इन कॉलेजों से कर सकते हैं फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई, जानें कहां-कहां मिलता है नौकरी का मौका?

[ad_1]


अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में या ओटीटी पर आने वाली मिस्ट्री वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आपने अक्सर देखा होगा कि एक बाल, फिंगरप्रिंट, मोबाइल मैसेज या किसी कपड़े पर लगी धूल तक किसी केस में सबसे बड़ा सुराग बन जाती है. इन छोटे-छोटे सुरागों को पहचानने, इकट्ठा करने और सही तरीके से पढ़ने का काम जिन लोगों का होता है, वे होते हैं फॉरेंसिक साइंस से जुड़े एक्सपर्ट.

फॉरेंसिक साइंस ऐसा फील्ड है जो साइंस, टेक्नोलॉजी और लॉजिक इन तीनों के मजबूत आधार पर खड़ा है. आज हम इसी तेजी से बढ़ते करियर और इसके अंदर नौकरी के बड़े मौकों पर बात करेंगे.

फॉरेंसिक साइंस में करियर की बढ़ती जरूरत

भारत में क्राइम इन्वेस्टिगेशन के नियम काफी बदल रहे हैं. नए BNS कानून के तहत गंभीर अपराधों में अब फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा करना आवश्यक कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद देश में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की डिमांड लगातार बढ़ रही है. अपराध बढ़ेंगे, तो जांच भी मजबूत करनी होगी, और यही काम फॉरेंसिक साइंटिस्ट करते हैं. ये एक्सपर्ट क्राइम सीन से मिले सबूतों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करते हैं और रिपोर्ट तैयार करते हैं, जो पुलिस, जांच एजेंसियों और कोर्ट के लिए बेहद जरूरी होती है.

फॉरेंसिक एक्सपर्ट कहां-कहां काम कर सकते हैं?

फॉरेंसिक साइंस कहां पढ़ी जा सकती है?

  • नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, मुंबई
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
  • उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
  • NFSU के देशभर में कई कैंपस हैं और इनके लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होता है.

फॉरेंसिक साइंस में कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: एक नहीं-दो नहीं… दरवाजा तोड़ घर में घुसे 4 सांड, कार भी तोड़ी, जमकर मचाया उत्पात

[ad_1]


Viral Bull Fight Video: कभी-कभी गलियों में होने वाली अचानक सी हलचल भी बड़ा नुकसान कर जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो किसी रिहायशी इलाके का है, जहां सड़क पर चार बैल खड़े नजर आते हैं. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद दो बैल आपस में भिड़ जाते हैं. लड़ाई इतनी तेज और आक्रामक हो जाती है कि वे एक-दूसरे को धक्का देते हुए सीधे पास के घर की तरफ बढ़ने लगते हैं और फिर जो हुआ, उसने घरवालों को भी दहला दिया.

लड़ते-लड़ते बैलों ने लोहे का दरवाजा तोड़ा

दरअसल, लड़ते-लड़ते दोनों बैल घर के मेन गेट तक पहुंच गए. गेट बंद था, लेकिन बैल आपस में इतनी जोर से भिड़ रहे थे कि उनके धक्कों से घर का दरवाजा टूट गया. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बैलों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी लोहे का दरवाजा भी कुछ ही पलों में टूटकर गिर गया. दरवाजा टूटते ही दोनों बैल बिना रुके घर के अंदर घुस गए.

घर के अंदर एक कार खड़ी हुई थी. बैल जैसे ही अंदर घुसे, कार भी उनकी चपेट में आ गई. बैलों की टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया, बोनट दब गया, हेडलाइट टूट गई. वीडियो में दिखता है कि बैल कुछ देर तक घर के अंदर ही लड़ते रहते हैं और परेशान होकर बाहर निकल जाते हैं.

वीडियो देखकर लोगों ने जताई हैरानी

इस दौरान घर में मौजूद लोग सदमे में आ गए. अचानक हुए इस हादसे से किसी को समझ नहीं आया कि यह सब इतनी तेजी से कैसे हो गया. शुक्र रहा कि घर के अंदर कोई व्यक्ति उस समय गेट के पास मौजूद नहीं था, वरना चोट लग सकती थी. हादसा घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस घटना को देखकर हैरानी जता रहे हैं कि बैलों की लड़ाई किस तरह एक घर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.


