रणजी ट्रॉफी में एक ही टीम के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक, पहली पारी में बनाया इतना बड़ा स्कोर
[ad_1]
Rajasthan Vs Delhi Match In Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला राजसमंद के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी राजस्थान की टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत शुरुआती दोनों दिन अपने नाम करने में सफल रही. उन्होंने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 570 रन बनाकर घोषित की. इस दौरान राजस्थान ने 161 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 4 बल्लेबाजों की शतकीय पारियां शामिल रहीं.
राजस्थान के 4 बल्लेबाजों ने लगाया शतक
दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान ने अपने शुरुआती दो विकेट 41 रन पर ही गंवा दिए. लेकिन इसके बाद राजस्थान की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. सचिन यादव और विकेटकीपर कुणाल सिंह राठौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 217 रनों की दमदार साझेदारी देखने को मिली. सचिन यादव ने 257 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली. जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर, कुणाल सिंह राठौर ने भी 198 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 102 रन बनाए.
इन दोनों खिलाड़ियों के बाद कप्तान महिपाल लोमरोर ने भी शतक जड़ा. महिपाल ने 229 गेंदों पर नाबाद 128 रन ठोके. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े. इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कार्तिक शर्मा भी शतक लगाने में कामयाब रहे.
कार्तिक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी
राजस्थान के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कार्तिक शर्मा ने एक विस्फोटक शतक लगाया. कार्तिक ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. इन चारों खिलाड़ियों के शतक के बदौलत राजस्थान की टीम पहली पारी में 570 रनों का विशाल स्कोर बनाने में में सफल रही. वहीं दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और नवदीप सैनी ने 2 विकेट चटकाए. इनके अलावा, सिद्धांत शर्मा और सुमित माथुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
[ad_2]
लिस्ट होते ही धमाल मचा रहा यह IPO, 4 दिन में 48 परसेंट तक चढ़ा शेयर; दांव लगाने वाले मालामाल
[ad_1]
Groww Shares: स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. लिस्टिंग के बाद से लगातार चौथे दिन इसमें भारी उछाल देखा गया. इससे कंपनी का मार्केट कैप बहुत कम समय में 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि शुरुआत में इसका मार्केट कैपिटल 69,144 करोड़ रुपये था. आईपीओ के दौरान जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए, वे एक हफ्ते से भी कम समय के अंदर मालामाल हो गए और मौका गंवा देने वाले हाथ मलते रह गए.
100 रुपये का शेयर 175 पर पहुंचा
आईपीओ में शेयर की कीमत 100 रुपये थी, लेकिन सोमवार 17 नवंबर को कारोबार के दौरान यह 20 परसेंट उछलकर 178.09 रुपये पर पहुंच गए. आखिरकार शेयर 178.23 के लेवल पर बंद हुए. महज चार दिन में शेयर लगभग 78 परसेंट तक उछल गए. वहीं, NSE पर शेयर 12 परसेंट के प्रीमियम पर 112 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए., जो अब एक लाख रुपये के पार चला गया है.
अरबपतियों की लिस्ट में कंपनी के मालिक
ग्रो के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी ने न सिर्फ इसके निवेशकों को खुश किया है, बल्कि कंपनी के मालिक ललित केशरे भी मालामाल हो गए हैं. ललित केशरे के पास ग्रो के लगभग 55.91 करोड़ शेयर हैं, जिनकी कीमत सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 178.23 के बंद भाव के हिसाब से 9,960 करोड़ रुपये से ज्यादा है. डॉलर में उनकी यह हिस्सेदारी 1.12 बिलियन डॉलर (1 अमेरिकी डॉलर 88.61 रुपये के बराबर) है.
कैसे शुरू हुआ Groww?
मध्य प्रदेश में लेपा नामक एक गांव में किसान परिवार में ललित पैदा हुए. इसके कुछ समय बाद वह पढ़ाई के लिए दादा-दादी के पास खरगोन चले गए क्योंकि उनके अपने गांव में कोई अ्रग्रेजी मीडियम का स्कूल नहीं था. इसके बाद JEE क्रैक कर उन्होंने IIT Bombay में दाखिला लिया और टेक्नोलॉजी में ग्रैजुएशन और मास्टर्स की दोनों की डिग्री हासिल की.
