इंटेलिजेंस ब्यूरो में इन पदों पर भर्ती का आज आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

[ad_1]


देश की सुरक्षा व्यवस्था में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली एजेंसियों में से एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अपने टेक्निकल विंग के लिए योग्य और प्रशिक्षित युवाओं की भर्ती कर रही है. अगर आप इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस जैसे तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं और देश की खुफिया प्रणाली का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. खास बात यह है कि आज यानी 16 नवंबर इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन है यानी अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब और देर न करें. 

इंटेलिजेंस ब्यूरो देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया जानकारी जुटाने और संवेदनशील मामलों की निगरानी का काम करता है. ऐसे में इसमें नौकरी करना न केवल प्रतिष्ठा देता है, बल्कि देश सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है. इस बार की भर्ती खास तौर पर टेक्निकल युवाओं पर केंद्रित है, जिन्हें ACIO-II और Tech के पदों पर रखा जाएगा.

कितने पद और किस कैटेगरी में?

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ACIO ग्रेड-II और टेक के कुल 258 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इनमें से ज्यादातर पद इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े हैं. इनमें UR (अनारक्षित) के 114 पद, OBC के 68 पद, SC के  37 पद, ST के  18 पद और EWS के  21 पद शामिल हैं. इन सभी पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 16 नवंबर है. इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. भर्ती के लिए उम्मीदवार को तकनीकी क्षेत्रों में योग्य होना जरूरी है.इसके लिए  इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग डिग्रियों में से एक होना जरूरी है. साथ ही इस भर्ती की सबसे जरूरी बात यह है कि इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा. साथ ही स्कोर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC) या कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (CS) विषयों में होना चाहिए. 

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के तहत बेहद अच्छा वेतनमान मिलता है.इसका वेतन स्केल 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये तक है, जिससे साफ है कि शुरुआती नौकरी से ही अच्छी आय और  स्थिर करियर का अवसर मिलता है. इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी गई है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट का फायदा मिलता है. 

कैसे करें आवेदन? 

1. सबसे पहले गृह मंत्रालय की ऑफिशिययल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं. 

2. होमपेज पर मौजूद What’s New सेक्शन में जाएं.

3. यहां आपको Online application for the post of ACIO-II/Tech in IB संबंधित लिंक दिखाई देगा,इस पर क्लिक करें. 

4. अगले पेज पर आपको आवेदन लिंक मिलेगा. 

5. आवेदन पेज पर आपको To read Advertisement के आगे Click Here दिखाई देगा. 

6. इस पर क्लिक करके पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें. 

7. पात्रता पूरी होने पर आवेदन पेज पर वापस आएं और To Register पर क्लिक करें. 

8. नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें. 

9. इसके बाद निर्देशों के अनुसार पूरा आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करके प्रक्रिया पूरी करें. 

यह भी पढ़ें Gen Z पर करियर का खतरा! नई स्टडी ने खोले कई चौंकाने वाले सच

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

लिस्टिंग से पहले दहाड़ रहा यह आईपीओ! GMP 31 परसेंट… बाजार में एंट्री लेते ही मचाएगा धमाल

[ad_1]


Tenneco Clean Air India Ltd IPO: टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड (Tenneco Clean Air India Ltd IPO) के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यह आईपीओ 12 नवंबर से 14 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिस पर 61 गुना से ज्यादा दांव लगा है. अब निवेशक टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ के अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कितना है GMP? 

इधर, ग्रे मार्केट में टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर धमाल मचा रहे हैं. टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल 31 परसेंट के प्रीमियम यानी कि 123 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जो इसकी तगड़ी लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे हैं. आईपीओ में शेयर की कीमत 397 रुपये रखी गई थी. इस तरह अगर मौजूदा GMP के हिसाब से देखें तो शेयरों की लिस्टिंग 520 रुपये पर हो सकती है. यानी कि निवेशकों को लिस्टिंग वाले दिन करीब 31 परसेंट तक मुनाफे की उम्मीद है. 

19 नवंबर, 2025 को टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. 

आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

टेनेको क्लीन एयर इंडिया के आईपीओ को दूसरे दिन गुरुवार को 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए 2.34 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) से 7.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों से 1.44 गुना बोलियां लगीं. 

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

टेनेको क्लीन एयर इंडिया के आईपीओ का साइज 3,600 करोड़ रुपये था. इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर नहीं जारी किया गया, बल्कि OFS विंडो के तहत प्रमोटर टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा 9.07 करोड़ शेयरों की बिक्री की गई. यानी कि आईपीओ से कमाई गई रकम का हिस्सा कंपनी को नहीं मिलेगा, सारा पैसा शेयरहोल्डर को जाएगा. टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड, टेनेको (मॉरीशस) लिमिटेड, फेडरल-मोगुल इन्वेस्टमेंट्स बीवी, फेडरल-मोगुल प्राइवेट लिमिटेड और टेनेको एलएलसी कंपनी के प्रमोटर हैं. 

क्या करती है कंपनी? 

2018 में बनी टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड एक अमेरिकी कंपनी टेनेको इंक (Tenneco Inc.) की सब्सिडियरी कंपनी है. यह दुनियाभर में गाड़ियों के लिए क्लीन एयर और पावरट्रेन प्रोडक्ट बनाने का काम करती है, जो गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को कम करने में मददगार होते हैं. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

मोटी कमाई जेब में! डिविडेंड देने की तैयारी में ये 7 कंपनियां, देखें पूरी लिस्ट और जानें कब है रिकॉर्ड डेट? 

[ad_2]

बंजी जम्पिंग के दौरान हुआ भयानक हादसा, 150 मीटर की ऊंचाई से गिरा शख्स; वीडियो रिस्क पर देखें

[ad_1]


आजकल एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक तेजी से बढ़ रहा है. लोग छुट्टियों में ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां उन्हें एडवेंचर का मजा मिल सके. कभी नदी में रिवर राफ्टिंग, कभी पहाड़ों पर ट्रैकिंग और कभी बंजी जंपिंग जैसी हाई-थ्रिल एक्टिविटी. 

लेकिन कई बार एडवेंचर के इस चक्कर में इंसान अपनी सुरक्षा को लेकर इतनी गंभीरता नहीं बरतता और छोटी-सी गलती बड़ा हादसा बन जाती है. ऋषिकेश से सामने आया एक वीडियो यही चेतावनी देता है कि एडवेंचर करते समय सुरक्षा सबसे जरूरी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों की सांसें रोक दीं. वीडियो सिर्फ एडवेंचर नहीं दिखाता, बल्कि एक ऐसा पल कैद करता है जिसे देखकर हर कोई दहशत में आ जाता है. 
 
क्या हुआ हादसे में?

वीडियो में दिखता है कि एक युवक बंजी जंपिंग के लिए तैयार खड़ा है. उसे सुरक्षा बेल्ट और रस्सी से बांधा जाता है, जैसे आमतौर पर हर जंप में किया जाता है. सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, लेकिन जैसे ही युवक को छलांग लगाने के लिए छोड़ा जाता है, कुछ सेकंड में ही स्थिति बदल जाती है. जंप के तुरंत बाद बीच से रस्सी टूट जाती है. युवक सीधे करीब 150 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है. नीचे गिरते समय उसका शरीर पास में बने टीन की छत पर जा गिरता है. जोरदार चोट से उसके हाथ में फ्रैक्चर हो जाता है और उसे अंदरूनी चोटें भी आती हैं. वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी उसकी रीढ़ और गर्दन सुरक्षित बच गईं, वरना नतीजा और भी खतरनाक हो सकता था. 

सुरक्षा पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार एक ही सवाल पूछ रहे हैं, क्या रस्सी की क्वालिटी सही थी, क्या जंप से पहले सुरक्षा की पूरी जांच की गई थी? क्या बंजी जंप चलाने वालों ने नियमों का पालन किया था क्योंकि बंजी जंपिंग जैसे हाई-रिस्क खेल में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही लोग डर तो गए, लेकिन मजाकिया अंदाज में कमेंट भी करने लगे. कुछ यूज़र्स ने कहा भाई को एडवेंचर चाहिए था, मौत से मुलाकात मिल गई. किसी ने लिखा अब समझ आया वीडियो अपने रिस्क पर देखें क्यों लिखा होता है. हालांकि ज्यादातर लोग इस हादसे से हैरान और परेशान नजर आए. कई लोगों ने सरकार और प्रशासन से सख्ती बढ़ाने की मांग की.

यह भी पढ़ें ये तो हद हो गई… ट्रेन की खिड़की से बाहर निकलकर बच्चे को पेशाब करवा रहा था शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स


रोहित शर्मा ने यूं मनाया बेटे के पहला जन्मदिन, पत्नी और बेटी के साथ शेयर की तस्वीरें

[ad_1]


रोहित शर्मा के बेटे अहान शर्मा का जन्म 15 नवंबर, 2024 को हुआ था. ये उनकी दूसरी संतान थी. बीते शनिवार को रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी के साथ अहान का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने रितिका के साथ एक साझा पोस्ट शेयर कर फैंस संग फोटो शेयर किए.

रोहित शर्मा अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी का रहे हैं, जो 30 नवंबर से शुरू होगी. अभी भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज चल रही है. रोहित मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स में भी शामिल हैं.

रोहित शर्मा ने यूं सेलिब्रेट किया बेटे का पहला जन्मदिन

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक साझा पोस्ट शेयर किया. उनका बेटा अहान इसमें टॉयज के साथ खेल रहा है, हालांकि रोहित ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया. दूसरी फोटो में रितिका बेटे को गोद में लिए बालकनी में खड़ी हैं, उनके साथ उनकी बेटी भी है. 

अन्य फोटो में रोहित शर्मा, उनकी पत्नी, उनकी बेटी और बेटा हैं. अहान रितिका की गोद में हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए रोहित शर्मा कैप्शन में लिखा, “हमारा बेटा एक साल का हो गया है. पता नहीं समय इतनी जल्दी कैसे बीत गया, लेकिन हमें हर पल बहुत पसंद आया.”


क्रिकेट मैदान पर कब नजर आएंगे रोहित शर्मा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि पूर्व कप्तान रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं.

वनडे सीरीज का पहला मैच रांची (JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम) और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्नम (ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम) में खेला जाएगा.



[ad_2]

राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी, जानें 15 तारीख को जन्में बच्चों की क्या होती हैं खासियत?

[ad_1]

बॉलीवुड के स्टार राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने कल 15 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गुडन्यूज शेयर करते हुए बताया कि आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी है और आज ही के दिन हम दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं. यह खबर सुन के फैंस में उनकी बेटी की तस्वीर देखने के लिए काफी उत्साह है.

बॉलीवुड के स्टार राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने कल 15 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गुडन्यूज शेयर करते हुए बताया कि आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी है और आज ही के दिन हम दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं. यह खबर सुन के फैंस में उनकी बेटी की तस्वीर देखने के लिए काफी उत्साह है.

अंक शास्त्र में बताया गया है कि अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक होते हैं, जो नवग्रह से जुड़े होते हैं. जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है. वहीं मूलांक 6 के स्वामी को ग्रह शुक्र से जुड़ा जाता है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और समृद्धि के कारक माने जाते हैं

अंक शास्त्र में बताया गया है कि अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक होते हैं, जो नवग्रह से जुड़े होते हैं. जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है. वहीं मूलांक 6 के स्वामी को ग्रह शुक्र से जुड़ा जाता है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और समृद्धि के कारक माने जाते हैं

6, 15 या 24 तारीख को जन्में बच्चों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक के बच्चे बहुत ही सुंदर होते हैं और इनकी आंखें बेहद ही आकर्षक होती हैं. यह बच्चे अपनी उम्र से कम दिखते हैं, जिस वजह से आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं कर पाएंगें.

6, 15 या 24 तारीख को जन्में बच्चों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक के बच्चे बहुत ही सुंदर होते हैं और इनकी आंखें बेहद ही आकर्षक होती हैं. यह बच्चे अपनी उम्र से कम दिखते हैं, जिस वजह से आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं कर पाएंगें.

मूलांक 6 वालों बच्चों के जीवन में हमेशा धन, सुख और सुविधाएं बनी रहती है. इन्हें कभी भी इन चीजों की कमी नहीं होती है. अगर इन बच्चों की कुंडली में शुक्र भी मजबूत हो तो ये लोग ऐशोआराम से जीवन व्यतीत करते हैं. वहीं ये लोग बेहद ही प्यार वाले होते हैं. इन लोगों को अपनी तारीफ बहुत ही पसंद होती हैं.

मूलांक 6 वालों बच्चों के जीवन में हमेशा धन, सुख और सुविधाएं बनी रहती है. इन्हें कभी भी इन चीजों की कमी नहीं होती है. अगर इन बच्चों की कुंडली में शुक्र भी मजबूत हो तो ये लोग ऐशोआराम से जीवन व्यतीत करते हैं. वहीं ये लोग बेहद ही प्यार वाले होते हैं. इन लोगों को अपनी तारीफ बहुत ही पसंद होती हैं.

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग कला, मनोरंजन, गीत, संगीत, ग्लैमर की दुनिया में काफी नाम कमाते हैं. यह लोग लग्जरी लाइफ जीने में ​विश्वास करते हैं और जीते भी हैं. इन्हें बड़ी गाड़ियां, बड़े घर और आभूषण खरीदने का काफी शौक होता है. इनके जीवनसाथी भी बहुत सुंदर मिलते हैं.

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग कला, मनोरंजन, गीत, संगीत, ग्लैमर की दुनिया में काफी नाम कमाते हैं. यह लोग लग्जरी लाइफ जीने में ​विश्वास करते हैं और जीते भी हैं. इन्हें बड़ी गाड़ियां, बड़े घर और आभूषण खरीदने का काफी शौक होता है. इनके जीवनसाथी भी बहुत सुंदर मिलते हैं.

Published at : 16 Nov 2025 01:45 PM (IST)

अंक शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

क्या है DPDP नियम 2025! आपकी डिजिटल प्राइवेसी पर सरकार का सबसे बड़ा कानून, जानिए क्या-क्या बदलन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

DPDP Rules 2025: भारत सरकार ने 14 नवंबर को Digital Personal Data Protection Rules 2025 (DPDP Rules 2025) को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया. इन नियमों का मकसद देश के नागरिकों को अपने डिजिटल डेटा पर पूरा नियंत्रण देना और ऑनलाइन दुनिया में बढ़ते प्राइवेसी खतरों से सुरक्षित रखना है. सरकार ने यह नियम Digital Personal Data Protection Act 2023 के तहत बनाए हैं और अगले 12–18 महीनों में इन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

DPDP Rules 2025 में क्या-क्या शामिल है?

नए नियमों का सबसे बड़ा फोकस है डेटा का सुरक्षित इस्तेमाल, क्लियर नोटिस, और कंसेंट पर पूरा नियंत्रण. इन नियमों में कई महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं.

कंसेंट मैनेजर का रजिस्ट्रेशन: हर संस्था को ऐसे मैनेजर रखने होंगे जो यूज़र कंसेंट की निगरानी करेंगे.

डेटा प्रोसेसिंग से पहले नोटिस: कंपनियां यूज़र को साफ भाषा में बताएंगी कि वे कौन सा डेटा ले रही हैं क्यों ले रही हैं और उसका इस्तेमाल कैसे होगा.

डेटा सुरक्षा के कड़े मानक: एन्क्रिप्शन, फायरवॉल, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल जैसे उपाय अनिवार्य होंगे.

डेटा ब्रीच की जानकारी तुरंत देना: किसी भी डेटा लीक की स्थिति में संबंधित यूज़र को तुरंत साफ शब्दों में जानकारी देनी होगी.

डेटा स्टोरेज की समय-सीमा: किसी भी डेटा को एक साल से ज्यादा स्टोर नहीं किया जा सकेगा जब तक कि कानूनी तौर पर आवश्यक न हो.

डेटा डिलीट नोटिस: डेटा हटाने से 48 घंटे पहले यूज़र को जानकारी देना अनिवार्य है.

माइनर्स और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष नियम: 18 साल से कम उम्र के बच्चों और विकलांग व्यक्तियों का डेटा प्रोसेस करने से पहले उनके अभिभावक की सत्यापित सहमति लेनी होगी. ये नियम स्पैम कॉल, नंबर लीक, अनधिकृत एक्सेस और डेटा चोरी जैसी समस्याओं पर काफी हद तक रोक लगाने में मदद करेंगे.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

कानूनी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ये नियम भारत को वैश्विक डेटा प्रोटेक्शन मानकों के करीब ले जाएंगे. विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 18 महीनों में कंपनियों को प्राइवेसी नोटिस, यूज़र कंसेंट, डेटा ट्रांसफर और सिक्योरिटी को लेकर अपनी प्रक्रियाओं में बड़े बदलाव करने होंगे. बच्चों के डेटा की सुरक्षा को लेकर कंपनियों पर और अधिक जिम्मेदारी तय की गई है. कुछ सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और चाइल्ड सेफ्टी को इससे छूट भी दी गई है ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों.

क्या है पेनल्टी सिस्टम?

