Aaj Ka Meen Rashifal (20 November 2025): मीन राशि सामाजिक पहचान में वृद्धि, रिश्तों में प्यार औ

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 20 November 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा के 9वें भाव में गोचर से सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे. भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य सरलता से पूरे होंगे. मन में नई उम्मीदें जागेंगी लेकिन निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति परेशान कर सकती है. मन को स्थिर रखकर आगे बढ़ें.

स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में अचानक कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है. डाइट चार्ट में थोड़ा बदलाव करें, अधिक तला-भुना और मीठा कम करें. पानी अधिक पिएं और पर्याप्त नींद लें. कोई पुरानी दिक्कत बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

बिजनेस और जॉब

पार्टनरशिप बिजनेस में एमओयू साइन करते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता है. दस्तावेजों को पूरा पढ़े बिना किसी बात पर सहमति न दें. बिजनेस में किसी करीबी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बैकबिटिंग से दूरी बनाकर रखनी होगी. यदि किसी सहकर्मी का काम आपको करना पड़े तो सकारात्मक भाव के साथ करें, इससे आपकी इमेज मजबूत होगी और सीनियर्स प्रभावित होंगे.

लव और परिवार

लव लाइफ में आज का दिन रोमांटिक रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्यार भरी बातचीत से मन खुश होगा. परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. घर की महिलाओं का सम्मान करें, उनके कार्य में मदद करें तो घर में सौहार्द का माहौल मजबूत होगा.

युवा और छात्र

मन में भ्रम और कन्फ्यूजन युवा वर्ग को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशान कर सकता है. स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट पूरे होने से शिक्षकों की सराहना मिलेगी. अब लगातार स्टडी पर ध्यान रखने की जरूरत रहेगी.

धन राशिफल

जमीन-जायदाद से संबंधित निर्णय जल्दबाजी में न लें, विशेषज्ञ की सलाह लें वरना आर्थिक नुकसान संभव है. निवेश सोच-समझकर करें.

  • भाग्यशाली रंग — नेवी ब्लू
  • लकी नंबर — 9
  • अनलक्की नंबर — 6
  • उपाय: आज पीले या सफेद चावल मंदिर में दान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें. भाग्य मजबूत होगा और बाधाएं कम होंगी.

FAQs

Q1: क्या आज पार्टनरशिप बिजनेस में बड़ा निर्णय लेना सही है?
हाँ, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ना और सलाह लेना जरूरी है.

Q2: क्या प्रॉपर्टी खरीदने का सही समय है?
फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह आवश्यक है, तभी लाभ मिलेगा.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

चीन के लोग 9-9-6 में कैसे करते हैं काम, ऐसे लोगों को कितनी मिलती है सैलरी?

[ad_1]


Chinese Work Culture: चाइना फिर एक बार भारत में सुर्खियों में है, इस बार वहां के लोगों के काम करने के तरीके को लेकर यह चर्चा है. दरअसल हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले इन्‍फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने फिर एक बार चीन के 72 घंटे के वर्क वीक का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि पहले जिंदगी है फिर वर्क-लाइफ बैलेंस की चिंता करनी चाहिए.  अपने पुराने बयान का बचाव करते हुए नारायण मूर्ति ने कहा, “पिछले साल कैटामरन की सीनियर और मिड-लेवल टीम चीन गई थी. वे टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में घूमे और वहीं के साधारण होटलों में रहे, ताकि हमें ‘असल चीन’ को समझने का मौका मिले. वहां एक कहावत है 9, 9, 6. इसका मतलब है सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन. यानी कुल 72 घंटे काम.”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम लगभग 100 घंटे हफ्ते भर में काम करते हैं और कड़ी मेहनत का चमकता हुआ उदाहरण हैं. मूर्ति ने कहा कि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर मेहनत करनी चाहिए ताकि कम भाग्यशाली लोगों के लिए भी बेहतर अवसर बनें.

चीन का 9-9-6 रूल क्या है?

अब चलिए आपको बताते हैं कि क्या है चीन में 996. इसका मतलब है सुबह 9 से रात 9 तक, हफ्ते में 6 दिन काम करना. टेक सेक्टर में इसे कई बड़े बिजनेस लीडर, जैसे जैक मा, मोटिवेशन की तरह पेश करते रहे हैं. लेकिन इस कल्चर की वजह से भारी थकान, बर्नआउट और मानसिक तनाव बढ़ा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में चीन के कई युवा प्रोफेशनल बड़े शहरों की तेज-रफ्तार और दबाव भरी नौकरी छोड़कर छोटे शहरों में शांत जिंदगी जीने लगे हैं, सिर्फ 996 कल्चर से बचने के लिए.

