TECH EXPLAINED: कैसे हुई AI की शुरुआत, जानिए आने वाले 10 सालों में कितनी बदल जाएगी दुनिया

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Artificial Intelligence: आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनिया की सबसे चर्चित तकनीक बन चुकी है. मोबाइल से लेकर मेडिकल साइंस, शिक्षा से लेकर युद्धक्षेत्र हर जगह AI के बिना कोई काम पूरा नहीं होता. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सुपर स्मार्ट तकनीक की शुरुआत आखिर कहां से हुई? और आने वाले दस सालों में यह हमारी दुनिया को किस हद तक बदल देगी? यह कहानी सिर्फ मशीनों की नहीं है, यह कहानी इंसानों की उन कोशिशों की है जिन्होंने कंप्यूटर को सोचना, सीखना और फैसले लेना सिखाया.

AI की शुरुआत कब और कैसे हुई?

AI की जड़ें 1950 के दशक में मिलती हैं. यह वो दौर था जब दुनिया कंप्यूटर को एक साधारण मशीन मानती थी लेकिन कुछ वैज्ञानिक मानवीय दिमाग जैसी क्षमता मशीनों को देने का सपना देख रहे थे. एलन ट्यूरिंग के साथ शुरुआत. AI का पहला बीज 1950 में तब पड़ा जब ब्रिटिश गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग ने एक सवाल पूछा “क्या मशीन सोच सकती है?” यही सवाल AI के इतिहास की सबसे बड़ी नींव बना. ट्यूरिंग ने ट्यूरिंग टेस्ट बनाया जिसमें यह जांचा जाता था कि मशीन इंसान जैसी बातचीत कर सकती है या नहीं.

1956 – AI का जन्म वर्ष

1956 में अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज में एक वर्कशॉप हुई जहां Artificial Intelligence शब्द का इस्तेमाल पहली बार किया गया. यही कार्यक्रम AI के जन्म का आधिकारिक पल माना जाता है. वैज्ञानिकों को विश्वास था कि कुछ ही वर्षों में मशीनें इंसानों की तरह सीख पाएंगी लेकिन असल रास्ता इतना आसान नहीं था.

शुरुआती दशकों में संघर्ष

1960–1980 के बीच AI की प्रगति धीमी पड़ी. कंप्यूटर कमजोर थे, डेटा कम था और तकनीक महंगी थी. इसे AI विंटर भी कहा गया यानी वो समय जब उम्मीदें कम और चुनौतियां ज्यादा थीं.

इंटरनेट, तेज प्रोसेसर, बिग डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग के आने के बाद AI अचानक तेज़ी से आगे बढ़ा. 2012 में डीप लर्निंग की खोज ने AI को नए युग में पहुंचा दिया. अब कंप्यूटर तस्वीरें पहचानने, भाषा समझने और अपने आप सीखने में सक्षम हो गया. आज ChatGPT, Google Gemini, Meta AI, OpenAI GPT मॉडल्स, सेल्फ-ड्राइविंग कारें, मेडिकल रोबोट्स, और स्मार्टफोन असिस्टेंट ये सब AI विकास की ही देन हैं.

AI हमारी जिंदगी कैसे बदल रही है?

AI अब सिर्फ किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का हिस्सा नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है. मोबाइल पर autocorrect और फेस अनलॉक, YouTube और Instagram के सुझाव, बैंकिंग में फ्रॉड डिटेक्शन, अस्पतालों में AI डायग्नोसिस, किसानों के लिए मौसम और फसल सलाह और शिक्षा में स्मार्ट क्लास और पर्सनलाइज्ड लर्निंग. AI इंसानों की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर रही है न कि उन्हें बदलने में.

आने वाले 10 वर्षों में AI दुनिया को कैसे बदल देगी?

अगले दस साल AI क्रांति के लिए सबसे बड़े साबित होंगे. जानिए किस तरह हमारी दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी.

