लगा दो पैसा…2000 तक जाएगा भाव, डिफेंस स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट बुलिश; जानें टारगेट प्राइस

[ad_1]


Bharat Dynamics Ltd Shares: डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) ने शुक्रवार को शेयर बाजार में अच्छा कारोबार किया. इस दिन 7.2 परसेंट की बढ़त हासिल कर शेयर 1,628.60 रुपये के अपने हाई लेवल पर पहुंच गए. शेयरों में आई इस तेजी की दो वजहें हैं- एक तो कंपनी ने कारोबारी साल 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन और दूसरा इसे भारत सरकार से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. 

कंपनी के रेवेन्यू में भी उछाल

जुलाई-सितंबर तिमाही में डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी साल-दर-साल 76.2 परसेंट बढ़ा है, जो  216 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. जबकि कारोबारी साल 2025 की दूसरी तिमाही में यह 123 करोड़ रुपये था. इस दौरान रेवेन्यू दोगुना होकर 1,147 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 110.6 परसेंट ज्यादा है. वहीं, EBITDA 90 परसेंट बढ़कर 188 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, EBITDA मार्जिन 170  बेसिस पॉइंट की कटौती के साथ 16.4 परसेंट रह गया.

BDL को 2,095.70 करोड़ का ऑर्डर

कंपनी को इन्वर एंटी-टैंक मिसाइलों की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय से 2,095.70 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर तीन साल में पूरा किया जाना है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, BDL ने भारतीय सेना के लिए इन्वर एंटी-टैंक मिसाइलों की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ 2,095.70 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं. 

ब्रोकरेज को स्टॉक से उम्मीद

भारत डायनेमिक्स के शेयरों ने पिछले साल 63.71 परसेंट का दमदार रिटर्न दिया है. साल-दर-साल स्टॉक 42.93 परसेंट तक चढ़ा है. पिछले तीन महीनों में शेयर ने 2.75 परसेंट और पिछले महीने 8.8 परसेंट की बढ़त हासिल की है. हालांकि, छह महीनों के दौरान कुछ मुनाफावसूली होने के चलते 8.19 परसेंट की गिरावट भी आई है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल BDL के शेयर को लेकर कॉन्फिडेंट है इसलिए ब्रोकरेज ने इसे ‘BUY’ रेटिंग देते हुए 2000 रुपये टारगेट प्राइस सेट किया है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

फिर से बौखलाए ट्रंप… रूस के साथ कारोबार करने वाले देशों को दे डाली चेतावनी, कहा- बना रहे बहुत सख्त कानून

[ad_2]

धनुष की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनेगी ‘तेरे इश्क में’, 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे एक्टर?

[ad_1]


धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज हुआ था. तब से इस फिल्म का बज क्रिएट हो गया है. कॉलीवुड स्टार धनुष इस फिल्म से लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है. चलिए उससे पहले यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

‘तेरे इश्क में’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
अपकमिंग बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’  में धनुष का किरदार काफी इंटेंस लग रहा है. वहीं कृति सेनन के साथ उनकी केमिस्ट्री भी लाजवाब है. ये ‘रांझणा’ जैसी लग रही है जहां रोमांस एक बदसूरत मोड़ ले लेता है. तो, एक बार फिर, आनंद एल राय इस रोमांटिक कहानी में नए मोड़ लाकर दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं.

ट्रेलर रिलीज़ के बाद हुई इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने की स्थिति में दिख रही है. हालाँकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फिल्म पहले दिन डबल डिजीट में कमाई कर सकती है.

तेरे इश्क में’ से 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं धनुष?
धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय ने तीन साल बाद ‘तेरे इश्क में’ से फिर से रीयूनियन किया है. दोनों ने आखिरी बार 2021 में रिलीज़ हुई ‘अतरंगी रे’ में साथ काम किया था.  उनकी पहली फिल्म, ‘रांझणा’ (2013) बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और ‘अतरंगी रे’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होने पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब जब ये जोड़ी फिर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो उम्मीदें बढ़ गई हैं. इसके साथ ही, धनुष ‘रांझणा’ के पहले दिन के 5.12 करोड़ के कलेक्शन को पार कर बॉलीवुड में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं.

