भारत में OpenAI की एंट्री, इस जगह पर खोला अपना पहला ऑफिस, जानें कंपनी की योजना

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

OpenAI First Office in India: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बोलबाला आज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. एआई की मदद से लोग आज अपना काम पहले से ज्यादा तेज गति से कर पा रहे हैं. एआई भी खुद को हर दिन डेवलप कर रही है. एआई की दुनिया की जानी मानी कंपनी ओपनएआई ने भारत में अपना पहला ऑफिस खोला है. कंपनी ने दिल्ली में 50 सीटर की क्षमता वाली ऑफिस स्पेस को लीज पर लिया है.

इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार,  प्रीमियम वर्कस्पेस प्रोवाइड करवाने वाली कंपनी कॉरपोरेटएज के साथ ओपनएआई ने यह लीज समझौता किया है. ओपनएआई चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी है. ओपनएआई ने इस साल अगस्त के महीने में भारत में अपना ऑफिस खोलने की घोषणा की थी. इसके तहत ही कंपनी ने दिल्ली में अपना पहला ऑफिस खोला है. 

क्या है कंपनी की योजना?

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अगस्त में जानकारी दी थी कि, कंपनी भारत में अपना ऑफिस खोलने क योजना बना रही है. ताकि एआई को भारत के लिए और अधिक विकसित किया जा सके. साथ ही इस विकास में भारत को ध्यान में रखकर एआई विकसित करने की बात भी उन्होंने कही थी.

साथ ही उन्होंने कहा था कि, कंपनी भारत में निवेश करने के लिए बहुत अधिक उत्साहित है. ओपनएआई भारत सरकार, बिजनेस और दूसरे डेवलपर्स के साथ काम करने की योजना बना रही है. 

कहां खुला ओपनएआई का ऑफिस? 

ओपनएआई का भारत में पहला ऑफिस दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नारौजी नगर में खुला है. जिसमें 42,000 वर्गफुट का प्रीमियम ऑफिस स्पेस मौजूद है. इसमें 5 हाई-टेक मीटिंग रूम, करीब 500 वर्कस्टेशन और दूसरी अन्य सुविधाएं मौजूद है. 

भारत है सबसे बड़ा बाजार

ओपनएआई के लिए भारत का बाजार बहुत महत्वपूर्ण है. यूजर्स की संख्या के मामलों में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. साथ ही चैटजीपीटी यूज करने में भारत के स्टूडेंट दुनिया में सबसे आगे हैं.  

यह भी पढ़ें: Groww की शेयर बाजार में धमाकेदार डेब्यू, प्रीमियम पर हुई लिस्ट, निवेशकों को हुआ तगड़ा फायदा

 

[ad_2]

आज का दिन सफलता से भरा, करियर में मिलेगा लाभ, पढ़ें गुरुवार का मीन राशिफल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Meen Rashifal 13 November 2025 in Hindi: आज का दिन सफलता और आत्मसंतोष से भरा रहेगा. चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. संबंधों में तालमेल बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावशाली उपस्थिति महसूस की जाएगी.

मीन व्यवसाय राशिफल

ऐन्द्र योग के प्रभाव से बिजनेस में पुरानी योजनाएं साकार होने लगेंगी. इससे आपके आर्थिक ग्राफ में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिलने की संभावना है, लेकिन निर्णय लेते समय सावधानी बरतें. गलत सलाह या जल्दबाज़ी नुकसानदेह हो सकती है. व्यापार में साझेदारी के लिए दिन शुभ रहेगा.

मीन नौकरी राशिफल

वर्कप्लेस पर आपका आत्मविश्वास और कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी. सेल्स, मार्केटिंग या मैनेजमेंट प्रोफेशन से जुड़े लोग लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे. जॉब में प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग हैं. आपकी सकारात्मक सोच टीम को भी प्रेरित करेगी.

मीन वित्त राशिफल

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. किसी अटके हुए कार्य या निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. खर्च नियंत्रित रहेगा, जिससे बचत बढ़ेगी. व्यापार से जुड़ी नई डील लाभदायक सिद्ध हो सकती है.

मीन लव और फैमिली राशिफल

आनन्दादि योग के प्रभाव से परिवार में नई योजनाएं बनेंगी और माहौल आनंदमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव के योग भी हैं.

मीन युवा और छात्र राशिफल

स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी फिटनेस और एकाग्रता बनाए रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बढ़ानी होगी. छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना चाहिए, वरना ध्यान भटक सकता है.

मीन हेल्थ राशिफल

सेहत के मामले में सतर्क रहें. बाहर का तला-भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें. पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, इसलिए डाइट हल्की रखें. योग और सुबह की वॉक लाभदायक रहेगी.

  • भाग्यशाली रंग पिंक
  • भाग्यशाली अंक 3
  • उपाय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीले चावल मंदिर में दान करें, भाग्य प्रबल होगा.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

‘मैं कांप रही थीं…’, शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को आते थे पैनिक अटैक

[ad_1]


इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. शादी के बाद उनका एक बेटा भी हुआ. हालांकि पिछले साल जनवरी में सानिया और शोएब ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए. अब बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने खुलासा किया है कि शोएब से तलाक के बाद सानिया को पैनिक अटैक आते थे. इस दौरान फराह ने सिंगल मदर होने के लिए उनकी तारीफ भी की.

