Moto X70 Air: भारत में आ रहा एक और पतला फोन, जानें फीचर और कब होगा लॉन्च

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पतले फोन की मार्केट में एक नई एंट्री होने वाली है. सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियों के बाद अब Motorola अपने Moto X70 Air को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. इसे चुनिंदा बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब इसके भारत में लॉन्च होने से जुड़ी खबरें आ रही हैं. इस फोन का वजन केवल 159 ग्राम है और इसकी मोटाई 5.99mm है. अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के बावजूद इसकी बैटरी कैपेसिटी और फीचर्स से कोई समझौता नहीं किया गया है. आइए इसके फीचर्स और भारत में अनुमानित लॉन्च के बारे में जानते हैं.

Moto X70 Air के फीचर्स

ग्लोबल मार्केट्स में इस फोन को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है. डुअल सिम सपोर्ट के साथ फोन में कोर्निंग गोर‍िल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्‍शन है. यह फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा और 2031 तक इसे सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है.

कैमरा और बैटरी

Moto X70 Air के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. यह फोन 50MP के प्राइमरी कैमरा और 50MP के अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ लॉन्च हुआ है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में भी 50MP का लेंस है. साइज में पतला होने के बावजूद कंपनी ने इस फोन को 4,800mAh की बैटरी से लैस किया है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

भारत में कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. चीन में इस फोन के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 2399 युआन (लगभग 30,000 रुपये) और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 2699 युआन (लगभग 33,500 रुपये) रखी गई है. उम्मीद है कि भारत में भी इसे 30,000-40,000 रुपये की रेंज में उतारा जा सकता है.

पतले फोन को पसंद नहीं कर रहे हैं लोग

भले ही कंपनियां पतले फोन उतार रही हैं, लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आ रहे. सैमसंग के गैलेक्सी S25 Edge और ऐप्पल के आईफोन एयर की बिक्री बेहद कमजोर रही है, जिसके चलते दोनों ही कंपनियों ने इनका प्रोडक्शन बंद करने और नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल न लाने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें-

iOS 27 से आपका आईफोन बन जाएगा ‘हेल्थ कोच’, स्मार्ट सिरी समेत मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

[ad_2]

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

[ad_1]


बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर दिया है. बैंक ने अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2025 तय की गई है.

जो अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर अप्रेंटिस काम करना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह मौका उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल करना और भविष्य में स्थायी नौकरी के लिए मजबूत आधार बनाना चाहते हैं.

पात्रता और उम्र सीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है. उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकार के नियमों के अनुसार, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा. जिनमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), लोकल लैंग्वेज टेस्ट (स्थानीय भाषा परीक्षा) शामिल हैं.

लिखित परीक्षा में 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. इसमें सामान्य और वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य अंग्रेजी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन और स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये हैं. जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क है. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

बैंक में अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर उम्मीदवार “Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: क्या है इंडियन आर्मी में भर्ती का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जान लें पूरी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

IPL 2026 ऑक्शन पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली

[ad_1]


IPL 2026 Mini Auction Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले ऑक्शन के लिए तारीख और वेन्यू पर बड़ा अपडेट आ गया है. इस बार मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जो 15 या 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होगी. आईपीएल 2026 का ऑक्शन एक बार फिर विदेश में होने जा रहा है. ये लगातार तीसरा मौका होगा जब ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किया जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक तारीखों और जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि की गई है.

आईपीएल ऑक्शन पर बड़ा अपडेट 

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इस बार भी खिलाड़ियों पर बोली विदेश में लगेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 या 16 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में ऑक्शन आयोजित किया जाएगा. ये लगातार तीसरी बार आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर होने जा रही है. इससे पहले साल 2023 में दुबई और साल 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन हुई थी. 

ऑक्शन से पहले बदलेंगी टीम? 

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के तहत एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन की डील लगभग पक्की हो चुकी है. संजू सैमसन ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते है. वहीं, रवींद्र जडेजा और सैम करन की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री हो सकती है.

रिटेंशन की आखिरी तारीख और ट्रेड विंडो 

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 तय की है. रिटेंशन की आखिरी तारीख से ठीक पहले, ट्रेड विंडो में भी हलचल देखने को मिल रही है.

