब है. ऐसे में चीन के ताइवान पर हमले से जापान के लिए ‘अस्तित्व-खतरे की स्थिति’ बन सकती है. चीन ने उनके इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना और भड़काने वाला बताया है. 

इधर, भारत से चीन में भी झींगे का निर्यात होता है. चूंकि, अभी चीन और जापान के बीच मामला गड़बड़ाया हुआ है इसलिए चीन से भारत के सीफूड प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ सकती है. 

 

 

 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

पहले लगा झटका, अब शानदार ‘कमबैक’ की तैयारी; ट्रंप के टैरिफ को इस इंडस्ट्री ने दिखाया ठेंगा 

[ad_2]

Video: सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, उछलकर गिरी लड़की, खौफनाक हादसा CCTV में कैद

[ad_1]


Road Accident Viral Video: इंटरनेट पर कई सड़क दुर्घटनाओं के वीडियोज वायरल होते हैं. कुछ इतने खतरनाक होते हैं, जिसका वीडियो देखकर दिल दहल जाता है. हाल ही में एक ओर सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक कार को एक पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी.  ये घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टक्कर लगते ही लड़की दूर उछलकर गिरी

वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक कार सड़क किनारे रुकती है और उसमें से एक लड़की बाहर आती है. लड़की अपना सामान कार से निकाल ही रही होती है, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी लड़की और कार दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है.

टक्कर इतनी भीषण थी कि लड़की दूर उछलकर गिरती है और साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है.  लड़की सड़क किनारे बेहोश पड़ी रहती है. इस दौरान सड़क पर आ रही अन्य गाड़ियां रुक जाती है और पिकअप गाड़ी भी कुछ दूर खाड़ी नजर आ रही होती है. सीसीटीवी फुटेज देखकर यह साफ हो गया कि हादसा कितना गंभीर था.

हादसा देख यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो में यह भी देखा गया है कि पिकअप ट्रक बहुत तेजी से कार की ओर बढ़ती नजर आया और यह खतरनाक हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने हादसे को भयावह बताया और लड़की के लिए दुख जताया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे के बाद लड़की की जान बची या नहीं. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. 

यह भी पढ़ें –

Video: दिमाग में कीड़ा! साइकिल लेकर एस्केलेटर से उतरने लगा शख्स, मुंह के बल गिरा, देखें वीडियो


iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! नए अपडेट में आए 8 धमाकेदार फीचर्स जो आपके फोन को बना देंगे और पा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iOS 26.2 Beta 3: Apple ने iOS 26.2 का तीसरा डेवलपर बीटा रिलीज कर दिया है और हैरानी की बात यह है कि यह मिड-साइकिल अपडेट होने के बावजूद कई नए फीचर्स लेकर आया है. iOS 26 की बड़ी डिज़ाइन रीडिज़ाइन के बाद भी Apple लगातार सिस्टम को और बेहतर बनाने में जुटा हुआ है. इस अपडेट में AirDrop से लेकर Games ऐप, Reminders, हेल्थ इंटीग्रेशन और iPad के मल्टीटास्किंग सिस्टम तक कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. हर नए बीटा के साथ कंपनी उन फीचर्स को भी एक्टिव कर रही है जो शुरुआती बिल्ड में नहीं आए थे और साथ ही पुरानी कमियां भी सुधारी जा रही हैं.

AirDrop कोड फीचर

इस अपडेट की सबसे खास चीज़ है AirDrop कोड सिस्टम. अब यूज़र्स एक वन-टाइम कोड जनरेट कर सकते हैं जिससे कोई भी नॉन-कॉन्टैक्ट व्यक्ति 30 दिन तक फाइल भेज या प्राप्त कर सकता है. सेटिंग्स में Manage Known AirDrop Contacts सेक्शन भी जोड़ा गया है जहां से आप किसी को भी आसानी से हटाकर एक्सेस बंद कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो अक्सर ऑफिस या क्लाइंट्स के साथ फाइल्स शेयर करते रहते हैं.

