महिलाओं को Cash Transfer: कल्याण या कंगाली? | Bihar, Maharashtra से Brazil तक Freebies का सच|

[ad_1]

भारत में चुनावी राजनीति लगातार बदल रही है—और इस बदलाव के केंद्र में हैं महिलाओं को सीधे Cash Transfer वाली Schemes। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, बिहार… लगभग हर राज्य में Women-Centric Freebies चुनाव जीतने का सबसे बड़ा हथियार बन चुके हैं। सवाल ये है कि क्या यह वास्तव में Welfare Model है या फिर राज्य के खजाने को खोखला कर देने वाला रास्ता? इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि कैसे तमिलनाडु और कर्नाटक ने महिलाओं को Color TV, Mixer Grinder, LPG, Cycle और Maternity Support देकर न सिर्फ Women Participation को 40% तक पहुँचाया, बल्कि Industrial Growth में भी बड़ा योगदान दिया। लेकिन यही Model जब Direct Cash Transfer के रूप में अपनाया जा रहा है तो RBI सहित कई संस्थाओं ने वित्तीय खतरे की चेतावनी दी है। हम देखेंगे कि कैसे केवल 12 राज्यों ने मिलकर ₹1.68 लाख करोड़ इन Freebies पर खर्च कर दिए। बिहार में तो अकेले ₹33,000 करोड़ की नई Cash Schemes राज्य के कुल Tax Revenue (₹59,520 करोड़) का 55% खा जाएँगी—उस समय जब बिहार पर पहले से ₹4.06 लाख करोड़ का कर्ज है। फिर नजर डालेंगे Brazil के Bolsa Familia पर—दुनिया की सबसे बड़ी Conditional Cash Transfer Scheme—जिसने गरीबी तो घटाई, वोट भी बढ़ाए, लेकिन देश का Debt 80% GDP तक पहुँचा दिया और Growth धीमी कर दी। तो क्या Women Cash Transfer Welfare का भविष्य है या Fiscal Time Bomb? पूरा सच जानने के लिए वीडियो ज़रूर देखें!     

[ad_2]

फोल्डेबल आईफोन के लिए ऐप्पल ने पूरी कर ली यह तैयारी, लेकिन इस कारण अटक गया काम, जानें डिटेल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल ने अगले साल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया है. कंपनी ने इसके क्रीज-फ्री फोल्डेबल पैनल का डिजाइन फाइनल कर लिया है. दूसरी तरफ कंपनी की सप्लायर फॉक्सकॉन ने भी एक असेंबली लाइन सेटअप कर ली है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि क्रीज-फ्री डिस्प्ले न मिलने के कारण ऐप्पल के फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है, लेकिन अब यह चुनौती समाप्त हो गई है. 

सैमसंग से डिस्प्ले लेगी ऐप्पल

फोल्डेबल आईफोन में सैमसंग का डिस्प्ले यूज किया जाएगा. सैमसंग इस आईफोन के लिए ऐप्पल को 7.74 इंच की मेन और 5.49 इंच की कवर डिस्प्ले के लिए पैनल मुहैया करवाएगी. सप्लायर्स की तरफ से भी ऐप्पल के लिए अच्छी खबर है और फॉक्सकॉन ने फोल्डेबल आईफोन बनाने के लिए जरूरी इक्विपमेंट को फाइनल कर लिया है. इसके बावजूद ऐसे संकेत हैं, जो बता रहे हैं कि फोल्डेबल आईफोन के लिए रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हुआ है. 

अब कहां अटका पेंच?

किताब की तरह फोल्ड होने वाले इस आईफोन में ऐप्पल लिक्विड मेटल हिंज देना चाहती है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होता. अभी तक इसकी टेस्टिंग चल रही है, लेकिन ऐप्पल ने मास प्रोडक्शन के लिए इसे मंजूरी नहीं दी है. इसी तरह बैटरी को लेकर भी चिंता बनी हुई है. ऐप्पल इस फोल्डेबल आईफोन के प्रोटोटाइप की 5,400mAh और 5,800mAh की बैटरी के साथ टेस्टिंग की थी, लेकिन अभी तक बैटरी के लिए सप्लायर फाइनल नहीं हुआ है.

