Aaj Ka Meen Rashifal (15 November 2025): मीन राशि पति-पत्नी का बंधन मजबूत, व्यवसाय में बड़ा ऑर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Meen Rashifal 15 November 2025 in Hindi: आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी. आनंदादि योग बनने से व्यापार और करियर में अप्रत्याशित प्रगति के संकेत हैं. आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी, जिससे मन में संतोष रहेगा.

हेल्थ राशिफल:
सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. योग, ध्यान और सुबह की सैर से मन शांत रहेगा. हालांकि, देर रात तक जागने और मोबाइल स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बचें, वरना आंखों में थकान महसूस हो सकती है.

बिजनेस राशिफल:
आनंदादि योग के प्रभाव से आपके प्रॉडक्ट की डिमांड मार्केट में अचानक बढ़ सकती है, जिससे बिजनेस की ग्रोथ होगी. विदेश से जुड़े कार्य या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से लाभ के योग हैं. शुक्र के तुला राशि में परिवर्तन से विदेशी बिजनेस प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी और साझेदारी मजबूत होगी.

नौकरी राशिफल:
ऑफिस में कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आप मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

लव और पारिवारिक राशिफल:
शुक्र के तुला राशि में गोचर से वैवाहिक जीवन में हल्की अनबन संभव है, परंतु बातचीत से सब सुलझ जाएगा. जीवनसाथी या पार्टनर को समय देना जरूरी है. संतान से सुख और गर्व की अनुभूति होगी. अविवाहित लोगों को कोई नया रिश्ता मिल सकता है.

धन राशिफल:
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पहले किए गए निवेश से लाभ मिलेगा. विदेश से धन लाभ के संकेत हैं. हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें और बड़े निवेश से पहले अच्छी सलाह लें.

युवा और विद्यार्थी राशिफल:
स्पोर्ट्स पर्सन और विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरा ध्यान देंगे. यंग जनरेशन किसी रोमांटिक आकर्षण में फंस सकते हैं, लेकिन अध्ययन या करियर पर ध्यान बनाए रखें.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

मैक्सवेल OUT, क्लासेन IN, KKR के कप्तान पर भी बड़ा अपडेट; IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट को लेकर खुलासा

[ad_1]


IPL 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. कल शाम 5 बजे तक सभी टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी होगी. उससे पहले खबर है कि पंजाब किंग्स अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन पर एक बार फिर भरोसा दिखा सकती है. इसी बीच क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार अजिंक्य रहाणे IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने रह सकते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल OUT, क्लासेन IN

मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन किया था. क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार क्लासेन को रिलीज किए जाने का कोई संकेत नहीं मिला है. वो अगले सीजन SRH में बने रहेंगे. क्लासेन ने IPL 2025 में हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 487 रन बनाए थे.

दूसरी ओर ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में सिर्फ 48 रन बनाए थे. इसी रिपोर्ट में दावा किया गया कि मैक्सवेल का रिलीज होना तय लग रहा है. पिछले सीजन मिचेल ओवेन को मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था, उन्हें भी पंजाब किंग्स से रिटेंशन मिलने की उम्मीद कम है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर भी अपडेट है कि लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार सलाम और मयंक अगरवाल भी रिलीज किए जा सकते हैं. मुंबई इंडियंस विल जैक्स को रिलीज कर सकती है. ये वही विल जैक्स हैं, जिन्हें नीलामी में खरीदने के बाद आकाश अंबानी RCB टीम मैनेजमेंट से हाथ मिलाने पहुंच गए थे.

KKR का कप्तान कौन?

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे ने की थी. KKR टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ केएल राहुल को ट्रेड करने का प्रयास किया था, लेकिन वो डील किसी कारणवश पूरी नहीं हो पाई. अगर राहुल केकेआर में आते, तो संभवतः कप्तानी उन्हें मिलने वाली थी. फिलहाल रहाणे कप्तान बने रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट, MI-CSK से कई बड़े प्लेयर्स की छुट्टी!