सबसे पहले वह फ्लिपकार्ट में सीनियर प्रोडक्ट्स के रोल में थे. साल 2016 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट में अपने कुछ पुराने साथियों- हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह के साथ मिलकर ग्रो की शुरुआत की.  ग्रो ने 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए कारोबारी साल में 4,056 करोड़ के टोटल इनकम के साथ 1,824 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
बढ़िया है सिबिल स्कोर, फिर भी क्यों बार-बार रिजेक्ट हो रहा लोन; जानें क्या है वजह?
[ad_2]
Nothing Phone 3a Lite इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल कैमरा के साथ होंगे ये दमदार फीचर्स
[ad_1]
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
Nothing Phone 3a Lite India Launch: कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही लॉन्च हो चुका Nothing Phone 3a Lite भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है. यह फोन 27 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा और फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स के जरिए इसकी बिक्री की जाएगी. भारत में भी इसे ग्लोबल मार्केट्स वाले कलर ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा और डिजाइन में भी बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. भारत में यह कंपनी की 3a सीरीज में नया एडिशन होगा.
Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स
इस फोन में 6.77 इंच का Full-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. यह 120Hz की एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. ग्लोबल मार्केट में इसे ऑक्टा कोर 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रो चिप के साथ लॉन्च किया गया था और भारत में भी यही प्रोसेसर आने वाला है. इस प्रोसेसर को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में नथिंग की पहचान बन चुका Glyph Light नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी मिलेगा.
कैमरा और बैटरी
फोटो और वीडियो के लिए Phone 3a Lite के रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट होगी. इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 16MP लेंस मिलने वाला है. इसमें 5,000mAh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 33W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
कीमत और कंपीटिशन
कंपनी के टीजर से पता चला है कि यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा. ग्लोबल मार्केट में इसके 8GB + 128GB वेरिएंट को लगभग 25,600 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास हो सकती है. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy A26 5G से होगा. सैमसंग के स्मार्टफोन में Exynos 1380 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसके रियर में 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 13MP का सेंसर दिया गया है. इसकी कीमत 23,999 रुपये है.
ये भी पढ़ें-
ये हैं लैपटॉप में वायरस होने के संकेत, दिखते ही तुरंत कर लें ये सारे काम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
[ad_2]
Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन मार्केट से बना सकते हैं प्रॉफिट! 18 नवंबर का राशिफल है..
[ad_1]
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज यानी 18 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा? क्या धन और सेहत के मामले में हानि होगी या जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानते हैं इन चार राशियों का विशेष राशिफल (Horoscope Today).
धनु (Sagittarius) राशिफल, 18 नवंबर 2025
आज आपकी सोच साफ़ और लक्ष्य स्पष्ट रहेंगे. किसी बड़े निर्णय या यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी दूरदर्शिता की प्रशंसा होगी और किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्रेरणा या मार्गदर्शन मिल सकता है. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और रिश्तों में ईमानदारी गहराई लाएगी. छात्रों, विशेषकर उच्च शिक्षा, दर्शन, मैनेजमेंट और विदेश अध्ययन वालों के लिए यह दिन प्रगति का है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर अत्यधिक थकान से बचें. धन की स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन बड़े निवेशों में सोच-समझकर आगे बढ़ें.
Career: विदेश/नीति कार्यों में लाभ.
Love: ईमानदारी रिश्तों को मजबूत करेगी.
Education: उच्च शिक्षा छात्रों के लिए शुभ.
Health: थकान कम रखें.
Finance: स्थिर लेकिन सावधानी.
सफलता मंत्र: धीरे-धीरे रे मना यानी धैर्य से हर कार्य सिद्ध होता है.
उपाय: विष्णु जी को पीले पुष्प अर्पित करें.
