अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक, डार्क वेब पर मिले 2 अरब से ज्यादा ईमेल एड्रेस और एक अरब से ज्यादा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने अब तक के सबसे बड़े ईमेल एड्रेस और पासवर्ड लीक का पता लगाया है. इसमें करीब 2 अरब से ज्यादा ईमेल एड्रेस और 1.3 अरब पासवर्ड ऑनलाइन लीक हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के रीजनल डायरेक्टर और Have I Been Pwned के क्रिएटर ट्रॉय हंट ने इस लीक का पता लगाया है, जिससे सामने आया है कि अरबों की संख्या में लॉग-इन क्रेडेंशियल डार्क वेब पर सर्कुलेट किए जा रहे हैं. 

अलग-अलग लीक से चुराया गया डेटा

Synthient नाम की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने पहले हो चुकी अलग-अलग डेटा लीक की घटनाओं में चुराए गए क्रेडेंशियल्स को कंपाइल किया है. यानी डार्क वेब से अब तक चोरी हुए ईमेल और पासवर्ड को इकट्ठा किया गया. फिर इनमें से डुप्लीकेट क्रेडेंशियल को हटाया गया ताकि केवल यूनिक डेटा ही बचे. इसके बाद जो जानकारी निकलकर सामने आई है, वह चौंका देने वाली है. डार्क वेब पर करीब 2 अरब ईमेल एड्रेस और 1.3 अरब यूनिक पासवर्ड मौजूद हैं. इनमें से 62 लाख से ज्यादा ऐसे हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया.

एक लीक में चोरी नहीं हुआ डेटा

हंंट ने इस बात की पुष्टि की है कि यह डेटा एक लीक में चोरी नहीं हुआ है. यह अलग-अलग मौकों पर हुई लीक से निकाला गया डेटा है. उन्होंने कहा कि मुझे डेटा लीक के बारे में सनसनीखेज हेडलाइन पसंद नहीं है, लेकिन 2 अरब से ज्यादा ईमेल एड्रेस की हेडलाइन सनसनीखेज होगी. 

डेटा लीक से बचने के लिए करें ये काम

दुनियाभर में डेटा लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इससे बचने के लिए हमेशा यूनिक पासवर्ड का यूज करें और नियमित तौर पर पासवर्ड बदलते रहें. साथ ही अपने सभी अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. जिन ऐप्स और अकाउंट पर संभव हो, वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें. यह सिक्योरिटी की एक और लेयर प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें-

फोल्डेबल आईफोन आने से पहले सैमसंग ने कर ली मुकाबले की तैयारी, टक्कर देने के लिए करेगी ये काम

[ad_2]

गोविंदा ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी, अब सुनीता आहूजा बोलीं- ‘मैं कभी नहीं चाहती कि…’

[ad_1]


सुनीता आहूजा हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपने पति और अभिनेता गोविंदा पर अपने कामों के लिए पुजारियों से सलाह लेने का आरोप लगाया था. हालांकि गोविंदा ने बाद में अपनी पत्नी के कमेंट के लिए माफ़ी मांगी थी. वहीं अब सुनीता ने खुलासा किया है कि वह गोविंदा द्वारा माफ़ी मांगे जाने से खुश नहीं हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि गोविंदा माफ़ी मांगें क्योंकि उन्होंने पुजारियों पर अपने कमेंट में किसी का नाम नहीं लिया था.

गोविंदा के माफी मांगने से खुश नहीं हैं सुनीता आहूजा
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से उन्होंने कहा, “काफी सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्द इस्तेमाल किए हैं. मेरे आदरणीय गोविंदा जी जो मेरे पतिदेव हैं, उन्होंने भी हाथ जोड़ के माफी मांगी है. जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है क्योंकि मैं आपको एक बात बताऊं ची ची मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आप कभी किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़े.”

सुनीता ने आगे कहा, “मैंने किसी का नाम नहीं लिया था कि स्पेशलनी मैंने किसी के बारे में बोला. मेरे साथ ऐसे कुछ हुई थी चीजें तो मैंने इसलिए बोला. अगर आप लोगों को बुरा लगा हो तो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरू जी को और हर स्थल के गुरू जी को मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगना चाहती हूं. अगर किसी को बुरा लगा. मेरे साथ जो एक्सपीरियंस हुआ है मैंने वो बोला है. अभी गोविंदा जी के यहां 3-3 पंडित हैं. उनको ये क्लियरिफिकेशन देने की कोई जरूरत नहीं थी. मुझे बहुत बुरा लगा. मैं कभी नहीं चाहती हूं कि गोविंदा ऐसा करें.

