हे भगवान क्या जुल्म है! पटरी पर ट्रेन की तरह दौड़ा दी एंबुलेंस- यूजर्स बोले, डिब्बे भी जोड़ लेत

[ad_1]


सोशल मीडिया की भीड़ में रोज हजारों वीडियो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो सिर्फ चौंकाते नहीं, बल्कि दिलचस्पी भी जगा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों धड़ाधड़ वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक एंबुलेंस जैसी दिखने वाली मिनी गाड़ी रेलवे पटरी पर दौड़ रही है. दूर से देखने पर किसी को भी लगे कि ये कोई इमरजेंसी व्हीकल है जो पटरियों पर सरपट भाग रही है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो क्लियर होता है, लोग दंग रह जाते हैं. क्योंकि यह कोई साधारण एंबुलेंस नहीं, बल्कि एक खास तरह का रेलवे इंस्पेक्शन व्हीकल है जो पटरियों की जांच करने के लिए बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पटरी पर दौड़ने वाली एंबुलेंस!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक सफेद रंग का छोटा वाहन रेलवे ट्रैक पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो पर बड़े अक्षरों में “Loko Mini” लिखा हुआ है. यह वाहन देखने में एंबुलेंस जैसा लगता है और ऊपर लगी पीली लाइट और स्पीकर इसे और भी इमरजेंसी व्हीकल जैसा रूप दे देते हैं.

ये है इस वैन की सच्चाई

लेकिन असल में यह वाहन इंडोनेशिया की रेलवे कंपनी KAI (Kereta Api Indonesia) का रेलवे ट्रैक इंस्पेक्शन व्हीकल है. इसका काम है पटरियों की जांच करना, ट्रैक की स्थिति को मॉनिटर करना और मेंटनेंस टीमों को सपोर्ट देना. छोटे आकार के कारण इसे “मिनी लोको” कहा जाता है. यह उन जगहों तक भी आसानी से पहुंच जाता है जहां बड़ा इंजन या मेंटनेंस ट्रेन नहीं जा सकती.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, भाई डिब्बा भी जोड़ लेता

वीडियो को @KenyanSays नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई डिब्बे भी जोड़ लेता. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह की सुविधाएं भारतीय रेलवे में भी होनी चाहिए अगर नहीं है तो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह भाई क्या जुगाड़ लगाया है, बस सामने से गाड़ी न आ जाए.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो


Google की कड़ी चेतावनी! भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो मिनटों में हैक हो सकता है आपका पूरा फोन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google Warning: क्या आप भी कैफ़े, एयरपोर्ट या होटल की फ्री Wi-Fi से जुड़ते हैं? अगर हां, तो अब आपको अपनी ये आदत तुरंत बदलनी चाहिए. Google ने एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पब्लिक Wi-Fi साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान रास्ता बन चुका है जिससे वे यूज़र्स की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और चैट तक चुरा सकते हैं.

Android: Behind the Screen रिपोर्ट से खुलासा

Google की हालिया Android: Behind the Screen रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क अब तेजी से सुरक्षा जोखिम बन रहे हैं. कंपनी ने बताया कि हैकर्स असुरक्षित नेटवर्क का फायदा उठाकर यूज़र्स के डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और पासवर्ड, बैंकिंग लॉगिन, या अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं.

Google ने लोगों को खासतौर पर चेताया है कि ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या किसी भी वित्तीय अकाउंट में लॉगिन करते समय पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

बढ़ते मोबाइल स्कैम्स से खतरा दोगुना

भारत समेत दुनिया के कई देशों में मोबाइल स्कैम्स तेजी से बढ़ रहे हैं. Google के अनुसार, मोबाइल फ्रॉड अब एक ग्लोबल इंडस्ट्री बन चुका है जो हर साल यूज़र्स से अरबों डॉलर की ठगी करता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दुनियाभर में करीब $400 बिलियन (33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की ठगी मोबाइल स्कैम्स के ज़रिए हुई जिसमें अधिकांश पीड़ितों को कभी अपना पैसा वापस नहीं मिला.

कैसे करते हैं हैकर्स धोखाधड़ी?

Google ने बताया कि अब साइबर अपराधी संगठित तरीके से काम कर रहे हैं वे चोरी हुए मोबाइल नंबर खरीदते हैं ऑटोमेटेड सिस्टम से लाखों मैसेज भेजते हैं और Phishing-as-a-Service टूल्स का इस्तेमाल करके असली जैसी वेबसाइट बनाते हैं ताकि लोग अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स खुद दे दें. ये नेटवर्क बहुत लचीले हैं और अपनी लोकेशन बार-बार बदल लेते हैं.

सस्ते सिम कार्ड वाले देशों में जाकर नए स्कैम लॉन्च करना इनके लिए आसान हो गया है. कभी ये फेक डिलीवरी या टैक्स अलर्ट भेजते हैं तो कभी जॉब ऑफर या ऑनलाइन रिलेशनशिप बनाकर भरोसा जीतते हैं और फिर पैसा उड़ा ले जाते हैं.

भावनात्मक ब्लैकमेल से करते हैं वार

तकनीकी धोखाधड़ी के साथ-साथ अब स्कैमर्स इमोशनल ट्रिगर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. वे ऐसे संदेश भेजते हैं जो डर या घबराहट पैदा करते हैं जैसे आपका अकाउंट बंद कर दिया गया है या “आपका लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है. ऐसे संदेश देखकर लोग बिना सोचे-समझे तुरंत कार्रवाई कर देते हैं और फंस जाते हैं. कुछ स्कैमर्स तो ग्रुप चैट्स में अपने साथियों को जोड़कर बातचीत को असली जैसा दिखाते हैं ताकि शिकार को भरोसा दिला सकें.

सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

  • Google ने यूज़र्स को कुछ ज़रूरी सुरक्षा सुझाव दिए हैं.
  • पब्लिक Wi-Fi का उपयोग तभी करें जब बहुत ज़रूरी हो.
  • बैंकिंग या किसी संवेदनशील वेबसाइट में लॉगिन करने से बचें.
  • Wi-Fi की Auto Connect सेटिंग बंद रखें.
  • नेटवर्क के एन्क्रिप्शन और वास्तविकता की जांच करें.

इसके अलावा, Google सलाह देता है कि किसी भी अनजान मैसेज का जवाब देने से पहले ठहरें, स्रोत की पुष्टि करें, अपने फोन में नियमित सिक्योरिटी अपडेट्स रखें और बैंक स्टेटमेंट्स को समय-समय पर जांचते रहें.

यह भी पढ़ें:

Airtel यूजर्स को बड़ा झटका! कंपनी ने बंद किया ये सस्ता प्लान, अब रिचार्ज के लिए करनी होगी ज्यादा जेब ढीली

[ad_2]

‘मैं अपने वतन लौटना चाहती हूं, लेकिन…’, शेख हसीना ने बता दिया वापस कब जाएंगी बांग्लादेश; यूनु

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बांग्लादेश में जारी अस्थिरता, अवामी लीग पर लगे बैन और देश में अनिर्वाचित चरमपंथ-समर्थित शासन के उदय को लेकर भी आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने आगामी आम चुनाव से अवामी लीग को बाहर रखने को लेकर भी आपत्ति जताई है.

शेख हसीना ने कहा, ‘बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव की प्रक्रिया से अवामी लीग को बाहर रखना लोकतांत्रिक सिद्धांतों को खुले तौर पर उल्लंघन है. देश में अवामी लीग के मौजूदगी के बिना कोई भी चुनाव लोकतांत्रिक रूप से वैध नहीं हो सकता है. देश में इस चुनाव का आयोजन एक गैर-निर्वाचित शासन की ओर से असंवैधानिक ढांचे के तहत आयोजित कराया जा रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘जिस अवामी लीग का देश की जनता ने 9 बार चुनाव किया, उसे इस गैर-निर्वाचित शासन ने चुनाव लड़ने से रोक दिया है. यह खुले तौर पर देश के लाखों मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने की कोशिश है.’

अवामी लीग पर से हटाया जाए बैन: हसीना

शेख हसीना ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अवामी लीग चाहे बांग्लादेश की सत्ता में हो या विपक्ष में यह जरूरी नहीं, लेकिन उसे इस तरह से बैन करके आम चुनाव से दरकिनार नहीं किया जा सकता है. बांग्लादेश के हित में यह बेहद जरूरी है कि अवामी लीग पर से बैन को हटाया जाए, नहीं तो देश एक ऐसे मौके को खो देगा, जब ऐसी सरकार बन सकती थी जो वास्तव में बांग्लादेश की जनता के सहमति से ही शासन करे.’ उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग देश में स्थिरता चाहते हैं और प्रतिबंधों की इस प्रक्रियाओं पर रोक लगनी चाहिए. 

देश की जनता को नेता चुनने का अधिकार: हसीना

जब उनसे बांग्लादेश वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटूट है. मैंने अपना जीवन देश के पूर्ण विकास के लिए समर्पित किया है और मेरा समर्पण आज भी उतना ही मजबूत है. मैं अपने देश वापस लौटना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए मेरी शर्त यह है कि देश में लोकतंत्र पूर्ण रूप से बहाल हो. इसके अलावा, देश में ऐसा चुनाव कराया जाए, जिसके जरिए बांग्लादेश में मुक्त, निष्पक्ष और सभी की भागीदारी वाली हो और इस प्रक्रिया में अवामी लीग को फिर से शामिल किया जाए, क्योंकि बांग्लादेश के लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौलिक अधिकार प्राप्त है.’

यह भी पढ़ेंः एक बार फिर CBI को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े जगदीश पुनेठा को UAE से लाया गया भारत

[ad_2]

CryptoQueen की Ponzi scheme: 1,28,000 लोगों से 58,000 करोड़ की ठगी| Paisa Live

[ad_1]

क्या आपने सुना है CryptoQueen की कहानी? चीन की 47 वर्षीय महिला झिमिन कियान (Zhimin Qian), जिसे मीडिया ने CryptoQueen का नाम दिया, ने सालों तक दुनियाभर के निवेशकों को ठगते हुए ऐश-ओ-आराम की जिंदगी बिताई। 2014 से 2017 के बीच कियान ने 1,28,000 लोगों को अपने फर्जी क्रिप्टो निवेश प्लेटफॉर्म में निवेश के लिए आकर्षित किया। उसने वादा किया कि निवेशकों को भारी रिटर्न मिलेगा, लेकिन असलियत यह थी कि उसने इन पैसों को बिटकॉइन में बदल दिया। लोगों ने अपनी जीवन भर की पूंजी और पेंशन फंड उस पर भरोसा कर दिया। जब चीनी प्रशासन को यह मामला पता चला, कियान ने फर्जी पासपोर्ट से देश छोड़कर ब्रिटेन में शिफ्ट हो गई और वहां लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रही। हाल ही में ब्रिटेन की अदालत ने उसे पकड़ लिया और 11 साल की सजा सुनाई। जज ने कहा कि कियान का मकसद सिर्फ लालच था, उसने शुरुआत से ही झूठ बोला और साजिश रची। इस वजह से उसे कोई माफी नहीं दी जा सकती। यह कहानी हमें याद दिलाती है कि क्रिप्टो निवेश में सतर्क रहना कितना जरूरी है। बड़ा लालच और आसान पैसा कभी भी धोखाधड़ी का हिस्सा बन सकता है।

[ad_2]

रोज खाएंगे इस चीज की रोटी तो कभी नहीं होगा मोटापा, इन चीजों में भी मिलेगा फायदा

[ad_1]


आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन, पेट की चर्बी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से परेशान हैं. वहीं जिम, डाइट प्लान और सप्लीमेंट्स के बीच में लोग हर बार इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि रोजाना खाई जाने वाली रोटी भी वजन घटाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर डाइट में सही अनाज शामिल किया जाए तो बिना ज्यादा मेहनत की भी वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

ऐसी ही एक रोटी है जो न सिर्फ मोटापा कम करने में मदद करती है, बल्कि शरीर को बहुत सारे दूसरे तरीके से भी फायदा पहुंचाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कौन सी रोटी रोज खाते हैं तो मोटापा नहीं होगा और यह रोटी और किन चीजों में फायदेमंद हो सकती है.

मक्के की रोटी खाने से नहीं होगा मोटापा

मक्के की रोटी फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर होती है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवर ईटिंग नहीं होती और वजन कंट्रोल में रहता है. इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स, कार्ब्स  शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, इसलिए थकान महसूस नहीं होती है. वहीं सर्दियों में मक्के की रोटी खाने से पाचन बेहतर होता है और एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें आयरन अच्छी मात्रा में मिलता है. हालांकि अगर किसी व्यक्ति को अल्सर, कोलाइटिस या बहुत ज्यादा गैस की समस्या है तो मक्के का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है.

इन समस्याओं से भी राहत देती है मक्के की रोटी

पाचन तंत्र को बनाती है मजबूत

मक्के की में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है. वहीं अगर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से परेशान लोग अगर नियमित रूप से मक्के की रोटी खाते हैं तो उन्हें काफी राहत मिल सकती है. यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है जिससे डाइजेशन मजबूत होता है.

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार

कई लोग सोचते हैं कि मक्के में स्टार्च होता है इसलिए यह शुगर बढ़ाता है,  लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल मक्का धीरे-धीरे पचता है. जिससे ब्लड शुगर एकदम से नहीं बढ़ता है. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीज भी डॉक्टर की सलाह के बाद इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.

दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद

मक्के में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. नियमित रूप से मक्के की रोटी खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है.

स्किन और इम्यूनिटी को भी मिलता है फायदा

मक्का विटामिन ए, बी, कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले यह सभी तत्व स्किन को ग्लो देने के साथ-साथ शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं. वहीं बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ने वाले लोगों को भी मक्के की रोटी से काफी फायदा हो सकता है. खासकर सर्दियों में इसके फायदे और बढ़ जाते है. 

ये भी पढ़ें-डायबिटीज के कारण आपकी हड्डियां तो कमजोर नहीं हो रहीं? दिखते हैं ऐसे लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

AIIMS में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती, CRE-4 नोटिफिकेशन जारी

[ad_1]


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने देशभर के विभिन्न एम्स और मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-4) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर है. आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2025 तय की गई है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

एम्स ने इस भर्ती के लिए कई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की हैं. उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं और 12वीं का प्रमाण-पत्र होना चाहिए. साथ ही स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री भी जरूरी है. पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. इस भर्ती की खास बात यह है कि अधिकतर पदों पर अनुभव की बाध्यता नहीं है, इसलिए नए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 है. वहीं एससी, एसटी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2400 रखा गया है. भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा, और फीस जमा होते ही रसीद उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएगी.

परीक्षा कब और कैसे होगी?

एम्स ने परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं. कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन का आयोजन 22 से 24 दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन मोड में होगी. परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  2. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे “AIIMS CRE 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपनी मूल जानकारी भरनी होगी.
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  5. नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता जैसी सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करें.
  6. इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  7. अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  8. अंत में फॉर्म सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट रख लें.

यह भी पढ़ें- विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया; जानें प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या एमएस धोनी के पास है CSK का फुल कंट्रोल, कौन लेता है बड़े फैसले? जडेजा को किसने निकाला

[ad_1]


चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एमएस धोनी का अटूट रिश्ता रहा है. IPL की शुरुआत यानी 2008 से ही धोनी CSK के लिए खेले हैं. जब 2 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई टीम की वापसी हुई, उस लम्हे को याद कर धोनी एक कार्यक्रम में रोने लगे थे. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या सीएसके टीम का पूरा कंट्रोल धोनी के पास है, क्या वो ही सारे बड़े फैसले लेते हैं. क्या रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स टीम में भेजने में भी उन्हीं का हाथ था. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या धोनी के पास CSK का फुल कंट्रोल?

