न रहेगी कब्ज की दिक्कत और वजन भी घटेगा, पानी में भिगोकर ऐसे चबाएं मेथी दाना

[ad_1]

Ayu जर्नल में छपी एक स्टडी में पाया गया कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने 60 दिनों तक रोज 10 ग्राम भिगोई हुई मेथी खाई, उनकी फास्टिंग ब्लड शुगर में काफी गिरावट देखी गई.

Ayu जर्नल में छपी एक स्टडी में पाया गया कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने 60 दिनों तक रोज 10 ग्राम भिगोई हुई मेथी खाई, उनकी फास्टिंग ब्लड शुगर में काफी गिरावट देखी गई.

सुबह-सुबह भिगोई हुई मेथी चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर सूजन कम करने और बालों की सेहत सुधारने तक कई फायदे मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि भिगोई हुई मेथी खाने के क्या फायदे हैं और इससे किस तरह हमारे सेहत पर असर पड़ता है.

सुबह-सुबह भिगोई हुई मेथी चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर सूजन कम करने और बालों की सेहत सुधारने तक कई फायदे मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि भिगोई हुई मेथी खाने के क्या फायदे हैं और इससे किस तरह हमारे सेहत पर असर पड़ता है.

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि मेथी भिगोने पर होता क्या है. पानी में रहने से मेथी का कठोर छिलका नरम हो जाता है. इसके अंदर मौजूद घुलनशील फाइबर, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट आसानी से रिलीज हो जाते हैं. इससे मेथी पेट के लिए हल्की हो जाती है, पोषक तत्व जल्दी अब्जॉर्ब होते हैं और दानों को चबाना भी आसान होता है.

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि मेथी भिगोने पर होता क्या है. पानी में रहने से मेथी का कठोर छिलका नरम हो जाता है. इसके अंदर मौजूद घुलनशील फाइबर, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट आसानी से रिलीज हो जाते हैं. इससे मेथी पेट के लिए हल्की हो जाती है, पोषक तत्व जल्दी अब्जॉर्ब होते हैं और दानों को चबाना भी आसान होता है.

1–2 चम्मच मेथी रात में एक छोटे कटोरे में पानी के साथ भिगो दें. अगर स्वाद तेज़ लगे, तो इसे गुनगुने पानी या थोड़ा शहद मिलाकर भी लिया जा सकता है. ध्यान रखें दो चम्मच से अधिक न लें, वरना ज्यादा फाइबर पेट में परेशानी कर सकता है. सुबह खाली पेट दाने अच्छी तरह चबाकर खाएं और बचा हुआ पानी भी पी लें.

1–2 चम्मच मेथी रात में एक छोटे कटोरे में पानी के साथ भिगो दें. अगर स्वाद तेज़ लगे, तो इसे गुनगुने पानी या थोड़ा शहद मिलाकर भी लिया जा सकता है. ध्यान रखें दो चम्मच से अधिक न लें, वरना ज्यादा फाइबर पेट में परेशानी कर सकता है. सुबह खाली पेट दाने अच्छी तरह चबाकर खाएं और बचा हुआ पानी भी पी लें.

ज्यादातर लोग मेथी को पेट की समस्याओं के लिए खाते हैं, मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर पानी सोखकर जेल जैसा रूप ले लेता है, जो पाचन को आसान बनाता है. इसके नियमित सेवन से कब्ज में राहत, पेट की जलन कम, ब्लोटिंग घटती है और सुबह की एसिडिटी में आराम मिलता है.

ज्यादातर लोग मेथी को पेट की समस्याओं के लिए खाते हैं, मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर पानी सोखकर जेल जैसा रूप ले लेता है, जो पाचन को आसान बनाता है. इसके नियमित सेवन से कब्ज में राहत, पेट की जलन कम, ब्लोटिंग घटती है और सुबह की एसिडिटी में आराम मिलता है.

