किस देश की है सबसे ज्यादा मजबूत करेंसी? यहां नौकरी कर ली तो भारत लौटने पर हो जाएगी मौज

[ad_1]


दुनिया में हर देश की करेंसी की अपनी एक वैल्यू होती है. किसी की कीमत बहुत ज्यादा होती है तो किसी की बहुत कम. भारत में जब कभी लोग विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो उनके मन में एक ही ख्याल आता है कहां मिलती है ज्यादा सैलरी और करेंसी का वैल्यू ज्यादा? अगर आप भी ऐसी जगह काम करने की सोच रहे हैं, जहां भारतीय रुपये की तुलना में करेंसी की कीमत कई गुना ज्यादा है, तो जवाब है कुवैत.

दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी

कुवैत का कुवैती दीनार (Kuwaiti Dinar) दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी मानी जाती है. एक कुवैती दीनार की कीमत लगभग 288.54 भारतीय रुपये के बराबर है. यानी अगर आपके पास सिर्फ 100 कुवैती दीनार हैं, तो भारत में उसकी वैल्यू करीब 28,854 रुपये हो जाएगी. सोचिए, अगर कोई व्यक्ति वहां नौकरी करता है और हजारों दीनार की सैलरी पाता है, तो भारत लौटने पर वह रकम कितनी बड़ी हो जाएगी!

इतनी मजबूत क्यों है कुवैती करेंसी?

कुवैत एक छोटा लेकिन बेहद अमीर देश है. यहां की ताकत का सबसे बड़ा कारण है तेल का भंडार. कुवैत के पास दुनिया का लगभग 7% तेल रिजर्व है. यही वजह है कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है और सरकार के पास विदेशी मुद्रा की कमी नहीं है. कुवैत की करेंसी को अमेरिकी डॉलर से भी ऊपर माना जाता है.

भारतीयों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं. खासकर इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, और आईटी सेक्टर में भारतीयों की बहुत मांग है. भारतीयों को यहां न केवल बेहतर सैलरी मिलती है, बल्कि टैक्स का झंझट भी नहीं है यानी जो कमाई, वो पूरी आपकी!

अगर कोई भारतीय प्रोफेशनल हर महीने सिर्फ 1000 कुवैती दीनार कमाता है, तो भारत के हिसाब से उसकी वैल्यू करीब 2.88 लाख रुपये होती है. यानी जितनी सैलरी भारत में कई लोगों की सालाना आय होती है, उतनी वहां कुछ ही हफ्तों में मिल सकती है.

पढ़ाई और स्किल से खुलते हैं मौके

कुवैत में काम करने के लिए अगर आपके पास डिग्री या स्पेशल स्किल्स हैं, तो नौकरी पाना मुश्किल नहीं है. यहां के ज्यादातर एम्प्लॉयर्स को टेक्निकल नॉलेज, इंग्लिश कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल एटीट्यूड वाले लोग चाहिए होते हैं. भारत के कई युवा आज कुवैत जाकर अपनी जिंदगी बदल रहे हैं.

भारत लौटने पर होती है ‘मौज’

कुवैत में कुछ साल काम करने के बाद जब लोग भारत लौटते हैं, तो उनकी बचत लाखों में होती है. यहां तक कि कई लोग भारत में खुद का बिजनेस शुरू कर लेते हैं या प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं. वहां की सैलरी और करेंसी वैल्यू भारत में एक नई शुरुआत का मौका देती है.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: बिना देखे भागकर सड़क पार कर रहा था शख्स, पिकअप से लगी जोरदार टक्कर, दूसरी कार पर जा गिरा

[ad_1]


Road Accident Viral Video: कभी-कभी बस कुछ सेकंड की जल्दबाजी जिंदगी भर का पछतावा बन जाती है. सड़क पार करते वक्त थोड़ी सी सावधानी कई बार बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि सड़क पर जल्दबाज़ी कितनी खतरनाक हो सकती है.