[ad_2]

करीना कपूर ने शेयर की अपनी ही फैमिली की ऐसी तस्वीरें, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी

[ad_1]

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. पहली तस्वीर में करीना कपूर की ब्यूटी साफ छलक रही है. सटल मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक कंप्लीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, 'कार सेल्फीज बेस्ट हैं. '

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. पहली तस्वीर में करीना कपूर की ब्यूटी साफ छलक रही है. सटल मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक कंप्लीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, ‘कार सेल्फीज बेस्ट हैं. ‘

हर एक फोटो के साथ करीना ने कुछ न कुछ कैप्शन अटैच किया है. अगली तस्वीर में बेबो अपनी बहन करिश्मा के साथ नजर आ रही हैं. दोनों बहनों की ऐसी खूबसूरती देख आप भी उनपर लट्टू हो जाएंगे. ब्लैक ड्रेस में दोनों हसीन लग रही हैं.

हर एक फोटो के साथ करीना ने कुछ न कुछ कैप्शन अटैच किया है. अगली तस्वीर में बेबो अपनी बहन करिश्मा के साथ नजर आ रही हैं. दोनों बहनों की ऐसी खूबसूरती देख आप भी उनपर लट्टू हो जाएंगे. ब्लैक ड्रेस में दोनों हसीन लग रही हैं.

अगले पिक्चर की बात करें तो इसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है. ऋषि कपूर, शम्मी कपूर समेत कई दिग्गज सुपरस्टार्स एक ही फ्रेम में खड़े हैं. इस तस्वीर से समझ आ रहा है की एक्ट्रेस ने अपनी इस ब्लैक एंड वाइट पिक्चर के जरिए बचपन की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं.

अगले पिक्चर की बात करें तो इसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है. ऋषि कपूर, शम्मी कपूर समेत कई दिग्गज सुपरस्टार्स एक ही फ्रेम में खड़े हैं. इस तस्वीर से समझ आ रहा है की एक्ट्रेस ने अपनी इस ब्लैक एंड वाइट पिक्चर के जरिए बचपन की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं.

इस वायरल पोस्ट के नेक्स्ट पिक्चर में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. रेड शॉर्ट्स, सनग्लास और हाथ में घड़ी पहने अभिनेता के खूब पोज दिए हैं. सैफ अली खान अपने इस बीच वेकेशन लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

इस वायरल पोस्ट के नेक्स्ट पिक्चर में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. रेड शॉर्ट्स, सनग्लास और हाथ में घड़ी पहने अभिनेता के खूब पोज दिए हैं. सैफ अली खान अपने इस बीच वेकेशन लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

इतना ही नहीं करीना कपूर ने स्किनकेयर करते हुए भी अपना फोटो फैंस के साथ शेयर किया है. चेहरे पर मास्क लगाते हुए कैजुअल अवतार में फैंस को बेबो का ये अंदाज बहुत भा रहा है.

इतना ही नहीं करीना कपूर ने स्किनकेयर करते हुए भी अपना फोटो फैंस के साथ शेयर किया है. चेहरे पर मास्क लगाते हुए कैजुअल अवतार में फैंस को बेबो का ये अंदाज बहुत भा रहा है.

नेक्स्ट पिक्चर में करीना कपूर ने अपने बच्चों के खिलौनों की भी झलक दिखाई गई है. तैमूर और जे खिलौनों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के कैप्शन में लिखा कि, 'बॉय मॉम लाइफ'.

नेक्स्ट पिक्चर में करीना कपूर ने अपने बच्चों के खिलौनों की भी झलक दिखाई गई है. तैमूर और जे खिलौनों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के कैप्शन में लिखा कि, ‘बॉय मॉम लाइफ’.

अगले पिक्चर में करीना कपूर की मां बबिता कपूर नजर आ रही हैं. कैजुअल आउटफिट पहने वेटरन एक्ट्रेस लिपस्टिक लगा रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने बताया कि स्टाइल और फैशन का इंस्पिरेशन उन्हें अपनी मां से मिला है.

अगले पिक्चर में करीना कपूर की मां बबिता कपूर नजर आ रही हैं. कैजुअल आउटफिट पहने वेटरन एक्ट्रेस लिपस्टिक लगा रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने बताया कि स्टाइल और फैशन का इंस्पिरेशन उन्हें अपनी मां से मिला है.

