मल्टीबैगर का बाप निकला यह शेयर! 5 साल में दिया 50620 परसेंट तक का रिटर्न, कीमत 30 रुपये से कम

[ad_1]


Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेशकों को अकसर मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश रहती है, जो कम समय में उन्हें ज्यादा रिटर्न दे. चूंकि छोटे और कम कीमत वाले ये स्टॉक ज्यादा फेमस नहीं होते हैं, लेकिन इन्हें पहचानना कई बार मुश्किल हो जाता है.

आज हम आपको एक ऐसे ही स्मॉल कैप मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके आज फोकस में रहने की संभावना है. दरअसल, कंपनी ने शुक्रवार, 14 नवंबर को सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे का ऐलान किया है. सबसे खास बात यह है कि इसके शेयर की कीमत 30 रुपये से भी कम है.

104 परसेंट तक उछला नेट प्रॉफिट

यहां इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज (Integrated Industries) की बात की जा रही है, जिसके नेट प्रॉफिट में इस बार 104 परसेंट का उछाल आया है. शुक्रवार को यह स्मॉल कैप शेयर 5 परसेंट के अपर सर्किट के साथ 25.36 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ. हालांकि, हाल ही में इस स्मॉल कैप शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

पिछले छह महीनों में इसने 4.37 परसेंट से ज्यादा और एक साल में लगभग 34 परसेंट की गिरावट का सामना किया. बावजूद इसके लॉन्ग टर्म निवेशकों को इसने अच्छा-खासा मुनाफा कराया. स्टॉक ने बीते पांच सालों में 50620 परसेंट का धमाकेदार रिटर्न दिया है. 

सितंबर तिमाही में कंपनी का दमदार प्रदर्शन

कारोबारी साल 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 104 बढ़कर 29.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह सिर्फ 14.7 करोड़ था. इस दौरान ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी 54 परसेंट चढ़कर 286.46 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 186.61 करोड़ रुपये था. हालांकि, इस दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़ा, जो सितंबर तिमाही के दौरान 49 बढ़कर 257.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

जुलाई से सितंबर की अवधि में नेट सेल 64 परसेंट की बढ़त के साथ 536.72 करोड़ तक पहुंचा. इस तरह से कारोबारी साल 2026 के शुरुआती छह महीनों में नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले दोगुना होकर 54.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह कंपनी की मजबूत परिचालन गति और बाजार में निरंतर मांग को दर्शाता है. सितंबर तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 109 परसेंट बढ़कर 30.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 14.7 करोड़ रुपये था. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

लिस्टिंग से पहले दहाड़ रहा यह आईपीओ! GMP 31 परसेंट… बाजार में एंट्री लेते ही मचाएगा धमाल 

[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ ने संड़े को उड़ाया गर्दा, 25 फिल्मों का कर डाला शिकार

[ad_1]


अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये धुआंधार नोट भी छाप रही है. शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई. चलिए जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

दे दे प्यार दे 2′ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में पहले से मौजूद हक, थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी कई फिल्मों से जबरदस्त मुकाबले के बावजूद अजय देवगन स्टारर मूवी ने पहले दिन 8.75 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने उम्मीद के मुताबिक अपनी कमाई में 40 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए डबल डिजीट में कलेक्शन किया और इसका कारोबार 12.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं संडे यानी तीसरे दिन भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है और इसी के साथ इसने खूब कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 14 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 35 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ा 23 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाल कर दिखाया है और जबरदस्त कलेक्शन कर साल 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है. इनमें हक (10.01 करोड़), द ताज स्टोरी (5.28 करोड़), सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (32.12 करोड़), होमबाउंड (1.40 करोड़), द बंगाल फाइल्स (8.59 करोड़ रुपये), परम सुंदरी (28.48 करोड़ रुपये), सन ऑफ सरदार 2 (24.75 करोड़ रुपये),

धड़क 2 (11.97 करोड़ रुपये), निकिता रॉय (0.86 करोड़), मालिक (15.02 करोड़), आंखों की गुस्ताखियां (1.26 करोड़ रुपये), मेट्रो इन दिनों (18.65 करोड़ रुपये), मां (18.43 करोड़ रुपये), भूल चूक माफ (28.71 करोड़ रुपये), केसरी वीर (0.88 करोड़ रुपये), कंपकंपी (0.92 करोड़ रुपये) द भूतनी (4.72 करोड़ रुपये), फुले (1.05 करोड़ रुपये), ग्राउंड जीरो (5.20 करोड़ रुपये), केसरी चैप्टर 2 (29.62 करोड़ रुपये), द डिप्लोमैट (13.45 करोड़ रुपये), क्रेजी (4.25 करोड़ रुपये), मेरे हसबैंड की बीवी (5.28 करोड़ रुपये), बैडएस रवि कुमार (9.72 करोड़) और लवयापा (4.75 करोड़) शामिल हैं.