एमएस धोनी के अच्छे दोस्त और साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने IPL 2025 के दौरान इस विषय पर बात की थी. स्टार स्पोर्ट्स पर सुरेश रैना ने कहा, “लोग कहते हैं कि अंतिम फैसला एमएस धोनी ही लेते हैं. मैं सच कहूं तो मैंने आज तक एक भी ऑक्शन में नहीं गया हूं और कभी टीम को लेकर चर्चाओं में शामिल नहीं रहा हूं. इतना कह सकता हूं कि धोनी के पास मैनेजमेंट का कॉल आता होगा कि किसी विशेष खिलाड़ी को लेना चाहिए या नहीं, लेकिन उनका बहुत ज्यादा योगदान नहीं रहता है.”

कौन लेता है फैसले?

रैना ने यह भी खुलासा किया था कि मैनेजमेंट ही बड़े फैसले लेता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक धोनी से पूछा जा सकता है कि वो कीं 4-5 खिलाड़ियों को रखना चाहते हैं. उनमें से कुछ को रिटेन कर लिया जाता है और अन्य प्लेयर्स को लेकर फैसले उच्च अधिकारी ही लेते हैं.

क्या जडेजा को निकालने में धोनी का हाथ?

रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, उन दोनों के बदले CSK ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है कि रवींद्र जडेजा के राजस्थान टीम में जाने में एमएस धोनी का हाथ था, लेकिन क्रिकबज के अनुसार धोनी द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही CSK मैनेजमेंट ने ट्रेड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था.

यह भी पढ़ें:

MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिलेगी

[ad_2]

ई गोला अब रहने लायक नहीं! मोमोज बेचकर महीने का 31 लाख कमा रहा ये शख्स- यूजर्स हुए हैरान

[ad_1]


कई बार सोशल मीडिया हमें ऐसा जानकारियां देता है और वीडियो दिखा देता है जिन पर यकीन कर पाना लगभग असंभव होता है, लेकिन वास्तव में वो बातें सच होती हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बेंगलुरु के रेहड़ी वाले की दिनचर्या बताई गई है जो मुख्य रूप से मोमोज बेचता है. वीडियो को एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने शूट किया है और दावा किया है कि ये मोमोज बेचने वाला शख्स महीने के 31 लाख रुपये कमाता है.

मोमोज वाले के साथ इंफ्लुएंसर ने बिताया पूरा दिन!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मोमोज बेचने वाले की दिनचर्या बताई गई है. cassiusclydepereira नाम के इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने इस मोमोज वाले के साथ पूरा दिन बिताया और साथ खड़े रहकर ये हिसाब लगाया कि मोमोज वाला कितने प्लेट मोमोज बेच रहा है और उसकी आमदन कितनी हो रही है. साथ ही इस शख्स ने मोमोज वाले की मदद भी की, जैसे मोमोज फ्राई करना, परोसना और पार्सल देना.


महीने की कमाई का लगाया हिसाब तो उड़ गए होश!

दिन के आखिर में जब पूरा माल खत्म हो गया तो मोमोज वाले ने पूरे दिन की कमाई उसे बताई जिसे जानकर इंस्टाग्रामर के होश उड़ गए. वीडियो में दावा किया गया कि मोमोज बेचने वाला एक दिन के 1 लाख रुपये और महीने के 31 लाख रुपये कमाता है जिसने इंटरनेट को भी हैरान कर दिया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, ई गोला अब रहने लायक नहीं रहा

वीडियो को cassiusclydepereira नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई साल की कमाई तो लोगों के होश उड़ा देगी. एक और यूजर ने लिखा…भाई मैं भी अपनी जॉब छोड़कर मोमोज बेचने जा रहा हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ई गोला अब रहने लायक नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो