Video: आप भी डलवाते हैं 99-110 का पेट्रोल? पंप कर्मचारी ने बताए फ्यूल चेक करने के आसान तरीके

[ad_1]


Social Media Viral Video: जब कोई अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाता है तो यह भरोसा करता है कि उसे सही मात्रा और शुद्ध ईंधन मिल रहा है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता. पेट्रोल पंपों पर होने वाले छोटे-छोटे फ्रॉड की वजह से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया है कि कैसे पेट्रोल पंप पर होने वाले धोखे से बचा जा सकता है. यह वीडियो लोगों को जागरूक करने वाला है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं.

पेट्रोल और डीजल की हमेशा चेक करनी चाहिए डेंसिटी

वीडियो में एक कर्मचारी पेट्रोल पंप पर खड़ा होकर विस्तार से बताता है कि ग्राहक किस तरह समझ सकते हैं कि उनके साथ ईंधन भरवाते समय कोई चाल तो नहीं चली जा रही. उसने बताया कि पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी देखकर भी पता लगाया जा सकता है कि फ्यूल कितना शुद्ध है और उसमें मिलावट तो नहीं है.

कर्मचारी के अनुसार, पेट्रोल की डेंसिटी हमेशा 720 से 775 के बीच होनी चाहिए, जबकि डीजल की डेंसिटी 820 से 860 के बीच मानी जाती है. पेट्रोल पंप पर स्क्रीन पर यह डेंसिटी हमेशा लिखी होती है. अगर यह रेंज के बाहर है, तो समझ लीजिए कि फ्यूल में गड़बड़ी है या मिलावट की गई है.

पेट्रोल भरवाते समय मीटर में 5 से कम नंबर होने चाहिए

वीडियो में उसने दूसरी अहम बात यह बताई कि जब पेट्रोल भरवाने से पहले मीटर पर जीरो दिखाया जाता है, तो हर कोई ध्यान देता है, लेकिन उसके बाद का नंबर बहुत कम लोग देखते हैं. उसने बताया कि पेट्रोल भरना शुरू होने के बाद जो अगला नंबर आता है, वह 5 से कम होना चाहिए, जैसे 2, 3 या 4. अगर यह नंबर 10 या उससे ज्यादा से शुरू होता है, तो इसका मतलब है कि मीटर में छेड़छाड़ की गई है और ग्राहक से धोखा हो रहा है.

इस वीडियो ने लोगों में जागरूकता बढ़ाई है और बहुत से यूज़र्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि अब वे पेट्रोल भरवाते वक्त इन दो बातों पर जरूर ध्यान देंगे.


पाकिस्तान की भारत के खिलाफ ‘हजार कट’ की रणनीति फिर से जिंदा! परवेज मुशर्रफ की राह पर चल रहे आसि

[ad_1]


पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इस समय देश के इतिहास के सबसे प्रभावशाली सैन्य नेताओं में गिने जा रहे हैं. जल्द ही संविधान के 27वें संशोधन के जरिए उन्हें इतनी शक्तियां मिलने जा रही हैं कि वे थलसेना, नौसेना, वायुसेना और परमाणु बलों के सर्वोच्च प्रमुख बन जाएंगे. यह बदलाव उन्हें पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व से भी ऊपर, एक ‘सर्वसत्ता सम्पन्न सैन्य सुप्रीमो’ के रूप में स्थापित करेगा.

दक्षिणपंथी विचारधारा और भारत विरोध
आसिम मुनीर की विचारधारा दक्षिणपंथी और भारत विरोधी मानी जाती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, उनका रुख और नीतियां इस दिशा में हैं कि वे पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की ‘हजार कट’ नीति को फिर से सक्रिय कर रहे हैं. इस नीति के तहत भारत को सीधे युद्ध में उलझाने के बजाय आतंकी घटनाओं के जरिए कमजोर करने की रणनीति अपनाई जाती थी.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा असर
आसिम मुनीर अब अयूब खान, याह्या खान, जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ जैसे शक्तिशाली सैन्य नेताओं की कतार में शामिल हो गए हैं. यह जानकारीइंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दी गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है. बीते महीनों में पाकिस्तान ने अमेरिका, चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से नजदीकियां बढ़ाई हैं, जिससे मुनीर की अंतरराष्ट्रीय साख भी बढ़ी है.