इसके बाद करीना कपूर ने अपने वर्कआउट के अनसीन फोटोज शेयर किया. साइड फेस और स्लिक बन हेयरस्टाइल में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है.

इसके बाद करीना कपूर ने अपने वर्कआउट के अनसीन फोटोज शेयर किया. साइड फेस और स्लिक बन हेयरस्टाइल में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है.

इस लास्ट फोटो में करीना कपूर अपने विंग्ड आईलाइनर को फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनका ऐसा आई मेकअप फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है.

इस लास्ट फोटो में करीना कपूर अपने विंग्ड आईलाइनर को फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनका ऐसा आई मेकअप फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है.

Published at : 14 Nov 2025 10:00 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

TECH EXPLAINED: मालवेयर क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं? जानिए इसके टाइप और बचाव के तरीके

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

What is Malware: अगर आप स्मार्टफोन और कंप्यूटर आदि यूज करते हैं तो आपने मालवेयर का नाम सुना ही होगा. मालवेयर मलेशियस सॉफ्टवेयर के लिए यूज की जाने वाली एक टर्म है. इन मलेशियस सॉफ्टवेयर को किसी डिवाइस को डैमैज या डिसरप्ट और चोरी करने के लिए तैयार किया जाता है. आमतौर पर हैकर्स किसी अनऑथेंटिक तरीके से किसी डिवाइस की एक्सेस लेने या हैकिंग के लिए मालवेयर का यूज करते हैं. आज हम आपको मालवेयर के बारे में पूरी डिटेल बताने जा रहे हैं. 

क्या होते हैं मालवेयर?

मालवेयर इनवेसिव सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर कोड होते हैं, जिन्हें कंप्यूटर सिस्टम को इंफेक्ट, डैमेज या उसकी एक्सेस लेने के लिए तैयार किया जाता है. मालवेयर के कई प्रकार होते हैं और हर कोई डिवाइस को अपने हिसाब से प्रभावित करता है, लेकिन इन सबको कंप्यूटर सिस्टम की सिक्योरिटी और प्राइवेसी से छेड़छाड़ के लिए डिजाइन किया जाता है. मालवेयर सिर्फ कंप्यूटर ही नहीं, बल्कि मोबाइल डिवाइसेस को टारगेट करने के भी यूज किया जाता है.

कैसे काम करते हैं मालवेयर?

सभी मालवेयर का काम करने का बेसिक पैटर्न सेम होता है. मालवेयर वाले किसी लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से यह सिस्टम में इंस्टॉल हो जाता है. इसके अलावा कई बार हैकर्स फाइल्स में मालवेयर अटैच कर देते हैं. इस कारण जैसे ही ये फाइल्स शेयर होती हैं, मालवेयर भी शेयर होता जाता है. मोबाइल डिवाइस की बात करें तो टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी मालवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है. इस तरह कई प्रकार से मालवेयर सिस्टम में इंस्टॉल किया जा सकता है. इंस्टॉल होने के बाद यह अपना काम शुरू कर देता है. हैकर्स हर मालवेयर को अलग-अलग कामों के लिए डिजाइन करते हैं. ऐसे में ये हैकर्स की कमांड पर काम करते हैं. हैकर्स मालवेयर का इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसकी वजह से उनके लिए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को तोड़ना आसान हो जाता है और वो ज्यादा लोगों को अपना निशाना बना पाते हैं. 

ये हैं मालवेयर के टाइप

Ransomware- फिरौती लेने के लिए इस मालवेयर का यूज किया जाता है. इंस्टॉल होने के बाद रैंसमवेयर सिस्टम या फाइल्स को लॉक कर देता है और इसके बदले रैंसम की डिमांड करता है. 

Spyware- किसी डिवाइस या नेटवर्क की इंफोर्मेशन कलेक्ट करने के लिए इसका यूज किया जाता है. सिस्टम में इंस्टॉल होने के बाद यह उसकी सारी इंफोर्मेशन अटैकर्स के पास भेजता है. इसकी मदद से अटैकर्स डिवाइस के माइक्रोफोन से लेकर कैमरा तक को कंट्रोल कर सकते हैं.

