दिसंबर में आएगी iOS 26.2 अपडेट, आईफोन यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो आपकी मौज होने वाली है. ऐप्पल ने कहा है कि वह दिसंबर में iOS 26.2 अपडेट को रोल आउट करेगी. यह अपडेट न सिर्फ यूजर्स एक्सपीरियंस को अपग्रेड करेगी बल्कि आईफोन में कई नए फीचर्स भी लेकर आएगी. आइए जानते हैं कि अपकमिंग सॉफ्टवेयर में क्या-क्या फीचर्स आने वाले हैं और ये कैसे यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे.

नए रूप में आएगी ऐप्पल न्यूज ऐप

नई अपडेट में ऐप्पल न्यूज ऐप को नया क्लीन और फोक्स्ड लुक मिलेगा. इसमें नई फॉलोइंग टैब भी देखने को मिलेगी, जहां से आप अपनी पसंद के टॉपिक और पब्लिशर्स को ट्रैक कर पाएंगे. इससे यूजर को हर बार रीडिंग प्रेफरेंस नहीं देनी पड़ेगी और उन्हें न्यूज पढ़ने का एक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिल सकेगा. 

नोटिफिकेशन के लिए स्क्रीन फ्लैश अलर्ट

iOS 26.2 में स्क्रीन फ्लैश फीचर मिलेगा. अभी तक आईफोन मे विजुअल अलर्ट के लिए केवल रियर कैमरा फ्लैश यूज किया जा सकता था. अब नई अपडेट के बाद यूजर्स को कैमरा फ्लैश के साथ-साथ स्क्रीन फ्लैश का ऑप्शन भी मिल जाएगा. इसकी मदद से यूजर से कोई नोटिफिकेशन मिस नहीं होगा.

लाइव एयरपॉड ट्रांसलेशन

इस अपडेट के साथ ही यूरोपीय संघ के यूजर्स को एयरपॉड्स के लिए ऐप्पल का लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी मिल जाएगा. इस फीचर को iOS 26 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे रोल आउट अपकमिंग अपडेट के साथ किया जाएगा. इसकी मदद से एयरपॉड्स यूजर्स रियल टाइम ट्रांसलेशन को सुन सकेंगे. 

लॉक स्क्रीन पर नया स्लाइडर

लॉक स्क्रीन पर लिक्विड ग्लास डिजाइन की ऑपेसिटी को सेट करने के लिए नया स्लाइडर आने वाला है. इसकी मदद से यूजर यह कंट्रोल कर सकेंगे कि वो लॉक स्क्रीन को कितना फ्रॉस्टेड या ट्रांसपेरेंट रखना चाहते हैं. 

ऐप्पल म्यूजिक में ऑफलाइन लिरिक्स

iOS 26.2 में म्यूजिक लवर्स के लिए शानदार फीचर आने वाला है. इस अपडेट के बाद ऐप्पल म्यूजिक में लिरिक्स मिलेंगे. इसकी खास बात यह भी होगी कि इसके लिए नेटवर्क कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स ऑफलाइन मोड में भी गाने के साथ-साथ लिरिक्स देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

खाने की आदत भी बिगाड़ सकते हैं ChatGPT जैसे चैटबॉट, ताजा रिसर्च में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

[ad_2]

गोविंदा और धर्मेंद्र की सेहत पर अंक 3 का प्रभाव! क्या बृहस्पति दे रहे हैं चेतावनी?

[ad_1]

फिल्मी दुनिया के दो सितारे गोविंदा और धर्मेंद्र दोनों की ही बिगड़ती सेहत को लेकर एक हफ्ते में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. दोनों की तारीखों पर नजर डाले तो पता चलता है कि, इसके पीछे अंकज्योतिष का दिलचस्प राज छिपा है.

फिल्मी दुनिया के दो सितारे गोविंदा और धर्मेंद्र दोनों की ही बिगड़ती सेहत को लेकर एक हफ्ते में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. दोनों की तारीखों पर नजर डाले तो पता चलता है कि, इसके पीछे अंकज्योतिष का दिलचस्प राज छिपा है.