हाइपरटेंशन अलर्ट अब थर्ड-पार्टी हेल्थ ऐप्स तक पहुंचेंगे

Apple ने हेल्थ सिस्टम को भी और मज़बूत बनाया है. नया API अब थर्ड-पार्टी ऐप्स को Apple Watch द्वारा भेजे गए हाई ब्लड प्रेशर अलर्ट पढ़ने की अनुमति देता है. इससे डेवलपर्स ऐसे ऐप्स बना सकेंगे जो यूज़र्स के स्वास्थ्य पर गहरी नजर रख सकें.

Apple Account के लिए नया प्राइवेसी नोटिस

Beta 3 इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स को Apple Account डेटा के इस्तेमाल को लेकर नया प्राइवेसी प्रॉम्प्ट दिखेगा. यह एक रूटीन अपडेट है लेकिन Apple ऐसे नोटिस उसी समय दिखाता है जब वह चाहता है कि यूज़र अपने डेटा को लेकर ज्यादा जागरूक रहें.

जापान में मिल सकता है Siri का विकल्प

बीटा कोड से पता चलता है कि जापान के यूजर्स Side Button को दबाकर Siri की जगह कोई और वॉयस असिस्टेंट चुन सकेंगे. इसमें Gemini या Alexa जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं. यह बदलाव फिलहाल सिर्फ जापान तक सीमित रहेगा जहां नियामकीय नियमों के चलते Apple को विकल्प देना जरूरी हो सकता है.

Liquid Glass डिजाइन हुआ और स्मार्ट

Apple ने Liquid Glass इंटरफ़ेस को और यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए इसे अपडेट किया है. अब Tinted मोड खुद ही उन एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स को ऑफ कर देगा जो इसके साथ कॉन्फ्लिक्ट करती हैं जैसे Increase Contrast या Reduce Transparency. साथ ही Measure ऐप में Liquid Glass लुक वाले Level टूल को भी अपग्रेड किया गया है ताकि नंबर और साफ दिखाई दें.

Games ऐप में बड़े बदलाव

iOS 26.2 Beta 3 इंस्टॉल करने पर Games ऐप में एक नया स्प्लैश स्क्रीन दिखाई देता है. Apple गेम लाइब्रेरी के लिए नए सॉर्टिंग और फिल्टर टूल्स, बेहतर कंट्रोलर नैविगेशन और लाइव्ह चैलेंज स्कोर जैसी सुविधाएं जोड़ने की तैयारी में है. Games ऐप अब एक साधारण फ़ोल्डर से एक पूर्ण गेमिंग हब की ओर बढ़ रहा है.

Reminders में आया अलार्म फीचर

Reminders ऐप अब urgent मार्क किए गए कार्यों के लिए अलार्म बजाएगा. यह सामान्य नोटिफिकेशन से कहीं तेज़ और ध्यान आकर्षित करने वाला अलर्ट होगा और जरूरत पड़ने पर Focus मोड को भी बायपास कर सकता है. पहली बार फीचर इस्तेमाल करने पर ऐप में एक एक्सप्लेनर कार्ड भी दिखाई देगा.

iPadOS के मल्टीटास्किंग में वापिस आया पुराना तरीका

iPad यूज़र्स के लिए भी अच्छी खबर है. iPadOS 26 की रीडिज़ाइन में गायब हुई मल्टीटास्किंग क्षमता Dock, App Library या Spotlight से ऐप को सीधे Split View या Slide Over में खींचने की सुविधा—अब वापस आ गई है. Apple इस बदलाव से स्पष्ट कर रहा है कि वह iPad मल्टीटास्किंग अनुभव को फिर से स्थिर और सहज बनाना चाहता है. इसके अलावा भी कई सुधार इस अपडेट में शामिल हैं.

Sleep Score की कैटेगरीज को यूज़र फीडबैक के बाद संशोधित किया गया है.