चीन की 9-9-6 पर कार्रवाई

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में चीन की सरकार ने कंपनियों को चेतावनी दी थी कि ऐसे ‘थकाऊ वर्क शेड्यूल पूरी तरह गैरकानूनी हैं. चीन के काम करने के कानूनों के हिसाब से एक दिन में 8 घंटे और हफ्ते में कुल 44 घंटे का काम तय है. इससे ज्यादा काम कराने पर ओवरटाइम देना जरूरी है.

कितनी मिलती है सैलरी?

मूर्ति के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सैलरी के मुद्दे पर सवाल उठाए. एक यूज़र ने लिखा, “चीन में 9-9-6 रूल के हिसाब से ही सैलरी भी मिलती है, आपकी कंपनी की तरह मूंगफली भर नहीं.” एक और यूजर ने जवाब दिया, “सर, 996 भारत में तभी लागू हो सकता है जब आप जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को भी 1 से 2 लाख महीने की सैलरी देने को तैयार हों. चीन में शुरुआती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी 8,000 से 15,000 युआन (करीब  93,000 से 1.75 लाख) होती है.” इस हिसाब से देखें, तो वहां अलग-अलग लेवल पर अलग-अलग सैलरी होती है. glassdoor की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में जूनियर सॉफ़्टवेयर इंजीनियर 1 से 3 वर्ष अनुभव वाली पोजीशन की सालाना औसत सैलेरी लगभग 3,32,000 चीनी युआन यानी करीब 45,000 यूएस डॉलर या भारतीय रुपये में लगभग 37 से 40 लाख रुपये मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें- TB Surveillance System: AI ने ढूंढा टीबी को रोकने का नया तरीका, घटेंगे मौत के आंकड़े! जानें कैसे काम करती है यह तकनीक?

[ad_2]

BPSC Result : बीपीएसी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी; जानें कितने छात्र हुए सफल  

[ad_1]


बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है इस बार कुल 14,261 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है इनमें से 13,368 उम्मीदवार सामान्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए सफल हुए हैं, जबकि 893 अभ्यर्थियों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी वाले पद के लिए क्वालिफाई किया है.

इस परीक्षा के लिए लगभग 4.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था इनमें से करीब 3.57 लाख अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया और 3.16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए परीक्षा बिहार के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी उपस्थिति के हिसाब से करीब 64.3% उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे..

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

इस बार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है सामान्य श्रेणी का कटऑफ 88 अंक,ईडब्लूएस का 82.33 अंक, पिछड़ा वर्ग का 84 अंक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 81 अंक, अनुसूचित जाति का 72 अंक, और अनुसूचित जनजाति का कटऑफ 71.33 अंक रहा इस परीक्षा में 100 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 211 बताई गई है..

परिणाम जारी होने के बाद अब 1298 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी अगला चरण मुख्य परीक्षा का होगा, जिसके लिए BPSC जल्द ही तिथि घोषित करेगा.

मुख्य परीक्षा तीन विषयों में आयोजित की जाएगी .

  • सामान्य हिंदी (100 अंक) – यह क्वालिफाइंग पेपर होगा और इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 30 अंक लाना जरूरी होगा.
  • सामान्य अध्ययन 1 (300 अंक)
  • सामान्य अध्ययन 2 (300 अंक)
  • वैकल्पिक विषय (300 अंक)

सभी पेपर दीर्घ उत्तरीय वाले होंगे और प्रत्येक परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित है प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए क्योंकि प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है..

BPSC का यह रिजल्ट जारी होने से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है और अब सभी की नजरें मुख्य परीक्षा की घोषणा पर टिकी हुई हैं.

कैसे देखें रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अडानी की ही झोली में आएगी कंपनी! वेदांता को पछाड़ रेस में आगे; खबर मिलते ही चढ़ने लगा पावर स्टॉ

[ad_1]


JP Power Share: जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों में आज गजब की तेजी देखने को मिल रही है. इंट्राडे कारोबार में शेयर 9 परसेंट तक उछलकर 18.63 रुपये के लेवल पर कारोबार करते नजर आए. शेयरों में आज आई इस तेजी के पीछे एक वजह है.