गोविंदा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें 12 नवंबर की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गोविंदा की जन्म तारीख 21 दिसंबर 1963 है. ऐसे में उनका मूलांक अंक 3 है.

गोविंदा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें 12 नवंबर की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गोविंदा की जन्म तारीख 21 दिसंबर 1963 है. ऐसे में उनका मूलांक अंक 3 है.

जबकि धर्मेंद्र की हालत 10 नवंबर को बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर (1+2=3)और 10 नवंबर (1+0=1) दोनों ही अंक गुरु ग्रह से संबंध रखते हैं. अंकशास्त्र के मुताबिक अंक 3 का स्वामी बृहस्तपति (Jupiter) होता है, और अंक 1  का स्वामी सूर्य है.

जबकि धर्मेंद्र की हालत 10 नवंबर को बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर (1+2=3)और 10 नवंबर (1+0=1) दोनों ही अंक गुरु ग्रह से संबंध रखते हैं. अंकशास्त्र के मुताबिक अंक 3 का स्वामी बृहस्तपति (Jupiter) होता है, और अंक 1 का स्वामी सूर्य है.

सूर्य और बृहस्पति दोनों ही ग्रहों को  संयम, ऊर्जा, ज्ञान और जीवनशक्ति का प्रतीक माना जाता है. बॉलीवुड स्टार गोविंदा और धर्मेंद की घटनाओं को गौर से देखें तो यह गुरु ग्रह की चेतावन लगती है. बृहस्पति की कमजोर स्थिति होने पर जातक को अधिक परिश्रम, थकावट या ओवर एक्सर्शन का सामना करना पड़ सकता है.

सूर्य और बृहस्पति दोनों ही ग्रहों को संयम, ऊर्जा, ज्ञान और जीवनशक्ति का प्रतीक माना जाता है. बॉलीवुड स्टार गोविंदा और धर्मेंद की घटनाओं को गौर से देखें तो यह गुरु ग्रह की चेतावन लगती है. बृहस्पति की कमजोर स्थिति होने पर जातक को अधिक परिश्रम, थकावट या ओवर एक्सर्शन का सामना करना पड़ सकता है.

गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'अधिक वर्कआउट करने के कारण ऐसा हुआ' गोविंदा का ऐसा कहना अंक ज्योतिष के लिहाज से सही माना जाता है कि, गुरु ग्रह व्यक्ति को सीमा में रहकर ही परिश्रम करने की सलाह देता है.

गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि, ‘अधिक वर्कआउट करने के कारण ऐसा हुआ’ गोविंदा का ऐसा कहना अंक ज्योतिष के लिहाज से सही माना जाता है कि, गुरु ग्रह व्यक्ति को सीमा में रहकर ही परिश्रम करने की सलाह देता है.

बृहस्पति सिर्फ ज्ञान या धन के नहीं, बल्कि आत्म संयम के कारक भी माने जाते हैं. जब गुरु ग्रह थकान या असंतुलन की स्थिति से अवगत कराता है तो इसका उपाय भी वही देता है. जैसे कि गोविंदा ने ठीक होने के बाद अपने फैंस को यही सलाह दी कि, 'योग, प्राणायाम करें और संतुलित जीवन जिएं.'

बृहस्पति सिर्फ ज्ञान या धन के नहीं, बल्कि आत्म संयम के कारक भी माने जाते हैं. जब गुरु ग्रह थकान या असंतुलन की स्थिति से अवगत कराता है तो इसका उपाय भी वही देता है. जैसे कि गोविंदा ने ठीक होने के बाद अपने फैंस को यही सलाह दी कि, ‘योग, प्राणायाम करें और संतुलित जीवन जिएं.’

Published at : 13 Nov 2025 03:56 PM (IST)

अंक शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: ओये सत्यम खड़ा हो! पुलिस के सामने डिक्की से बाहर निकला ‘मामा का लड़का’, वीडियो वायरल

[ad_1]


Security arrangements in Delhi: दिल्ली में हाल ही में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस हर जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही है. लोग चाहे ऑफिस जा रहे हों, बाजार या शादी समारोह में, अब बिना चेकिंग के कोई वाहन नहीं निकल पा रहा. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से लौट रहे एक परिवार की कार की चेकिंग के दौरान पुलिस को ऐसा नजारा देखने को मिला कि वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे.

कार की डिग्गी में लेटा था लड़का

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका. कार में एक परिवार बैठा था जो शादी से वापस घर लौट रहा था. जब पुलिस ने गाड़ी की डिग्गी खोलने को कहा जैसे ही डिग्गी खोली गई, पुलिस और वहां मौजूद लोग दंग रह गए क्योंकि अंदर एक युवक लेटा हुआ था.

पुलिसकर्मी ने हैरानी से पूछा, इसे ऐसे क्यों लिटा रखा है तो परिवार वालों ने जवाब दिया कि यह हमारे मामा का लड़का है, गाड़ी में जगह कम थी इसलिए इसे डिग्गी में लिटा दिया. फिर वह युवक उठकर बाहर आ गया और वहां मौजूद लोग हंसने लगे.

दिल्ली ब्लास्ट के बाद तेज हुई पुलिस की चेकिंग

यह पूरा वाकया वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. किसी ने लिखा कि अब तो डिग्गी में भी सवारी तो किसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की चेकिंग ने मामा के लड़के को बाहर निकाल दिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाना जरूरी है.


IPO Alert: Fujiyama Power Systems Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

आज हम बात करने वाले हैं पावर सिस्टम Fujiyama Power Systems Ltd. IPO 2025 के बारे में एक धमाकेदार IPO जो solar energy sector में जबरदस्त growth दिख रहा है। IPO Size: ₹828 crore Fresh Issue: 2.63 crore shares Offer For Sale: 1 crore shares Issue Open: 13 Nov se 17 Nov 2025 tak Price Band: ₹216 per share 1 Lot = 65 shares Retail Minimum Investment: ₹14,820 HNI / bNII Minimum Investment: ₹10,07,760 Book Running Lead Manager: Motilal Oswal Investment Advisors Ltd. Registrar: MUFG Intime India Pvt. Ltd. Listing Date: 20 Nov 2025 Company Overview: Fujiyama Power Systems Ltd. का start 2017 में हुआ था। यह company rooftop solar industry के लिए productsबनती है जैसे on-grid, off-grid और hybrid solar systems, solar inverters, solar panels, aur PWM chargers. Financial Performance: Revenue: ₹665.33 Cr (FY23) ₹1,550.09 Cr (FY25) Profit After Tax: ₹24.37 Cr ₹156.34 Cr Revenue Growth: 67% PAT Growth: 245% Company के numbers solidहैं और solar sector का future भी bright लग रहा है। इस videoमें हम discuss करेंगे Apply करें या avoid? Company का business model और valuation कैसा है Listing gainsमिल सकते है या long term के लिए better हैं।

[ad_2]

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगी परीक्षा?

[ad_1]


उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 2023 की मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं. आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. यूपीपीएससी द्वारा आयोजित आरओ-एआरओ परीक्षा में हर साल हजारों छात्र हिस्सा लेते हैं. इस बार प्रारंभिक परीक्षा में 7,509 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 419 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें समीक्षा अधिकारी (RO) के 338 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 79 पद और एआरओ (लेखा) के 2 पद शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 सितंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसमें समीक्षा अधिकारी के लिए 6,093, सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए 1,386 और एआरओ (लेखा) के लिए 30 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे.

दो दिन में एग्जाम खत्म

अब बात करते हैं परीक्षा की समय-सारणी की. आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी. पहले दिन यानी 31 जनवरी 2026 को सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी/आलेखन के पेपर होंगे, जबकि दूसरे दिन यानी 1 फरवरी 2026 को हिंदी निबंध की परीक्षा होगी.

