श्रेया घोषाल के कटक कंसर्ट में भगदड़ जैसे हालात, एक शख्स बेहोश, एक घायल

[ad_1]


बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का गुरुवार को ओडिशा के कटक में लाइव कंसर्ट था. शहर के बाली यात्रा मैदान में हो रहे उनके इस कंसर्ट में हंगामा हो गया. बाली यात्रा उत्सव के समापन के मौके पर घोषाल की परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों फैंस जमा हुए थे. इस दौरान भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. 

पीटीआई के मुताबिक जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जब श्रेया घोषाल परफॉर्म करने के लिए पहुंचीं, तो बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर उमड़ पड़े और अफरा-तफरी मच गई. ऐस में श्रेया के कंसर्ट को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. लेकिन बाद में पुलिस ने हालात काबू में कर लिए और इसके बाद इसे फिर से शुरू किया गया.

भगदड़ जैसे हालात होते-होते बचे
श्रेया घोषाल के कंसर्ट में हुई धक्का-मुक्की के बीच एक व्यक्ति बेहोश हो गया जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया. इंडिया टुडे के मुताबिक पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया- ‘कटक में भारी भीड़ जमा हो गई थी. एक व्यक्ति और दूसरे व्यक्ति के बीच कोई जगह नहीं थी. जो लोग भीड़ में खड़े नहीं हो पा रहे थे, उन्हें अधिकारियों की मदद से बाहर निकाला गया. किसी भी तरह की भगदड़ या किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.’

‘एक व्यक्ति को मामूली चोट आई…’
पीटीआई से सिंह ने कहा- ‘हालांकि ऐसी कोई अप्रिय स्थिति नहीं थी. ये सच है कि वहां भारी भीड़ थी, लेकिन हमने उसे ठीक से संभाला. एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसकी हालत स्थिर है.’

श्रेया घोषाल ने गाए अपने हिट गाने
बता दें कि ये पहली बार है जब श्रेया घोषाल ने कटक में परफॉर्म किया. इस दौरान उन्होंने डोला रे डोला, चिकनी चमेली, मस्तानी हो गई, राधा, मनवा लागे समेत अपने शानदार गाने गाकर सुरों की महफिल सजा दी.

[ad_2]

अमेरिका में भारतीय ट्रक ड्राइवरों की बढ़ी दिक्कत, 17 हजार लाइसेंस रद्द होने की क्यों आई नौबत

[ad_1]


अमेरिकी के कैलिफोर्निया प्रशासन ने विदेशी ड्राइवर को लेकर अहम फैसला लिया है. इसमें करीबन 17 हजार प्रोफेशनल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाना है. क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इनमें से कई लाइसेंस अवैध रूप से प्रवासियों को सौंपे गए हैं. यह फैसला अगस्त में फ्लोरिडा में एक अवैध भारतीय प्रवासी ड्राइवर का गलत तरीके से यूटर्न लेने और एक्सीडेंट हो जाने के बाद लिया है. इसके बाद से ही पूरे देश में प्रोफेशनल ड्राइविंग लाइसेंस ऑडिट कराने का कदम उठाया गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. 

फिलहाल प्रशासन की तरफ से अप्रवासी भारतीयों की जानकारी साझा नहीं की गई है. राज्य सरकार के इस कदम से भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. अमेरिका के एक अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स ने 2019 में रिपोर्ट जारी की थी, इसमें बताया गया था कि कैलिफोर्निया समेत पूरे अमेरिका में एक दशक में ट्रक ड्राइवरों की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय सिख समुदाय आगे आया था. 

न्यूज एजेंसी AP ने कैलिफोर्निया की राज्य परिवहन एजेंसी के हवाले से दावा किया था कि लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई थी. ड्राइवरों को कानूनी रूप से देश में रहने की अनुमति नहीं थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले महीने कैलिफोर्निया में ही एक और अवैध अप्रवासी भारतीय ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में ही तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से चिंता बढ़ गई थी. घटना के बाद पूरे अमेरिका में अवैध अप्रवासी ड्राइवरों का मुद्दा गरमा गया था. 

