सैमसंग को सता रहा iPhone 17 का डर, कीमत कम करने के लिए Galaxy S26 में कर सकती है ये बदलाव

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल ने इस साल सितंबर में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था. महंगाई और कंपोनेंट की बढ़ती लागत के बावजूद इसकी कीमत में इजाफा नहीं किया गया. शानदार अपग्रेड और बेस स्टोरेज बढ़ने के बावजूद अमेरिका में यह 799 डॉलर में बेचा जा रहा है. सैमसंग को इस आईफोन और इसकी कीमत के कारण अपना प्लान बदलना पड़ा है. आइए जानते हैं कि आईफोन 17 से सैमसंग को प्लानिंग क्यों बदलनी पड़ी.

अपग्रेड के कारण महंगा हो रहा था गैलेक्सी S26

सैमसंग अगले साल की शुरुआत में गैलेक्सी S26 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज के स्टैंडर्ड गैलेक्सी S26 में कंपनी कई अपग्रेड देना और इस फोन को S25 की तुलना में 0.3mm पतला बनाना चाह रही थी. साथ ही वह इसमें मौजूदा मॉडल की 4,000mAh बैटरी को रिप्लेस कर 4,900mAh का बैटरी पैक देना चाहती थी. इन सारी अपग्रेड्स के कारण मॉडल की कीमत बढ़ रही थी. सैमसंग को यह लगा कि अगर अपने स्टैंडर्ड मॉडल को महंगा रखती है तो यह आईफोन 17 के मुकाबले पिछड़ सकता है.

सैमसंग ने कर दिया यह बदलाव

आईफोन 17 के बराबर कीमत रखने के लिए सैमसंग ने अपकमिंग फोन के कई फीचर कम करने का फैसला किया है. अब कंपनी इसकी थिकनेस कम नहीं करेगी. साथ ही इसमें पहले की प्लानिंग को छोड़कर 4,300mAh का बैटरी पैक दिया जाएगा. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस देने की प्लानिंग भी रद्द कर दी है. 

कीमत कम रखना होगा चुनौती

अपग्रेड में कटौती के बावजूद सैमसंग के लिए गैलेक्सी S26 की कीमत को कम रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कंपोनेंट कोस्ट और महंगी स्टोरेज के कारण सैमसंग को इस फोन पर ज्यादा लागत आएगी. इसके अलावा क्वालकॉम की फ्लैगशिप चिप के लिए कंपनी को ज्यादा पैसा चुकाना पड़ रहा है. ऐसे में यह देखना होगा कि कंपनी कैसे कीमत कम रखने की इस चुनौती से पार पाती है. 

ये भी पढ़ें-

स्मार्टफोन बन जाएंगे पावरहाउस! यह कंपनी लाएगी 9,000mAh बैटरी वाला फोन, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_2]

एक दिन में कितने अंडे खाना सही? कहीं सर्दियों में बिगड़ न जाए तबीयत

[ad_1]

अंडे लंबे समय से हमारी ब्रेकफास्ट प्लेट के फेवरेट रहे हैं. लेकिन बदलते डाइट गाइडलाइंस के बीच यह सवाल बार-बार पूछा जाता है कि आखिर रोज कितने अंडे खाने सही हैं. अब यह साफ है कि एक जैसा जवाब सब पर लागू नहीं होता. यह आपकी उम्र, सेहत और फिटनेस गोल पर निर्भर करता है. चाहे लक्ष्य वजन कम करना हो, दिमाग की सेहत सुधारना हो या हड्डियों को मजबूत करना.

अंडे लंबे समय से हमारी ब्रेकफास्ट प्लेट के फेवरेट रहे हैं. लेकिन बदलते डाइट गाइडलाइंस के बीच यह सवाल बार-बार पूछा जाता है कि आखिर रोज कितने अंडे खाने सही हैं. अब यह साफ है कि एक जैसा जवाब सब पर लागू नहीं होता. यह आपकी उम्र, सेहत और फिटनेस गोल पर निर्भर करता है. चाहे लक्ष्य वजन कम करना हो, दिमाग की सेहत सुधारना हो या हड्डियों को मजबूत करना.

