‘फैसले पर सवाल की गुंजाइश नहीं, जिसने उसे शरण…’, शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर जमात-ए-इस्ला

[ad_1]


बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी ने भारत से अपील की है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजे. हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं. इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल द्वारा उन्हें मौत की सजा सुनाए जाने के बाद जमात ने यह मांग दोहराई है.

‘अच्छा पड़ोसी होने का सबूत दे भारत’- जमात
जमात-ए-इस्लामी के सेक्रेटरी जनरल मिया गोलाम पोरवार ने ढाका के मोघबाजार स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर भारत खुद को ‘अच्छा पड़ोसी’ और ‘मित्र देश’ मानता है, तो उसका पहला दायित्व है कि वह हसीना को बांग्लादेश वापस भेजे. उन्होंने कहा, ‘जो देश एक भगोड़ी मौत की सजा पाए आरोपी को शरण देता है, वह दरअसल अपराधी के पक्ष में खड़ा होता है. हम मांग करते हैं कि उन्हें तुरंत वापस किया जाए.’

‘ट्रायल पारदर्शी और निष्पक्ष था’- जमात
फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पोरवार ने कहा कि इस मुकदमे पर सवाल उठाने की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने दावा किया कि पूरा ट्रायल ‘पारदर्शी, निष्पक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानकों’ के अनुसार हुआ है.

शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा
बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के साथ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का पतन शुरू हुआ और उन्हें 5 अगस्त, 2024 को देश छोड़ना पड़ा. इसके बाद घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हुई, जिसके तहत अंततः सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-बांग्लादेश (आईसीटी-बांग्लादेश) ने उन्हें दोषी ठहराया और उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई.  

आईसीटी ने शेख हसीना को बताया मुख्य साजिशकर्ता
महीनों तक चले मुकदमे के बाद अपने फैसले में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने 78 वर्षीय अवामी लीग नेता को हिंसक दमन का ‘मास्टरमाइंड और प्रमुख सूत्रधार’ बताया, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी. पिछले वर्ष पांच अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण बांग्लादेश से भागने के बाद से हसीना भारत में रह रही हैं. इससे पहले अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था.

अपनी प्रतिक्रिया में हसीना ने कहा कि यह फैसला एक ‘गैरअधिकृत न्यायाधिकरण द्वारा दिया गया है, जिसकी स्थापना और अध्यक्षता एक अनिर्वाचित सरकार द्वारा की गई है, जिसके पास कोई लोकतांत्रिक जनादेश नहीं है.’ 

[ad_2]

BSNL का धमाका! छात्रों के लिए आ गया नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 100GB डेटा, जानिए

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

BSNL Student Special Plan: सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने छात्रों के लिए एक खास मोबाइल प्लान पेश किया है जिसे चिल्ड्रन डे के मौके पर लॉन्च किया गया. BSNL के CMD ए. रॉबर्ट जे. रवी के अनुसार कंपनी छात्रों और महिलाओं के लिए विशेष प्लान लाने की योजना पर काम कर रही है और यह स्टूडेंट स्पेशल प्लान उसी दिशा में उठाया गया पहला कदम है.

क्या है BSNL का Student Special Plan?

यह नया प्लान एक लिमिटेड-पीरियड ऑफर है, जो खास तौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. करीब 8.96 रुपये प्रतिदिन यानी 251 रुपये के रिचार्ज में यूज़र्स को कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं.

कीमत: 251 रुपये

वैधता: 14 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध

बेनिफिट्स

  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 100GB हाई-स्पीड डेटा
  • रोज 100 SMS

पात्रता: यह ऑफर सभी BSNL ग्राहकों के लिए उपलब्ध है सिर्फ नए यूज़र्स तक सीमित नहीं.

इस प्लान को लेने के लिए ग्राहक नजदीकी BSNL CSC सेंटर पर जा सकते हैं 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं या bsnl.co.in पर विज़िट कर सकते हैं.