किस टाइम पर होगा एग्जाम?

पहले दिन की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन का ऑब्जेक्टिव प्रश्न पत्र पूछा जाएगा. यह प्रश्न पत्र प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन की तरह होगा. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य हिंदी और आलेखन का पेपर होगा. यह प्रश्न पत्र दो भागों में बंटा होगा. पहले भाग में दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक विषय आधारित (सब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे, जबकि दूसरे भाग में 4:30 बजे से 5 बजे तक सामान्य शब्द ज्ञान और व्याकरण पर आधारित ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे.

दूसरे दिन यानी 1 फरवरी 2026 को केवल एक ही पेपर आयोजित होगा, जो हिंदी निबंध का होगा. यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को इस प्रश्न पत्र के लिए कुल तीन घंटे का समय मिलेगा.

रिपोर्ट- सौरभ मिश्रा 

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: ट्रैक पर चढ़ा शख्स, पीछे से आ गई ट्रेन, भागता हुआ गिरा और फिर… वीडियो देख सहम जाएंगे!

[ad_1]


Train Viral Video: कुछ लोगों को खतरों से खेलना ज्यादा ही पसंद होता है. वह ये भी नहीं सोचते की ऐसा करना उनकी जान को खतरे में डाल सकता है. रेलवे ब्रिज पर कई लोगों को जानलेवा चीजें करते देखा गया है. कुछ लोग इसमें अपनी जान गंवा देते हैं तो कई लोगों की किस्मत अच्छी होती है, जो खतरों से बचकर बाहर निकल आते हैं. कुछ ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति रेलवे ब्रिज पर दौड़ता हुआ नजर आया और साथ ही पीछे एक तेज रफ्तार ट्रेन आती भी दिखाई दी. 

दौड़ते हुए पटरी पर गिरा शख्स

वीडियो में देख सकते हैं कि एक ट्रेन दूर से आती नजर आ रही है. ब्रिज पर पहले से ही दो ही दो लोग मौजूद होते हैं और इस दौरान एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर दौड़ते हुए आता दिखाई देता है. व्यक्ति के पीछे से ट्रेन आ रही होती है और व्यक्ति ट्रेन से बचने के लिए पटरी पर दौड़ रहा होता है.

व्यक्ति पटरी से उतरने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान वह असंतुलित होकर पटरी पर ही गिर जाता है और पीछे से ट्रेन बिल्कुल नजदीक आ रही होती है, लेकिन व्यक्ति तेजी से उठकर पटरी से साइड हो जाता है. बस चंद सेंकड के वजह से व्यक्ति ने अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रैक पर गिरने की वजह से उसको चोटें लगी है.

 खुद को फिल्म का हीरो समझ रहा था- यूजर्स

आगे वीडियो में देख सकते हैं कि ब्रिज पर पहले से खड़े दोनों व्यक्ति के वह खड़ा हो जाता है और ट्रेन पीछे से गुजरने लगती है. अगर जरा सी भी देरी होती तो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ जाता और उसकी जान चली जाती.

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के कई कमेंट्स वीडियो पर सामने आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि व्यक्ति अपने आपको फिल्म का हीरो समझ रहा था तो वहीं कुछ ने कहा कि जरा सी देर होती तो जान चली जाती. काफी लोगों ने व्यक्ति की इस हरकत पर गुस्सा भी जाहिर किया.


राहा को देखने के लिए तरस गए हैं आलिया के चाचा मुकेश भट्ट, बोले- शादी में भी नहीं था बुलाया

[ad_1]


महेश भट्ट और मुकेश भट्ट दोनों ही विशेष प्रोडक्शन हाउस में साथ में काम करते थे. मगर अब दोनों भाई अलग हो गए हैं  जिसकी वजह से काम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ा है. मुकेश भट्ट ने हाल ही में परिवार में चल रहे तनाव को लेकर बात की. मुकेश भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हताया है कि उन्हें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में नहीं बुलाया था. साथ ही उन्होंने अभी तक आलिया की बेटी राहा को नहीं देखा है.