Worms- एक बार कंप्यूटर में घुसने के बाद ये खुद की नकल करते हैं और इनकी संख्या बढ़ती जाती है. एक समय पर ये इतने हो जाते हैं कि इनकी वजह से नेटवर्क ठप पड़ जाता है. कई बार Worms को सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल करने के लिए भी यूज किया जा सकता है. 

Adware- जैसा नाम से जाहिर हो रहा है, इन्हें एडवरटाइजिंग के जरिए रेवेन्यू कमाने के लिए तैयार किया जाता है. सिस्टम में इंस्टॉल होने के बाद ये यूजर्स को एक के बाद एक अनचाही एड दिखाते हैं. ये सिस्टम से पर्सनल डेटा भी कलेक्ट करते हैं, जिसके बेस पर एड को पर्सनलाइज किया जाता है. 

Trojans- ट्रोजन ऐसे मालवेयर होते हैं, जिनमें दूसरे मालवेयर छिपे होते हैं. आमतौर पर ट्रोजन को असली सॉफ्टवेयर के जरिए यूजर के डिवाइस में इंस्टॉल करने की कोशिश की जाती है. जैसे ही यह इंस्टॉल होता है, यह अपने अंदर छिपे मालवेयर को भी इंस्टॉल कर देता है. 

Botnets- बॉटनेट मालवेयर का टाइप नहीं है, लेकिन यह कंप्यूटर का कंप्यूटर कोड का एक नेटवर्क होता है, जो मालवेयर को एग्जीक्यूट करता है. इसमें अटैकर्स कंप्यूटर के एक ग्रुप को बॉट्स मालवेयर से इंफेक्ट कर देते हैं और इनका कंट्रोल किसी और के पास चला जाता है. इसे स्पैम भेजने और नकली एड क्रिएट करने के लिए यूज किया जाता है.

सिस्टम में मालवेयर का पता कैसे चलता है?

कुछ संकेतों को पहचानकर सिस्टम में मालवेयर का पता लगाया जा सकता है. अगर आपको लगता है कि डिवाइस की स्पीड एकदम स्लो हो गई है तो यह मालवेयर का काम हो सकता है. दरअसल, मालवेयर डिवाइस के प्रोसेसिंग रिसोर्सेस को यूज करते हैं, जिससे बाकी कामों के लिए पावर नहीं बचती और सिस्टम स्लो हो जाता है. इसके अलावा मालवेयर स्टोरेज स्पेस को भी कंज्यूम करते हैं. ऐसे में अगर अचानक आपका स्टोरेज स्पेस खत्म हो जाए तो यह मालवेयर का संकेत हो सकता है. अन्य संकेतों की बात करें तो सिस्टम में अचानक से पॉप-अप एड नजर आए को समझ जाएं कि आपका सिस्टम अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं है.

मालवेयर अटैक से कैसे बचें?

मालवेयर के अलग-अलग टाइप के हमलों से बचाव के लिए एंटी-मालवेयर सॉफ्टवेयर का यूज करने की सलाह दी जाती है. ये मालवेयर की पहचान कर उन्हें हटा देते हैं. इसके अलावा नीचे दी गईं टिप्स को फॉलो कर भी मालवेयर से बचा जा सकता है.

  • संदिग्ध लगने वाली पॉप-अप और बैनर एड पर क्लिक न करें.
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति से आए मैसेज, फाइल और ईमेल अटैचमेंट को ओपन न करें.
  • सुरक्षा खामियों से बचाव के लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें. 
  • हमेशा भरोसेमंद सोर्सेस से ही ऐप्स और फाइल्स डाउनलोड करें. 
  • अपने सिस्टम में स्टोर डेटा का बैकअप लेते रहें ताकि डेटा लीक की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके.

ये भी पढ़ें-

अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक, डार्क वेब पर मिले 2 अरब से ज्यादा ईमेल एड्रेस और एक अरब से ज्यादा पासवर्ड

[ad_2]

भारत वैश्विक व्यापार बढ़ाने में जुटा, कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हो रही बात

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Free Trade Agreements: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि, भारत इस समय अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है.

उन्होंने साथ ही कहा कि भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) को नयी दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ की तरह एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर ‘आंध्र मंडपम’ विकसित करने के लिए राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाकर खुशी होगी. 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री ने कहा कि, वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने से वस्तुओं, सेवाओं व पूंजी के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा. भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते लागू कर चुका है. गोयल ने यहां ‘सीआईआई साझेदारी सम्मेलन’ 2025 में कहा, हम वर्तमान में यूरोपीय संघ, अमेरिका, ओमान, न्यूजीलैंड, चिली और पेरू के साथ बातचीत कर रहे हैं. कई अन्य देश भी चाहते हैं कि, हम उनके साथ बातचीत शुरू करें. 

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि, कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने 42,000 अनुपालनों को हटा दिया है और 1,500 कानूनों को समाप्त कर दिया है. इसी कार्यक्रम को बाद में संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह एक विश्व स्तरीय ‘कन्वेंशन सेंटर’ के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे.

इसके अलावा, गोयल ने वैश्विक सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाने का सुझाव दिया.उन्होंने व्यापार बाधाओं को कम करके और वस्तुओं, सेवाओं एवं पूंजी के मुक्त प्रवाह को सक्षम बनाने वाले एक खुले, पारदर्शी माहौल का निर्माण करके  निवेश को बढ़ावा देने का सुझाव दिया. मंत्री ने इसके अलावा प्रौद्योगिकी सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक भरोसेमंद नीतिगत ढांचा तैयार करने आदि के सुझाव भी दिए. वैश्विक स्तर पर बढ़ते संरक्षणवाद के मद्देनजर ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव नतीजे बदल सकते हैं बाजार का मूड! एक्सपर्ट्स ने बताए वो शेयर जो निवेशकों को बनाएंगे मालामाल

[ad_2]

कर्नाटक में शुरू हुई ‘पीरियड लीव पॉलिसी 2025’, अब कामकाजी महिलाओं को हर महीने मिलेगा आराम का दि

[ad_1]


कर्नाटक में आज से महिलाओं की जिंदगी कुछ आसान हो गई है. सरकार ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए ‘पीरियड लीव पॉलिसी 2025’ को पूरे राज्य में लागू कर दिया है. इसका मतलब बहुत साफ है सरकारी दफ्तर, निजी कंपनियां और इंडस्ट्रियल सेक्टर अब हर महीने महिलाओं को एक दिन की पेड पीरियड लीव देंगे. यानी साल भर में कुल 12 छुट्टियां, वो भी बिना सैलरी कटे.

कैबिनेट में पिछले महीने यह पॉलिसी पास हुई थी और अब इसे लागू कर दिया गया है. यह फैसला सीधे तौर पर उन महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है, जो हर महीने दर्द, थकान और असहजता के बावजूद काम पर जाना मजबूरी मानती थीं. नोटिस में साफ लिखा है. 18 से 52 साल की हर कामकाजी महिला इस स्कीम का लाभ ले सकेगी.

60 लाख महिलाओं को सीधा फायदा

कर्नाटक के लेबर डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब 60 लाख महिलाएं अलग-अलग सेक्टर्स में काम करती हैं. इनमें से लगभग 25 से 30 लाख महिलाएं कॉर्पोरेट सेक्टर का हिस्सा हैं. सरकार जल्द ही सभी एम्प्लॉयर्स की एक बड़ी मीटिंग बुलाने जा रही है, जिसमें बताया जाएगा कि यह पॉलिसी कैसे लागू की जाए और क्या नियम मानने होंगे. सरकार का फोकस यह है कि कोई भी संस्था इस आदेश को नजरअंदाज न करे और महिलाओं को उनका पूरा अधिकार मिले. यह कदम महिलाओं की हेल्थ, कम्फर्ट और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

कमेटी ने कहा पीरियड्स के दौरान शरीर को आराम जरूरी, तभी बनी नयी पॉलिसी इस नीति को लागू करने से पहले सरकार ने एक 18-सदस्यीय कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने विस्तार से बताया कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं और क्यों इस दौरान आराम आवश्यक है.

रिपोर्ट में बताया गया कि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को पेट दर्द, थकान, मूड स्विंग, भारीपन और कई बार तेज कमजोरी जैसी दिक्कतें होती हैं. इस कमेटी को क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की लॉ डिपार्टमेंट हेड सपना एस लीड कर रही थीं. रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने कई विभागों और कंपनियों से भी राय ली. खासतौर पर टेक्सटाइल इंडस्ट्री जैसे महिला-प्रधान सेक्टर से बातचीत की गई कि पॉलिसी का असर वहां कैसे पड़ेगा.