फोल्डेबल आईफोन के बारे में अभी तक यह जानकारी आई सामने

फोल्डेबल आईफोन का लुक एक साथ रखे दो आईफोन एयर जैसा होगा और यह अल्ट्रा-थिन टाइटैनियम चेसिस के साथ आएगा. फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9-9.5mm, जबकि अनफोल्ड होने पर 4.5-4.8mm हो सकती है. इसमें 12 GB रैम मिलेगी, जिसे 256 GB, 512 GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है. इसमें कुल चार कैमरे होंगे. इनमें से रियर में दो, इनर और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा. रियर कैमरा सेटअप में 48MP +48MP लेंस दिए जा सकते हैं. यह फोन केवल ई-सिम को सपोर्ट करेगा और इसमें फिजिकल सिम के लिए स्लॉट नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें-

TECH EXPLAINED: Dark AI क्या है और यह क्यों खतरनाक? जानिये इससे बचाव के तरीके

[ad_2]

Video: बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल! लड़की ने साड़ी पहन किया जबर डांस, लोग बोले- आग लगा दी

[ad_1]


Dance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो डांस के बादशाह माने जाते हैं. उनके डांस को देखकर हर कोई दीवाना बन जाता है. उन्हीं में से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम की जानी-मानी डांसर, एक्टर, मॉडल “सुप्रिया चावन” जिनके आए दिन डांस की कई रील दिखाने को मिलती रहती है. उनके डांस के मूव्स और चेहरा का नूर सबको पागल कर रहा है. हाल ही में उनका एक ओर डांस का वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है.

लड़की के डांस ने लोगों को बनाया दीवाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि सु्प्रिया ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है और उनके बाल खुले नजर आ रहे हैं. वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगर “अलका याग्निक” का फेमस गाना बड़ी मुश्किल पर डांस करती नजर आ रही हैं और उनके पीछे कई सारे लोग खड़े हैं, जो उनके लाइव डांस का आनंद ले रहे हैं और साथ ही उनका उत्साह भी बढ़ा रहे हैं.


साड़ी में मॉर्डन ट्विस्ट के साथ इतना बेहतरीन डांस देखकर लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए.  उनके चेहरे पर डांस करते समय कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है. लड़की के इस डांस के वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं.

साड़ी में ग्रेसफुल डांस कर जीता यूजर्स का दिल

इस रील के पोस्ट होने के बाद इंस्टाग्राम पर धूम मच गई है. लगातार लाखों में लाइक्स और व्यूज देखने को मिल रहे हैं. उनके फैंस उनकी तारीफ करते-करते थक नहीं रहे हैं. इस बेहतरीन डांस के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

ये डांस लोगों के दिल को छू गया है. एक यूजर ने लिखा कि साड़ी में भी कितना मस्त डांस किया है तो वहीं कुछ ने कहा कि आग लगा दी. वहीं कुछ ने उनके डांस के मूव्स की बहुत तारीफ की. लगातार वीडियो पर कमेंट देखने को मिल रहे हैं और साथ ही लोग रील को खूब शेयर भी कर रहे हैं.


तारा सुतारिया की 10 तस्वीरें: हसीन लुक..दिलकश अवतार और परफेक्ट फिगर से बनाती हैं दीवाना

[ad_1]

तारा सुतारिया की 10 तस्वीरें: हसीन लुक..दिलकश अवतार और परफेक्ट फिगर, देखकर आप भी कहेंगे यूं ही नहीं दिल हारे वीर

[ad_2]

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, लेकिन शान से एशिया कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत; ओमान को 6 विकेट से रौंदा

[ad_1]


भारत ने ओमान को 6 विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत अब पाकिस्तान के बाद ग्रुप B से सेमीफाइनल में जाने वाला दूसरा देश बन गया है. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच था, जिसमें ओमान की टीम ने पहले खेलते हुए 135 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन हर्ष दुबे की नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी में टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की.

मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. ओमान के लिए वसीम अली ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली, वहीं हम्माद मिर्जा ने भी 32 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा ओमान का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. भारतीय गेंदबाजों ने ओमान को आखिरी 45 गेंदों में सिर्फ 42 रन बनाने दिए और पांच विकेट भी लिए.

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चल पाया, जो सिर्फ 12 रन बानाकर आउट हो गए. उनके ओपनिंग जोड़ीदार प्रियांश आर्य भी 10 रन बनाकर चलते बने. नमन धीर को एक बार फिर शुरुआत मिली, लेकिन वो अपनी पारी को 30 रनों से आगे नहीं बढ़ा पाए.

