‘खरीद डालो’… 108 रुपये तक पहुंच सकता है इस शेयर का भाव, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाह

[ad_1]


GMR Airports Infrastructure Limited: जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (GMR Airports Infrastructure Limited) के शेयर ने शुक्रवार को बाजार में अच्छा कारोबार किया और अपने 52- हफ्ते के हाई लेवल 99.19 को टच कर लिया. जबकि इसके 52-वीक का लो लेवल 67.75 रुपये है.

शुक्रवार को जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर मामूली बढ़त के साथ 95.65 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने एक महीने में 6.11 परसेंट, एक साल में  22.64 परसेंट, तीन साल में 158.57 परसेंट और पांच सालों में 292.9 परसेंट का रिटर्न दिया है. इसी के साथ ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. 

कितना बढ़ाया टारगेट प्राइस

जेफरीज ने अनुमान लगाया है कि जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की कीमत 108 रुपये प्रति शेयर तक जा सकती है, जो शुक्रवार को इसकी क्लोजिंग से 13 परसेंट ज्यादा है. हाल ही में कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने यह अनुमान लगाया है. 

दूसरी तिमाही के नतीजे

कारोबारी साल 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएमआर एयरपोर्ट का घाटा 2024 की सितंबर तिमाही के 280.40 करोड़ रुपये से कम होकर इस बार 37.09 करोड़ रुपये पर सिमट कर रह गया है. वही, 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 47.1 परसेंट बढ़कर 3,669.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA भी बढ़कर 1,531 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के 962 करोड़ रुपये के मुकाबले 59.15 परसेंट ज्यादा है. 

क्या करती है कंपनी? 

जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि GMR Airports हवाई अड्डे का कारोबार संभालती है, जिसमें मेनटेनेंस से लेकर ऑपरेशन तक का काम शामिल है. इसके अलावा, कंपनी का कारोबार बिजली उत्पादन, कोयला खनन, हाईवे के विकास और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के विकास, रखरखाव और संचालन में फैला हुआ है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

30 नवंबर से बंद होने जा रही है SBI की यह सर्विस, ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

[ad_2]

कप्तान शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत; ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_1]


भारतीय कप्तान शुभमन गिल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, इससे उनकी पहले टेस्ट में वापसी और दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है. कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

शुभमन गिल भारतीय पारी के 35वें ओवर में बैटिंग करने आए थे. साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाते समय उनकी गर्दन में खिंचाव आ गया था. कुछ देर मैदान पर उनकी जांच हुई, लेकिन वो 4 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार गिल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके गले पर पट्टा बंधा हुआ था. एक अन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गिल को वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था और रातभर डॉक्टरों की निगरानी में ही रह सकते हैं.

गिल के मैदान से बाहर जाने के बाद BCCI ने अपडेट देकर बताया था कि उन्हें गर्दन में खिंचाव की समस्या है. दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि शुभमन गिल को यह समस्या मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले ही होने लगी थी.

शुभमन गिल के लिए पिछले कुछ हफ्ते बहुत व्यस्त रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टूर समाप्त होने से अगले ही दिन वो कोलकाता आ गए थे. बीते मंगलवार उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया था. मोर्ने मोर्केल ने भी इसी बात पर जोर दिया कि गिल अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं, इसलिए हो सकता है कि गलत करवट से सोने के कारण ऐसा हुआ हो.

बता दें कि कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Remaining Purse: KKR सबसे मालदार टीम, MI के पास 3 करोड़ भी नहीं, देखें किसके पर्स में कितना पैसा बचा

[ad_2]

ट्रंप ने तैनात किए 15000 सैनिक, वेनेजुएला पर कभी भी हो सकता है हमला, जानें क्यों चिढ़ा अमेरिका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टकराव की खबरें शुरू से ही आती रही हैं. इसी बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि उन्होंने इस हफ्ते कई हाई लेवल की ब्रीफिंग और क्षेत्र में अमेरिका के बढ़ते शक्ति प्रदर्शन के बाद अब वेनेज़ुएला में कार्रवाई का मन बना लिया है. सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने इस हफ्ते ट्रंप को वेनेज़ुएला में सैन्य अभियानों के विकल्पों के बारे में जानकारी दी है, जिसका मकसद निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाना होगा. 

