Video: 8वीं मंजिल से लटका था बच्चा, बचाने के लिए स्पाइडर मैन की तरह बिल्डिंग पर चढ़ा शख्स

[ad_1]


Viral Shocking Video: कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं, जब एक मिनट, एक सेकंड भी किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है. कुछ ऐसी ही दिल थाम देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. ये घटना एक ऊंची इमारत की है, जहां एक छोटा बच्चा 8वीं मंजिल की खिड़की से नीचे लटक रहा था और उसका हाथ किसी भी पल छूट सकता था. ऊपर मौजूद एक शख्स और एक महिला उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चा लगातार नीचे फिसलता जा रहा था.

नजारा देख लोगों ने दातों तले दबा ली उंगली!

वीडियो में साफ दिखता है कि बच्चा खिड़की की ग्रिल से लटका हुआ है. ऊपर से एक आदमी उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है, महिला भी उसे संभालने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा नीचे की ओर खिसकता जा रहा है. नीचे खड़े लोग दहशत में देखते रहते हैं कि अब किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता है.


उधर नीचे खड़े लोगों के बीच चीख-पुकार मची थी. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. इसी दौरान नीचे से तेजी से चढ़ता युवक धीमे-धीमे हर मंजिल को पार करता हुआ ऊपर की ओर बढ़ता है. उसका एक-एक कदम दिल की धड़कन बढ़ा देता है. वह बिना समय गवाए, बिना किसी सहारे के नंगे हाथों 8 मंजिल ऊंची इमारत पर चढ़ना शुरू कर देता है.  

युवक ने बिना वक्त गंवाए बचाई बच्चे की जान

युवक दीवार के कोनों और खिड़कियों को पकड़कर मंजिल तक पहुंच जाता है. वहां पहुंचते ही वह बिना वक्त गंवाए बच्चे को सुरक्षित थाम लेता है और ऊपर की ओर बढ़ा देता है और नीचे मौजूद लोग राहत की लंबी सांस लेते हैं.

इस बहादुर युवक की हिम्मत को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. हर कोई यही कह रहा है कि ऐसे लोग ही असल जिंदगी के हीरो होते हैं, बिना सोच-समझे किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देना हर किसी के बस की बात नहीं.


क्या भारत से अतिरिक्त टैरिफ शुल्क हटाएगा अमेरिका? GIRI ने जारी किया बयान

[ad_1]


अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर अब टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने बयान जारी करते हुए, अमेरिका को भारतीय सामानों से 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाने के कहा है. इसकी वजह भारत ने रूस से तेल खरीदने की सीमा को कम कर दिया है. करीबन दो तिहाई की कटौती  इस महीने भारत की तरफ से की गई है. 
 
जीटीआरआई ने क्या कहा
जानकारी के मुताबिक, जीटीआईआर ने कहा, ‘भारत ने रूस से कच्चे तेल के आयात में कमी कर दी है. इसलिए अब किसी भी तरह के अतिरिक्त टैरिफ का कोई मतलब नहीं बनता.’ 

बता दें, अमेरिका ने भारत पर इसलिए 25% टैरिफ लगाया था, क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा था. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया था कि भारत की रूस से तेल खरीदी में काफी कमी आई है. 

इधर, जीटीआरआई ने साफ कहा है कि ट्रंप को बिना किसी देरी के अब 25% अतिरिक्त टैरिफ हटा देना चाहिए. GIRI ने इस शुल्क को भारत के निर्यातकों के लिए सही नहीं ठहराया है. साथ ही कहा है कि इस शुल्क को बरकरार रखने से दोनों देशों के ट्रेड डील को नुकसान पहुंच सकता है. दोनों देशों

दोनों देशों में बढ़ेगा विश्वास
जीटीआरआई का मनना है कि अगर समय पर शुल्क वापसी की जाती है, तो इससे ट्रंप की प्रतिबद्धता में कायम रहेगी. भारत को भी इसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा. साथ ही दोनों देशों के संबंध में मजबूती भी आएगी. साथ ही अतिरिक्त शुल्क हटने से चीन जैसी अर्थव्यवस्थाओं के साथ समानता बहाल होगी. 