  • Apple Podcasts अब AI की मदद से ऑटोमेटिक चैप्टर्स और लिंक्ड कंटेंट बनाता है.
  • CarPlay में Messages के पिन किए गए चैट्स को छुपाया जा सकता है.
  • Apple News में मुख्य सेक्शंस तक तेज़ पहुंच मिलेगी.
  • AirPods Live Translation दिसंबर में EU देशों तक पहुंच जाएगा.
  • Lock Screen पर Liquid Glass स्लाइडर अब सभी फॉन्ट्स के लिए ज्यादा नाटकीय और सहज हो गया है.

यह भी पढ़ें:

मोबाइल की बैटरी अचानक फूल रही है? सावधान! इन गलतियां से बम की तरह फट सकता है डिवाइस

[ad_2]

ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का कर दिया एलान, 15 जनवरी से होगी शुरुआत; 6 फरवरी को फाइनल

[ad_1]


आईसीसी ने पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच भारतीय अंडर-19 टीम और यूएसए अंडर-19 टीम के बीच 15 जनवरी को होगा. बता दें कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 16 टीमें (ग्रुप वाइज)

  • ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, यूएसए और न्यूजीलैंड.
  • ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड.
  • ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका.
  • ग्रुप डी- तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका.

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • 15 जनवरी, यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 16 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 16 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 17 जनवरी, जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 18 जनवरी, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 18 जनवरी, इंग्लैंड बनाम ज़िम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 18 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 19 जनवरी, पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 19 जनवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 19 जनवरी, दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 20 जनवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 20 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 21 जनवरी, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 21 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 22 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 22 जनवरी, आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 22 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 23 जनवरी, बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 23 जनवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 24 जनवरी, A4 बनाम D4, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 25 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 25 जनवरी, सुपर सिक्स D2 बनाम A3, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 26 जनवरी, B4 बनाम C4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 26 जनवरी, सुपर सिक्स C1 बनाम B2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 26 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 27 जनवरी, सुपर सिक्स C2 बनाम B3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 27 जनवरी, सुपर सिक्स C3 बनाम B1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 28 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 29 जनवरी, सुपर सिक्स D3 बनाम A2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 30 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 30 जनवरी, सुपर सिक्स B3 बनाम C1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 31 जनवरी, सुपर सिक्स B2 बनाम C3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 01 फ़रवरी, सुपर सिक्स B1 बनाम C2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 03 फ़रवरी, पहला सेमीफ़ाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 04 फ़रवरी, दूसरा सेमीफ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 06 फ़रवरी, फ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे.

[ad_2]

ADM और SDM में कौन होता है बड़ा, जानें किसके पास कौन सी ताकत?

[ad_1]


ADM और SDM में कौन बड़ा है और किसके पास कितनी ताकत होती है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है क्योंकि दोनों ही पद सरकारी प्रशासन में बेहद अहम माने जाते हैं. जिलों में कामकाज, कानून-व्यवस्था और राजस्व से जुड़े मामलों को संभालते समय इन दोनों अधिकारियों का नाम बार-बार सामने आता है, लेकिन ज्यादातर लोग इनके बीच का फर्क साफ समझ नहीं पाते. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि SDM और ADM की भूमिका क्या होती है और दोनों में से किसका पद ऊंचा माना जाता है.

सबसे पहले बात करते हैं ADM की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट है और इन्हें अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कहा जाता है. अपनी जिम्मेदारियों के हिसाब से ADM जिले में DM के बाद दूसरा सबसे बड़ा अधिकारी माना जाता है. ADM पूरे जिले के प्रशासन, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं पर नजर रखता है.

ADM पर रहती हैं ये जिम्मेदारियां

इस पद पर IAS अधिकारी या वरिष्ठ PCS अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं. DM की अनुपस्थिति में पूरा जिला ADM के नियंत्रण में चलता है. बड़े राजस्व मामलों की सुनवाई से लेकर जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति तक हर बड़े फैसले में ADM की भूमिका अहम रहती है. जिले की सुरक्षा, बड़े कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक आदेशों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण काम ADM की जिम्मेदारी होती है.

यह भी पढ़ें – कैम्ब्रिज डिक्शनरी में शामिल हुआ नया शब्द ‘Parasocial’, जानें क्या होता है इसका मतलब?

SDM का क्या होता है काम?