क्यों पावर शेयर बना रॉकेट?

दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि अडानी ग्रुप दिवालिया इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स (जेएएल) को खरीदने की रेस में माइनिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी वेदांता (Vedanta) को पछाड़ सकता है. इसी क्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  (NSE) और BSE पर स्मॉल-कैप शेयर जेपी पावर का शेयर 9.12 परसेंट चढ़कर 19.25 रुपये के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया.

जेपी पावर में दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स की लगभग 24 परसेंट की हिस्सेदारी है. ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि अगर बोली लगाने की रेस में अडानी ग्रुप बाजी मार लेता है, तो इससे बाजार में जेपी पावर के कारोबार को मुनाफा पहुंचेगा. 

अडानी ने वेदांता को कैसे पछाड़ा?

सबसे पहले जब सितंबर में कर्ज में डूबी जेपी एसोसिएट्स के लिए खरीदार तलाशने के लिए नीलामी रखी गई थी, तब 17000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर वेदांता रेस में सबसे आगे थी. वेदांता ने पांच साल में इसका भुगतान करने का प्रस्ताव रखा, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने भले ही 12500 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन दो साल भुगतान करने का प्रस्ताव रखा है. शायद इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी आखिरकार अडानी की ही झोली में आएगी क्योंकि जेएएल के लेनदारों की समिति (CoC) अडानी ग्रुप के प्रस्ताव को वेदांता ग्रुप के प्रस्ताव से बेहतर मान रही है. जेएएल का कारोबार रियल एस्टेट से लेकर सीमेंट, पावर, होटल और सड़क जैसे कई बड़े सेक्टरों में फैला हुआ है.  

जेपी इंफ्रा के MD गिरफ्तार

हाल ही में जेपी ग्रुप की दूसरी कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JP Infratech Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौर को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी का आरोप है कि जयप्रकाश एसोसिएट्स ने मनोज गौर के जरिए 12000 करोड़ रुपये का फ्रॉड और घर खरीदारों के पैसों का हेरफेर किया है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

बुलेट की स्पीड से भागा यह छोटकू स्टॉक, खरीदने के लिए दौड़े निवेशक; सचिन से लेकर साइना ने लगाया था दांव

[ad_2]

ऐप्पल को लगा जोर का झटका, iPhone Air पेश करने वाले डिजाइनर अबिदुर चौधरी ने छोड़ दी कंपनी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पिछले कुछ समय से एक के बाद एक कई बड़े नाम ऐप्पल को छोड़कर जा चुके हैं. इस कड़ी में नया नाम इंडस्ट्रियल डिजाइनर अबिदुर चौधरी का है. ऐप्पल के सबसे पतले मॉडल आईफोन एयर को पेश करने वाले चौधरी ने भी अब ऐप्पल को अलविदा कह दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो किसी AI स्टार्टअप को ज्वॉइन करेंगे. चौधरी पिछले छह सालों से ऐप्पल के साथ काम कर रहे थे और उनके इस्तीफे ने कंपनी में हलचल पैदा कर दी है. 

चौधरी के पास ऐप्पल में थी खास जगह

2019 में ऐप्पल ज्वॉइन करने वाले चौधरी को सितंबर में हुए लॉन्च इवेंट के दौरान वीडियो के जरिए आईफोन एयर को पेश करने का मौका मिला था. बताया जा रहा है कि ऐसा मौका आमतौर पर टैलेंटेड और अहम अधिकारियों के हाथ आता है. चौधरी को डिजाइनिंग के साथ-साथ उनकी टेक्निकल एक्सपर्टीज और क्रिएटिविटी के लिए भी जाना जाता था. ऐप्पल की प्रोडक्ट लाइन और खासकर डिजाइन लैंग्वेज को रिफाइन करने में योगदान के बाद चौधरी चर्चा में आए थे. 

कौन हैं अबिदुर चौधरी?

चौधरी का जन्म लंदन में हुआ था, लेकिन फिलहाल वह सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं. वो अपने आप को प्रॉब्लम सुलझाने से प्यार करने और नई चीजें सीखने वाले इंसान के तौर पर परिभाषित करते हैं. चौधरी ने Loughborough यूनिवर्सिटी से प्रोडक्ट डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री पूरी की. प्रोडक्ट डिजाइन के लिए उन्हें कई सम्मानित अवॉर्ड मिल चुके हैं. इंग्लैंड में रहते हुए उन्होंने कैंब्रिज कंसल्टेंट और कर्वेंटा नामक कंपनियों के साथ इंटर्नशिप भी की है. 