Lucky Color: Yellow. Lucky Number: 3
मकर (Capricorn) राशिफल, 18 नवंबर 2025
आज आपका अनुशासन और जिम्मेदारी उठाने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. कार्यक्षेत्र में किसी विशेष भूमिका या प्रोजेक्ट का नेतृत्व आपके हाथ में आ सकता है. वरिष्ठ आपकी मेहनत और स्थिरता से प्रभावित होंगे. व्यक्तिगत जीवन में परिपक्वता बढ़ेगी और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. छात्रों, विशेषकर लॉ, अकाउंटिंग और इंजीनियरिंग के लिए दिन उत्कृष्ट है. स्वास्थ्य में हड्डियों और जोड़ों पर ध्यान दें. धन की स्थिति अनुकूल है और किसी पुराने बकाये के मिलने की भी संभावना है.
Career: प्रमोशन/सिफारिश का योग.
Love: गंभीरता से संवाद करें.
Education: लॉ/इंजीनियरिंग छात्रों को लाभ.
Health: हड्डियों का ध्यान.
Finance: बकाया राशि मिल सकती है.
सफलता मंत्र: श्रमेण सिद्धिः यानी मेहनत से ही सिद्धि मिलती है.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
Lucky Color: Grey. Lucky Number: 8
कुंभ (Aquarius) राशिफल, 18 नवंबर 2025
आज आपकी नवाचारी सोच और विश्लेषण क्षमता चरम पर रहेगी. कार्यस्थल पर नए विचार और तकनीकी समाधान आपको महत्वपूर्ण स्थान दिलाएंगे. टीम और मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में खुला संवाद रिश्तों को और मजबूत करेगा. छात्रों विशेषकर विज्ञान, तकनीक, शोध और डिजिटल क्षेत्रों को विशेष सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य में मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए योग और श्वसन का अभ्यास मददगार रहेगा. धन में अचानक लाभ या डिजिटल इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है.
Career: नए आइडिया सफलता देंगे.
Love: संवाद महत्वपूर्ण.
Education: साइंस/रिसर्च छात्रों के लिए शुभ.
Health: मानसिक आराम ज़रूरी.
Finance: अचानक लाभ का योग.
सफलता मंत्र: बुद्धिर्बलं यशो धैर्यम् यानी बुद्धि, बल, धैर्य और यश साथ दें.
उपाय: जल में नीले पुष्प अर्पित करें.
Lucky Color: Blue. Lucky Number: 5
मीन (Pisces) राशिफल, 18 नवंबर 2025
आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति और रचनात्मक ऊर्जा अत्यंत मजबूत रहेगी. जो भी काम आप दिल से करेंगे, उसमें सफलता का योग है. कार्यक्षेत्र में आपकी कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता की प्रशंसा होगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और साथी आपका समर्थन करेंगे. छात्रों, विशेषकर कला, संगीत, साहित्य और काउंसलिंग के लिए यह दिन विशेष उपलब्धि का है. स्वास्थ्य में जल-तत्व संतुलित रखना आवश्यक है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन लंबे समय में लाभ मिल सकता है.
Career: क्रिएटिव कार्यों में सफलता.
Love: भावनात्मक गहराई.
Education: कला/साहित्य छात्रों के लिए श्रेष्ठ.
Health: जल-संतुलन रखें.
Finance: खर्च बढ़ेंगे, पर लाभ दीर्घकालिक.
सफलता मंत्र: मनः शांतिं लभेत् यानी मन की शांति ही वास्तविक सुख है.
उपाय: तुलसी को जल दें और विष्णु सहस्रनाम पढ़ें.
Lucky Color: Sea Green. Lucky Number: 9
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी की मां, बेटियों संग बिताया
[ad_1]
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी कुछ समय पहले ही लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं. उन्हें उम्र संबंधी बीमारी थी, इसीलिए हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी. हालांकि, वो अब ठीक हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो गई हैं.