वहीं, SDM का फुल फॉर्म सब-डिविजनल मैजिस्ट्रेट है और इन्हे उप-जिला अधिकारी भी कहा जाता है. यह अधिकारी किसी जिले के भीतर बनाए गए तहसील का प्रमुख होता है. आमतौर पर SDM के पद पर PCS अधिकारी या IAS अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं.

SDM की जिम्मेदारियों में राजस्व और जमीन से जुड़े विवादों को सुलझाना, कानून-व्यवस्था को नियंत्रित रखना, चुनावों की देखरेख करना, किसी प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में राहत कार्य को संभालना और तहसीलदार व नायब तहसीलदार जैसे अधिकारियों की निगरानी शामिल होती है. SDM सीधे जनता से जुड़े सबसे अधिक प्रशासनिक काम करता है, इसलिए उसकी भूमिका जनता तक प्रशासन की पहुंच के लिए बेहद अहम होती है.

यह भी पढ़ें – 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रील बनाने निकली थी रेल बन गई! कैमरे के सामने पोज दे रही थी लड़की तभी हो गया कांड- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. रील बनाने की प्रैक्टिस, पोज पर मेहनत, कैमरे के ऐंगल का सेटअप सबकुछ परफेक्ट! लेकिन इस वीडियो में परफेक्ट रील का सपना कुछ ऐसे चकनाचूर होता है कि देखने वाला अपनी हंसी रोक नहीं पाता. वीडियो शुरू होता है एक लड़की से, जो बड़े प्यार से कैमरा जमीन पर रखती है, बैग्स संभालती है और स्लो-मोशन वाली एंट्री के सपने लिए उल्टे-उल्टे कदमों से वापस फ्रेम में आने लगती है. सबकुछ फिल्मी लग रहा होता है नीला आसमान, खूबसूरत पार्क, और बैकग्राउंड में चलती फैमिली. लेकिन तभी किस्मत ने ऐसा प्लॉट ट्विस्ट दिया कि रील की जगह “कॉमेडी ऑफ़ द ईयर” का सीन बन गया.

रील बना रही थी लड़की तभी हो कैमरे पर हो गया कांड

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही लड़की कैमरे की तरफ बढ़ रही होती है, उसके पीछे आ रही छोटी बच्ची जो शायद उसी की छोटी बहन है अचानक फिसलकर ऐसे गिरती है जैसे किसी ने स्लो-मोशन बटन ही दबा दिया हो. बच्ची के गिरने की आवाज भी ठीक से सुनाई नहीं देती, और लड़की उसकी ओर मुड़ती भी नहीं कि खुद भी अपने ही पैरों में उलझकर धड़ाम से गिर पड़ती है! एक ही पल में पूरा सीन रील से हटकर फैमिली-एपिसोड में बदल जाता है. कोई बच्चे को उठा रहा है, कोई लड़की को पकड़ रहा है, कोई हाथ में उठाए बैग गिरने से बचा रहा है.


जोर जोर से रोने लगी छोटी बच्ची

वीडियो में गिरने के बाद बच्ची जोर जोर से रोने लगती है और लड़की का रील बनाने का सारा भूत एक बार में ऐसा उतरता है कि फिर चढ़ाए नहीं चढ़ता. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर केवल एक ही बात कह रहे हैं…” रील बनाने चली थी रेल बन गई” मजेदार वीडियो को लेकर और भी कई सारे यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को vibesshain नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगो ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमला अचानक हुआ था भाई. एक और यूजर ने लिखा…बेचारी रील बनाने चली थी खुद की रेल बन गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारी जोर जोर से रो रही है, बहन को रील बनाने की पड़ी है.


‘डायनिंग विद द कपूर्स’ में क्यों नहीं हैं आलिया भट्ट? करीना कपूर की बुआ के बेटे ने बताया

[ad_1]


‘डायनिंग विद द कपूर्स’ टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया. हालांकि, इसमें आलिया भट्ट नजर नहीं आईं. इस सीरीज में पूरी कपूर फैमिली एक साथ नजर आने वाली है. रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा सहित पूरी कपूर फैमिली नजर आएगी. 