चौधरी के अगले ठिकाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में बतौर इंडस्ट्रियल डिजाइनर ऐप्पल के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लंदन के डिजाइन स्टूडियो लेयर के साथ भी कुछ समय तक काम किया था. अब वो ऐप्पल को छोड़कर नए स्टार्टअप के साथ जुड़ रहे हैं, जिसके बारे में अभी तक मीडिया में कोई जानकारी नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें-

क्या लैपटॉप से चार्ज करने पर फोन की बैटरी को हो सकता है नुकसान? यहां जानें सारी जरूरी बातें

[ad_2]

कौन हैं लूसी डेवी? जो दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम के साथ आती हैं नजर, क्यों कहते हैं ‘लकी वुमन’

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम अभी भारत दौरे पर है, जहां शुरुआत टेस्ट सीरीज से शुई है. कोलकाता टेस्ट जीतकर मेहमान टीम ने शानदार शुरुआत की है, जबकि पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 124 रन डिफेंड करने थे. 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद 3 मैचों की वनडे और फिर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यहां हम आपको दक्षिण अफ्रीका पुरुष टीम की महिला सदस्य लूसी डेवी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे टीम का ‘लकी चार्म’ कहा जा रहा है.

कौन हैं लूसी डेवी?

नेट प्रैक्टिस हो या टीम का कोई कार्यक्रम, लूसी डेवी दक्षिण अफ्रीका के साथ अक्सर नजर आती हैं. वह सिर्फ साथ नहीं रहती, बल्कि कई बार उन्हें कप्तान, कोच और खिलाड़ियों को निर्देश देते हुए भी देखा जाता है. प्लेयर्स और सदस्य भी उनकी बातों को सुनते और मानते हैं. बता दें कि लूसी डेवी दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ बतौर मीडिया स्पेशलिस्ट जुड़ी हुई हैं.

पहले लूसी डेवी दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के साथ जुड़ी हुई थी. उन्हें पुरुष टीम के साथ काम करते हुए 3 साल से अधिक का समय हो गया है. नवभारत टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लूसी डेवी के हवाले से बताया कि उनकी रूचि क्रिकेट में थी, लेकिन उन्होंने कभी क्रिकेट नहीं खेला. लूसी ने कहा, “मैंने क्रिकेट तो नहीं खेला, लेकिन मेरी रूचि इसमें थी. मैंने कम्युनिकेशन मैनेजमेंट की पढाई की और बाद में टाइटंस क्रिकेट के साथ काम किया. मैं पिछले 6 सालों से क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ जुड़ी हुई हूं.”

WTC फाइनल जीतना सबसे यादगार

लूसी डेवी ने पुरुष टीम के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए बताया, “अनुभव शानदार रहा है, सभी बहुत अच्छे स्वाभाव के, मिलनसार और सपोर्टिव हैं. मैं शायद टीम की लकी चार्म हूं. मेरे कार्यकाल के दौरान ही पुरुष टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता.” उन्होंने बताया कि उनके लिए वही जीत सबसे यादगार थी क्योंकि फाइनल के लिए मेरे माता-पिता इंग्लैंड गए थे.

[ad_2]

LAC और चीन-PAK पर अमेरिकी रिपोर्ट में बड़े खुलासे, कहा- ऐसा ही रहा तो एशिया में बढ़ेगा तनाव

[ad_1]


अमेरिका की कांग्रेस को एक रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें एशिया की सुरक्षा को लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैं. यूएस-चीन इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन की 2025 की रिपोर्ट कहती है कि इस साल भारत, चीन, पाकिस्तान और रूस की गतिविधियों ने पूरे एशिया की राजनीति और सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्रभावित किया. रिपोर्ट के मुताबिक मई 2025 की भारत-पाकिस्तान झड़प, चीन-भारत बॉर्डर बातचीत और SCO–BRICS जैसे बड़े मंचों पर तीनों देशों की भूमिका इस साल सबसे अहम रही.