इधर, सितंबर के बाद से ही अमेरिकी पेट्रोलियम कच्चे तेल का आयात 66.9% से बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो चुका है. यह अमेरिका से होने वाले कुल पेट्रोलियम और प्रोडक्शन एक्सपोर्ट में 36.3 % की बढ़ोत्तरी है. इधर, अमेरिका की यह चिंता खत्म होगी, कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां रूस से तेल खरीदकर अमेरिका को भेज रही थी. 

[ad_2]

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

[ad_1]

इस भर्ती में आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर और पूरा फॉर्म भरकर सबमिट करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर तय की गई है. इसलिए जो भी अभ्यर्थी योग्यता पूरी करते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर और पूरा फॉर्म भरकर सबमिट करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर तय की गई है. इसलिए जो भी अभ्यर्थी योग्यता पूरी करते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बेहद सरल है, उम्मीदवार का सिर्फ 10वीं या मैट्रिक पास होना जरूरी है, जिससे कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी यह भर्ती एक सुनहरा मौका बन जाती है.

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बेहद सरल है, उम्मीदवार का सिर्फ 10वीं या मैट्रिक पास होना जरूरी है, जिससे कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी यह भर्ती एक सुनहरा मौका बन जाती है.

आयु सीमा भी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है जहां अनारक्षित पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष है.

आयु सीमा भी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है जहां अनारक्षित पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष है.

वहीं, SC/ST उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष तय की गई है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलती है.

वहीं, SC/ST उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष तय की गई है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलती है.

फीस की बात करें तो अनारक्षित, ओबीसी और बिहार के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 540 रुपये, जबकि SC, ST, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए मात्र 135 रुपये तय किए गए हैं, और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकता है.

फीस की बात करें तो अनारक्षित, ओबीसी और बिहार के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 540 रुपये, जबकि SC, ST, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए मात्र 135 रुपये तय किए गए हैं, और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे बेहद आसान रखा गया है, जहां उम्मीदवार को सबसे पहले onlinebssc.com/officeattendantspecial/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा कर लॉगिन के माध्यम से बाकी डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा और अंत में उस फॉर्म का प्रिंट आउट सेव रखना होगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे बेहद आसान रखा गया है, जहां उम्मीदवार को सबसे पहले onlinebssc.com/officeattendantspecial/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा कर लॉगिन के माध्यम से बाकी डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा और अंत में उस फॉर्म का प्रिंट आउट सेव रखना होगा.

Published at : 19 Nov 2025 05:44 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

Saturn Transit 2026: शनि की चाल से बदलेंगे हालात, सभी 12 राशियों के करियर, धन और जीवन पर पड़ेगा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Saturn Transit 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर सीधे हमारे जीवन पर असर डालता है. शनि का गोचर खास महत्व रखता है क्योंकि इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है. साल 2026 में ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे. इस अवधि में कुछ लोगों के लिए प्रगति, सफलता और स्थिरता का समय होगा, जबकि कुछ को मेहनत, धैर्य और संयम की आवश्यकता पड़ेगी.

शनि के विशेष गोचर काल 2026

  • 7 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, यानी इस अवधि में उनका प्रभाव थोड़ा कम रहेगा. इसके बाद शनि फिर से उदित होकर अपना पूरा प्रभाव देना शुरू करेंगे.
  • 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री चाल में रहेंगे, जिससे कार्यों की प्रगति धीमी हो सकती है या परिणाम अपेक्षित समय से देर से मिल सकते हैं. इसके बाद शनि दोबारा मार्गी हो जाएंगे और अपने सामान्य प्रभाव में आ जाएंगे.

साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति 2026

2026 में मेष राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण, मीन राशि पर द्वितीय चरण और कुंभ राशि पर तृतीय तथा अंतिम चरण चलता रहेगा. इसके अलावा धनु राशि पर चतुर्थ ढैय्या और सिंह राशि पर कंटक ढैय्या का प्रभाव सक्रिय रहेगा.

शनि का वास्तविक प्रभाव: 

  • शनि जीवन में अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्म के महत्व को बढ़ाता है.
  • यह व्यक्ति को गलतियों से सीखने और स्वयं को सुधारने का अवसर देता है.
  • शनि कठोर जरूर है, लेकिन उद्देश्य दंड नहीं बल्कि विकास और परिपक्वता है.
  • प्रयास, धैर्य और सही कर्म शनि के अनुकूल परिणाम दिलाते हैं.
  • वर्तमान में शनि बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं.
  • इस गोचर से लोगों को कुछ सकारात्मक बदलाव और कुछ चुनौतियों का अनुभव होगा.
  • करियर, लक्ष्य, मेहनत और काम के परिणाम विशेष रूप से प्रभावित होंगे.
  • कुछ लोगों को प्रगति और स्थिरता मिलेगी, जबकि कुछ संघर्षों से सीखकर आगे बढ़ेंगे.

आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 का शनि गोचर सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आ रहा है…

मेष राशि

2026 का समय मेष राशि के जातकों के लिए नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और काम में रुकावटें कम होंगी. करियर में नई संभावनाएँ खुलेंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. कुछ लोग नई नौकरी या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी और घर में सामंजस्य रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह मेहनत और अच्छे परिणाम का समय है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी थकान से बचने के लिए आराम आवश्यक है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह साल जीवन में स्थिरता लेकर आएगा. लंबे समय से चल रहे तनाव कम होंगे और मन शांत रहेगा. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा लेकिन फालतू खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा. रिश्तों में परिपक्वता आएगी और परिवार में शांति रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी, केवल खान-पान पर ध्यान देना होगा.

मिथुन राशि

इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों को धैर्य रखना होगा. प्रयास तुरंत सफल नहीं होंगे, लेकिन काम धीरे-धीरे बनते रहेंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, निवेश सोच-समझकर करें. करियर में चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने की संभावनाएँ बनी रहेंगी. व्यक्तिगत जीवन में संवाद पर ध्यान दें, गलतफहमी से बचें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, नियमित दिनचर्या और अच्छी नींद जरूरी है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को साथ लेकर आएगा. नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में उन्नति होगी और धन वृद्धि के योग हैं. संपत्ति या जमीन-जायदाद से लाभ होने की संभावना भी बन रही है. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे. सेहत सामान्य रहेगी, छोटी-मोटी तकलीफों को नजरअंदाज न करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को 2026 में मेहनत और जिम्मेदारियों के साथ चलना होगा. काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. नौकरी में अधिकार और सम्मान बढ़ेंगे. व्यापार में जोखिम उठाने से बचें, स्थिरता पर ध्यान दें. परिवार और रिश्तेदारी में संतुलन बनाए रखना होगा. स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है, खासकर तनाव और रक्तचाप से जुड़े मामलों में.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को साथ लेकर आएगा. करियर में प्रगति और नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापारियों के लिए भी लाभदायक सौदे संभव हैं. विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समय है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. विद्यार्थियों के लिए यह पढ़ाई में तेजी से आगे बढ़ने का समय होगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बस अनियमित दिनचर्या से बचें.