हालांकि अमेरिकी परिवहन सचिव सीन पी डफी ने, कैलिफोर्निया गवर्नर के परमिट स्टे की अवधि के दावे को खारिज कर दिया था. साथ ही कहा कि लाइसेंस रद्द करने का फैसला दर्शाता है कि राज्य ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी नहीं निभाई. 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डेमोक्रेटिक गवर्नर ऑफिस और रिपब्लिकन ट्रंप प्रशासन के परिवहन विभाग ने सहमति जताई है कि लाइसेंस मौजूदा मानकों का उल्लंघन करते हैं. हालांकि इसी महीने अमेरिकी परिवहन सचिव ने बताया था कि अंग्रेजी दक्षता परीक्षा में असफल होने की वजह से 2025 में 7 हजार से अधिक अमेरिकी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर उन्हें सर्विस से बाहर कर दिया जाएगा. 

एपी की रिपोर्ट की मानें तो 2 लाख गैर अमेरिकी नागरिकों में से केवल 10 हजार लाइसेंस ही मान्य होंगे. यह व्यवस्था उन ड्राइवरों पर लागू होगी, जिनके पास H2-A, H-2B या E-2 वीजा होगा. इनमें H2-A अस्थायी कृषि श्रमिकों के लिए है. H-2B अस्थायी गैर-कृषि श्रमिकों के लिए है. E-2 उन लोगों के लिए है, जो अमेरिकी बिजनेस में अच्छा खासा निवेश करते हैं. नए नियम वर्तमान ड्राइवरों पर लागू नहीं होगे, यह लाइसेंस रिन्यूबल होने तक रख सकते हैं. 

[ad_2]

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टी20 कप्तान बने वरुण चक्रवर्ती, पहली बार संभालेंगे टीम की कमा

[ad_1]


वरुण चक्रवर्ती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की कप्तानी करेंगे. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के मध्य यह टी20 टूर्नामेंट शुरू हो चुका होगा. तमिलनाडु ने डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड में वरुण चक्रवर्ती को कप्तान और एन जगदीशन को उपकप्तान बनाया है.

ये पहली बार होगा जब वरुण चक्रवर्ती तमिलनाडु टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. चक्रवर्ती टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए निरंतर दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 2024 में टीम इंडिया में वापसी करने के बाद चक्रवर्ती 23 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में अनुभव और शानदार फॉर्म तमिलनाडु को बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार रहेगी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु टीम को एलीट ग्रुप D में रखा गया है. इस ग्रुप में उसके साथ दिल्ली, सौराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड और त्रिपुरा भी हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 का खिताब मुंबई ने जीता था, जबकि तमिलनाडु टीम ग्रुप B में पांचवें स्थान पर रही थी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु का स्क्वाड:

वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), एन जगदीशन (उपकप्तान), तुषार रहेजा (विकेटकीपर), अमित सात्विक, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम. सिद्धार्थ, टी नटराजन, गुरजपनीत सिंह, ए एसाक्कीमुथु, सोनू यादव, आर सिलंबरासन, रितिक ईश्वरन (विकेटकीपर)

वरुण चक्रवर्ती फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ टी20 मैच ही खेल रहे हैं. BCCI दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर चुकी है. इनमें दूर-दूर तक वरुण चक्रवर्ती का नाम मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें:

MI Retention List 2026: ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, मुंबई इंडियंस से हो सकता है 7 बड़े प्लेयर्स का पत्ता साफ

मुंबई इंडियंस ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले की जबरदस्त ट्रेड डील

[ad_2]

Kumbh Rashifal 14 November 2025: कुंभ राशि के लोगों के लिए पार्टनर से बहस और कानूनी मामलों में

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 November 2025 in Hindi: आज का दिन व्यवसायिक और सामाजिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा. शिव योग के प्रभाव से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ मिलने की संभावना है. साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी और कुछ सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकते हैं. 

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. हल्का व्यायाम और संतुलित भोजन लाभकारी रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के कारण दिन के महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे.

व्यापार और बिजनेस राशिफल:
व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा. साझेदारों के सहयोग और सतत प्रयास से लाभ मिलने के अवसर बनेंगे. मार्केटिंग एंप्लॉइड पर्सन को अपने प्रोजेक्ट में दोस्तों से मदद मिलने से कार्य समय पर पूरा होगा. दान देने से धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके लिए शुभ रहेगा.

नौकरी/जॉब राशिफल:
वर्कप्लेस पर कुछ अतिरिक्त काम करने की संभावना है. आपको अपने हिस्से से अधिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है.

लव और पारिवारिक जीवन:
लवर के साथ बदलते मौसम को लेकर शॉपिंग या योजना बनाने का अवसर मिलेगा. पारिवारिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा.

युवा एवं छात्र:
कॉम्पिटिटिव और जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताहांत का दिन सकारात्मक रहेगा. युवा वर्ग का झुकाव पॉलिटिक्स या सामाजिक गतिविधियों की ओर हो सकता है. दोस्तों से मदद मिलने से कार्य समय पर पूरा होगा. दान देने से धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके लिए शुभ रहेगा.

धन राशिफल:
व्यवसाय और पेशेवर प्रयासों के कारण धन लाभ होने की संभावना है. खर्च सोच-समझकर करें.

लकी नंबर – 4
अनलकी नंबर – 6
लकी रंग – लाल

उपाय: व्यवसाय और नौकरी में सफलता के लिए सतत प्रयास करें. किसी भी गलत प्रलोभन से बचें. स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हल्का व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

मुस्लिम महिलाएं क्यों पहनती हैं बुर्का, जानिए कुरान और हदीस में क्या है लिखा

[ad_1]

मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का क्यों पहनती हैं? बुर्का एक ऐसा वस्त्र है जो सर से पैर तक महिलाओं को पूरी तरह से ढकता है. मुस्लिम महिलाएं बुर्का कई धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से पहनती हैं, जिनमें मुख्य रूप से शालीनता और विनम्रता का पालन करना, धार्मिक विश्वासों का प्रदर्शन करना और सामाजिक या व्यक्तिगत पहचान को बनाए रखना शामिल है.

मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का क्यों पहनती हैं? बुर्का एक ऐसा वस्त्र है जो सर से पैर तक महिलाओं को पूरी तरह से ढकता है. मुस्लिम महिलाएं बुर्का कई धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से पहनती हैं, जिनमें मुख्य रूप से शालीनता और विनम्रता का पालन करना, धार्मिक विश्वासों का प्रदर्शन करना और सामाजिक या व्यक्तिगत पहचान को बनाए रखना शामिल है.

कुछ मुस्लिम विद्वानों का मानना है कि कुरान में महिलाओं के लिए शालीन कपड़े पहनने का निर्देश दिया गया है, तो  बुर्का पहनना इसी नियम को पालन करने का एक तरीका है.

कुछ मुस्लिम विद्वानों का मानना है कि कुरान में महिलाओं के लिए शालीन कपड़े पहनने का निर्देश दिया गया है, तो बुर्का पहनना इसी नियम को पालन करने का एक तरीका है.

बुर्का पहनना धार्मिक आस्था और पहचान के प्रतीक रूप में देखा जाता है. कुछ महिलाएं इसे पहनकर गर्व महसूस करती हैं. जबकि कुछ महिलाएं इसे पहनकर अधिक सेफ महसूस करती हैं.

बुर्का पहनना धार्मिक आस्था और पहचान के प्रतीक रूप में देखा जाता है. कुछ महिलाएं इसे पहनकर गर्व महसूस करती हैं. जबकि कुछ महिलाएं इसे पहनकर अधिक सेफ महसूस करती हैं.

कुछ मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि बुर्का पहनना किसी गैर महरम मर्द से पर्दा करने का एक तरीका है. इससे उन्हें लगता है कि वह पुरुषों की नजरों से बचकर अपनी पवित्रता पर आंच नहीं आने देती हैं. कुरान में महिलाओं को पर्दा करने पर जोर दिया गया है. जिससे कुछ महिलाएं बर्का पहनकर अपने जिस्म का पर्दा करती है.

कुछ मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि बुर्का पहनना किसी गैर महरम मर्द से पर्दा करने का एक तरीका है. इससे उन्हें लगता है कि वह पुरुषों की नजरों से बचकर अपनी पवित्रता पर आंच नहीं आने देती हैं. कुरान में महिलाओं को पर्दा करने पर जोर दिया गया है. जिससे कुछ महिलाएं बर्का पहनकर अपने जिस्म का पर्दा करती है.

कुरान में पुरुषों और महिलाओं दोनों से शालीनता से कपड़े पहनने का आग्रह किया गया है, और बुर्का इस सिद्धांत की सबसे रूढ़िवादी व्याख्याओं में से एक है.

कुरान में पुरुषों और महिलाओं दोनों से शालीनता से कपड़े पहनने का आग्रह किया गया है, और बुर्का इस सिद्धांत की सबसे रूढ़िवादी व्याख्याओं में से एक है.

कुरान में सीधे तौर पर

कुरान में सीधे तौर पर “बुर्का” का उल्लेख नहीं है, बल्कि “हिजाब” का जिक्र है जो सिर को ढकने के लिए होता है. जिससे कई मुस्लिम महिलाएं इसे एक व्यक्तिगत धार्मिक प्रतिबद्धता के रूप में अपनाती हैं.