मुकेश भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हताया है कि उन्हें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में नहीं बुलाया था. साथ ही उन्होंने अभी तक आलिया की बेटी राहा को नहीं देखा है.

आलिया की शादी में नहीं था बुलाया

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने बताया है कि उन्हें आलिया और रणबीर की शादी में नहीं बुलाया था. अपनी भावनाएं बताते हुए मुकेश ने कहा- मैं हिपोक्रेट होंगा अगर मैं कहूं कि मुझे बुरा नहीं लगा. मुझे बहुत बुरा लगा था. मैं आलिया को बहुत प्यार करता हूं, सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि शाहीन को भी. तो जब उसकी शादी हुई तो मुझे लगा मेरी बच्ची की शादी है.

राहा का चेहरा देखने के लिए तरस गए हैं

मुकेश ने आगे ये भी बताया कि वो आलिया-रणबीर की बेटी राहा से अभी तक नहीं मिले हैं जो तीन साल की हो गई हैं. उन्होंने कहा- जब मुझे पता चला कि आलिया प्रेग्नेंट हैं और जब उसकी बेटी हुई. मेरी आंखें तरस गई हैं राहा को देखने के लिए.

आलिया से नहीं की बात

जब मुकेश से पूछा गया कि क्या आपने आलिया से बात करने की कोशिश की. इस पर उन्होंने कहा- मैंने कोशिश भी नहीं की क्योंकि मैं उसे किसी डिसकंफर्ट वाली पोजीशन में नहीं डालना चाहता हूं. मैंने उसै मैसेज नहीं किया लेकिन मैंने दिल से दुआ दे दी.’

ये भी पढ़ें: ‘फोटो लिए जा रहे हो, शर्म नहीं आती’? धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़के सनी देओल

[ad_2]

’10 लाख सरकारी कर्मिचारियों को नहीं मिली सैलरी’, शटडाउन खत्म करते हुए क्यों भड़क गए ट्रंप

[ad_1]


अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म हो गया है. अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने के लिए सीनेट समर्थित विधेयक को सदन ने मंजूरी दी, जिसके बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया. ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया.

शटडाउन खत्म करने के लिए लगभग सभी रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया. इसे पारित करने के लिए वोटिंग का आंकड़ा 222-209 रहा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल को लेकर कहा, ‘मैं हमेशा किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं, दूसरे पक्ष के साथ भी. हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े किसी न किसी विषय पर काम करेंगे और हम ओबामाकेयर के इस पागलपन को भूल जाएंगे.’

ट्रंप ने 20,000 फ्लाइट्स कैंसिल और डिले होने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि 10 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों अपनी सैलरी से वंचित हो गए, लाखों-करोड़ों अमेरिकियों के लिए फूड स्टैम्प लाभ बंद कर दिए गए.

उन्होंने आगे कहा कि इस अविश्वसनीय विधेयक पर हस्ताक्षर करना और अपने देश को फिर से काम करने लायक बनाना सम्मान की बात है. अब सभी सरकारी कामकाज फिर से शुरू हो जाएंगे. हालांकि, स्थिति को वापस से सामान्य होने में थोड़ा वक्त लग सकता है. शटडाउन के दौरान हवाई सेवा पर इसका काफी असर देखने को मिला. हालांकि, शटडाउन खत्म होने के बाद भी सेवा तुरंत से सामान्य नहीं होगी; थोड़ा वक्त लग सकता है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार आज अमेरिका में 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं.

सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने मतदान से पहले सदन में दिए अपने भाषण में कहा, ‘वे जानते थे कि इससे तकलीफ होगी, फिर भी उन्होंने ऐसा किया. यह पूरी प्रक्रिया व्यर्थ थी. यह गलत और क्रूर थी.’  फेडरल फंडिंग बिल 30 जनवरी तक अधिकांश सरकारी एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. इस बिल से सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNP) के लिए शेष वित्तीय वर्ष के लिए पूरी फंडिंग की जाएगी. इससे मुफ्त और कम कीमत वाले स्कूल भोजन समेत चाइल्ड न्यूट्रिशन प्रोग्राम को पूरी तरह से फंड किया जाएगा.