गोविंदा ने पब्लिकली माफी क्यों मांगी?
इस महीने की शुरुआत में, गोविंदा की पत्नी ने उनके लाखों रुपये खर्च करने पर कमेंट किया था उस पंडित का ज़िक्र किया था जिससे वह सलाह लेते हैं. इसके बाद, बॉलीवुड अभिनेता ने एक वीडियो के ज़रिए पब्लिकली माफ़ी मांगी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सालों से पंडित मुकेश शुक्ला से सलाह लेते आ रहे हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने पंडित मुकेश शुक्ला के पिता, जो सालों से उनके परिवार के पंडित रहे हैं, के बारे में भी बात की और बाद में कहा, “मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्ला के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी की थी और मैं उनकी निंदा करता हूं. मैं तहे दिल से माफ़ी मांगता हूं. ” गोविंदा ने अंत में कहा, “पंडित मुकेश जी और उनका परिवार मुश्किल समय में मेरे साथ रहे हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.”

सुनीता आहूजा ने क्या कहा था?
सुनीता बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नज़र आई थीं. जहां उन्होंने गोविंदा की पंडितों से सलाह लेने की आदत के बारे में बात की थी. जब पारस ने बताया कि कुछ पंडितों के इरादे हमेशा सही नहीं होते, तो सुनीता ने तुरंत कहा, “हमारे घर में भी एक हैं, गोविंदा के पंडित. वो भी ऐसे ही हैं, पूजा करवाते हैं, 2 लाख रुपए लेते हैं. मैंने उनसे कहा कि आपको खुद ही प्रार्थना करनी चाहिए, उनका करवाया हुआ पूजा पाठ कुछ काम नहीं आने वाला है.”

 

 

[ad_2]

“अरे ये कप्तान कैसे बनेगा?” अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

[ad_1]


भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर फैली एक आम गलतफहमी पर जोरदार चोट की है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में उन्हें अक्सर यह सुनने को मिलता है कि कप्तान को अंग्रेजी बोलनी आनी चाहिए, तभी वह टीम को संभाल सकता है. वहीं अक्षर पटेल का मानना है कि क्रिकेट में कप्तानी का भाषा से कोई लेना-देना नहीं है. बल्कि असली नेतृत्व खिलाड़ी की समझ, टीम के साथ उसके रिश्ते और फैसले लेने की क्षमता से तय होता है.

“कप्तानी इंग्लिश बोलने से नहीं मिलती” – अक्षर

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दैरान अक्षर पटेल ने बताया कि लोग अक्सर उनकी भाषा को लेकर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा, “लोग कहने लगते हैं कि यह अंग्रेजी नही बोलता, यह कैसे टीम की कप्तानी करेगा? लेकिन कप्तान का काम सिर्फ बोलना नहीं होता है. उसका काम है अपने खिलाड़ियों को पहचानना, उनकी ताकत, कमजोरी और उनसे कैसे बेस्ट निकलवाना होता है.”

अक्षर ने साफ कहा कि अच्छे इंग्लिश स्पीकर को ही कप्तानी का हकदार मानना गलत सोच है. उन्होंने आगे कहा, “अगर हम कहें कि कप्तान के पास पर्सनैलिटी होनी चाहिए, इंग्लिश बोलनी चाहिए, तो यह मानसिकता लोगों की खुद की बनाई हुई है. कप्तानी में कोई लैंग्वेज बैरियर नहीं होना चाहिए.” 

उनका मानना है कि एक टीम लीडर वही होता है जो अपनी टीम को मोटिवेट कर सके और मौके पर सही फैसले ले सके. चाहे वह कप्तान किसी भी भाषा में बात कर रहा हो.

अक्षर पटेल का दमदार करियर

31 वर्षीय अक्षर पटेल 2014 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी बन गए हैं.

वनडे: 71 मैच, 75 विकेट, 858 रन

टी20: 83 मैच, 79 विकेट, 637 रन

टेस्ट: 14 मैच, 55 विकेट, 646 रन

आईपीएल: 162 मैच, 128 विकेट, 1916 रन

आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है, और दिल्ली कैपिटल्स उन्हें भरोसेमंद कप्तान के रूप में देखती है. 

[ad_2]

पाकिस्तान में 27वां संविधान संशोधन मंजूर, गुस्से में PAK SC के 2 सीनियर जजों ने दिया इस्तीफा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के 2 सीनियर जजों ने गुरुवार (13 नवंबर) को 27वें संवैधानिक संशोधन के विरोध में इस्तीफा दे दिया. उनका आरोप है कि ये संशोधन पाकिस्तान के संविधान को कमजोर करता है और ज्यूडिशियरी की आजादी को खत्म करने वाला है. बता दें कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के विवादास्पद 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दिए जाने के महज कुछ ही घंटों बाद जस्टिस मंसूर अली शाह और अतहर मिनल्लाह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया.

ये संशोधन पाकिस्तानी संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित होने के बाद कानून बनाने की दिशा में अंतिम कदम था. संशोधित कानून के तहत पाकिस्तान में एक संघीय संवैधानिक अदालत (Federal Constitutional Court) का गठन होगा, जो संवैधानिक मामलों की सुनवाई करेगी. मौजूदा सुप्रीम कोर्ट केवल सिविल और आपराधिक मामलों तक सीमित रहेगा. 

मंसूर अली शाह ने अपने त्याग पत्र में क्या लिखा
जस्टिस मंसूर अली शाह ने अपने त्याग पत्र में लिखा कि यह संशोधन पाकिस्तान के संविधान पर गंभीर हमला है. यह सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को समाप्त करता है. न्यायपालिका को कार्यपालिका के अधीन लाता है और संवैधानिक लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार करता है. देश के सर्वोच्च न्यायालय की एकता को खंडित करके इस संशोधन ने न्यायिक स्वतंत्रता और अखंडता को पंगु बना दिया है और देश को दशकों पीछे धकेल दिया है.. संवैधानिक व्यवस्था का यह विध्वंस बहुत समय तक ऐसे ही नहीं रहने वाला और समय के साथ इसे उलट दिया जाएगा, लेकिन तब तक यह इस संस्था को गहरे घाव दे जाएगा. 

उन्होंने कहा कि अपने पद पर बने रहना न केवल एक संवैधानिक गलती को चुपचाप स्वीकार करने के समान होगा, बल्कि इसका मतलब एक ऐसी अदालत में बैठे रहना भी होगा जिसकी संवैधानिक आवाज को दबा दिया गया है. ऐसे कमजोर न्यायालय में सेवा करते हुए मैं संविधान की रक्षा नहीं कर सकता. 

जस्टिस मिनल्लाह ने अपने इस्तीफे की क्या वजह बताई
जस्टिस मिनल्लाह ने अपने त्याग पत्र में लिखा कि 27वें संशोधन के पारित होने से पहले मैंने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस बात पर चिंता व्यक्त की थी कि इसके प्रस्तावित प्रावधान हमारी संवैधानिक व्यवस्था के लिए क्या मायने रखते हैं. उनकी चुप्पी के बीच अब वे आशंकाएं सच साबित हो गई हैं. जिस संविधान की रक्षा करने की मैंने शपथ ली थी, वह अब नहीं रहा. इसकी स्मृति पर इससे बड़ा कोई हमला नहीं हो सकता कि 27वें संविधान संशोधन की नींव, उस संविधान के कब्र पर टिकी है, जिसे बनाए रखने की मैंने शपथ ली थी. अब वह संविधान नहीं रहा. नई व्यवस्था में मेरे लिए न्यायाधीश की पोशाक को धारण करना अब विश्वासघात का प्रतीक बन गया है इसलिए मैं इस पद पर नहीं बना रह सकता.

27वें संविधान संशोधन से क्या बदलाव होगा
सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर करेंगे. चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का पद 27 नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा. नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड का प्रमुख पाकिस्तान की थल सेना से होगा. फील्ड मार्शल, मार्शल ऑफ एयर फोर्स, एडमिरल ऑफ द फ्लीट जैसे पद जीवनभर के लिए होंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संशोधन न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सबसे बड़ा हमला है.

ये भी पढ़ें

लाल किला ब्लास्ट: अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े दो डॉक्टरों समेत पांच और हिरासत में, दुबई में जैश हैंडलर्स से मिले थे आरोपी

[ad_2]

8वां वेतन आयोग: अब इन सरकारी कर्मचारियों को शामिल करने की उठ रही मांग, PM मोदी से मदद की गुहार

[ad_1]


इस बीच, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का दायरा बढ़ाकर इसमें ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को शामिल करने की मांगें उठ रही हैं, जो फिलहाल सेंट्रल पे स्ट्रक्चर से बाहर हैं. लगभग 2.75 लाख ग्रामीण डाक सेवकों को 8वें वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने की जोरदार मांग उठ रही है. सांसद अंबिका जी लक्ष्मीनारायण वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर GDS को भी आयोग के दायरे में शामिल करने का आग्रह किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी बात रखते हुए सांसद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने में GDS महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अपनी जिम्मेदारी वह शहरों में काम करने वाले अपने समकक्षों के बराबर काम करते हैं. 

क्यों उठ रही GDS को शामिल करने की मांग? 

क्या 69 लाख पेंशनर्स को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? कर्मचारी संघ ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र 

[ad_2]

व्हाट्सऐप करें या भेजें मैसेज! बाल दिवस पर बच्चों को ऐसे करें विश, खिलेगा मासूमों का चेहरा

[ad_1]


आज बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे है. यह वह दिन है, जो बताता है कि हर बच्चा अपने आप में स्पेशल है. दरअसल, घर-परिवार से लेकर स्कूलों तक में आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 136वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है, जो उन्होंने खुद बच्चों को समर्पित कर दिया था. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे चुनिंदा बाल दिवस स्पेशल मैसेजेस, जिन्हें आप न सिर्फ एसएमएस कर सकते हैं, बल्कि व्हाट्सऐप स्टेटस लगाकर भी अपने बच्चों को विश कर सकते हैं. 

Happy Children’s Day 2025 Wishes and Messages for Kids

  • आप ताउम्र मुस्कुराते रहे और अपने सपनों को मुकम्मल करें. आपके दिल में हमेशा इंसानियत रहे. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे 2025! 
  • आप अपनी चमक से इस दुनिया को रोशन करें. आपको चिल्ड्रेंस डे की बहुत-बहुत बधाई. Happy Children’s Day

Childrens Day 2025 Wishes: व्हाट्सऐप करें या भेजें मैसेज! बाल दिवस पर बच्चों को ऐसे करें विश, खिलेगा मासूमों का चेहरा

  • कभी सपने देखना न छोड़ें और हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते रहे, जिससे आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकें. Happy Children’s Day 2025
  • आप ताउम्र खुशियों के गुलदस्तों से घिरे रहे. यह सिर्फ आपका दिन है, जो आपकी जिंदगी को खूबसूरत बनाए. Happy Children’s Day

Childrens Day 2025 Wishes: व्हाट्सऐप करें या भेजें मैसेज! बाल दिवस पर बच्चों को ऐसे करें विश, खिलेगा मासूमों का चेहरा

  • आप हमेशा जिज्ञासु बनें और नई-नई चीजें सीखते रहे. आपको शानदार चिल्ड्रेंस डे 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं. Happy Children’s Day
  • आपकी मासूमियत से ही यह दुनिया रोशन है. आपकी सोच ही इस दुनिया को रोशन करेगी. आपको बाल दिवस की बहुत-बहुत बधाई. Happy Children’s Day

Happy Children’s Day 2025 Quotes for Students

  • बच्चे ही इस दुनिया का सबसे बेहतरीन खजाना हैं. इस दुनिया के नन्हे फरिश्तों आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं. Happy Children’s Day
  • हर बच्चे की कहानी अपनेआप में खास है, जो इस दुनिया को नई-नई चीजें सिखाने के लिए तैयार हैं. Happy Children’s Day 2025

Childrens Day 2025 Wishes: व्हाट्सऐप करें या भेजें मैसेज! बाल दिवस पर बच्चों को ऐसे करें विश, खिलेगा मासूमों का चेहरा

  • आपके सपने ही आपके पंख हैं. इनकी मदद से आप रोज नई उड़ान भरें और अपनी मंजिल हासिल करें. Happy Children’s Day 2025 
  • हर बच्चे को खुद पर यकीन करना चाहिए, क्योंकि वह बड़ा होकर इस दुनिया को बदलने की काबिलियत रखता है.  Happy Children’s Day 2025 

ये भी पढ़ें: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

[ad_2]

एयर प्यूरिफायर के बारे में सब लोग मानते हैं ये बातें, लेकिन सच नहीं है, जानें मिथ्स की सच्चाई

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर को भी पार कर गया है. हवा में घुले जहर के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग एयर प्यूरिफायर खरीद रहे हैं. पिछले कुछ सालों में एयर प्यूरिफायर का चलन बढ़ा है और इसके साथ ही ऐसे मिथ्स भी लोगों में फैल रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है. आज हम आपको एयर प्यूरिफायर से जुड़े कुछ मिथ्स के पीछे की सच्चाई बताने जा रहे हैं. 

एयर प्यूरिफायर ऑन होते ही हवा को साफ कर देता है

यह पूरी तरह सच्चाई नहीं है. एयर प्यूरिफायर को हवा साफ करने के लिए थोड़ा समय लगता है. ऐसे में एयर प्यूरिफायर के ऑन करते ही हवा साफ होने की बात सच नहीं है.

बंद घर में एयर प्यूरिफायर की जरूरत नहीं

यह बात भी सच नहीं है. हवा के प्रदूषक तत्व इतने छोटे होते हैं कि वो कहीं से भी घर में घुस सकते हैं. एकदम साफ दिखने वाली जगह पर भी बड़ी संख्या में प्रदूषक तत्व होते हैं.

ज्यादा फैन स्पीड से ज्यादा हवा साफ होगी

यह भी एक भ्रम है कि फैन स्पीड ज्यादा करने से ज्यादा हवा साफ होगी, जबकि सच्चाई यह है कि फैन स्पीड बढ़ाने से सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे फिल्ट्रेशन प्रोसेस पर कोई असर नहीं पड़ता. 

वायरस से भी बचाते हैं एयर प्यूरिफायर

यह बात भी सच नहीं है और एक भ्रम है. एयर प्यूरिफायर हवा में घुले हुए पार्टिकल्स को साफ कर देता है, लेकिन यह आपको वायर और इंफेक्शन से बचाने के लिए काफी नहीं है. 

बड़ी मशीन ही ठीक रहती है

एयर प्यूरिफायर का साइज हमेशा रूम के हिसाब से चुनना चाहिए. अगर आपको ज्यादा एरिया की हवा साफ करनी है तो बड़ी मशीन काम आएगी, लेकिन रूम साइज छोटा है तो छोटी मशीन ही पर्याप्त रहेगी.

ये भी पढ़ें-

भारत में लॉन्च हो गया OnePlus 15, फीचर्स, कीमत और लॉन्च ऑफर तक सब जानिए

[ad_2]

कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में सुनहरा मौका, 250 पदों पर भर्ती; 1 लाख 42 हजार मिलेगी सैलरी

[ad_1]

इस भर्ती में सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए निकाले गए हैं. इसके अलावा डेटा साइंस, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल और अन्य विषयों के उम्मीदवारों के लिए भी मौके हैं. कुल पदों का वितरण इस प्रकार है. कंप्यूटर साइंस और आईटी में 124, डेटा साइंस और एआई में 10, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में 95, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4, जबकि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स और जियोलॉजी में कुल 19 पद रखे गए हैं.

इस भर्ती में सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए निकाले गए हैं. इसके अलावा डेटा साइंस, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल और अन्य विषयों के उम्मीदवारों के लिए भी मौके हैं. कुल पदों का वितरण इस प्रकार है. कंप्यूटर साइंस और आईटी में 124, डेटा साइंस और एआई में 10, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में 95, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4, जबकि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स और जियोलॉजी में कुल 19 पद रखे गए हैं.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री या फिर एमएससी होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार ने GATE 2023, 2024 या 2025 की परीक्षा दी होनी चाहिए.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री या फिर एमएससी होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार ने GATE 2023, 2024 या 2025 की परीक्षा दी होनी चाहिए.

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी. उम्मीदवारों का चयन उनके GATE स्कोर और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. यानी, यदि आपने GATE परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है, तो आपके चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है.

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी. उम्मीदवारों का चयन उनके GATE स्कोर और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. यानी, यदि आपने GATE परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है, तो आपके चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, सरकारी कर्मचारी और पूर्व सैनिकों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, सरकारी कर्मचारी और पूर्व सैनिकों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे. यह न केवल एक स्थिर नौकरी है बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी शानदार अवसर है.

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे. यह न केवल एक स्थिर नौकरी है बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी शानदार अवसर है.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को प्रिंट कर लें और उसमें मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें. आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज लगाएं. सभी दस्तावेज सही भरने के बाद फॉर्म को Post Bag No. - 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi - 110003 पर भेज दें.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को प्रिंट कर लें और उसमें मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें. आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज लगाएं. सभी दस्तावेज सही भरने के बाद फॉर्म को Post Bag No. – 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi – 110003 पर भेज दें.

Published at : 14 Nov 2025 07:59 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

बिहार चुनाव के नतीजे आज, तेजप्रताप यादव के सितारें क्या कहते हैं चमकेंगे या गिरेंगे?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Prediction: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत आरजेडी पार्टी से की थी और वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं.

लेकिन साल 2025 में लगातार विवाद, अनुशासनहीनता और पार्टी की विचारधारा से अलग चलने के कारण RJD ने उन्हें 6 के लिए पार्टी से निकाल दिया है. इस बार तेजस्वी यादव महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं.

तेजस्वी ने 10-15 सीट जीतने का किया दावा

आरजेडी से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी JJD (जनशक्ति जनता दल) बनाई और इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में दावा किया है कि, उनकी पार्टी 10-15 सीटों पर विजयी होगी. हालांकि जमीनी स्तर JJD संगठन उतना प्रभावी नहीं है, जितनी की आरजेडी और जेडीयू का प्रभाव है. 

जेजेडी का बड़ा चेहरा केवल तेजप्रताप यादव हैं. आइए जानते हैं कि, बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर तेजप्रताप यादव के ग्रह क्या संकेत दे रहे हैं?

तेजप्रताप यादव के सितारे क्या कहते हैं?

इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप यादव का जन्म 16 अप्रैल 1989 में हुआ था. अंकशास्त्र के अनुसार उनका मूलांक 7 है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक तेजप्रताप यादव की कुंडली में गुरु की स्थिति उन्हें पहचान, प्रसिद्धि और पब्लिसिटी देती है, जबकि चंद्रमा और केतु का प्रभाव फैसलों में अस्थिरता और विवाद की स्थिति को बढ़ाने का काम करता है.

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजप्रताप यादव के लिए सूर्य-केतु गोचर बड़ा बाधक बनकर उभरा, जो राजनीतिक परिणामों में हानि, भ्रम और अंसुतलन का संकेत देता है.

जो कहीं न कहीं यह संकेत दे रही है कि, ग्रह स्थिति अभी पूर्ण राजयोग के समर्थन में नहीं है, अधिक प्रभाव पतन योग का ही दिखाई दे रहा है. कहने का मतलब तेजप्रताप यादव के लिए चुनाव परिणाम मन मुताबिक नहीं हो सकते हैं. 

अंकज्योतिष से जानिए राजयोग या पतनयोग?

अंकज्योतिष के अनुसार तेजप्रताप यादव का मूलांक 7 है. उनकी जन्म तिथि 16 अप्रैल 1989 है यानी कि (1+6=7) 7 नंबर वाले लोग काफी भावनात्मक, अस्थिर और अलग सोच रखने वाले होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता कम प्रभावी रहती है. 

वहीं तेजू भैया का भाग्यांक 1+6+0+4+1+9+8+9 = 37 → 3+7 = 10 – 1 है. भाग्यांक 1 वाले लोगों में नेतृत्व मिलता है लेकिन काफी संघर्ष करने के बाद. इस साल का वर्षांक 2+0+2+5 = 9 जो संघर्ष, विवाद और फैसलों में कठोरता के संकेत दे रहा है.

तेजप्रताप यादव का जन्मांक 7+ वर्षांक 9 का योग 16 और 1+6= 7 है, जो परिणाम में बदलाव, भ्रम, तनावपूर्ण और चुनौति भरा है. वहीं चुनाव परिणाम की तारीखों पर नजर डाले तो 14/11/2025 – 14 = 5 है, अंक 5 होता है, जिसका स्वामी बुध है.

जहां अंक 5 बदलाव, हलचल और अनिश्चित परिणामों का प्रतीक है तो वहीं अंक 7 व्यक्ति के लिए मानसिक दबाव और अस्थिर परिणाम लाता है. अंकज्योतिष भी साफ इशारा करता है कि, आज का दिन तेजप्रताप यादव के लिए चुनौति और भ्रम का है.

तेजप्रताप यादव की कुंडली क्या कहती है?

तेजप्रताप यादव की कुंडली में लग्न और ग्रह की स्थिति मजबूत है. कहने का मतलब शोहरत तो मिलती है, लेकिन जीवन में स्थिरता नहीं है. बृहस्पति के केंद्र में होने से पहचान, मीडिया के प्रति आकर्षण, लोकप्रियता और परिवार से राजनीतिक विरासत मिली है.

यही कारण हैं कि, वे चाहे विवाद में रहें, पार्टी बदलें या अलग पार्टी से चुनाव लड़ें चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन चर्चा के साथ-साथ सत्ता भी जरूरी है. चंद्रमा-केतु/राहु प्रभाव के कारण उन्हें निर्णयों में अस्थिरता, बयानबाजी, रिश्तों में तनाव, गलत समय पर गलत कदम उठाना, सलाह न मानना और पार्टी से हटकर विचारधारा पर अमल करना, यही कारण हैं कि उन्हें राजद से उन्हें निकाला गया, परिवार के साथ तालमेल टूट गया और नई पार्टी बनानी पड़ी.

ज्योतिष और अंकज्योतिष दोनों में ही संकेत मिल रहा है कि, तेजप्रताप यादव के लिए इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर संशय बना हुआ है. गुरु का सीमित समर्थन, चंद्रमा की कमजोरी और शनि का दबाव कहीं न कहीं उनके राजनीतिक करियर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है.

मूलांक 7, भाग्यांक 1 और वर्षांक 9 का मेल संघर्ष, विवाद और अस्थिरता को दर्शाता है. कुल मिलाकर आज के परिणाम तेजस्वी यादव को फिर से चौंका सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘हक’ के आगे दम तोड़ रही ‘थामा’- ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जानें- थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

[ad_1]


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह हफ़्ता दिलचस्प रहा है. दरअसल कई नई और कुछ हफ्तों पुरानी फ़िल्मों के बीच टिकट खिड़की पर कमाई के लिए खूब जंग हुई. जहां यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक़’ फिलहाल दबदबा बनाए हुए हैं. वहीं ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सहित कई अन्य फिल्में मुट्ठीभर कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है?

हक’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. इस दौरान इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हक’ ने  रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं.  जिससे इसकी कुल कमाई अब 14 करोड़ रुपये हो गई है.

जटाधारा ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की लेटेस्ट पौराणिक थ्रिलर ‘जटाधारा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी हालत में हैं. इस फिल्म के लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो रहे हैं. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जटाधारा’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी थर्सडे को 40 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसकी 7 दिनों की कुल कमाई अब 5.54 करोड़ हो गई है.

द गर्लफ्रेंड ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
कई हिट फिल्में देने के बाद रश्मिका मंदाना ने अब द गर्लफ्रेंड से सिनेमाघरों में कमबैक किया है. इस रोमांटिक ड्रामा को युवाओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह मल्टीप्लेक्स में अच्छा परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द गर्लफ्रेंड ने गुरुवार को 1.10 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 11.25 करोड़ रुपये हो गई है.

द ताज स्टोरी ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. खासतौर पर दूसरे वीक में इसकी हालत बुरी हो गई. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे गुरुवार को यानी 14वें दिन द ताज स्टोरी ने 36 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 14 दिनों की कुल कमाई अब 17.61 करोड़ रुपये हो गई है.

थामा ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन? 
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा की कमाई लगातार घट रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे गुरुवार को महज 35 लाख रुपये कमाए हैं. जिससे इसकी कुल कमाई 133 करोड़ रुपये हो गई है. 

एक दीवाने और दीवानियत ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानियत भी अब बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  एक दीवाने और दीवानियत ने रिलीज के 24वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 50 लाख का कलेक्शन किया है जिससे इसकी कुल कमाई 77.30 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

[ad_2]