मां संग स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को हाल ही में अपनी मां के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान उनकी बहन शमिता शेट्टी भी साथ में थीं. शिल्पा और शमिता अपनी मां को बाहर आउटिंग पर लेकर आई थीं. उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया. उन्होंने साथ में अपनी मां के समय बिताया. इस दौरान शिल्पा को ग्रे कलर के कोऑर्ड सेट में देखा गया था. शिप्ला ने बालों को कर्ल किया हुआ था. साथ में चश्मा भी लगाया हुआ था.
View this post on Instagram
वहीं शमित शेट्टी ब्राउन कलर के कोऑर्ड सेट में नजर आईं. उन्होंने भी चश्मा लगाया हुआ था. साथ में डेनिम बैग कैरी किया था. दोनों अपनी मां को पकड़े हुए दिखीं. सुनंदा को येलो कलर के सूट में देखा गया था. उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए और फिर गाड़ी में बैठ गईं.
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में दिखीं शिल्पा शेट्टी
हाल ही में शिल्पा शेट्टी को ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में देखा गया था. इस दौरान शिल्पा शेट्टी को धीरेंद्र शास्त्री संग जमीन पर बैठे हुए देखा गया था. उनके साथ राजपाल यादव और एकता कपूर भी थीं. इस यात्रा में शिल्पा ने कहा था- सनातनियों की हमेशा धर्म के रास्ते पर चलने की कोशिश होती है.
शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 5 में देखा गया था. वहीं उनके पति राज कुंद्रा को रियलिटी शो The Traitors में देखा गया था. फिल्मों की बात करें तो उन्हें 2023 में फिल्म Sukhee में देखा गया था. अब वो कन्नड़ फिल्म में नजर आएंगी. उन्हें KD: The Devil में देखा जाएगा.
[ad_2]
बोर्ड ऑफ पीस तय करेगा गाजा का भविष्य? इजरायल की नाराजगी के बीच ट्रंप का प्लान UNSC में मंजूर
[ad_1]
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा के लिए शांति योजना का समर्थन किया है. इस योजना में गाजा में अंतरराष्ट्रीय सैनिक भेजने का प्रस्ताव भी है. सोमवार (17 नवंबर) को हुए वोट में 13 देशों ने समर्थन किया, जिनमें ब्रिटेन, फ्रांस और सोमालिया शामिल हैं. हालांकि, किसी ने भी विरोध नहीं किया, जबकि रूस और चीन ने वोटिंग नहीं की.
इस योजना का उद्देश्य गाजा में संघर्षविराम (ceasefire) लागू करना, शहर का पुनर्निर्माण करना और वहां प्रशासन को मजबूत करना है. इसे Board of Peace के जरिए लागू किया जाएगा. यह बोर्ड गाजा के पुनर्निर्माण और आर्थिक स्थिरता का मार्गदर्शन करेगा.
गाजा और इजरायल के बीच बातचीत का जरिया बनेगा अमेरिका
योजना में एक अंतरराष्ट्रीय बल भी होगा, जो गाजा में हथियार खत्म करने और सैन्य ढांचे को नष्ट करने का काम करेगा. इसका मकसद गाजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है. डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि अगर फिलिस्तीनी प्रशासन सुधार कार्यक्रम पूरा कर लेता है और गाजा का पुनर्विकास होता है तो फिलिस्तीन के लिए अपना राज्य बनाने का रास्ता आसान होगा. वहीं, अमेरिका गाजा और इजरायल के बीच संवाद भी स्थापित करेगा, ताकि दोनों तरफ के लोग शांति और समृद्धि के साथ रह सकें.
हमास ने किया प्रस्ताव का विरोध
हमास ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है. उनका कहना है कि यह योजना फिलिस्तीनियों के अधिकारों और मांगों को पूरा नहीं करती. हमास का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बल को गाजा में हथियारबंद समूहों को निष्क्रिय करने का काम देना इसे तटस्थ नहीं रहने देगा और यह संघर्ष में इजरायल के पक्ष में हो जाएगा.