इससे पहले शटडाउन के दौरान ट्रंप सरकार ने अमेरिका में रहने वाले गरीबों को मिलने वाले भोजन की आधी राशि रोक दी थी. हालांकि, निचली अदालत ने इस रोक को हटाकर तुरंत फंड जारी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ अपना रुख किया. फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रंप के फैसले को अस्थाई तौर से मंजूरी दे दी थी.

एसएनएपी अमेरिका में गरीब लोगों के लिए चलाया जाता है. इस कार्यक्रम के तहत लगभग आठ में से एक अमेरिकी, जो कि निम्न आय वाले परिवार हैं, को मदद मिलती है. एसएनएपी अमेरिका का सबसे बड़ा खाद्य सहायता कार्यक्रम है, जो करीब 42 मिलियन लोगों को भोजन खरीदने में मदद करता है. इन लाभार्थियों में अधिकतर लोग गरीबी रेखा पर या उससे नीचे जीवन यापन करते हैं.

[ad_2]

खाने की आदत भी बिगाड़ सकते हैं ChatGPT जैसे चैटबॉट, ताजा रिसर्च में हुआ हैरान कर देने वाला खुला

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पिछले कुछ समय से भारत समेत दुनियाभर के देशों में ChatGPT और Gemini जैसे एआई चैटबॉट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेने से लेकर कंपनी में मेल लिखने तक लोग हर काम के लिए इनका यूज करने लगे हैं. अब एक नई स्टडी में इनके इस्तेमाल के कई खतरे सामने आए हैं. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर डेमोक्रेसी एंड टेक्नोलॉजी ने ताजा स्टडी में पाया कि चैटबॉट कई मामलों में लक्षणों को छिपाने, नुकसान पहुंचाने वाले बर्ताव को बढ़ावा देने के साथ-साथ अस्वस्थ बॉडी स्टैंडर्ड को प्रोत्साहित करने वाली इमेजेज जनरेट कर रहे हैं. 

खतरनाक पैटर्न को बढ़ावा दे रहे एआई प्लेटफॉर्म

स्टडी में सामने आया है कि एआई चैटबॉट खतरनाक पैटर्न को बढ़ावा दे रहे हैं. एक मामले में गूगल जेमिनी ने कम हुए वजन को छिपाने के लिए मेकअप ट्रिक बताई और साथ ही ऐसा तरीका भी बताया, जिससे व्यक्ति ऐसा लगे कि उसने काफी खाना खाया है. वहीं OpenAI के चैटजीपीटी ने लगातार आ रहीं उल्टियों को छिपाने की गाइडेंस दी. 

रिसर्चर ने दी यह चेतावनी

रिसर्चर का कहना है कि चैटबॉट में ये केवल टेक्निकल नजरअंदाजी नहीं है बल्कि पब्लिक हेल्थ से जुड़ी चिंता है. ये एआई सिस्टम ऐसा पर्सनलाइज कंटेट और इमेज जनरेट कर सकते हैं, जो नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह खाने की आदतों को भी प्रभावित करता है. दुनियाभर में लाखों लोग इससे जूझ रहे हैं और ये एआई चैटबॉट इसके लक्षण छिपाने की सलाह दे रहे हैं. इससे परिवार और दोस्तों को लक्षण नजर नहीं आएंगे, जिससे पीड़ित लोगों को समय पर मदद नहीं मिल पाएगी.