हर जगह होंगी AI असिस्टेंट मशीनें

अभी हम Siri, Google Assistant या ChatGPT का प्रयोग करते हैं लेकिन आने वाले समय में हर घर में हाई-इंटेलिजेंट AI असिस्टेंट होंगे. यह असिस्टेंट आपकी आवाज़ ही नहीं, आपकी भावनाएं, पसंद और सोच को भी समझेंगे.

  • खाना पकाने का सुझाव
  • हेल्थ मॉनिटरिंग
  • बच्चे की पढ़ाई
  • घर की सिक्योरिटी
  • बुजुर्गों की देखभाल

AI आपका एक डिजिटल पार्टनर बन जाएगी.

नौकरी की दुनिया में बड़ा बदलाव

AI कई तरह की नौकरियों को आसान या खुद से पूरा कर देगी लेकिन इसके साथ कई लाख नए रोजगार भी पैदा होंगे.

जो नौकरियां घटेंगी

  • डेटा एंट्री
  • बेसिक कस्टमर सपोर्ट
  • ट्रांसलेशन
  • दोहराए जाने वाले औद्योगिक काम

जो नौकरियां बढ़ेंगी:

  • AI ट्रेनर
  • प्रॉम्प्ट इंजीनियर
  • रोबोटिक सुपरवाइजर
  • साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ
  • डेटा साइंटिस्ट

आने वाला समय AI के साथ काम करने वालों का होगा.

डॉक्टरों का सबसे बड़ा सहायक बनेगा AI

AI स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला देगी.

  • कैंसर का शुरुआती पता
  • हार्ट अटैक की भविष्यवाणी
  • AI सर्जरी
  • पर्सनलाइज्ड मेडिसिन
  • मरीज की फाइल का ऑटोमैटिक विश्लेषण

ग्रामीण भारत और दूर-दराज़ क्षेत्रों में AI डॉक्टर जैसी मदद करेगा.

शिक्षा होगी 100% पर्सनलाइज्ड

अब हर बच्चे को उसकी क्षमता के हिसाब से पढ़ाई मिलेगी. AI

  • कमजोर विषयों को पहचानेगी
  • उसके लिए खास कोर्स तैयार करेगी
  • उसकी सीखने की स्पीड के मुताबिक पढ़ाएगी
  • इससे शिक्षा का स्तर कई गुना बढ़ जाएगा.

स्मार्ट शहर और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट

अगले 10 सालों में AI आधारित शहर आम बात बन जाएंगे.

  • ट्रैफिक का ऑटो कंट्रोल
  • AI से पार्किंग मैनेजमेंट
  • ऑटोमैटिक पुलिस मॉनिटरिंग
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रीयल-टाइम प्रबंधन

इलेक्ट्रिक और सेल्फ-ड्राइविंग कारें भी तेज़ी से मुख्य सड़क पर दिखाई देने लगेंगी.

साइबर सुरक्षा की नई चुनौती

जैसे-जैसे AI बढ़ेगी, खतरे भी बढ़ेंगे.

  • डीपफेक
  • AI फ्रॉड कॉल
  • ऑटोमैटिक हैकिंग सिस्टम
  • डेटा चोरी

इसीलिए आने वाले दशक में साइबर सिक्योरिटी AI का सबसे बड़ा युद्धक्षेत्र बनेगी.

क्या AI इंसानों के लिए खतरा है?

बहुत से वैज्ञानिक मानते हैं कि AI का गलत इस्तेमाल दुनिया के लिए खतरा बन सकता है. गलत सूचनाएं, प्राइवेसी का खतरा, हथियारों में AI, बेरोजगारी की आशंका. लेकिन यही तकनीक इंसानों को अकल्पनीय स्तर पर मदद भी कर सकती है. अंतर बस इस्तेमाल का है.