डायनिंग विद द कपूर्स का हिस्सा क्यों नहीं हैं आलिया भट्ट

हालांकि, ट्रेलर के बाद से आलिया भट्ट की चर्चा होने लगी. फैंस के मन में सवाल था कि आलिया भट्ट इसमें क्यों नहीं हैं. अब बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अरमान जैन ने बताया कि आखिर आलिया भट्ट इसका हिस्सा क्यों नहीं हैं. अरमान ने कहा, ‘आलिया भट्ट किसी और शूट में बिजी थीं. हो सकता है कि मैं थोड़ा फिल्मी साउंड करूं लेकिन राज कपूर कहते थे कि काम पूजा है.’

डायरेक्टर स्मृति मुंद्रा ने अरमान की फीलिंग को के बारे में बात करते हुए और कपूर फैमिली की अपने काम के प्रति डेडीकेशन की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इस परिवार की ये ही खासियत है. सभी काम के दीवाने हैं और अपने काम से प्यार करते हैं. हमेशा ये समझ बनी रहती है कि हर कोई जितना हो सके साथ होने और प्रायोरिटीज तय करने की कोशिश करता है. उसमें से एक-दो लोग ऐसे भी होते हैं जो काम की वजह से नहीं आ पाते.’ फिर अरमान ने कहा- हर फंक्शन में ऐसा होता है, क्रिसमस गेट-टुगेदर, दीवाली गेट-टुगेदर में ऐसा होता है. 

डायनिंग विद द कपूर की बात करें तो ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये 21 नंवबर से स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में राज कपूर की लेगेसी को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में सभी लोग डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना एंजॉय करते नजर आए और हंसी-मजाक करते दिखे. 

बता दें कि कपूर फैमिली फेस्टिव लंच काफी फेमस होते हैं. सभी साथ में मिलकर क्रिसमस लंच करते हैं.

[ad_2]

Shani Margi 2025: शनि मार्गी से किन राशियों की बदलेगी किस्मत, किन राशियों को मिलेगा लाभ?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. कहा जाता है कि यदि जातक अच्छे कर्म करता है, तो शनिदेव शुभ फल देते हैं. वहीं बुरे कर्म करने पर दंड भी देते हैं. शनिदेव फिलहाल मीन राशि में है और 28 नवंबर को मार्गी होंगे. शनि देव 13 जुलाई 2025 को मीन राशि में वक्री हुए थे.  

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार शनि 28 नवंबर की सुबह 9:20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होंगे. शनि वर्तमान में मीन राशि में वक्री है और इसी राशि में मार्गी होंगे.

वे गत 13 जुलाई 2025 से इसी राशि में रहते हुए वक्री चल रहे थे. जो 138 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं और अब सीधी चाल चलने लग गए हैं. देश-दुनिया पर भी शनि के मार्गी होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा. शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं. यह करीब ढाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं. शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू होती है.

शनि मार्गी का राशियों पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शनि के सीधी चाल में आने से अधिकांश राशियों के लोगों के रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना रहेगी. शनिदेव एक राशि में ढाई साल रहते हैं. वर्तमान में मेष पर प्रथम, मीन पर द्वितीय और कुम्भ राशि पर शनि की तीसरे चरण की साढ़ेसाती चल रही है, शनि के मार्गी होने से इन तीनों राशियों में सुधार होगा.

वहीं, वर्तमान में सिंह और धनु राशि पर शनि की ढ़ैया चल रही है, इनको भी मार्गी शनि से राहत मिलेगी. साथ ही वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू होगा. इनके जीवन में रूकावटे, आर्थिक संकट और संघर्ष कम होंगे.

शनि मार्गी कब से कब तक

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शास्त्रों में शनि को कर्मफल दाता अर्थात न्याय का देवता कहा जाता है, जो हमारे कर्मों का सख्त हिसाब लेते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार करीब 138 दिनों से वक्री चल रहे न्याय, कर्म और परिणाम के देवता शनि मार्गी होंगे यानि अपनी सीधी चाल चलेंगे.