हर्ष दुबे ने नाबाद 53 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की. नेहाल वाढ़ेरा की 23 रनों की पारी भी तारीफ के काबिल रही, जो दुबे के साथ दूसरे छोर पर मजबूती से डटे हुए थे. हर्ष दुबे ने अपनी 53 रनों की पारी में 7 चौके और एक छक्का भी लगाया. कप्तान जीतेश शर्मा ने चौका लगाकर भारतीय टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया.

इससे पहले गेंदबाजी में सुयश शर्मा ने ओमान के स्कोरबोर्ड पर जैसे ब्रेक लगा दी थी. उन्होंने 4 ओवरों में केवल 12 रन देकर दो विकेट लिए थे. उनके अलावा गुरजपनीत सिंह भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे थे.

यह भी पढ़ें:

लड़खड़ाते हुए Zimbabwe से जीता पाकिस्तान, बाबर आजम जीरो पर आउट; फखर और उस्मान ने दिलाई जीत

[ad_2]

Girls Lucky Zodiac: ये 4 राशियों की लड़कियां होती है देवी का रूप, जहां पड़ते हैं कदम वहां रहती

[ad_1]


Girls Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, प्रत्येक राशि के विशेष स्वभाव और गुण होता है. लेकिन ऐसी चार राशियों लड़कियां हैं, जिन्हें ज्योतिष में बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है. इन राशियों की लड़कियों को विशेष रूप से लक्ष्मी स्वरूपा माना जाता है, क्योंकि इन राशियों में शुभ ग्रहों का प्रभाव अधिक रहता है, जिससे ये घर-परिवार के लिए काफी भाग्यशाली रहती हैं.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, स्त्री घर की लक्ष्मी होती है और जब उसकी कुंडली में विशेष शुभ योग हों तो उसका प्रभाव घर-परिवार के भाग्य पर भी पड़ता है. इसलिए ऐसी लड़कियां दुर्लभ सौभाग्य लेकर चलती हैं. इनके शुभ कदमों से घर में सिर्फ धन ही नहीं बल्कि प्रेम, शांति और सफलता के द्वार भी खुलते हैं. आइए जानते हैं इन चार राशियों के बारे में.

मेष राशि- जिन लड़कियों का नाम A, L, E, I, O अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि मेष होती है. इस राशि से स्वामि मंगल हैं. इस अक्षर के नाम वाली लड़िकयां अपने जीवनसाथी के लिए सौभाग्यशाली साबित होती है और जीनवसाथी के साथ हमेशा खड़ी रहती है. इतना नहीं मेष राशि वाली लड़ियां घर-परिवार के लिए भी सौभाग्य लाती है. शादी के बाद मेष राशि वाली लड़िकयां ससुराल को धन-धान्य से भर देती हैं.

वृषभ राशि- जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर B, V, या U होता है, उनकी राशि वृषभ होती है. इस राशि की भाग्यशाली होने के साथ ही बुद्धिमानी और मेहनती भी होती हैं. ये अपने भाग्य से केवल खुद का नहीं बल्कि परिवार का जीवन भी संवार देती हैं.

मिथुन राशि- जिनका नाम अंग्रेजी के K, Cha, GH, Q, C अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि मिथुन होती है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. क अक्षर के नाम वाली लड़कियों के देवी स्वरूप माना जाता है. यह जन्म के बाद अपने घर और विवाह के बाद ससुराल में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती हैं.

धनु राशि- यह देवगुरु बृहस्पति की राशि है. जिन लड़कियों का नाम Bh, F, Dh से शुरू होता है, उनकी राशि धनु होती है. गुरु का प्रभाव होने के कारण इस राशि की लड़कियां बुद्धिमानी और ज्ञानी होती हैं. जिन घरों में इस राशि की लड़कियां होती हैं, वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है और सुख-समृद्धि रहती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

गुलाब जामुन के स्वाद का दीवाना हुआ विदेशी टूरिस्ट! बोला, धरती पर ये जन्नत है- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर अक्सर फूड ब्लॉगर और विदेशी व्लॉगर्स अलग-अलग देशों की स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने सीमाओं. संस्कृतियों और स्वाद को एक ही फ्रेम में बांध दिया है. दुनिया भर में भारतीय उपमहाद्वीप की मिठाइयों की अपनी अलग पहचान है, लेकिन गुलाब जामुन वो नाम है जो हर देश, हर शहर और हर दिल में जगह बना लेता है. यही वजह है कि लाहौर के एक बाजार में फिल्माया गया यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा रहा है.

