Video: 10 रुपए वाली कोल्ड ड्रिंक 20 रुपए में दी, शख्स ने बुला ली दिल्ली पुलिस और फिर…
[ad_1]
Social Media Viral Video: कई बार छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी बहस की वजह बन जाती हैं, और आजकल सोशल मीडिया ऐसे ही किस्सों से भरा पड़ा है. हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सिर्फ 10 रुपये की कोल्ड ड्रिंक की बोतल को लेकर दुकान पर वापस पहुंच जाती है. शुरुआत में यह मामला मामूली लगता है, लेकिन वीडियो देखकर समझ आता है कि किस तरह छोटी-सी गलती बड़े विवाद में बदल गई और बात पुलिस तक पहुंच गई.
10 रूपये प्रिंट की बोतल दुकानदार ने 20 रूपये में बेची
जानकारी के मुताबिक, एक कॉलेज जाने वाली लड़की ने अपने रास्ते में एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक की एक छोटी बोतल खरीदी. बोतल का प्राइज 10 रुपये था, लेकिन दुकानदार ने उससे 20 रुपये ले लिए. लड़की ने उस समय ज्यादा ध्यान नहीं दिया और कॉलेज चली गई.
जब कॉलेज पहुंचकर उसने बोतल हाथ में ली, तभी उसकी नजर बोतल पर छपे 10 रास्ते के प्रिंट पर पड़ी. यह देखकर वह हैरान रह गई और तुरंत दुकान पर वापस आई. दुकान पर पहुंचकर लड़की ने दुकानदार से साफ-साफ कहा कि इस पर 10 रुपये लिखा है, फिर आपने 20 रुपये क्यों लिए, लेकिन दुकानदार ने अपने जवाब में कहा कि उसकी दुकान पर यही बोतल 20 रुपये की है और वह प्राइज कम नहीं करेगा. दुकानदार ने लड़की की बात मानने से इनकार कर दिया और कहा कि हम 20 रुपये में ही बेचेंगे, जो करना है कर लो.
MRP से ज्यादा पैसे लेने पर दोस्त ने बुलाई पुलिस
लड़की के साथ उसका एक दोस्त भी था. उसे यह बात गलत लगी और उसने कहा कि बोतल की MRP से ज्यादा पैसे लेना गलत है. जब दुकानदार फिर भी नहीं माना, तो दोस्त ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दुकानदार और लड़की दोनों की बात सुनी. उन्होंने दुकानदार को समझाया कि MRP से अधिक प्राइज लेना नियम के खिलाफ है. थोड़ी देर बातचीत के बाद मामले को शांत कर दिया गया.