 

 

[ad_2]

Video: अब हल्का होने में भी रिस्क है! टॉयलेट सीट से बाहर निकला कोबरा, वीडियो देख सहमे लोग!

[ad_1]


Snake in Toilet Seat Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक घर के टॉयलेट सीट में एक खतरनाक सांप दिखाई दे रहा है.  सांप काफी जहरीला लग रहा है और वह टॉयलेट सीट के अंदर छुपा हुआ है. ये दृश्य बेहद ही खतरनाक नजर आ रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है.

टॉयलेट सीट पर बैठ आराम फरमा रहा सांप

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक घर के टॉयलेट में एक जहरीला सांप नजर आ रहा है. सांप टॉयलेट सीट में छुपा हुआ है, लेकिन जैसे ही सांप को किसी व्यक्ति के आने की आवाज आती सांप टॉयलेट सीट में इस कदर छिप जाता है कि मानो वो वहां पर हो ही ना और अगर कोई अचानक आ जाए तो सांप को देखकर उसके पसीने छूट जाएंगे. आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि धीरे-धीरे सांप सीट के अंदर ही चला जाता है और दिखना ही बंद हो जाता है. इस दृश्य को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. लोगों के मन में डर भी बैठ गया है.


वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के होश

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आने लगे. लोगों ने कहा कि इस घटना को देखकर अब टॉयलेट में बड़े ध्यान से जाना पड़ेगा तो वहीं कुछ ने कहा कि ये टॉयलेट में आया कैसे?  कुछ ने कहा कि बड़ा ही खतरनाक लग रहा है काट लिया तो जान चली जाएगी. इस वीडियो को देखकर ये अंदाजा लगाए कि अगर कोई व्यक्ति बिना देखे बैठ जाता तो ये सांप उसका काम तमाम कर देता. लोग वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं.


Morning Motivation: 2026 में चाहिए असली ग्रोथ तो इन 5 नियमों को आज से ही फॉलों करें?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Self Helf Tips: साल 2025 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, इसके बाद 2026 आ जाएगा. समय यूं ही बीतता रहेगा हाथ पर हाथ रखकर बैठने से अच्छा अपने आप पर काम किया जाए, अपने लिए काम किया जाए. 

अपनी बोरिंग और आलस से भरी लाइफस्टाइल को आप भी प्रोडक्टिव बना सकते हैं. आज मार्निंग मोटिवेशन में हम आपको 5 रूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने से आपका माइंडसेट और जिंदगी दोनों बदल सकती है. 

नियम 1 अपने समय पर नजर रखों

किसी न सच कहा है जो समय की क्रद नहीं करता वो जीवन में कुछ नहीं कर सकता है. इसलिए कोशिश करो की रात 10 बजे तक सो जाओ और सुबह 6 बजे से पहले उठो. सोने से 1 घंटे पहले तक मोबाइल या फोन देखना बंद कर दो.

रोजाना सोने से पहले 10 मिनट मेडिटेट करो और डायरी में कुछ न कुछ लिखो. रात को ही सोने से पहले अगले दिन की योजना बना लो. एक चीज हमेशा याद रखना अनुशासित जीवन आपको सबकुछ दे सकता है. 

नियम 2 अपने फोकस बनाए रखो

किसी भी चीज में सफलता तभी मिलती है, जब उसके प्रति फोकस होते हो. इसलिए प्रतिदिन 4 घंटे गहरा और बिना थकान वाला काम करो. अपने फोन को हमेशा साइलेंट रखों और डोपामिन को कंट्रोल करो.

पूरे दिन में एक लक्ष्य बनाओं और उसे हासिल करने के लिए काम करों. जब काम खत्म हो जाए तो अपने आपको पूरी तरह उससे डिस्कनेक्ट कर लो. किसी भी काम सफलता की पहली सीढ़ी फोकस है.

अपने शरीर को धन समझों

जीवन जीने के लिए धन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अच्छी सेहत भी, इसलिए शुद्ध और प्राकृतिक भोजन को ही आहार में शामिल करो. प्रोसेस्ड चीजों को कम से कम खाओं. शराब, सिगरेट या जंक फूड जैसी चीजों से दूर रहो. दोपहर 2 बजे के बाद कैफीन मत लो. खाने को केवल स्वाद के लिए ही नहीं अच्छी सेहत के लिए भी खाओं.

शरीर को ट्रेनिंग की आदतो दिलाओ

प्रतिदिन 45 मिनट ट्रेनिंग करो, चाहे ठंड या गर्मी बहाने की ओर ध्यान से बचों. रोजाना 8 से 10 हजार कदम चलों. पूरे दिन में प्रतिदिन 4 लीटर पानी पियो इसके अलावा जिंक, मैग्नीशीयम और विटामिन डी का सप्लीमेंट लो. 

अपने मन को मजबूत बनाओ

अपने मस्तिष्क को ऐसे तैयार करो, जैसे कि जिंदगी उसी पर निर्भर हो, क्योंकि असल में ऐसा ही होता है. प्रतिदिन किसी कालजयी या मूल्यवान पुस्तक के 10 पन्ने पढ़ों. जागने के बाद 30 मिनट तक फोन मत चलाओ.

बेफिजूल का स्क्रॉलिंग करने से बचें. कुछ भी ग्रहण करने से पहले विचार करें. जो व्यक्ति अपने आप में नियंत्रित कर लेता है, उसे हमेशा जीवन में सफलता मिलती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

जापान में अनोखा मामला, असल रिलेशनशिप में मिला था धोखा, महिला ने ChatGPT बॉयफ्रेंड से कर ली शादी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जापान में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 32 वर्षीय महिला ने ChatGPT पर बनाए वर्चुअल बॉयफ्रेंड से शादी रचाई है. इसके लिए बकायदा महिला ने वेडिंग सेरेमनी आयोजित की, जिसमें उसके माता-पिता भी शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं तो कई लोग मान रहे हैं कि इस दौर में ऐसा होना आम है. वहीं महिला का कहना है कि वह यह शादी कर खुश है. आइए पूरा मामला जानते हैं.

लंबे रिलेशनशिप के बाद महिला का टूटा था दिल

32 वर्षीय महिला केनो लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उनका दिल टूट गया. इससे वो अकेला महसूस करने लगी थीं और इमोशनल सपोर्ट के लिए उन्होंने ChatGPT यूज करना शुरू कर दिया. इसके लिए उन्होंने Klaus नाम का एक वर्चुअल कैरेक्टर बनाया और धीरे-धीरे उससे बातें करना उसे पसंद आने लगा. कुछ महीने बाद केनो ने Klaus को बताया कि वह उससे प्यार करने लगी है और शादी करना चाहती है. केनो का कहना है कि कुछ ही हफ्ते बाद Klaus ने उसे प्रपोज कर दिया और उसने शादी रचाने का प्लान बना लिया.

कैसे हुई शादी?

केनो की उसकी वर्चुअल बॉयफ्रेंड से शादी ओकायामा शहर में हुई. इसके लिए केनो ने एक लोकल कंपनी का सहारा लिया, जो लोगों की फिक्शनल कैरेक्टर के साथ शादी करवाती है. केनो ने शादी के लिए बकायदा सफेद ड्रेस पहनी और ऑग्मेंटेड रिएलिटी ग्लासेस का यूज किया ताकि वो अपने बॉयफ्रेंड को अपने साथ खड़ा देख सके. इस शादी में केनो के माता-पिता भी शामिल हुए.

भविष्य को लेकर क्या सोचती है केनो

केनो इस बात को जानती है कि वर्चुअल बॉयफ्रेंड के साथ उनका रिश्ता नाजुक है. उनका कहना है कि AI किसी भी समय बदल सकती है. उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बात की और कहा कि इस शादी से उन्हें बच्चे नहीं हो सकते. केनो का मानना है कि वह इससे खुश है क्योंकि AI पार्टनर के साथ रहना आसान हो जाता है और आप पर कोई दबाव नहीं रहता.

ये भी पढ़ें-

Google Pixel 9 की कीमत में भारी कटौती, यहां मिल रहा 25000 रुपये सस्ता, खरीदने का शानदार मौका

[ad_2]

Video: जल्दी जाने की जिद! ट्रक से कुचलने से बाल-बाल बचे बाइक सवार, DCP ने शेयर किया वीडियो

[ad_1]


Road Accident Viral Video: सड़क पर एक पल की जल्दबाजी जिंदगीभर का पछतावा बन सकती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खतरों की सच्ची तस्वीर दिखाता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे. सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही थी, एक ओर कार और दूसरी तरफ ट्रक, लेकिन फिर भी बाइक सवार ने बीच से निकलने की कोशिश की और हादसे को दावत दे दी.