‘दे दे प्यार दे 2’ स्टार कास्ट
अंशुल शर्मा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 2019 में आई दे दे प्यार दे का सीक्वल है और ये 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

[ad_2]

मेट्रो है या पब्लिक टॉयलेट? दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर पेशाब करता दिखा शख्स तो भड़के यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन ऐसी-ऐसी हरकतें वायरल हो जाती हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और परेशान भी. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों के धैर्य की सीमा ही तोड़ दी है. दिल्ली मेट्रो जैसा स्थान जहां हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं. जहां सख्त नियम-कायदे लागू हैं और जहां सुरक्षा-व्यवस्था इतनी कड़ी होती है कि माचिस तक चेक की जाती है. उसी जगह एक शख्स इतनी बेहूदा हरकत करता हुआ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया कि देखने वाले तक हैरान रह गए.

दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर पेशाब करता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने दिल्ली मेट्रो प्रशासन और यात्रियों दोनों की नींद उड़ा दी है. वीडियो में एक शख्स मेट्रो प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ा दिखाई देता है. और हैरान करने वाली बात यह है कि वो खुलेआम पटरी पर पेशाब करता नजर आता है. यह घटना किसी लोकल गली-मोहल्ले की नहीं. बल्कि दिल्ली मेट्रो जैसे हाई-सेक्योरिटी जोन की है. जहां हर कदम पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं और जहां सार्वजनिक अनुशासन का पालन कड़ाई से कराया जाता है.

बोला, ज्यादा पी ली थी

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी शख्स ने जब उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. तो आरोपी युवक बेहद लापरवाही से जवाब देता है कि “ज्यादा पी ली थी.” उसका यह बेफिक्र जवाब लोगों को और ज्यादा नाराज कर रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ नशे की हालत की बात नहीं. बल्कि एक गंभीर मानसिकता का मामला है. जहां लोगों को पब्लिक प्लेस की कोई परवाह नहीं रह गई है.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स ने दीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो को @Khurpenchinfra नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर किसी को जोर से लगेगा तो वो क्या करेगा. एक और यूजर ने लिखा…इस शख्स पर बेहद मोटा चालान होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…शुगर का मरीज होगा, इमरजेंसी में मरता क्या न करता.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


Diamond Gemstone: हीरा रत्न क्यों है खास? जानें इसके गुण, दोष और पहनने के नियम

[ad_1]


Diamond Gemstone: हीरा सफेद और पारदर्शी होता है, जिसमें हल्की नीली आभा चमकती रहती है. हालांकि कुछ हीरे हरे, पीले, नीले और लाल रंग के भी मिलते हैं. पर श्रेष्ठ वही माना गया है जो स्वच्छ, चमकीला और हल्की नीली आभा वाला हो, जिसमें सूर्य की रोशनी पड़ते ही इन्द्रधनुषी किरणें निकलें.

ज्योतिष के अनुसार हीरों को चार वर्णों ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र के रूप में भी विभाजित किया गया है और व्यक्ति को अपने वर्ण के अनुसार ही रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है. खराब हीरे की पहचान भी जरूरी है. पीला, टूटे किनारों वाला, दरारयुक्त, धूमिल, चिकनी तेलीय चमक वाला, छाया लिए या लाल बिंदुओं से युक्त हीरा अशुभ माना जाता है.

शुक्र ग्रह का मुख्य रत्न है हीरा  

हीरा ज्योतिष में शुक्र ग्रह का मुख्य रत्न माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर, नीच या पीड़ित हो, तो हीरा पहनने से उसकी कमी पूरी हो सकती है.
शुक्र जनित समस्याएं जैसे दांपत्य तनाव, आकर्षण की कमी, नपुंसकता, गुप्त रोग, त्वचा रोग, प्रेम-जीवन में बाधा आदि में हीरा लाभकारी माना गया है. इसके अलावा, वशीकरण, सम्मोहन और भूत-प्रेत बाधा से सुरक्षा के लिए भी हीरा प्रभावी बताया गया है. स्त्री और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ गुप्त रोगों में भी हीरा लंबे समय से प्रयोग में लाया जाता रहा है.