ट्रंप ने किया स्वागत
राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा परिषद के मतदान के बाद इसे बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि यह विश्व कूटनीति में महत्वपूर्ण कदम है और उन्होंने उन देशों की तारीफ की जिन्होंने समर्थन किया. उन्होंने इसे संयुक्त राष्ट्र के इतिहास के सबसे बड़े अनुमोदनों में से एक बताया.
इजरायल ने दी प्रतिक्रिया
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के राज्य बनाने के प्रस्ताव को अस्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि गाजा की सैन्य शक्ति खत्म करने का काम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
इस मुस्लिम देश ने भारत को दिया बड़ा झटका, खत्म कर दी फ्री वीजा एंट्री; सरकार ने जारी की एडवाइजरी
[ad_2]
इंडियन एयरफोर्स ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, युवाओं में दिखा जोश
[ad_1]
इंडियन एयरफोर्स ने देश भर के युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका दे दिया है. एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 1 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 17 नवंबर से शुरू कर दी गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं. ध्यान रहे कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और अंतिम डेट 9 दिसंबर 2025 तय की गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
AFCAT 1 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी योग्यता तय की गई हैं. सबसे पहले उम्मीदवार का 10+2, स्नातक डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री या एनसीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.
आयु सीमा
• फ्लाइंग ब्रांच: न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष.
• ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन टेक्निकल): अधिकतम आयु 26 वर्ष.
• NCC उम्मीदवारों को नियम अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी.
कितनी है आवेदन शुल्क?
AFCAT Entry के तहत आवेदन करने के लिए 550 रुपये का शुल्क रखा गया है. यह शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान है. फीस केवल ऑनलाइन ही भरी जा सकती है. एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए अलग प्रक्रिया होती है, लेकिन इसके लिए भी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए.
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
कैसे भरें ऑनलाइन आवेदन पत्र?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
कोलकाता में हारे, अब बचे हैं सिर्फ 10 मैच, WTC फाइनल के लिए भारत को कितनी जीत चाहिए?
[ad_1]
कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट भारतीय टीम 30 रनों से हार गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल में इस जीत से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, दूसरी ओर भारत को टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है. चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई थी.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था. अब सवाल है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत के कितने मैच बचे हैं और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसके लिए कितने मैच जीतना जरूरी है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत चौथे स्थान पर है और अभी तक 8 मैच खेल चुका है, जो अन्य टीमों से काफी अधिक है. पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक सिर्फ तीन-तीन मैच खेले हैं. पॉइंट्स प्रतिशत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (100), दक्षिण अफ्रीका (66.67) और श्रीलंका (66.67) भारत से आगे हैं. भारत का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 54.14 है.
भारत को अभी 10 टेस्ट खेलने हैं
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अभी भारतीय टीम को 10 मैच और खेलने हैं. इसमें अच्छी बात यह है कि इन 10 मुकाबलों में से 6 उसे अपने घरेलू मैदानों पर खेलने हैं. टीम इंडिया को अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक, श्रीलंका के साथ 2, न्यूजीलैंड के साथ 2 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
पिछले तीनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैचों को देखें, तो भारत (58.8%) और न्यूजीलैंड (72.2%) पॉइंट्स प्रतिशत के साथ फाइनल में गए थे. 2023 में भारत (58.8%) और ऑस्ट्रेलिया (66.67%) वहीं 2025 में ऑस्ट्रेलिया (67.54) और दक्षिण अफ्रीका (69.44%) के साथ फाइनल में गए थे. वहीं मौजूदा पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया तो अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है, जिससे उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है. ऐसे में फाइनल की रेस पहले के मुकाबले ज्यादा करीबी और दिलचस्प रह सकती है.
फाइनल के लिए कितनी जीत चाहिए?