‘ब्लीड इंडिया’ रणनीति की वापसी
मुशर्रफ के दौर में अपनाई गई ‘ब्लीड इंडिया’ नीति में भारत को युद्ध के बजाय लगातार आतंकी हमलों से चोट पहुंचाने का लक्ष्य था. मुनीर की हालिया गतिविधियां इसी दिशा की ओर इशारा कर रही हैं. पाक सेना और उसके आतंकी नेटवर्क भारत के भीतर फिर से सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं, जो मुशर्रफ काल की याद दिलाते हैं.

नई दिल्ली धमाके से बढ़ी चिंता
10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट और उसके बाद एक आतंकी सेल के खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मकसद देश के कई हिस्सों में हमले करना था. विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम मुनीर की नई ‘ब्लीड इंडिया योजना’ का हिस्सा हो सकता है.

परमाणु धमकी और भारत का जवाब
मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भारी सैन्य नुकसान झेलना पड़ा था. इसके बाद उसने परमाणु हथियारों की धमकी देकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने सख्त जवाब देते हुए कहा कि ‘परमाणु ब्लैकमेल’ स्वीकार नहीं किया जाएगा. इससे पाकिस्तान की रणनीतिक स्थिति और कमजोर हुई, जबकि मुनीर ने इसी के बाद नया रास्ता अपनाने का इशारा दिया.

भारत पर टिप्पणी से झलकी मानसिकता
अगस्त 2025 में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान मुनीर ने कहा था- ‘भारत चमकदार कार है, और पाकिस्तान बजरी से लदा ट्रक.’ इस बयान से साफ है कि उनका फोकस पाकिस्तान की उन्नति पर नहीं बल्कि भारत को किसी भी तरह नुकसान पहुंचाने पर है. सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, मुनीर की यह नीति आने वाले समय में भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौतियां पैदा कर सकती है.

[ad_2]

Multibagger Stock: सिर्फ एक रुपया का ये शेयर बना रॉकेट, एक ही साल में बना दिया करोड़पति

[ad_1]


Multibagger Stocks: शेयर बाजार में आज हम उस स्टॉक्स की बात करने जा रहे हैं, जिसका भाव सिर्फ एक रुपया था और इसने निवेशकों की किस्मत को बदलकर रख दिया. एफएमसीजी कंपनी एलिटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में हालांकि थोड़ी गिरावट आयी और यह 12 नवंबर को 145.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था, लेकिन कंपनी की तरफ से चालू वित्त वर्ष के दौरान एक रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों के ऊपर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है.

मल्टीबैगर बना एलिटकॉन का शेयर

दरअसल, पिछले एक वर्ष से दौरान इस कंपनी के शेयर ने करीब 11,000 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इस प्रदर्शन बाद एलिटकॉन के शेयर देश में सबसे तेजी से बढ़ते हुए मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल हो गया है. मतलब ये कि अगर सालभर पहले किसी इन्वेस्टर ने एक लाख रुपये लगाया होता तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 1.1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई होती.

कंपनी की तरफ से इस साल 29 सितंबर को बीएसई में दायर आवेदन में कहा गया था कि इसके स्टॉक्स में आई तेजी पूरी तरह से बाजार संचालित है और परिचालन या फिर प्रदर्शन से जुड़ी कोई भी जानकार नहीं छिपाई गई है. 

क्या करती है कंपनी?

स्मोकिंग प्रोडक्ट्स के निर्माण में लगी इस कंपनी ने 12 नवंबर 2025 को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है. ऐसे में जिस भी किसी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इसके लाभांश पाने के पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें: कैसे ED की रेडार पर आए JP ग्रुप के पूर्व चेयरमैन मनोज गौर, कारोबार से गिरफ्तारी तक… पूरी कहानी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)  

[ad_2]

इस शख्स ने खौलते तेल में ऐसे हाथ धोए, जैसे ठंडा पानी… वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कभी कोई अजीबोगरीब करतब देखकर सब हैरान रह जाते हैं, लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. इस वीडियो में एक शख्स ऐसा काम करता दिख रहा है, जो आम इंसान के लिए नामुमकिन जैसा लगता है.