जल्दबाजी में सड़क पार करते समय हुआ हादसा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना इधर-उधर देखे भागते हुए सड़क पार करने की कोशिश करता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह व्यक्ति जल्दबाजी में था. तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी सीधे उससे टकरा जाती है.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह शख्स हवा में उछल गया और पास ही सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार के शीशे से टकराकर जमीन पर गिर पड़ा. यह पूरा हादसा वहीं खड़ी एक कार के डैश कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में यह दृश्य इतना डरावना लगता है कि देखने वालों की रूह कांप जाए.

टक्कर लगने से शख्स को गंभीर चोटें आई 

जैसे ही टक्कर होती है, आसपास मौजूद लोग और ड्राइवर तुरंत वहां पहुंचते हैं और घायल शख्स को उठाने लगते हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. गनीमत रही कि इतनी खतरनाक टक्कर के बावजूद उसकी जान बच गई, हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं.

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं और कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि सड़क पार करते वक्त एक सेकंड की लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है.


‘प्रभावशाली लोग…’, H-1B वीजा का बचाव करते हुए अपने ही देश की लोगों की बुराई कर बैठे ट्रंप

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को H-1B वीजा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास घरेलू स्तर पर जरूरी नौकरियों के लिए पर्याप्त संख्या में प्रतिभाशाली लोग मौजूद नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान एच-1बी वीजा प्रोग्राम का बचाव करते हुए दिया, जो अमेरिका में विदेशी कामगारों को काम करने की अनुमति देता है.

‘फॉक्स न्यूज’ के साथ इंटरव्यू में जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या उनकी सरकार एच-1बी वीजा की संख्या को कम करेगी, क्योंकि इससे अमेरिकी मजदूरों की मजदूरी पर असर पड़ सकता है. इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं, लेकिन आपको प्रतिभा तो लानी भी पड़ती है.

इंटरव्यू के दौरान जब फॉक्स न्यूज की एंकर लॉरा इंग्राहम ने यह कहा कि हमारे यहां काफी प्रतिभाशाली लोग हैं, तो इस पर ट्रंप ने तुरंत जवाब दिया कि नहीं, आपके पास नहीं है. उन्होंने कहा, ”आपके पास कुछ खास प्रतिभाएं नहीं हैं और लोगों को सीखना पड़ेगा. क्योंकि आप बेरोजगारों की लाइन में से किसी को उठाकर यह नहीं कह सकते हैं कि मैं तुम्हें मिसाइल फैक्ट्री में काम पर लगा दूंगा.”

जॉर्जिया में ICE की छापेमारी पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के एक हुंडई फेसिलिटी पर सितंबर महीने में पड़ी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स (ICE) की छापेमारी का हवाला दिया, जहां सैकड़ों की संख्या में दक्षिण कोरियाई ठेकेदारों की इमिग्रेशन स्टेटस चेक करने के बाद उन्हें पहले गिरफ्तार और फिर डिपोर्ट कर दिया गया था.

उन्होंने कहा, ‘जॉर्जिया में ICE ने छापा मारा क्योंकि वे अवैध प्रवासियों को बाहर निकालना चाहते थे, वहां दक्षिण कोरिया के लोग थे जो जिंदगीभर बैटरियां बनाते रहे हैं. बैटरी बनाना एक बहुत मुश्किल काम है, यह आसान नहीं है. इसमें बहुत खतरा होता है, विस्फोट होते हैं और भी कई तरह की मुश्किलें होती हैं. वहां शुरुआती चरण में 500 से 600 लोग बैटरियां बना रहे थे और दूसरों को सिखा भी रहे थे कि ये कैसे किया जाता है. हालांकि, ICE ने उन्हें देश से निकालना चाहा, लेकिन आपको ऐसे लोगों की जरूरत पड़ेगी.’

