बार बार पड़ोसी के घर जाती थी बिल्ली! शिकायत पर अदालत ने ठोका एक लाख जुर्माना- यूजर्स हैरान

[ad_1]


बिल्लियां बहुत नटखट और आजाद मिजाज जानवर होती हैं. उन्हें किसी के नियमों की परवाह नहीं होती. वे जब चाहें, जहां चाहें घूम आती हैं. लेकिन कभी-कभी उनकी यही आदत उनके मालिकों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ फ्रांस में रहने वाली एक औरत के साथ, जिसकी बिल्ली ने उसे भारी जुर्माने में फंसा दिया. जी हां, खबर पढ़ेंगे तो मुंह खुला रह जाएगा और आंखें फटी रह जाएंगी.

बार बार बाड़ कूदकर पड़ोस में चली जाती थी बिल्ली!

फ्रांस के हेरॉल्ट इलाके में रहने वाली डोमिनिक नाम की महिला की बिल्ली का नाम रेमी है. रेमी बहुत जिज्ञासु और साहसी बिल्ली है. उसे आस-पास के घरों में घूमने की आदत थी. पड़ोसी के घर की बाड़ कूदकर वो अंदर चली जाती थी. कभी वहां प्लास्टर पर अपने पंजों के निशान छोड़ देती, तो कभी रजाई पर पेशाब कर देती. बगीचे में जाकर मिट्टी भी खोद देती. बस, पड़ोसी परेशान हो गया और उसने शिकायत कर दी.

शिकायत पर अदालत ने लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना

जनवरी में अदालत ने पड़ोसी की बात मान ली और कहा कि रेमी की मालकिन डोमिनिक को 1,250 यूरो का जुर्माना देना होगा. इसके अलावा अगर रेमी फिर से बाड़ फांदकर पड़ोसी के घर गई, तो उन्हें और भी जुर्माना देना पड़ेगा. डोमिनिक को जब ये खबर मिली, तो वो बहुत दुखी हो गईं. उन्होंने कहा, “जब मुझे यह फैसला पता चला, तो ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरे सिर पर जोर से मारा हो.”

अब घर ही में रहती है रेमी

अब डोमिनिक ने रेमी को घर में ही बंद रखना शुरू कर दिया है. लेकिन रेमी को बाहर घूमना बहुत पसंद था. अब वो घर में ही रहती है, उसका वजन बढ़ गया है और वो चिड़चिड़ी भी हो गई है. डोमिनिक कहती हैं, “अब वो जैसे जेल में है. मैं उसे अपने बगीचे में भी नहीं छोड़ सकती. डर लगता है कि कहीं वो फिर बाड़ न कूद जाए.”

अदालत के फैसले पर बिल्ली मालिक ने जताया दुख

70 साल की डोमिनिक का कहना है कि पड़ोसी ये साबित भी नहीं कर पाया कि सच में रेमी ने ही ऐसा किया था. आस-पास और भी कई बिल्लियां थीं, कुछ तो आवारा भी. लेकिन अदालत ने उनकी बात नहीं मानी. अब तो मामला और बढ़ गया है. दिसंबर में डोमिनिक को फिर से अदालत में बुलाया गया है क्योंकि रेमी दोबारा बाड़ पार करती पकड़ी गई है. इस बार अगर फैसला उनके खिलाफ गया, तो उन्हें 2,000 यूरो का और 150 यूरो रोज का जुर्माना देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर जब ये मामला वायरल हुआ तो लोगों को हैरानी भी हुई और हंसी भी आई. लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा…बिल्लियां चंचल होती हैं, उनके अंदाज का मजा लिया जाता है शिकायतें नहीं की जाती. एक और यूजर ने लिखा…बेचारी बिल्ली को अब जेल में रहना पड़ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बिल्ली की क्यूट हरकत जानकर ही हंसी आ रही है.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 400 के पार! सर्दी-जुकाम से राहत के लिए गरुड़ पुराण के अचूक उपाय

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

[ad_2]

यूपी बोर्ड ने किया 10वीं-12वीं की डेटशीट में बड़ा बदलाव, अब इस डेट पर होंगे ये पेपर

[ad_1]


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया गया है. अब हिंदी और संस्कृत विषय की परीक्षाएं पहले के मुकाबले अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएंगी. इस बदलाव का असर पूरे राज्य के छात्रों पर पड़ेगा.