भारत–पाकिस्तान की चार दिन की लड़ाई: 50 साल में सबसे बड़ा टकराव
रिपोर्ट बताती है कि 7 से 10 मई 2025 तक भारत और पाकिस्तान के बीच जो टकराव हुआ, वह पिछले 50 साल की सबसे बड़ी सैन्य भिड़ंत थी. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में नौ जगह पर हमला कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. ये आतंकी ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के थे. पहलगाम हमले में 26 मासूमों की जान गई थी. भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया और दोनों देशों ने एक-दूसरे के इलाकों में पहले से ज्यादा अंदर तक हवाई और मिसाइल हमले किए. रिपोर्ट कहती है कि ऐसा पिछले पांच दशकों में कभी नहीं हुआ था.

चीन ने पाकिस्तान को लाइव जानकारी दी
रिपोर्ट में भारतीय सेना का बयान भी शामिल है, जिसमें कहा गया है कि टकराव के दौरान चीन ने पाकिस्तान को भारतीय सेना की लाइव, रियल-टाइम जानकारी भेजी, यानी भारतीय सैनिक कहां हैं, कैसे आगे बढ़ रहे हैं, इसका पूरा अपडेट. पाकिस्तान ने इन दावों को झूठ कहा, जबकि चीन ने कोई साफ प्रतिक्रिया नहीं दी. रिपोर्ट कहती है कि चीन ने इस मौके का इस्तेमाल अपनी तकनीक और हथियारों को असली युद्ध में परखने के लिए किया.

पाकिस्तान के 82 प्रतिशत हथियार चीनी
रिपोर्ट के अनुसार 2019 से 2023 के बीच पाकिस्तान के 82% हथियार चीन से आए. मई 2025 की लड़ाई में चीन के ये हथियार पहली बार असली युद्ध में इस्तेमाल हुए. HQ-9 एयर डिफेंस, PL-15 मिसाइल और J-10 फाइटर जेट का पाकिस्तान ने इस लड़ाई में इस्तेमाल किया. लड़ाई के बाद चीन ने पाकिस्तान को 40 नए J-35 लड़ाकू विमान, KJ-500 और नई मिसाइल-रक्षा तकनीक बेचने का प्रस्ताव भी दिया.

चीन ने राफेल को लेकर फर्जी AI तस्वीरें फैलाईं
रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला दावा है. इसमें कहा गया है कि झड़प के तुरंत बाद चीन ने सोशल मीडिया पर भारत के राफेल विमानों को बदनाम करने के लिए फर्जी AI तस्वीरें और वीडियो फैलाए. फर्जी अकाउंट्स ने AI से बनाई गई नकली इमेज, वीडियो गेम स्टाइल की तस्वीरें शेयर करके दावा किया कि चीन के हथियारों ने भारतीय राफेल गिराए हैं. फ्रांस की खुफिया एजेंसियों ने इस दावे की जांच की और पुष्टि की कि इसी प्रचार के चलते इंडोनेशिया ने राफेल डील को रोक दिया.

सैन्य अभ्यासों से और मजबूत हुई चीन-पाकिस्तान साझेदारी
रिपोर्ट कहती है कि 2024 और 2025 में चीन और पाकिस्तान ने कई संयुक्त सैन्य अभ्यास किए, जैसे Warrior-VIII और AMAN Naval Drill.  ये अभ्यास दिखाते हैं कि चीन–पाकिस्तान की सुरक्षा साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है और यह भारत की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है.

भारत–चीन की बातचीत बढ़ी, लेकिन भरोसा नहीं लौटा
रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिआनजिन में हुई मुलाकात को बड़ा कदम बताया गया है. दोनों देशों ने सीमा तनाव कम करने, आर्थिक रिश्ते बढ़ाने, उड़ानें फिर शुरू करने और 2026 तक भारतीय यात्रियों के लिए तिब्बत खोलने पर सहमति जताई, लेकिन रिपोर्ट साफ कहती है कि ये बातें कागजों में ही रहीं. जमीन पर न सीमा की स्थिति बदली, न सैनिक पीछे हटे.

सीमा विवाद पर भारत और चीन की सोच बिल्कुल उलटी
रिपोर्ट बताती है कि चीन चाहता है कि सीमा विवाद को अलग मुद्दा मानकर बाकी रिश्तों- जैसे व्यापार को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन भारत का कहना है कि जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, तब तक बाकी रिश्ते आगे नहीं बढ़ सकते. भारत के लिए यह सबसे बड़ा सुरक्षा मुद्दा है.