तुला राशि

तुला राशि के लोग इस वर्ष नई दिशा की ओर बढ़ेंगे. कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन बचत पर ध्यान देना जरूरी है. करियर में बदलाव की संभावना है और कुछ लोग नई नौकरी पा सकते हैं. परिवार में तालमेल बनाए रखें और क्रोध से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा. कठिन परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति होगी. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. प्रेम संबंध और विवाह के लिए भी समय अच्छा है. परिवार में एकता और सहयोग का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन अधिक काम से थकान हो सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष समय-समय पर उतार-चढ़ाव लाएगा. काम और निजी जीवन दोनों में धैर्य की आवश्यकता रहेगी. आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें और बजट के अनुसार चलें. करियर में प्रगति धीरे-धीरे होगी. परिवार में समझदारी से संवाद आवश्यक होगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. सेहत में सुधार के लिए व्यायाम और योग लाभकारी रहेंगे.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए 2026 सुखद और आशाजनक रहेगा. नौकरी और व्यापार में बड़ी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं. आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं. सोच-समझकर किए गए निवेश लाभ देंगे. परिवार में सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर नियमित दिनचर्या बनाए रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय बदलाव और उन्नति का रहेगा. करियर में नई दिशा मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक हालात मजबूत होंगे. व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है. रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. सेहत में सुधार के संकेत हैं, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है.

मीन राशि

2026 मीन राशि के लिए सकारात्मक परिणामों वाला वर्ष रहेगा. करियर में प्रगति और सम्मान दोनों मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए धन मिलने की संभावना है. परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा तनाव लेने से बचें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

SA के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल, तो कौन बनेगा कप्तान? ये 2 खिलाड़ी हैं दावेदार

[ad_1]


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने में अब करीब 10 दिन का समय बचा है. बीसीसीआई ने अभी तक स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है, वहीं कप्तान शुभमन गिल के खेलने पर संशय बरकरार है. गिल कोलकाता टेस्ट में रिटायर्ड हर्ट हुए थे, उनको लेकर खबर है कि वह गुवाहाटी टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं. अब बड़ा सवाल ये हैं कि अगर गिल वनडे सीरीज से बाहर हुए तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा? क्योंकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में गर्दन में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में ले जाना पड़ा. वह फिर मैदान पर नहीं लौटे, ये टेस्ट भारत 30 रनों से हार गया. खबर है कि गिल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं, हालांकि वह बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे. उनका वनडे सीरीज में खेलना भी मुश्किल माना जा रहा है. वहीं वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही चोट के कारण क्रिकेट से दूर है.

कौन होगा कप्तान?

पूरी संभावना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा होंगे. हालांकि वह गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभालेंगे, इसकी संभावना न के बराबर है. अभी जो 2 दावेदारों के नाम आ रहे हैं, वो हैं ऋषभ पंत और केएल राहुल.

केएल राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी में विकेट कीपिंग की थी, वह मिडिल आर्डर में टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं. वह 12 वनडे इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 8 मैच जीते और 4 हारे.

ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने कप्तानी नहीं की है. इस वजह से संभावना इस बात की अधिक है कि अगर शुभमन गिल वनडे सीरीज से बाहर हुए तो केएल राहुल कमान संभाल सकते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 30 नवंबर- JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची- दोपहर 1:30 बजे से
  • 3 दिसंबर- शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर- दोपहर 1:30 बजे से
  • 6 दिसंबर- एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्टनम- दोपहर 1:30 बजे से.

[ad_2]

Video: जिस ऑटो में बैठते हैं 3 लोग, उसमें भेड़-बकरियों की तरह भर दिए 22 स्कूली बच्चे

[ad_1]


Nagarkurnool News: कई बार कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर दिमाग सुन्न रह जाता है. स्कूल जाने वाले बच्चे, जिनकी सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, वही अगर खतरे में हों तो और भी चिंता बढ़ जाती है. ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना तेलंगाना के नगरकुरनूल से सामने आई है, जहां एक स्कूल ऑटो में बच्चों को जिस तरह ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, उसे देखकर कोई भी सोच में पड़ जाएगा.

ड्राइवर ने 22 स्कूली बच्चों को ऑटो में बिठाया

आमतौर पर तीन से चार लोगों के बैठने की जगह वाले ऑटो में पूरे 22 स्कूली बच्चे भर दिए गए थे, वो भी उनके बैग, लंच बॉक्स और पानी की बोतलों के साथ. यह पूरा मामला तब सामने आया जब सड़क पर पेट्रोलिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी को ऑटो में कुछ गड़बड़ नजर आई. उसने तुरंत वाहन रोक लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिसवाला ऑटो के पास पहुंचता है, बच्चे अंदर से बिल्कुल भेड़-बकरियों की तरह भरे हुए दिखाई देते हैं.