ट्रंप ने सितंबर में एच-1बी वीजा को लेकर जारी किया था कार्यकारी आदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल सितंबर महीने में एच-1बी वीजा प्रोग्राम को लेकर एक कार्यकारी आदेश जारी किया था. जिसके तहत एच-1बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क को एक लाख डॉलर कर दिया गया. ट्रंप का यह कदम इमिग्रेशन पर सख्ती और विदेशी कामगारों पर नियंत्रण करने की नीति का हिस्सा था.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप का बड़ा खुलासा, विदेशी छात्रों को रोका तो अमेरिका की यूनिवर्सिटीज हो जाएंगी बंद

[ad_2]

क्या मरने के बाद भी जिंदा रहता है आपका Instagram अकाउंट? जानिए वो 5 राज जो ज्यादातर लोग नहीं जा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Instgaram Account: आज सोशल मीडिया हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हर खुशी, याद और पल अब Instagram पर कैद होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी दिन आपकी मृत्यु हो जाए तो आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का क्या होगा? क्या वह हमेशा ऐसे ही बना रहेगा या डिलीट कर दिया जाएगा? शायद नहीं लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है. चलिए जानते हैं वो 5 बातें जो शायद आपने कभी नहीं सोची होंगी.

अकाउंट नहीं डिलीट होता बल्कि मेमोरियल बन जाता है

अगर किसी यूजर की मौत हो जाती है तो इंस्टाग्राम उसका अकाउंट तुरंत डिलीट नहीं करता. परिवार या दोस्त कंपनी को सूचित कर सकते हैं और अकाउंट को Memorialized Account बना सकते हैं. इसका मतलब है कि अकाउंट रहेगा लेकिन अब कोई उसमें लॉग इन नहीं कर पाएगा. प्रोफाइल तस्वीर और पोस्ट जस की तस रहेंगी ताकि लोग उस व्यक्ति को याद कर सकें.

प्रमाण देना जरूरी है

किसी यूजर के निधन के बाद उसका अकाउंट मेमोरियलाइज करने के लिए इंस्टाग्राम परिवार या करीबी से डेथ सर्टिफिकेट, मृत्यु प्रमाण पत्र या अखबार में छपी खबर जैसी आधिकारिक जानकारी मांगता है. इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई झूठी रिपोर्टिंग न करे.

डिलीट करने का भी है विकल्प

अगर परिवार चाहता है कि मृत व्यक्ति का अकाउंट पूरी तरह से हटा दिया जाए तो इंस्टाग्राम के Request to Remove Account फॉर्म के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इसमें अकाउंट से जुड़ी पहचान, रिश्ता और कानूनी दस्तावेज जमा करने होते हैं.

कोई लॉग इन नहीं कर सकता

मेमोरियल अकाउंट बनने के बाद किसी को भी उसमें लॉग इन करने या पासवर्ड बदलने की अनुमति नहीं होती. यह सुरक्षा कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति मृतक के नाम से पोस्ट या मैसेज न भेज सके.

डिजिटल यादों की दुनिया

ऐसे अकाउंट को देखकर लोग उस व्यक्ति की पुरानी यादों, पोस्ट और तस्वीरों से जुड़ सकते हैं. यह एक तरह से डिजिटल स्मारक बन जाता है जहां परिवार और दोस्त उसे याद करते हैं. इंसान भले इस दुनिया से चला जाए लेकिन उसका इंस्टाग्राम अकाउंट उसकी यादों को हमेशा ज़िंदा रखता है. सोशल मीडिया सिर्फ कनेक्ट करने का जरिया नहीं रहा अब यह यादों का डिजिटल टाइम कैप्सूल बन चुका है.

यह भी पढ़ें:

खत्म होने वाला है कीबोर्ड का जमाना! 2028 तक ये टेक्नोलॉजी ले लेगी टाइपिंग की जगह, रिपोर्ट में हो गया खुलासा

[ad_2]

Video: सड़क पार कर रहे थे दो लड़के, मौक बनकर आई तेज रफ्तार कार, कई फीट हवा में उड़ाया

[ad_1]


Road Accident Viral Video: कभी-कभी सड़क पर एक पल की लापरवाही जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बना देती है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ सेकंड में तीन लोगों की जिंदगी हवा में उड़ती दिखाई देती है. सड़क किनारे खड़े दो लड़के सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार आई और सब कुछ पल भर में बदल गया.