नए शेड्यूल के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. पहले 18 फरवरी को 10वीं और 12वीं दोनों की हिंदी परीक्षा एक ही दिन, एक ही शिफ्ट में रखी गई थी. लेकिन अब संशोधित टाइम टेबल के तहत, पहली पाली (सुबह) में 10वीं की हिंदी परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली (दोपहर) में 12वीं की हिंदी परीक्षा आयोजित की जाएगी.

संस्कृत की परीक्षा में भी हुआ बदलाव

हिंदी के साथ-साथ संस्कृत विषय की परीक्षा की तारीख में भी परिवर्तन किया गया है. पहले संस्कृत का पेपर 20 फरवरी को पहली शिफ्ट में होना तय था, लेकिन अब इसे 12 मार्च 2026 की दूसरी पाली में आयोजित किया जाएगा. इस बदलाव से छात्रों को विषयवार तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे उनके परीक्षा प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.

परीक्षा की समय-सारिणी

पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

इतने छात्र देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 2026

यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में कुल 52 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे. इनमें 27,50,945 छात्र 10वीं कक्षा में और 24,79,352 छात्र 12वीं कक्षा में परीक्षा देंगे. यह संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी अधिक है, जिससे साफ है कि इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा देश की सबसे बड़ी शैक्षणिक परीक्षाओं में से एक होगी.

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के एडमिट कार्ड जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे. छात्रों को अपने प्रवेश पत्र संबंधित स्कूलों से प्राप्त करने होंगे. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या है इंडियन आर्मी में भर्ती का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जान लें पूरी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ईडन बनेगा रणभूमि, भारत-साउथ अफ्रीका होंगे आमने-सामने, डब्ल्यूटीसी की रेस में कौन मारेगा बाजी?

[ad_1]


IND VS SA: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के नए चक्र में अब असली मुकाबला शुरू होने वाला है. कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान 14 नवंबर से भारत और मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की हाई-वोल्टेज सीरीज का गवाह बनेगा. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत सिर्फ एक टेस्ट सीरीज नहीं, बल्कि अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दिशा तय करने वाली ‘जंग’ होगी.

भारत के लिए करो या मरो जैसी स्थिति

भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.  भारत का अंक प्रतिशत करीब 61.90 प्रतिशत है, इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 की बराबरी और वेस्टइंडीज पर 2-0 की जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम  पर है. शुभमन गिल (946 रन) अब तक भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज (33 विकेट) गेंदबाजी में टीम की रीढ़ साबित हुए हैं. 

अफ्रीका की नजर लगातार दूसरे फाइनल पर

दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज को किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगा. 50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद टीम का लक्ष्य है कि वह इस जीत से फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करे. कप्तान टोनी डी जॉर्जी (175 रन) और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर (13 विकेट) टीम के मुख्य खिलाड़ी रहेंगे. अफ्रीकी गेंदबाजों की तेज रफ्तार भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

पिच और हालात देंगे स्पिनरों को मदद

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को मदद मिलेगी. ऐसे में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप नई गेंद से विरोधियों को परेशान करेंगे.

भारत के लिए आगे की राह

यह सीरीज भारत के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि डब्ल्यूटीसी की रेस में निर्णायक मोड़ है. अगली घरेलू सीरीज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ है, लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.

ईडन गार्डन्स में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो यह सिर्फ रन और विकेट की जंग नहीं होगी. यह होगी प्रतिष्ठा की लड़ाई. अब देखना होगा कि कौन सी टीम अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में एक कदम आगे बढ़ाती है, भारत या दक्षिण अफ्रीका? 

[ad_2]

Groww की शेयर बाजार में धमाकेदार डेब्यू, प्रीमियम पर हुई लिस्ट, निवेशकों को हुआ तगड़ा फायदा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Groww IPO Listing: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 12 नवंबर को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन स्टॉकब्रोकिंग कंपनी ग्रो का आईपीओ लॉन्च हो गया. शेयर बाजार में कंपनी के शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हुए. बीएसई पर कंपनी के शेयर 114 रुपए पर लिस्ट हुए. कंपनी का आईपीओ अपने प्राइस अपर एंड से 14 रुपए अधिक पर लिस्ट हुआ. ग्रो ने कंपनी का अपर प्राइस एंड 100 रुपए तय किया था. वहीं एनएसई पर कंपनी 112 रुपए के प्रीमियम पर लिस्ट हुई.  

बाजार जानकारों के अनुसार ग्रो का आईपीओ ग्रे मार्केट के अनुमान से आगे निकल गया. ग्रे मार्केट में ग्रो के नॉन लिस्टेड शेयर 105 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे, जो 5 रुपए की बढ़ोतरी को दिखा रहे थे. ग्रे मार्केट के मुकाबले कंपनी के शेयर दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों में प्रीमियम पर लिस्ट हुए.

कंपनी के शेयर का ताजा हाल

बुधवार, 12 नवंबर करीब 11: 45 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 122.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. जो लगभग 8 रुपए या 7.06 प्रतिशत की उछाल को दिखाता है. कारोबारी दिन के दौरान कंपनी के शेयर 124.29 के हाई लेवल पर पहुंच थे. वहीं, शेयरों ने अपने निचले स्तर पर 112.02 रुपए को टच किया था. 

वहीं, एनएसई पर भी कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा था. खबर लिखे जाने तक, कंपनी के शेयर 122.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. जो लगभग 10 रुपए की तेजी को दिखाता है. कंपनी के शेयर 124.39 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचे थे. 

कंपनी को मिला था अच्छा रिस्पांस

निवेशकों ने कंपनी पर भरोसा जताते हुए, आईपीओ पर दांव लगाया था. कंपनी के आईपीओ को कुल मिलाकर करीब 18 गुना सब्सक्रिप्शन मिले थे. कंपनी को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की कैटेगरी में 22 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) में 14.2 गुना और रिटेल निवेशकों की श्रेणी में 9.4 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: यूरोप के इस देश ने रचा इतिहास, बना दुनिया का पहला 100 फीसदी डिजिटल पेमेंट वाला देश

[ad_2]

डेटिंग ऐप पर मिली लव क्वीन ने लगा दिया 1.29 करोड़ का चूना! ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम की चौंकाने

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Online Investment Scam: भारत में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हर दिन कोई न कोई व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में फंसकर लाखों-करोड़ों रुपये गंवा रहा है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बेंगलुरु से सामने आया है जहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति को डेटिंग ऐप पर मिली एक महिला ने 1.29 करोड़ रुपये का बड़ा चूना लगा दिया.

डेटिंग ऐप से शुरू हुआ भरोसे का खेल

शिकायत के मुताबिक, बेंगलुरु के रहने वाले जगदीश सी. ने 7 नवंबर को नॉर्थ CEN (Cybercrime, Economic Offences, Narcotics) पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि एक डेटिंग ऐप पर उनकी पहचान एक महिला से हुई जिसने अपना नाम मेघना रेड्डी बताया. बातचीत के दौरान महिला ने उनके साथ भावनात्मक रिश्ता बनाते हुए भरोसा जीत लिया.

कुछ ही दिनों में उसने कहा कि वह उनके पिता के नाम पर एक ओल्ड-एज होम बनवाना चाहती है एक समाजसेवी पहल के रूप में. इस भावनात्मक कहानी ने जगदीश को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया और उन्हें लगा कि वह एक सच्चे और नेक इंसान से मिले हैं.

इन्वेस्टमेंट का लालच और 1.29 करोड़ की ठगी

कुछ हफ्तों बाद महिला ने उन्हें एक विदेशी निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसे लगाने का सुझाव दिया. वेबसाइट बिल्कुल असली जैसी दिख रही थी ग्राफ, प्रॉफिट स्क्रीनशॉट्स और निवेश रिटर्न सब कुछ बेहद विश्वसनीय. महिला ने झूठे मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें यकीन दिलाया कि यह निवेश सुरक्षित और फायदेमंद होगा.

भावनात्मक रूप से जुड़ चुके जगदीश ने सोचा कि यह निवेश उनके परिवार की याद में भी अच्छा कदम होगा. इसी सोच में उन्होंने 5 और 6 नवंबर को दो दिनों में करीब 1,29,33,253 रुपये की रकम RTGS और NEFT से ट्रांसफर कर दी. लेकिन पैसा भेजने के बाद अचानक संपर्क टूट गया फोन कॉल, मैसेज, सब बंद हो गए. तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार बन चुके हैं.

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं रोमांस स्कैम

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे रोमांस स्कैम या पिग-बचरिंग स्कीम्स अब भारत में तेजी से फैल रहे हैं. इन मामलों में अपराधी खुद को प्यार में रुचि रखने वाला व्यक्ति बताकर भावनात्मक रिश्ता बनाते हैं फिर इन्वेस्टमेंट या क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से पैसा उगाहते हैं. ये ठग न सिर्फ फर्जी वेबसाइट और डैशबोर्ड बनाते हैं बल्कि नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल और फर्जी बैंक स्क्रीनशॉट भी तैयार रखते हैं ताकि उनका जाल असली लगे.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें

साइबर पुलिस सलाह देती है कि किसी भी अजनबी व्यक्ति पर ऑनलाइन भरोसा न करें खासकर तब जब बात पैसों या निवेश की हो. किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी वेरिफिकेशन करें, और यदि कोई संदिग्ध लिंक या प्रोफाइल दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें. प्यार के नाम पर शुरू हुई ये ऑनलाइन बातें कब धोखे का कारोबार बन जाएं कहना मुश्किल है इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.

यह भी पढ़ें:

क्यों हर भारतीय नंबर की शुरुआत होती है +91 से? 2G से 5G तक सब बदल गया, मगर ये कोड आज भी कायम

[ad_2]

वरमाला डालने गया था कांड हो गया! लड़के ने उछलकर फेंकी वरमाला, स्टेज पर बिखर गई दुल्हन

[ad_1]


शादी का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि पूरे परिवार और रिश्तेदारों का उत्सव होती है. ऐसे में जब मंच पर वरमाला होती है, तो माहौल और भी रंगीन हो जाता है. वरमाला का यह पल हमेशा यादगार बनता है, लेकिन कभी-कभी यह यादगार पल हंसी का फव्वारा भी बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरमाला के दौरान जो हुआ, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

वरमाला डालने गया था कांड हो गया

वीडियो किसी गांव की शादी का बताया जा रहा है. स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं. माहौल पूरी तरह उत्सवमय है. ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और लोग जयमाल का इंतजार कर रहे हैं. सबसे पहले दुल्हन झटपट अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है. तालियों की गूंज और शोर के बीच सब खुश नजर आते हैं. लेकिन जैसे ही दूल्हे की बारी आती है, मामला पलट जाता है.

घरातियों समेत गिरी दुल्हन

दुल्हन के घर वाले उसे मजाक में थोड़ा ऊंचा उठा लेते हैं ताकि दूल्हे को माला पहनाने में दिक्कत हो. पहले तो सब हंसते हैं, लेकिन दूल्हा भी पीछे हटने वालों में से नहीं था. वो झट से पास रखे स्टूल पर चढ़ जाता है और जबरन वरमाला डालने की कोशिश करता है. तभी संतुलन बिगड़ जाता है और दुल्हन अपने परिवार के साथ सीधे स्टेज पर गिर पड़ती है. कुछ पल के लिए माहौल सन्न हो जाता है, फिर जोरों से ठहाके गूंज उठते हैं.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @IamPramod94 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रील के लिए लोग शादी को भी तमाशा बनाने लगे हैं. एक और यूजर ने लिखा…लगता है दूल्हा पायलट है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब कभी किसी की वरमाला में नहीं जाएगी दीदी.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


Video: जलते पटाखे से मस्ती कर रही थी लड़की, मुंह के पास फटा, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: त्योहारों का मौसम हो या कोई जश्न का मौका, पटाखों की चमक हमेशा लोगों को अपनी ओर खींचती है, लेकिन जरा-सी लापरवाही कभी-कभी खुशियों को हादसे में बदल देती है. ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सहम गया. वीडियो में एक लड़की मस्ती में पटाखे से खेलते हुए कुछ ऐसा कर बैठी, जिससे पलभर में उसकी खुशी दर्द में बदल गई.

 पटाखा तेजी से लड़की के हाथ में ही फटा 

वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की अपने हाथ में जलता हुआ पटाखा पकड़कर वीडियो बनवाती नजर आ रही है. लड़की ने पटाखे को ऐसे पकड़ा हुआ है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि उसे बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है.

 लड़की जलते हुए पटाखे को हवा में हिलाने लगती है, जिसके बाद पटाखे से धुआं उठने लगता है और लड़की जैसे ही पटाखे को दूर फेंकने ही वाली होती है. वैसे ही पटाखा बड़ी तेजी से लड़की के हाथ में ही फट जाता है. धमाका इतना तेज था कि लड़की जमीन पर बुरी तरह गिर जाती है. 

यूजर्स ने लड़की की लापरवाही का नतीजा बताया

इस हादसे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. यूजर्स ने कहा कि लड़की की गलती है तो कुछ ने कहा कि इस तरह के स्टंट करना जरूरी है क्या. कुछ लोगों ने लड़की लापरवाही का नतीजा बताया.

कुछ ने कहा कि आजकल लोग वायरल होने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. एक यूजर ने लिखा लड़की ने जरूर वायरल होने के लिए ही ऐसा किया होगा. वीडियो पर लोगों के कई रिएक्शन सामने आए जा रहे हैं. लोगों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही जान के लिए मुसीबत बन सकती है.