उल्लंघन की स्थिति में Data Protection Board बनाई जाएगी जो जुर्माने तय करेगी. डेटा उल्लंघन पर प्रति केस 250 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. छोटे व्यवसायों को राहत देने के लिए यह जुर्माना ग्रेडेड यानी स्थिति के अनुसार तय किया जाएगा.

2017 में सुप्रीम कोर्ट ने राइट टू प्राइवेसी को मौलिक अधिकार घोषित किया था. इसके बाद 2023 में डेटा प्रोटेक्शन कानून आया, जिसमें नागरिक को अपने डेटा को सुधारने, हटाने और नियंत्रित करने का अधिकार मिला. नए नियम इस पूरे ढांचे को और मजबूत करते हैं और सरकार, न्यायालय, कानूनी जांच, विदेशी अनुबंध, फाइनेंशियल डिफॉल्ट जैसी स्थितियों में कुछ प्रावधानों को अपवाद के तहत रखते हैं.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ी छूट! यहां से खरीदने पर होगी 45 हजार से ज्यादा की बचत, जानिए ऑफर डिटेल्स

[ad_2]

मुनीर-शहबाज को बार-बार याद आ रहा ऑपरेशन सिंदूर, चीन-तुर्किए के साथ मिलकर क्या खिचड़ी पका रहा पा

[ad_1]


मई 2025 में भारत की तरफ से चलगाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी सामने आई. उसका सैटेलाइट सर्विलांस नेटवर्क युद्ध जैसी तेज स्थितियों में काम नहीं कर पाया. जमीनी हालात समझने के लिए पाक सेना को समय पर और साफ सैटेलाइट तस्वीरें नहीं मिल सकीं. इसी वजह से युद्ध के कई अहम पल पाकिस्तान की नजरों से छूट गए. इसी कमजोरी ने पाकिस्तान को मजबूर किया कि वह अपने स्पेस सर्विलांस सिस्टम को तेजी से मजबूत करे.

चीन-तुर्किये और यूरोप से सहयोग
कमजोरियां दिखने के बाद पाकिस्तान ने कुछ ही महीनों में तीन नए सैटेलाइट लॉन्च किए. साथ ही उसने चीन, तुर्किये, अमेरिका और यूरोपीय कंपनियों से सहयोग बढ़ाकर अपनी निगरानी क्षमता मजबूत करने की कोशिश शुरू की.

जनवरी 2025: तीन दिनों में दो बड़े सैटेलाइट लॉन्च
पहली सैटेलाइट -PAUSAT-1 

पाकिस्तान ने SpaceX के Falcon-9 रॉकेट से PAUSAT-1 लॉन्च किया. द संडे गार्डियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यह 10U नैनो-सैटेलाइट पाकिस्तान की एयर यूनिवर्सिटी ने तुर्किये की इस्तांबुल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया है. इसमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और खास सेंसर लगे हैं, जो जमीन, फसलों और इमारतों का ज्यादा साफ डेटा देते हैं. तुर्किये के साथ साझेदारी से पाकिस्तान को यूरोपीय तकनीक तक भी अप्रत्यक्ष पहुंच मिल रही है.

दूसरी सैटेलाइट- PRSC-EOL
17 जनवरी को पाकिस्तान ने PRSC-EOL नाम का नया पृथ्वी निगरानी सैटेलाइट चीन के जिउक्वान स्टेशन से लॉन्च किया. हालांकि इसे ‘पाकिस्तान में बना’ बताया जाता है, लेकिन डिजाइन, तकनीक और लॉन्च चीन की मदद से ही होता है. यह कृषि, शहरों और पर्यावरण की निगरानी में काम आता है, लेकिन इसका सैन्य उपयोग भी साफ नजर आता है.

अक्टूबर 2024 में भेजा गया था HS-1
HS-1 पाकिस्तान का पहला हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट है, जिसे चीन ने लॉन्च किया. यह छिपे सैन्य ठिकानों का पता लगाने, एयरबेस की गतिविधियों को समझने और बुनियादी ढांचे में बदलाव पकड़ने में सक्षम है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्योंं फेल हुआ पाकिस्तान?
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का मुख्य सैन्य सैटेलाइट PRSS-1 केवल एक बार भारतीय एयरबेसों- पठानकोट, उधमपुर और आदमपुर की साफ तस्वीर ले सका. इसके बाद मौसम और ऑर्बिट की समस्या के कारण कई घंटे तक कोई उपयोगी इमेज नहीं मिली. इसी दौरान भारत ने कई बदलाव कर दिए, जिन्हें पाकिस्तान समय पर पकड़ नहीं सका. PakTES-1A नाम का एक पुराना सैटेलाइट पहले ही काम करना बंद कर चुका था.