SCO में भारत-चीन-रूस पहली बार एक जैसी लाइन में
अगस्त-सितंबर 2025 में तिआनजिन में हुई SCO बैठक में भारत, चीन और रूस ने एक ऐसी संयुक्त घोषणा पर साइन किए जिसमें अमेरिका और इजरायल की ईरान पर बमबारी की आलोचना थी. यह पहली बार था जब भारत ने किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका की अप्रत्यक्ष आलोचना पर हस्ताक्षर किए. भारत की मांग पर इस घोषणा में 2025 का पहलगाम आतंकी हमला भी शामिल किया गया.

BRICS–SCO के जरिए चीन–रूस नया शक्ति ढांचा बना रहे
रिपोर्ट कहती है कि चीन और रूस BRICS और SCO को मिलाकर पश्चिमी देशों के मुकाबले एक नया ग्लोबल ढांचा खड़ा कर रहे हैं. BRICS के 10 देशों में चीन अकेले 62% GDP रखता है और इसे ग्लोबल साउथ की आवाज बताता है. SCO को रिपोर्ट अमेरिका के खिलाफ बड़ा मंच बताती है, जिसमें भारत भी अहम सदस्य है.

2025 में एशिया की पूरी तस्वीर बदल गई. चीन-पाकिस्तान की सुरक्षा साझेदारी बेहद मजबूत हो चुकी है. भारत-चीन की बातचीत जारी है, लेकिन दोनों के बीच भरोसा नहीं लौट पाया. रूस और चीन BRICS और SCO को एक नई वैश्विक ताकत के रूप में खड़ा कर रहे हैं, जिसमें भारत भी मुख्य भूमिका निभा रहा है. रिपोर्ट चेतावनी देती है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले वर्षों में एशिया में तनाव और शक्ति संघर्ष और बढ़ सकता है.

[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ ने वसूला एक तिहाई बजट, लपेटे में आया अजय देवगन का 17 साल पुराना रिकॉर्ड

[ad_1]


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. ‘दे दे प्यार दे 2’ को बड़े पर्दे पर आए अब 6 दिन हो गए हैं और 6 दिनों में फिल्म ने अपने बजट का एक-तिहाई हिस्सा निकाल लिया है. वहीं 50 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अजय देवगन की 17 साल पुरानी हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

  • ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
  • फिल्म ने दूसरे दिन 13.77 करोड़ और तीसरे दिन 15.21 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया.
  • ‘दे दे प्यार दे 2’ ने चौथे दिन भी 4.77 करोड़ और पांचवें दिन 5.94 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों में ‘दे दे प्यार दे 2’ अभी तक (रात 8 बजे तक) 2.26 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
  • अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 51.40 करोड़ रुपए हो गया है.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने ‘गोलमाल रिटर्न्स’ का रिकॉर्ड तोड़ा 
‘दे दे प्यार दे 2’ ने 6 दिनों की कमाई के साथ अजय देवगन की हिट फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 17 साल पहले रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. अब ‘दे दे प्यार दे 2’ ने इस आंकड़े को पार कर लिया है.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने वसूला एक-तिहाई बजट
अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. इसी के साथ फिल्म ने बजट का एक-तिहाई हिस्सा भी वसूल कर लिया है.

‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टार कास्ट
‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में हैं. इसके अलावा मीजान जाफरी, आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और इशिता दत्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं.

[ad_2]

एक डिवाइस पर चलेंगे दो अकाउंट, इन यूजर्स के लिए खास फीचर ला रही WhatsApp, जानें कैसे करेगा काम

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

WhatsApp यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है. अब वो बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के भी एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट चला सकेंगे. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप iOS यूजर्स के लिए नई टेस्टफ्लाइट बीटा को रोल आउट कर रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट्स यूज कर सकेंगे. बता दें कि लंबे समय से इस फीचर की मांग की जा रही थी. आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा. 

सेटिंग में आएगा अकाउंट लिस्ट सेक्शन

WABetaInfo के मुताबिक, कई बीटा टेस्टर को ऐप की सेटिंग में नया अकाउंट लिस्ट सेक्शन मिला है. इस सेक्शन में जाकर यूजर नया अकाउंट ऐड कर सकते हैं. बीटा टेस्टिंग के दौरान यूजर को दो अकाउंट जोड़ने का ऑप्शन मिल रहा है, लेकिन सेटअप फ्लेक्सिबल है. यानी यूजर इस पर नए नंबर से अकाउंट बना और किसी दूसरे डिवाइस पर चल रहे व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट को लिंक कर सकेंगे. इसके अलावा उन्हें कंपेनियन अकाउंट से कनेक्ट करने के लिए QR कोड को भी स्कैन कर सकेंगे. सेटअप कंप्लीट होने के बाद सेकेंडरी अकाउंट्स की चैटिंग और सेटिंग अपने आप प्राइमरी डिवाइस पर सिंक हो जाएगी.