यहां मिल रही पीरियड लीव

कर्नाटक अब उन चुनिंदा राज्यों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी मिलती है. बिहार में महिलाओं को हर महीने दो पीरियड लीव मिलती हैं. ओडिशा ने हाल ही में सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए एक छुट्टी की घोषणा की है. अब कर्नाटक ने भी महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए यह बड़ा कदम उठा लिया है.

यह भी पढ़ें – ​देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू ने कहां से की थी पढ़ाई​-लिखाई? ​जान लीजिए डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अब WhatsApp पर भी चलेगा आपका Instagram वाला यूजरनेम! Meta ला रहा है बड़ा अपडेट, जानिए पूरा बदला

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Whatsapp New Update: लंबे समय से WhatsApp यूज़र्स एक ऐसी सुविधा का इंतज़ार कर रहे थे जिससे बिना नंबर शेयर किए भी चैट शुरू की जा सके. अब वो दिन दूर नहीं जब आपका WhatsApp यूज़रनेम ही आपकी पहचान बनेगा. Meta लगातार इस फीचर पर काम कर रहा है और अब खबर है कि जल्द ही यूजर्स को Instagram और Facebook वाला वही यूजरनेम WhatsApp पर भी इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी.

WhatsApp यूज़रनेम फीचर में क्या है नया?

WhatsApp में यूज़रनेम सिस्टम की चर्चा कई महीनों से चल रही है लेकिन अब इस फीचर को लेकर WhatsApp Beta (Android 2.25.34.3) में बड़ा अपडेट सामने आया है. WABetaInfo के अनुसार, अब WhatsApp सेटिंग्स के Profile सेक्शन में Username का नया ऑप्शन दिखेगा.

यहां यूज़र अपने पसंदीदा यूज़रनेम को रिज़र्व कर पाएंगे. खास बात यह है कि अगर आपने पहले से Facebook या Instagram पर कोई यूज़रनेम इस्तेमाल किया है तो वही नाम WhatsApp पर भी पाने की कोशिश कर सकते हैं.

हालांकि, Meta इस प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए Meta Accounts Centre के ज़रिए वेरिफिकेशन करेगा ताकि कोई और आपकी ID से मिलता-जुलता नाम न ले सके.

एक यूजरनेम तीन प्लेटफॉर्म

Meta का यह कदम न सिर्फ सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि डिजिटल पहचान को भी मजबूत बनाएगा. अब WhatsApp, Instagram और Facebook पर एक ही यूज़रनेम इस्तेमाल करने से ब्रांड्स, क्रिएटर्स और बिज़नेस अकाउंट्स को बड़ी राहत मिलेगी.

इससे यूज़र को पहचानना आसान होगा, फेक अकाउंट्स की संभावना घटेगी और आपकी ऑनलाइन उपस्थिति ज्यादा प्रोफेशनल दिखेगी. साथ ही, यह फीचर लोगों के बीच क्रॉस-प्लेटफॉर्म कनेक्शन को और भी आसान बनाएगा.

कब तक मिलेगा यह नया फीचर?

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज़ में है और पब्लिक रिलीज़ से पहले सीमित बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta आने वाले हफ्तों में इसे चरणबद्ध तरीके से जारी करेगा. कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 से पहले यह फीचर पूरी तरह लॉन्च हो जाए.

यानी आने वाले महीनों में यूजर्स को @username on WhatsApp का असली अनुभव मिलने वाला है जिससे फोन नंबर शेयर करने की जरूरत खत्म हो जाएगी और आपकी पहचान अब सिर्फ एक यूज़रनेम से होगी.