AI की शुरुआत एक सवाल से हुई क्या मशीन सोच सकती है?” और अब दुनिया इस मुकाम पर है जहां मशीनें न सिर्फ सोचती हैं बल्कि सीखती भी हैं अनुमान लगाती हैं और समस्याएं हल करती हैं. आने वाले दस साल AI को हमारी दुनिया का अभिन्न हिस्सा बना देंगे.

यह भी पढ़ें:

TECH EXPLAINED: मालवेयर क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं? जानिए इसके टाइप और बचाव के तरीके

[ad_2]

बारात पहुंचते ही दूल्हे ने शुरू कर दिया छपरी डांस, यूजर्स बोले- ‘जल्दी खाना खाकर निकलो’; वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर अक्सर आपने दूल्हा दुल्हन के वीडियो तो देखे होंगे. कोई रस्म हो या फिर दुल्हन का डांस, हंगामा तो होता ही होता है. लेकिन कई बार दूल्हे का डांस भी शादी में हल्ला मचा देता है जिसके बाद लोग गदगद होने के बजाए शर्मिंदा हो जाते हैं और वहां से तुरंत निकलने का सोचते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जिसमें एक दूल्हा अपनी बारात में बग्गी पर चढ़कर इस कदर डांस करता है कि शादी में आए सभी मेहमानों के सिर शर्म से झुक जाते हैं.

दूल्हे ने किया बगैर हाथ पैरों वाला डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा बग्गी पर चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकला है, लेकिन अचानक बॉलीवुड के एक गाने पर उसके अंदर का माइकल जैक्सन ऐसा जागता है कि फिर सुलाए नहीं सोता. वो बेशर्मी की हर हद को पार करते हुए अपने कॉन्फिडेंस में ऐसा डांस करता है कि देखने वालों को शर्म आ जाती है.

पूरी बारात हो गई शर्मिंदा

डांस करते हुए ना कोई सुर कदमों से मेल खा रहा होता है और न ही कोई ताल. बस गाने की धुनों पर हाथ पैर फेंकते हुए दूल्हा बग्गी पर चढ़कर धांए धांए करता है. उसका डांस देखकर लोगों की निगाहें शर्म से झुक जाती है मानों वो कह रहे हों कि भाई खाना खाकर फटाफट निकलो वरना दुल्हन का बाप अपनी बेटी देने से मना कर देगा. दूल्हे का कॉन्फिंडेंस देखकर अब पूरा इंटरनेट हंसी से सराबोर है और एक ही बात कह रहा है…”डांस ये कर रहा है और शर्म हमें आ रही है.”

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @vipintalwar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पहले की सदियां ही कमाल की थीं. एक और यूजर ने लिखा…नाच ये रहा है और शर्म हमें आ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पता नहीं बारात को खिलाने लाया है या शर्मिंदा कराने.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


बृजेन्द्र काला, समर जय सिंह और देवेन्द्र मालविया | 2020 दिल्ली | दिल्ली हमला, चुनौतियाँ और बहुत कुछ

[ad_1]

[ad_2]

बाजार में कहर ढा रहा है यह पेनी स्टॉक, लगातार लग रहा अपर सर्किट; कीमत 10 रुपये से भी कम

[ad_1]


 Deep Diamond India Share: शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान कुछ पेनी स्टॉक्स ने बढ़त हासिल की. इन्हीं में से एक है ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी Deep Diamond India, जिसमें शुक्रवार को गजब की तेजी देखी गई. इस दिन स्टॉक में 4.90 परसेंट का अपर सर्किट लगा. इस दिन पेनी स्टॉक ने 8.55 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि गुरुवार को यह 8.16 रुपये पर बंद हुआ था. इससे पहले लगातार दो दिन इस पेनी स्टॉक में अपर सर्किट लगा था. 