आपने सुना होगा कि खौलते तेल को छूना भी कितना खतरनाक होता है. जरा सा तेल भी अगर हाथ पर गिर जाए तो तुरंत छाला पड़ जाता है. लेकिन इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने न सिर्फ उबलते तेल को छुआ, बल्कि उसने अपने हाथ उसमें इस तरह डुबोए, जैसे वह ठंडे पानी में हाथ धो रहा हो. यह नजारा देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बड़े आराम से खौलते हुए तेल के कड़हाई के पास खड़ा है. तेल में से भाप उठ रही है, जिससे साफ दिख रहा है कि तेल बहुत गर्म है फिर वह शख्स बिना किसी डर या झिझक के अपना हाथ उस उबलते तेल में डाल देता है और सबसे हैरानी की बात यह है कि उसके चेहरे पर कोई दर्द या परेशानी का भाव तक नहीं दिखता है. वह तेल में हाथ डालकर कुछ सेकंड बाद निकालता है और तेल की कुछ बूंदें भी बाहर लेकर दिखाता है. इस पूरे दौरान उसके हाथ पर किसी तरह का जलने का निशान नहीं दिखता. यह देखकर लोग सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. 

लोगों के हैरान होने वाले जबरदस्त रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, लोगों की भीड़ कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़ी. किसी ने लिखा, ये तो जादू है. तो किसी ने कहा, क्या सच में ये खौलता तेल है या कोई ट्रिक. कई लोगों ने मजाक में लिखा कि भाई ने नया तरीका निकाल लिया हाथ धोने का, कुछ यूजर्स ने यह भी अंदाजा लगाया कि हो सकता है यह कोई कैमरा ट्रिक हो या फिर तेल पूरी तरह से उबल नहीं रहा हो. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह व्यक्ति किसी खास तकनीक या तरकीब का यूज कर रहा होगा जिससे उसे जलन महसूस नहीं हुई. इस वीडियो ने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया है. कुछ इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इसे एडिटेड वीडियो कह रहे हैं. 

यह भी पढ़ें साली ने दूल्हा बने जीजा से किया मजाक तो गर्मा गया माहौल! दुल्हन की बहन को हवा में उठाकर फेंका, वीडियो वायरल

पाकिस्तानी अखबार शर्मसार, बिजनेस की खबर में छाप दिया ChatGPT का प्रॉम्प्ट, लोग उड़ा रहे मजाक

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान के प्रमुख डेली इंग्लिश न्यूज पेपर Dawn को अपनी गलती के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. अखबार पर अपनी खबरें लिखवाने और एडिट करवाने के लिए ChatGPT जैसे एआई टूल्स के इस्तेमाल का आरोप लगा है. यह विवाद तब सामने आया, जब 12 नवंबर को अखबार में छपी कारों की बिक्री से संबंधित खबर में AI-जनरेटेड प्रॉम्प्ट छपा हुआ था. लोग इस खबर की क्लिपिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर अखबार का मजाक उड़ा रहे हैं. 

क्या है मामला?

दरअसल, 12 नवंबर को अखबार में अक्टूबर में कारों की बिक्री बढ़ने से संबंधित एक खबर छपी थी. इसकी आखिरी लाइन में AI प्रॉम्प्ट छपा हुआ था, जिसमें लिखा था कि अगर आप चाहें तो मैं इसका एक फ्रंट-पेज स्टाइल वर्जन भी तैयार कर सकता हूं, जिसमें पंची वन लाइन स्टेट्स और बोल्ड इंफोग्राफिक-रेडी लेआउट होगा, जिससे पाठकों पर ज्यादा असर पड़ेगा. क्या आप चाहते हैं कि मैं ऐसा करूं. आमतौर पर एआई चैटबॉट ही किसी कन्वर्सेशन के दौरान ऐसे प्रॉम्प्ट देते हैं. 

सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे मजाक

इस खबर की क्लिपिंग सामने आने के बाद से ही लोग अखबार का मजाक उड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि दूसरों को मीडिया एथिक्स पर ज्ञान देने वाला अखबार खुद AI-जनरेटेड खबरें छाप रहा है. अब मुखौटा उतर गया है और दोगलापन दिख रहा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि खबर छापने वाले के पास एक ही काम था. अब वह दूसरी नौकरी देख रहा होगा.

अखबार ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर हो रही फजीहत के बाद Dawn ने इस गलती के लिए माफी मांगी है. नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकारते हुए अखबार ने लिखा कि आज AI से एडिट हुई खबर छपी है, जो हमारी एआई पॉलिसी का उल्लंघन है. इस मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

डायनामिक आईलैंड की होगी छुट्टी, आईफोन 20 सीरीज में स्क्रीन के नीचे लगा होगा सेल्फी कैमरा, जानें बाकी फीचर्स



[ad_2]

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें ‘ग्लोबट्रोटर’ एक्ट्रेस की नेटवर्थ

[ad_1]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब 6 साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं. महेश बाबू स्टारर फिल्म ग्लोबट्रोटर से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. इस फिल्म में वो मंदाकिनी के रोल में दिखाई देंगी. अपने एक्टिंग करियर से प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाई है. इसी के साथ उन्होंने अपना करोड़ों का एम्पायर खड़ा कर लिया है.

  • प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ (2002) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
  • इसके बाद 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था.
  • अपने 22 साल के फिल्मी करियर में देसी गर्ल ने कई शानदार और हिट फिल्में दीं.
  • प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ तगड़ी फैन फॉलोविंग बनाई, बल्कि करोड़ों की दौलत भी कमाई.

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें कितनी है 'ग्लोबट्रोटर' एक्ट्रेस की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी है?
प्रियंका चोपड़ा भले ही पिछले 6 सालों से बॉलीवुड से दूर हों. लेकिन अमीरी के मामले में वो आज भी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को मात देती हैं. प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से भी ज्यादा है. मल्टीपल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की टोटल नेटवर्थ 650 करोड़ रुपए है. जबकि दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 500 करोड़ है. वहीं आलिया भट्ट 550 करोड़ की मालकिन हैं.

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें कितनी है 'ग्लोबट्रोटर' एक्ट्रेस की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्में
प्रियंका चोपड़ा ‘डॉन 2’ (2011), ‘अग्निपथ’ (2012) और ‘कृष 3’ (2013) बर्फी! (2012) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी हिट फिल्में दी हैं. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक है जो 2019 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस पिछले कई सालों से हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज पर फोकस कर रही हैं. आखिरी बार उन्हें फिल्म हेड ऑफ स्टेट में देखा गया था.

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें कितनी है 'ग्लोबट्रोटर' एक्ट्रेस की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. अब वो हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ और जजमेंट डे में दिखाई देंगी. इसके अलावा उनके पास अपकमिंग फिल्म ग्लोबट्रोटर है. वहीं वो हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में भी दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ‘कृष 4’ में भी नजर आ सकती हैं.

[ad_2]

Gen-Z Love: 2026 में इन 3 राशि के GEN-Z को मिलेगा अपना सच्चा प्यार, करेंगे नई शुरूआत!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gen-Z Love 2026: नया साल 2026 कई लोगों के लिए खास और नई उम्मीदें लेकर आने वाला है, खासकर के GEN-Z के लिए. क्योंकि ग्रहों और नक्षत्र के हिसाब से इस नए साल में इन तीन राशि के लोगों को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है.

यह साल इन राशियों के लिए बेहद चौंकाने वाला और नए रिश्ते की शुरूआत वाला होगा. आइए जानते है कौन सी है वे राशियां और कैसा रहेगा इनका साल.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2026 का साल रोमांटिक टर्निंग पॉइंट लेकर आएगा. जिन रिश्तों में लंबे समय से दूरी या ठंडापन आ रखा था, वे फिर से गर्मजोशी के साथ वापस लौटेंगे. जो लोग किसी नए साथी की तलाश में हैं, उनकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

जो धीरे-धीरे आपके दिल में जगह भी बनाएंगे. ग्रह बृहस्पति आपके लव हाउस में आकर स्थायी और सच्चे रिश्ते की नींव रखेंगे. जिससे अप्रैल या जून के महीने के बीच रोमांस चरम पर रह सकता है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए नया साल प्यार से भरा रहने वाला है. आपकी सच्चाई किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करेगी. वहीं जून से सितंबर का समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है, इस समय किसी नए दोस्त से मुलाकात सोशल मीडिया के ज़रिए होगी, जो आगे किसी नए रिश्ते में पनपेगी.

जो व्यक्ति पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे 2026 में अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं. घरवालों की मंज़ूरी भी आसानी से मिल जाएगी. इसलिए दिमाग से ज्यादा ना सोचकर दिल की सुनें.

तुला राशि (Libra Horoscope)

2026 का साल तुला राशि वालों के लिए प्यार और सामंजस्य से भरा रहेगा. ऑफिस, कॉलेज या किसी ट्रैवल के दौरान आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करेंगे, जिससे किसी से अनपेक्षित मुलाकात होगी.

जो आपके जीवन की दिशा बदल देगा. शनि और शुक्र का संयोग स्थिर और संतुलित रिश्ते की संभावना दिखा रहा है. जो लोग पुराने रिश्ते से उबर नहीं पा रहे थे, वे इस साल पूरी तरह से आगे बढ़कर नई शुरुआत करेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: सो रही प्रेगनेंट डॉगी को दो बार मारी लात, युवक को लोगों ने धुना, वीडियो ने दिया मैसेज!

[ad_1]


Social Media Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ भावुक कर देते हैं तो कुछ इंसानियत पर सवाल खड़े कर देते हैं. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में एक प्रेग्नेंट डॉगी सड़क किनारे लेटी हुई दिखाई देती है, तभी वहां से गुजरता एक युवक उसके पास आता है और उसको दो बार लात मार देता है.

प्रेग्नेंट डॉगी को सताता नज़र आया युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक डॉगी सो रही थी. दावा किया जा रहा है कि वह प्रेगनेंट थी और बीमार भी थी. तभी वहां से गुजर रहा एक युवक उसके पास पहुंचता है और बिना किसी वजह के उसे दो बार लात मार देता है. डॉगी दर्द से कराह उठती है. यह सब देख पास की एक दुकान के सामने खड़े दो लोग चौंक जाते हैं.

दोनों युवक तुरंत उस शख्स को पास बुलाते हैं और पूछते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया. पहले तो वह युवक बात को टालने की कोशिश करता है, लेकिन फिर उनमें बहस शुरू हो जाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहस के दौरान युवक एक शख्स को धक्का देने की कोशिश करता है, तभी दूसरा शख्स आगे बढ़कर उसे एक जोरदार दो थप्पड़ मार देता है और समझाने लगता है कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए.

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इसके बाद वह युवक गुस्से में वहां से चला जाता है. पूरी घटना वहीं मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो बेबस जानवरों पर हाथ उठाते हैं. वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो में मौजूद उन दो युवकों की तारीफ की जिन्होंने बिना डर के गलत करने वाले को सबक सिखाया.


मुंबई इंडियंस ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले की जबरदस्त ट्रेड डील

[ad_1]


मुंबई इंडियंस ने ‘ट्रेड गेम’ में सबसे पहले बड़े फैसले शुरू कर दिए हैं. शार्दुल ठाकुर के बाद MI ने वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है. रदरफोर्ड को पिछले सीजन गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ की रकम देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने उन्हें इतनी ही रकम देकर गुजरात से अपनी टीम में जोड़ा है.

शेरफान रदरफोर्ड ने IPL 2025 में गुजरात के लिए 13 मैचों में 291 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 157 से अधिक का रहा. बता दें कि रदरफोर्ड इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं. 

IPL 2026 से पहले शेरफान रदरफोर्ड ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिसे MI ने किसी दूसरी टीम से ट्रेड किया है. उनसे चंद घंटे पहले MI फ्रैंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर के ट्रेड की पुष्टि की है. ठाकुर LSG छोड़कर अगले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. ठाकुर पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे.