यह भी पढ़ें:

अगर आपका चार्जर गर्म होता है तो सतर्क हो जाइए! सरकार के इस टूल से मिनटों में जानें असली है या नकली

[ad_2]

घमंडी हो गए हैं…, पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की हरकत पर बवाल, वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वैसे तो शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच के पहले दिन उनकी एक हरकत ने बवाल खड़ा कर दिया. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा के लिए कही गई उनकी बात चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल बुमराह, मैच के दौरान ऋषभ पंत से बात कर रहे थे. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने टेंबा बावुमा के लिए ‘बौना’ शब्द का इस्तेमाल किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज, एडन मार्करम और रायन रिकल्टन को आउट कर दिया था. मार्करम का विकेट गिरने के कुछ देर बाद ही बुमराह ने टेंबा बावुमा के खिलाफ LBW की अपील की, लेकिन ग्राउंड अंपायर ने बावुमा के पक्ष में फैसला सुनाया. भारतीय टीम के पास DRS लेने का मौका था, इसी बीच बुमराह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत से सलाह ली.

बौना है ये…

जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है. पहले बुमराह ने कहा, “बौना है ये.” ऋषभ पंत ने जवाब में कहा, “बौना तो है लेकिन यहा पर.” इसके बाद बुमराह ने बावुमा के लिए एक बार फिर “बौना’ शब्द का इस्तेमाल किया. बुमराह चाहते थे कि DRS लिया जाए, लेकिन ऋषभ पंत का मानना था कि बावुमा की छोटी हाइट के बावजूद गेंद लेग स्टम्प को मिस कर जाएगी. जब रिप्ले दिखाया गया तो वाकई में गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल गई थी.

भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये रही कि बावुमा उसके बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. उन्हें कुलदीप यादव ने 3 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली पारी महज 159 रनों पर सिमट गई थी.

बुमराह की इस हरकत पर फैंस तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गाली देने के लिए बुमराह को सजा दी जानी चाहिए. वहीं एक व्यक्ति ने लिखा कि बुमराह अब घमंडी हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:

मैक्सवेल OUT, क्लासेन IN, KKR के कप्तान पर भी बड़ा अपडेट; IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट को लेकर खुलासा



[ad_2]

थिएटर के बाद ओटीटी पर बवाल मचाएगी ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’, जानिए कहां हो रही स्ट्रीम

[ad_1]


‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्‍म ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ ने थिएटर्स में खूब बवाल मचाया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब ये ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. आप डायनासोर की कहानी के फैन हैं. तो अब इनकी दहाड़ का लुत्फ आप घर बैठे भी उठा सकते हैं. जानिए  इस फिल्म को आप कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ‘ ने दी ओटीटी पर दस्तक

स्कारलेट जोहानसन और गैरेथ एडवर्ड्स द्वारा निर्देशित ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ ये फिल्म जुलाई 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. जिसने दुनियाभर में शानदार बिजनेस किया था. वहीं फिल्म की ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. अगर आपने फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया है. तो आपके लए गुड न्यूज है. अब ये ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है.

कौन से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही फिल्म?

दरअसल ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ पहले सिर्फ अमेज़न प्राइम वीडियो और बुक माई शो स्ट्रीम पर रेंट के लिए ही उपलब्ध थीय लेकिन 14 नवंबर, 2025 से ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. अब आप फिल्म को फ्री में घर बैठे ही देख सकते हैं. अगर आप डायनासोर के फैन हैं तो आपका ये वीकेंड शानदार बनने वाला है. खास बात ये है कि फिल्म सिर्फ इंग्लिश ही नहीं तेलुगु, तमिल और हिंदी में स्ट्रीमिंग हो रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में

बता दें कि फिल्म की सिर्फ कहानी ही नहीं स्टारकास्ट भी दमदार है. इस पार्ट में महर्षि अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड के अलावा कई उम्दा स्टार्स नजर आएंगे. निर्माता फ्रैंक मार्शल और पैट्रिक क्रॉली के साथ फिल्म से एलेक्जेंडर डेस्प्लेट भी जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें – 

Tere Ishk Mein Trailer Launch: व्हाइट गाउन में अप्सरा बनकर पहुंचीं कृति सेनन, धनुष का दिखा डैशिंग अवतार, देखें तस्वीरें

 

[ad_2]

तलाक होते ही सानिया मिर्जा को आया था पैनिक अटैक, जानें ऐसे में कब खतरनाक हो जाती है सिचुएशन?

[ad_1]


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]