बाइक की कार से हुई टक्कर

यह वीडियो बेंगलुरु के डीसीपी साउथ ट्रेफिक ने शेयर किया है. वीडियो में साफ दिखता है कि बाइक तेज स्पीड में थी. कार और ट्रक के बीच से निकलते वक्त बाइक कार के साइड से हल्की सी टकरा गई. टक्कर भले ही हल्की थी, लेकिन उसके झटके से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े. यह नजारा इतना डरावना था कि देखने वाले लोगों की सांसें थम गईं.

गनीमत यह रही कि ठीक उसी वक्त पास से गुजर रहा ट्रक उन पर नहीं चढ़ा, वरना हादसा बेहद दर्दनाक हो सकता था. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में चोटें आने की संभावना और बढ़ गई. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को उठाकर सड़क किनारे किया.

बिना हेलमेट के जिंदगी से खिलवाड़ है- यूजर्स बोले

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर ट्रक जरा भी आगे बढ़ गया होता तो तीनों की जान चली जाती. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बिना हेलमेट और तीन लोगों के साथ बाइक चलाना अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ है.


क्या शेख हसीना को मिलेगी सजा-ए-मौत? फैसले से पहले ढाका में हाई अलर्ट!

[ad_1]


बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक तनाव बहुत बढ़ गया है. पद से हटाई जा चुकीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े कथित अपराधों के मामले पर अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) का फैसला सोमवार (17 नवंबर) को आने वाला है. फैसले से एक दिन पहले ही हसीना की पार्टी आवामी लीग ने देशभर में ‘पूर्ण बंद’ की घोषणा कर दी है. यह बंद ऐसे समय में किया गया है, जब यूनुस सरकार ने पहले से ही आवामी लीग की सभी गतिविधियों पर रोक लगा रखी है. इसी वजह से पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है.

इसी बीच शेख हसीना का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें उन्होंने समर्थकों से सड़कों पर आंदोलन और तेज करने की अपील की है. संदेश आने के कुछ ही समय बाद ढाका में देसी बम धमाकों की खबरें मिलीं. रविवार रात अंतरिम सरकार की सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन के घर के बाहर दो धमाके हुए, जबकि एक और धमाका करवान बाजार इलाके में हुआ. राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

हिंसा फैलाने वालों पर गोली चलाने के आदेश

हंगामे को रोकने के लिए ढाका पुलिस आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कोई पुलिस पर हमला करे या हिंसा फैलाए तो उसके खिलाफ गोली चलाने की कार्रवाई की जा सकती है. फैसले से पहले ढाका में सुरक्षा बेहद बढ़ा दी गई है.

शेख हसीना पर क्या हैं आरोप?

आज ICT उस केस का फैसला सुनाने वाला है, जिसमें शेख हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जामान खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामुन पर गंभीर आरोप हैं. आरोप है कि जुलाई-अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान उन्होंने ऐसे कदम उठाए जिससे हिंसा बढ़ी और मानवता के खिलाफ अपराध हुए. इस मामले की सुनवाई 23 अक्टूबर को खत्म हुई थी और आज सजा का ऐलान किया जाएगा.

कई शहरों में शांति का माहौल

रविवार को बंद की घोषणा के बाद बांग्लादेश के कई शहरों में शांति का माहौल दिखा. सड़कें लगभग खाली रहीं, बाजार देर से खुले और लोग घरों में ही रहे. चूंकि सरकार ने पार्टी की गतिविधियों पर रोक लगा दी है, इसलिए आवामी लीग के नेता अब गुप्त जगहों से सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी कर रहे हैं.

शेख हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया गलत

शेख हसीना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. लेकिन लगातार बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश एक बहुत अहम दौर से गुजर रहा है.