फिलीपींस में सत्ता बनाम परिवार: राष्ट्रपति मार्कोस पर बहन के आरोपों से मचा बवाल

[ad_1]


फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार को इग्लिसिया नी क्रिस्तो (INC) नामक बहुत बड़े धार्मिक समूह की रैली में सैकड़ों लोग जमा हुए थे, एकजुट होकर फ्लड-नियंत्रण परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जवाबदेही की मांग करने लगे. तीन दिवसीय प्रदर्शन के दूसरे दिन राष्ट्रपति मार्कोस की बहन और सीनेटर इमी मार्कोस पहुंची. इस दौरान उन्होंने जो कहा उसने परिवार में ही नहीं फिलीपींस की सियासत में भूचाल ला दिया है. पूरा देश एक अनोखे और विस्फोटक विवाद में उलझ कर रह गया है.

उलझन इसलिए बड़ी है क्योंकि राष्ट्रपति फर्डिनेंड बोंगबों मार्कोस जूनियर, उनकी पत्नी और भतीजे को बहन ने कोकीन एडिक्ट बताया. इमी ने राष्ट्रपति पर अवैध ड्रग्स, खासकर कोकीन के उपयोग का गंभीर आरोप लगाया. चूंकि दावा बंद कमरे या मीडिया नोट में नहीं किया गया बल्कि एक बड़े सार्वजनिक आयोजन में किया गया, इसलिए बवाल मच गया. पहले राष्ट्रपति कार्यालय और फिर खुद भतीजे ने सामने आकर इमी के दावों को आधारहीन बताया.

भतीजे और इलोकोस नॉर्टे के प्रतिनिधि फर्डिनेंड अलेक्जेंडर मार्कोस ने ‘आंट’ (बुआ) इमी के दावों को खोखला बताया. कहा कि देखकर दुख होता है कि अपने निजी सियासी फायदों को ध्यान में रखकर वो इस तरह के बेबुनियाद इल्जाम पूरे परिवार पर लगा रही हैं. इससे पहले राष्ट्रपति की प्रवक्ता क्लेयर कैस्ट्रो ने इन आरोपों को बेबुनियाद और निराशाजनक बताया. उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति ने पहले भी ड्रग टेस्ट कराए हैं, जिनमें परिणाम नकारात्मक आया था. राष्ट्रपति कार्यालय का यह भी कहना है कि इमी के आरोप पारिवारिक मतभेद से ज्यादा राजनीतिक रणनीति हो सकते हैं, क्योंकि हाल के दिनों में कुछ आर्थिक और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में प्रशासन की आलोचना हो रही है.

इमी ने ये भी कहा था कि यह समस्या बहुत पुरानी है और परिवार वर्षों से इससे परिचित रहा है. उनका ये बोलना था और एक धार्मिक रैली ने सियासी टर्न ले लिया. इससे परिवार के मतभेद खुलकर चर्चा का विषय बन गए. स्थानीय मीडिया आउटलेट द मनीला टाइम्स के अनुसार, दावाओ शहर के प्रतिनिधि पाओलो दुतेर्ते ने भी सवाल उठाए और सलाह दी कि अगर राष्ट्रपति किसी लत के शिकार नहीं हैं तो हेयर फॉलिकल टेस्ट करा कर अपनी बेगुनाही साबित कर सकते हैं.

फिलीपींस मीडिया ने इस विवाद को बेहद गंभीरता से रिपोर्ट किया है, क्योंकि यह पहली बार है जब कोई सीनेटर अपनी ही सत्ता में बैठे राष्ट्रपति भाई पर ऐसे खुले आरोप लगा रही है. जीएमए, फिलस्टार, फिलीपीं न्यूज और अन्य मीडिया संगठनों ने इन बयानों की जांच करते हुए बताया है कि अतीत में सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति के कोकीन यूजर होने के कई दावे फैले थे, लेकिन वीईआरए फाइल्स (फिलीपींस की एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी मीडिया और फैक्ट-चेकिंग संस्था) ने उनमें से बड़े हिस्से को झूठा, भ्रामक या डीपफेक घोषित किया था. इसी कारण इमी मारकोस के आरोपों की विश्वसनीयता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक देश के भीतर ड्रग नीति, भ्रष्टाचार और आर्थिक दबाव जैसे संवेदनशील मुद्दों पर पहले ही बहस चल रही है और ऐसे समय में इस तरह के आरोप न सिर्फ राष्ट्रपति की छवि को चुनौती देते हैं बल्कि शासन की स्थिरता, प्रशासनिक विश्वसनीयता और आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकते हैं.