पाकिस्तान के गुलाब जामुन का फैन हुआ विदेशी शख्स

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी फूड व्लॉगर पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक व्यस्त बाजार में घूमते हुए दिखाई देता है. वह कैमरे के सामने बताता है कि उसने दक्षिण एशिया की मशहूर मिठाई “गुलाब जामुन” के बारे में बहुत सुना है और इस बार वह इसे पहली बार गर्म फॉर्म में चखने जा रहा है. वह एक छोटी-सी पुरानी लेकिन लोकप्रिय सी लगने वाली दुकान पर रुकता है जहां गर्मागर्म गुलाब जामुन कढ़ाई में तैरते दिख रहे हैं. दुकान का माहौल पुराने शहर की चहल-पहल. खुशबू और मसालेदार अंदाज को बखूबी बयां कर रहा है.


बोला, ये दुनिया में जन्नत है…10 में से 10

वीडियो में दुकानदार मुस्कुराते हुए उसे एक ताजा औरगर्म गुलाब जामुन देता है. हाथ में पकड़े उस भूरे. रस से भरे गोले को देखते ही विदेशी शख्स का उत्साह साफ झलकता है. जैसे ही वह पहला निवाला मुंह में डालता है, उसके चेहरे की भावनाएं पल भर में बदल जाती हैं. उसकी आंखें चमक उठती हैं और भौंहें ऊपर उठ जाती हैं और चेहरे पर एक अनोखी खुशी दौड़ जाती है. वह स्वाद को महसूस करते हुए तुरंत कैमरे की ओर देखकर बोलता है “वाह.. 10 में से 10.. ये मिठाई धरती पर जन्नत जैसी है.” अगर आपने इसे नहीं खाया है तो पाकिस्तान आइए, भारत आइए, बांग्लादेश आइए और इसे खाइए.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को  hugh.abroad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बात माननी होगी कि पाकिस्तान का खाना बहुत शानदार है. एक और यूजर ने लिखा…भारत और आसपास के देशों की मिठाईयां गजब है. तो वहीं एक और यूज ने लिखा…गुलाब जामुन मतलब जन्नत.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


शेख हसीना को मौत की सजा के खिलाफ बांग्लादेश बंद, अवामी लीग ने कहा- यूनुस सरकार के पतन तक….

[ad_1]


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देश में स्थिति काफी बिगड़ गई थी, लेकिन अब मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को हालात बेहतर हैं. हालांकि, अवामी लीग ने देशव्यापी पूर्ण बंद का आह्वान किया है. सुरक्षा बल प्रमुख शहरों पर निगरानी रख रहे हैं.

सोमवार को बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई थी. उन पर आरोप लगाया गया है कि पिछले साल बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षाबलों ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से गोलीबारी की. जस्टिस गुलाम मुर्तजा मोजुमदार की अध्यक्षता वाली बेंच ने 453 पेज के फैसले में शेख हसीना को उकसावे, हत्या का आदेश देने और अपराधों को रोकने में विफलता का दोषी करार दिया है. 

फैसला आने के बाद किसी तरह की हिंसा की सूचना नहीं मिली, जबकि ढाका और अन्य प्रमुख शहरों में यातायात बेहद कम रहा और संभावित अशांति की आशंका के बीच लोगों की आवाजाही सीमित रही. ढाका के एक परिवहन ऑपरेटर ने कहा, ‘परिवहन व्यवस्था धीमी है, लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं.’

कई कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी उपस्थिति कम रही. भारी हथियारों से लैस पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने सरकारी इमारतों, पार्टी कार्यालयों और प्रमुख चौराहों के आसपास 24 घंटे गश्त जारी रखी. ढाका के कई हिस्सों में सुरक्षा घेरा बनाए रखा गया, जबकि बैरिकेड और चौकियों पर निगरानी जारी रही.

अवामी लीग ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में मंगलवार को देशव्यापी पूर्ण बंद का आह्वान किया था. पार्टी ने 19 से 21 नवंबर तक देशव्यापी प्रदर्शन, विरोध और प्रतिरोध का भी ऐलान किया है. बयान में कहा गया, ‘हमारा व्यवस्थित लोकतांत्रिक आंदोलन हत्यारे–फासीवादी (मुहम्मद) यूनुस की अवैध, असंवैधानिक सरकार के पतन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की बहाली तक जारी रहेगा.’