औसतन देखा जाए तो फाइनल में जाने वाली टीमों का पॉइंट्स प्रतिशत 64-68 तक रहा है. ऐसे में यदि टीम इंडिया बाकी सभी 10 मुकाबले जीत लेती है, तो उसका पॉइंट्स पर्सेंटाइल 79.63 तक चला जाएगा. 9 जीत पर 74.07 और आठ मैच जीतने पर यह 68.52 पर चला जाएगा. यह पॉइंट्स प्रतिशत भारतीय टीम को फाइनल में ले जाने के लिए काफी होगा.
मगर 7 जीत पर टीम इंडिया के लिए पेंच फंस सकता है. 7 जीत आती हैं, तो उसके बाद बाकी मैचों का परिणाम ड्रॉ या हार रहता है, उसका भी भारत के पॉइंट्स प्रतिशत पर असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें:
0 रन 5 विकेट, 22 साल के भारतीय गेंदबाज का गजब कारनामा, धड़ाधड़ कर डाले 8 शिकार
[ad_2]
अब ऑनलाइन शॉपिंग करना होगा और भी आसान! Google का नया AI फीचर कर देगा सारे काम चुटकियों में, जान
[ad_1]
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
Google AI Shopping: Google ने अपने शॉपिंग अनुभव को और स्मार्ट बनाने के लिए नए AI पर काम करने वाले टूल्स की शुरुआत की है. कंपनी के मुताबिक, ये नए फीचर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीदारी में समय बचाएंगे और पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना देंगे. खास बात यह है कि AI अब न सिर्फ प्रोडक्ट खोजेगा बल्कि पास की दुकानों को कॉल करके स्टॉक और कीमत भी चेक करेगा और कीमत कम होते ही आपके लिए ऑटोमैटिक खरीदारी भी कर देगा.
AI Mode हुआ और भी स्मार्ट
Google का नया AI Mode अब यूजर्स को बिल्कुल बातचीत के अंदाज में प्रोडक्ट खोजने की सुविधा देता है. यानी अब आपको सटीक कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होगी. अगर आप कहें “अटलांटा ट्रिप के लिए जींस और ड्रेस दोनों के साथ चलने वाला हल्का स्वेटर चाहिए” तो AI मौसम, स्टाइल और जरूरत को समझकर प्राइस, रिव्यू और उपलब्धता के साथ टॉप सुझाव दिखाएगा.
Gemini ऐप में भी ये विकल्प US यूजर्स के लिए दिखने लगे हैं जहां AI सिर्फ टेक्स्ट नहीं बल्कि प्रोडक्ट लिस्टिंग और कीमतों की तुलना वाले रिज़ल्ट देता है. AI खुद ही तुलना की टेबल बनाकर विकल्पों को व्यवस्थित रूप में दिखाता है.
दुकानों को AI खुद करेगा कॉल
Google एक नया AI बेस्ड store calling फीचर भी लॉन्च कर रहा है. जब आप near me वाले प्रोडक्ट—जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी, हेल्थ या टॉयज को खोजते हैं तो एक नया बटन Let Google Call दिखाई देगा. आप बस ब्रांड, बजट या वेरिएंट बता दें बाकी काम Google का AI करेगा.
• पास की दुकानों को कॉल
• स्टॉक चेक
• कीमत और ऑफर्स की पुष्टि
• और फिर पूरी जानकारी टेक्स्ट या ईमेल में भेज देगा
यह फीचर Google Duplex और नए Gemini मॉडल्स के संयोजन से काम करता है जो खुद तय करता है कि किस स्टोर को कॉल करना है और क्या पूछना है.
यह ऐसे काम करता है
• आप किसी प्रोडक्ट की कीमत ट्रैक पर लगाते हैं.
• कीमत आपके चुने हुए रेंज में आते ही नोटिफिकेशन मिलता है.
• “Buy for me” पर टैप करें.
• पेमेंट और एड्रेस कन्फर्म करें.
• Google, Google Pay के जरिए खुद ही प्रोडक्ट का ऑर्डर पूरा कर देगा.
यह भी पढ़ें:
आपके शहर की हवा कितनी जहरीली? Google Maps पर ऐसे देखें रियल-टाइम AQI, सिर्फ कुछ सेकंड में
[ad_2]