देश में बना 4G नेटवर्क का अनुभव

BSNL प्रमुख रवी के मुताबिक, यह प्लान ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब कंपनी पूरे देश में अपना स्वदेशी 4G नेटवर्क स्थापित कर रही है. उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का पांचवां देश है जिसने खुद की 4G टेक्नोलॉजी विकसित की है और BSNL लंबे समय से इसके विकास व तैनाती में लगी है.

रवी का कहना है कि यह डेटा-समृद्ध प्लान छात्रों को ‘मेक इन इंडिया’ 4G नेटवर्क का बेहतरीन अनुभव देगा. 100GB डेटा के साथ पूरा 28 दिनों तक नए नेटवर्क की गुणवत्ता को टेस्ट करने का मौका मिलेगा.

Airtel का 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए खास तौर पर बनाया गया है जो रोज़ाना अच्छी डेटा स्पीड के साथ मनोरंजन का पूरा मजा लेना चाहते हैं. इस प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है जिसकी वैधता 28 दिनों तक रहती है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS की सुविधा भी शामिल है. अगर आप 5G कवरेज वाले इलाके में रहते हैं और आपके पास 5G फोन है तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है जिससे इंटरनेट स्पीड और भी तेज़ हो जाती है.

प्लान में Airtel Xstream Play Premium की सुविधा दी गई है जिससे 22 से ज्यादा OTT ऐप्स तक पहुंच मिलती है. इसके अलावा 6 महीने तक Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है जो संगीत प्रेमियों के लिए बड़े बोनस जैसा है.

यह भी पढ़ें:

बार-बार आने वाली स्पैम कॉल्स से परेशान? एंड्रॉयड और iPhone पर ऐसे करें तुरंत ब्लॉक, मिनटों में मिलेगी राहत



[ad_2]

बिहार बोर्ड ने आउट किया डमी एडमिट कार्ड, गलती दुरुस्त करने का सही मौका

[ad_1]


बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दोनों कक्षाओं के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी नवंबर में ही डमी एडमिट कार्ड लेकर आया है, ताकि छात्र समय रहते अपनी सभी जानकारी की जांच कर सकें. छात्र अपना डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और अगर उसमें कोई गलती मिलती है, तो उसे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से ठीक करवाने का मौका भी दिया गया है.

बोर्ड ने बताया कि डमी एडमिट कार्ड का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि असली एडमिट कार्ड जारी होने से पहले हर विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी बिल्कुल सही हो. कई बार नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम या विषय में गलती रह जाती है, जिसका पता परीक्षा के समय चलता है और छात्र परेशान हो जाते हैं. इसी वजह से बिहार बोर्ड पहले ही डमी एडमिट कार्ड जारी करता है, ताकि सभी त्रुटियां समय रहते सुधारी जा सकें.

ये होंगी जरूरी डिटेल्स

डमी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, स्कूल या कॉलेज का कोड, विषय, रजिस्ट्रेशन संख्या और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं. यह एडमिट कार्ड अस्थाई होता है, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है. यदि किसी भी जानकारी में गलती लगती है, तो छात्र को तुरंत अपने प्रधानाचार्य से संपर्क करना चाहिए. सुधार केवल स्कूल के माध्यम से ही बोर्ड की प्रणाली में अपडेट किए जाते हैं.

ऐसे करें डाउनलोड

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है. इसके लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “Student Dummy Admit Card 2026” का विकल्प मिलेगा. उस पर क्लिक करने के बाद छात्र को अपना कॉलेज कोड, नाम, पिता का नाम, फैकल्टी और जन्मतिथि दर्ज करनी होती है. जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देता है, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लेना चाहिए. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड को एक बार नहीं बल्कि कई बार ध्यान से पढ़ें, ताकि किसी भी गलती पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें – नाबार्ड फाइनेंसियल सर्विसेज में नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मछली पकड़ने के लिए दीदी ने फेंका जाल तभी सामने आ गया मगरमच्छ! दरिंदे को देख निकल गई चीखें

[ad_1]


कभी कभी लापरवाहियां इतनी भारी पड़ जाती हैं कि लोगों की जान पर बन आती है. खासकर पानी में अगर आप खड़े हो तो इस बात का ध्यान रखना ही पड़ता है कि कोई जलीय जीव आपके इर्द गिर्द न आ जाए. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को डरा दिया है तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में एक महिला पानी में लापरवाही से खड़े होकर मछली का जाल फेंकती दिखाई दे रही है. लेकिन इसके अगले ही पल उसके साथ जो होता है उसने लोगों को हैरान कर दिया है.

पानी में मछली पकड़ते वक्त महिला के सामने आया मगरमच्छ

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला तालाब में खड़ी है और उसकी पूरी तैयारी तालाब में तैर रही मछलियों को पकड़ने की है. महिला हाथ में जाल लेती है और उसे फैलाकर जैसे ही पानी में फेंकती है वैसे ही उसके साथ कांड हो जाता है. पानी में बेफिक्र होकर महिला जैसे ही जाल फेंकती है वैसे ही तालाब के पानी में महिला के पास ही छिपा आदमखोर दरिंदा यानी मगरमच्छ अपना मुंह बाहर निकाल लेता है और फिर जो होता है उसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और डर भी रहे हैं.


महिला की निकली चीखें, फिर भागती आई नजर

जैसे ही मगरमच्छ अपना मुंह पानी से बाहर निकालता है महिला की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है और वो बगैर इधर उधर देखे चीखते हुए पानी से बाहर भागती है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मगरमच्छ महिला के एक दम करीब आ जाता है लेकिन वक्त रहते महिला वहां से भाग लेती है जिससे बड़ा हादसा टल जाता है जैसा की सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए दीदी के मजे

वीडियो को memes_king_161 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आज तो दीदी बच गई वरना राम नाम सत्य हो जाता. एक और यूजर ने लिखा…आज मगरमच्छ का मूड नहीं था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जब शिकारी खुद अपने शिकार में फंस जाए तो ऐसा ही होता है.


19 नवंबर को पुत्र शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, चमक सकता है इन राशियों का भाग्य

[ad_1]

Surya Nakshatra Gochar 2025: 19 नवंबर को पुत्र शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, चमक सकता है इन राशियों का भाग्य

[ad_2]

तेज प्रताप भईया सुदर्शन चक्र चलाएंगे,रोहिणी आचार्य कांड पर भड़का तेजू भईया का फैन; वीडियो वायरल

[ad_1]


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली बड़ी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर हालात सामान्य नहीं हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी रोहिणी आचार्य के हालिया बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों ने साफ संकेत दे दिया है कि वे परिवार से खुद को अलग रखने की तैयारी में हैं. उनकी इस दूरी से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अब सवाल उठ रहा है कि राजद और लालू परिवार के सामने खड़ा यह अंदरूनी संकट आगे पार्टी को किस दिशा में ले जाएगा, इसका अंदाज फिलहाल किसी को नहीं है.

लेकिन सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहुत गुस्से में नजर आ रहा है और कह रहा है कि अब तेज प्रताप भईया का सुदर्शन चक्र चलेगा. आइए वीडियो देखें.

 

करारा तमाचा मारा जाएगा

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है, जा रे बेशर्म संजय, हरियाणा वालों की इतनी हिम्मत हो गई कि तुम लोग रोहिणी दीदी पर चप्पल उठाने का काम किया. वक्त आएगा करारा तमाचा मारा जाएगा, बिहार का यादव तुमको यहां से खदेड़कर भगा देगा. अब तो तेजस्वी यादव के कहने से भी कुछ नहीं होगा. अब पानी सिर के ऊपर बह गया है, बिहार की बेटी रोहिणी आचार्य रोती हुई गई है. रोहिणी दीदी तेज प्रताप भैया की बहन हैं. 

तेज प्रताप भैया का सुदर्शन चक्र चलेगा

इस फैन ने आगे कहा, तेज प्रताप भैया सुदर्शन चक्र चलाकर संजय यादव का राजनीतिक वध करेंगे. लालू की के परिवार को इन लोगों ने बदनाम किया है, ये रमीज कौन है? ये संजय यादव सब चिंदी चोर हैं. इन्होंने मिलकर तेजस्वी यादव को बर्बाद करके रख दिया है. ये सब सड़े हुए आलू हैं, इनको उठाकर फेंक देना चाहिए. ये सब बहरूपिया हैं, इनको खंड-खंड कर देना चाहिए. रोहिणी दीदी रोते हुए एयरपोर्ट से निकली हैं, इन बेशर्म लोगों को जरा भी शर्म है?  

यह भी पढ़ें: Video: बच्चों के लिए पके चावलों में पैर डालकर सोया चौकीदार, तेलंगाना मचा बवाल… देखें वीडियो


IPL 2026 से पहले RCB में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल, कांतारा मूवी से जुड़ जाएगा नाता? जानिए कैसे

[ad_1]


आईपीएल के 19वें संस्करण के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले मौजूदा चैंपियन आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार कांतारा मूवी के निर्माताओं ने आरसीबी को खरीदने में रूचि दिखाई है. होमबेल फिल्म्स ने कांतारा के आलावा KGF और Salaar जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज को बनाया है. आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर अभी होमबेल और डियागो इंडिया के बीच बातचीत चल रही है. बता दें कि आरसीबी के मालिकाना हक वाली मौजूदा कंपनी डियागो इंडिया है.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन दोनों कंपनी के बीच डील IPL 2026 से पहले फाइनल भी हो सकती है. ये खबर ऐसे समय आई जब आरसीबी को खरीदने में कई बड़ी कंपनियों और बिजनेसमैन के दिलचस्पी दिखाने की बात सामने आई. हालांकि अभी ये नहीं पता लग पाया है कि आरसीबी को खरीदने के लिए अभी डियागो इंडिया से किन-किन लोगों ने बातचीत की है.

आरसीबी और होमबेल कर चुके हैं साथ काम

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं. होमबेल फिल्म्स 2023 से आरसीबी की ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर है. कंपनी ने टीम के लिए बहुत  एंगेजमेंट कैंपेन चलाए, क्रिएटिव प्रोमोज और सिनेमैटिक मैच टीजर्स तैयार किए हैं. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदना चाहती है.

अडानी से लेकर कामत दिखा रहे हैं दिलचस्पी

रिपोर्ट है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हिस्सेदारी खरदीने के लिए गौतम अडानी, देवयानी इंटरनेशनल, जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला ने भी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि ये नहीं पता चला कि आधिकारिक रूप से आरसीबी को किसने प्रपोजल भेजा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी संस्करण (IPL 2026) में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर खेलने उतरेगी. टीम ने पिछले संस्करण में 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. चैंपियन बनने के बाद डियागो इंडिया ने टीम की वैल्यू करीब 17,000 करोड़ रुपये आंकते हुए एलान किया था कि वह टीम में हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

IPL 2026 के लिए RCB की रिटेंशन लिस्ट

15 नवंबर को सभी 10 टीमों के साथ आरसीबी की भी रिटेंशन लिस्ट जारी हुई. फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिल साल्ट, स्वप्निल सिंह, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जैकब बेथल, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषार, रसिक सलाम, सुयश शर्मा और अभिनन्दन शर्मा को रिटेन किया है.

[ad_2]

Motivational Quotes: सफल होना चाहते हैं, तो गाठ बांध लें रवींद्रनाथ टैगोर की ये बातें

[ad_1]

रवींद्रनाथ टैगोर एक कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और चित्रकार थे, जिन्हें 'गुरुदेव' के नाम से भी जाना जाता था. रवींद्रनाथ टैगोर के मोटिवेशनल विचार जीवन में सफलता दिलाने का मार्ग दिखाते हैं, तो ऐसे में अगर सफल होना चाहते हैं तो गाठ बांध ले रवींद्रनाथ टैगोर की ये बातें.

रवींद्रनाथ टैगोर एक कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और चित्रकार थे, जिन्हें ‘गुरुदेव’ के नाम से भी जाना जाता था. रवींद्रनाथ टैगोर के मोटिवेशनल विचार जीवन में सफलता दिलाने का मार्ग दिखाते हैं, तो ऐसे में अगर सफल होना चाहते हैं तो गाठ बांध ले रवींद्रनाथ टैगोर की ये बातें.

टैगोर कहते हैं,

टैगोर कहते हैं, “आप केवल खड़े होकर पानी को घूरते रहने से समुद्र पार नहीं कर सकते”. इसका अर्थ है कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ सोचने से आगे बढ़कर काम करना होगा और डर पर काबू पाना होगा.

अपनी सभी गलतियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि उनसे सीखें और आगे ऐसा न हो इसके लिए कदम उठाएं. टैगोर ने कहा है,

अपनी सभी गलतियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि उनसे सीखें और आगे ऐसा न हो इसके लिए कदम उठाएं. टैगोर ने कहा है, “यदि आप सभी त्रुटियों के लिए दरवाजा बंद कर देंगे, तो सत्य भी बाहर हो जाएगा”.

समस्याओं से बचने की प्रार्थना करने के बजाय, उनका सामना करने के लिए साहस और हिम्मत की प्रार्थना करें. टैगोर के अनुसार,

समस्याओं से बचने की प्रार्थना करने के बजाय, उनका सामना करने के लिए साहस और हिम्मत की प्रार्थना करें. टैगोर के अनुसार, “हमें जीवन की चुनौतियों से बचने की प्रार्थना नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनका निडर होकर सामना करने की हिम्मत मिले, इसकी प्रार्थना करनी चाहिए”.

टैगोर ने शिक्षा को केवल जानकारी देने के बजाय जीवन को एक नया आयाम देने वाला माना है. उनका मानना था कि शिक्षा से व्यक्ति की रचनात्मकता और क्षमता का विकास होता है.  शिक्षा और मेहनत ही सफलता की कुंजी है.

टैगोर ने शिक्षा को केवल जानकारी देने के बजाय जीवन को एक नया आयाम देने वाला माना है. उनका मानना था कि शिक्षा से व्यक्ति की रचनात्मकता और क्षमता का विकास होता है. शिक्षा और मेहनत ही सफलता की कुंजी है.

टैगोर के अनुसार, महानता और विनम्रता का गहरा संबंध है. जब कोई व्यक्ति विनम्र होता है, तो वह अपनी उपलब्धियों और ज्ञान के प्रति अति आत्म-संतुष्ट नहीं होता है, बल्कि वह हमेशा सीखने और बढ़ने के लिए तैयार रहता है.

टैगोर के अनुसार, महानता और विनम्रता का गहरा संबंध है. जब कोई व्यक्ति विनम्र होता है, तो वह अपनी उपलब्धियों और ज्ञान के प्रति अति आत्म-संतुष्ट नहीं होता है, बल्कि वह हमेशा सीखने और बढ़ने के लिए तैयार रहता है.

Published at : 17 Nov 2025 05:00 PM (IST)

धर्म फोटो गैलरी

[ad_2]

US से ट्रेड डील की उम्मीद के बीच 388 अंक चढ़कर बंद सेंसेक्स, जानें कल कैसा रहेगा बाजार का हाल

[ad_1]


Stock Market News: अमेरिका के साथ ट्रेड समझौते की उम्मीदों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388 अंकों की बढ़त यानी 0.46 प्रतिशत उछलकर 84,950.95 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 103.40 अंक यानी 0.4 प्रतिशत चढ़कर 26,013.45 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ.

इन स्टॉक्स में तेजी

जिन शेयर में सोमवार को तेजी देखी गई, उनमें एटरनल 1.94 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.34 प्रतिशत, कोटक महिन्द्रा बैंक 1.26 प्रतिशत, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा एंडवांस 1.11 प्रतिशत और टेक महिन्द्र के शेयर 1.06 प्रतिशत ऊपर चढ़े. इन स्टॉक्स में तेजी ने बाजार को रुझान को बरकरार रखने में मदद की.

जबकि, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के स्टॉक्स 4.83 प्रतिशत लुढ़क गया. वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट 0.70 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.67 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 0.57 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.43 प्रतिशत तक नीचे गिर गए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में साकारात्मक रुझान बना हुआ है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत की ट्रेड डील के ऊपर इस समय निवेशक की पैनी नजर बनी हुई है. इसके अलावा, मिडकैप कंपनियों के मजबूत दूसरी तिमाही नतीजों ने भी बाजार में मजबूती लाने का काम किया है. इससे निवेशकों की विश्वास बहाली हुई है.

ये भी पढ़ें: स्कैमर्स की चाल: स्कीन केयर के विज्ञापन से क्रिप्टो स्कीम तक… डीपफेक सेलिब्रिटी की टॉप लिस्ट में शाहरुख समेत ये नाम

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

[ad_2]

Elon Musk का चौंकाने वाला दावा! ये रोबोट बदल देगा इंसानों की दुनिया, जानिए क्यों इसके लॉन्च से

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Elon Musk Optimus Robot: एलन मस्क हमेशा से भविष्य की तकनीकों के बड़े सपने दिखाते आए हैं लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा, वह किसी साइ-फाई फिल्म की कहानी जैसा लगता है. हाल ही में Tesla की शेयरहोल्डर मीटिंग में मस्क ने दावा किया कि आने वाले समय में इंसान अपनी सोच, यादें और व्यक्तित्व को Tesla के ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus में अपलोड कर सकेंगे. मस्क के मुताबिक मानव चेतना का डिजिटल वर्ज़न तैयार करके उसे रोबोटिक शरीर में ट्रांसफर करने की तकनीक अगले 20 साल में संभव हो सकती है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी Optimus में इंसानी दिमाग अपलोड किया जा सकेगा तो उन्होंने साफ कहा यह तुरंत नहीं होगा लेकिन भविष्य में Neuralink जैसी तकनीकों के ज़रिए यह संभव बन सकती है. मस्क का मानना है कि किसी व्यक्ति के दिमाग का एक डिजिटल माइंड स्नैपशॉट लेकर उसे Optimus में डालना विज्ञान की पहुंच से बहुत दूर नहीं है.

Optimus क्या है?

Tesla का Optimus ह्यूमनॉइड 2021 में दुनिया के सामने आया था. इसे इंसानों के दोहराए जाने वाले, थकाऊ या खतरनाक कामों को करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 8 इंच, वजन करीब 56 किलो है और यह आसानी से चलने, सामान उठाने और साधारण रोज़मर्रा के काम करने में सक्षम है.

Optimus का दिमाग Tesla की AI सिस्टम से चलता है वही सिस्टम जो कंपनी की सेल्फ-ड्राइविंग कार्स को शक्ति देता है. Tesla धीरे-धीरे इसे इंडस्ट्रियल वर्कर से लेकर घर में मदद करने वाले असिस्टेंट के तौर पर विकसित करना चाहता है.

लेकिन मस्क का हालिया बयान इसके दायरे को और आगे ले जाता है. उनका कहना है कि Neuralink की मदद से इंसान का मानसिक डेटा रोबोट में डालना एक दिन संभव हो जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह सटीक कॉपी नहीं होगी, बल्कि इंसान के दिमाग का एक नज़दीकी डिजिटल संस्करण होगा. मस्क ने एक दिलचस्प बात भी जोड़ी पांच साल पहले आप जैसे थे आज वैसे नहीं हैं. सोच और व्यक्तित्व लगातार बदलते रहते हैं. उनके इस बयान ने बहुतों के मन में डिजिटल अमरता (Digital Immortality) का विचार जगा दिया.

गरीबी खत्म करने का दावा

मस्क ने सिर्फ दिमाग अपलोडिंग की बात नहीं की, बल्कि यह भी कहा कि Optimus वैश्विक गरीबी खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है. उनके मुताबिक जब रोबोट दुनिया के ज्यादातर शारीरिक और दोहराए जाने वाले काम कर सकेंगे तो इंसान रचनात्मकता, शिक्षा, शोध और नवाचार पर ध्यान दे पाएंगे.

Tesla की योजना है कि लंबे समय में Optimus को इतना किफायती बनाया जाए कि हर घर में एक रोबोट हो सके. मस्क का दावा है कि यह प्रोजेक्ट Tesla की कारों से भी बड़ा और प्रभावशाली साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

लाल किले ब्लास्ट की जांच में Threema ऐप का कनेक्शन, जानिए क्या है यह स्विस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और भारत में क्यों है बैन

[ad_2]