ये भी पढ़ें-

Talha Anjum: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले PAK रैपर तल्हा अंजुम ने ओढ़ा तिरंगा, पाकिस्तानियों को लगी आग

[ad_2]

बहन को उकसाया ताे पाप लगेगा! दुल्हन ने दूल्हे के सामने किया ऐसा डांस, नहीं रुकी यूजर्स की हंसी

[ad_1]


शादी हो और डांस ना हो, ये तो आजकल मानो शादी ही नहीं मानी जाती. लेकिन कुछ लोग ट्रेंड का ऐसा पीछा करते हैं कि पीछे सिर्फ हंसी. शर्म और वायरल क्लिप्स की आग ही छोड़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो इसी ट्रेंड चेजिंग का ताजा नमूना है. जहां एक दुल्हन अपनी शादी के डांस फ्लोर पर ऐसी जिद में उतरती है कि देखने वाले भी समझ नहीं पाते कि वो दुल्हन की तारीफ करें या उसे ट्रेंड से दूर भागने की सलाह दें. माहौल ठंडा. बाराती थके हुए. दूल्हा बिल्कुल मूड में नहीं और बीच में बेचारी दुल्हन, जिसे सिर्फ एक ही चीज करनी है.. डांस.. और वो भी फोर्सफुल.

जबरदस्ती और अजीब डांस से दुल्हन हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी के डांस फ्लोर पर दुल्हन का फोर्सफुल डांस लोगों के बीच मजाक और चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़कर उसे डांस करने पर मजबूर करती है. लेकिन दूल्हा पूरे समय न सिर्फ अनिच्छुक नजर आता है बल्कि दुल्हन की तरफ ठीक से देखता तक नहीं है. दूल्हे के चेहरे पर साफ झलकता है कि वह डांस के मूड में बिल्कुल नहीं है. उसके बावजूद दुल्हन लगातार ट्रेंड वाले स्टेप्स करती रहती है.


दूल्हे को नहीं आया कोई इंटरेस्ट

दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़कर घसीटती है. पोज मारती है. स्टेप्स डालती है. लेकिन दूल्हा मानो किसी सरकारी फंक्शन में खड़ा हो जहां तालियां भी फॉर्मेलिटी में बजती हैं. आसपास खड़े लोग मुंह छिपाते हैं और कैमरा थामे लोग भी हंसने से खुद को रोक नहीं पाते. वीडियो ऐसा है कि देखने वाले एक ही बात कहते दिख रहे हैं “भाई, जबरदस्ती डांस मत करो. वरना खुद ही वायरल कंटेंट बन जाओगे.”

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को singhshailesh099 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे जिसने भी उकसाया है उसे पाप लगेगा. एक और यूजर ने लिखा…भाई तो फंस गया अब क्या होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चिंता मत कर भाई, हंसने वालों की फिल्डिंग सेट है बीवीयों से.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


बार-बार आने वाली स्पैम कॉल्स से परेशान? एंड्रॉयड और iPhone पर ऐसे करें तुरंत ब्लॉक, मिनटों में

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

How to block Spam Calls: आजकल स्पैम कॉल्स हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं. कभी लोन ऑफ़र, कभी इंवेस्टमेंट प्लान और कभी रियल एस्टेट एजेंट अनचाही कॉल्स हर दूसरे घंटे फोन पर आ ही जाती हैं. यह सिर्फ आपका नहीं बल्कि लाखों भारतीयों का रोज़ का अनुभव बन गया है. अच्छी बात यह है कि इन कॉल्स से छुटकारा पाना बहुत आसान है बस कुछ सरल तरीकों को अपनाना होगा.

भारत में क्यों बढ़ रही हैं स्पैम कॉल्स?

देश में मार्केटिंग एजेंसियों, लोन कंपनियों और रियल एस्टेट फर्म्स की ऑटो-डायलिंग प्रक्रियाएं तेज़ी से बढ़ रही हैं. ये कॉल्स अक्सर किसी पुराने डेटाबेस या थर्ड-पार्टी मार्केटिंग लिस्ट से आती हैं. कई बार ये सिर्फ परेशान करने वाली होती हैं लेकिन ज्यादातर मौकों पर यह आपकी प्राइवेसी में गंभीर दखल देती हैं. सौभाग्य से एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म ऐसे फीचर्स देते हैं जो इन्हें तुरंत रोक सकते हैं.

फोन की बिल्ट-इन सेटिंग्स से स्पैम कॉल ब्लॉक करें

एंड्रॉयड फोन पर

फोन ऐप खोलें और Recents टैब में जाएँ. यहाँ दिखाई देने वाले किसी भी संदिग्ध नंबर पर टैप करके उसे Block या Report Spam कर सकते हैं. Samsung, OnePlus और Pixel जैसे फोनों में Google द्वारा संचालित स्पैम प्रोटेक्शन पहले से मौजूद रहता है. फोन ऐप की सेटिंग्स में जाकर Caller ID और Spam Protection ऑन करने से स्पैम कॉल्स अपने आप फ़िल्टर होने लगती हैं.

iPhone पर

iPhone में Settings → Phone → Silence Unknown Callers विकल्प चुनकर टॉगल ऑन करें. ऐसा करने पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स सीधे वॉइसमेल में चली जाएंगी. चाहें तो Recents में नंबर के आगे (i) पर टैप करके Block this Caller विकल्प चुनकर किसी खास नंबर को मैन्युअली भी ब्लॉक कर सकते हैं.

भरोसेमंद ऐप्स की मदद से स्पैम कॉल्स हटाएं

Truecaller, Hiya और CallApp जैसे ऐप्स भारत में काफी समय से स्पैम पहचानने और ऑटोमैटिक ब्लॉक करने के लिए उपयोग किए जाते हैं. ये लाखों यूज़र्स की रिपोर्ट के आधार पर स्पैम कॉलर्स को पहचानते हैं और आपको तुरंत सचेत करते हैं. आप चाहें तो ऐसे नंबरों को ब्लैकलिस्ट कर सकते हैं, जिससे आगे ऐसी कॉल्स न आएं.

TRAI की Do Not Disturb (DND) सेवा एक्टिवेट करें

  • टेलिमार्केटिंग कॉल्स रोकने का आधिकारिक तरीका है DND एक्टिवेट करना.
  • बस अपने फोन से START 0 लिखकर 1909 पर SMS भेजें.
  • 24 घंटे के अंदर आपको पुष्टि मिल जाएगी और सभी प्रमोशनल कॉल्स तथा मैसेज अपने-आप बंद हो जाएंगे.

सावधान रहें और अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखें

हालाँकि कोई भी तरीका 100% सुरक्षा की गारंटी नहीं देता लेकिन फोन सेटिंग्स, थर्ड-पार्टी ऐप्स और TRAI की DND सेवा मिलकर स्पैम कॉल्स को काफी हद तक कम कर देते हैं. ध्यान रखें कि अपना नंबर सिर्फ भरोसेमंद जगहों पर ही साझा करें ताकि अनचाही कॉल्स से आपकी शांति भंग न हो.

यह भी पढ़ें:

बच्चा हर वक्त फोन में घुसा रहता है? बस आज से अपनाएं ये 5 टिप्स, स्क्रीन टाइम हो जाएगा आधा

[ad_2]

शुभमन गिल कब तक होंगे फिट, कैसी है उनकी हेल्थ? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट

[ad_1]


Shubman Gill Health Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया था, जब पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव के कारण कप्तान शुभमन गिल को रिटायर हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा. शुभमन के चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम इंडिया के डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया. फिलहाल शुभमन गिल आईसीयू में हैं.

हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट दिया और बताया कि गिल कब तक फिट हो सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच ने कहा, ‘‘ शुभमन गिल को अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनके अगले टेस्ट मैच में खेलने का फैसला फिजियो के द्वारा लिया जाएगा.’’ 

पहली पारी में सिर्फ 3 गेंद खेल पाए थे शुभमन

कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंद खेलकर रिटायर हर्ट हो गए थे. इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया, जिसके बाद उन्हें गर्दन में जकड़न महसूस हुई. इसी वजह से शुभमन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा. काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली तो फिर शुभमन को हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. कप्तान गिल ना तो पहली पारी में बैटिंग कर पाए और ना ही दूसरी पारी में.  

भारतीय टीम 124 रन का टारगेट नहीं कर पाई हासिल

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन भारतीय टीम तीसरे दिन के टी ब्रेक से पहले ही 93 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम केवल 159 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के लिए कठिन चुनौती पेश की, जिसके कारण टीम इंडिया को 30 रनों से हार मिली. 

[ad_2]