जब शनि मार्गी होते हैं तो रुके कार्य आगे बढ़ने लगते हैं. मार्गी शनि एक बार फिर से अपनी पूरी शक्ति से सक्रिय होता है. लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझने लगती है. 13 जुलाई 2025 से वक्री चल रहे शनि के कारण कई राशि के जातकों के जीवन में रुकावटे, आर्थिक संकट बने हुए थे.

जो 28 नवम्बर के बाद कम या समाप्त होने लगेंगे. 28 नवंबर 2025 से 26 जुलाई 2026 तक शनि मार्गी रहेगा. कई राशियों की रुकी किस्मत दुबारा चल पड़ेगी. 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शनिदेव अपनी  साढ़ेसाती, ढैय्या और अपनी महादशा व अंर्तदशा में व्यक्ति को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं. शनि देव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल प्रदान करने वाले देवता के रूप में जाने जाते हैं.

शनिदेव तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के ग्रह माने जाते हैं. बुध और शुक्र ग्रह के साथ इनकी मित्रता है जबकि सूर्य, चंद्रमा और मंगल ग्रह इनके शत्रु माने जाते हैं. शनिदेव पुष्य, अनुराधा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं. शनि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए लगभग ढाई वर्षों का समय लगाते हैं. 

असर

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि भवन निर्माण, कृषि कार्य, इंजीनियर ,इलेक्ट्रॉनिक, क्रेशर ,मार्बल, लकड़ी ,गैस ठेकेदारी, बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कर्म क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शुभ लाभ होने वाला रहेगा.

इसके साथ ही जिन जातकों को नई नौकरी की तलाश थी. उनको नई नौकरी की मिलने की संभावनाएं बनेंगी. साथ ही धर्म क्षेत्र का अस्तित्व पूरे विश्व में बढ़ेगा. बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे. नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी.

पेट से ,हृदय से, तथा कैंसर से जूझ रहे जातकों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी. दुर्घटनाएं अप्रिय घटनाएं हिंसा, प्राकृतिक आपदा होने की आशंका. फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार. वायुयान दुर्घटना होने की संभावना.

पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे. सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है. 

उपाय

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि शिव उपासना और हनुमत उपासना करें. मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का पाठ करें.

शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान अवश्य करें. गरीब, वृद्ध, असहाय लोगों को भोजन कराएं. पशु पक्षियों के लिए दाने,  हरे चारे, पानी की व्यवस्था करें. तेल का दान भी करना चाहिए. तेल दान करने से आपको अपने कष्टों से छुटकारा मिलता है.

शनिवार को लोहे से बनी चीजों को दान करना चाहिए. इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव शांत होते हैं. लोहा दान देने से शनि की दृष्टि निर्मल होती है. रुद्राक्ष की माला लेकर एक सौ आठ बार ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें, शनिदेव की कृपा बनेगी और कष्ट दूर होंगे.

काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं. सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है.

इन गलतियों को करने से बचें

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी असहाय को बेवजह परेशान नहीं करें. मांस, मदिरा का सेवन बिल्कुल नही करें. कमजोर व्यक्तियों का अपमान न करें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें.

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास बता रहे है कि शनि के मार्गी होने पर आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि
आत्मविश्वास बनाए रखें और आलस्य से दूर रहकर मेहनत जारी रखें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में संयम जरूरी है. स्वास्थ्य के लिहाज से संतुलित आहार लाभदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी.

वृषभ राशि
कारोबारी यात्राएं और नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन निवेश और खर्चों में सावधानी बरतनी चाहिए. स्वास्थ्य और मानसिक शांति में सुधार होगा. पारिवारिक जीवन में सहयोग और संतुलन बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में समझ और स्थिरता आएगी.

मिथुन राशि
हालांकि, आर्थिक फैसलों में सतर्कता जरूरी है. स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी बीमारियों और थकान से बचें. पारिवारिक जीवन में सहयोग बढ़ेगा और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

कर्क राशि
आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी और निवेश में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह है. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सहयोग और समझ बढ़ेगी.

सिंह राशि 
मेहनत का फल मिलेगा और नियमित दिनचर्या अपनाने से ऊर्जा बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बड़े निवेश में सावधानी आवश्यक है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रेम और मित्रता में समझ और विश्वास बढ़ेगा. विवादों से दूर रहें और संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं.

कन्या राशि 
आर्थिक स्थिति में संयम और विवेकपूर्वक खर्च आवश्यक है. स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान लाभदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में संतुलन और सहयोग बढ़ेगा.

तुला राशि
संपत्ति और घर से जुड़े कार्यों में गति आएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और विवेकपूर्ण खर्च लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार जरूरी है. प्रेम और मित्रता में संवाद और समझ से रिश्ते मजबूत होंगे. घर में बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा और वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा.

वृश्चिक राशि 
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा यदि समय पर आराम और ध्यान दिया जाए. पारिवारिक जीवन में सहयोग और तालमेल बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें और गलतफहमियों से बचें.

धनु राशि
पारिवारिक संपत्ति या निवेश से भी लाभ संभव है. स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और मानसिक शांति आवश्यक है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझ आएगी. खर्चों में विवेक बनाए रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें.

मकर राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा, अधूरे कार्य पूरे होंगे और जीवन में स्थिरता और स्पष्ट दिशा मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सहयोग और समझ बढ़ेगी. यह समय बड़े निर्णय लेने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल है.

कुंभ राशि 
आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे. पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा. प्रेम और मित्रता में समझ बनाए रखें और नकारात्मकता से दूरी बनाएं. पुराने असमंजस और मानसिक उलझनें अब हल होंगी.

मीन राशि 
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में अहंकार से बचकर सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाएं. सामाजिक संपर्क और कामकाजी परियोजनाओं में सहभागिता से लाभ होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘हमने कराया लाल किले से लेकर कश्मीर में हमला’, पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा, कहा-अल्लाह की मेहरब

[ad_1]


पाकिस्तान के नेता और PoK के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने लाल किला ब्लास्ट से लेकर भारत में कई आतंकी हमले को अंजाम देने की बात स्वीकार की. चौधरी अनवारुल हक के अनुसार पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों ने लाल किले से लेकर कश्‍मीर के जंगलों तक भारत पर हमला किया है. पाकिस्तानी नेता के कबूलनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने आतंकवाद को लेकर शहबाज सरकार की पोल खोल दी.

PAK नेता ने कबूला भारत में आतंकी हमले का सच

वायरल हुए एक वीडियो में चौधरी अनवारुल हक ने कहा, “मैंने पहले कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान को खून से लथपथ करते रहेंगे तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमला करेंगे. अल्लाह की मेहरबानी से हमने यह कर दिखाया और वे अभी भी शवों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं. कुछ दिन बाद हथियारबंद लोग दिल्ली में घुस आए और हमला कर दिया और उन्होंने अभी तक शायद सभी शवों की गिनती नहीं की है.”

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी कबूला सच

पाकिस्तानी नेता का बयान ऐसे समय में आया है जब 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हैं. चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि पद पर रहते हुए उसने भारत में नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को भी ललकारा था. पाकिस्तानी नेता ने कश्मीर के जंगल में हमले को जिक्र किया, जिसका मतलब पहलगाम आतंकी हमले से था.

आतंकवाद पर कई बार एक्सपोज हुआ पाकिस्तान

यह पहली बार नहीं है कि जब किसी पाकिस्तानी नेता ने सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्लामाबाद की भूमिका का खुलासा किया है. हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार की आतंकवाद नीति का पर्दाफाश किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि प्रांत में फर्जी आतंकवादी हमलों से सरकार को लाभ मिलता है.

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार, अफरीदी ने इस्लामाबाद पर अशांत खैबर क्षेत्र में शांति प्रयासों में बाधा डालते हुए आतंकवादी हमलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने पाकिस्तान पर अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए आतंकवाद को पालने करने का आरोप लगाया.

[ad_2]