टक्कर के बाद उछलकर दूर जा गिरे युवक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे दो युवक खड़े हैं. दोनों धीरे-धीरे दूसरी ओर जाने के लिए कदम बढ़ाते हैं. तभी सामने से तेज रफ्तार में आती एक कार उन पर जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरते हैं.

डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ हादसे का वीडियो

इतना ही नहीं, टक्कर के ठीक आगे एक बाइक सवार भी जा रहा था, जो कार की चपेट में आ गया. हादसे के बाद तीनों लोग सड़क पर बेसुध पड़े दिखाई देते हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था.  बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पीछे चल रही एक दूसरी कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई. उसी फुटेज को अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जो तेजी से वायरल हो गया है.

टक्कर लगते ही कार चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और घायलों की मदद करने की कोशिश की. हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोई भी व्यक्ति तुरंत खड़ा नहीं हो सका. फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि हादसे में शामिल तीनों लोग सुरक्षित हैं या नहीं.


इस्लामाबाद में बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी, जानिए कब से है सीरीज

[ad_1]


Terrorist Attack In Islamabad: पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया. नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने के लिए करने दिया.

पाकिस्तान में आतंकी हमला

मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था.

श्रीलंकाई पर आतंकी हमले की आशंका 

तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला रद्द कर दी थी. न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकवादी हमले की सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही अपने देश लौट गई थी. सूत्र ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया.’’मार्च 2009 में टीटीपी आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था, जिसके कारण लगभग 10 वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं किए गए क्योंकि विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था.

श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी

सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है‘‘. रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंका 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम जिंबॉब्वे की होगी.

[ad_2]

टाटा मोटर्स की नई शुरुआत पर चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का बड़ा बयान, बताया कंपनी के लिए टर्निंग पॉइ

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Tata Motors Commercial Vehicles listing: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के सूचीबद्ध होने को कंपनी के सफर के साथ-साथ मोटर वाहन उद्योग के लिए एक ‘‘निर्णायक क्षण’’ बताया. टाटा मोटर्स के विभाजन के पूरा होने और उसके दो स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित होने के बाद टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स बाजार में सूचीबद्ध हुई.

बीएसई में टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के सूचीबद्धता समारोह में चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण क्षण है, एक काफी अहम उपलब्धि है, एक निर्णायक क्षण है, टाटा मोटर्स और मोटर वाहन उद्योग दोनों के लिए.’’

चेयरमैन ने दी जानकारी

टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन इकाई का शेयर एनएसई पर अपने निर्धारित मूल्य से 28.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 335 रुपये पर खुला. बीएसई पर यह 26.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,22,345.46 करोड़ रुपये रहा. टाटा मोटर्स का विभाजन एक अक्टूबर से प्रभावी हुआ. टाटा मोटर्स को एक ‘‘प्रतिष्ठित’’ कंपनी बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनी में संरचनात्मक बदलाव करना बहुत मुश्किल होता है. 

उन्होंने कहा, ‘‘ पहली बात, कंपनी के लोग पूरी लगन से मानते हैं कि यह एक अच्छी एवं मजबूत कंपनी है और हमें इसमें हाथ नहीं डालना चाहिए. दूसरी समूह की भी राय होती, एक नजरिया होता कि यह एक प्रतिष्ठित कंपनी है. इसलिए ऐसी कंपनी में बदलाव करना हमेशा बहुत मुश्किल होता है जो बहुत लंबे समय से मौजूद है और जिसे एक प्रतिष्ठित कंपनी माना जाता है.’’ उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स के विभाजन पर 2017-18 से विचार किया जा रहा था लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस योजना में रुकावट आई. 

