इस दिन होगा IPL 2026 ऑक्शन, जानिए सभी 10 टीमों की पर्स वैल्यू और टॉप-3 महंगे प्लेयर्स की लिस्ट

[ad_1]


क्रिकेट फैंस आईपीएल रिटेंशन लिस्ट देखने को बेताब है, जो शनिवार, 15 नवंबर को जारी होगी. इसके बाद साफ़ हो जाएगा कि आईपीएल ऑक्शन में किन प्लेयर्स पर दांव लगेगा. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल ऑक्शन किस तारीख को होगा, सभी 10 टीमों के पास पर्स में कितना पैसा बचा हुआ है और पिछले संस्करण में किस टीम ने किन टॉप-3 प्लेयर्स पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए थे.

आईपीएल ऑक्शन 2026 कहां होगा?

आईपीएल ऑक्शन के वेन्यू के लिए प्राथमिकता भारत ही है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में शादियों के सीजन की वजह से वेन्यू को भारत से बाहर रखने पर भी विचार चल रहा है. आईपीएल ऑक्शन यूएई में होने की संभावना है.

आईपीएल की सभी 10 टीमों के पर्स में कितना पैसा?

  • पंजाब किंग्स (PBKS) – 35 लाख रुपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – 10 लाख रुपये
  • गुजरात टाइटंस (GT) – 15 लाख रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 20 लाख रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 5 लाख रुपये
  • मुंबई इंडियंस (MI) – 10 लाख रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 5 लाख रुपये 
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 20 लाख रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) – 30 लाख रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 75 लाख रुपये

यहां ध्यान देने वाली बात ये हैं कि ये वो पर्स है, जो सभी टीमों के पास अभी बचा हुआ है. आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद पता चलेगा कि किस फ्रेंचाइजी ने किन प्लेयर्स को रिलीज़ किया है. इससे उनकी कीमत इस पर्स में जुड़ जाएगी. जैसे दिल्ली कैपिटल्स ने किसी 5 करोड़ वाले प्लेयर्स को रिलीज़ किया तो उनका पर्स 5 करोड़ 20 लाख हो जाएगा.

सभी 10 IPL टीमों के टॉप-3 महंगे प्लेयर्स

पंजाब किंग्स

  • श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़ रुपये
  • अर्शदीप सिंह- 18 करोड़ रुपये
  • युजवेंद्र चहल- 18 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स

  • ऋषभ पंत- 27 करोड़ रुपये
  • निकोलस पूरन- 21 करोड़ रुपये
  • रवि बिश्नोई/मयंक यादव- 11 करोड़ रुपये (प्रत्येक)

गुजरात टाइटंस

  • राशिद खान- 18 करोड़ रुपये
  • शुभमन गिल- 15.5 करोड़ रुपये
  • जोस बटलर- 15.75 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स

  • अक्षर पटेल- 16.5 करोड़ रुपये
  • केएल राहुल- 14 करोड़ रुपये
  • कुलदीप यादव- 13.25 करोड़ रुपये 

चेन्नई सुपर किंग्स

  • ऋतुराज गायकवाड़- 18 करोड़ रुपये
  • रवींद्र जडेजा- 18 करोड़ रुपये
  • मथीशा पथिराना- 13 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस

  • जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़ रुपये
  • सूर्यकुमार यादव- 16.35 करोड़ रुपये
  • हार्दिक पांड्या- 16.35 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स

  • वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़ रुपये
  • रिंकू सिंह- 13 करोड़ रुपये
  • आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती- 12 करोड़ रुपये (प्रत्येक)

सनराइजर्स हैदराबाद

  • हेनरिक क्लासेन- 23 करोड़ रुपये
  • पेट कमिंस- 18 करोड़ रुपये
  • ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा- 14 करोड़ रुपये (प्रत्येक)

राजस्थान रॉयल्स

  • यशस्वी जायसवाल- 18 करोड़ रुपये
  • संजू सैमसन- 18 करोड़ रुपये
  • ध्रुव जुरेल, रियान पराग- 14 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  • विराट कोहली- 21 करोड़ रुपये
  • जोश हेजलवुड- 12.50 करोड़ रुपये
  • फिल साल्ट- 11.50 करोड़ रुपये

किस तारीख को होगा IPL 2026 के लिए ऑक्शन?

आईपीएल के 19वें संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन होगा, रिपोर्ट के अनुसार ये एक दिन का होगा. पिछले संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन 2 दिन तक चला था. आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 15 दिसंबर, 2025 को होने की संभावना है.

[ad_2]

Video: सड़क पर पड़े सांप पर अनजाने में चढा दी बाइक, उसने पैर में डसा, सामने आया वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: ये तो आपने सुना ही होगा कि सांप से पंगा लेना जानलेवा साबित हो सकता है. चाहे जान में या अनजाने में सांप से एक बार पंगा ले लिया तो लेने के देने पड़ जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार अनजाने में एक सांप को कुचल देता है, जिसके बाद सांप ने बाइक सवार को डंस लिया.  ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

सांप ने बाइकर के पैर पर डंसा

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक सांप सड़क पर दिखाई देता है. इस दौरान एक बाइक सवार सड़क पर आता है और अनजाने में सड़क पर मौजूद सांप के ऊपर बाइक चढ़ा देता है, जिसके चलते सांप कुचल जाता है और उसके बाद बाइक सवार जैसे ही बाइक को बैक करता है सांप उसके पैर पर डंस लेता है.

सांप के डंसने का पता बाइक सवार को नहीं चलता, लेकिन जैसे ही बाइक सवार की नजर सांप पर पड़ती है. वह बहुत डर जाता है. उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है. बाइक सवार अनजाने में इतने बड़े हादसे का शिकार हो गया.

अनजाने में हुई गलती शख्स को पड़ी भारी

हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ कि बाइक सवार की जान बची या नहीं. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस पर लोगों के चौंकाने वाले कमेंट्स सामने आए. कुछ लोगों ने कहा कि सांप के ऊपर गलती से बाइक चढ़ी, जिस पर सांप को खतरा लगा और उसने डंस लिया, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बाइक सवार की गलती नहीं है. एक यूजर ने लिखा की अगर बाइक सवार को पहले दिखता तो वह सांप पर बाइक नहीं चढ़ाता. इस तरह के कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


अमेरिकी डॉलर के सामने धराशायी हुआ भारतीय रुपया, जानें शुरुआती कारोबार के दौरान कितना टूटा

[ad_1]


Rupee vs Dollar: भारतीय रुपये में इस साल लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. कई बार यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर को भी छू चुका है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में 7 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह 88.69 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया.

क्यों गिर रहा है रुपया?

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाजारों में नरमी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है. हालांकि, यूएस-इंडिया ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत से बाजार में कुछ सकारात्मकता भी बनी हुई है, जिसने रुपये को निचले स्तर पर कुछ सपोर्ट दिया है.

फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, इंटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 88.66 पर खुला, लेकिन जल्द ही 7 पैसे कमजोर होकर 88.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में भी कमजोरी

घरेलू शेयर बाजारों में भी कमजोरी का माहौल देखने को मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 205.08 अंक गिरकर 84,261.43 पर पहुंचा. एनएसई निफ्टी-50 भी 61.15 अंक फिसलकर 25,814.65 पर कारोबार कर रहा था. ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी 0.13% गिरकर 62.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली कर रहे हैं. बुधवार को उन्होंने 1,750.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव बना.

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.02% बढ़कर 99.51 पर पहुंच गया. डॉलर की यह मजबूती न केवल रुपये, बल्कि एशिया की कई करेंसीज़ पर दबाव बना रही है.

आगे क्या उम्मीद की जा सकती है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये की दिशा अब काफी हद तक

  • अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स,
  • क्रूड ऑयल प्राइस मूवमेंट,
  • और एफआईआई के निवेश रुझान पर निर्भर करेगी.

अगर विदेशी पूंजी की निकासी जारी रही और डॉलर इंडेक्स मजबूत बना रहा, तो रुपया और दबाव में आ सकता है. हालांकि, ट्रेड डील और निर्यात से जुड़ी सकारात्मक खबरें इसे स्थिरता का सहारा दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: एक दिन में करीब 2000 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें ताजा रेट

[ad_2]

कनाडा की विदेश मंत्री से मिले डॉ. एस. जयशंकर, भारत से रिश्तों को फिर से मजबूत करने पर हुई चर्चा

[ad_1]


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की आशा जताई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया. दोनों नेताओं की ये मुलाकात नियाग्रा में जी-7 के इतर हुई है.

एस. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी के लिए अनीता आनंद को बधाई दी और नए रोडमैप 2025 के कार्यान्वयन में प्रगति की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होने की आशा करते हैं.’

अनीता आनंद ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर सहयोग के बारे में चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को कहा, ‘जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री की भागीदारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है.’

कनाडा ने जी-7 बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन को आमंत्रित किया है. कनाडा ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि जी-7 सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा और समृद्धि, आर्थिक लचीलापन, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी.

डॉ. एस. जयशंकर की कनाडा यात्रा अनीता आनंद की भारत यात्रा के एक महीने बाद हो रही है, जब दोनों पक्षों ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा के क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप का अनावरण किया था.

अपनी बैठक में, दोनों विदेश मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक वास्तविकताओं और एक-दूसरे की रणनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर जल्द से जल्द मंत्रिस्तरीय चर्चा शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी.

[ad_2]

गृह प्रवेश करने के लिए कौन सा दिन शुभ? वास्तु के ये नियम बड़ी गलती से बचा सकते हैं!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Grah Pravesh Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन की तमाम ऊर्जाओं से जुड़ा होता है. ये एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है, जिसमें घर से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है. घर के प्रत्येक कोने में ऐसी ऊर्जा होती है, जिसका हम पर कहीं न कहीं प्रभाव पड़ता है. ऐसे में वास्तु के अनुसार घर का प्रत्येक कोना सही होना चाहिए. 

जब हम नए घर में प्रवेश करते हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि गृह प्रवेश की शुभ तारीख, दिन या मुहूर्त आदि. अगर इन नियमों का ठीक से पालन किया जाए तो घर में पॉजिटिव वातावरण रहता है.

वहीं गलत दिन घर में प्रवेश करने से जीवन में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं गृह प्रवेश के समय किन नियमों का पालन करना चाहिए?

किस दिन गृह प्रवेश करना अशुभ?

शास्त्र के अनुसार, शुभ दिनों में नए घर की पूजा करने से घर में सदैव बरकत बनी रहती है. इसके अलावा घर में मौजूद प्रत्येक सदस्य के जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन भूलकर भी नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है. वहीं, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन गृह प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है. 

दिन या रात किस समय करें गृह प्रवेश?

बहुत से लोग दिन में गृह प्रवेश करते हैं, जबकि कुछ लोगों को रात के समय नए घर में जाना पसंद होता है. शास्त्रों के अनुसार किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठानों को दिन में ही करना सही माना जाता है.

अमूनन आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से गृह प्रवेश करते हैं, हालांकि सुबह का समय सबसे बेहतर माना जाता है.

इसके अलावा भूलकर भी राहुकाल के दौरान घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए. राहुकाल का समय किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में जब भी गृह प्रवेश करें तो ज्योतिषाचार्य से शुभ मुहूर्त जरूर निकलवाए. 

गृह प्रवेश कब नहीं करना चाहिए?

श्राद्ध पक्ष, खरमास, चैत्र, आषाढ़, भाद्रप्रद, अश्विनी, पौष मास में भूलकर भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए.

गृह प्रवेश कब करना चाहिए?

वैशाख, ज्येष्ठा, श्रावण, मार्गशीर्ष, माघ, फाल्गुन मास में गृह प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पब्लिक वाई-फाई यूज करने वालों को Google की कड़ी वार्निंग, फोन कनेक्ट किया तो हो सकता है कांड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, कैफे और शॉपिंग मॉल्स आदि में पब्लिक वाई-फाई का यूज करते हैं तो दोबारा सोचने की जरूरत है. टेक दिग्गज गूगल ने पब्लिक वाई-फाई यूज करने वालों के लिए वार्निंग जारी की है. गूगल का कहना है कि इससे साइबर क्रिमिनल को लोगों को अपने जाल में फंसाने का मौका मिल जाता है. वो पब्लिक वाई-फाई के अनसिक्योर्ड नेटवर्क का फायदा उठाकर बैक अकाउंट के लॉग-इन, पर्सनल डेटा और प्राइवेट चैट जैसी सेंसेटिव इंफोर्मेशन चुरा सकते हैं.  

पब्लिक वाई-फाई पर न करें ये काम

गूगल ने अपनी लेटेस्ट एंड्रॉयड: बिहाइंड द स्क्रीन रिपोर्ट में इस खतरे का जिक्र किया है. रिपोर्ट में कहा है कि मोबाइल पर बढ़ते फ्रॉड के मामलों के बीच पब्लिक वाई-फाई पर खतरा बढ़ा है. कंपनी ने कहा कि बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और फाइनेंशियल या पर्सनल डिटेल वाले अकाउंट एक्सेस करते समय भूलकर भी पब्लिक वाई-फाई का यूज न करें. साथ ही कंपनी ने ऑटो-कनेक्ट सेटिंग को डिसेबल रखने और किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट करने से पहले उसके एनक्रिप्टेड होने की पुष्टि करने की सलाह दी है. 

साइबर क्राइम में उड़े लोगों के 400 बिलियन डॉलर

गूगल की यह वार्निंग ऐसे समय में सामने आई है, जब देश और दुनिया में साइबर क्राइम की संख्या तेजी से बढ़ रही है. गूगल का कहना है कि मोबाइल स्कैम अब एक ग्लोबल अंडरग्राउंड इंडस्ट्री बन गई है, जो लोगों को वित्तीय नुकसान के साथ-साथ भावनात्मक नुकसान भी पहुंचा रही है. गूगल की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पिछले एक साल के भीतर दुनियाभर में साइबर क्राइम के कारण लोगों को 400 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है और इसमें से महज कुछ हिस्सा ही रिकवर हो पाया है. टेक दिग्गज का कहना है कि अब साइबर क्रिमिनल पूरी तरह संगठित और बिजनेस की तरह अपना ऑपरेशन चला रहे हैं. ये चोरी हुए फोन नंबर खरीदने से लेकर फेक डिलीवरी अलर्ट जैसे तरीकों से फ्रॉड कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

डायनामिक आईलैंड की होगी छुट्टी, आईफोन 20 सीरीज में स्क्रीन के नीचे लगा होगा सेल्फी कैमरा, जानें बाकी फीचर्स

[ad_2]

Video: संकरे पुल पर दो बसों की जबरदस्त टक्कर, टूटा शीशा, नीचे जा गिरी महिला, देखें वीडियो

[ad_1]


Cuddalore News: कभी-कभी सड़क पर एक पल की लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना में बदल जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में पेरुमल झील के पास का ऐसा ही एक भयानक रोड एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. जहां दो बस आमने-सामने से गुजरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सड़क इतनी पतली थी कि दोनों गाड़ियां एक साथ नहीं निकल सकीं और इसी वजह से टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद शीशा तोड़ सड़क पर गिरी महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस तेज रफ्तार से सड़क पर जा रही होती है. तभी सामने से एक अन्य बस आती है और दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कुछ यात्री सीधे सड़क पर जा गिरे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद एक महिला सड़क पर गिर गई, लेकिन कुछ ही सेकंड में खुद को संभालते हुए मुश्किल से साइड में चली जाती है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 25 महिलाओं समेत 30 लोग घायल हो गए हैं.

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. बस से कई लोगों का सामान बाहर गिर गया, और कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए. लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं. यह मंजर इतना डरावना था कि वीडियो देखने वाले भी सहम गए. आसपास के लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे और घायलों की मदद करने लगे.

सड़कों पर स्पीड कंट्रोल में रखनी चाहिए-यूजर्स बोले

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि सड़क बहुत संकरी थी, जिससे दो बड़े वाहन एक साथ नहीं निकल सकते थे. यही वजह रही कि टक्कर इतनी खतरनाक हो गई. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि ऐसी सड़कों पर स्पीड कंट्रोल में रखनी चाहिए. तो किसी ने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही यात्रियों की जान ले सकती थी. फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह हादसा कहां का है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


Sunny Deol Angry: ‘शर्म नहीं आती’? धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़के सनी देओल

[ad_1]


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पर आ गए हैं. घर से उनका इलाज चल रहा है. अब 13 नवंबर को सुबह धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल को स्पॉट किया गया. वो घर के बाहर पैपराजी को खड़ा देखकर वो गुस्से में आ गए. सनी देओल पैपराजी पर भड़क गए. उन्होंने पहले हाथ जोड़े और फिर गुस्सा भी किया.

पैपराजी पर भड़के सनी देओल

वीडियो में सनी देओल बोल रहे हैं- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं. आपके बच्चे हैं. और आप यहां ऐसे बस वीडियो लिए जा रहे हो. शर्म नहीं आती. इस दौरान सनी देओल को ब्लू शर्ट-ग्रे पैंट में देखा गया. उन्होंने ब्लैक कैप भी लगाई हुई थी.

बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की पिछले कुछ दिनों से तबीयत काफी खराब हैं. वो कई दिन ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भी रहे. धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी. इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया. हालांकि, अब वो ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. इसीलिए अब उनकी फैमिली उन्हें घर ले आई हैं. घर से ही अब धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट हो रहा है. डॉक्टर उनकी हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए उनके घर पर भी आए थे.  

धर्मेंद्र जब हॉस्पिटल में थे तब पूरा परिवार हॉस्पिटल में ही था. शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे एक्टर्स उनसे मिलने पहुंचे थे. 

हेमा मालिनी ने की धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर बात

एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘ये मुश्किल वक्त है. धर्मजी की हेल्थ को लेकर हम सभी टेंशन में हैं. उनके बच्चे सोए नहीं हैं. मैं भी इतनी सारी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ सकती. मैं खुश हूं कि वो घर वापस आ गए हैं. उन्हें अपनों के बीच रहने की जरुरत है.’



[ad_2]

शादी के लिए कुंडली मिलाने से पहले जरूर कराएं ये 3 टेस्ट, वरना पूरी जिंदगी रहेंगे परेशान

[ad_1]

पहला जरूरी टेस्ट है एसटीडी टेस्ट. यह उन इंफेक्शन का पता लगाने में मदद करता है जो यौन संबंधों से फैलते हैं. इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सिफलिस जैसी बीमारियां शामिल हैं. शुरुआती दौर में इनका कोई लक्षण नहीं दिखता, इसलिए पहले से जांच करवाना दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

पहला जरूरी टेस्ट है एसटीडी टेस्ट. यह उन इंफेक्शन का पता लगाने में मदद करता है जो यौन संबंधों से फैलते हैं. इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सिफलिस जैसी बीमारियां शामिल हैं. शुरुआती दौर में इनका कोई लक्षण नहीं दिखता, इसलिए पहले से जांच करवाना दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

दूसरा टेस्ट है जेनेटिक कंपैटिबिलिटी टेस्ट. इससे पता चलता है कि कहीं दोनों पार्टनर्स के जीन में कोई ऐसी समस्या तो नहीं जो बच्चे को आनुवंशिक बीमारी दे सकती है. यह टेस्ट भविष्य में बच्चे की सेहत के लिए अहम है.

दूसरा टेस्ट है जेनेटिक कंपैटिबिलिटी टेस्ट. इससे पता चलता है कि कहीं दोनों पार्टनर्स के जीन में कोई ऐसी समस्या तो नहीं जो बच्चे को आनुवंशिक बीमारी दे सकती है. यह टेस्ट भविष्य में बच्चे की सेहत के लिए अहम है.

तीसरा है फर्टिलिटी टेस्ट. आज की भागदौड़ और तनावभरी जिंदगी में कई पुरुषों और महिलाओं को प्रजनन से जुड़ी समस्याएं होती हैं. यह टेस्ट बताता है कि दोनों की फर्टिलिटी नॉर्मल है या नहीं.

तीसरा है फर्टिलिटी टेस्ट. आज की भागदौड़ और तनावभरी जिंदगी में कई पुरुषों और महिलाओं को प्रजनन से जुड़ी समस्याएं होती हैं. यह टेस्ट बताता है कि दोनों की फर्टिलिटी नॉर्मल है या नहीं.

इन टेस्ट को करवाने से पहले पार्टनर्स के बीच ईमानदारी और भरोसा भी बढ़ता है. यह किसी पर शक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है. इसलिए अगर आप शादी का विचार बना रहे हैं, तो इन टेस्ट के बारे में एक बार जरूर सोचें.

इन टेस्ट को करवाने से पहले पार्टनर्स के बीच ईमानदारी और भरोसा भी बढ़ता है. यह किसी पर शक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है. इसलिए अगर आप शादी का विचार बना रहे हैं, तो इन टेस्ट के बारे में एक बार जरूर सोचें.

अअगर शादी के बाद किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो जाए तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि शादी से पहले ही सब कुछ साफ हो जाए.

अअगर शादी के बाद किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो जाए तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि शादी से पहले ही सब कुछ साफ हो जाए.

आजकल यूथ इन बातों को लेकर काफी जागरूक हैं. खासकर शहरों में कपल्स खुलकर ये टेस्ट करवा रहे हैं ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

आजकल यूथ इन बातों को लेकर काफी जागरूक हैं. खासकर शहरों में कपल्स खुलकर ये टेस्ट करवा रहे हैं ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

Published at : 13 Nov 2025 11:02 AM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का है प्लान तो पकड़ लें यह रास्ता, चमक जाएगी किस्मत

[ad_1]


भारत में अगर कोई सरकारी नौकरी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय करियर ऑप्शन है, तो वो बैंकिंग सेक्टर है. कई लोग बैंक को सिर्फ पैसे जमा करने, निकालने या लोन लेने की जगह मानते हैं, लेकिन हकीकत में बैंक देश के सबसे बड़े रोजगार देने वाले संस्थानों में से एक हैं. सरकारी बैंक (Public Sector Banks) हों या निजी बैंक (Private Banks) दोनों में हर साल हजारों नौकरियां निकलती हैं. इन नौकरियों में सैलरी अच्छी होती है, जॉब सिक्योरिटी मिलती है और ग्रोथ का मौका भी होता है. लेकिन सवाल उठता है कि बैंक में नौकरी मिले कैसे और कौन-सी परीक्षा देनी होती है. तो आइए जानते हैं कि बैंकिंग सेक्टर में कदम रखने का पूरा रास्ता क्या है. 

सरकारी बैंक में नौकरी का रास्ता  

सरकारी बैंकों में नौकरी पाने के लिए सबसे अहम रास्ता  IBPS (आईबीपीएस) परीक्षा है. इसका पूरा नाम Institute of Banking Personnel Selection यानी बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान है. ये वही संस्था है जो हर साल सरकारी बैंकों में भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करती है. जिस तरह UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा करवाती है, वैसे ही IBPS बैंकिंग भर्ती की जिम्मेदारी संभालता है. 

IBPS किन पदों के लिए भर्ती करता है?

IBPS हर साल कुल सात तरह के पदों पर भर्ती करवाता है.  जिसमें क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर , स्पेशलिस्ट ऑफिसर, रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर स्केल 1, RRB ऑफिसर स्केल 2, RRB ऑफिसर स्केल 3 और RRB ऑफिस असिस्टेंट शामिल हैं इन परीक्षाओं के जरिए देश के लगभग 11 बड़े सरकारी बैंक और 43 ग्रामीण बैंक भर्ती करते हैं. इन बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं. हालांकि देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इसका हिस्सा नहीं है क्योंकि SBI अपनी अलग परीक्षा खुद आयोजित करता है. 

IBPS परीक्षा के चरण और सैलरी 

IBPS की भर्ती प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी होती है. जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल है, लेकिन ये तीनों सभी पदों के लिए नहीं होते हैं. क्लर्क पद के लिए सिर्फ प्रीलिम्स और मेंस होते हैं. जबकि PO और SO के लिए तीनों चरण होते हैं, प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू. अगर आप IBPS क्लर्क के रूप में काम शुरू करते हैं तो आपकी शुरुआती सैलरी लगभग 30,000 से 40,000 तक होती है, जबकि SBI क्लर्क को थोड़ा  ज्यादा करीब 35,000 से 45,000 तक मिल सकता है.

ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले RRB क्लर्क की शुरुआती सैलरी करीब 25,000 से 35,000 होती है. अगर आप अधिकारी स्तर पर हैं यानी RRB PO को 55,000 से 65,000, IBPS PO को 60,000 से 80,000, और सबसे ज्यादा, SBI PO को 80,000 से 1,50,000 तक की सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा, बैंक कर्मचारियों को सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. जैसे DA, HRA , मेडिकल सुविधा, ट्रैवल अलाउंस, और अन्य लाभ. 

प्राइवेट बैंकों में नौकरी का रास्ता

Private Banks  जैसे HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra आदि. इन बैंकों में भर्ती के लिए कोई कॉमन परीक्षा नहीं होती है. यहां भर्ती सालभर चलती रहती है, और ज्यादातर ऑनलाइन या रेफरल के जरिए होती है. यहां नौकरी पाने के लिए बीकॉम, बीबीए, बीएमएस, इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में डिग्री होनी चाहिए. लेकिन BA, BSc या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट भी अप्लाई कर सकते हैं. 

यहां आवेदन के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर Careers पेज देखें. Job Portals (Naukri, LinkedIn, Indeed) पर प्रोफाइल बनाएं. Walk-in Interviews की जानकारी रखें. कॉलेज प्लेसमेंट सेल से संपर्क में रहें. इंटर्नशिप पर फोकस करें,कई बैंक इंटर्न को ही स्थायी नौकरी दे देते हैं. 
 
यह भी पढ़ें बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]