सीएनएन के मुताबिक अमेरिकी सेना ने पेंटागन की तरफ से नाम दिए गए ऑपरेशन सदर्न स्पीयर अभियान के तहत एक दर्जन से ज्यादा युद्धपोतों और 15,000 सैनिकों को कैरेबियन क्षेत्र में तैनात कर दिया है. वो हमला करने के लिए आखिरी आदेश का इंतजार कर रहे हैं. ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि वो प्रवासियों और नशीली दवाओं के फ्लो को कम करने के अपने प्रयासों और सत्ता परिवर्तन की संभावना के करीब पहुंच रहे हैं.

मैंने अपना मन बना लिया है- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना मन बना लिया है. मैं आपको यह नहीं बता सकता कि यह क्या होगा, लेकिन मैंने कुछ हद तक मन बना लिया है. सीएनएन के मुताबिक रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन सहित एक छोटे अधिकारियों के समूह ने बुधवार को राष्ट्रपति को वेनेजुएला पर हमला करने को लेकर जानकारी दी है. 

अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य टॉप अधिकारियों ने गुरुवार को सिचुएशन रूम में ट्रंप से मुलाकात की थी. सीएनएन के मुताबिक इन बैठकों में वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों, सरकारी प्रतिष्ठानों और ड्रग तस्करी मार्गों पर एयरस्ट्राइक से लेकर सीधे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को निशाना बनाने जैसे कठोर विकल्प भी शामिल हैं. 

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट की कैरेबियन में तैनाती
सीएनएन के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर. फोर्ड को कैरेबियन में भेज दिया गया है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है. उसके साथ तैनात 15,000 से ज्यादा सैनिक, दर्जनभर से ज्यादा युद्धपोत, क्रूजर, डेस्ट्रॉयर, एम्फिबियस असॉल्ट शिप और एक अटैक सबमरीन यह संकेत दे रहे हैं कि अमेरिका सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति पर नहीं, बल्कि संभावित सैन्य अभियान की वास्तविक तैयारी पर भी विचार कर रहा है. 

क्या कर रहा है वेनेजुएला 
वेनेजुएला ने भी भारी संख्या में सैनिकों को जमा करने की घोषणा कर दी है, जिसमें सैन्य हथियारों, उपकरणों और सैनिकों की बड़े पैमाने पर तैनाती की बात की गई है. ऐसे में दोनों देशों की सैन्य गतिविधियों ने गंभीर टकराव की आशंका को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें

‘सनातन विचार ही है एकात्म मानव दर्शन’, जयपुर में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कहा- सबकुछ बदला लेकिन…

[ad_2]

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया; जानें प्रोसेस 

[ad_1]


नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा यानी FMGE दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 14 नवंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है, और अब देशभर में बैठे वे सभी छात्र, जिन्होंने विदेश से MBBS की पढ़ाई की है और भारत में डॉक्टर बनने का सपना रखते हैं, आसानी से आवेदन कर सकते हैं. 

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 रात 11:55 बजे तय की गई है, यानी उम्मीदवारों के पास पूरा 21 दिन का समय है, लेकिन विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि आखिरी समय तक इंतजार न करें, क्योंकि दस्तावेज अपलोड और फीस भुगतान में अक्सर तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं.

परीक्षा की तारीख भी तय कर दी गई है. FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित होगी, और परिणाम 17 फरवरी 2026 तक घोषित होंगे. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह अगला एक महीना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. FMGE को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, और इसके पिछले आंकड़े भी यही बताते हैं.

जून 2025 सत्र में 37,207 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से 36,034 परीक्षा में बैठे, लेकिन केवल 6,707 उम्मीदवार ही पास हो सके. पास प्रतिशत रहा मात्र 18%, जबकि असफलता दर 81% से भी ज्यादा दर्ज की गई. यही वजह है कि इस परीक्षा की हर अपडेट और हर निर्देश छात्रों के लिए बहुत मायने रखता है.

क्या है जरूरी शर्तें?

आवेदन की शर्तों की बात करें तो NBEMS ने इस बार भी नियम साफ रखे हैं. उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2025 या उससे पहले अपनी अंतिम MBBS परीक्षा या समकक्ष डिग्री पास करनी होगी. जिन छात्रों का परिणाम या प्रमाणपत्र तय तारीख से पहले उपलब्ध नहीं होगा, उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही विदेश से मिली मेडिकल डिग्री का प्रमाणीकरण भी जरूरी है.