पिछले कुछ सालों में आए स्टडी साफ दिखाते हैं कि संतुलित मात्रा में अंडे खाने से ज्यादातर लोगों की सेहत पर पॉजिटिव  असर पड़ता है. कई यूरोपीय स्टडीज में पाया गया कि स्वस्थ लोगों में रोज एक अंडा खाने से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक या समय से पहले मृत्यु का खतरा नहीं बढ़ा. कुछ शोध यह भी बताते हैं कि 1 से 2 अंडे रोज लेना भी सुरक्षित है, बशर्ते व्यक्ति की बाकी डाइट संतुलित हो.

पिछले कुछ सालों में आए स्टडी साफ दिखाते हैं कि संतुलित मात्रा में अंडे खाने से ज्यादातर लोगों की सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है. कई यूरोपीय स्टडीज में पाया गया कि स्वस्थ लोगों में रोज एक अंडा खाने से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक या समय से पहले मृत्यु का खतरा नहीं बढ़ा. कुछ शोध यह भी बताते हैं कि 1 से 2 अंडे रोज लेना भी सुरक्षित है, बशर्ते व्यक्ति की बाकी डाइट संतुलित हो.

अगर आपकी सेहत ठीक है और कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल है, तो आप बिना डर 1 से 2 अंडे रोज अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. पर अगर आपको हार्ट डिजीज का खतरा है, डायबिटीज है या आपका LDL कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है, तो हफ्ते में 4 से  7 अंडे लेना ही बेहतर माना जाता है. इससे भी जरूरी है कि बाकी खाना कितना हेल्दी है और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है.

अगर आपकी सेहत ठीक है और कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल है, तो आप बिना डर 1 से 2 अंडे रोज अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. पर अगर आपको हार्ट डिजीज का खतरा है, डायबिटीज है या आपका LDL कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है, तो हफ्ते में 4 से 7 अंडे लेना ही बेहतर माना जाता है. इससे भी जरूरी है कि बाकी खाना कितना हेल्दी है और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है.

अंडे पोषण के लिहाज से बेहद खास हैं. एक बड़े अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड शामिल होते हैं. इसके अलावा अंडे में विटामिन A, D, E, B12, कोलिन, ल्यूटिन, जियाजैंथिन और हेल्दी फैट्स भी होते हैं. ज़र्दी में दिमाग और आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, जबकि सफेदी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत मानी जाती है. कुल मिलाकर यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए शानदार ईंधन है.

अंडे पोषण के लिहाज से बेहद खास हैं. एक बड़े अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड शामिल होते हैं. इसके अलावा अंडे में विटामिन A, D, E, B12, कोलिन, ल्यूटिन, जियाजैंथिन और हेल्दी फैट्स भी होते हैं. ज़र्दी में दिमाग और आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, जबकि सफेदी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत मानी जाती है. कुल मिलाकर यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए शानदार ईंधन है.

अंडे का प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है. कई स्टडीज़ में यह पाया गया है कि नाश्ते में अंडे खाने वाले लोगों की दिनभर की कैलोरी खपत कम होती है. ज़र्दी में मौजूद कोलिन दिमाग और याद करने की शक्ति के लिए जरूरी है. वहीं ल्यूटिन और ज़ियाज़ैंथिन आंखों को ब्लू लाइट और उम्र-संबंधी नुकसान से बचाते हैं.

अंडे का प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है. कई स्टडीज़ में यह पाया गया है कि नाश्ते में अंडे खाने वाले लोगों की दिनभर की कैलोरी खपत कम होती है. ज़र्दी में मौजूद कोलिन दिमाग और याद करने की शक्ति के लिए जरूरी है. वहीं ल्यूटिन और ज़ियाज़ैंथिन आंखों को ब्लू लाइट और उम्र-संबंधी नुकसान से बचाते हैं.

अंडों को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम उनके कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहा है. लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि खाने से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल उतना नुकसान नहीं करता जितना सैचुरेटेड फैट करता है. हाल के शोध दिखाते हैं कि अंडे हेल्दी लोगों में हार्ट हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाते. कुछ मामलों में तो यह अच्छे  और खराब  कोलेस्ट्रॉल के अनुपात को भी बेहतर करते हैं.

अंडों को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम उनके कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहा है. लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि खाने से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल उतना नुकसान नहीं करता जितना सैचुरेटेड फैट करता है. हाल के शोध दिखाते हैं कि अंडे हेल्दी लोगों में हार्ट हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाते. कुछ मामलों में तो यह अच्छे और खराब कोलेस्ट्रॉल के अनुपात को भी बेहतर करते हैं.

यह समझना जरूरी है कि आप दिन में कितने अंडे खाते हैं, उससे ज्यादा मायने रखता है कि आपकी बाकी डाइट कैसी है, आप कितनी एक्सरसाइज करते हैं, कितना तनाव लेते हैं और अंडे कैसे पकाते हैं. उबले, पोच्ड या कम तेल में बने अंडे फायदे देते हैं, जबकि ज्यादा तेल या मक्खन में तले अंडे उनकी हेल्दी वैल्यू घटा सकते हैं.

यह समझना जरूरी है कि आप दिन में कितने अंडे खाते हैं, उससे ज्यादा मायने रखता है कि आपकी बाकी डाइट कैसी है, आप कितनी एक्सरसाइज करते हैं, कितना तनाव लेते हैं और अंडे कैसे पकाते हैं. उबले, पोच्ड या कम तेल में बने अंडे फायदे देते हैं, जबकि ज्यादा तेल या मक्खन में तले अंडे उनकी हेल्दी वैल्यू घटा सकते हैं.

Published at : 15 Nov 2025 11:25 AM (IST)

लाइफस्टाइल फोटो गैलरी

[ad_2]

सरकार ने पासपोर्ट को कर दिया हाई-टेक! जानें आपके पुराने Passport का क्या होगा?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

E Passport India: विदेश यात्रा करने और भारतीय होने की पहचान के रुप में पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की तरह काम करता है. भारत सरकार की ओर से पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम V2.0 की शुरुआत की गई हैं. इसके तहत अब पूरे देश में ई पासपोर्ट सिस्टम लागू किया गया है. अब से देश और विदेशों के भारतीय दूतावास में जारी किए गए नए पासपोर्ट और रिन्यूअल के लिए सिर्फ चिप वाले ई पासपोर्ट ही जारी किए जाएंगे.

इससे पासपोर्ट की सुरक्षा और इमिग्रेशन की प्रक्रिया तेज होगी. बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि, क्या उनका पुराना पासपोर्ट अब किसी काम का नहीं रहेगा. इसका जवाब है, वे अपने पुराने पासपोर्ट को नॉर्मल रुप से इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, वैलिडिटी खत्म होने पर अब उन्हें चिप वाला पासपोर्ट ही जारी किया जाएगा. 

क्या पुराने पासपोर्ट वैध होंगे?

अगर किसी व्यक्ति के पास पुराना पासपोर्ट है तो, वह उसका इस्तेमाल पहले की तरह ही कर सकते हैं. एक्सपायरी डेट तक पासपोर्ट पूरी तरह से वैध होंगे. हालांकि, पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म हो गई है तो, आपको नया चिप वाला पासपोर्ट ही जारी किया जाएगा. नए आवेदकों को ई पासपोर्ट सिस्टम के तहत चिप वाला पासपोर्ट दिया जाएगा.

नए आवेदकों को किसी भी तरह का कोई नया फॉर्म भरने या ऑप्शन चुनने की जरूरत नहीं होगी. सरकार की ओर से यह कदम पासपोर्ट को और ज्यादा सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है. साथ ही नए पासपोर्ट धारकों की इमिग्रेशन प्रक्रिया भी पहले से तेज हो जाएगी. 

अब से ई पासपोर्ट होंगे जारी

भारत सरकार की ओर से PSP V2.0 और ग्लोबल पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम के तहत अब से जारी होने वाले नए पासपोर्ट और रिन्यू किए गए पासपोर्ट ई पासपोर्ट होंगे. पासपोर्ट के लिए आवेदन करते वक्त अपग्रेड खुद से लागू हो जाएगा. ई पासपोर्ट के कवर पर एक छोटा सुनहरा चिप लगा हुआ होता है. जिसके अंदर एक RFID चिप होता है. यह चिप पासपोर्ट धारक से संबंधित बायोमेट्रिक और पर्सनल जानकारी को सेव रखता है.  