खासकर जिन लोगों को खाना भारी लगता है या पेट जल्दी गड़बड़ रहता है, उनके लिए यह आदत काफी राहत देती है. इस वजह से भिगोई हुई मेथी सुबह के समय पेट को हल्का और आरामदायक महसूस कराती है.

खासकर जिन लोगों को खाना भारी लगता है या पेट जल्दी गड़बड़ रहता है, उनके लिए यह आदत काफी राहत देती है. इस वजह से भिगोई हुई मेथी सुबह के समय पेट को हल्का और आरामदायक महसूस कराती है.

मेथी का सबसे बड़ा फायदा है ब्लड शुगर संतुलित रखना. भिगोई मेथी से निकलने वाला गैलेक्टोमैनन फाइबर कार्बोहाइड्रेट को धीरे पचाता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती. अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो भिगोई हुई मेथी आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, स्नैकिंग कम होती है और भूख नियंत्रण में रहती है. साथ ही पाचन दुरुस्त रहने से मेटाबॉलिजम भी बेहतर काम करता है.

मेथी का सबसे बड़ा फायदा है ब्लड शुगर संतुलित रखना. भिगोई मेथी से निकलने वाला गैलेक्टोमैनन फाइबर कार्बोहाइड्रेट को धीरे पचाता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती. अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो भिगोई हुई मेथी आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, स्नैकिंग कम होती है और भूख नियंत्रण में रहती है. साथ ही पाचन दुरुस्त रहने से मेटाबॉलिजम भी बेहतर काम करता है.

Published at : 14 Nov 2025 05:58 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

OMG! वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद में लगाई सेंचुरी, पारी में ठोक दिए 15 छक्के और 11 चौके

[ad_1]


14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने 2025 एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में इंडिया A के लिए खेलते हुए 32 गेंद में शतक जड़ दिया है. उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा यूएई के खिलाफ मैच में किया है. वैभव ने 17 गेंद में पचास रन पूरे किए, वहीं अगले 50 रन बनाने में उन्होंने 15 गेंद लीं. शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 42 गेंद में 144 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए. टी20 क्रिकेट इतिहास में यह भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं है. टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है, जिन्होंने 28 गेंदों में शतक लगाया हुआ है.

सूर्यवंशी इसी साल IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे. उन्होंने 14 साल और 32 दिन की आयु में सिर्फ 35 गेंदों में आईपीएल शतक लगाया था. यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा.

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल के नाम है. उन दोनों ने 28 गेंदों में शतक लगाया है. ऋषभ पंत भी टी20 क्रिकेट में 32 गेंदों में शतक लगा चुके हैं.

  • अभिषेक शर्मा – 28 गेंद
  • उर्विल पटेल – 28 गेंद
  • ऋषभ पंत – 32 गेंद
  • वैभव सूर्यवंशी – 32 गेंद

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी. टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 40 रनों से हराया था. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट 14-23 नवंबर तक खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA Test: भारतीय खिलाड़ियों को 2 घंटे देरी से मिलेगा खाना, इस नियम के कारण रहना पड़ेगा भूखा; समझें क्या है मामला

[ad_2]

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम हो रहा सिलेक्शन

[ad_1]


अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर कृषि क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU), इंफाल ने प्रोफेसर, डायरेक्टर और अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 179 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है, क्योंकि इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

भर्ती की खासियत

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 10 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की लास्ट डेट 06 दिसंबर 2025 है. अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में उच्च शैक्षिक पदों पर नौकरी करना चाहते हैं. 

कौन-कौन से पदों पर हो रही भर्ती

इस भर्ती के तहत अलग-अलग प्रकार के उच्च पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, जिनमें डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन 01 पद, डीन 01 पद, चेयरमैन 03 पद, प्रोफेसर 15 पद, एसोसिएट प्रोफेसर 56 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर 103 पद शामिल हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग शैक्षिक योग्यताओं और एक्सपीरियंस की जरूरत है. 

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है, जिसमें पहला डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन के लिए आपके पास कृषि विज्ञान, बागवानी, गृह विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्य पालन या पशु चिकित्सा विज्ञान में डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा डीन, प्रोफेसर, चेयरमैन और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में डॉक्टरेट डिग्री जरूरी है. वहीं सिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ-साथ PhD और वैज्ञानिक पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए. 

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय वैकेंसी सैलरी 

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय वैकेंसी में उम्मीदवारों को अच्छे वेतन और अन्य फायदे भी मिलेंगे. जिसमें डायरेक्टर, डीन, चेयरमैन, प्रोफेसर के लिए 1,44,200 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा और इसके साथ-साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. 

आवेदन प्रक्रिया 

1. केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

2. इसके बाद होम पेज पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें फिर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें. 

3.  अब सभी  जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 

4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर आवेदन पत्र को सबमिट करें और फ्यूचर के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें. 

5. आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको द रजिस्ट्रार, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, लाम्फेलपट, इम्फाल, मणिपुर 795004 पर अपना आवेदन भेजना होगा. ऑफलाइन आवेदन की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2025 है. 

यह भी पढ़ें NHM में नौकरी पाने का शानदार मौका, 1900 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी बढ़िया सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

YouTube में आया नया फीचर! अब हर वीडियो से पूछिए सवाल और तुरंत पाएं जवाब, जानिए कैसे करेगा कमाल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

YouTube New Feature: YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया और इनोवेटिव फीचर Ask जारी किया है जो फिलहाल सीमित यूज़र्स के लिए टेस्टिंग फेज़ में है. यह फीचर वीडियो देखने के अनुभव को और ज़्यादा स्मार्ट और इंटरएक्टिव बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस फीचर की मदद से आप वीडियो से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं उसका सारांश जान सकते हैं, मुख्य पॉइंट्स समझ सकते हैं और यहां तक कि कंटेंट पर आधारित क्विज़ भी ले सकते हैं. यानी अब YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि आपका AI चैट साथी बन गया है.

कहां मिलेगा Ask बटन?

YouTube के कुछ चुनिंदा वीडियो में आपको अब एक नया Gemini आइकन वाला Ask बटन दिखाई देगा. यह बटन वीडियो के ठीक नीचे Share और Download ऑप्शन्स के बीच में मौजूद होता है. यह फीचर Android, iPhone, और Windows PC सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

कैसे काम करता है यह फीचर?

जैसे ही आप Ask बटन पर क्लिक करते हैं, स्क्रीन पर एक चैट विंडो खुलती है. यहां आप खुद सवाल टाइप कर सकते हैं या फिर दिए गए सुझावों में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं जैसे Summarize the video (वीडियो का सार बताओ), Recommended Content (संबंधित वीडियो सुझाओ), More (अधिक जानकारी दो). इसके बाद, जवाब Large Language Model (LLM) यानी Gemini AI की मदद से तुरंत तैयार होकर स्क्रीन पर आ जाता है.

किन देशों और यूज़र्स को मिलेगा यह फीचर?

यह फीचर अभी YouTube Premium और Non-Premium दोनों प्रकार के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. फिलहाल यह सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा में काम करता है और 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए ही एक्टिव है. यह फीचर इस समय भारत, अमेरिका, कनाडा और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है. आने वाले महीनों में YouTube इसे और देशों में रोलआउट करने की योजना बना रहा है.

YouTube का दूसरा बड़ा AI अपग्रेड

YouTube ने हाल ही में एक और AI-सक्षम फीचर शुरू किया है जो लो-क्वालिटी वीडियो को अपने आप HD (High Definition) में अपस्केल करता है. यह सुविधा 29 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है और जल्द ही दुनिया भर के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें:

सावधान! बैंक के नाम से आया कॉल या SMS असली नहीं भी हो सकता. मिनटों में ऐसे करें फेक मैसेज की पहचान

[ad_2]

गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा

[ad_1]


Social media viral video : सोशल मीडिया पर अक्सर कपल्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. इस वीडियो में एक ब्वायफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जंगल में एक गाड़ी के पास खड़ा था और वह अपने फोन से फोटो खिंचवा रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से एक आदमखोर टाइगर ने झपट्टा मारा, जिससे पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. यह घटना इतनी खतरनाक थी कि देखते ही देखते वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया और लोग हैरान रह गए. 

क्या दिखाया गया है इस वायरल वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल जंगल के बीचों-बीच गाड़ी खड़ी करके आराम से वक्त बिता रहा है. लड़की गाड़ी के अंदर बैठी हुई है और लड़का गाड़ी के बाहर खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा है. अचानक, बिना किसी चेतावनी के, एक बड़ा टाइगर झाड़ियों से निकलकर ब्वायफ्रेंड पर हमला करने के लिए झपट्टा मारता है. यह देखकर लड़की की चीख निकल जाती है और दोनों को उस पल का एहसास होता है कि वे कितने बड़े खतरे में थे. जैसे ही टाइगर हमला करता है, वीडियो की आवाजें गाड़ी से बाहर आ रही चीखों और घबराहट के साथ फटती हैं. 

लोगों के रिएक्शन और जबरदस्त कमेंट्स 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया और मिनटों में वायरल हो गया. लोग इस वीडियो पर अपने अजीबोगरीब रिएक्शन देने लगे. कुछ लोग हैरान होकर यह सोचने लगे कि आखिरकार ये कपल इतने बड़े खतरे में कैसे आ गया, तो कुछ लोग यह कहने लगे कि इस तरह के वीडियो को देख कर शायद लोग जंगल में घुसने से पहले सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क होंगे. एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो देखकर दिल की धड़कनें बढ़ गईं. 

यह भी पढ़ें Video: सो रही प्रेगनेंट डॉगी को दो बार मारी लात, युवक को लोगों ने धुना, वीडियो ने दिया मैसेज!


ड्रीम गर्ल की इमेज को कैसे बरकरार रखती हैं हेमा, जानें खाने से लेकर एक्सरसाइज तक का राज

[ad_1]


हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का खिताब मिला हुआ है. एक्ट्रेस अब 77 साल की हो चुकी हैं. लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं है. आज भी फैंस उनकी एक झलक देख दीवाने हो जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए एक्ट्रेस की सुंदरता का राज लेकर आए हैं. जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद ही एक इंटरव्यू में किया था. जानिए वो कैसे इस उम्र में भी खुद को यंग बनाए रखती हैं.

हेमा मालिनी ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

दरअसल हेमा मालिनी कुछ सालों पहले आप की अदालत शो में पहुंची थी. इस शो पर एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ के भी कई दिलचस्प किस्से ऑडियंस के साथ शेयर किए. इसी बीच जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो अपनी ड्रीम गर्ल वाली इमेज को कैसे मेंटेन करके रखती हैं, तो एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस का राज बताया. उन्होंने कहा, ‘वैसे तो ये भगवान की कृपा है, लेकिन थोड़ी मेहनत भी है.’


मेंटेन रहने के लिए योगा और डांस करती हैं एक्ट्रेस

हेमा मालिनी ने बताया कि, ‘मैं एक्टिंग के अलावा डांस करती हूं. तो अगर आप स्टेज पर जाते हैं, उसके लिए एक परफेक्ट फिगर भी मेंटेन करना पड़ता है. उसके लिए मैं जितनी  होता पाती है एक्सरसाइज करती हूं. इसके अलावा योगा भी करती हूं. इन दोनों के अलावा मैं अपने खाने का भी खूब ध्यान रखती हूं. ऐसे कभी नहीं होता कि मैं कुछ भी खा लूं. अगर इस उम्र में मेरे जैसा दिखना है. तो सब लोग डांस करें.’

धर्मेंद्र से की है हेमा मालिनी ने शादी

बता दें कि हेमा मालिनी ने 70 से लेकर 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा पर खूब राज किया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने हर बड़े हीरो संग काम किया और सुपरहिट फिल्में दी. इसी बीच उनकी मुलाकात दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से हुई और दोनों में प्यार हो गया था. उस वक्त धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे. फिर उन्होंने हेमा से दूसरी शादी रचाई थी. इस शादी से एक्टर के दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुई.

ये भी पढ़ें – 

ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं ये शानदार फिल्में और सीरीज, वीकेंड पर देख डालें

 

 



[ad_2]

एक बार फिर CBI को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े जगदीश पुनेठा को UAE से लाया गया भारत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देश छोड़कर विदेश भागे भगोड़े अपराधियों को पकड़ने में एक बार फिर एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे भगोड़े जगदीश पुनेठा को भारत वापस लाने में सफल रही है. पुनेठा को गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को इंटरपोल चैनल्स और UAE के अधिकारियों की मदद से पकड़कर वापस भारत लाया गया.

बता दें कि जगदीश पुनेठा के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में पिथौरागढ़ थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया था. केस दर्ज होने के बाद आरोपी पुनेठा UAE भाग गया था. उत्तराखंड पुलिस की रिक्वेस्ट पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 मई 2025 को इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करवाया था.
 
CBI और UAE के अधिकारियों ने मिलकर किया काम
रेड नोटिस जारी होने के बाद से CBI लगातार UAE के अधिकारियों के संपर्क में बनी रही और उनके साथ मिलकर पुनेठा को ट्रैक किया गया. UAE की पुलिस ने जगदीश पुनेठा को पकड़ा और फिर CBI ने उसे भारत लाने की पूरी प्रक्रिया को कोऑर्डिनेट किया. बता दें कि उत्तराखंड पुलिस की एक टीम भी UAE गई और 13 नवंबर को उसे लेकर दिल्ली पहुंची. 

क्या होता है रेड नोटिस और कैसे काम करता है 
रेड नोटिस इंटरपोल का एक इंटरनेशनल अलर्ट होता है, जिसे दुनिया भर की पुलिस एजेंसियों को भेजा जाता है. किसी भी देश में छिपे अपराधी को पकड़ने में ये नोटिस बड़ी मदद करता है. भारत में CBI इंटरपोल की नेशनल एजेंसी है और BHARATPOL सिस्टम के जरिए पूरे देश की एजेंसियों को इंटरपोल से जुड़ी सूचनाएं भेजती है. CBI और इंटरपोल के तालमेल से पिछले कुछ सालों में 150 से ज्यादा भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है. इसी कड़ी में जगदीश पुनेठा को वापस भारत आना केंद्रीय एजेंसी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Bihar Election Result Reactions Live: ‘वंशवाद के खिलाफ जनता ने लगाई मुहर’, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने महागठबंधन पर कसा तंज

[ad_2]

‘पंचायत’ स्टाइल में मना NDA की जीत का जश्न, मायूस दिखे लालू, राबड़ी, राहुल और तेजस्वी!

[ad_1]


बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना दोपहर तक जिस रफ्तार से आगे बढ़ी, उसने साफ कर दिया कि इस बार हवा पूरी तरह एनडीए के पक्ष में बह रही है. शुरुआती रुझानों ने ही माहौल बना दिया था, और अब बढ़त के आंकड़े इसे लगभग पक्का करते दिख रहे हैं कि बिहार की सत्ता पर दोबारा एनडीए का ही कब्जा होने जा रहा है. गिनती में लगातार मजबूती के साथ उठते ग्राफ ने संकेत दे दिया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं.

इस चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और महागठबंधन में थी दोनों तरफ से जोर-शोर से प्रचार हुआ, लेकिन रुझान बता रहे हैं कि जनता ने इस बार फिर एनडीए की ही कमान थमाने का मन बना लिया है. आइए कुछ फनी मीम्स देख लेते हैं.

राजद-कांग्रेस गठबंधन की हालत भी कुछ ऐसी दिख रही है जैसे- ‘भाई, रिजल्ट न सही, कम से कम कॉन्फिडेंस ही दे दो!’ एक मीम में लिखा था-

‘नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन लाइव देख रहे हैं.’ 14 नवंबर को नेहरू जयंती मनाई जाती है. कांग्रेस की हालत देखकर सोशल मीडिया ने ये मीम ऐसा उछाला कि पूरा टाइमलाइन नीला पड़ गया.

 

प्रशांत किशोर पर मीमबाजों का हमला हुआ है, जिसमें 3 इडियट्स वाला सुपरहिट सीन है जिसमें प्रशांत किशोर रिजल्ट चेक करते दिख रहे हैं. JSP यानी जन सुराज पार्टी को लेकर लोगों में उम्मीदें थीं, लेकिन रुझान ने पार्टी का लगभग सूपड़ा साफ कर दिया. 

‘नीचे से चेक कर, नीचे से!’

दूसरा मीम वो है जिसमें मनोज बाजपेयी का डायलॉग है, जिसमें प्रशांत किशोर का चेहरा नजर आ रहा है. 

“बहुत पीछे रह गया न मैं भाई?” और बगल में JSP का लोगो नजर आ रहा है.

महागठबंधन पर भी जमकर तंज हो रहा है. तेजस्वी यादव की फोटो के साथ एक मीम वायरल हो रहा है. जिसमें लिखा है, ‘और जब आखिरकार मुख्यमंत्री बनने की हमारी बारी आई, तो एग्जिट पोल भी सही निकला!’ 

एक मीम में पुष्पा फिल्म का सीन दिख रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं. जिसमें बिहार वोटर राहुल गांधी को देख कहता दिखा-

‘तेरी रैली में आया था मतलब तूने मुझे अपना वोटर समझ लिया क्या? नहीं तेरी कॉमेडी का फैन है मैं.’

वहीं एक वीडियो तो पंचायत वेब सीरीज से जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक, बनराकस, बिनोद चुनाव जीतने पर डांस कर रहे हैं. इनमें विधायक के चेहरे पर मोदी की फोटो है, बनराकस के चेहरे पर नीतीश कुमार, सीएम योगी और अनंत सिंह भी नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, लालू यादव, राबड़ी देवी उदास नजर आ रहे हैं.


पर्सनल लोन लेने से पहले इन हिडेन चार्जेज की जरूर करें जांच, वरना होगा बड़ा आर्थिक नुकसान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Personal Loan Tips India: जीवन में कई बार ऐसे मौके आते है, जब लोगों को तुरंत पैसों की जरूरत होती है. लोग ऐसी स्थिति में पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि, पर्सनल लोन की ब्याज दरें ज्यादा होती है, इसलिए लोग पर्सनल लेते समय मौजूद अलग-अलग विकल्पों के ब्याज दरों की जानकारी लेते हैं.

इसके बाद पर्सनल लोन का चयन करते हैं. अगर आप भी पर्सनल लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो, ब्याज दरों के अलावा कुछ और चीजों का भी आपको ध्यान रखना चाहिए. कई हिडेन चार्ज आपसे वसूले जाते है. जिसकी जानकारी आपको नहीं होती हैं. इससे आपको बड़ा आर्थिक नुकसान होता है. इसलिए पर्सनल लोन लेने से पहले इन बातों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. 

प्रोसेसिंग फीस की ले जानकारी

पर्सनल लोन लेते समय अक्सर ही लोग प्रोसेसिंग फीस की जानकारी नहीं लेते हैं. कई बैंकों और एनबीएफसी लोन अप्रूव करने के बाद आपसे प्रोसेसिंग फीस लेते है. यह फीस आपकी लोन राशि से काट ली जाती है. यानि की आपको पूरी लोन की राशि नहीं मिलती.  

अक्सर लोन पर प्रोसेसिंग फीस काफी ज्यादा होती है. जिस वजह से आपके अकाउंट में कम पैसा आता है. इसलिए लोन लेने से पहले ही यह साफ-साफ जान लेना चाहिए कि, प्रोसेसिंग फीस कितनी है. 

प्री पेमेंट फीस के बारे में पूछें

अगर आपने लोन की पूरी राशि समय से पहले चुका दी, तो क्या उस पर कोई प्री-पेमेंट चार्ज लगेगा? यह सवाल आप पर्सनल लोन लेने से पहले जरूर पूछ लें. कई बैंक इस स्थिति में अच्छी-खासी फीस वसूलते हैं, इसलिए बेहतर है कि, आप पहले ही इसकी पूरी जानकारी ले लें.

साथ ही अगर आपका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा है, तो बैंक से आप प्री पेमेंट कम करने या फिर पूरी तरह से हटाने की बात भी कर सकते हैं. बैंक अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा देते हैं. इसलिए पर्सनल लोन लेने से पहले प्री पेमेंट की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए

पर्सनल लेते समय, बैंक या एनबीएफसी के शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए. अगर कोई बात आपकी समझ में ना आ रही हो तो, साइन करने से पहले इसकी जानकारी लेनी चाहिए. इससे भविष्य में आपको पछतावा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: ईडी के समन पर अनिल अंबानी ने वर्चुअल हाजिर होने की मांगी अनुमति, जानें क्या है पूरा मामला

 

[ad_2]

ऐसे कौन नाचता है भाई… दूल्हे ने स्टेज पर किया ऐसा डांस कि हंसने लगी स्टेज पर खड़ी महिलाएं

[ad_1]


हमारे देश में शादियों का मौसम हमेशा ही हंसी-खुशी और मजेदार घटनाओं से भरा रहता है. भारतीय शादियों में अक्सर दूल्हा-दुल्हन के डांस वायरल होते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, वह बिल्कुल अलग और बहुत ही अजीबो-गरीब है. इस वीडियो में दूल्हे का डांस ऐसा था कि न सिर्फ स्टेज पर खड़ी महिलाएं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

एक तरफ जहां दुल्हन अपनी शादी के दिन खुश और सुंदर लग रही थी, वहीं दूल्हा अपनी शादी के इस खास मौके पर ऐसा डांस कर रहा था कि देखने वाले भी शरमा गए और हंसी नहीं रोक पाए. किसी ने इस मौके का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया, जो अब जमकर शेयर किया जा रहा है.  

क्या है वायरल वीडियो?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर एंट्री करती है, उसके साथ कई महिलाएं और मेहमान भी होते हैं. तभी दूल्हा गाने की धुन पर मोर की तरह नाचना शुरू कर देता है. जैसे ही दूल्हे ने डांस करना शुरू किया, सबका ध्यान उसी पर केंद्रित हो गया. उसका डांस बहुत ही अजीब और ओवर-द-टॉप था. उसकी हर एक हरकत, हर एक्सप्रेशन ऐसा था कि देख कर किसी को भी हंसी आ सकती थी. दूल्हे के मूव्स और एक्सप्रेशन्स पर हर कोई हैरान था, लेकिन जल्द ही लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

इस वीडियो को देख कर स्टेज पर खड़ी महिलाएं भी अपने मुंह को नीचे करके हंसी को रोकने की कोशिश करती नजर आईं. दुल्हन भी अपनी शर्म को छिपाने के लिए सिर झुकाकर हंसती दिखीं. यह सीन बहुत ही मजेदार था. दूल्हे की इस अजीबोगरीब डांस स्टाइल ने पूरी शादी के माहौल को मजेदार बना दिया. 

डांस से हुआ सोशल मीडिया पर बवाल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो को @KraantiKumar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने तो मजाक में कहा, भाई, किसने उकसाया इसको, वहीं, दूसरे ने कहा, अब इस पर तो एक नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री बना दे. कुछ लोग तो इस डांस को अब तक का सबसे मजेदार ग्रूम डांस भी मान रहे है. एक और यूजर ने लिखा, मोर बन गया, प्यार में पागल दूल्हा. 

यह भी पढ़ें Bihar Election Result: चंद पलों की खुशियां… 91-91 पर NDA-महागठबंधन में हुआ टाई, यूजर्स बोले- सुपर ओवर कब?