6 महीने में 104 परसेंट का शानदार रिटर्न 

यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है, जिसने एक महीने में 36 परसेंट तक की बढ़त हासिल की है. जबकि केवल छह महीनों में 104 परसेंट का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. मई 2025 में इसके शेयर की कीमत 3.55 रुपये प्रति शेयर थी, जो इसे 52-हफ्ते का सबसे लो लेवल है. वहीं, इसके 52-हफ्ते का हाई लेवल 10.04 रुपये था, जिसे इसने अक्टूबर के महीने में अचीव किया था. 

क्यों शेयर में आई तेजी?

एक्सचेंज फाइलिंग में डीप डायमंड इंडिया ने बताया कि कंपनी आगे आने वाले समय में डीप हेल्थ इंडिया एआई के नाम से एक डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने की तैयारी में है. यह कैमरा-बेस्ड वेलनेस प्लेटफॉर्म होगा, जो फेशियल स्कैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रियल टाइम हेल्थ अपडेट देगा.एआई-ड्रिवेन इस वेलनेस प्लेटफॉर्म को मंगलवार, 25 नवंबर को लॉन्च किया जाना है. यह देश के हेल्थकेयर सेक्टर में एआई के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल का एक सबूत है. 

इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल के लिए बॉडी को टच करने या किसी मेडिकल इक्वीपमेंट की मदद लेने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ 60-सेकंड के फेस स्कैन के जरिए हार्ट रेट, ब्रीदिंग रेट, ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस, ऑक्सीजन सैचुरेशन को मापा जा सकेगा, सिर्फ और सिर्फ एआई एडवांस्ड कम्प्यूटर विजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके यह काम चुटकियों में हो जाएगा.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करने वाले हो जाएं सावधान! 3.96 करोड़ की ठगी का शिकार हुआ शख्स

[ad_2]

अब iPhone में नहीं मिलेंगे LTPO डिस्प्ले, यह नई टेक्नोलॉजी लेगी जगह, जानें इसकी खास बातें

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल iPhone 13 Pro के बाद लॉन्च हुए अपने फ्लैगशिप मॉडल में LTPO डिस्प्ले देती आ रही है. अब इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के दिन पूरे होने वाले हैं और आईफोन में नई टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल LTPO की जगह HMO (हाई मोबिलिटी ऑक्साइड) डिस्प्ले देने पर विचार कर रही है. आइए जानते हैं कि नई टेक्नोलॉजी में क्या खास है और कैसे यह LTPO से अलग है. 

ये हैं HMO टेक्नोलॉजी के फायदे?

HMO टेक्नोलॉजी नई है और ऐप्पल इसे अपने डिवाइस में यूज करने की तैयारी में है. इसका पहला फायदा यह है कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से ऐप्पल अपने आईफोन में ज्यादा रेजॉल्यूशन दे पाएगी. अगर आईफोन की स्क्रीन का साइज बढ़ता है तो इस टेक्नोलॉजी के कारण रेजॉल्यूशन एडजस्ट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. दूसरा फायदा है कि यह कम पावर की खपत करती है. इससे बैटरी पर कम लोड पड़ेगा और यूजर को ज्यादा बैटरी लाइफ मिल पाएगी. इससे अगर ऐप्पल अपने अपकमिंग आईफोन में लिथियम आयन बैटरी भी यूज करना जारी रखती है तो उसे डिस्प्ले को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगा. तीसरा इसका फायदा है कि इसे बनाना सस्ता है. सप्लायर को HMO डिस्प्ले बनाने में कम खर्चा करना पड़ता है, जिससे आईफोन की कीमत को भी कंट्रोल में रखा जा सकेगा.