चापलूसी को लेकर भी चिंता

रिसर्चर ने एआई चैटबॉट के चापलूसी भरे व्यवहार को लेकर भी चिंता जताई है. उनका कहना है कि ये चैटबॉट किसी भी नुकसान पहुंचाने वाली बात से सहमत होकर उसे सही ठहरा सकते हैं, जबकि उन्हें इस चैलेंज करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-

डायनामिक आईलैंड की होगी छुट्टी, आईफोन 20 सीरीज में स्क्रीन के नीचे लगा होगा सेल्फी कैमरा, जानें बाकी फीचर्स

[ad_2]

एग्जिट पोल देखे, अब सोशल मीडिया पोल भी देख लीजिए! जानें बिहार इलेक्शन पर इंटरनेट का मूड

[ad_1]


बिहार में चुनाव हो चुके हैं. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को सपन्न हुआ और अब पार्टियों की किस्मत ईवीएम की पेटी में पैक हो चुकी है. इस किस्मत का पिटारा अब 14 नवंबर को खुलेगा और वहीं से तय होगा कि बिहार पर कौन राज करेगा. लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव रिजल्ट को लेकर अलग अलग मत आ रहे हैं. एग्जिट पोल तो आपने खूब देख लिए अब जरा सोशल मीडिया पोल भी देख लिया जाए कि इंटरनेट की जनता किसे बिहार का अगला सीएम बना रही है. सोशल मीडिया पर तमाम तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं.

बिहार चुनाव रिजल्ट पर गर्म है सोशल मीडिया का माहौल

सोशल मीडिया की भीड़ में अलग अलग पार्टी के समर्थकों के हाथ उठ रहे हैं और हर कोई दावा कर रहा है कि उनकी सरकार बनने जा रही है. हालांकि बिहार में दो पार्टियां हमेशा से ही ऊपर रही हैं और इन्हीं के बीच कांटे की टक्कर मानी जाती है. जी हां, सोशल मीडिया बात कर रहा है जेडीयू और आरजेडी की. जहां एक और राजद यानी आरजेडी के समर्थक तेजस्वी को अपना मुख्यमंत्री मान भी चुके हैं और दावे के मुताबिक शपथ ग्रहण की तारीख तक तय हो चुकी है.

इंटरनेट पर चर्चा है कि बिहार के अगले सीएम तेजस्वी होंगे और वो 18 नवंबर को बिहार के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. तो वहीं जदयू और एनडीए गठबंधन के समर्थक इस दावे को ख्याली पुलाव कह रहे हैं और बता रहे हैं कि बिहार को एक बार फिर से नीतीश ही चाहिए. तो वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तेजस्वी के सीएम बनने की भविष्यवाणी कर दी है.

प्रशांत किशोर को लेकर हो रहीं अलग अलग बातें

बात रही प्रशांत किशोर की जनसुराज और तेज प्रताप की जनशक्ति जनता दल कि तो इन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है. हालांकि इंटरनेट पर कई यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि प्रशांत किशोर बिहार के इस चुनाव में सरकार बनाने में अहम फैक्टर हो सकते हैं. कुल मिलाकर बिहार की राजनीति का माहौल चाय की तरह गर्म है और सोशल मीडिया यूजर्स इसकी हर रोज चुस्कियां ले रहे हैं. बहरहाल फाइनल रिजल्ट तो 14 नवंबर को ही आना है.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

एग्जिट पोल पर राघव चड्ढा हो रहे वायरल, यूजर्स ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें राघव चड्ढा और अखिलेश यादव ने बिहार इलेक्शन को लेकर कई तरह की बातें की हैं. राघव चड्ढा ने तो यहां तक कह दिया कि एग्जिट पोल को तो जनता सीरियस ही नहीं लेती है. तमाम तरह के वीडियो पर यूजर्स भी मजे ले रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा…जो जीतेगा वो मलाई खाएगा जो हारेगा वो कौनसा गरीब है. जनता ही हमेशा खसारे में रहती है. एक और यूजर ने लिखा…14 तारीख को परिणाम आने के बाद लोग हैरान रह जाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चुनाव के बाद हर कोई बिहार को भूल जाएगा और फिर शुरू होगा पलायन.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल