Video: गिफ्ट रैप में पैक हो घर आए सोल्जर पिता, सरप्राइज देख इमोशनल हुए बच्चे, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: अगर हम अपने परिवार के लोगों से दूर रहते हैं तो जाहिर सी बात है कि हमें उनकी कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन ये कमी खासकर किसी त्योहार के मौके पर ज्यादा महसूस होती है. जब हम अपने आसपास के लोगों को परिवार के साथ त्योहार मनाते देखते हैं तो हमें भी अपने परिवार के साथ बिताया हुआ समय याद आ जाता है. हाल ही में इंटरनेट पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सोल्जर पिता कई समय के बाद अपने बच्चों से मिलता है. अपने पिता को देखकर बच्चे इमोशनल हो जाते हैं.

पिता को देख खुशी से झूम उठे बच्चे

वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स दिखाई देता है. ये बॉक्स घर के लिविंग रूम में रखा हुआ है. घर में मौजूद बच्चे गिफ्त को देखकर खुश हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि इसमें उनके लिए क्रिसमस का गिफ्ट है. बच्चे बड़ी खुशी-खुशी बॉक्स को खोलने लगते हैं.

वीडियो में देख सकते हैं कि तीन बच्चे मिलकर बॉक्स को खोल रहे होते हैं, जैसे ही रैपिंग पेपर बच्चे हटाते हैं और बॉक्स को खोलते हैं तो अंदर एक व्यक्ति नजर आता है, जो उनका पिता है. बच्चे अपने पिता को देखकर खुशी से झूम उठते हैं और दौड़कर अपने पिता को गले लगा लेते हैं. पिता जो लंबे समय के बाद क्रिसमस पर अपने घर लौटे हैं. वह भी बच्चों को देखकर भावुक और खुश हो जाते हैं.

वीडियो देख इमोशनल हुए यूजर्स

पिता के घर लौटने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ तौर पर देखी जा सकती है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि जिसके घर का कोई इंसान दूर रहता है वहीं इस खुशी को समझ सकता है तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों की खुशी साफ दिखाई दे रही है. वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं और साथ ही लोगों को वीडियो बहुत पसंद आ रही है.


‘दे दे प्यार दे 2’ को मिला दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- ‘मस्ट वॉच फैमिली फिल्म’

[ad_1]


अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. फाइनली इस रोम कॉम ने आज (14 नवंबर, 2025) बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. यह फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे ’ का सीक्वल है. वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ का काफी बज बना हुआ था. चलिए यहां जानते हैं फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?

‘दे दे प्यार दे 2’ को सोशल मीडिया पर कैसा मिला रिस्पॉन्स? 
‘दे दे प्यार दे 2’ के रिलीज होते ही थिएटरों में जश्न का माहौल दिख रहा है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने बज तो पहले ही क्रिएट कर दिया और अब जब ये बड़े पर्दे पर आ चुकी है तो अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशि ये फिल्म छा गई है. सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन आने शुरू हैं और इन रिव्यू से साफ हो गया है कि इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

 एक नेटिजन ने ट्वीट किया, “एंटरटेनिंग” ड्रामा, इमोशन, फुल ऑन कॉमेडी. पहला पार्ट फुल ऑन कॉमेडी है.अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह,आर माधवन के साथ हल्का-फुल्का सफर. सभी सीन्स डायलॉग्स और सॉन्ग अमेजिंग थे. दूसरा पार्ट कुछ इमोशन और ड्रामा से भरा हुआ था.”

 

एक अन्य ने लिखा, ” दे दे प्यार दे 2 सरप्राइजिंगली एंटरटेनिंग है. ट्रेलर से कहीं ज़्यादा. एक प्योर कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म जिसे  परिवार के साथ एंजॉय किया जाना चाहिए. अजय देवगन अच्छे है, उन्होंने खुद को कमतर दिखाया है क्योंकि किरदार की मांग है, उफ़ उफ़.” 