Published at : 13 Nov 2025 11:48 PM (IST)

धर्म फोटो गैलरी

[ad_2]

G-20 देशों में सबसे तेज गति से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी, 2025 में 7% की रफ्तार- Moody’s का अनुमान

[ad_1]


Moody’s Ratings on Indian Economy: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़ (Moody’s) ने अपने ताज़ा ग्लोबल मैक्रो आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारत की इकोनॉमी साल 2025 में 7 प्रतिशत और फिर अगले साल 2026 में 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ेगी. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि को बुनियादी ढांचे पर बढ़ते निवेश और मजबूत घरेलू उपभोग से गति मिल रही है, हालांकि निजी क्षेत्र पूंजीगत व्यय (Capex) के मामले में अभी भी सतर्क है.

भारत रहेगा सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था

मूडीज़ ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में जी-20 देशों में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. एजेंसी को उम्मीद है कि भारत की ग्रोथ दर 2027 तक औसतन 6.5% बनी रहेगी, जिसे घरेलू मांग और निर्यात के विविधीकरण का समर्थन मिलेगा.

जीडीपी अनुमान और वैश्विक तुलना

  • 2024 में जीडीपी वृद्धि: 6.7%
  • 2025 में अनुमानित जीडीपी वृद्धि: 7%
  • 2026-2027 में अनुमान: 6.5% के आसपास

मूडीज़ के अनुसार, यह वृद्धि कम मुद्रास्फीति और तटस्थ से उदार मौद्रिक नीति रुख की वजह से संभव होगी. चीन के लिए मूडीज़ ने अनुमान लगाया है कि 2025 में उसकी अर्थव्यवस्था 5% की दर से बढ़ेगी, लेकिन 2027 तक यह घटकर 4.2% रह सकती है. वहीं, वैश्विक स्तर पर जीडीपी वृद्धि दर 2024 में 2.9%, 2025 में 2.6% और 2026-27 में 2.5% से 2.6% के बीच रहने का अनुमान है.

निर्यात और व्यापार में सुधार

मूडीज़ ने बताया कि कुछ भारतीय निर्यातक, जो अमेरिकी टैरिफ (50%) का सामना कर रहे थे, उन्होंने अपने निर्यात को पुनर्निर्देशित करने में सफलता हासिल की है. सितंबर 2025 में भारत का कुल निर्यात 6.75% बढ़ा, हालांकि अमेरिका को निर्यात में 11.9% की गिरावट दर्ज की गई.

मूडीज़ के अनुसार, भारत की आर्थिक रफ्तार संरचनात्मक रूप से मजबूत है. सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च, उपभोग में तेजी और स्थिर मौद्रिक नीति भारत को आगामी वर्षों में वैश्विक विकास का प्रमुख इंजन बनाए रखेगी.

ये भी पढ़ें: कैसे ED की रेडार पर आए JP ग्रुप के पूर्व चेयरमैन मनोज गौर, कारोबार से गिरफ्तारी तक… पूरी कहानी

[ad_2]

OnePlus 15: दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आज होगा लॉन्च, पहले ही लीक हो गई कीमत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

OnePlus 15 का इंतजार खत्म होने वाला है और इसे आज भारत और दूसरी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले यह फोन एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ था, जिससे इसकी कीमत लीक हो गई है. कीमत के साथ-साथ इसके स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन की भी जानकारी सामने आ गई है. यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा. इस चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन बनने जा रहा है. 

OnePlus 15 के फीचर्स

पिछले महीने चीन में इस फोन को 6.78 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसको ऑक्टा-कोर 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिला है, जिसे Adreno 840 GPU से पेयर किया गया है. यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर रन करता है और गेमिंग आदि के दौरान हीट को रोकने के लिए फोन में ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर दिया गया है.

बैटरी और कैमरा है दमदार

OnePlus 15 रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. यह 50MP के प्राइमरी कैमरा, 50MP के अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP के टेलीफोटो सेंसर के साथ भारत में आएगा. यह सेटअप 30 fps पर 8K वीडियो शूट कर सकता है. इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32MP लेंस लगा हुआ है. यह फोन 7,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था, जो 120W की सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

कितनी होगी कीमत?

लीक के मुताबिक, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस फोन के अल्ट्रा-वॉयलेट कलर के 12GB + 256GB वेरिएंट को 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया था. हालांकि, यह पेज ही तुरंत ही हटा लिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन के 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 79,999 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, ये आधिकारिक प्राइस नहीं है और कंपनी ने इस बारे में अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है.