आपको बता दें कि ट्रेड विंडो वो समय है जिसमें आईपीएल की कोई भी फ्रेंचाइजी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है. सभी 10 टीमें इस विंडो का इस्तेमाल अपनी कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के लिए करती हैं. यह विंडो आईपीएल सीजन खत्म होने के 7 दिन बाद शुरू होती है और ऑक्शन से 7 दिन पहले बंद हो जाती है.

[ad_2]

शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 25,783 के पार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन 12 नवंबर, बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी दिन की शुरुआत में दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 367.54 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,238.86 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 139.35 अंक या 0.54 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,834.30 के लेवल पर ओपन हुआ था.    

9:20 बजे तक, सेंसेक्स 436 की तेजी के साथ 84,308 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 116 अंक उछलकर 25,811 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

इटरनल, टीसीएस, भारती एयरटेल, रिलायंस

बीएसई के टॉप लूजर

आईटीसी, एशियन पेंट, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर

मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?

मंगलवार 11 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 335.97 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,871.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 120.60 अंक या 0.47 प्रतिशत की उछाल दर्ज करते हुए 25,694.95 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट, एचसीएल टेक, इटरनल और सन फॉर्मा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, पावरग्रिड और टाटा स्टील रहे थे.

निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी ऑटो, निफ्टी नेक्सट 50, निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी आईटी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100  के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और केवल 5 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट जारी, एलन मस्क फिर नंबर 1, लग्जरी ब्रांड के मालिक ने बनाया रिकॉर्ड

[ad_2]

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं जल्दी ठीक होने की दुआ

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत की फैंस को बहुत चिंता है. वो उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. 89 साल के धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक चैन की सांस लेने वाली खबर सामने आई है. एक्टर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने पर डॉक्टर ने भी हेल्थ अपडेट दिया है.

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए धर्मेंद्र के ट्रीटमेंट को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा-उनका इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है. उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज की प्रकिया यानी उनका इलाज वो घर पर भी जारी रहेगा. बता दें धर्मेंद्र को आज सुबह 7:30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनके बेटे बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस में घर लेकर चले गए हैं. अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही होगा.


सनी देओल की टीम ने दिया था बयान

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा- अभी धर्मेंद्र मेडिकल केयर में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. ट्रीटमेंट का असर हो रहा है. हम सब उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना

सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. दिव्या दत्ता ने लिखा-  सर और मैं पंजाब के एक ही शहर साहनेवाल से हैं. उनकी फिल्मों और उन्होंने एक ऐसा रिश्ता बनाया है. वह हमारी ज़िंदगी में बसे हैं…हमारे बचपन में. हीमैन. जल्दी ठीक हो जाओ धरमजी. आप बहुत प्यारे हैं. सिमरत कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हम सभी वाहेगुरु के सामने अरदास कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं. हम सभी की प्रार्थना उनके साथ हैं.


ये भी पढ़ें: गोविंदा हॉस्पिटल में एडमिट, अचानक बेहोश होकर गिरे, डॉक्टरों की निगरानी में हैं एक्टर



[ad_2]

ट्रैफिक में चालू ट्रक के नीचे से निकल गया शख्स! यूजर्स बोले, भाई यमराज का भतीजा है क्या?

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है. कभी कोई अपने डांस से लोगों को हैरान कर देता है तो कभी कोई दूल्हा ससुराल वालों के सामने अपनी बेइज्जती करवा बैठता है. लेकिन इन सब में जो सबसे खतरनाक होता है वो होता है सुलेमानी कीड़ा. वो अगर किसी को काट ले तो फिर मौत से भी उसका भरोसा उठ जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर इस बार वायरल हो रहे वीडियो में. जहां एक शख्स ट्रैफिक जाम में एक ट्रक के नीचे से बाइक निकाल कर ले गया.

जाम में फंसे ट्रक के नीचे से निकल गया बाइक सवार!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैफिक जाम से इतना परेशान हो जाता है कि उसे पार करने के लिए वो जो रास्ता चुनता है उसे आम भाषा में मौत का रास्ता बोला जाता है. दरअसल, शख्स की बाइक के आगे एक बड़ा सा ट्रोला खड़ा रहता है और शख्स ट्रैफिक खुलने का इंतजार किए बगैर उस ट्रक के नीचे बाइक समेत घुस जाता है और जैसे सड़क पार करते हैं वैसे ही ट्रक को पार करते हुए सड़क के इस ओर आ जाता है. आस पास देखने वाले लोग शख्स का वीडियो बनाने लगते हैं.