 



कई अन्य यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. कई ने इसे कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर कहा है. 

 

 

कई ने तो इसे ब्लॉकबस्टर तक बता दिया है. तो कई इसे मस्ट वॉच फैमिली फिल्म बता रहे हैं.

 

दे दे प्यार दे 2 कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
दे दे प्यार दे 2 की बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक शुरुआत होने की उम्मीद है.  ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म 7-8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से  रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है. 

 



[ad_2]

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा जैसा ‘स्ट्राइक रेट’! बिहार चुनाव में चिराग की तूफानी बल्लेबाजी

[ad_1]


बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल और रोमांचक होता जा रहा है. इसी बीच एक दिलचस्प तुलना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान. कहने को दोनों अलग दुनिया के खिलाड़ी हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में दोनों ने ही अपने-अपने मैदान पर कमाल दिखाया है.

चिराग पासवान का चुनावी स्ट्राइक रेट

2019 के लोकसभा चुनावों में चिराग पासवान की पार्टी ने 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सभी पर जीत हासिल की थी. यह 100% स्ट्राइक रेट था, जो किसी भी पार्टी के लिए बेहद दुर्लभ उपलब्धि है. इसी आत्मविश्वास के साथ चिराग इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे. उनकी पार्टी LJP(R) ने 29 सीटों पर दांव लगाया और शुरुआती रुझानों में 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

अगर ये परिणाम कायम रहते हैं, तो LJP(R) का स्ट्राइक रेट करीब 75% के आस-पास होगा. जो आज की राजनीति में काबिले-तारीफ आंकड़ा है.

कौन-कौन से कैंडिडेट कितने आगे?

नाथनगर: मिथुन कुमार – 14,811 से ज्यादा वोटों की बढ़त

बलरामपुर: संगीता देवी – 20,365से ज्यादा वोटों की बढ़त

सुगौली: राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता – 22, 831 से ज्यादा वोटों की बढ़त

मढ़ौरा सीट पर भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन खारिज हो जाने के बाद पार्टी ने निर्दलीय अंकित कुमार का समर्थन किया, जो मुकाबले को दिलचस्प बना रहा है.

पिछली बार बड़ा झटका

2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने NDA से अलग होकर 135 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन नतीजे बेहद निराशाजनक रहे थे. 23 लाख से ज्यादा वोट मिलने के बावजूद LJP केवल एक सीट पर जीत सकी. इसी अनुभव ने चिराग को 2024- 25 चुनाव रणनीतियों में ज्यादा सतर्क और संयमित बना दिया.

NDA बनाम महागठबंधन – कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा?

इस बार NDA में कुल 5 पार्टियां शामिल हैं:

बीजेपी – 101 सीट

जेडीयू – 101 सीट

LJP(R) – 29 सीट

RLM – 6 सीट

HAM – 6 सीट

वहीं महागठबंधन में:

RJD – 143 सीट

कांग्रेस – 61 सीट

CPI(ML) – 20 सीट

VIP – 13 सीट

CPI(M) – 4 सीट

CPI – 9 सीट

अभिषेक शर्मा से तुलना क्यों?

क्रिकेट में अभिषेक शर्मा को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विस्फोटक स्ट्राइक रेट के लिए जाना जाता है. ठीक वैसे ही राजनीतिक पिच पर चिराग पासवान वोटों के स्ट्राइक रेट के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे चलते नजर आते हैं. 

[ad_2]

ChatGPT में चैट भी कर पाएंगे यूजर्स, आने वाला है ग्रुप चैट का ऑप्शन, यहां चल रही टेस्टिंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ChatGPT अब सिर्फ एक एआई असिस्टेंट नहीं रहेगा. OpenAI इसमें ग्रुप चैट का भी ऑप्शन लाने जा रही है. इसकी मदद से यूजर इस एआई असिस्टेंट का यूज करते-करते अपने दोस्तों और फैमिली से बातें भी कर सकेंगे. यह एक शेयर्ड स्पेस की तरह काम करेगा, जहां सब लोग मिलकर अपना दिमाग लगा सकेंगे और ChatGPT उनके असिस्टेंट और गाइड की तरह काम करेगा. अभी कंपनी न्यूजीलैंड, जापान, साउथ कोरिया और ताइवान में इसकी टेस्टिंग कर रही है. 