 हीरा धारण करने की विधि

  • हीरा जितना शुभ है, गलत मुहूर्त या गलत योग में पहनने पर उतना ही हानिकारक भी हो सकता है. इसलिए इसे धारण करने से पहले अनुभवी ज्योतिषाचार्य से कुंडली अवश्य दिखाएं.
  • शुक्रवार के दिन विशेषकर भरणी, पूर्वाफाल्गुनी या पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हीरा चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना शुभ माना जाता है.
  • अंगूठी को पंचामृत में डुबोकर शुद्ध करें. शुक्र देव की प्रार्थना करते हुए पाँच अगरबत्तियां जलाएं.
  • “ॐ शं शुक्राय नम:” मंत्र के 108 बार जप करते हुए अंगूठी को धूप पर 108 बार घुमाएं.
  • अंगूठी को लक्ष्मीजी के चरणों से स्पर्श कराकर मध्यमा या कनिष्ठा अंगुली में पहन लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

Weekly love horoscope: 17 से 23 नवंबर 2025, आपके प्यार, रिश्ते और रोमांस में क्या बदलने वाला ह

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Weekly Love Horoscope 17 to 23 November 2025: इस सप्ताह (17 नवंबर से 23  नवंबर 2025) विभिन्न राशियों के प्रेम जीवन में रोमांस और रोमांच दोनों देखने को मिल सकते हैं.चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में, सितारे आपके रिश्तों पर अपनी खास छाप छोड़ेंगे. जानिए हर राशि के लिए इस सप्ताह क्या खास है… 

मेष (Aries)- रोमांस और संवाद की चमक

इस हफ्ते प्रेम जीवन में रोमांस और मधुर संवाद आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे.पार्टनर के साथ समय बिताने से जुड़ाव गहरा होगा.सिंगल लोगों के लिए नए आकर्षण और दोस्ती से प्रेम संबंध बनने की संभावना है.सप्ताह के मध्य में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं.सप्ताह के अंत में छोटी-छोटी नोक-झोंक हो सकती हैं,इसलिए संयम बनाए रखें.रोमांटिक मूमेंट्स का आनंद लेने के लिए कोई डेट या सैर प्लान करें.

  • उपाय: लाल कपड़े पहनें और हरे रंग के फूल घर में रखें.

वृषभ (Taurus)- स्थिरता और मधुरता

सप्ताह की शुरुआत में प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल आपके रिश्ते को मजबूती देंगे. सिंगल लोगों के लिए किसी नए दोस्त या संपर्क से आकर्षण बढ़ सकता है. सप्ताह के मध्य में पुराने झगड़े का समाधान संभव है. धैर्य और समझदारी से आप रिश्तों में स्थिरता बनाए रखेंगे पार्टनर के साथ सहयोग मिलेगा सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ किसी आउटिंग या डेट का आनंद लें.वैवाहिक जीवन मिला जुला रहेगा.

  • उपाय: गुलाबी या सफेद कपड़े पहनें और मिठाई का आदान-प्रदान करें.

मिथुन (Gemini)- भावनाओं का प्रवाह

इस हफ्ते भावनाओं में संवेदनशीलता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ रोमांस और संवाद बेहतर होगा. सिंगल लोगों के लिए दोस्त या परिचित से रोमांटिक कनेक्शन बनने की संभावना है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते में स्थिरता आएगी.लिविंग रिलेशन में है रिश्ते में उतार चढ़ाव बनेगा संवाद करते समय आवेश में नहीं करे, सप्ताह के अंत में किसी नई योजना से रोमांस में उत्साह बढ़ेगा.पार्टनर के साथ रोमांटिक पल का आनद ले .

  • उपाय: नीले रंग के कपड़े पहनें और पार्टनर के लिए छोटा गिफ्ट लें.

कर्क (Cancer)- स्थिरता और समझदारी

पार्टनर के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान इस सप्ताह बेहतर रहेगा.पुरानी विवाद दूर होगा जिसे लव लाइफ में आनंदित समय व्यतित होगा ,सिंगल लोगों के लिए पुराने आकर्षण से संपर्क बढ़ सकता है.सप्ताह के मध्य में रोमांटिक यात्रा लाभदायक रहेगी.छोटे मतभेद नजरअंदाज करना और साथी की भावनाओं का सम्मान करना रिश्तों को मजबूत करेगा.पार्टनर के साथ बिताए पल सुकून भरा रहेगा परिवार की बात पर ध्यान दे.

  • उपाय: चांदी का गहना पहनें और रात में ध्यान या प्रार्थना करें.

सिंह (Leo)- रोमांच और अनुभव

सप्ताह की शुरुआत में रोमांचक पल बढ़ेंगे. पार्टनर के साथ नए अनुभव और रोमांटिक पल आपके रिश्ते को मजबूत करेंगे.साथी के साथ आपसी समझदारी मन को प्रसन्न रखेगा .सिंगल लोगों के लिए नए रोमांस की संभावना है. सप्ताह के मध्य में किसी तनाव या मतभेद से दूर रहें. सप्ताह के अंत में किसी खास जगह जाने का विचार लाभकारी रहेगा. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कार्य को लेकर व्यस्त रहेगे लेकिन एक दुसरे को समय दे.

  • उपाय: पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनें और रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखें.

कन्या (Virgo)- समझदारी और स्थिरता

इस हफ्ते प्रेम जीवन में स्थिरता और समझदारी रखे रिश्ते में उतार चढ़ाव बनेगा,अपनी गुस्सा पर नियंत्रण करे पार्टनर के साथ छोटी-छोटी नोक-झोंक भी रिश्ते को मजबूत करेंगी. लिविंग रिलेशन में है मन में सकारत्मक विचार रखे 20 नवम्बर से लव लाइफ में बदलाव आएगा रिश्ता मजबूत बनेगा .सिंगल लोगों के लिए दोस्ती से प्यार में बदलने का समय है. पार्टनर से रोमांटिक बात करे ,रोमांटिक गिफ्ट या सरप्राइज़ से खुशियां बढ़ेंगी.

  • उपाय: हरा रंग पहनें और पार्टनर के लिए हाथ से लिखा नोट दें.

तुला (Libra)- रोमांस और आकर्षण

इस सप्ताह लव लाइफ को लेकर सुरुआत में चिंतित रहेगे थोड़ी स्थति चिंता पूर्वक रहेगा जैसे दिन आगे बढेगा रिश्तों में मधुरता और आकर्षण बढेगा .पार्टनर के साथ संवाद में मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोगों के लिए नए संपर्क से प्रेम संबंध शुरू होने की संभावना है साथी के साथ जुड़ाव अच्छा महसूस करेगे .सप्ताह के मध्य में पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में में प्रसन्न रहेगे सप्ताह के अंत में रोमांटिक सरप्राइस योजना बनाएं.

  • उपाय: गुलाबी या हल्के लाल रंग पहनें. फूल और मिठाई बांटें.

वृश्चिक (Scorpio)- गहराई और भावनाएं

इस सप्ताह रिश्ते को लेकर थोडा कन्फ्यूजन की स्थति बनेगी लेकिन आपसी समझदारी से रिश्ता में बना हुआ दरार की मिटा सकते है प्रेम जीवन में रोमांचक प्रेम रहने से जीवन में रोमांच और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पार्टनर के साथ संबंधों में गहराई आएगी. सिंगल लोगों के लिए नए परिचित से प्रेम संबंध बनने की संभावना है. सप्ताह के अंत में रोमांटिक डेट या यात्रा लाभदायक रहेगी.सोच सकारात्मक रखे रिश्ता मजबूत बनेगा .

  • उपाय: लाल कपड़े पहनें और घर में सुगंधित दीपक जलाएं

धनु (Sagittarius)- खुशियां और रोमांस

सप्ताह की शुरुआत में प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. पार्टनर के साथ संबंधों में संवाद अच्छा रहेगा.प्रेम जीवन में धीरे -धीरे सकारत्मक बदलाव होगा.लिविंग रिलेशन में है रिश्ते में गर्माहट बन सकती है दोनों एक दुसरे को समय दे सप्ताह के अंत तक रिश्ता मजबूत बनेगा.सिंगल लोगों के लिए नई मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है. सप्ताह के मध्य में किसी यात्रा या आउटिंग से रोमांस में उत्साह बढ़ेगा. सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ समय बिताए.