 

रदरफोर्ड ने अब तक अपने 23 मैचों के IPL करियर में 397 रन बनाए हैं. उनका कुल स्ट्राइक रेट 137.37 का है. बताते चलें कि रदरफोर्ड पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. सीजन 2020 में MI के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 मैचों में 73 रन बनाए थे.

अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो शेरफान रदरफोर्ड ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 44 टी20 मैचों में 588 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनका कुल स्ट्राइक रेट 137.38 का रहा है. इसके अलावा 19 वनडे मैचों में उनके नाम 656 रन हैं. अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में रदरफोर्ड ने कैरेबियाई टीम के लिए एक शतक और 9 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 ऑक्शन में क्या होगी CSK की स्ट्रेटेजी? किन्हें करेगी रिलीज, किन पर लगाएगी दांव, जानिए हर डिटेल

IPL 2026 की सबसे पहली ट्रेड डील, लखनऊ का साथ छोड़ शार्दुल ठाकुर ने इस टीम को किया जॉइन



[ad_2]

‘ये एक आतंकी हमला है, भारत खुद…’, दिल्ली ब्लास्ट पर क्या बोले अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो

[ad_1]


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार (11 नवंबर 2025) को कहा कि यह घटना एक आतंकी हमला है. भारत इस मामले की बेहद पेशेवर जांच कर रहा है. कनाडा के नियाग्रा फॉल्स में आयोजित G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा कि भारत को इस हमले की जांच के लिए किसी विदेशी मदद की आवश्यकता नहीं है.

मार्को रुबियो ने कहा कि भारतीय अधिकारी बेहद कुशल हैं. यह जांच बहुत सोच-समझकर और पेशेवर तरीके से की जा रही है. यह साफ तौर पर एक आतंकवादी हमला था, जिसमें कार में भारी मात्रा में विस्फोटक रखे गए थे. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने औपचारिक रूप से मदद की पेशकश की है, लेकिन भारत अपनी जांच एजेंसियों के दम पर इस मामले को संभालने में पूरी तरह सक्षम है.

जयशंकर और रुबियो की मुलाकात में चर्चा
इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच मुलाकात भी हुई. बैठक में दोनों नेताओं ने दिल्ली ब्लास्ट पर बातचीत की और रुबियो ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई. दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर भी चर्चा हुई.

सफेदपोश आतंकी नेटवर्क का खुलासा
इस बीच लाल किला धमाके की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे सफेदपोश आतंकी नेटवर्क के सबूत मिले हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान स्थित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) से बताया जा रहा है. जांच टीम ने 19 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच कई राज्यों में छापेमारी की, जिसमें 2,900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई. सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान कुछ डॉक्टरों, मौलवियों और तकनीकी विशेषज्ञों को हिरासत में लिया गया है, जो इस मॉड्यूल से जुड़े हुए थे.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की आपात बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (11 नवंबर 2025) को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली धमाके पर गंभीर चिंता जताई गई. बैठक में इसे राष्ट्र-विरोधी ताकतों की तरफ से रची गई एक जघन्य आतंकी साजिश करार दिया गया. कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि इस हमले में शामिल हर व्यक्ति और उनके प्रायोजकों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा. जांच पूरी तत्परता और पेशेवर तरीके से की जा रही है.

NIA के हाथों में जांच अंतरराष्ट्रीय फंडिंग पर नजर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब आधिकारिक रूप से इस केस की कमान संभाल ली है. NIA अंतरराष्ट्रीय फंडिंग, विदेशी संपर्क और आतंकी संगठनों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोटक और फंडिंग दोनों विदेश से प्राप्त किए गए थे और हमले की योजना कई महीनों से तैयार की जा रही थी.

ये भी पढ़ें: China GJ-11 Drone: चीन ने उड़ाया ‘रहस्यमई ड्रैगन’ GJ-11! दुनिया के लिए ओपन चैलेंज, भारत के लिए है खतरा?



[ad_2]