कंपीटिशन 

OnePlus 15 भारत में कंपनी का सबसे महंगा फोन हो सकता है. कीमत के मामले में इसका कंपीटिटर भारी पड़ सकता है. दरअसल, iQOO 15 भी जल्द लॉन्च होने वाला है और यह भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा. इसकी कीमत 60,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. ऐसे में कीमत के मामले में iQOO 15 वनप्लस के आज लॉन्च हो रहे फोन पर भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

गेमिंग और चार्जिंग के दौरान ओवरहीट हो रहा है फोन? ये टिप्स आजमा लिए तो रहेगा कूल, हर काम हो जाएगा आसान

[ad_2]

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला आसिम मुनीर होगा PAK का CDF, अब परमाणु हथियार पर भी कंट्रोल

[ad_1]


पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने गुरुवार (13 नवंबर 2025) को सैन्य कानून में संशोधन किया, जिससे सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स नियुक्त करने का रास्ता साफ हो गया. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विवादास्पद 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी, जिससे यह संविधान का हिस्सा बन गया. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सैन्य अधिनियम में बदलावों का उद्देश्य सशस्त्र बल कानूनों को नवीनतम संविधान संशोधन के अनुरूप बनाना है.

तीनों सेनाओं की कमान होगी मुनीर के हाथ

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से सेना अधिनियम में संशोधन विधेयक पेश करने के बाद नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए, कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा कि ये बदलाव नए कानून नहीं हैं, बल्कि मौजूदा कानूनों में संशोधन हैं. उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य अधिनियम में बदलाव यह है कि वर्तमान सेनाध्यक्ष, एक साथ ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (सीडीएफ) भी होंगे. सीडीएफ का कार्यकाल उनकी नियुक्ति की तारीख से पांच वर्ष का होगा. नौसेना और वायु सेना अधिनियमों से कुछ प्रावधान हटा दिए गए हैं, जबकि अन्य शामिल किए गए हैं.”

परमाणु हथियारों पर भी मुनीर का कंट्रोल

इस संशोधन के तहत पाकिस्तान में नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड (NSC) का गठन होगा. यह कमांड पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और मिसाइल सिस्टम की निगरानी और नियंत्रण करेगी. अभी तक शहबाज शरीफ की अध्यक्षता वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के पास थी, लेकिन अब ये पावर NSC के पास चली जाएगी. NSC का कमांडर भले ही पीएम की मंजूरी ने ही नियु्क्त होगा, लेकिन CDF की सिफारिश पर ही होगी.

27वां संविधान संशोधन विधेयक पारित

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद के दोनों सदनों की ओर से पारित 27वें संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. राष्ट्रपति की स्वीकृति के साथ, 27वां संविधान संशोधन विधेयक अब संविधान का हिस्सा बन गया है. विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बीच सीनेट ने विवादास्पद 27वें संविधान संशोधन विधेयक को दूसरी बार पारित कर दिया. इससे पहले नेशनल असेंबली ने 27वें संविधान संशोधन को दो-तिहाई बहुमत से पारित कर दिया था. कुल 234 सदस्यों ने इसके पक्ष में और चार ने इसके विरुद्ध मतदान किया, जबकि विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार किया.

बढ़ा जाएगा मुनीर का कार्यकाल

इस संशोधन के बाद प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति सेना प्रमुख और रक्षा बल प्रमुख की नियुक्ति करेंगे. इसका एक प्रस्ताव काफी चर्चा में था जिसके मुताबिक ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का पद 27 नवंबर, 2025 को समाप्त कर दिया जाएगा. संशोधन के तहत, पाकिस्तान के वर्तमान चीफ जस्टिस अपने कार्यकाल की समाप्ति तक इस पद पर बने रहेंगे. उसके बाद, यह पद सुप्रीम कोर्ट या संघीय संवैधानिक कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जस्टिस को सौंप दिया जाएगा.

संशोधन विधेयक के खिलाफ दो जजों का इस्तीफा

पाकिस्तान के सबसे विवादित संशोधन विधेयक के पारित होते ही वहां के सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा सौंप दिया. वरिष्ठ जस्टिस मंसूर अली शाह और अतहर मिनल्लाह ने 27वें संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हस्ताक्षर के बाद इस्तीफा दे दिया. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अपने 13 पृष्ठों के इस्तीफे में  मंसूर अली शाह ने कहा कि 27वां संविधान संशोधन पाकिस्तान के संविधान पर एक गंभीर हमला है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका विभाजित हो गई है, जिससे देश दशकों पीछे चला गया है.

उन्होंने कहा, “27वें संविधान संशोधन ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को खंडित कर दिया है. इसने न्यायपालिका को सरकार के नियंत्रण में ला दिया है. यह संशोधन पाकिस्तान के संवैधानिक लोकतंत्र की भावना को लगा एक गंभीर झटका है.”

जस्टिस अतहर मिनल्लाह ने लिखा कि 27वें संविधान संशोधन के पारित होने से पहले, उन्होंने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर देश की संवैधानिक व्यवस्था पर प्रस्तावित बदलावों के प्रभाव के बारे में चिंता जताई थी.

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उस पत्र की विस्तृत सामग्री को दोहराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इतना कहना ही काफी है कि चुनिंदा चुप्पी और निष्क्रियता की पृष्ठभूमि में, वे आशंकाएं अब सच हो गई हैं.” उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि जिस संविधान की रक्षा करने की उन्होंने शपथ ली थी, वह अब नहीं रहा. उन्होंने चेतावनी दी कि संशोधन के तहत रखी गई नई नींव उसकी कब्र पर टिकी है. (इनपुट आईएएनएस और पीटीआई भाषा के साथ)

[ad_2]

धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा ने की भगवन से प्रार्थना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

[ad_1]


बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आ रहा है. बुधवार को परिवार वाले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर आ गए. अब उनके फैंस के साथ बॉलीवुड इंडिस्ट्री के सभी लोग उनकी स्वास्थ्य की मंगल कामना कर रहे हैं. 

गुरुवार को अभिनेत्री जया प्रदा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की मंगल कामना की. उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई. आप हम सबके लिए एक प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं. आपके चेहरे की मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों लोगों के दिलों को छूती है. हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप पहले की तरह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और ऊर्जावान होकर सबको अपना प्यार और सकारात्मकता दें. प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा.’


बता दें, अभिनेता के भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उन्हें अस्पताल देखने के लिए गए थे. वहीं, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की थी.

धर्मेंद्र की गंभीर हालत के वजह से फैली थी झूठी खबर 
बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे. हालांकि, उस दौरान अभिनेता की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर थी. ऐसे में गलत जानकारी मिलने के कारण कुछ मीडिया चैनलों में फेक न्यूज भी फैली थी, जिस पर हेमा मालिनी, ईशा देओल और सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.वहीं, अभिनेता की हालत में भी पहले से सुधार है और अब उनका इलाज घर पर ही हो रहा है. फैंस भी लगातार उनके रिकवरी के लिए भगवन से प्रार्थना कर रहे हैं. 



[ad_2]

ICSE 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल

[ad_1]


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये परीक्षाएं फरवरी 2026 से शुरू होंगी. जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर पूरी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

फरवरी से शुरू होंगी दोनों बोर्ड परीक्षाएं

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में शुरू होंगी. ICSE यानी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि ISC यानी 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी.

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार परीक्षाएं पहले शुरू हो रही हैं, जिससे छात्रों को समय पर परिणाम भी मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि इस साल लगभग 2.6 लाख छात्र ICSE (10वीं) और 1.5 लाख छात्र ISC (12वीं) की परीक्षा में शामिल होंगे.

छात्रों के लिए बड़ी राहत

परीक्षा डेटशीट जारी होने से छात्रों को अब अपनी पढ़ाई की रणनीति तय करने में आसानी होगी. कई छात्र और अभिभावक लंबे समय से इस डेटशीट का इंतजार कर रहे थे, ताकि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें. अब छात्र विषयवार तैयारी का टाइम-टेबल बनाकर परीक्षा की तैयारी को तेज कर सकते हैं.

इस दिन से शुरू होगी ICSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा

ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी. इस दौरान छात्रों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, इतिहास, भूगोल और अन्य विषयों की परीक्षा देनी होगी.

इस दिन से शुरू होगी ISC 12वीं की बोर्ड परीक्षा

ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगी. 12वीं के छात्रों के लिए प्रमुख विषयों में अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय शामिल हैं.

ऐसे करें डेटशीट डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • होमपेज पर “ICSE 10th Time Table 2026” या “ISC 12th Time Table 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट का PDF फाइल खुल जाएगा.
  • इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें.
  • इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: ​दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी ​अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन, NAAC ने भेजा नोटिस – मान्यता को लेकर हुआ खुलासा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]