Joshua Bell की कहानी… सड़क पर 29 करोड़ का वायलिन, फिर भी अनदेखा? जानें असली प्रतिभा की कीमत!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Joshua Bell Motivation Story: साल 2007 की बात है, जब वाशिंगटन डीसी की सड़क पर सुबह की ठंड थी. Subway स्टेशन के नजदीक दीवारों के सहारे हाथों में वायलिन लिए एक व्यक्ति खड़ा था. जिसका चेहरा काफी शांत और लोगों को आते जाते देख रहा था. इसके बाद उसने Bach की सबसे खूबसूरत धुन बजाना शुरू कर दी.

चारों ओर वायलिन का प्यारा संगीत गूंज रहा था. हर नोट परफेक्ट होने के साथ सुरीले थे. लेकिन हो क्या रहा था? हजारों की संख्या में लोग संगीतकार के सामने से गुजर रहे थे, अधिकतर लोगों की नजर झुकी हुई थी, किसी ने भी रुक कर पूरा सुनना नहीं चाहा.

भीड़ ने संगीतकार का म्यूजिक किया नजरअंदाज

संगीतकार को वायलिन पर धुन बजाते हुए 45 मिनट बीत चुके थे. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उसके सामने से आ जा रहे थे. किसी ने भी नजर उठाकर देखा तक नहीं, कोई रुका नहीं और किसी ने भी पूरा सुना नहीं, मात्र 7 लोग उसे आर्टिस्ट को सुनने के लिए रुके और कुल कमाई 2700 रुपये के आसपास हुई. एक स्ट्रीट म्यूजिशियन के लिए ये कमाई कोई बुरी नहीं है.

लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आता है, बीच सड़क पर वायलिन बजाने वाला व्यक्ति कोई साधारण संगीतकार नहीं था, न ही उसके पास कोई साधारण वायलिन था और न ही यह कोई साधारण सुबह थी. यह थे Joshua Bell, जो सबसे प्रसिद्ध music composition Johann Sebastian Bach की धुन को बजा रहे थे.

Joshua Bell दुनिया के सबसे महान वायलिनिस्ट में से एक हैं और तो और इन्होंने Grammy अवॉर्ड भी जीता है, जिनके शो की टिकट लाखों में होती है. सिर्फ दो रात पहले ही Joshua Bell ने बोस्टन के थियेटर में अपनी प्रस्तुती दी थी.

हर टिकट का प्राइस 8000 था, और दर्शकों की खचाखच भीड़ थी. सभी लोगों ने उनकी Performance पर Standing Ovation दिया और चारों तरफ तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी.

कहानी जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी

ये छोटी सी स्टोरी सुनने में तो सामान्य लग सकती है, लेकिन इसके पीछे की गहराई आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. अब कहानी में थोड़ा रुक कर सोचिए वही इंसान, हुनर भी वही, संगीत भी वही और वायलिन भी 29 करोड़ का… तो फर्क किया था? इसका जवाब है सिर्फ जगह.

Washington Post के द्वारा कराया गया यह एक Social Experiment था. जिसमें वह जानना चाह रहे थे कि, क्या लोग असली प्रतिभा (Talent) की कद्र करते हैं? इसका जवाब मिला, नहीं.

इस कहानी से आप जीवन की सबसे बड़ी सीख ये ले सकते हैं कि, सिर्फ हुनर होना काफी नहीं है. जरूरी है कि आपकी वैल्यू सही लोगों और सही जगह तक पहुंचे. जीवन में सही स्टेज चुनना उतना ही जरूरी है, जितना कि, खुद को बेहतर बनाना. याद रखिए जब आप सही जगह और सही लोगों के सामने होते हैं, तभी आपकी असली कीमत दिखाई देती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

क्या है चीन का वर्क मॉडल 9-9-6, जिसे नारायण मूर्ति ने कहा भारतीयों को सीखने की है जरूरत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

China 9-9-6 Work Culture: भारत में काम के घंटे और वर्क कल्चर को लेकर 2 साल पहले उस वक्त बहस छिड़ गई, जब इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने भारतीय युवाओं से हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दे दी. एक बार फिर से उन्होंने एक प्राइवेट टेलीविजन चैनल को दिए इंटव्यू में चीन के 9-9-6 मॉडल का हवाला दिया. नारायणमूर्ति ने कहा कि अगर देश आगे बढ़ना चाहता है, चीन जैसे विकसित अर्थव्यवस्था के साथ अपनी तुलना करना चाहता है तो फिर भारतीय युवाओं को काम के घंटे बढ़ाने होंगे.