यह प्रमाणन या तो संबंधित देश के भारतीय दूतावास से या फिर उस देश के किसी अधिकृत प्राधिकारी से होना चाहिए. कई बार छात्र यह दस्तावेज़ अपलोड करना भूल जाते हैं या गलत प्रारूप में लगा देते हैं, जिसके चलते आवेदन अस्वीकार हो जाता है, इसलिए इस बार NBEMS ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि सभी दस्तावेजों की जांच करके ही फॉर्म भरें.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

अब बात आवेदन प्रक्रिया की करें तो NBEMS ने इसे काफी सरल रखा है. उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा. वहां FMGE December 2025 वाला टैब दिखेगा, जिस पर क्लिक करना है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक खुलेगा, जहां नाम, जन्मतिथि, ईमेल और अन्य मूलभूत जानकारी दर्ज कर अकाउंट बनाना होगा. 

रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही उम्मीदवार मुख्य फॉर्म भर सकते हैं. इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, विदेश में पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज और फोटोग्राफ-हस्ताक्षर अपलोड करने होते हैं. फॉर्म पूरा करने के बाद परीक्षा शुल्क जमा करके आवेदन सब्मिट कर देना है, और अंत में उसका प्रिंट आउट रखना जरूरी है क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

स्मार्टफोन बन जाएंगे पावरहाउस! यह कंपनी लाएगी 9,000mAh की बैटरी वाला फोन, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगले साल लॉन्च होने वाले कई स्मार्टफोन में और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है. एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो 8,000mAh और 9,000mAh की बैटरी के साथ फोन की टेस्टिंग कर रही है और इन्हें अगले साल बाजार में उतारा जा सकता है. बता दें कि धीरे-धीरे स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी कैपेसिटी बढ़ा रही हैं. हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 15 में 7,300mAh की बैटरी दी गई है, जबकि शाओमी 17 प्रो मैक्स में उससे भी बड़ा 7,500mAh वाला बैटरी पैक दिया गया है. अगले साल भी यह सिलसिला जारी रहने की पूरी उम्मीद है. 

वीवो की धाकड़ तैयारी

वीवो के फ्लैगशिप Vivo X300 Pro मॉडल में कई मार्केट्स में 6,510mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. वीवो इस कैपेसिटी को और आगे लेकर जाना चाहती है. Vivo X300 सीरीज लॉन्च करने के बाद कंपनी अगले साल सीधा X500 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज में 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद की लगाई जा रही है. इसके अलावा कंपनी अगले साल लॉन्च होने वाले मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए भी 8,000mAh और 9,000mAh की बैटरी की टेस्टिंग कर रही है. 

बाकी कंपनियां भी रेस में

सिर्फ वीवो ही नहीं है, जो अपने स्मार्टफोन में बड़ा बैटरी पैक देने की तैयारी में है. बाकी कंपनियां भी इस रेस में शामिल होना चाह रही है. बैटरी कैपेसिटी को लेकर ज्यादा बात न करने वाली ऐप्पल भी अपने अपकमिंग प्रो मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है. हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि अगले साल सितंबर में लॉन्च होने वाले आईफोन 18 प्रो मैक्स की मोटाई को थोड़ा ज्यादा रखेगी. इस बढ़े हुए स्पेस का इस्तेमाल वह बड़ी बैटरी देने के लिए करेगी. गौरतलब है कि स्मार्टफोन कंपनियां लगातार बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी ला रही हैं, जिससे बैटरी की खपत बढ़ती है. इसको पूरा करने के लिए फोन में बड़ी बैटरी की जरूरत बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-

Wi-Fi Password भूल गए तो टेंशन नहीं! ये तरीके अपनाएंगे तो एक मिनट में ही मिल जाएगा पासवर्ड

[ad_2]

तिरंगा पांडाल और लबालब भीड़! अनंत सिंह ने जीत के बाद खिलाया भोज- वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया की भीड़ में आज एक ऐसा वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग दंग भी हैं और खुश भी. बिहार के मोकामा से विधायक बने अनंत सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें जीत की खुशी इतनी बड़ी दिख रही है कि पूरा इलाका दावत की खुशबू से भर उठा है. चारों तरफ तिरंगे की थीम वाला विशाल पंडाल. दूर-दूर तक लगी कुर्सियां और बीच में थालियों में परोसा गया इतना भारी-भरकम खाना कि कोई भी देखकर कह उठे “भोज नहीं, ये तो उत्सव है!”. अनंत सिंह की जीत के बाद ऐसा जश्न शायद ही बिहार ने पहले कभी देखा हो. और इसी नजारे ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है.

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने किया महाभोज का आयोजन!

बिहार चुनाव के परिणाम आने के साथ ही मोकामा से विजयी हुए विधायक अनंत सिंह ने अपनी जीत को जनता को समर्पित करते हुए एक विशाल महाभोज का आयोजन किया. इस महाभोज का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़े तिरंगा-थीम वाले पंडाल के अंदर हजारों लोग लाइन से बैठकर भोजन का आनंद ले रहे हैं.