ऐप्पल के बाद बाकी कंपनियां भी कर सकती हैं यूज

अमेरिकी टेक दिग्गज अभी मौजूदा डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को रिप्लेस करने पर विचार कर रही है. ऐसे में HMO डिस्प्ले वाला आईफोन लॉन्च होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है. अगर ऐप्पल इस टेक्नोलॉजी को अपना लेती है तो दूसरी मोबाइल कंपनियां भी पीछे नहीं रहेगी और हमें एक के बाद एक HMO डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च होते हुए देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

सैमसंग को सता रहा iPhone 17 का डर, कीमत कम करने के लिए Galaxy S26 में कर सकती है ये बदलाव

[ad_2]

Live: 9 विकेट पर ही समाप्त हुई भारत की पारी, सिर्फ 30 रन की बढ़त; बल्लेबाजी के लिए नहीं आए गिल

[ad_1]

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर सिमटी थी. पहले ही दिन भारत की पारी भी शुरू हो गई थी, दूसरे दिन दूसरे सेशन में टीम इंडिया की पहली पारी 189 रनों पर खत्म हो गई. भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त हासिल की. अभी साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी चल रही है.

दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हो गई, हालांकि टीम इंडिया के 9 विकेट गिरे थे लेकिन रिटायर्ड हर्ट हुए कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए. उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे. भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए, उन्होंने 39 रन बनाए थे. वाशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सर्वाधिक विकेट साइमन हार्मर ने ली, उन्होंने कुल 4 विकेट लिए. 15.2 ओवरों के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 30 रन दिए. मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए. केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया.

दूसरे दिन के पहले सेशन में कुल 25 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें 101 रन बने. इस सेशन में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए हैं, जबकि शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. 35वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर साइमन हार्मर की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 29 रन बनाए. इसके बाद आए शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए, उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हो रहा था.

इसके बाद केएल राहुल 40वें ओवर में कैच आउट हो गए, उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया. राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके लगाए. चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में 27 रन बनाए, 24 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए. पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 138/4 था.

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. रयान रिकेल्टन और एडन मार्क्रम ने अच्छी शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. जसप्रीत बुमराह ने दोनों ओपनर्स को आउट किया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी संभल नहीं पाई. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 105 रन बनाए थे, दूसरे सेशन में मेहमान टीम ने 5 विकेट खोए और कुल 49 ही रन बनाए, तीसरे सेशन के तीसरे ओवर में साउथ अफ्रीका 159 रनों पर ऑलआउट हो गई.

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए, मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले, अक्षर पटेल के नाम 1 विकेट रहा.

भारत की पारी तीसरे सेशन में शुरू हुई, यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट 7वें ओवर में गिरा. मार्को यानसन ने जायसवाल (12) को बोल्ड किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का दूसरा विकेट नहीं गिरा, केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे थे. टीम इंडिया 122 रन पीछे थी. आज (15 नवंबर) कोलकाता टेस्ट का दूसरा दिन है.

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.

[ad_2]

तुमने अपने हीरो को हराया है… तेज प्रताप की हार पर इमोशनल हुआ सबसे बड़ा फैन, वीडियो वायरल

[ad_1]


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहां एक ओर एनडीए ने धमाकेदार जीत हासिल की है, वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंधी ने विपक्ष को बुरी तरह से हरा दिया. एनडीए को 202 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया. एनडीए की प्रचंड आंधी में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं. 

तेज प्रताप यादव की हार ने उनके समर्थकों को तो दुखी किया ही, साथ ही महुआ विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोग भी इस हार को लेकर बहुत इमोशनल हो गए. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त करता हुआ नजर आ रहा है. यह व्यक्ति तेज प्रताप यादव का एक कट्टर समर्थक है और वह इस हार के बाद बेहद भावुक है. बता दें, यह तेज प्रताप यादव का वही समर्थक है, जिसके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. 

वायरल वीडियो में क्या है खास

वायरल वीडियो में तेज प्रताप का फैन का कहना है, तुमने अपने हीरो को हराया है. महुआ वालों, तुमने अपने हीरो को हराया है, जो तुमको पहचान दिलाने के लिए हमेशा खड़ा रहा. यह व्यक्ति भावनाओं से भरा हुआ है और वीडियो बनाते हुए कहता है, तेज प्रताप भइया ने महुआ के लोगों को दिल से सच्चे प्यार दिया था. उनका कहना था कि महुआ के लोगों को वे हमेशा अपने सीने से लगाएंगे, चाहे वे जीतें या हारें. 