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नारायमण मूर्ति चीन के कौन से वर्किंग मॉडल 9-9-6 का उदाहरण देते हुए भारतीय युवाओं से उसे सीखने की नसीहत दे रहे हैं.

क्या है 9-9-6 वर्क मॉडल?

दरअसल, चीन की टेक कंपनियां जिस 9-9-6 मॉडल को अपना रही है, उसमें कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 9 बजे तक और हफ्ते में लगातार छह दिनों तक काम करने के लिए कहा गया है. इससे हफ्ते में काम के 72-घंटे हो जाते हैं. हालांकि, अधिकतर देशों में काम के घंटे 40 से लेकर 48 के बीच है.

चीन में यह वर्क मॉडल उस वक्त काफी चलन में रहा जब टेक कंपनियां अलीबाबा और हुवेई तेजी के साथ आगे बढ़ रही थी. इसके पीछे यह तर्क था कि वर्ल्ड क्लास प्रोडक्टस बनाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने के लिए काम के लंबे घंटे आवश्यक है. इसके समर्थकों की ये दलील है कि 9-9-6 वर्क मॉडल की बदौलत चीन ने साल 2010 में जबरदस्त ग्रोथ हासिल किया है.

जबकि, आलोचक इसके बिल्कुल विपरीत राय रखते हैं और वे बताते हैं कि इससे लोगों  में स्ट्रेस बढ़ा है और लाइफ स्टाइल अनहेल्दी हो गई है. 

क्यों हो रही आचोलना?

हालांकि, जब इस वर्क कल्चर के खिलाफ शिकायतें बढ़ीं तो उसके बाद साल 2021 में चीन के सुप्रीम कोर्ट ने इसे अवैध करार दिया. हालांकि, रिपोर्ट्स ये बताती है कि अब भी कई कंपनियों में अनौपचारिक तौर पर इस मॉडल पर काम किया जा रहा है.

नायाराण मूर्ति ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि आर्थिक मामले में अभी चीन की तुलना में भारत काफी पीछे है. उन्होंने कहा कि चीन की इकोनॉमी, भारत की तुलना में करीब छह गुणा ज्यादा बड़ी है. ऐसे में सभी वर्गों से एक अनुशासित तरीके से इसमें सहयोग की अपेक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक, निफ्टी लुढ़क कर 25900 के करीब, जानें कल कैसा रहेगा हाल

[ad_2]

ऐसे बनाई जाती है छतों पर रखी पानी की टंकियां! वीडियो देख यूजर्स का घूमा माथा, बोले सोचा नहीं था

[ad_1]


छतों पर रखी पानी की बड़ी बड़ी टंकियां तो आपने खूब देखी होगी. बड़ा सा आकार लेकिन वजन कोई खास नहीं. क्या आपने कभी सोचा है कि इनके पीछे का विज्ञान क्या है और इन्हें कैसे इतना बड़ा आकार दे दिया जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है जिसमें छतों पर रखने वाली बड़ी बड़ी प्लास्टिक की टंकियों की मेकिंग दिखाई गई है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक पाउडर को बड़ी सी टंकी का रूप दे दिया जाता है. जी हां, वीडियो देखकर आपको सब कुछ समझ आ जाएगा.

ऐसे बनाई जाती है छतों पर रखी पानी की टंकियां!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छतों पर रखी जाने वाली प्लास्टिक की टंकियों की मेकिंग दिखाई गई है. वीडियो में दिखाया गया है कि पहले काम करने वाले लोग ढेर सारे नीले पाउडर को एक बड़े से टंकी के शेप वाले सांचे में डालते हैं जिसके बाद उस सांचे को ऊपर उठाकर आग की गर्मी में रखकर घुमाया जाता है. आग की गर्मी से अंदर रखा पाउडर सांचे का शेप ले लेता है जिसके बाद वो एक प्रोपर टंकी बनकर बाहर आ जाती है.


बारिक पाउडर से बना डाली पूरी पानी की टंकी

वीडियो में आगे दिखता है कि सांचे को कुछ देर गर्मी देने के बाद उसे जब खोला जाता है तो उसमें से एक पानी की टंकी बनकर बाहर आती है जो उस वक्त काफी मुलायम होती है जिसे ठंडा करने के लिए बाकी टंकियों के साथ एक खुले मैदान में रख दिया जाता है. वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स का भी माथा घूमा हुआ है और हर कोई यही कह रहा है कि “भाई इतना आसान था हमने तो सोचा भी नहीं था.”

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स को नहीं आया यकीन

वीडियो को productsmaking नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इतना आसान था कभी सोचा नहीं था. एक और यूजर ने लिखा…हर बड़ी चीज पहले मुश्किल लगती है लेकिन असल में होती काफी आसान है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाउडर से टंकी बना डाली, गजब के कारीगर हैं.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


करिश्मा के बच्चों ने उठाया संजय कपूर की वसीयत पर सवाल, सील कवर में रखी वसीयत की जांच की मांग की

[ad_1]


दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत बिजेनेसमैन संजय कपूर के वसीयत विवाद में उनकी दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है. करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा कपूर और उनके भाई ने अपने पिता की कथित वसीयत के मूल दस्तावेज की जांच की मांग की है.

इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर और श्रद्धा सूरी मरवाह जो वसीयत की एग्जीक्यूटर हैं उनसे तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा है. अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी.

करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप पिता की वसीयत फर्जी

दिल्ली हाई कोर्ट करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप लगाया है कि उनके पिता की जो वसीयत पेश की गई है वह पूरी तरह फर्जी है. उनका कहना है कि दस्तावेज पर मौजूद सिग्नेचर संजय कपूर के नहीं हैं बल्कि कथित रूप से प्रिया कपूर ने गवाहों के साथ मिलकर उन्हें जाली बनाया है. 

प्रिया कपूर ने करिश्मा कपूर के बच्चों के आरोप को बताया गलत

वही दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर के वकील ने दलील देते हुए कहा कि बच्चों की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं. कोर्ट में दलील देते हुए वकील ने कहा कि सिर्फ कुछ स्पेलिंग मिस्टेक्स की वजह से वसीयत को फर्जी नहीं कहा जा सकता और बच्चों ने पहले कभी संजय कपूर के सिग्नेचर पर सवाल नहीं उठाया था. वकील के मुताबिक जब कोर्ट में यह दलील दिया गया तब बच्चों की ओर से नया एप्लिकेशन दाखिल किया गया है.

करिश्मा कपूर ने सील बंद वसीयत की जांच की मांग की

दिल्ली हाई कोर्ट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांग की है कि सील्ड कवर में जमा मूल वसीयत की जांच जरूरी है क्योंकि प्रमाणित कॉपी देखकर असली और नकली का फर्क नहीं समझा जा सकता. इसी मामले में बच्चों ने एक और अर्जी दायर कर प्रिया कपूर को सजंय कपूर की संपत्तियों से उन्हें अलग करने या बेचने से रोकने की मांग की है.

इस पर सुनवाई 20 नवंबर को होगी . उन्होंने कोर्ट में प्रिया कपूर को लालची और सिंड्रेला की सौतेली मां  जैसा व्यवहार करने वाली बताया है. बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने प्रिया कपूर को सजंय कपूर की संपत्तियों की लिस्ट देने को कहा था. वहीं प्रिया कपूर का कहना है कि बच्चों को परिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.

[ad_2]

बाबा सिद्धीकी हत्या मामले के मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई की अमेरिका ने बढ़ाई मुश्किल, जानें क्यों

[ad_1]


बाबा सिद्धीकी हत्या मामले के साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने देश से निकाला. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने NCP नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्धीकी को बताया कि उनके पिता की हत्या के साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निकाल दिया. जीशान को किये गए ईमेल में अमेरिका ने बताया की उन्होंने 18 नवंबर को ही अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की धरती से भगा दिया है.

यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के हत्थे चढ़ा अनमोल 

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को फरवरी में हिरासत में लिया गया था. वह लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जो अमेरिका में रहकर में छिपकर भारत में धड़ल्ले से आपराधित घटनाओं को अंजाम दे रहा था. वह यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के हत्थे चढ़ गया था.

NIA की मोस्टवांडेट लिस्ट में अनमोल बिश्नोई का नाम

अनमोल बिश्नोई भारतीय जांच एजेंसी NIA और मुंबई पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में है. फरवरी में मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या और एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. फर्जी पासपोर्ट पर वह भारत से फरार हुआ था. एनआईए ने भी अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड बताया था और उस पर 10 लाख रुपये के इनाम रखा है.

मूसेवाला की हत्या के लिए दिया था हथियार

अनमोल बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराने का भी आरोप है. लॉरेंस बिश्नोई के जेल में बंद होने के बाद से अनमोल गैंग के सदस्यों को हत्या और वसूली के निर्देश देता था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली.

ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार का हैदराबाद को तोहफा, मेट्रो और मूसी परियोजना को दी हरी झंडी, जानें CM रेड्डी ने क्या दी जानकारी

[ad_2]

तेरा यार हूं मैं! दोस्त की शादी में हथकड़ी पहने पुलिस के साथ आया शख्स, फिर जमकर लगाए ठुमके

[ad_1]


कहते हैं कि दोस्त केवल कहने से दोस्त नहीं हो जाता, दोस्ती को निभाने के लिए जिगर चाहिए होता है जो सभी के पास नहीं होता. लेकिन कुछ लोग होते हैं जो दोस्ती को दिल से निभाते हैं और निभाते हुए सारी हदों को पार कर जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने दोस्त की बारात में डांस करता दिखाई दे रहा है, लेकिन डांस करते वक्त शख्स के हाथों में हथकड़ी लगी है और भाई साहब सीधा जेल से शादी में डांस करने पहुंचे हैं.

जेल से दोस्त की शादी में पहुंचा शख्स, हाथ में लगी थी हथकड़ी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स शादी हॉल में डीजे पर झूमकर डांस करता दिखाई दे रहा है. डांस करते हुए शख्स के पास एक पुलिस वाला खड़ा है जिसके हाथ में एक मोटी सी चेन है जो कि शख्स के हाथों में लगी हथकड़ी से बंधी हुई है. डांस करते हुए शख्स को इससे फर्क ही नहीं पड़ रहा है कि उसके हाथ में चेन बंधी है और वो पुलिस वाले के सामने डांस कर रहा है. दोस्त की शादी में डांस करते हुए उसका जोश हाई है और शख्स जमकर ठुमके लगा रहा है.


डीजे पर जमकर लगाए ठुमके

वीडियो देखने के बाद साफ मालूम हो रहा है कि शख्स की अपने दोस्त से दोस्ती कितनी गहरी है, कि वो जेल से छूटकर अपने यार की शादी में डांस करने आ गया जैसा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. हालांकि कुछ लोग वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये वीडियो केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए बनाया गया है. हालांकि वीडियो को लेकर हर ओर से अलग अलग राय आ रही है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को rjarslan_radiocity नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई दोस्ती हो तो ऐसी वरना न हो. एक और यूजर ने लिखा…भाई दोस्त की शादी में डांस करने के लिए जेल से आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…डांस करते हुए बंदा खो गया, वैसे वीडियो फेक लग रहा है.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी? 144 रनों की पारी से हुआ कंफर्म!

[ad_1]


अभी तक टी20 क्रिकेट में बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा जलवा बिखेर रहे थे. पिछले कुछ महीनों में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए कई तूफानी पारियां खेली हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रनों की पारी खेल सनसनी मचा दी थी. इसी पारी में उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. इससे पहले अंडर-19 टीम के लिए भी उन्होंने दमदार पारियां खेली हैं.

चारों ओर इस तरह की बातें शुरू हो गई हैं कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करें तो विरोधी टीम थर-थर कांपने लगेगी. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक का स्ट्राइक रेट 189.51 का है. दूसरी ओर वैभव ने अभी अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 229.29 का है.

सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड 2026 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की संभावित ओपनिंग जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. एक व्यक्ति ने दावा किया कि अगर ये दोनों ओपनिंग कर रहे हों, तो भारत पावरप्ले में ही 80 का स्कोर पार कर लेगा. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि उन दोनों की ओपनिंग जोड़ी के खिलाफ गेंदबाज रहम की भीख मांगेंगे. मगर सवाल है कि ऐसा होने की संभावना कितनी है और वैभव इस उम्र में डेब्यू कर भी सकते हैं या नहीं.

क्या वैभव करेंगे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग?

अभी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल भारतीय टी20 टीम की ओपनिंग कर रहे हैं. गिल की टी20 फॉर्म बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही है, लेकिन टीम के उपकप्तान होने और मैनेजमेंट का सपोर्ट होने के कारण वो शायद ही टीम से बाहर होंगे. दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी अभी भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू कर ही नहीं सकते हैं, क्योंकि वो अभी 14 साल के हैं. ICC ने कुछ वर्ष पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल कर दी थी.

वैभव का जन्मदिन 27 मार्च को आता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 उससे पहले ही समाप्त हो चुका होगा. भविष्य के लिए BCCI अभिषेक-वैभव की ओपनिंग जोड़ी का रुख कर सकता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा होना संभव नहीं है.

वैभव के कोच दे चुके हैं बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी भारत की सीनियर टीम में आएंगे या नहीं, इस पर उनके कोच मनोज ओझा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा था कि, “मैंने पहले भी कहा है कि वैभव भारत की टी20 टीम में आएगा. उसने इस लक्ष्य की ओर पहला कदम उठा दिया है. उनका आक्रामक स्टाइल और जिस आत्मविश्वास से बैटिंग कर रहे हैं, वो तारीफ के काबिल है. यह मेरे लिए बतौर कोच एक सम्मान की बात है. वो अच्छी गेंद का सम्मान करते हैं और बुरी गेंद पर शॉट लगाना जानते हैं.”

यह भी पढ़ें:

ICC का पाकिस्तानी बल्लेबाज Babar Azam पर एक्शन, दे डाली बड़ी सजा; जानें क्या है पूरा मामला

[ad_2]

दोस्तों के साथ चाय की दुकान पर बैठा था पति! तभी आई पत्नी और कॉलर पकड़ सबसे सामने से ले गई

[ad_1]


कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता है. लेकिन सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव भी इसी रिश्ते में आते हैं. कभी पति अपनी पत्नी पर भारी पड़ता है तो कभी बीवी पति को अपना गुलाम बना लेती है. इनसे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जहां चाय की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ गप्पे लड़ा रहे शख्स को पत्नी ने जिस अंदाज में ट्रीट किया पूरा मोहल्ला देखता रह गया. इतना ही नहीं, इंटरनेट यूजर्स भी सन्न रह गए कि पति बेचारे की अब खैर नहीं है.

चाय की दुकान पर गप्पे लड़ा रहे पति को सबके सामने से खींच ले गई बीवी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने दोस्तों के साथ चाय की दुकान पर बैठा गप्पे लड़ा रहा है. दुकान का माहौल एक दम खिला हुआ और गुलजार है. लोग आ जा रहे हैं और दोस्त बैठे चाय की चुस्कियों के साथ दिनभर की चर्चाएं कर रहे हैं. तभी एक महिला वहां गुस्से में तमतमाई हुई वहां आती है और अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे सबके सामने से ले जाती है.


दोस्तों की भी हो गई सिट्टी पिट्टी गुल!

जैसे ही महिला अपने पति को दोस्तों के सामने से कॉलर पकड़कर उठाकर ले जाती है वैसे ही सभी दोस्तों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं. बहुत देर तक तो लोगों को समझ नहीं आता कि ये हुआ क्या. इसके बाद जब पत्नी अपने पति को वहां से ले जाती है तो सभी दोस्त घबराए हुए उसके पीछे पीछे भागते हैं और वीडियो वहीं थम जाता है. ये पूरी घटना चाय की दुकान के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद अब यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे, बोले भाभी के आगे सब चुप

वीडियो को MD Aarfi Nawab नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस शख्स की वाइफ बेहद खतरनाक लग रही है. एक और यूजर ने लिखा..दोस्तों को बचाना चाहिए था, बीवी के सामने सब डर गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बीवी का डर अच्छा लगता है. भाभी के सामने सब चुप हो गए.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी, रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India’s GDP Growth: रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई–सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर तिमाही आधार पर घटकर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत थी. वृद्धि दर में इस कमी का प्रमुख कारण सरकारी खर्च में सुस्ती को माना गया है.

दूसरी तरफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि जीएसटी सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी मांग और मजबूत निवेश की बदलौत वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार करीब 7.5 प्रतिशत के करीब होगी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त परफॉर्मेंस और सुधारों की वजह से मांग में तेजी के बाद ये रफ्तार जारी रह सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि जीएसटी रेट में कटौती के चलते फेस्टिव सीजन के दौरान जमकर खरीदारी की गई.

सर्विस-एग्रीकल्चर सेक्टर में गिरावट

इक्रा ने बताया कि दूसरी तिमाही में सेवा और कृषि क्षेत्र में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन विनिर्माण, निर्माण तथा अनुकूल तुलनात्मक आधार के चलते औद्योगिक प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है. इससे तिमाही की आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिलेगा.

एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर के 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में यह 7.8 प्रतिशत रही थी. पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

दूसरी तिमाही में टैरिफ का असर

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि सरकारी खर्च में सालाना आधार पर कम वृद्धि, पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में जीडीपी और जीवीए (सकल मूल्य वर्धन) की रफ्तार पर प्रभाव डाल सकती है. उन्होंने कहा कि त्योहारों की शुरुआत से जुड़े माल भंडारण, जीएसटी रेट युक्तिकरण से बढ़ी मांग और शुल्क लागू होने से पहले अमेरिका को निर्यात में तेज़ी से विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी. इसके चलते चार तिमाहियों के बाद उद्योग का जीवीए वृद्धि दर, सेवा क्षेत्र को पीछे छोड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: हाई टैरिफ के बीच आर्थिक मोर्चे पर आयी एक और बड़ी खबर, जानकर लगेगी चीन-पाक को मिर्ची

[ad_2]