यह भी पढ़ें: लगातार घटता जा रहा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में भी कमी; पाकिस्तान का क्या है हाल?

[ad_2]

क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना

[ad_1]


Meghna Singh With ABP Live: क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी हाथ में गेंद और बल्ला पकड़ने के साथ ही टीम इंडिया में खेलने का सपना भी देखता है. लेकिन ऐसे कुछ ही प्लेयर निकलते हैं, जो इस सपने को हकीकत में बदलकर दिखाते हैं. भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने हाथ में गेंद पकड़ने के साथ ही ये तय कर लिया था कि एक दिन वे भारत के लिए खेलेंगी और साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने के साथ ही मेघना सिंह का ये सपना साकार हुआ.

मेघना सिंह के लिए भारत के लिए खेलने की खुशी इतनी बड़ी है कि इसे शब्दों में बयां कर पाना भी आसान नहीं है. भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह ने एबीपी लाइव के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में वीमेंस क्रिकेट की दुनिया के हर पहलू पर बात की. महिलाओं की क्रिकेट में एंट्री से लेकर उन्हें मिलने वाली सैलरी तक, आज के दौर में क्या-क्या बदलाव हुआ है, आइए मेघना सिंह से हुई बातचीत के जरिए इसे जानते हैं.

लड़कों के साथ खेलना पड़ा क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह ने एबीपी लाइव के साथ बातचीत में बताया कि ‘मेरे पिता को भी क्रिकेट खेलने का शौक था. बचपन में पापा के साथ साइकिल पर बैठकर मैच देखने जाती थी. जब गली में लड़कों को खेलते देखती थी, तब शौक चढ़ा कि मैं भी क्रिकेट खेलूं. पापा और घर के बाकी लोगों को क्रिकेट खेलता देखकर आगे चलकर मैंने इसे अपना करियर बना लिया’. शुरुआत में मेघना को लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना पड़ता था, क्योंकि कोई और लड़की क्रिकेट खेलती नहीं थी और जो खेल लड़कियां खेलती थीं, वो मेघना सिंह को पसंद नहीं थे.

Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह

पहला मैच खेलने पर मिली कितनी सैलरी?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली मेघना सिंह ने सबसे पहले स्टेट टीम के टॉप 40 प्लेयर्स की लिस्ट में जगह बनाई. इसके बाद साल 2010 में मेघना का भारत की अंडर-19 टीम में सेलेक्शन हुआ. मेघना सिंह से जब सवाल पूछा कि भारतीय खिलाड़ियों को उस समय एक मैच खेलने के लिए कितनी सैलरी मिलती थी, तब भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि ‘जब मैंने अंडर-19 टीम के लिए अपना पहला मैच खेला, तब 1,000 रुपये मैच फीस मिलती थी.

1 हजार से 1 लाख तक का सफर

भारतीय पेसर मेघना सिंह ने बातचीत में बताया कि जब उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलने की शुरुआत की, तब 1 मैच के लिए उन्हें एक हजार रुपये फीस मिलती थी और तब एक साल में केवल 4 या 5 मैच ही खेलने के लिए मिलते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय का पहिया बदला, भारतीय क्रिकेट में महिलाओं को भी बेहतर मैच फीस मिलने लगी और इसके साथ ही कई लीग मैच भी शुरू हो गए. मेघना ने जब सितंबर, 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी, तब मेघना को एक वनडे मैच खेलने के लिए एक लाख रुपये मैच फीस मिली थी.

टीम इंडिया की जीत से बदल गई कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीता है. भारत की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया. वीमेंस टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. इस पर मेघना सिंह से पूछा गया कि भारत की जीत के बाद क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस सवाल के जवाब में मेघना ने कहा कि ‘भारत की जीत के तुरंत बाद से ही क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन बढ़ गए हैं, जिनमें ज्यादातर लड़कियां हैं. वर्ल्ड कप में भारत की जीत ने कई लोगों के लिए दरवाजे खोले हैं’.

Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह

ज़हीर खान से मिली प्रेरणा

मेघना सिंह ने बताया कि उनके घर में क्रिकेट देखने के साथ ही खेला भी जाता है. ऐसे में वे शुरुआत से ही क्रिकेट से जुड़ी रही हैं. मेघना सिंह शुरू से ही दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान को फॉलो करती आई हैं. मेघना ने कहा कि ‘क्रिकेट में हमेशा से ही मेरी प्रेरणा ज़हीर खान रहे हैं. पापा को देखकर मुझे क्रिकेट खेलने का जोश चढ़ा, लेकिन मैं बचपन में जब भी क्रिकेट देखती थी, तब ज़हीर खान को फॉलो करती थी. मैं खुद भी एक फास्ट बॉलर हूं तो मैं हमेशा से ही उन्हें देखती आई हूं’. मेघना ने इसके साथ ही बताया कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी उनके फेवरेट प्लेयर हैं.

WPL में किस टीम के लिए खेलेंगी मेघना सिंह?

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. मेघना सिंह पिछले दोनों WPL में गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आई हैं. मेघना से पूछा गया कि वो इस बार किस टीम के लिए खेलना चाहेंगी, तब भारतीय प्लेयर ने जवाब दिया कि ‘WPL में मेरी फेवरेट टीम दिल्ली कैपिटल्स है, क्योंकि इस टीम में काफी शानदार प्लेयर्स हैं’. लेकिन इसके साथ ही मेघना ने कहा कि ‘मुझे जो भी टीम चुनेगी, मैं उस टीम के लिए अपना बेस्ट परफॉर्म करूंगी’.

Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह

यह भी पढ़ें

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट पर भारत का दबदबा, बुमराह-कुलदीप के बाद राहुल-सुंदर ने संभाली कमान; पढ़ें डे रिपोर्ट

[ad_2]

हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

[ad_1]


चुनाव हारने का दर्द कई बार शब्दों से नहीं, हरकतों से बाहर आता है और आज अंता विधानसभा उपचुनाव के परिणामों के बाद ठीक ऐसा ही हुआ. भीड़-भाड़ वाले चौराहे के बीच एक हारता हुआ उम्मीदवार अपनी कार की छत पर चढ़ गया, हाथों में बंधे धार्मिक धागे एक-एक कर उतारने लगा और देखने वाले सन्न रह गए. कुछ पलों के भीतर यह दृश्य सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोगों ने सवाल दाग दिया: “क्या हुआ? भगवान से भरोसा उठ गया क्या?” जी हां, हम बात कर रहे हैं नरेश मीणा की. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

हार से निराश दिखे नरेश मीणा

अंता विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद एक बेहद असामान्य और भावनात्मक दृश्य पूरे सोशल मीडिया पर छा गया है. निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा, जो इस चुनाव में कड़ा मुकाबला करते हुए भी जीत से दूर रह गए, परिणाम सामने आने के तुरंत बाद भावनात्मक रूप से टूटते नजर आए. मतगणना पूरी होने के कुछ समय बाद वायरल हुए एक वीडियो में दिखता है कि नरेश मीणा बीच चौराहे में अपनी कार रोकते हैं, फिर अचानक कार की छत पर चढ़कर बैठ जाते हैं.

एक एक कर खोलने लगे हाथ में बंधे धागे

उनके हाथों में कई धार्मिक धागे बंधे हुए थे, वही धागे जो आमतौर पर उम्मीदवार शुभाचार, आस्था या जीत की उम्मीद में बांधते हैं. लेकिन हार ने शायद उनके मनोबल और उम्मीदों को गहरी चोट दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक-एक कर ये धागे खोलना शुरू करते हैं, जैसे किसी मन की कसक को बाहर निकाल रहे हों. उनका चेहरा निराश, थका हुआ और टूटे विश्वास जैसा नजर आ रहा था.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स ने पूछा, भगवान से भरोसा उठ गया क्या?

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. अब सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…नरेश भाई भगवान से भरोसा उठ गया क्या? एक और यूजर ने लिखा…निराश नहीं होते, अभी आगे जाना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नरेश मीणा अभी करियर शुरू हुआ है इतनी जल्दी हार नहीं मानते.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


Wi-Fi Password भूल गए तो टेंशन नहीं! ये तरीके अपनाएंगे तो एक मिनट में ही मिल जाएगा पासवर्ड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

घर पर एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो या ऑफिस का काम करना हो, वाई-फाई आजकल लगभग हर घर की जरूरत बन गई है. बच्चों के होमवर्क से लेकर स्मार्ट होम गैजेट ऑपरेट करने तक सारे काम वाई-फाई के बिना ठप पड़ जाते हैं. कई बार लोगों को लंबे समय तक पासवर्ड यूज नहीं करना होता तो वो इसे भूल जाते हैं. ऐसे में अगर घर में कोई मेहमान आ जाए या नया डिवाइस कनेक्ट करना पड़ जाए तो दिक्कत होती है. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको वाई-फाई पासवर्ड पता करने के तरीके बताने जा रहे हैं. 

विंडोज कंप्यूटर

अगर आप विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप यूज करते हैं तो वाई-फाई सेटिंग में जाएं. यहां पर आपको वह कनेक्शन दिख जाएगा, जिससे आपका डिवाइस कनेक्ट है. अब इसकी प्रोपर्टीज देखने के लिए क्लिक करें. नया पेज खुलते ही आपको वाई-फाई कनेक्शन पासवर्ड का ऑप्शन दिख जाएगा. इस पर टैप कर आप पासवर्ड देख सकते हैं.

एंड्रॉयड फोन

एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर वाई-फाई पासवर्ड देखना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि ये डायरेक्ट पासवर्ड नहीं दिखाते. ऐसे स्मार्टफोन पर पासवर्ड देखने के लिए सेटिंग में नेटवर्क पर जाकर इंटरनेट पर टैप करें. यहां वाई-फाई नेटवर्क पर टैप करने पर शेयर का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करते ही QR कोड दिखेगा. इसे स्कैन कर वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकता है.

MacBook

अगर आप मैक यूज कर रहे हैं तो ये ऐप्लिकेशन>यूटिलिटीज में पासवर्ड स्टोर करते हैं. इसे देखने के लिए वाई-फाई नेटवर्क का नाम  देखें. इस पर डबल क्लिक करते ही शो पासवर्ड का ऑप्शन आ जाएगा. यहां एडमिन पासवर्ड डालकर आप नेटवर्क का पासवर्ड देख सकते हैं.

iPhone 

आईफोन या आईपैड पर पासवर्ड देखने के लिए सेटिंग में जाकर वाई-फाई पर टैप करें. यहां आपको कनेक्टेड नेटवर्क के आगे इन्फो (i) आइकन दिखेगा. इस पर टैप करते ही यह फेस आईडी या टच आईडी वेरिफाई करेगा. वेरिफाई होते ही आपको स्क्रीन पर पासवर्ड नजर आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16 Pro पर बंपर डिस्काउंट, इतनी कम हो गई कीमत, खरीदना है तो देर न करें

[ad_2]

RITES में निकली 252 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ग्रेजुएट-डिप्लोमा और ITI पास युवाओं क

[ad_1]


रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (RITES) ने अप्रेंटिसशिप के 252 पदों के लिए बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक और ITI पास सभी उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है. खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगी. यानी केवल आपकी योग्यता और मार्कशीट में दिए गए अंकों के आधार पर ही आपका चयन किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 5 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. RITES की यह भर्ती युवाओं को सरकारी संस्थान में काम सीखने और अपने करियर को मजबूत बनाने का बेहतरीन अवसर देती है.

कौन-कौन से पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती में कुल 252 पद शामिल हैं. इनमें से सबसे ज्यादा पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए रखे गए हैं. ग्रेजुएट अप्रेंटिस में इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद डिप्लोमा अप्रेंटिस और ITI पास उम्मीदवारों के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पद शामिल हैं.

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 146 पद हैं. इन पदों पर BE, B.Tech और B.Arch पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा BA, B.Com, BBA, B.Sc और BCA जैसे नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट भी पात्र हैं. डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कुल 49 पद शामिल किए गए हैं. इनमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास तीन साल का फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है. ट्रेड अप्रेंटिस के 57 पदों पर वे ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास किया हो.