फिलीपींस और अंतरराष्ट्रीय मीडिया दोनों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या इमी अपने आरोपों के समर्थन में कुछ प्रमाण सामने लाती हैं, क्या सरकार इन दावों पर कोई आधिकारिक जांच शुरू करेगी, और क्या यह विवाद मार्कोस परिवार की राजनीतिक ताकत को तोड़ेगा या अंततः सत्ता पक्ष इसे परिवार का झगड़ा कहकर नजरअंदाज करवाने में सफल हो जाएगा.

[ad_2]

WhatsApp पर आया शादी का कार्ड? गलती से भी मत खोलना, एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउ

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Whatsapp Cyber Fraud: आजकल शादी-ब्याह का सीजन हो और WhatsApp पर इनविटेशन कार्ड न आए, ऐसा होना मुश्किल है. डिजिटल जमाने में लोग ई-कार्ड के जरिए आसानी से निमंत्रण भेजते हैं. लेकिन इसी सुविधा का फायदा ठग भी तेजी से उठा रहे हैं. साइबर फ्रॉड का नया तरीका वे़डिंग इनविटेशन Scam है जिसमें एक नकली शादी का कार्ड भेजकर आपके फोन और बैंक अकाउंट पर हमला किया जाता है. अगर आप ज़रा-सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका बैंक बैलेंस मिनटों में गायब हो सकता है.

कैसे काम करता है यह नया WhatsApp Wedding Scam?

ठग आपको किसी अंजान नंबर से एक आकर्षक शादी का डिजिटल कार्ड भेजते हैं जिसमें अक्सर एक लिंक या PDF फाइल होती है. संदेश के साथ हमारी शादी में जरूर आइए, कृपया कार्ड ओपन करें या family invitation जैसे भावनात्मक वाक्य लिखे होते हैं ताकि लोग बिना सोचे-समझे क्लिक कर दें.

जैसे ही आप उस लिंक को खोलते हैं आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है. यह हानिकारक सॉफ्टवेयर आपके फोन की जानकारी, OTP, बैंकिंग ऐप डेटा और पासवर्ड तक चुपचाप चोरी कर लेता है. कई मामलों में यह आपके फोन का पूरा नियंत्रण भी ले सकता है.

क्यों बढ़ रहा है इस फ्रॉड का खतरा?

शादी का कार्ड देखकर लोग आमतौर पर क्लिक कर ही देते हैं क्योंकि यह एक सामाजिक और भावनात्मक विषय होता है. इसके अलावा ठग कार्ड को इतना असली की तरह डिजाइन करते हैं कि कोई भी सामान्य यूज़र उसे असली समझ लेता है. यही वजह है कि शादी के नाम पर होने वाला यह स्कैम तेजी से फैल रहा है और हजारों लोग इसका शिकार बन चुके हैं.

कैसे बचें इस खतरनाक Scam से?

सबसे जरूरी है सतर्कता. किसी भी अंजान नंबर से आए PDF, लिंक या वेबसाइट को बिना जांचे खोलें ही नहीं. अगर मैसेज किसी जान-पहचान वाले का भी लगे तो पहले कॉल करके पुष्टि जरूर करें. अपने फोन में एंटीवायरस रखें और बैंक से जुड़े OTP, पासवर्ड या दूसरी निजी जानकारी कभी किसी के साथ साझा न करें.

यदि गलती से आप किसी लिंक पर क्लिक कर चुके हैं तो तुरंत अपनी ऑनलाइन बैंकिंग बदलें, सभी पासवर्ड अपडेट करें और फोन की सुरक्षा जांच करवाएं. जरूरत पड़े तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें.

