ईडी की पूछताछ में शामिल होने से रिलायंस ग्रुप चीफ अनिल अंबानी का इनकार, पेशी के लिए रखी ये शर्त

[ad_1]


Anil Ambani Skips ED Summon: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी फेमा मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के सामने सोमवार को भी पेश नहीं हुए. यह दूसरी बार है जब उन्होंने ईडी के समन की अनदेखी की है. इससे पहले शुक्रवार को भी ईडी ने उनकी वर्चुअल पेशी की अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए थे.

हालांकि, अनिल अंबानी ने अपना बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या रिकॉर्डेड वीडियो स्टेटमेंट के माध्यम से देने की पेशकश की है. उन्होंने एजेंसी को बताया कि वे किसी भी तय तारीख और समय पर वर्चुअल रूप से पेश होने के लिए तैयार हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2010 के जयपुर–रींगस नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में कथित 40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़ा है. ईडी का आरोप है कि सूरत स्थित फर्जी कंपनियों के जरिए धन दुबई भेजा गया, जिससे 600 करोड़ रुपये से अधिक के अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क का पता चलता है. सूत्रों के अनुसार, ईडी कई हवाला डीलरों सहित कुछ व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसके बाद अनिल अंबानी को समन भेजा गया है.

7,500 करोड़ की संपत्ति ED ने कुर्क की 

ईडी ने हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों की लगभग 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. इससे पहले अनिल अंबानी ने एजेंसी को एक पत्र लिखकर जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था और वर्चुअल पेशी के लिए भी अपनी सहमति दी थी.

उधर, हाल के दिनों में ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़े अन्य मामलों में भी कार्रवाई की है. रिलायंस पावर पर 68 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी के मामले में जांच जारी है और अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अनिल अंबानी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा समन PMLA से नहीं बल्कि फेमा जांच से जुड़ा है. उनका कहना है कि यह मुद्दा लगभग 15 साल पुराना है और जयपुर–रींगस हाईवे प्रोजेक्ट से संबंध रखता है, जिसका विदेशी मुद्रा लेन-देन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ भारत ने पहली बार ऐसी डील पर लगाई मुहर, जानें क्या होगा इसका बड़ा असर

[ad_2]

Video: दिमाग में कीड़ा! साइकिल लेकर एस्केलेटर से उतरने लगा शख्स, मुंह के बल गिरा, देखें वीडियो

[ad_1]


Cycle Accident Viral Video: कुछ लोग अपने आपको इतना ओवरस्मार्ट समझ लेते हैं कि किसी भी जगह खतरनाक चीजें करने लगते हैं और वह भी बिना सोचे समझे. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि एक लड़का अपनी साइकिल से एस्केलेटर से उतरने की कोशिश करता है, लेकिन उसके बाद जो होता है. उसे देखकर हर कोई चौंक गया. ये घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

लड़का एस्केलेटर के बीच में फंस गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का साइकिल के साथ एस्केलेटर से नीचे उतरने की कोशिश करता है. लड़का साइकिल को एस्केलेटर से नीचे उतरता है और अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह साइकिल के साथ ही नीचे बुरी तरह गिर जाता है.

इस दौरान साइकिल बीच में एस्केलेटर के बीचों-बीच फंस जाता है. लड़के के गिरने के बाद वहां पर मौजूद लोग तुरंत दौड़कर उसकी मदद करने के लिए आते हैं. लड़का एस्केलेटर के बीच में फंस हुआ था. फिर सभी उसको उठाते हैं, लेकिन इस घटना में लड़के की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा सकती है. 

लोगों के कई कमेंट्स सामने आए

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के तमाम कमेंट्स सामने आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि लड़के की गलती है. कुछ ने कहा कि साइकिल लेकर कौन एस्केलेटर से उतरता है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. लोग अपने आपको हीरो साबित करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. लोग इस वीडियो को बहुत शेयर कर रहे हैं और लगातार वीडियोज पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें –

Video: हाई IQ वाला बंदा देख लो! तेज दिमाग का इस्तेमाल कर लूट करने आए बदमाशों को अकेले खदेड़ा


आराध्या बच्चन की स्कूल फीस से लेकर जानें उम्र और एजुकेशन तक

[ad_1]

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म 2011 में 16 नवंबर को हुआ था. आराध्या अब 14 साल की हो चुकी हैं और बिल्कुल अपनी मां जैसी खूबसूरत दिखती हैं.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म 2011 में 16 नवंबर को हुआ था. आराध्या अब 14 साल की हो चुकी हैं और बिल्कुल अपनी मां जैसी खूबसूरत दिखती हैं.

ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन मुंबई के टॉप स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं. इस स्कूल में आराध्या के अलावा और भी कई स्टार्स के बच्चे पढ़ाई करते हैं.

ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन मुंबई के टॉप स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं. इस स्कूल में आराध्या के अलावा और भी कई स्टार्स के बच्चे पढ़ाई करते हैं.

इस स्कूल में आराध्या नर्सरी से पढ़ाई कर रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार अब वो 8वीं क्लास में पढ़ती हैं. ऐसे में उनकी लाखों में फीस जाती है.

इस स्कूल में आराध्या नर्सरी से पढ़ाई कर रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार अब वो 8वीं क्लास में पढ़ती हैं. ऐसे में उनकी लाखों में फीस जाती है.

अगर ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली की फीस पर गौर करें तो रिपोर्ट के अनुसार हर महीने 4.5 लाख रुपये फीस जाती है.

अगर ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली की फीस पर गौर करें तो रिपोर्ट के अनुसार हर महीने 4.5 लाख रुपये फीस जाती है.

बता दें धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी से 7वीं क्लास तक की एक महीने की फीस करीब 1.70 लाख रुपये हैं. इसके बाद 8वीं से हाई स्कूल के लिए हर महीने 4.5 लाख रुपये की फीस देनी पड़ती है.

बता दें धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी से 7वीं क्लास तक की एक महीने की फीस करीब 1.70 लाख रुपये हैं. इसके बाद 8वीं से हाई स्कूल के लिए हर महीने 4.5 लाख रुपये की फीस देनी पड़ती है.

आराध्या बच्चन ज्यादातर अपनी मां ऐश्वर्या राय के संग ही स्पॉट की जाती हैं. वो अपनी मां के संग शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं.

आराध्या बच्चन ज्यादातर अपनी मां ऐश्वर्या राय के संग ही स्पॉट की जाती हैं. वो अपनी मां के संग शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं.

वहीं, अभिषेक बच्चन भी आराध्या की बेहतरीन परवरिश का पूरा श्रेय अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को ही देते हैं.

वहीं, अभिषेक बच्चन भी आराध्या की बेहतरीन परवरिश का पूरा श्रेय अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को ही देते हैं.

Published at : 17 Nov 2025 01:11 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: अजगर को कपड़े की तरह धोया, पीठ पर सर्फ डाल रगड़ा कपड़ा, हैरान कर देगा वायरल वीडियो

[ad_1]


Python Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. इस वीडियो में एक लड़का विशाल अजगर को ऐसे धो रहा है, जैसे वह कपड़े धो रहा हो और ऐसा करते हुए उसे जरा भी डर नहीं लग रहा है. वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है और साथ ही लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिरकार इस बेचारे अजगर का किससे पाला पड़ गया है.

पीठ पर सर्फ डाल रगड़ा कपड़ा

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़का अजगर को धोने में लगा है. व्यक्ति अजगर पर अच्छे से सर्फ लगाता है और उसे मलमल कर धोता है. वीडियो में देख सकते हैं कि अजगर कितना विशाल नजर आ रहा है, जिस तरह लड़का अजगर को धो रहा हो उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने किसी पालतू जानवर को नहला रहा हो.

उसे थोड़ा भी डर नहीं लग रहा है. अजगर बिल्कुल लड़के के करीब नजर आ रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी लड़का उसे नहलाने में लगा पड़ा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के तमाम कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

अजगर को दूल्हे की तरह तैयार कर रहा है- यूजर्स

कई यूजर्स तो इसे देखकर बहुत ही हैरान रह गए. एक यूजर्स ने लिखा कि सच में गजब इतने बड़े अजगर को ऐसे धो रहा है जैसे रोज का काम हो. हम तो सपने में भी इतना बड़ा अजगर देखकर डर जाए. वहीं कुछ ने कहा कि इतने बड़े अजगर को ऐसे धो रहा है, जैसे वह उसका बेटा है. वहीं कुछ ने कहा कि बड़े ही खतरनाक लोग है. कुछ ने तो मजाक में कहा कि दूल्हा सजधज कर तैयार हो रहा है. इस तरह के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं.


Starlink को टक्कर देने आ रहा है Amazon Leo, आपके लिए ये बड़ी बातें जानना हैं जरूरी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सैटेलाइट इंटरनेट देने वाली एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए अमेजन अपनी नई Amazon Leo सर्विस लेकर आ रही है. पहले इसे प्रोजेक्ट कुइपर के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर Amazon Leo कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एंटरप्राइजेज के लिए इसकी सर्विस इसी साल जबकि आम यूजर्स के लिए अगले साल शुरू हो जाएगी. अमेजन का कहना है कि वह हजारों सैटेलाइट की मदद से उन इलाकों में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाता. 

क्यों बदला गया नाम?

अमेजन का कहना है कि रिमोट इलाकों के अलावा बड़े शहरों में भी ऐसी जगहें होती हैं, जहां इंटरनेट कनेक्शन नहीं पहुंच पाता. इसलिए सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए इन इलाकों को कवर किया जाएगा. अमेजन ने सालों तक प्रोजेक्ट कुइपर के नाम से इस पर काम किया, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है. Amazon Leo नाम से पता चलता है कि यह सिस्टम लॉ अर्थ ऑरबिट (LEO) में प्लेस किए गए सैटेलाइट से चलेगा.

Amazon Leo कैसे काम करेगा?

ग्राउंड पर अमेजन के गेटवे एंटीना लगे होते हैं, जो सैटेलाइट के साथ डेटा एक्सचेंज करते हैं. इसके बाद कस्टमर अपने घर या ऑफिस पर छोटे एंटीना यूज करेंगे. स्पीड के आधार पर वे Leo Nano, Leo Pro और Leo Ultra को चुन सकेंगे. इनमें एडवांस्ड प्रोसेसर लगे होते हैं, जिससे ये सैटेलाइट से डायरेक्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं.

3,000 सैटेलाइट लॉन्च करेगी अमेजन

अमेजन की योजना स्पेस में 3,000 सैटेलाइट लॉन्च करने की है. ये सभी मिलकर काम करेंगे, जिससे कस्टमर्स को मजबूत और स्टेबल कनेक्टिविटी मिल सकेगी. इन सैटेलाइट को स्पेस में भेजने के लिए अमेजन ने SpaceX, Blue Origin, Arianespace और ULA के 80 रॉकेट लॉन्च बुक किए हैं. इस पूरे नेटवर्क को कंप्लीट होने में सालों का समय लगने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-

जापान में अनोखा मामला, असल रिलेशनशिप में मिला था धोखा, महिला ने ChatGPT बॉयफ्रेंड से कर ली शादी

[ad_2]

‘भारत किसी भी युद्ध के लिए तैयार…’, जनरल द्विवेदी ने PAK को दी सख्त चेतावनी, चीन पर क्या बोले

[ad_1]


देश के शीर्ष सैन्य कमांडरों और रणनीतिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में होने वाले चाणक्य डिफेंस डायलॉग से पहले जनरल द्विवेदी ने साफ कहा है कि भारत किसी भी परिस्थिति में लंबी लड़ाई के लिए तैयार है और दुश्मन चाहे पाकिस्तान हो या उसके समर्थित आतंकी, सेना हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखती है.

जनरल द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान चाहे जितना भी पर्दे के पीछे छिपकर आतंकवाद को बढ़ावा दे, भारतीय सेना उसकी हर हरकत पर नजर रखती है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में पिछले पांच सालों में आतंकवाद में भारी गिरावट आई है और 61% मारे गए आतंकवादी पाकिस्तानी थे, जो यह साबित करता है कि सीमा पार से आतंक भेजने की साजिश लगातार जारी है. उनके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से बदल रहे हैं और आज वहां के युवा भारत के साथ भविष्य देख रहे हैं.

जनरल द्विवेदी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र 

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, “यह तो सिर्फ ट्रेलर था. जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को सिखाया जाएगा कि एक जिम्मेदार देश अपने पड़ोसी के साथ कैसे बर्ताव करता है.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी भी प्रकार के न्यूक्लियर ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है और युद्ध चाहे चार महीने चले या चार साल, भारतीय सेना हर हाल में तैयार है.

लाल किला कार ब्लास्ट मामले में कही ये बड़ी बात

लाल किले पर हुए धमाके का संदर्भ लेते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि डिटरेंस काम कर रहा है. यदि आतंकियों की ओर से कोई बैरंग चिट्ठी भी आएगी तो सेना पता लगा लेगी कि वह कहां से आई है.

चीन के साथ भारत के संबंधों पर क्या बोले जनरल द्विवेदी?

चीन के साथ संबंधों पर उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्वी लद्दाख में तनाव घटने के बाद दोनों देश सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व के बीच बातचीत बढ़ने से जमीनी हालात में तेजी से सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, “डिप्लोमेसी और राजनीतिक दिशा जब साथ आती है, तो डिफेंस डिप्लोमेसी स्मार्ट पावर बन जाती है.”

मणिपुर हिंसा पर कही ये बात

मणिपुर हिंसा पर भी जनरल द्विवेदी ने अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि मणिपुर उनके लिए स्वर्ग जैसा है और वहां लगी राष्ट्रपति शासन के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वहां के समुदाय आपसी मतभेद हल करेंगे तो स्थिति और बेहतर होगी.

इसी तरह, म्यांमार से आए 43,000 शरणार्थियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उन्हें वापस भेजने की कोशिश कर रहा है और यदि उनमें से कोई आतंकी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो कड़ा कदम उठाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Saudi Arabia Bus Accident Live: मक्का से मदीना जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 42 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

[ad_2]

ठंड में कमरे में बैठे-बैठे हो सकती है विटामिन डी की कमी, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

[ad_1]


Vitamin D deficiency: ठंड का मौसम आ चुका है, चारों तरफ मौसम में ठंडापन का अहसास होने लगा है. लोग अपने घरों में दुबककर बैठ गए हैं. इस समय हमें हेल्थ रिलेटेड तमाम तरह की दिक्कत भी होती है. अधिकतर लोग, खासकर पहाड़ी इलाकों या स्मॉग से ढके उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को लगता है कि विटामिन D की कमी सिर्फ सर्दियों में इसलिए बढ़ती है क्योंकि धूप कम मिलती है. लेकिन भारत जैसा गर्म और धूप वाला देश पूरी तरह ऐसा नहीं है. केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार जैसे कई राज्यों में सर्दियों में भी अच्छी-खासी धूप रहती है. फिर भी लोग अक्सर पूछते हैं कि “धूप तो है, फिर विटामिन D कम क्यों हो रहा है?”.

असल वजह मौसम नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल है. घंटों ऑफिस में बंद रहना, घर से बाहर कम निकलना, धूप में न बैठना, और खानपान में विटामिन D की कमी. ये सब मिलकर शरीर में इसके स्तर को गिरा देते हैं. कम लोग जानते हैं कि विटामिन D का गिरा हुआ लेवल पर भी असर डालता है. मूड गिरना, थकान, चिड़चिड़ापन ये सब कई बार इसी कमी का नतीजा होता है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपको विटामिन D की कमी हो गई है, तो आपको अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए.

डाइट में क्या कर सकते हैं शामिल?

सर्दियों में जब शरीर का सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्सा ही खुला रहता है, दोपहर में करीब दो घंटे की धूप चाहिए होती है ताकि पर्याप्त विटामिन D बन सके. इसलिए सर्दी के मौसम में इसकी कमी और ज्यादा देखने को मिलती है. हार्वर्ड की एक स्टडी के अनुसार, नेचुरल रूप से विटामिन D पाने के लिए मछली और सी-फूड मददगार हैं, लेकिन 400 IU पाने के लिए लगभग 5 औंस सैल्मन, 7 औंस हैलिबट, 30 औंस कॉड या दो बड़े टिन टूना मछली खाने पड़ेंगे जो संभव नहीं है.

क्या सप्लिमेंट्स करते हैं मदद?

विटामिन D के सप्लिमेंट्स शरीर में इस कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं, बिना घंटों धूप में खड़े हुए या बड़ी मात्रा में सी-फूड खाएं. आजकल विटामिन D3 चोलकैल्सीफेरॉल ऐसे ओरल सॉल्यूशन में उपलब्ध है, जिन्हें निगलना आसान है और नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से ये शरीर में जल्दी अब्जॉर्ब भी होते हैं. ये शुगर-फ्री भी होते हैं, इसलिए डायबिटीज वाले लोग भी इन्हें सुरक्षित रूप से ले सकते हैं. ये सप्लिमेंट्स क्लिनिकली टेस्टेड होते हैं और शरीर को सही मात्रा में विटामिन D देते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो धूप या डाइट से पर्याप्त मात्रा नहीं ले पाते.

इसे भी पढ़ें: Leg Swelling: सूजे रहते हैं आपके पैर तो हो जाएं सावधान, कभी भी फेल हो सकते हैं शरीर के ये तीन अंग

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

उत्तर प्रदेश में अब स्कूल होंगे और भी मजेदार, बच्चों के लिए साल में 10 ‘बैगलेस डे’; खेल और एक्ट

[ad_1]


उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक ऐसा फैसला लिया है जिसे सुनकर बच्चे भी खुश हैं और माता-पिता भी राहत महसूस कर रहे हैं. पढ़ाई के बोझ को कम करने और सीखने को मजेदार बनाने के लिए राज्य सरकार ने अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए पूरे साल में 10 दिन ‘Bagless Days’ रखने का निर्णय लिया है. इन बैगलेस दिनों में बच्चे न तो भारी बैग लेकर आएंगे और न ही सिर्फ किताब-कॉपी वाली क्लासें होंगी. इसके बदले उन्हें खेल, गतिविधियां, प्रैक्टिकल सीख और क्रिएटिव कामों का बड़ा मौका मिलेगा.

लंबे समय से बच्चों और पैरेंट्स की यह शिकायत रही है कि स्कूल बैग का वजन बच्चों के शरीर और मानसिक तनाव दोनों पर असर डालता है. बच्चे किताबों के बोझ से दब जाते हैं और पढ़ाई उनके लिए एक बोझ बन जाती है. इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए बैगलेस डे को पूरे शैक्षणिक सत्र में लागू कर दिया है.

क्या है सरकार का मानना?

सरकार का मानना है कि बच्चे सिर्फ किताबों से नहीं, अनुभव से ज्यादा सीखते हैं. खेल, ग्राउंड एक्टिविटी और आउटडोर लर्निंग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती है. बच्चे अपनी रुचि और प्रतिभा को गतिविधियों के दौरान बेहतर समझते हैं. मजे के साथ पढ़ाई करने से बच्चों में डर नहीं, बल्कि सीखने की खुशी बढ़ती है.

क्या-क्या होगा बैगलेस दिनों में?

बैगलेस डे कोई छुट्टी नहीं है. बल्कि यह एक ऐसा दिन होगा जब स्कूल पढ़ाई को एक नए रूप में बच्चों के सामने पेश करेगा. बच्चों के लिए कई मजेदार और सीख देने वाली गतिविधियां रखी जाएंगी जिनमें खेल-कूद और ग्राउंड एक्टिविटी, बच्चे मैदान में तरह-तरह के खेल खेलेंगे. रनिंग, टीम गेम, छोटे-छोटे ग्रुप टास्क और स्पोर्ट्स एक्टिविटी उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम वर्क भी सिखाएंगी. बच्चों को अपनी बात सामने रखने और सोच को तेज बनाने के लिए भाषण, वाद-विवाद और जनरल नॉलेज क्विज़ कराई जाएंगी. इससे बच्चों की बोलने की कला और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

इसके अलावा कभी-कभी क्लासरूम से बाहर ले जाकर पिकनिक या किसी खास जगह की विज़िट कराई जाएगी ताकि बच्चे चीजों को देख कर, समझ कर सीख सकें. क्रिएटिव एक्टिविटी जैसे ड्राइंग, पेंटिंग, म्यूजिक, डांस और छोटे-छोटे थिएटर एक्ट बच्चों की कल्पनाशीलता को बढ़ाएंगे. किताबों से बाहर निकलकर बच्चे छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाएंगे. इससे वह चीजों को खुद करके समझेंगे.

कैसे बदल जाएगी बच्चों की पढ़ाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: बीवी को बाइक पर बिठा किया स्टंट, लोग बोले- भौजी गिर गईं तो हमार हो जाएंगी समझ लो

[ad_1]


Bike Stunt Viral Video: अगर आप बहुत परेशान हैं तो आपको सोशल मीडिया यूज करना चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर आपको लोगों की तरह-तरह की अजीब हरकतों के वीडियोज देखने को मिलेंगे, जिसके चलते आपकी सारी परेशानी कुछ देर के लिए छू-मंतर हो जाती है. खासकर इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करते समय कई ऐसी वीडियोज देखने को मिलती हैं, जिसमें कई लोग हवाबाजी करते नजर आते हैं. कुछ ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़का बाइक को कुछ अलग ही तरीके से चला रहा है और उसकी बाइक के पीछे एक महिला भी बैठी नजर आ रही है.

पीछे बैठी महिला को देख हीरोपंती दिखाने लगा शख्स

वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि लड़का बाइक चला रहा है और पीछे महिला बैठी हुई है. लेकिन लड़का बाइक कुछ अलग ही स्टाइल में चला रहा है, जो उसके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का एक तरफ ही दोनों पैर करके बाइक चला रहा है. लड़के ने एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रखा हुआ है, मानो घर के सोफे पर बैठा हुआ है और उसके पीछे बैठी महिला बड़े आराम से बिना किसी डर के बैठी हुई है.


लड़के ने बाइक के हैंडल को भी एक ही तरफ से पकड़ा हुआ है. वीडियो में पीछे से एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जो लड़के की इस हरकत का वीडियो बना रही होती है. वह लड़के से कहती है कि तुम ऐसे ही बाइक चलाते हो? जिस पर लड़का कहता है कि हां. महिला कहती है कि कहीं गिरा न दो. 

बाइक चलते हुए करने लगा महिला से बातचीत

वीडियो में देख सकते हैं कि कई बार बाइक का बैलेंस भी बिगड़ता है, लेकिन उसके बावजूद भी लड़का उसी तरह से बाइक चलाता है और साथ ही पीछे बैठी महिला से वह बात भी करता है. ऐसा लग रहा है जैसे महिला को देखकर लड़का हीरोपंती दिखा रहा है.

इस वीडयो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और साथ ही वीडियो पर कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ”भौजी गिर गईं तो हमार हो जाएंगी समझ लो ” दूसरे ने लिखा, ”बंदा सही से भी बाइक चला सकता था, लेकिन इसकी हवाबाजी तो देखो.” वहीं कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों पर एक्शन लेना चाहिए.


भारत की हार पर मचा बवाल, पूर्व दिग्गज ने कोच गंभीर पर साधा निशाना, बोले- ‘तुम हारने लायक ही हो’

[ad_1]


IND vs SA Test: ईडन गार्डन्स में खेले गए भारत–दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 30 रन से मिली हार ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. घरेलू पिच पर मिली इस शर्मनाक हार के बाद न सिर्फ फैन्स, बल्कि दिग्गज क्रिकेटर भी टीम इंडिया की जमकर आलोचना कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो कोच गौतम गंभीर की बातों पर सीधा तीर चलाते हुए कहा, “ऐसी पिच बनाओगे, तो हारने के ही लायक हो.”

वॉन का तीखा हमला, ‘हारने लायक हो’

भारत की दूसरी पारी 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 पर ढेर हो गई. इसके बाद माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसी पिच तैयार करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस के खिलाफ हारने के लायक ही हो. दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत.”

वॉन लंबे समय से भारतीय पिचों की आलोचना करते आए हैं, लेकिन इस मैच के बाद उनका गुस्सा और तेज हो गया. मैच में गेंद टेनिस-बॉल की तरह उछल रही थी, विकेट असमान उछाल दे रही थी और दूसरे ही दिन गेंद 90 डिग्री घूम रही थी.

गौतम गंभीर का पलटवार

मैच खत्म होने के बाद कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि वह पिच पर उंगली नहीं उठाएंगे. गंभीर बोले, “हमने जैसी पिच मांगी थी, वैसी ही मिली. अगर हम टर्निंग पिच पर नहीं खेलेंगे तो हारना तय है. पिच को दोष देने से कुछ नहीं होगा.”

उनके अनुसार, क्यूरेटर ने बिलकुल वैसी ही विकेट तैयार की जैसा टीम मैनेजमेंट चाहता था. गंभीर का मानना है कि टीम ने हालात के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं की और इसी वजह से मैच हाथ से निकल गया. 

मैच कैसे पलटा?

पहले दिन साउथ अफ्रीका सिर्फ 159 रन पर आउट हो गई थी. भारत ने 30 रनों की मामूली बढ़त भी ले ली. इसके बाद लगा कि मैच भारत की मुट्ठी में है, लेकिन दूसरी पारी में तेंबा बावुमा के 50 रन और भारत की कमजोर बल्लेबाजी ने पूरी तस्वीर बदल दी. 

भारत के सामने 124 रन का आसान लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 93 पर ढेर हो गई. वाशिंगटन सुंदर ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली. अक्षर पटेल ने भी 26 रनों का योगदान दिया. वहीं बाकी भारतीय बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नही छू पाए. शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी नही कर सके. उसके बाद टीम की कमर पूरी तरह टूट गई.

हार्मर का कहर

दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट झटके. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और मैच एकतरफा कर दिया. 

[ad_2]