ग्राउंड सिस्टम भी कमजोर, बैकअप नहीं
पाकिस्तान के पास सिर्फ दो ही ग्राउंड स्टेशन हैं- कराची और इस्लामाबाद. 2022 की बाढ़ में कराची स्टेशन 18 घंटे ठप रहा, जिसके कारण जरूरी तस्वीरें देरी से मिलीं. पश्चिमी पाकिस्तान में बैकअप स्टेशन की योजना अभी भी अधूरी है.

यूरोपीय तस्वीरें मिलती हैं, लेकिन कंट्रोल नहीं
पाकिस्तान Airbus और यूरोपीय कंपनियों से तस्वीरें तो मंगा सकता है, लेकिन उन्हें तुरंत रिटास्क नहीं कर सकता. 2024 में ईरान-पाकिस्तान तनाव के दौरान यूरोपीय तस्वीरें 36–48 घंटे की देरी से मिली थीं. वहीं, चीन का PRSS-1 लगभग 4-6 घंटे में ताजा तस्वीरें भेज सकता है. इसी वजह से चीन की भूमिका पाकिस्तान के लिए अभी भी सबसे अहम बनी हुई है.

2026–27 तक SAR सैटेलाइट लाने की तैयारी
पाकिस्तान अब ऐसा SAR सैटेलाइट बनाना चाहता है जो बादलों और रात में भी तस्वीरें ले सके. यह तकनीक किसी देश को असली सैन्य निगरानी क्षमता देती है.

[ad_2]

ये तो हद हो गई… ट्रेन की खिड़की से बाहर निकलकर बच्चे को पेशाब करवा रहा था शख्स, वीडियो वायरल

[ad_1]


भारत में ट्रेन यात्रियों से जुड़े अजीब-गरीब किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं. सोशल मीडिया पर तो रोज ही कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग या तो हंस पड़ते हैं या दंग रह जाते हैं. कभी कोई मजेदार हरकत, कभी कोई हादसा और कभी ऐसा नजारा जिसकी कोई उम्मीद भी न करे. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया. यह वीडियो हमारे देश के जुगाड़ू और रिस्क लेने वाले लोगों को तो दिखाता ही है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा ही खतरनाक था. 

इस वायरल वीडियो में एक शख्स को ट्रेन की खिड़की से बाहर निकलकर छोटे बच्चे को पेशाब करवाते हुए देखा गया. यह सीन इतना अजीब और जोखिम भरा था कि जिसने भी वीडियो देखा, उसका माथा ठनक गया. वीडियो X पर @Benarasiyaa नाम के यूजर ने शेयर किया और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया. 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन की खिड़की के ग्रिल से बाहर निकालकर एक आदमी बच्चे को संभाले हुए है, ताकि वह बाहर ही पेशाब कर सके. वहीं वीडियो बनाने वाला व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई देता है कि अगर ट्रेन चल पड़े तो क्या होगा, वह यह भी कहता है कि बच्चे को टॉयलेट कराना है तो लोग कैसे-कैसे तरीके अपनाते हैं, इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उसकी आवाज से साफ समझ आ रहा है कि वह खुद भी इस नजारे से चौंक गया है. 

यह वीडियो जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर फैलता गया, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं. किसी ने इसे समझ से परे बताया, किसी ने कहा कि आदमी अपनी और बच्चे की जान जोखिम में डाल रहा है, जबकि कुछ लोगों ने इसे भारतीय रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए देखा. कई लोगों को लगा कि ऐसी हरकतें यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकती हैं, फिर भी लोग बिना सोचे-समझे ऐसा कर जाते हैं. 

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए, तो कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया. किसी ने कहा, ये सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है, तो किसी ने लिखा, बच्चे की सुरक्षा से खिलवाड़, ये बिल्कुल गलत है. वहीं एक यूज़र ने मजाक में लिखा, भाई साहब, टॉयलेट ढूंढ लेते, इतना खतरा उठाने की क्या जरूरत थी. 