यह भी पढ़ें:

मोबाइल में दो-दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? असली राज जानकर रह जाएंगे दंग

[ad_2]

किस स्कूल में पढ़ते हैं शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, जानें फीस से लेकर उनके बारे में सब कुछ

[ad_1]

अबराम किस स्कूल में पढ़ते हैं? फीस कितनी है? शाहरुख खान के छोटे बेटे के बारे में जानें सब कुछ

[ad_2]

Baba Vanga की 2026 की डरावनी भविष्यवाणियां… विश्वयुद्ध, Gold और आपदा के संकेत अभी से तेज!

[ad_1]

बाबा वेंगा एक रहस्यवदी बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता और नेत्रहीन औरत जिसके पास दुनिया को देखने के लिए आंखें तो नहीं थी, लेकिन अपनी रहस्यवादी शक्तियों के दम पर उन्होंने मरने से पहले 5079 तक भविष्यवाणी करने का दावा किया था. साल 2025 बीतने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, इसके बाद 2026 आ जाएगा.

बाबा वेंगा एक रहस्यवदी बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता और नेत्रहीन औरत जिसके पास दुनिया को देखने के लिए आंखें तो नहीं थी, लेकिन अपनी रहस्यवादी शक्तियों के दम पर उन्होंने मरने से पहले 5079 तक भविष्यवाणी करने का दावा किया था. साल 2025 बीतने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, इसके बाद 2026 आ जाएगा.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2026 में लोगों को विश्व युद्ध के साथ राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान कुछ देशों में भारी आर्थिक तंगी भी देखने को मिलेगी.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2026 में लोगों को विश्व युद्ध के साथ राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान कुछ देशों में भारी आर्थिक तंगी भी देखने को मिलेगी.

साल 2025 के लिए उनकी पहली भविष्यवाणी सोने की कीमतों में भारी उछाल की है, जिसके संकेत अभी से ही दिखाई दे रहे हैं. मार्केट में सोने का दाम इस समय ही 1.23 लाख प्रति 10 ग्राम पार कर चुका है. मार्केट में सोने को एक सुरक्षात्मक निवेश के तौर पर देखा जा रहा है.

साल 2025 के लिए उनकी पहली भविष्यवाणी सोने की कीमतों में भारी उछाल की है, जिसके संकेत अभी से ही दिखाई दे रहे हैं. मार्केट में सोने का दाम इस समय ही 1.23 लाख प्रति 10 ग्राम पार कर चुका है. मार्केट में सोने को एक सुरक्षात्मक निवेश के तौर पर देखा जा रहा है.

इसके अलावा बाबा वेंगा ने सोने (Gold) को लेकर एक भविष्यवाणी ये भी की है कि, साल 2026 के मध्य सोने के दामों में 10 से 40 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसके कारण भारत में गोल्ड प्राइस 1.62 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.

इसके अलावा बाबा वेंगा ने सोने (Gold) को लेकर एक भविष्यवाणी ये भी की है कि, साल 2026 के मध्य सोने के दामों में 10 से 40 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसके कारण भारत में गोल्ड प्राइस 1.62 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.

बाबा वेंगा की 2026 के लिए दूसरी भविष्यवाणी तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर है. उनके मुताबिक इस महायुद्ध का गहरा प्रभाव पश्चिम के देशों में देखने को मिल सकता है. इन दिनों अमेरिका और रुस के बीच बिगड़ते हलातों को देखते हुए तमाम छोटे और बड़े देशों में परमाणु युद्ध का डर बना हुआ है. अगर इन दोनों महाशक्तियों के बीच परमाणु युद्ध होता है, तो दुनियाभर में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

बाबा वेंगा की 2026 के लिए दूसरी भविष्यवाणी तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर है. उनके मुताबिक इस महायुद्ध का गहरा प्रभाव पश्चिम के देशों में देखने को मिल सकता है. इन दिनों अमेरिका और रुस के बीच बिगड़ते हलातों को देखते हुए तमाम छोटे और बड़े देशों में परमाणु युद्ध का डर बना हुआ है. अगर इन दोनों महाशक्तियों के बीच परमाणु युद्ध होता है, तो दुनियाभर में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

इसके अलावा उनकी तीसरी भविष्यवाणी प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी हुई है, जिसमें जलवायु परिवर्तन मुख्य है. बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए लोगों को चेताते हुए कहा था कि, दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ और लू जैसी प्राकृतिक समस्याएं देखने को मिल सकती है. इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भूंकप से तबाही मचेगी.

इसके अलावा उनकी तीसरी भविष्यवाणी प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी हुई है, जिसमें जलवायु परिवर्तन मुख्य है. बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए लोगों को चेताते हुए कहा था कि, दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ और लू जैसी प्राकृतिक समस्याएं देखने को मिल सकती है. इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भूंकप से तबाही मचेगी.

Published at : 18 Nov 2025 03:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: दूल्हा-दुल्हन के सामने लगा दिया लाशों का ढेर? एंट्री देख घबरा गए लोग, वीडियो वायरल

[ad_1]


Viral Video of Bride Groom Entry: शादी एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन को लोग बहुत यादगार बनाना चाहते हैं. ये एक ऐसा दिन है, जिस दिन रिश्तेदार, दोस्त बस एक ही चीज देखने आते हैं कि आज दूल्हा-दुल्हन की एंट्री कैसी होगी? शादियों में आपने कई बार देखा होगा कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री कुछ न कुछ अनोखे तरीके से होती है.

कुछ लोग DJ पर डांस करते हुए एंट्री करते हैं तो वहीं आजकल कुछ लोग घोड़ी-बग्घी छोड़कर महंगी कार बुक करते हैं तो कोई बुलेट से स्टंट करके सबको हैरान कर देता है, लेकिन वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कपल ने जो किया, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस तरह की एंट्री आपने कहीं नहीं देखी होगी. इस एंट्री के आगे शायद सारी महंगी से महंगी एंट्री भी फीकी पड़ गई. 

ये शादी है या हॉरर थीम एंट्री?

वीडियो की शुरुआत देखकर लग ही नहीं रहा है कि यहां शादी हो रही है. ऐसा लग रहा है मानो हॉरर फिल्म का पहला सीन चल रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि दू्ल्हा-दुल्हन एंट्री करने वाले होते हैं और हर तरफ दोस्त और रिश्तेदारों की भीड़ नजर आ रही है.


सभी उनकी एंट्री देखने के लिए बहुत ज्यादा ही उत्साहित है, लेकिन उनके सामने सफेद कपड़े में लिपटा हुआ कुछ दिखाई दे रहा है. मानो जैसे कोई डेड बॉडी लेटी हो. कोई भी इसे देखकर डर जाएगा, लेकिन जैसे ही दोनों एंट्री करने के लिए आगे आते हैं. वह सफेद चीज फूलने लगती है और इसे देखकर हर कोई चौंक जाता है. 

पलक झपकते ही एयर बैग बन गईं डेड बॉडी

अभी तक जिसे सभी डेड बॉडी समझ रहे थे. वह तो पलक झपकते ही एक बैलून गेट बन जाता है. यह एंट्री के लिए लगाए गए थे, जो अचानक ही एक सुंदर से गेट में बदल जाता है और लोग इसे देखते रह जाते हैं.उसके अंदर लाइट भी जलती नजर आ रही है और जैसे ही वह गेट की तरह बनकर तैयार हो जाता है,वैसे ही दूल्हा-दुल्हन एंट्री करते हैं.

इस अनोखी एंट्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई कुछ देर के लिए तो सोचने पर मजबूर हो गया कि ये चीज है क्या? साथ ही लोगों के कई मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. कुछ यूजर ने लिखा कि मैं तो RIP लिखने वाला था तो वहीं कुछ ने कहा कि ये कौन सी अनोखी थीम है? वहीं कुछ ने कहा कि कुछ देर के लिए तो डरा ही दिया था. इस तरह के मजेदार कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप 5 की लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

[ad_1]


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिलता है. हालांकि इस लीग में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने दम पर मैच का पासा पलटा है. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल टॉप पर कायम हैं. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चहल ने बाकी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल, जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है, 221 विकेट के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं.  2013 से IPL खेल रहे चहल ने अब तक 174 मैच खेले हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/40 रहा है. लगभग 8 की इकॉनमी और 23 से कम की औसत चहल की प्रभावशाली गेंदबाजी का सबूत है. IPL के इतिहास में वह अकेले ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने लगातार अपनी लय और कंट्रोल बनाए रखा है.

भुवनेश्वर कुमार

दूसरे नंबर पर हैं भारत के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार, जो 2011 से लीग का हिस्सा हैं. भुवी ने 190 मैचों में 198 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट 5/19 रहा है, और सबसे खास बात यह कि उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में खुद को साबित किया है. भुवी की इकॉनमी चहल से बेहतर यानी 7.69 है, जो उनकी सटीक लाइन-लेंथ का प्रमाण है. 

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज सुनील नरेन 192 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत है बल्लेबाजों को पढ़ने की कला और लगातार टाइट गेंदबाजी. 6.79 की शानदार इकॉनमी के साथ नरेन ने IPL इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है. 2012 से लगातार KKR के साथ जुड़े नरेन टीम की बॉलिंग का सबसे भरोसेमंद चेहरा रहे हैं.

पीयूष चावला

चौथे स्थान पर हैं पीयूष चावला, जिनके नाम 192 विकेट दर्ज हैं. चावला IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और 2008 से लगातार लीग का हिस्सा रहे हैं. चावला ने CSK, KKR, KXIP और MI के लिए खेलते हुए अपनी गुगली और तेज स्पिन से कई बल्लेबाजों को चकमा दिया. 

आर अश्विन

वहीं इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं भारत के अनुभवी ऑफ-स्पिनर आर अश्विन, जिन्होंने 187 विकेट झटके हैं. उनकी गेंदबाजी का स्टाइल भले ही IPL में थोड़ा अलग हो, लेकिन अनुभव के दम पर वह हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं. अश्विन की स्मार्ट बॉलिंग, कैरम बॉल और लाइन-लेंथ उन्हें हमेशा खास बनाती है. 

[ad_2]

दूसरे, तीसरे या चौथे… पीरियड्स शुरू होने के बाद किस दिन धुलने चाहिए बाल, क्या कहते हैं एक्सपर

[ad_1]


Hair Wash During Periods: हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आते हैं. यह एक पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है. इसमें यूट्रस की परत से रक्त और ऊतक शरीर से बाहर निकलते हैं. पुराने समय में पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए कई तरह के नियम बना दिए गए थे. उन्हीं में से एक था. पीरियड्स के पहले तीन दिन बाल न धोना. कई जगहों पर माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान शरीर से गंदगी निकलती है और इस समय शरीर का गर्म रहना जरूरी होता है ताकि ब्लीडिंग ठीक से हो सके.

क्योंकि हर महिला का पीरियड साइकिल अलग होता है, किसी की ब्लीडिंग तीन दिन चलती है, किसी की पांच, तो किसी की सात. ऐसे में लोगों का मानना था कि पहले तीन दिन बाल धोने से शरीर का तापमान कम होता है और इससे ब्लीडिंग रुक सकती है या कम हो सकती है, जिससे आगे चलकर कई दिक्कतें हो सकती हैं. लेकिन साइंस दृष्टि से ये बातें सच नहीं हैं. पीरियड्स के दौरान बाल धोने या किसी खास दिन बाल धोने से ब्लड फ्लो पर कोई असर नहीं पड़ता. यह एक आम मिथ है, जिसे मेडिकल साइंस सपोर्ट नहीं करता. महिलाएं अपने पीरियड्स में भी बिल्कुल सामान्य तरीके से सफाई और नहाने की आदत बनाए रख सकती हैं.

सबसे पहले पीरियड को समझ लीजिए

अमेरिका के National Institute of Child Health and Human Development (NICHD) के अनुसार, पीरियड में यूट्र्स की परत से निकलने वाले रक्त और टिश्यू का सामान्य प्रवाह है, जो हर महीने महिलाओं केमेनस्ट्रुअल साइकिल का हिस्सा होता है. यह प्रक्रिया मेनार्क (पहला पीरियड आमतौर पर 10 से 16 वर्ष की उम्र में) से लेकर मेनोपॉज (45 से 55 वर्ष के बीच) तक चलती है. सामान्यत: एक पीरियड लगभग पांच दिन तक रहता है.

