आज कब कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच, कहां देखें लाइव, जानिए

[ad_1]


IND vs SA 1st Test Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहा है. यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमें करीब पांच साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी. घरेलू मैदान पर लगातार जीत की लय बनाए रखने के इरादे से उतरी भारतीय टीम इस सीरीज की शुरुआत दमदार तरीके से करना चाहेगी.

इंग्लैंड दौरे को 2-2 से ड्रॉ करने और वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप के बाद भारत का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 फाइनल की रेस में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी. वहीं, मौजूदा WTC चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भी हल्के में लेने लायक नहीं है. ये वही प्रोटियाज हैं जिन्होंने पाकिस्तान को हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पटखनी दी थी. इसके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2025 फाइनल के बाद पहली बार टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं.

मैच कब होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट आज यानी14 नवंबर (शुक्रवार) से शुरू होगा.

मैच कहाँ खेला जाएगा?
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?
पहले टेस्ट की शुरुआत सुबह 9:30 बजे IST से होगी.

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi सहित अन्य क्षेत्रीय चैनलों पर मैच देख पाएंगे.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी?
मोबाइल पर मैच देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर आसानी से मैच देख सकेंगे.

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल.

साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मारको यानसन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डे जोरजी, सेनुरन मुथुसामी, वियान मुल्डर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, ऐडन मार्करम. 

[ad_2]

कैसे ED की रेडार पर आए JP ग्रुप के पूर्व चेयरमैन मनोज गौर, कारोबार से गिरफ्तारी तक… पूरी कहानी

[ad_1]


Jaypee Money Laundering Case: जेपी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन मनोज गौर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 13 नवंबर 2025 को दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया. ईडी ने यह गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है. मनोज गौर, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CEO तथा जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) के भी पूर्व CMD रहे हैं.

 क्या है मामला?

ईडी की जांच दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की EOW (Economic Offences Wing) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है. इन एफआईआर में हजारों होमबायर्स ने शिकायत की थी कि उन्होंने जेपी विशटाउन और जेपी ग्रीन्स जैसे प्रोजेक्ट्स में फ्लैट खरीदने के लिए पैसा दिया, लेकिन प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए.

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि कंपनी और उसके प्रमोटर्स ने क्रिमिनल कंस्पिरेसी के तहत उन्हें धोखा दिया और उनके पैसे को गलत तरीके से अन्य कामों में लगा दिया.

ईडी की जांच में क्या सामने आया?

ईडी के अनुसार, जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) और जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) ने होमबायर्स से लगभग 14,599 करोड़ रुपये जुटाए (NCLT में दाखिल दावों के आधार पर). इस भारी रकम में से बड़ा हिस्सा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि ग्रुप की अन्य कंपनियों और ट्रस्ट्स में डाइवर्ट कर दिया गया.

जिन संस्थानों में पैसे ट्रांसफर हुए, उनमें शामिल हैं —

  • जेपी सेवा संस्थान (JSS)
  • जेपी हेल्थकेयर लिमिटेड (JHL)
  • जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (JSIL)

सबसे अहम बात यह है कि मनोज गौर, जेपी सेवा संस्थान (JSS) के मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं, और यही ट्रस्ट diverted फंड्स प्राप्त करने वालों में शामिल था.

ईडी की छापेमारी और सबूत

23 मई 2025 को ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद और मुंबई में 15 जगहों पर छापेमारी की थी. इन रेड्स में बड़ी मात्रा में फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स, डिजिटल रिकॉर्ड्स और फंड डाइवर्जन से जुड़े सबूत बरामद हुए थे. जांच में यह सामने आया कि फंड डाइवर्जन की योजना और फैसलों में मनोज गौर की भूमिका केंद्रीय थी. ईडी का कहना है कि फंड्स को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए कंपनियों और ट्रस्ट्स का एक जटिल नेटवर्क तैयार किया गया था.

ईडी ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं. इस गिरफ्तारी को रियल एस्टेट सेक्टर में अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है,  जो हजारों होमबायर्स को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: यूएस शटडाउन खत्म होने के बाद 150 अंक गिरा HSI, 1% उछला Shenzhen, जानें एशियाई बाजार का हाल

[ad_2]

अल-फलाह से पहले किन-किन यूनिवर्सिटीज और कॉलेज से जुड़े हैं आतंकी, जानें कौन-कौन से विश्वविद्यालय

[ad_1]


राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. इस ब्लास्ट में i20 कार का इस्तेमाल किया गया था. अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले डॉ. उमर उन नबी इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड निकला. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ. उमर अल-फलाह यूनिवर्सिटी के जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करता था. इसके अलावा श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से उसने अपनी एमबीबीएस की थी. ऐसे में आज हम आपको कुछ अन्य आतंकियों ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है, बताने जा रहे हैं…

सबसे पहले हम साल 1993 में मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की बात करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार मेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था और अपने परिवार में सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य माना जाता था.

ओसामा बिन लादेन

दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में गिने जाने वाला नाम ओसामा बिन लादेन. रियाद में जन्मे लादेन ने 1979 तक सऊदी और विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की. उसने जेद्दा के किंग अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री ली थी. कभी जिसने अरब समाज के विकास की बातें की थीं, वही 1988 में अल-कायदा बनाकर वैश्विक आतंक का चेहरा बन गया. 2 मई 2011 को अमेरिका ने एक सीक्रेट ऑपरेशन में उसे मार गिराया.

यह भी पढ़ें: ​दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी ​अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन, NAAC ने भेजा नोटिस – मान्यता को लेकर हुआ खुलासा!

प्रोफेसर से आतंक के प्रोफेसर तक

लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया हाफिज सईद पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्री चलाने के लिए बदनाम है. लेकिन शायद कम लोग जानते हैं कि उसके पास दो मास्टर्स डिग्रियां हैं. उसने पाकिस्तान की पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की और फिर किंग सऊद यूनिवर्सिटी (सऊदी अरब) से इस्लामिक स्टडीज और अरबी में स्पेशलाइजेशन किया. यही नहीं, बाद में वह इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी बन गया. आज वही शख्स भारत के 26/11 मुंबई हमले का गुनहगार है और इंटरनेशनल वॉन्टेड टेररिस्ट की लिस्ट में शामिल है.

तहव्वुर राणा

तहव्वुर हुसैन राणा का जन्म 12 जनवरी 1961 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चिचावतनी शहर में हुआ था. वह एक मुस्लिम राजपूत परिवार से संबंध रखता है. राणा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पाकिस्तान के प्रतिष्ठित कैडेट कॉलेज हसन अब्दाल से की वही जगह जहां उनकी मुलाकात डेविड हेडली से हुई.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]