कैसे काम करेगा यह फीचर?

ChatGPT पर कन्वर्सेशन में पीपल आइकन पर टैप कर ग्रुप चैट स्टार्ट की जा सकती है. अगर आप पहले से चल रही चैट के दौरान किसी को एड कर रहे हैं तो ChatGPT उस बातचीत की कॉपी क्रिएट कर देगा, ताकि ऑरिजनल चैट प्राइवेट रह सके. आप लिंक भेजकर भी दूसरे यूजर्स को चैट के लिए इन्वाइट कर सकते हैं और एक ग्रुप चैट में मैक्सिमम 20 लोगों को एड किया जा सकता है. जब आप किसी चैट को पहली बार ज्वॉइन करेंगे तो आपको अपने नाम, यूजरनेम और फोटो की मदद से प्रोफाइल सेटअप करना पड़ेगा. ग्रुप चैट को ढूंढना आसान होगा और साइडबार में बने सेक्शन पर जाकर इन्हें ज्वॉइन किया जा सकेगा.

ChatGPT करेगा हेल्प

ग्रुप सेटअप होते ही ChatGPT मदद के लिए आ जाएगा. वीकेंड ट्रिप प्लान करने से लेकर पैकिंग लिस्ट बनाने तक यह सारों कामों में मदद करेगा. इसके अलावा ग्रुप के मेंबर इससे आईडियाज और सजेशन भी ले सकेंगे. ग्रुप चैट में बात करने के लिए कंपनी ने इसे नए सोशल बिहेवियर से प्रशिक्षित किया है. यह खुद से डिसाइड कर सकता है कि इसे कब बोलना है और कब चुप होना है और यह इमोजी से भी रिएक्ट कर सकता है. हालांकि, यूजर्स कभी भी इसे मेंशन कर रिस्पॉन्स ले पाएंगे. 

प्राइवेसी पर खास फोकस

इस फीचर में प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है. ग्रुप चैट को प्राइवेट कन्वर्सेशन से बिल्कुल अलग रखा गया है और ChatGPT ग्रुप चैट में आपकी पर्सनल मेमोरी को यूज नहीं करेगा. कम उम्र के यूजर्स के लिए इसमें सेंसेटिव मेटेरियल को फिल्टर करने का भी ऑप्शन है और पैरेंट्स चाहें तो इस फीचर को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

TECH EXPLAINED: मालवेयर क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं? जानिए इसके टाइप और बचाव के तरीके

[ad_2]

आज या कल एकादशी की तिथि कब से शुरु, 15 या 16 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? पंचांग से जानें सही दिन और समय

[ad_1]

हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है. मार्गशीर्ष या अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता हैं. इस तिथि पर भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा होती है.

हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है. मार्गशीर्ष या अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता हैं. इस तिथि पर भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा होती है.

इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर 2025 शनिवार को रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार 15 नवंबर को रात 12:49 (14 नवंबर मध्यरात्रि) एकादशी तिथि की शुरुआत होगी और 16 नवंबर को सुबह 02:37 पर एकादशी तिथि समाप्त हो जाएगी.

इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर 2025 शनिवार को रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार 15 नवंबर को रात 12:49 (14 नवंबर मध्यरात्रि) एकादशी तिथि की शुरुआत होगी और 16 नवंबर को सुबह 02:37 पर एकादशी तिथि समाप्त हो जाएगी.

शनिवार 15 नवंबर को सुबह से लेकर देर रात तक एकादशी तिथि मान्य रहेगी. इसलिए इसी दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

शनिवार 15 नवंबर को सुबह से लेकर देर रात तक एकादशी तिथि मान्य रहेगी. इसलिए इसी दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

पंचांग के मुताबिक 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी पर राहुकाल का साया रहने वाला है. इस दिन सुबह 09:25 से 10:45 तक राहुकाल रहेगा. इस समय पूजा-पाठ या कोई शुभ काम करने से बचना चाहिए.

पंचांग के मुताबिक 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी पर राहुकाल का साया रहने वाला है. इस दिन सुबह 09:25 से 10:45 तक राहुकाल रहेगा. इस समय पूजा-पाठ या कोई शुभ काम करने से बचना चाहिए.

उत्पन्ना एकादशी की पूजा के लिए सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. दोपहर 01:53 से दोपहर 02:36 तक विजय मुहूर्त और गोधुलि मुहूर्त शाम 05:27 से शाम 05:54 तक रहेगा.

उत्पन्ना एकादशी की पूजा के लिए सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. दोपहर 01:53 से दोपहर 02:36 तक विजय मुहूर्त और गोधुलि मुहूर्त शाम 05:27 से शाम 05:54 तक रहेगा.

15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी के व्रत के बाद अगले दिन पारण किया जाएगा. पारण का समय 16 नवंबर को दोपहर 01:10 से 03:16 तक रहेगा. ऐसे में पारण के लिए 2 घंटे 6 मिनट का समय मिलेगा . वहीं पारण तिथि पर 16 नवंबर को हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 09:09 तक है.

15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी के व्रत के बाद अगले दिन पारण किया जाएगा. पारण का समय 16 नवंबर को दोपहर 01:10 से 03:16 तक रहेगा. ऐसे में पारण के लिए 2 घंटे 6 मिनट का समय मिलेगा . वहीं पारण तिथि पर 16 नवंबर को हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 09:09 तक है.

Published at : 14 Nov 2025 12:04 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

कौन सा है वो संस्थान जो बिहार को दे चुका है 4 सीएम? नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

[ad_1]


बिहार चुनाव का रिजल्ट आज सबके सामने होगा. राज्य में आज सुबह से मतो की गिनती चल रही है. मैदान में NDA, महागठबंधन, जन सुराज समेत कई दल और हैं. लेकिन क्या आपको पता है राज्य में एक ऐसा संस्थान भी है जहां से बिहार के चार मुख्यमंत्री निकले हैं. आइए जानते हैं कौन सा वह संस्थान जिसका बिहार की राजनीती में अहम योगदान रहा है.

अगर आप भी इस संस्थान का नाम जानना चाहते हैं तो इसका नाम हैं- तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू). ये सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राजनीति की वह पाठशाला है जहां से निकलकर दर्जनों नेताओं ने राज्य ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई.

चार मुख्यमंत्री एक ही विश्वविद्यालय से

बिहार की राजनीति में टीएमबीयू का योगदान बेहद बड़ा है. यहां के छात्र रहे भोला पासवान शास्त्री तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. उनके बाद जगन्नाथ मिश्रा, जो टीएनबी कॉलेज के छात्र थे और पश्चिमी ब्लॉक में रहते थे वह भी राज्य की कमान संभाल चुके हैं. इसी कड़ी में भागवत झा आजाद और चन्द्रशेखर सिंह भी टीएमबीयू के छात्र रहे. दोनों ने बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला.

भोला पासवान शास्त्री

भोला पासवान शास्त्री की बात करें तो वह 3 बार बिहार के सीएम बने. पहली बार फरवरी 1968 से जून 1968, फिर जून 1969 से जुलाई 1969, और इसके बाद जून 1971 से जनवरी 1972 तक. हालांकि उनके कार्यकाल छोटे रहे.

जगन्नाथ मिश्रा

जगन्नाथ मिश्रा की बात करें तो उन्होंने राज्य के 14वें सीएम के रूप में शपथ ली थी. वह भी तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए. डॉ. मिश्र पहली बार साल 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने. साल 1980 में दूसरी बार उन्हें कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के सीएम पद पर रहे.