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ पर फराह खान पहुंचीं. उन्होंने सानिया के सिंगर मदर होने को लेकर कहा- ‘अब आप एक सिंगल मदर हैं. मुझे लगता है कि सिंगल मदर होने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है. आपके लिए ये अकेले करना, क्योंकि आपको काम भी करना होगा और अपने पति को अपना समय भी देना होगा.’

मैं कांप रही थीं...', शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का हो गया था ऐसा हाल, आते थे पैनिक अटैक

फराह खान ने की सानिया मिर्जा की तारीफ
फराह खान ने इस दौरान उन्होंने सानिया मिर्जा के तलाक के बाद के दौर के बारे में बात की. कोरियोग्राफर ने कहा- ‘मैंने आपको आपके सबसे बुरे दौर से गुजरते देखा है, लेकिन जब से मैं आपको जानती हूं, मैंने आपके सबसे अच्छे और सबसे बुरे दौर को भी देखा है और मुझे लगता है कि आपने दोनों को बराबरी से अच्छी तरह से संभाला है.’ इस पर सानिया ने कहा- ‘ये बहुत मुश्किल है और हम सभी की अपनी जर्नी हैं और हम सभी को ये चुनना होगा कि क्या सबसे अच्छा है.’

मैं कांप रही थीं...', शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का हो गया था ऐसा हाल, आते थे पैनिक अटैक

‘मैं कांप रही थी और अगर…’
सानिया आगे कहती हैं- ‘मैं कैमरे पर इसका जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन एक पल ऐसा था जो मेरे सबसे निराशाजनक पलों में से एक था, जब आप मेरे सेट पर आईं और उसके बाद मुझे एक लाइव शो में जाना था. अगर आप वहां नहीं आतीं. मैं कांप रही थी और अगर आप वहां नहीं आतीं, तो मैं वो शो नहीं करती, आपने मुझसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो, तुम ये शो कर रही हो.’

मैं कांप रही थीं...', शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का हो गया था ऐसा हाल, आते थे पैनिक अटैक

सानिया मिर्जा को आते थे पैनिक अटैक
सानिया की बातों पर जवाब देते हुए फराह खान कहती हैं- ‘मैं बहुत डर गई थी. मैंने तुम्हें कभी पैनिक अटैक पड़ते नहीं देखा. मुझे उस दिन शूटिंग करनी थी, लेकिन मैं उसे छोड़कर पजामा और चप्पल पहनकर वहां आ गई.’

[ad_2]

स्मार्टफोन को अपडेट करना है जरूरी, नहीं किया तो हो जाएंगे कई बड़े नुकसान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप स्मार्टफोन रखते हैं तो सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में जरूर सुना होगा. चाहे गूगल का एंड्रॉयड हो ऐप्पल का iOS, दोनों के लिए दोनों कंपनियां समय-समय पर अपडेट जारी करती रहती हैं. दूसरी कंपनियां भी नियमित तौर पर अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करती हैं. इससे सिस्टम की सुरक्षा संबंधी और दूसरी खामियां दूर होती हैं और यूजर्स को नए-नए फीचर्स मिलते रहते हैं. अगर समय पर फोन को अपडेट न किया जाए तो बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

अपडेट न करने के क्या नुकसान?

अगर फोन को समय पर अपडेट न किया तो नए फीचर्स को एक्सेस नहीं किया जा सकता. अगर फोन को लंबे समय तक अपडेट न किया जाए तो कई ऐप्स सपोर्ट करना बंद कर देती है. दरअसल, डेवलपर्स भी सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ-साथ अपनी ऐप्स को ऑप्टिमाइज करते रहते हैं और पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को नई ऐप्स सपोर्ट नहीं करती. इसके अलावा कई बार सिस्टम में बग आ जाता है, जिसके चलते फोन हैक होने का डर रहता है. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन में स्टोर डेटा और फाइल्स को एक्सेस कर सकते हैं. इससे आपका प्राइवेट डेटा, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक अकाउंट गलत हाथों में पड़ सकता है. 

फोन अपडेट करने के हैं ये फायदे

अगर आप नियमित तौर पर फोन अपडेट करते रहेंगे तो इसके कई फायदे होंगे. इससे फोन की परफॉर्मेंस अपग्रेड होती है और पुराने फोन में बिना किसी झंझट के नए फीचर्स मिल जाते हैं. इसके अलावा सिक्योरिटी बग दूर होते हैं, जिससे हैकिंग का खतरा टल जाता है. इसके अलावा नई अपडेट में कई ऑप्टिमाइजेशन की जाती है, जिससे बैटरी लाइफ भी बेहतर हो जाती है. इस तरह देखा जाए तो फोन अपडेट करने से बेहतर बैटरी लाइफ, नए फीचर्स और साइबर हमलों से सुरक्षा मिल जाती है.

ये भी पढ़ें-

Samsung Galaxy S25 पर शानदार डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक कम हुई कीमत, जल्द उठाएं फायदा

[ad_2]