इसके बाद यह व्यक्ति और भी भावुक होकर कहता है, महुआ के लोग, तुम्हारे साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं हुआ. तेज प्रताप भइया ने बहुत संघर्ष किया और जितना हो सका, उन्होंने महुआ के लिए काम किया. इस तरह के नेता के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. जो नेता गरीबों के दिलों में बसे हैं, जो हमेशा लोगों के लिए काम करते हैं, उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. तेज प्रताप भइया जैसे नेता किसी और के पास नहीं हो सकते हैं. 

लोगों के रिएक्शन और सोशल मीडिया पर बवाल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आने लगे. कुछ लोग तेज प्रताप की हार पर दुखी थे, जबकि कुछ ने उनके समर्थक के इस भावुक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इस वीडियो को देख कर कहा कि तेज प्रताप यादव की सच्चाई और मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि राजनीति में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन जो नेता जनता के बीच प्यार और विश्वास बनाता है, वही असली विजेता होता है. 

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


आज से शुरू हो रही 22 राज्यों में टेरिटोरियल आर्मी भर्ती, यहां देखें पूरा शेड्यूल

[ad_1]


देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से सेना भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों को आखिर वह मौका मिलने जा रहा है. 15 नवंबर से टेरिटोरियल आर्मी भर्ती की प्रक्रिया देश के 22 राज्यों और कई केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो रही है. इस भर्ती में सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क और कई अन्य ट्रेडों में युवाओं को मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इस बार कुल 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के चयन की संभावना बढ़ जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को देशभर की अलग-अलग यूनिटों में नियुक्त किया जाएगा.

टेरिटोरियल आर्मी की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है, जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं लेकिन सालभर फुल टाइम नौकरी नहीं कर पाते. यह भर्ती उन्हें सेना का हिस्सा बनने का मौका देती है. इस बार जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें सैनिक सामान्य ड्यूटी के 752 पद, सैनिक क्लर्क के 792 पद, सैनिक सर्वे के 6 पद, सैनिक शेफ स्पेशल का 1 पद, सैनिक कुक सेवा के 2 पद, सैनिक रैलवेवी के 2 पद, कम्पवायर बटालियरी के 2 पद, सैनिक दर्जी का 1 पद, हाउस क्रोयर के 10 पद, सैनिक मेस के 4 पद, सैनिक कारीगर लकड़ी के 2 पद और सैनिक हेल्थ ट्रेजर के 3 पद शामिल हैं. सभी पदों पर पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को बराबर मौका मिलेगा.

भर्ती का कैलेंडर भी कई चरणों में तय किया गया है ताकि राज्यों के युवाओं को उनके नजदीकी स्थान पर भर्ती में शामिल होने में सुविधा मिल सके. 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में भर्ती होगी. इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली में भर्ती 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी. वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों जैसे केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना के साथ-साथ लक्षद्वीप, दमन एंड दीव, दादरा नगर हवेली और पुडुचेरी में भर्ती 15 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी.

योग्यता क्या चाहिए?

इस भर्ती की योग्यता भी पदों के अनुसार काफी सरल रखी गई है. आठवीं से लेकर 12वीं पास तक के उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं. किसी भी पद के लिए 18 साल से 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इतनी व्यापक आयु सीमा के कारण बड़े पैमाने पर युवाओं के पास मौका होगा. चयनित उम्मीदवारों को टेरिटोरियल आर्मी के नियमों के तहत वेतन और अन्य लाभ मिलेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी.

कैसे होगा सिलेक्शन?

चयन प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले फिजिकल टेस्ट देना होगा. सेना भर्ती का यह सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जिसमें दौड़, लंबाई, छाती और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाती है. फिजिकल पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा.

मेडिकल में उम्मीदवार की फिटनेस, स्वास्थ्य और किसी भी तरह की बीमारी की जांच की जाती है. इन दोनों चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 16 नवंबर 2025, रविवार को इन राशियों के लिए खुशखबरी! जानें क्या कहते हैं सितारे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kal Ka Rashifal: 16 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है. पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और घर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर ध्यान देंगे. मित्रों के साथ घूमने-फिरने का योग बनेगा. दिन के दूसरे भाग में धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: लाल

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ रहने वाला है. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. लाभ और मुनाफे से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. लंबे समय के निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है. संतान की धार्मिक रुचि देखकर मन प्रसन्न होगा. आस-पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें.

  • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.
  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: सफेद

मिथुन राशि

आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी. दोपहर बाद शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में प्रगति और कमाई के योग रहेंगे. प्रतियोगिता और शिक्षा क्षेत्र में भाग्य साथ देगा. भाईयों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में अधिकारियों का प्रोत्साहन प्राप्त होगा.

  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.
  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: हरा

कर्क राशि

आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा. जीवनसाथी कुछ अच्छा सरप्राइज दे सकता है. कारोबार में जोखिम लेने से बचें. पारिवारिक विवाद समाप्त होकर वातावरण मधुर बनेगा. शाम को दोस्तों के साथ पार्टी या आनंद के पल बिता सकते हैं. धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी.

  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: सफेद

सिंह राशि

भाग्य से अधिक मेहनत आपको लाभ दिलाएगी. परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. स्वजन और रिश्तेदारों से अनबन दूर करने का प्रयास सफल होगा. मित्रों से लाभ मिलेगा.

  • उपाय: सूर्यदेव को गुड़ मिला जल अर्पित करें.
  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा

कन्या राशि

आज भाग्य और मेहनत दोनों आपको लाभ दिलाएंगे. किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. काम और व्यापार में ईमानदारी से किया गया प्रयास सफलता लाएगा. जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा. वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा.

  • उपाय: काली उड़द का दान करें.
  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: नीला

तुला राशि

आज कार्य व्यवसाय में लाभ और शुभ सूचना मिलने की संभावना है. सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. घर के बड़ों का स्नेह और आर्थिक लाभ मिलेगा. किसी जरूरी कारण से जीवनसाथी के साथ शॉपिंग जाने का संयोग बनेगा.

  • उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं.
  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: पिंक

वृश्चिक राशि

आज का दिन अवसर लेकर आया है. परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. वस्त्र और भवन निर्माण संबंधी कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा और प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. मित्रों और मेहमानों का घर पर आगमन संभव है.

  • उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं (स्पर्श न करें).
  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: महरून

धनु राशि

आज काम में सुकून और सफलता मिलेगी. कोई लंबी समय से पूरी न हो सकी इच्छा आज पूरी हो सकती है. ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में आज का प्रयास सफल होगा, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आएंगे. छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.

  • उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं.
  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: पीला

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है. आप रिलैक्स रहते हुए अपने काम करेंगे. परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. भाइयों से सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. कमाई और खर्च दोनों चलते रहेंगे पर खर्च उचित रहेंगे.

  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: काला

कुंभ राशि

आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है. घर के लिए सुख-साधनों की खरीदारी कर सकते हैं. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग मिलेगा. कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा, खासकर किराना व्यापारियों को. छात्रों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा.

  • उपाय: शिव मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं.
  • भाग्यशाली अंक: 11
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी

मीन राशि

आज मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा. किसी भी विवाद से दूर रहें. रुका हुआ काम मित्र की सहायता से पूरा हो सकता है. बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा. धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा.

  • उपाय: भगवान विष्णु को पीली तुलसी की माला चढ़ाएं.
  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: पीला-चंपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]