तिरंगे रंग में बनाया गया पांडाल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पंडाल की सजावट पूरी तरह तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे से की गई है. कुर्सियों की लंबी कतारें, बीच में घूमते सेवक और हाथों में भरी हुई थालियां इस बात का प्रमाण हैं कि भोज साधारण नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर आयोजित किया गया था. लोग अपनी थालियों में अलग-अलग प्रकार की डिशें लेकर बैठे हैं और मजे से खा रहे हैं.

खाने में रहे तरह तरह के पकवान

खाने में गुलाब जामुन, पूड़ी, पनीर-सब्जी, दाल, भात, सलाद, अचार और कई अन्य व्यंजन शामिल थे. आपको बता दें कि अनंत सिंह मोकामा से लगातार 20 सालों से विधायक हैं और मोकामा का बच्चा बच्चा शायद इस बात को दोहराता है कि मोकामा मतलब अनंत सिंह. जैसा कि उनकी प्रचंड जीत से मालूम भी होता है.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को petu.patna नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अनंत सिंह छोटे सरकार का महाभोज काफी वायरल है. एक और यूजर ने लिखा…अनंत सिंह 20 सालों से मोकामा की जनता के बीच ही रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अनंत सिंह जमीन से जुड़े आदमी हैं.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


‘लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे..’, ड्रग स्कैंडल वाले आरोपों पर नोरा ने तोड़ी चुप्पी

[ad_1]


बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों की जांच में सामने आया है. जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया. अब इस मामले पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा नोट शेयर किया और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं लगातार अपना काम कर रही हूं, किसी पार्टियों में नहीं जाती..’

नोरा फतेही ने क्या कहा?

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ये नोट शेयर किया. जिसमें एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं पार्टियों में नहीं जाती. मैं लगातार काम कर रही हूं. मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं. मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती. अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं..’

‘लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे..’, ड्रग स्कैंडल वाले आरोपों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

‘ये महंगा पड़ सकता है’

नोरा ने आगे लिखा, ‘मुझे लग रहा कि मेरा नाम आसान टार्गेट है. लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी. लोगों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की, झूठ बोले थे लेकिन कुछ काम नहीं आया. जब लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे थे. मैं चुप रही थी. लेकिन अब मेरी फोटोज और नाम को ऐसे मामलों से दूर रखिए, जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है. ये बहुत महंगा पड़ सकता है.’

नोरा फतेही का वर्कफ्रंट

नोरा फतेही एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जबरदस्त डांसर भी हैं. वो कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर हिट आइटम नंबर दे चुकी हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ में ‘दिलबर की आंखों का’ नाम का एक डांस नंबर किया था. खबरें हैं कि अब एक्ट्रेस जल्द ही साउथ की हॉरर फिल्म ‘कांचना 4’ में नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें – 

ब्राउन शर्ट, गले में टाई और सितारों वाली स्कर्ट, हिना खान ने गॉर्जियस लुक में दिए ऐसे-ऐसे पोज

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (16 November 2025): मीन राशि बड़ा टेंडर मिलने के योग, बिजनेस में गलतफहमी

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 16 November 2025 in Hindi: आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक और भावनात्मक तनाव बढ़ा सकता है. किसी पुराने मुद्दे को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं. 

हेल्थ राशिफल:
सेहत के लिहाज से दिन ठीक नहीं है. पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. मानसिक तनाव और थकान महसूस होगी. चिकित्सक की सलाह अनुसार दवाइयां नियमित लें और नींद का पूरा ध्यान रखें. ध्यान और प्राणायाम करने से राहत मिलेगी.

बिजनेस राशिफल:
व्यवसायिक दृष्टि से दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा. किसी पुराने लेन-देन को लेकर मतभेद हो सकते हैं. पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें. उधारी देने या लेने से बचें. कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें.

नौकरी राशिफल:
वर्कप्लेस पर आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों से विवाद न करें. कार्यस्थल पर शांति बनाए रखना ही आज के दिन आपके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.

लव और फैमिली राशिफल:
वैवाहिक जीवन में मनमुटाव संभव है. आपके गुस्से या कठोर शब्दों से जीवनसाथी आहत हो सकता है. प्रेम जीवन में धोखे की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. पारिवारिक स्तर पर कोई पुराना विवाद उभर सकता है, इसलिए संयम रखें.

युवा और छात्र राशिफल:
युवाओं को आज अपनी संगत पर ध्यान देना होगा. किसी गलत संगति में पड़ने से परिवार को निराशा हो सकती है. 

धन राशिफल:
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. किसी निवेश या लेन-देन में नुकसान की संभावना है. खर्चों में संयम रखें और अनावश्यक खरीदारी से बचें.

भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गोल्डन
उपाय: आज के दिन भगवान विष्णु को पीली वस्त्र और तुलसी दल अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. इससे पारिवारिक शांति और मानसिक स्थिरता मिलेगी.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

पाकिस्तान के हैदराबाद में बड़ा धमाका, चारों ओर धुंआ ही धुंआ, कई लोगों की मौत; Video

[ad_1]


पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में शनिवार (15 नवंबर, 2025) को बड़ा धमाका हुआ है. यह जोरदार धमाका हैदराबाद शहर के लतीफाबाद इलाके में मोची गोठ एयरपोर्ट के पास हुआ है, जिसमें अब तक 6 लोग मारे गए हैं और 23 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

धमाके के पीछे का असली कारण अभी तक अज्ञात है. हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हैदराबाद के लतीफाबाद इलाके में पटाखे बनाने की फैक्ट्री स्थित है. उसी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी, जिसके कारण यह बड़ा धमाका हो गया.

धमाके के बाद इलाके में मची अफरातफरी

हैदराबाद के लतीफाबाद इलाके में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि एक इमारत पूरी तरह से ढह गई. वहीं, इस धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक इमारत पूरी तरह से टूटी हुई और ध्वस्त नजर आ रही है. इसके अलावा, वीडियो में इमारत से निकलता हुआ धुंए का गुबार भी दिखाई दे रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी

पाकिस्तान के हैदराबाद में हुए इस भयानक विस्फोट के बाद सामने आए वीडियो में दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर नजर आए. अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी ले रहे थे और आवश्यक कार्रवाई करते दिखाई दे रहे थे. इसके अलावा, जिस जगह पर यह भीषण धमाका हुआ वहां आसपास में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

प्रत्यक्षदर्शी घटना का निकाल रहे फोटो और वीडियो

इस भयानक हादसे के बाद इलाके में सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरे से घटना और घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो निकालते हुए भी नजर आए. वहीं, सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस घटना के फोटो और वीडियोज शेयर कर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.  

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कई चीजों से हटाया टैरिफ, किसके दबाव में आकर लिया ये फैसला?



[ad_2]

विदेश में रहते हैं तो ऐसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना रुक सकती है आपकी पेंशन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Life Certificate for NRI Pensioners: भारत सरकार की ओर से पेंशनधारियों को हर साल नवंबर महीने में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने को कहा जाता है. ताकि, उनके पेंशन में किसी भी तरह की रुकावट ना हो. हर साल की तरह इस साल भी पेंशनभोगी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.

सरकार की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त समय भी दिया गया है. वे अक्टूबर महीने से ही अपनी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर रहे है. ऐसे पेंशनधारी जो भारत में नहीं रहते, वे लाइफ सर्टिफिकेट कैसे जमा कर सकते है? आईए जानते हैं, सरकार का इसपर क्या है नियम.

विदेश में रहने वाले पेंशनधारी कैसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से विदेशों में रहने वाले पेंशनधारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए है. जिसके तहत जानकारी दी गई है कि, वे कैसे बिना भारत आए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. साथ ही इसकी पूरी प्रोसेस की भी जानकारी दी गई है.

यदि किसी पेंशनधारी को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले किसी भी बैंक से पेंशन मिलता हैं तो, उन्हें व्यक्तिगत रुप से बैंक आने की जरूरत नहीं है. पेंशनधारी के लाइफ सर्टिफिकेट पर विदेश के उस बैंक का कोई नामित अधिकारी साइन कर सकता है. साइन करने के बाद, आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते है और आपकी पेंशन चालू रहेगी. 

विदेशी पेंशनर्स के लिए दूसरी सुविधा

विदेश में रहने वाले पेंशनभोगी या फैमिली पेंशन लेने वाले लोगों की ओर से उनका अधिकृत एजेंट भारत में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकता हैं. इसके लिए लाइफ सर्टिफिकेट पर किसी भारतीय मजिस्ट्रेट, नोटरी, बैंक अधिकारी या राजनयिक प्रतिनिधि के हस्ताक्षर होने चाहिए.

यह भी पढ़ें: एप्पल के सिंहासन पर अगला बादशाह कौन? जानें टिम कुक के बाद CEO की रेस में किस-किस दिग्गज के नाम सबसे आगे
 

[ad_2]