  • उपाय: नीले और सफेद कपड़े पहनें। पार्टनर के लिए छोटा गिफ्ट दें.

मकर (Capricorn)- स्थिरता और समझदारी

मकर राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ को लेकर उत्साहित रहेगे पार्टनर की थोड़ी नाराजगी से मायूस रहेगे लेकिन संवाद से अपने रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगे .पार्टनर के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा.सिंगल लोगों के लिए पुराने दोस्त से रोमांस की संभावना है.लिविंग रिलेशन में है सप्ताह के मध्य में छोटे मतभेद से दूर रहें.सप्ताह के अंत में रोमांटिक मूमेंट्स का आनंद लें.वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेगे.

  • उपाय: सफेद और हल्के नीले कपड़े पहनें. मंदिर में दीपक जलाएं.

कुंभ (Aquarius)- उत्साह और रोमांस

इस हफ्ते रोमांस और उत्साह बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताना संबंधों को मजबूत करेगा जिसे दोनों के रिश्ते के बिच प्रेम और विश्वास दिनों मजबूत बनेगा लव लाइफ में परिवार का सहयोग मिलेगा सिंगल लोगों के लिए नए संपर्क से प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. सिंगल है इस सप्ताह पुराने मित्र से मुलाकात होगी बात बन सकती है .सप्ताह के मध्य में डेट और सरप्राइस रहेंगे. सप्ताह के अंत में धैर्य और समझदारी से मतभेद सुलझाएं.

  • उपाय: हल्के नीले या हरे रंग के कपड़े पहनें. हाथ से गिफ्ट बनाएं.

मीन (Pisces)- भावनात्मक जुड़ाव

इस सप्ताह पार्टनर के साथ रिश्ते में गहराई और समझदारी बढ़ेगी जिसे प्रेम जीवन में सकारात्मक लाभ होगा रिश्ते को लेकर संतुष्ट रहेगे.पार्टनर को सरप्राइस गिफ्ट दे रिश्ते में ताजगी आएगी .सिंगल लोगों के लिए पुराने परिचित से प्रेम संबंध की संभावना है. सप्ताह के मध्य में छोटी यात्रा या आउटिंग से रिश्ते में मिठास आएगी. सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान करे . वैवाहिक जीवन में एक दुसरे पर विश्वास में वृद्धि होगी.

  • उपाय: गुलाबी और सफेद कपड़े पहनें. घर में तुलसी या फूल का पौधा लगाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

PAK गेंदबाजों ने टीम इंडिया को सस्ते में समेटा, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके; भारत ने दिया 137

[ad_1]


भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 136 रन बनाए हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मिडिल ओवरों में पाक बॉलर्स की कसी हुई गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 150 के स्कोर से नीचे ही रोक दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाए, वहीं नमन धीर ने 35 रनों का योगदान दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने मैच की पहली गेंद पर चौका लगाया. उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य 10 रन बनाकर आउट हो गए. नमन धीर ने कुछ देर एक छोर संभालते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 49 रनों की पार्टनरशिप की. नमन ने 20 गेंद में 35 रनों की तूफानी पारी खेली.

अंतिम 9 ओवरों में सिर्फ 43 रन

वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाया. एक समय टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे और उस समय तक 10 ओवर भी पूरे नहीं हुए थे. 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम का दसवां विकेट गिरा. टीम इंडिया आखिरी 9 ओवरों में सिर्फ 43 रन बना पाई और इस दौरान अपने 8 विकेट गंवाए.

कप्तान जीतेश शर्मा ने सिर्फ 5 रन, वहीं नेहल वाढ़ेरा सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. अपने फिनिशिंग किरदार के लिए पहचान बनाने वाले आशुतोष शर्मा खाता तक नहीं खोल पाए. 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट शाहिद अजीज ने लिए, जिन्होंने भारत के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. साद मसूद और माज सदाकत ने दो-दो विकेट लिए. उबैद शाह, अहमद दनियल और सुफियान मुकीम ने एक-एक विकेट लिया. बताते चलें कि इस मैच के विजेता कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

भारत के कितने क्रिकेटरों के पास है Lamborghini कार? 300 से ज्यादा की स्पीड से दौड़ती है रोहित शर्मा की कार

तुम हार के हकदार…, माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान, गौतम गंभीर के बयान का विरोध!

[ad_2]