एक-एक करके बच्चों को बाहर निकालते हुए पुलिसकर्मी खुद भी हैरान रह जाता है कि आखिर इतने छोटे ऑटो में इतने सारे बच्चे कैसे ठूंस दिए गए. वीडियो में पुलिसवाला ड्राइवर को डांटते हुए साफ कहता है कि यह सिर्फ नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि बच्चों की जान से खिलवाड़ है. कई बच्चे ऑटो से उतरते वक्त लड़खड़ा भी जाते हैं क्योंकि अंदर उन्हें पैर रखने तक की जगह नहीं थी.

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

लोगों का कहना है कि प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों की ट्रांसपोर्ट फीस काफी महंगी होती है, इसी वजह से कई माता-पिता मजबूरी में ऐसे ऑटो वालों का सहारा लेते हैं, लेकिन इस तरह बच्चों को भीड़ की तरह भरना किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और ऐसे ऑटो पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है.


इस साल किन ऐप्स ने किया कमाल? गूगल प्ले ने किया 2025 की विनर ऐप्स का ऐलान, देखें लिस्ट

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

2025 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. इस साल कई ऐप्स ने यूजर्स के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. गूगल प्ले ने इस साल की ऐसी ही ऐप्स का ऐलान किया है, जो विनर बनकर उभरी है. इस पूरी लिस्ट को देखकर पता चलेगा कि कैसे देश में मोबाइल यूजर्स की डिजिटल आदतें बदल रही हैं और कैसे धीरे-धीरे एआई टूल्स हमारे जीवन में जगह बनाते जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस साल किस ऐप्स का बोलबाला रहा.

यह ऐप बनी सबसे बड़ी विनर

District: Movies Events Dining को इस साल की बेस्ट ऐप करार दिया गया है. जोमेटो की यह ऐप ग्राहकों को खाने की जगह, इवेंट्स और फिल्मों आदि की जानकारी देती है. यह यूजर के टेस्ट का पता लगाने के लिए AI और लोकल ट्रेंड का यूज करती है और इनकी मदद से यूजर को हाइपर-लोकल रिकमंडेशन देती है. टेक्नोलॉजी और डेली रूटीन में इसके यूज ने ऐप को टॉप पर पहुंचा दिया है.

गेमिंग में इस ऐप का बोलबाला

गेमिंग में CookieRun India को बेस्ट ऐप का खिताब मिला है. इस गेम में इंडियन-थीम्ड कैरेक्टर्स, म्यूजिक और आउटफिट मिलते हैं. इसके सिंपल कंट्रोल और गेमप्ले के कारण इसे बेस्ट पिकअप एंड प्ले अवॉर्ड भी मिला है.

एआई ऐप्स का भी रहा दबदबा

धीरे-धीरे एआई हमारे जीवन में जगह बनाती जा रही है और विनर ऐप की लिस्ट देखकर यह लग भी रहा है. InVideo AI ऐप ने पर्सनल ग्रोथ कैटेगरी में बाजी मारी है. इस ऐप पर यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो क्रिएट कर सकते हैं. इसी तरह Toonsutra को बेस्ट हिडन जेम का अवॉर्ड मिला. यह एआई पावर्ड सिनेमैटिक मोड से इंडियन कॉमिक्स को इमर्सिव डिजिटल एक्सपीरियंस में बदल रही है. Goodnotes और Luminar जैसी ऐप्स को भी यूजर्स ने इस साल खूब पसंद किया. गूगल ने इस साल टॉप ट्रेंडिंग कैटेगरी भी इंट्रोड्यूस की है, जिसमें इंस्टामार्ट, सीखो और एडोबी फायरफ्लाई को फीचर किया गया है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल को लगा जोर का झटका, iPhone Air पेश करने वाले डिजाइनर अबिदुर चौधरी ने छोड़ दी कंपनी, अब करेंगे यह काम

[ad_2]

252 करोड़ के ड्रग्स केस में ओरी को समन, मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

[ad_1]


सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएसर ओरी को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है. 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने ओरी को समन जारी किया है. पुलिस ने ओरी को कल (20 नवंबर 2025 को) 10 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पेश होने को कहा गया है.

बता दें कि 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वो देश और विदेश में ड्रग्स पार्टी का आयोजन करता है और उन पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई भी करता है.

ड्रग्स केस में सामने आए थे इन हस्तियों के नाम
आरोपी ने दावा किया था कि उसने पहले नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उसके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ओरी उर्फ ओरहान, अब्बास मस्तान, लोका तथा अन्य कई व्यक्तियों के साथ देश और विदेश में ड्रग पार्टियों का आयोजन किया था. आरोपी ने ये भी माना था कि उसने खुद उन पार्टियों में शामिल होकर इन और अन्य लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति की थी. अब पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में ओरी को समन भी जारी किया गया है.

बता दें कि ओरी एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जिन्हें अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ एंजॉय करते देखा जाता है.

ड्रग्स केस में आया नाम तो नोरा फतेही ने दी थी सफाई
वहीं ड्रग्स केस में नाम घसीटे जाने पर नोरा फतेही ने सफाई दी थी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ‘आपकी जानकारी के लिए, मैं पार्टियों में नहीं जाती. मैं लगातार काम कर रही हूं. मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं. मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती. अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं. मुझे लग रहा कि मेरा नाम आसान टार्गेट है. लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी.’

‘लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे…’
नोरा ने आगे लिखा था- ‘लोगों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की, झूठ बोले थे लेकिन कुछ काम नहीं आया. जब लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे थे. मैं चुप रही थी. लेकिन अब मेरी फोटोज और नाम को ऐसे मामलों से दूर रखिए, जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है. ये बहुत महंगा पड़ सकता है.’

[ad_2]

बर्तन फेंक कर कंपनियां दिलाती है मजबूती का भरोसा! इस वीडियो को देख खुल जाएगी आपकी भी आंखें

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने आज उन सभी “स्टील से भी मजबूत”, “टूटने की गारंटी नहीं”, “हमारे बर्तन आप फेंको, ये टूटेंगे नहीं” वाले दावों की जड़ें हिला दीं है. जहां-जहां भी बर्तन बेचने वाले जोर-जोर से डेमो मारते हुए प्लेटें पटकते दिखते थे, अब उसी दावे का पर्दाफाश करने वाला वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि लोग कह रहे हैं “अरे! हम तो अब तक बेवकूफ बनते रहे थे?” वीडियो देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा.

बर्तनों की मजबूती वाले एड देखकर घूम जाएगा माथा

वीडियो में एक लड़की कैमरे के सामने खड़ी दिखाई देती है. उसके पास एक लड़का आता है और उसे हाथ में एक चीनी की प्लेट थमाता है, ताकि वो उसे जोर से जमीन पर फेंके और “देखो हमारा बर्तन कितना मजबूत है” स्टाइल का डेमो तैयार हो जाए. लड़की पूरी फिल्मी स्टाइल में प्लेट पकड़ती है और पूरी ताकत से उसे नीचे पटकती है. जैसे ही बर्तन नीचे गिरने वाला होता है, जमीन पर लड़की के कदमों में एक होशियार शख्स पहले से ही लेटा हुआ होता है, वो बिजली की तेजी से हाथ आगे बढ़ाकर उस प्लेट को पकड़ लेता है, ताकि प्लेट टूटे नहीं और कैमरे में ऐसा लगे कि बर्तन की मजबूती कमाल की है. ऊपर से थप्पड़-सी आवाज भी ऐसी सुनाई देती है जैसे सच में कुछ पटका गया हो.


यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स नहीं कर पा रहे यकीन, जमकर किए कमेंट्स

वीडियो का ये पकड़ा हुआ झोल देखते ही लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं और गुस्से से भी उबल रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग ताव में कह रहे हैं..“तो ऐसे बनती हैं ये रीलें?”  एक और यूजर ने लिखा..“अब तो किसी डेमो पर भरोसा नहीं है भाई!” ये वीडियो लोगों को बता रहा है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले “मजबूती टेस्ट” कई बार सिर्फ कैमरा ऐंगल और चालाकी का खेल होते हैं, असली ताकत का नहीं. वीडियो को zeinab.edriss नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


पॉल्यूशन से जुकाम होने पर कहीं आप भी तो नहीं लेते भाप, जानें कितना कर रहे नुकसान?

[ad_1]


Steam Inhalation Risks: देश की राजधानी दिल्ली अभी प्रदूषण की मार से जूझ रही है. ऐसे में लोगों को तरह-तरह की बीमारी भी हो रही है. कई लोग ऐसे हैं जिनको प्रदूषण में जुकाम की समस्या हो रही है. इसके लिए वे भाप ले रहे हैं ताकि इससे बचा जा सके. ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भाप लेना यानी पानी की गर्म वाष्प को सांस के साथ अंदर लेना. इसका असर यह होता है कि सांस की नलियां थोड़ी खुलती हैं और जमा हुआ बलगम ढीला पड़ने लगता है.

प्रदूषण और ठंड के माहौल में हवा इतनी सूखी हो जाती है कि हमारी सांस की नलियों की झिल्लियां भी सूखने लगती हैं, जिससे ब्लड फ्लो कम हो सकता है और जकड़न बढ़ जाती है. भाप की गर्माहट हवा में नमी जोड़ती है, जिससे सांस लेना आसान महसूस होता है और फेफड़ों व एयरवे में जमा बलगम नरम होकर बाहर निकलने में मदद मिलती है. चलिए आपको बताते हैं कि यह आपके लिए कितना खतरनाक है.

क्या इससे पूरी तरह ठीक हो जाता है जुकाम?

भाप लेना उन घरेलू नुस्खों में से एक है जिसे लोग सबसे ज्यादा अपनाते हैं. नाक बंद होने पर, सर्दी–जुकाम में या साइनस की परेशानी में अक्सर यही इलाज पहले सुझाया जाता है. कई जगहों पर तो यह भी दावा किया जाता है कि भाप लेने से इन आम दिक्कतों से आगे भी कई फायदे मिलते हैं. लेकिन डॉक्टर साफ कहते हैं कि भाप किसी भी इंफेक्शन जैसे सर्दी या फ्लू को ठीक नहीं करती.

फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज के सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. मनोज शर्मा ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि “भाप कुछ स्थितियों में जरूर राहत देती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें कंजेशन, साइनसाइटिस या हल्की सर्दी की शिकायत हो. गर्म, नम हवा सूजन को शांत करती है और नाक के रास्ते को आराम देती है.”

वे आगे कहते हैं कि भाप लेने से थोड़ी राहत तो मिल सकती है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह किसी बीमारी का असली इलाज नहीं है. अगर कोई गंभीर समस्या हो, लगातार दिक्कत रहे या लक्षण बढ़ रहे हों, तो बिना देरी डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इसके क्या होता है नुकसान?

भाप लेना कई मायनों में हमारे लिए फायदेमंद साबित होता है, लेकिन कभी-कभी यह नुकसानदायक भी हो सकता है. भाप लेने से हवा बहुत गर्म और नम हो जाती है, जो कई बार फेफड़ों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके अलावा अस्थमा, एलर्जी या सांस की बीमारी वाले मरीजों में भाप लेने से हालत और खराब हो सकती है क्योंकि गर्म भाप एयरवे को अचानक ट्रिगर कर देती है.

इसे भी पढ़ें- UPF Health Risks: एक बाइट भी पड़ती है भारी! अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से शरीर का हर अंग हो रहा बीमार, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]