चालू था ट्रक, हो सकती थी अनहोनी!

जिस वक्त शख्स ट्रक को पार कर रहा था उस वक्त ट्रक जाम में फंसा था और उसका इंजन स्टार्ट था जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है. अगर थोड़ा भी ट्रक इधर से उधर हो जाता तो शख्स की जान पर बन सकती थी. बस इसी को लेकर यूजर्स अब इंटरनेट पर रिएक्शन दे रहे हैं. जो कि वीडियो से ज्यादा चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बिहार के लोग हैं कुछ भी कर सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा…क्या सोचकर ये लोग घर से निकलते हैं, घर वालों की परवाह ही नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों से कोई हमदर्दी नहीं, जो खुद का नहीं हुआ वो किसी और का कैसे होगा.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


किस बीमारी की वजह से अचानक बेहोश होकर गिरे गोविंदा, यह कितनी खतरनाक?

[ad_1]


Govinda in Hospital: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. 12 नवंबर (मंगलवार/बुधवार) की रात वह अपने ही घर में बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि किस बीमारी की वजह से गोविंदा अचानक बेहोश हो गए? यह बीमारी कितनी खतरनाक है और इसके क्या लक्षण हैं?

कब बिगड़ी गोविंदा की तबीयत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8 बजे से गोविंदा को चक्कर आने शुरू हो गए. वह असहज महसूस करने लगे तो घरवालों ने डॉक्टर से फोन पर बात की. इसके बाद कुछ दवाइयां दी गईं, लेकिन रात करीब एक बजे हालत ज्यादा बिगड़ गई. वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सभी टेस्ट हो रहे हैं और  अहम पैरामीटर्स पर नजर रखी जा रही है.

किस वजह से बेहोश हुए गोविंदा?

डॉक्टरों के मुताबिक, गोविंदा को डिसओरिएंटेशन की शिकायत हुई. इसका मतलब है कि उन्हें अचानक चक्कर आए और वह होश खो बैठे. फिलहाल वह अस्पताल में हैं और डॉक्टर हर मिनट उनकी निगरानी कर रहे हैं. उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं.

क्या है यह बीमारी?

अब सवाल यह है कि किस बीमारी की वजह से गोविंदा को अचानक चक्कर आए? डॉक्टरों के हवाले से जो नई रिपोर्ट्स आई हैं, उनके मुताबिक मुख्य वजह डिसओरिएंटेशन है. यह कोई अलग बीमारी नहीं, बल्कि एक लक्षण है. मतलब दिमाग को अचानक ऑक्सीजन कम पहुंची और होश नहीं रहा. डॉक्टर कहते हैं कि गोविंदा को पहले गोली लगने से काफी खून बहा था, जिससे बॉडी कमजोर हुई. अब उनकी उम्र 61 साल से ज्यादा है. वहीं, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार करते वक्त भी उनके सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद वह रोड शो बीच में छोड़कर मुंबई लौट आए थे. शायद यह सब मिलकर असर कर रहा है.

दिक्कत की असली वजह क्या?

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केस में लो ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन, दिल की धड़कन अनियमित होना या दवाइयों का साइड इफेक्ट भी वजह बन सकता है. गोविंदा को ब्लड प्रेशर की दिक्कत पहले से है. डॉक्टरों का कहना है कि अभी ईसीजी, ब्लड टेस्ट और ब्रेन स्कैन सब कर रहे हैं. अगर ब्लड प्रेशर ड्रॉप की वजह से ऐसा हुआ तो दवाई से कंट्रोल हो जाएगा. अगर दिल या दिमाग की कोई पुरानी प्रॉब्लम निकली तो इलाज लंबा चलेगा.

यह दिक्कत कितनी खतरनाक?

आम बोलचाल में कहें तो ज्यादातर बार बेहोशी आना कोई बड़ी बात नहीं. गर्मी, भूख और तनाव की वजह से ऐसा हो सकता है. अगर बार-बार ऐसा हो या 60 साल से ज्यादा उम्र वाले को हो तो डॉक्टर अलर्ट हो जाते हैं. यह दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक या शुगर लो होने का संकेत हो सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक, सिंकोप (बेहोशी का मेडिकल नाम) से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं. ज्यादातर ठीक हो जाते हैं, लेकिन 10-20 पर्सेंट केस में गंभीर वजह निकलती है. अगर अचानक कोई बेहोश होकर गिर रहा है तो तुरंत जांच करानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Heart Attack: घर में अकेले हैं और आ गया हार्ट अटैक? सबसे पहले करें ये काम

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्यों हर भारतीय नंबर की शुरुआत होती है +91 से? 2G से 5G तक सब बदल गया, मगर ये कोड आज भी कायम

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Mobile Number: क्या आपने कभी सोचा है कि हर भारतीय मोबाइल नंबर की शुरुआत +91 से ही क्यों होती है? चाहे आपका नेटवर्क किसी भी कंपनी का हो Jio, Airtel, BSNL या Vi सभी नंबरों में यही कोड पहले दिखाई देता है. लेकिन आखिर यह +91 आया कहां से और क्यों कभी बदला नहीं, जबकि 2G से लेकर 5G तक मोबाइल टेक्नोलॉजी में जबरदस्त बदलाव आ चुके हैं? चलिए जानते हैं इस रहस्यमय कोड की पूरी कहानी.

अंतरराष्ट्रीय पहचान का कोड

दरअसल, +91 भारत का कंट्री कोड (Country Code) है. जब भी कोई विदेशी व्यक्ति भारत में कॉल करता है, तो उसे नंबर से पहले +91 लगाना जरूरी होता है. यह कोड बताता है कि कॉल भारत में जा रही है. जैसे अमेरिका के लिए +1, यूके के लिए +44 और जापान के लिए +81 कोड इस्तेमाल किया जाता है. इस तरह हर देश की अपनी एक विशिष्ट पहचान होती है.

1970 के दशक में हुई थी शुरुआत

भारत को यह +91 कोड अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम यूनियन (ITU) द्वारा 1970 के दशक में दिया गया था. उस समय पूरी दुनिया के देशों को उनकी जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति के आधार पर कोड आवंटित किए गए थे. एशियाई देशों को 9 से शुरू होने वाले कोड दिए गए और भारत को 91 मिला. तब से लेकर आज तक यह कोड हमारे मोबाइल नेटवर्क का हिस्सा बना हुआ है.

2G से 5G तक बदला नेटवर्क पर नहीं बदला कोड

समय के साथ भारत की मोबाइल तकनीक ने लंबी छलांग लगाई 2G के धीमे नेटवर्क से लेकर 5G की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड तक. लेकिन इस सफर में +91 को कभी नहीं बदला गया क्योंकि यह न केवल भारत की पहचान है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्थायी और मान्य कोड भी है. इसे बदलने का मतलब होता पूरी टेलीकॉम व्यवस्था को रीसेट करना जो बेहद जटिल और खर्चीला काम है.

सिर्फ नंबर नहीं एक पहचान है

आज +91 सिर्फ एक कोड नहीं बल्कि भारत की डिजिटल पहचान बन चुका है. विदेश में जब कोई +91 से शुरू होने वाला कॉल देखता है तो तुरंत समझ जाता है कि यह भारत से है. यानी इस छोटे से कोड में पूरे देश की वैश्विक मौजूदगी छिपी है. तो अगली बार जब आप किसी नंबर में +91 देखें तो याद रखिए ये सिर्फ कुछ अंक नहीं बल्कि भारत की तकनीकी विरासत और डिजिटल पहचान का प्रतीक हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या कोई चुपके से इस्तेमाल कर रहा आपका PAN कार्ड? जानिए कैसे लगाएं पता और क्या करना चाहिए

[ad_2]

कॉलेज में बैकलेस पहन लड़की ने लगाए जोरदार ठुमके! हुस्न और अदाओं ने लूट ली महफिल- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया हर रोज एक नया रूप लेता है. कभी किसी का स्टंट वायरल होता है तो कभी किसी का डांस. लेकिन जब बात आती है कॉलेज हसीनाओं के डांस की तो सोशल मीडिया एक ही करवट बैठता है और उस करवट पर दिल बिछाए बैठे होते हैं हुस्न और तबस्सुम के आशिक. जी हां, इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसकी गवाही इंटरनेट पर वायरल एक हसीना का डांस चीख चीखकर दे रहा है. वीडियो में बैकलेस पहन जब कॉलेज की इस हसीना ने एक के बाद एक ठुमके लगाए तो लोगों ने अपना कलेजा निकाल हाथ पर रख लिया.

कॉलेज में हसीना ने बैकलेस पहन किया डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कॉलेज गर्ल काले रंग की बैकलेस वेस्टर्न ड्रेस पहनकर स्टेज पर डांस कर रही है. बताया जा रहा है कि कॉलेज का वार्षिक उत्सव था और उसमें जब लड़की ने अपना मॉडर्न डांस किया तो लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए. डांस ऐसा था मानों जमीन पर हुस्न की मलिका उतर आई हो और अदाएं ऐसी की फूल पर बैठी शबनम ने भी शर्म से अपनी आंखें नीचे कर ली.

खुले बालों में दिखाया हुस्न का जलवा, दिल हार बैठे लोग

खुले बालों और बैकलेस टॉप का अंदाज ऐसा था मानों आशिकों के दिलों पर खंजर की खेती कर दी गई हो. जब कदम स्टेज पर थिरक थिरक कर डांस कर रहे थे तो वहां बैठे लोगों की धड़कने भी लड़की के कदमों के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ रही थी. वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स ने भी कर दी मौज

वीडियो को @FanOfJhasiRani2 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कला के सभी कद्रदान हैं, बेहतरीन डांस. एक और यूजर ने लिखा… आजकल कॉलेज में यही सब हो रहा है, पढ़ाई केवल नाम मात्र रह गई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…फैशन का जमाना है और जमाने के हिसाब से चलना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल


ट्रंप का बड़ा खुलासा, विदेशी छात्रों को रोका तो अमेरिका की यूनिवर्सिटीज हो जाएंगी बंद

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी छात्रों को अमेरिका में पढ़ाई की अनुमति देने का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ देश की शिक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद फायदेमंद है. फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर विदेशी छात्रों के दाखिले में कटौती की गई तो अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज बंद हो जाएंगी.

ट्रंप ने कहा, “अगर आप दुनियाभर से आने वाले आधे छात्रों को रोक देंगे तो हमारे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज तबाह हो जाएंगे. मैं ऐसा नहीं करना चाहता. बाहर के देशों के छात्रों का आना अच्छा है, क्योंकि हमें पूरी दुनिया से तालमेल बनाकर चलना चाहिए.”

ट्रंप ने किया बड़ा दावा

उन्होंने दावा किया कि चीन और अन्य देशों से छात्रों की संख्या घटाने से अमेरिका की आधी यूनिवर्सिटीज बंद हो सकती हैं. ट्रंप के मुताबिक, विदेशी छात्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ट्रिलियंस डॉलर का योगदान देते हैं और घरेलू छात्रों की तुलना में दोगुनी फीस चुकाते हैं. उन्होंने कहा, “मैं हमारे एजुकेशन सिस्टम को फलते-फूलते देखना चाहता हूं. ये सिर्फ छात्रों को बुलाने की बात नहीं है, बल्कि यह एक बिजनेस मॉडल है.”

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा नियम सख्त

हालांकि, यह बयान उस समय आया है जब ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा नियम सख्त कर दिए हैं. हजारों वीजा रद्द किए गए हैं और कुछ विदेशी छात्रों को प्रो-पैलेस्टाइन एक्टिविटीज के कारण गिरफ्तार या निर्वासित किया गया है.

जब इंग्राहम ने सुझाव दिया कि विदेशी छात्रों की संख्या घटाने से अमेरिकी छात्रों के लिए सीटें बढ़ेंगी, तो ट्रंप ने असहमति जताई. उन्होंने कहा कि इससे छोटे कॉलेज और ब्लैक हिस्टोरिकल यूनिवर्सिटीज को भारी नुकसान होगा.

मार्को रुबियो ने लिया था बड़ा फैसला

उधर, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस साल की शुरुआत में छात्र वीजा इंटरव्यू अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए थे. अब प्रशासन कॉम्पैक्ट फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन नाम की नई नीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत विदेशी छात्रों की संख्या कुल अंडरग्रेजुएट एडमिशन का 15% तक सीमित रखने और किसी एक देश से 5% से ज्यादा छात्रों को अनुमति न देने की योजना है. कई शीर्ष संस्थान इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

[ad_2]