योग्यता और जरूरी शर्तें क्या हैं?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है. नॉन-इंजीनियरिंग उम्मीदवार भी तीन साल की अपनी स्नातक डिग्री के साथ आवेदन कर सकते हैं. डिप्लोमा वाले पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए ITI पास होना जरूरी है. इस भर्ती में न्यूनतम अंकों की शर्त भी तय की गई है. सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST, OBC (NCL) और PwBD उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी.

कैसे होगा चयन?

RITES ने इस भर्ती को बेहद सरल रखा है. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता के अंकों के आधार पर बने मेरिट लिस्ट से होगा. इस प्रक्रिया में किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा देने या इंटरव्यू में शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिसशिप के दौरान मिलने वाली रकम भी इस भर्ती को युवाओं के लिए और आकर्षक बनाती है. चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने लगभग 14,000 रुपये मिलेंगे. डिप्लोमा अप्रेंटिस को करीब 12,000 रुपये मासिक दिया जाएगा. वहीं ITI पास ट्रेड अप्रेंटिस को 10,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा.

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार को RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद “Careers” या “Recruitment” सेक्शन में जाकर Apprentices Recruitment 2025 वाली अधिसूचना खोलनी होगी. अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने के बाद उम्मीदवार को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा.

यह भी पढ़ें – ​देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू ने कहां से की थी पढ़ाई​-लिखाई? ​जान लीजिए डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘दो महीने से मेरी यूनिवर्सिटी की फीस नहीं भरी है…’ करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने कही ये बात

[ad_1]


करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर केस चल रहा है. करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया है कि वो अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और उनकी दो महीने की फीस जमा नहीं की गई है. समायरा के इस आरोप से प्रिया कपूर ने इनकार किया है. वहीं कोर्ट ने इस तरह की दलीलें सुनकर कहा है कि वो नहीं चाहता कि कार्रवाई मेलोड्रामैटिक हो जाए.

14 नवंबर को हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की अंतरिम रोक की अर्जी पर दलील सुनी है. जिसमें जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर के एसेट्स बेचने से रोकने की मांग की गई थी. करिश्मा के बच्चों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया कि समायरा एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है और उनकी दो महीने की फीस बकाया है.

इस तरह के मुद्दे ना लेकर आएं
करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कहा- बच्चों की जायदाद डिफेंडेंट नंबर 1 (प्रिया कपूर) के पास है, इसलिए ये उनकी जिम्मेदारी है. US में पढ़ रही बेटी को दो महीने की फीस नहीं मिली है. उन्होंने आगे कहा कि शादी के आदेश के तहत, संजय को बच्चों की पढ़ाई और रहने का खर्च उठाना था.जज ने कहा- मैं इस पर 30 सेकंड से ज़्यादा समय नहीं लगाना चाहता. ये सवाल मेरे कोर्ट में दोबारा नहीं आना चाहिए. मैं नहीं चाहता कि यह सुनवाई मेलोड्रामैटिक हो जाए.’ इस केस पर अब 19 नवंबर को सुनवाई होगी.

बता दें करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को हार्ट अटैक से लंदन में हुआ था. पोलो खेलते समय संजय मधुमक्खी निगल गए थे. जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था. संजय के निधन के बाद उनके बच्चों समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ याचिका दर्ज की. जिसमें कहा है कि उन्होंने विल के साथ जालसाजी की है.

ये भी पढ़ें: राजकुमार राव के घर आई नन्ही परी, पत्रलेखा ने किया बेटी को जन्म

[ad_2]

साल 2026 में 4 ग्रहण का साया, जानिए भारत में कब और कहां दिखेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Solar and lunar eclipse 2026: नए साल में चार ग्रहण होंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. इस दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है. लापरवाही करने या बरतने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि, साल 2026 में भी चार ग्रहण देखने को मिलेंगे. इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. वर्ष 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं.

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में तो चन्द्र ग्रहण मार्च में लगेगा . दूसरा सूर्य व चन्द्र ग्रहण अगस्त में लगेगा. बता दे कि 2025 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च और दूसरा 21 सितंबर को लगा था लेकिन भारत में दिखाई नहीं दिया.

साल का पहला चन्द्र ग्रहण 14 मार्च और दूसरा 7 सितंबर को लगा था. इसमें दूसरा चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई दिया था.

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां लगेगा?

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. यह एक कंकण सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, 2026 को लगेगा. श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को यह ग्रहण लगेगा. भारत को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन में दिखाई देगा.

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खंड ग्रास ग्रहण

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा मंगलवार 3 मार्च 2026 को लगेगा. यह खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण भारत के साथ साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा.

चूंकि भारत में यह ग्रहण दिखेगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को लगेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में यह नजर नहीं आएगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. 

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि पहला सूर्य ग्रहण साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में नजर आएगा.

12 अगस्त 2026 को दूसरा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. यहां के लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे.

यहां दिन में कुछ समय के लिए पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा. वहीं उत्तरी अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा. 

3 मार्च 2026 को पहला चंद्र ग्रहण

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से केवल एक ही भारत में दिखाई देगा. पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन पड़ेगा, जबकि दूसरा श्रावण पूर्णिमा को लगेगा.

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा. यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में नजर आएगा. चूंकि भारत में यह ग्रहण दिखेगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा. 

28 अगस्त 2026 को दूसरा चंद्र ग्रहण

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण  शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को लगेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. लेकिन भारत में यह नजर नहीं आएगा. इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा.

भारत में दिखेगा सिर्फ चंद्र ग्रहण

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि साल में दो चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से केवल एक ही भारत में दिखाई देगा. पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन पड़ेगा, जबकि दूसरा श्रावण पूर्णिमा को लगेगा. लेकिन भारत में केवल 3 मार्च का चंद्र ग्रहण ही देखा जा सकेगा. 28 अगस्त का ग्रहण भारत से दृश्य नहीं होगा, इसलिए देश में सिर्फ एक ही चंद्र ग्रहण का प्रत्यक्ष दर्शन होगा.

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि चार ग्रहणों की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा. इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं का संकेत मिल रहे हैं.

प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की संभावना है. फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार. व्यापार में तेजी आएगी. बीमारियों में कमी आएगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. आय में इजाफा होगा. वायुयान दुर्घटना होने की संभावना.

पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे. सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

क्या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA हाइक और वेतन आयोग का भी नहीं मिलेगा लाभ? जानें सच्चाई

[ad_1]


8th Pay Commission: वॉट्सऐप जैसे कई सोशल मीडिया ऐप्स पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और पे कमीशन से मिलने वाला लाभ बंद हो जाएगा. बेशक, इस दावे से लाखों पेंशनर्स की नींद उड़ गई है. हालांकि, अब सरकार की तरफ से दी गई सफाई से उन्हें राहत मिलने वाली है. केंद्र सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को नकारते हुए सभी को सच बताया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि ऐसे भ्रामक मैसेजेस पर भरोसा न करें और इन्हें शेयर करने से पहले ऑथराइज्ड सोर्स की पुष्टि कर लें. 

PIB ने की दावे की पड़ताल

PIB ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यह दावा झूठा है. वायरल वीडियो में जिस फाइनेंस एक्ट का हवाला दिया जा रहा है वह गलत और गुमराह करने वाला है. सरकार ने ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नही किया है, जिसमें पेंशनर्स को मिलने वाले फायदे रोके जाने का जिक्र हो. 
PIB Factcheck ने बताया कि CCS (पेंशन) रूल्स, 2021 के नियम 37 में बस इतना संशोधन किया गया है अगर किसी सरकारी कर्मचारी को किसी गलत काम के कारण बर्खास्त किया जाता है तो पेंशन और रिटायरमेंट के बाद उसे मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स जब्त कर लिए जाएंगे. इनके अलावा, सामान्य रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी या पे कमीशन का लाभ मिलता रहेगा. PIB इसी साल मई में PIB ने एक प्रेस रिलीज जारी कर CCS (पेंशन) नियम 2025 के नियम 37 में किए गए संशोधन के बारे में बताया था.

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

क्या 69 लाख पेंशनर्स को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? कर्मचारी संघ ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र 



[ad_2]