पूरी तरह अलग-अलग काम करेंगे दोनों अकाउंट

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि एक ही डिवाइस पर चलने के बावजूद दोनों अकाउंट्स पूरी तरह अलग-अलग काम करेंगे. यानी दोनों के लिए अलग-अलग चैट बैकअप, नोटिफिकेशन प्रीफरेंस और दूसरी सेटिंग अलग रहेगी ताकि दोनों अकाउंट एक-दूसरे में इंटरफेयर न करें. साथ ही नोटिफिकेशन पर भी लेबल लगा होगा, जिससे यूजर आसानी से यह पहचान पाए कि यह नोटिफिकेशन किस अकाउंट से जुड़ी हुई है.

कब तक आ जाएगा यह फीचर?

अभी व्हाट्सऐप इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने की कोई टाइमलाइन सामने नहीं आई है. आमतौर पर टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी किसी फीचर में जरूरी बदलाव करती है और फिर चरणबद्ध तरीके से इसे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Meta की बड़ी जीत, Instagram और WhatsApp बेचने की नहीं पड़ेगी जरूरत, कोर्ट से मिली राहत

[ad_2]

पाकिस्तान करा रहा नुकसान तो अब… एयर इंडिया ने भारत सरकार के पास रख दी यह डिमांड

[ad_1]


Air India: भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख रिश्ते का ही असर है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए अपन एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसके चलते एयरलाइन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक है एयर इंडिया. एक तो कई लंबे रूट पर सफर का वक्त तीन घंटे तक बढ़ गया है, ईंधन की लागत भी 29 परसेंट तक बढ़ गई है.

एयरस्पेस बंद होने से कंपनी को सालाना 455 मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है, जो साल 2024-25 में हुए 439 मिलियन डॉलर के कथित नुकसान से ज्यादा है. कंपनी को हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए एयर इंडिया ने अब सरकार से एक डिमांड की है. 

क्या है एयर इंडिया की डिमांड? 

एयर इंडिया चाहती है कि सरकार चीन के शिनजियांग के होटन, काश्गर और उरुमकी तक एयरलाइन की इमरजेंसी एक्सेस सुनिश्चित करें, जिससे अमेरिका, कनाडा और यूरोप के लिए उड़ान भरने में आसानी होगी. इससे वक्त कम लगेगा और लागत में भी कमी आएगी.रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि एयर इंडिया का लंबी दूरी का नेटवर्क गंभीर परिचालन और वित्तीय दबाव में है. ऐसे में होटन रूट से उड़ान भरने की इजाजत मिलना एक रणनीतिक विकल्प होगा. 

क्यों खतरनाक है यह रूट? 

एयर इंडिया चीन के शिनजियांग के जिस रूट की बात कर रहा है, वह दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित है, जिनकी ऊंचाई 20,000 फीट से भी ज्यादा है. ऐसे में डीकंप्रेसन से बचने के लिए कई इंटरनेशनल एयरलाइन इस रूट को अवॉइड करती हैं. इसका मतलब वायुमंडलीय दबाव में अचानक कमी से है, जिससे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कतें आ सकती हैं, केबिन के खिड़की या दरवाजे अचानक से खुल सकते हैं या एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंच सकता है वगैरह.

इसके अलावा, यह चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वेस्टर्न थिएटर कमांड के अधिकार क्षेत्र में भी आता है. एयर इंडिया चाहती है कि भारत सरकार शिनजियांग के संवेदनशील सैन्य हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने के लिए चीन को मनाए. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि संभावित सुरक्षा जोखिमों के कारण चीन इसके लिए राजी हो जाए, इसकी संभावना बहुत कम है. 

ये भी पढ़ें:

अडानी की ही झोली में आएगी कंपनी! वेदांता को पछाड़ रेस में आगे; खबर मिलते ही चढ़ने लगा पावर स्टॉक 

[ad_2]