Video: गिफ्ट रैप में पैक हो घर आए सोल्जर पिता, सरप्राइज देख इमोशनल हुए बच्चे, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: अगर हम अपने परिवार के लोगों से दूर रहते हैं तो जाहिर सी बात है कि हमें उनकी कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन ये कमी खासकर किसी त्योहार के मौके पर ज्यादा महसूस होती है. जब हम अपने आसपास के लोगों को परिवार के साथ त्योहार मनाते देखते हैं तो हमें भी अपने परिवार के साथ बिताया हुआ समय याद आ जाता है. हाल ही में इंटरनेट पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सोल्जर पिता कई समय के बाद अपने बच्चों से मिलता है. अपने पिता को देखकर बच्चे इमोशनल हो जाते हैं.

पिता को देख खुशी से झूम उठे बच्चे

वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स दिखाई देता है. ये बॉक्स घर के लिविंग रूम में रखा हुआ है. घर में मौजूद बच्चे गिफ्त को देखकर खुश हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि इसमें उनके लिए क्रिसमस का गिफ्ट है. बच्चे बड़ी खुशी-खुशी बॉक्स को खोलने लगते हैं.

वीडियो में देख सकते हैं कि तीन बच्चे मिलकर बॉक्स को खोल रहे होते हैं, जैसे ही रैपिंग पेपर बच्चे हटाते हैं और बॉक्स को खोलते हैं तो अंदर एक व्यक्ति नजर आता है, जो उनका पिता है. बच्चे अपने पिता को देखकर खुशी से झूम उठते हैं और दौड़कर अपने पिता को गले लगा लेते हैं. पिता जो लंबे समय के बाद क्रिसमस पर अपने घर लौटे हैं. वह भी बच्चों को देखकर भावुक और खुश हो जाते हैं.

वीडियो देख इमोशनल हुए यूजर्स

पिता के घर लौटने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ तौर पर देखी जा सकती है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि जिसके घर का कोई इंसान दूर रहता है वहीं इस खुशी को समझ सकता है तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों की खुशी साफ दिखाई दे रही है. वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं और साथ ही लोगों को वीडियो बहुत पसंद आ रही है.