Video: चढ़ते ही टूट गया एस्केलेटर, मौत के मुंह में समाई महिला, गोद में था बच्चा, देखें वीडियो
[ad_1]
Social Media Viral Video: ऐसा कहा जाता है कि हर समय भगवान हमारे साथ नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने मां को भेजा है. क्योंकि हमारे जीवन में सिर्फ मां- बाप ही ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों के लिए खुद की जान जोखिम में डाल सकते हैं, लेकिन अपने बच्चों को कुछ नहीं होने देते. जीवन में मां का होना उतना ही जरूरी है, जितनी सांसें लेने के लिए ऑक्सीजन. हाल ही में इंटरनेट पर एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे की जान को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया.
एस्केलेटर टूटते ही उसमें समा गई महिला
वीडियो की शुरुआत में देखा एक महिला अपने बच्चे के साथ एस्केलेटर से उतरती नजर आती है. इसी दौरान एस्केलेटर की मशीनरी में कुछ गड़बड़ी होती है और एस्केलेटर का एक हिस्सा टूट जाता है. महिला और उसका बच्चा गिरने वाले होते हैं, लेकिन इस दौरान महिला अपने बच्चे को बचा लेती है.
Ni idea, mi mayor trauma y el pq todavía le tengo miedo a las escaleras eléctricas fue este videopic.twitter.com/Ut7PTn0ufT https://t.co/BjGVPs2Fcu
— ꪶ꠸ꪀ (@lyxuryr) November 12, 2025
वीडियो में देख सकते हैं कि महिला अपने बच्चे को ऊपर की साइड फेंक देती है. वहां पर दो अन्य महिलाएं खड़ी होती है, जो उस बच्चे को खींच लेती हैं और साथ ही महिला को भी बचाने की कोशिश करने लगती है, लेकिन उसके बाद भी दोनों महिलाएं उसे बचा नहीं पाती है और महिला एस्केलेटर के टूटे हुए हिस्से में गिर जाती है.
अब एस्केलेटर पर चढ़ने से डर लगेगा- बोले यूजर्स
हालांकि, इस घटना के सही स्थान की जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के तमाम कमेंटस सामने आने लगे. लोगों ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद एस्केलेटर पर चढ़ने से डर लगेगा.
वहीं कुछ ने कहा कि एक मां ही ऐसा कर सकती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मां ने बिना कुछ सोचे अपने बच्चे को बचा लिया और खुद को मौत के मुंह में ढकेल दिया. लोगों ने घटना पर दुख जताया.