कई लोग ये भी कह रहे थे कि भारतीय ट्रेनें पहले ही भीड़, देरी और असुविधाओं के लिए बदनाम हैं, ऊपर से ऐसी हरकतें यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती हैं. कुछ ने तो यहां तक सुझाव दे दिया कि रेलवे को कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि लोग ऐसे खतरनाक स्टंट न कर सकें.

यह भी पढ़ें 85 साल के शख्स ने कार में लगाया मैप! एक गलत टर्न ने पहुंचाया 1500 किमी दूर क्रोएशिया


मंगेतर संग पूल में समय बिताती दिखीं अंशुला कपूर, शेयर की पर्सनल मोमेंट्स की फोटोज

[ad_1]


एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर काफी चर्चा में रहती हैं. वो रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं. रोहन संग उनकी सगाई हो गई है. अंशुला और रोहन की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब अंशुला ने मंगेतर को बर्थडे पर विश किया है और उनके लिए खास पोस्ट की है. अंशुला ने रोहन के साथ बिताए पलों को याद किया है.

अंशुला ने मंगेतर के लिए किया पोस्ट

अंशुला ने लिखा- आप मेरे सेफ प्लेस हो. मेरे सबसे बड़े चियरलीडर, मेरे खाने के पार्टनर, मेरी जिंदगी. वो जो मुझे एक ऐसे प्यार करता है जिसने सब कुछ बदल दिया है. तुम मेरी खुशियों को अपनी खुशी की तरह सेलिब्रेट करतो हो. मेरे बुरे वक़्त को बिना किसी हिचकिचाहट के झेलते हो. तुम मुझे उस स्पष्टता से देखते हो जिसकी मुझे कभी ज़रूरत ही नहीं थी. हैप्पी बर्थडे रोहन.


फोटोज में अंशुला मंगेतर के साथ पूल में टाइम बिताते नजर आईं. इसके साथ वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखें. अंशुला और रोहन साथ में काफी खुश नजर आए. दोनों ने साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. अंशुला की इस पोस्ट पर संजय कपूर और महीप कपूर ने भी रिएक्ट किया.

अंशुला की सगाई

बता दें कि रोहन ठक्कर स्क्रीनराइटर हैं. उन्होंने अंशुला को न्यूयॉर्क में जुलाई 2025 में प्रपोज किया था. अंशुला और रोहन ने 2023 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. अब अक्टूबर 2025 में उन्होंने सगाई की थी. उनकी सगाई गुजराती रीति-रिवाज से गुई थी. सोशल मीडिया पर अंशुला की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी. इस सगाई में सिर्फ घरवाले ही मौजूद रहे थे. अंशुला ने सगाई में ब्लू कलर का लहंगा पहना था. उनकी बहनें जाह्नवी और खुशी ने उनकी तैयार होने में मदद की थी. अंशुला सोशल मीडिया पर अक्सर रोहन संग फोटोज शेयर करती हैं. वो रोहन संग वेकेशन पर भी जाती रहती हैं.



[ad_2]

दुनिया के 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन, नंबर 1 वाला आज भी है लेजेंड, चेक करें लिस्ट

[ad_1]

2003 में पेश किया गया नोकिया 1100 अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फोन माना जाता है. इसकी 25 करोड़ से भी अधिक यूनिट दुनिया भर में बिकीं. इसकी लोकप्रियता के पीछे उसकी सादगी और मजबूती सबसे बड़ी वजह रही. टॉर्च, मैसेजिंग और टिकाऊ बॉडी जैसे फीचर्स के साथ यह अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया में लोगों का पसंदीदा फोन बना. गरीब देशों में तो यही लाखों लोगों का पहला मोबाइल था. गिरने, पानी में भीगने या खराब मौसम में भी यह चलता रहता था. आज भी कई जगह पुराने नोकिया हैंडसेट देखने को मिल जाते हैं.

2003 में पेश किया गया नोकिया 1100 अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फोन माना जाता है. इसकी 25 करोड़ से भी अधिक यूनिट दुनिया भर में बिकीं. इसकी लोकप्रियता के पीछे उसकी सादगी और मजबूती सबसे बड़ी वजह रही. टॉर्च, मैसेजिंग और टिकाऊ बॉडी जैसे फीचर्स के साथ यह अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया में लोगों का पसंदीदा फोन बना. गरीब देशों में तो यही लाखों लोगों का पहला मोबाइल था. गिरने, पानी में भीगने या खराब मौसम में भी यह चलता रहता था. आज भी कई जगह पुराने नोकिया हैंडसेट देखने को मिल जाते हैं.

2014 में लॉन्च हुई आईफोन 6 सीरीज़ ने बाजार में भारी हलचल मचा दी. पहली बार ऐपल ने बड़े डिस्प्ले वाला फोन पेश किया जिसने युवाओं को खूब आकर्षित किया. इसके कैमरे, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन ने इसे दुनिया भर में हिट बना दिया. शॉट ऑन आईफोन कैंपेन ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. इस सीरीज़ की बिक्री 22 करोड़ यूनिट से पार चली गई थी जो आज भी एक रिकॉर्ड है.

2014 में लॉन्च हुई आईफोन 6 सीरीज़ ने बाजार में भारी हलचल मचा दी. पहली बार ऐपल ने बड़े डिस्प्ले वाला फोन पेश किया जिसने युवाओं को खूब आकर्षित किया. इसके कैमरे, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन ने इसे दुनिया भर में हिट बना दिया. शॉट ऑन आईफोन कैंपेन ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. इस सीरीज़ की बिक्री 22 करोड़ यूनिट से पार चली गई थी जो आज भी एक रिकॉर्ड है.

नोकिया 1110 भी उन देशों में सबसे ज्यादा बिका जहां लोग कम कीमत में भरोसेमंद फोन चाहते थे. इसमें कॉल, मैसेज और अलार्म जैसे बेसिक फीचर्स थे. कैमरा, इंटरनेट या किसी दूसरी सुविधा की उम्मीद नहीं थी लेकिन इसकी बैटरी लाइफ इतनी शानदार थी कि एक बार चार्ज करने पर यह कई दिनों तक चलता था. कम बजट वाले यूज़र्स के लिए यह एक भरोसेमंद साथी था.

नोकिया 1110 भी उन देशों में सबसे ज्यादा बिका जहां लोग कम कीमत में भरोसेमंद फोन चाहते थे. इसमें कॉल, मैसेज और अलार्म जैसे बेसिक फीचर्स थे. कैमरा, इंटरनेट या किसी दूसरी सुविधा की उम्मीद नहीं थी लेकिन इसकी बैटरी लाइफ इतनी शानदार थी कि एक बार चार्ज करने पर यह कई दिनों तक चलता था. कम बजट वाले यूज़र्स के लिए यह एक भरोसेमंद साथी था.

2019 में पेश किया गया आईफोन 11 दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल है. इसकी दमदार चिप, बेहतर कैमरा, फेस आईडी और शानदार बैटरी लाइफ ने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया. उत्तरी अमेरिका, यूरोप और भारत में इसकी भारी डिमांड रही. 2022 की शुरुआत तक इसकी करीब 15.9 करोड़ यूनिट बिक चुकी थीं. कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स मिलने की वजह से यह लोगों की पहली पसंद बना.

2019 में पेश किया गया आईफोन 11 दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल है. इसकी दमदार चिप, बेहतर कैमरा, फेस आईडी और शानदार बैटरी लाइफ ने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया. उत्तरी अमेरिका, यूरोप और भारत में इसकी भारी डिमांड रही. 2022 की शुरुआत तक इसकी करीब 15.9 करोड़ यूनिट बिक चुकी थीं. कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स मिलने की वजह से यह लोगों की पहली पसंद बना.

सैमसंग का गैलेक्सी S4 कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फ्लैगशिप फोन माना जाता है. इसकी लगभग 8 करोड़ यूनिट्स दुनिया भर में बिकीं. 2013 में यह फोन अपने एमोलेड डिस्प्ले, एडवांस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी के कारण सुर्खियों में रहा. उस समय यह दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन बन गया था. बाद में भले ही मुकाबला बढ़ गया लेकिन S4 ने सैमसंग को ग्लोबल मार्केट में मजबूत जगह दिलाई.

सैमसंग का गैलेक्सी S4 कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फ्लैगशिप फोन माना जाता है. इसकी लगभग 8 करोड़ यूनिट्स दुनिया भर में बिकीं. 2013 में यह फोन अपने एमोलेड डिस्प्ले, एडवांस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी के कारण सुर्खियों में रहा. उस समय यह दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन बन गया था. बाद में भले ही मुकाबला बढ़ गया लेकिन S4 ने सैमसंग को ग्लोबल मार्केट में मजबूत जगह दिलाई.

Published at : 16 Nov 2025 10:41 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]