भागवत झा आजाद

भागवत झा आजाद ने बिहार राज्य के 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. वह 14 फरवरी 1988 से लेकर 10 मार्च 1989 तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे.

चन्द्रशेखर सिंह

इनके अलावा इसी संस्थान के चन्द्रशेखर सिंह ने भी राज्य की कमान संभाली वह 14 अगस्त 1983 से लेकर 12 मार्च 1985 तक बिहार के सीएम रहे.

यह भी पढ़ें – ​देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू ने कहां से की थी पढ़ाई​-लिखाई? ​जान लीजिए डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बिहार झटका देता है! महारानी के इस डायलॉग ने पहले ही साफ कर दी थी चुनावी तस्वीर- अब हो रहा वायरल

[ad_1]


बिहार चुनाव के रिजल्ट की तस्वीर आज यानी 14 नवंबर को साफ हो जाएगी. शुरूआती रुझानों में साफतौर पर एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है. जहां एक और तेजस्वी सरकार बनाने का दावा कर रहे थे और कह रहे थे कि बिहार बदलाव करेगा तो वहीं एनडीए को पूरा भरोसा था कि वही दोबारा सरकार बनाएंगे. लेकिन अब बिहार चुनाव के इस खेल में महारानी वेबसीरीज की भी एंट्री हो गई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर महारानी वेबसीरीज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि बिहार चुनाव की तस्वीर तो महारानी के इस सीन ने पहले ही साफ कर दी थी.

महारानी वेबसीरीज का डायलॉग हो रहा वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महारानी वेबसीरीज का एक सीन दिखाया गया है. इस सीन में सत्येंद्रनाथ मिश्रा का रोल निभा रहे प्रमोद पाठक कहते हैं कि बिहार की एक खास बात है. “जब जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं, तब तब बिहार आपको झटका देता है.” अब इस डायलॉग के बिहार विधानसभा के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि करीब 12 बजे तक के रूझानों में एनडीए 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर बढञत बनाए हुए है जिससे साफ पता लग रहा है कि तेजस्वी के सीएम बनने का सपना इस बार भी टूटता दिखाई दे रहा है.

आरजेडी और महागठबंधन ने किया था ये दावा

आपको बता दें कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने ये दावा किया था कि तेजस्वी यादव ही सीएम बनने जा रहे हैं और शपथ ग्रहण की तारीख तक बता दी थी तो वहीं आरजेडी और महागठबंधन की ओर से भी बदलाव का दावा किया गया था. लेकिन महारानी ओटीटी सीरीज का ये डायलॉग अब महागठबंधन के नेताओं पर फिट बैठता दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

अब यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसे लाखों बार देखा गया तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये डायलॉग बिहार के लिए एक दम ठीक बोला गया है. एक और यूजर ने लिखा…इन महाशय का दावा तो सच हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कोई तेजस्वी को यह क्लिप दिखाओ भाई.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


गिरावट के बीच उछला यह डिफेंस शेयर, क्या अभी खरीदने का है सही मौका? ब्रोक्रेज फर्म ने दिया अपडेट

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bharat Dynamics Share News: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही हैं. दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे है.

वहीं दूसरी तरफ डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स के शेयर में तेजी देखी जा रही है. कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. भारत डायनेमिक्स को 2000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. साथ ही कंपनी के सितंबर महीने के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे थे. इसी कारण कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. 

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीएसई पर भारत डायनेमिक्स के शेयर सुबह करीब 11:30 बजे 1608.45 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. कंपनी के शेयरों में 5.93 प्रतिशत या 90 रुपए की तेजी देखी जा रही थी.  कंपनी शेयर ने कारोबारी दिन की शुरुआत हरे निशान पर ट्रेड करते हुए किया था. कंपनी स्टॉक 1590.10 रुपए पर खुले थे. कंपनी के 52 सप्ताह का हाई लेवल 2096 रुपए और लो लेवल 897.15 रुपए रहा है. 

ब्रोक्रेज  फर्म का क्या है कहना?

हिंदुस्तान में छपे एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोक्रेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अनुसार भारत डायनेमिक्स के शेयरों में एक साल में 32 प्रतिशत की तेजी देखी जा सकती है. ब्रोक्रेज फर्म ने अनुमान जताया है कि, कंपनी के मुनाफा में आने वाले तीन सालों में उछाल देखने को मिलेगा.

साथ ही ब्रोक्रेज फर्म ने शेयर खरीदी के सलाह को बरकरार रखा है और शेयर के लक्ष्य भाव को 1900 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया है.

शेयरों में तेजी की वजह

सितंबर महीने में कंपनी के नतीजे मजबूत रहे. जिसके पीछे कंपनी के सप्लाई चेन में सुधार हो सकता है. सप्लाई चेन में सुधार होने से कंपनी के काम में तेजी आई है. साथ ही कंपनी को गुरुवार को 2,000 करोड़ रुपए के इनवार एंटी-टैंक मिसाइलों के ऑर्डर मिले हैं. इन सभी कारणों से कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: दुबई में नौकरी से हाय तौबा! लाखों की सैलरी ठुकराकर भारत लौटा शख्स, खुलकर बताई अपनी मजबूरी

[ad_2]

दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहली गैंगवॉर! लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्या का दावा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच कथित रूप से पहली बार गैंगवॉर की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. ये दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है, जो कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े अकाउंट से शेयर हुआ है. इस पोस्ट के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है.

पोस्ट में कहा गया है कि दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की गई है. आरोप है कि बिश्नोई के निर्देश पर गैंग के लिए सिद्धू हैंडलर का काम कर रहा था और दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को धमकियां दे रहा था. पोस्ट में दावा किया गया है कि सिद्धू ने पहले जर्मनी में गोदारा के एक साथी की हत्या करवाने की कोशिश की थी, जिस कारण यह ‘बदला’ लिया गया.

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा गया
पोस्ट में कहा गया है कि आज दुबई में लॉरेंस का जोरा सिद्धू (सिप्पा) गला रेतकर मार दिया गया. यह काम हमने करवाया है. दुबई में बैठकर वह कनाडा और अमेरिका में धमकियां दे रहा था. जो दुबई को सुरक्षित समझते हैं, समझ लें अगर हमारे दुश्मन हैं तो कहीं भी सुरक्षित नहीं. इसमें रोहित गोदारा के अलावा गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सरन डेलाना और विक्की पहलवान कोटकपूरा का भी जिक्र किया गया है. ये सभी कथित तौर पर उसी गैंग के सदस्य बताए गए हैं, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर 
पोस्ट में आगे चेतावनी देते हुए कहा गया है कि पुलिस हर जगह नहीं पहुंच सकती, लेकिन हम पहुंचेंगे. जो भी विरोध करेगा, तैयार रहे. हालांकि दुबई पुलिस की ओर से अब तक इस कथित हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. कई सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार दुबई जैसे अत्यंत निगरानी वाले शहर में इस तरह की वारदात होना असामान्य माना जाता है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि का इंतजार महत्वपूर्ण है. 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि जब तक दुबई पुलिस द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, तब तक यह मामला केवल सोशल मीडिया दावों पर आधारित माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

‘दोबारा नहीं होगी हिम्मत…’, दिल्ली ब्लास्ट के बाद अमित शाह की आतंकियों को चेतावनी, NSA डोभाल, IB चीफ के साथ बड़ी बैठक

[ad_2]

चंद पलों की खुशियां… 91-91 पर NDA-महागठबंधन में हुआ टाई, यूजर्स बोले- सुपर ओवर कब?

[ad_1]


Bihar Election Result: बिहार की राजनीति वैसे तो हमेशा से दिलचस्प मानी जाती है, लेकिन 2025 का विधानसभा चुनाव कुछ अलग ही रोमांच लेकर आया है. सुबह से ही टीवी चैनलों पर रंग-बिरंगे ग्राफिक्स, नेताओं के चेहरे, मतगणना केंद्रों के बाहर की हलचल और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सब मिलकर माहौल को बिल्कुल चुनावी त्योहार में बदल चुके हैं.

लोग घरों में टीवी से चिपके हुए हैं, कई लोग मोबाइल में लाइव अपडेट देख रहे हैं, चाय की दुकानों पर बहस छिड़ी हुई हैं. कुल मिलाकर बिहार की सुबह इलेक्शन मोड में शुरू हुई है. हर किसी के मन में एक ही सवाल है. इस बार बिहार की गद्दी किसे मिलेगी? लेकिन इसी बीच एक ऐसा मजेदार पल आया कि लोगों की धड़कनें रुक-सी गई. कुछ ही मिनटों के लिए स्क्रीन पर दिखा NDA  91 और महागठबंधन 91, बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग बोले अरे भैया ये तो सुपर ओवर वाली नौबत आ गई. तो आइए इसी रोमांचक माहौल के बीच बिहार चुनाव 2025 का मुकाबला समझते हैं. 

बिहार चुनाव 2025 मतगणना शुरू मुकाबला जोरों पर 

6 और 11 नवंबर को हुए दो चरणों के मतदान के बाद आज आखिरकार वह दिन आ गया जब तय होना है कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी. 243 सीटों के इस महायुद्ध में 122 सीटें बहुमत का जादुई आंकड़ा हैं. सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई. जैसे-जैसे EVM खुल रही थीं, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही थी.

91–91 का रोमांच सोशल मीडिया पर सुपर ओवर ट्रेंड

मतगणना के दौरान कुछ ही समय के लिए स्क्रीन पर जब NDA और महागठबंधन दोनों 91–91 पर दिखे, तो लोगों को लगा जैसे यह कोई राजनीतिक मैच है, जिसमें रन बराबर हो गए हों. लोगों ने ट्विटर, फेसबुक, इंस्टा पर लिखा, ‘अब सुपर ओवर चाहिए’. तो वहीं किसी ने कहा कि दिल्ली वाले आईपीएल का मजा लेते हैं, हम बिहार वाले चुनाव का. कोई कह रहा है कि 91–91 देखकर तो चाय गिरा दी हाथ से भाई ये चुनाव है या टी20.  ऐसे में ये कुछ मिनट पूरे चुनाव की सबसे मजेदार झलक बन गए. 

इस बार रिकॉर्ड टूटे 1951 के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग

इस चुनाव की एक बड़ी खासियत यह रही कि लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया. जिसमें कुल मतदान 67.13 प्रतिशत हुआ. 1951 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. वहीं महिला वोटर 71.78 प्रतिशत हुई यानी महिलाओं ने इस बार पुरुषों से ज्यादा मतदान किया. इसी वजह से सभी एग्जिट पोल में कहा गया कि महिलाओं का समर्थन NDA को मिल सकता है, जबकि युवा और ओबीसी वोटरों पर भी दोनों गठबंधनों की नजर थी.

वहीं शुरुआती रुझान में NDA मजबूत, लेकिन मुकाबला तगड़ा है. सुबह-सुबह आए शुरुआती आंकड़ों में NDA बढ़त बनाता दिखा. NDA को 151 सीटों पर बढ़त महागठबंधन 75 सीटों पर आगे. हालांकि जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, कई सीटों पर मुकाबला कड़ा होता गया. कुछ सीटों पर तो अंतर 100 से 200 वोट का भी रहा.
 
यह भी पढ़ें मत बर्बाद करो बचपन… टीचर करा रही थी प्रैक्टिस और नींद में झूमता रहा मासमू, वीडियो देख कराह उठेगा दिल