मेंस्ट्रुअल साइकिल क्या है

NICHD बताता है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल एक मासिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर एक अंडा रिलीज करता है, गर्भाशय की परत गर्भधारण की तैयारी में मोटी होती है, और गर्भ न होने पर यही परत रक्त के रूप में बाहर निकल जाती है. औसतन मासिक चक्र 28 दिनों का होता है, लेकिन यह महिलाओं और उम्र के अनुसार बदलता रहता है. कम उम्र की लड़कियों  में यह 21 से 45 दिन और वयस्क महिलाओं में 21 से 35 दिन तक हो सकता है.

स्कैल्प की सेहत क्यों जरूरी है

CDC के एक्सपर्ट के अनुसार, स्कैल्प प्राकृतिक तेल यानी सीबम बनाता है, जो त्वचा को नमी देने और संक्रमण से बचाने का काम करता है. अगर बाल लंबे समय तक न धोए जाए, तो सीबम, गंदगी, पसीना और प्रोडक्ट बिल्ड-अप जमा होने लगता है. इससे बाल चिपचिपे दिखते हैं, बदबू आ सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.  एक स्टडी (Journal of Skin Appendage Disorders) में पाया गया कि बाल न धोने से स्कैल्प पर जमा सीबम रासायनिक रूप से बदलने लगता है. इसमें मौजूद फ्री फैटी एसिड और ऑक्सीडाइज लिपिड त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं. अध्ययन में यह भी पाया गया कि कम बार बाल धोने वालों में डैंड्रफ और अन्य स्कैल्प समस्याएं अधिक देखी गईं.

इसे भी पढ़ें- Liver Health Tips: आज लाइफस्टाइल में कर लें ये बदलाव, घट जाएगा कल लिवर कैंसर होने का खतरा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

मेट्रो में सीट को लेकर दो औरतों के बीच हो गया कलेश, बन गया वीडियो

[ad_1]


दिल्ली मेट्रो में सफर करना लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. यहां हर तरह के लोग मिलते हैं. किसी को ऑफिस पहुंचना होता है, कोई कॉलेज जा रहा होता है तो कुछ अपने घरों से दूर किसी जरूरी काम से निकलते हैं. इतनी भीड़ में अक्सर छोटी-सी बात भी बड़ी बहस का रूप ले लेती है. खासकर सीट को लेकर तो रोज ही यात्रियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक होती रहती है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा बढ़ गया. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर खूब तकरार हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं. आसपास बैठे यात्री यह पूरा सीन देखते रहते हैं और किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया, जो अब हर जगह घूम रहा है. 

वीडियो में क्या हुआ?

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला मेट्रो की सीट पर बैठी हुई है और दूसरी महिला उसके सामने खड़े-खड़े सीट मांग रही है. खड़ी महिला कहती है कि वह काफी दूर से आई है और उसे सीट चाहिए. लेकिन बैठी हुई महिला बिना झिझक जवाब देती है कि वह सीट नहीं देगी और सामने जहां जगह दिख रही है, वहीं जाकर बैठने को कहती है. थोड़ी देर बाद खड़ी महिला बैठी महिला के बिल्कुल पास आकर साइड में बैठने लगती है. इस पर सीट पर बैठी महिला फिर नाराज हो जाती है और कहती है, मेरे ऊपर मत बैठो. 

इसके जवाब में दूसरी महिला गुस्से में बोलती है. आप सीट रिजर्व नहीं कर सकतीं, मैं इतनी दूर से आ रही हूं. इतना ही नहीं, वह यह भी धमकी देती है कि वह CISF को बुलाएगी इन सबके बावजूद दोनों की बहस रुकती नहीं है और माहौल और भी गरम हो जाता है. आस-पास बैठे लोग इस पूरे झगड़े को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगते हैं. थोड़ी ही देर में यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हो जाता है और देखते ही देखते वायरल होने लगता है. 

लोगों के मजेदार रिएक्शन

जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाकिया कमेंट्स की लाइन लग गई. किसी ने इसे मेट्रो की सीट वॉर कहा, तो किसी ने लिखा, दिल्ली मेट्रो में ऐसे सीन तो रोज दिख जाते हैं. कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि मेट्रो में सीट मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं है, और इसी वजह से ऐसे ड्रामे अक्सर देखने को मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें Video: कौन बेयर ग्रिल्स? मुंह में कोबरा का फन दबाकर सीढ़ियों से उतरा शख्स, वीडियो देख हैरान हुए लोग