अवामी लीग ने फैसले को राजनीति से प्रेरित, दुर्भावनापूर्ण, प्रतिशोधात्मक और विद्वेषपूर्ण बताया है. फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शेख हसीना ने आरोपों को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह फैसला एक धांधली वाले न्यायाधिकरण ने सुनाया है, जिसे बिना जनादेश वाली, अलोकतांत्रिक सरकार चला रही है.

[ad_2]

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 दिसंबर से शुरू होगी कॉमर्शियल फ्लाइट्स

[ad_1]


Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) 25 दिसंबर से कॉमर्शियल विमानों का परिचालन शुरू करने जा रहा है. शुरुआती चरण में पूरे दिन में 23 उड़ानों का संचालन किया जाएगा. पहले महीने में हवाई अड्डा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कुल 12 घंटे संचालित होगा. इस दौरान एयरपोर्ट प्रति घंटे अधिकतम 10 उड़ान आवाजाही संभाल सकेगा.

इस हवाई अड्डे का विकास नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (NMIAL) द्वारा किया गया है, जो अडानी ग्रुप और महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CIDCO) की संयुक्त स्वामित्व वाली एक विशेष इकाई है.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण एविएशन हब में से एक बनने जा रहा है. नवी मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित यह एयरपोर्ट रणनीतिक रूप से इस तरह बनाया गया है कि यह मुंबई महानगरीय क्षेत्र और पश्चिमी भारत की तेजी से बढ़ती हवाई यात्रा मांगों को पूरा कर सके.

1,160 हेक्टेयर (2,866 एकड़) में फैला यह एयरपोर्ट पूर्ण निर्माण के बाद प्रति वर्ष 90 मिलियन यात्रियों (MPPA) को संभालने में सक्षम होगा. इसमें दो समानांतर रनवे, आधुनिक टर्मिनल भवन और उन्नत कार्गो सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो यात्रियों को सुगम अनुभव और कार्गो संचालन को अधिक कुशल बनाएंगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया था. शुरुआती चरण में यह एयरपोर्ट पहले महीने के लिए प्रतिदिन 12 घंटे (सुबह 08:00 बजे से रात 20:00 बजे तक) संचालित होगा. इसमें 23 निर्धारित दैनिक उड़ानें और प्रति घंटे 10 तक उड़ान आवाजाही शामिल है.

उद्घाटन के बाद NMIA पर आने वाली पहली कॉमर्शियल फ्लाइट इंडिगो की उड़ान 6E460 (बेंगलुरु से) होगी, जो 25 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे लैंड करेगी. पहली प्रस्थान उड़ान इंडिगो 6E882 होगी, जो सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी.

NMIA एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग और ग्रीन बिल्डिंग सिद्धांतों को शामिल किया गया है. इसका तरल और भविष्यवादी डिज़ाइन भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल से प्रेरित है.

एयरलाइंस और रूट्स

शुरुआती परिचालन में इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस मुंबई को 16 प्रमुख घरेलू गंतव्यों से जोड़ेंगी. फरवरी 2026 से हवाई अड्डा 24×7 (चौबीसों घंटे) संचालित होना शुरू करेगा, और दैनिक उड़ान प्रस्थान बढ़ाकर 34 किए जाएंगे.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को 29 अक्टूबर 2025 को औपचारिक रूप से NMIA में तैनात किया गया था. पूरी तरह विकसित होने पर NMIA को 90 मिलियन यात्रियों प्रति वर्ष (MPPA) संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि शुरुआती चरण में यह 20 MPPA और 0.5 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का प्रबंधन करेगा.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (NMIAL) एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) है, जिसे नवी मुंबई, महाराष्ट्र में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के विकास, निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए स्थापित किया गया है. NMIAL एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित है, जिसमें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL)- जो अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की सहायक कंपनी है और74% हिस्सेदारी रखता है. जबकि महाराष्ट्र सरकार के उपक्रम सिडको (CIDCO) की 26% हिस्सेदारी है. AAHL, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है.

ये भी पढ़ें: Adani Enterprises ने किया 25000 करोड़ के मेगा राइट्स इश्यू का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और कैसे करेंगे अप्लाई?

[ad_2]