बाद में विभाजन की योजना पर फिर काम शुरू किया गया. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना था कि दोनों कंपनियां सही से काम करें और दोनों कंपनियों को बहुत मजबूत होना होगा.’’ उन्होंने कहा कि दोनों अलग हुई कंपनियों के लक्ष्य बाजार अलग-अलग है, ‘‘ हमने कंपनी को ऋण मुक्त बना दिया है, जिससे वे बहुत साहसी बन पाई हैं.’’ इवेको सौदे पर उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम अगले कुछ महीनों में यह लेनदेन पूरा कर लेंगे.’’ 
 
यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड्स का नया रिकॉर्ड, निवेशकों ने जमकर किया निवेश, जानें कौन सा फंड रहा सबसे हिट

[ad_2]

मालती मैरी ने प्यार से पकड़ा पापा निक जोनस का फेस, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया रिएक्ट

[ad_1]


सिंगर निक जोनस प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं. उनके कॉन्सर्ट में उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी भी अक्सर नजर आते हैं. निक फैमिली मैन हैं. वो अपनी फैमिली को पूरा टाइम देते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. निक की ये पोस्ट वायरल हो गई. 

निक जोनस और मालती मैरी की फोटो वायरल

फोटो में निक जोनस मालती मैरी को गोद में लिए दिखे. मालती मैरी निक पर प्यार लुटाती दिखीं. मालती ने निक के चेहरे पर हाथ भी लगाया था. इस फोटो में मालती ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आई.साथ ही बालों में व्हाइट हेयरबैंड लगाया था. वहीं निक को व्हाइट सूट में देखा गया. निक और मालती की ये क्यूट फोटोज वायरल है.


फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ए वेरी जोनस क्रिसमस मूवी के जश्न की शानदार रात. इसे बनाने में जो भी लोग शामिल थे सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप इसे डिज्नी हॉटस्टार पर शुक्रवार से देख सकते हैं. इस पोस्ट पर प्रियंका ने कमेंट किया और कमेंट कर फायर और रेड हार्ट स्माइल इमोजी बनाया.

निक ने पोस्ट में अपकमिंग फिल्म  A Very Jonas Christmas के इवेंट में दिखें. फोटोज में निक अपने भाईयों के साथ पोज देते दिखे. उन्होंने इस इवेंट को काफी एंजॉय किया. 

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में शादी की थी. उनकी शादी राजस्थान में हुई थी. उनकी शादी ग्रैंड वेडिंग थी. उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की थी. 2022 में प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए मालती मैरी का वेलकम किया. प्रियंका और निक अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. प्रियंका भी अक्सर निक के साथ कोजी फोटोज शेयर करती रहती हैं. वो निक के साथ वेकेशन एंजॉय करने से लेकर इवेंट अटेंड करने तक साथ में जाते हैं. निक प्रियंका के साथ कभी-कभी इंडिया भी आते हैं.



[ad_2]

मूलांक 3 वालों के लिए 12 नवंबर 2025 का दिन क्यों हैं खास? अंक ज्योतिष से जानिए इसका रहस्य

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Life Path Number 3: अंक ज्योतिष में मूलांक 3 को रचनात्मकता, उत्साह और नेतृत्व का प्रतीक माना गया है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 बनता है. ये लोग सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जोश से भरे होते हैं.

12 नवंबर का दिन भी मूलांक 3 का प्रभाव लिए होता है, इसलिए यह तारीख इन जातकों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातक जन्मजात समस्या समाधानकर्ता होते हैं. ये हर स्थिति में सकारात्मक नजरिया रखते हैं. और किसी भी कठिनाई का समाधान अपनी बुद्धि से निकाल लेते हैं.

इनके भीतर बचपना और जिज्ञासा भी होती है, जो इन्हें आकर्षक बनाती है. आइए जानते हैं आज का दिन क्यों है इनके लिए खास-

दूसरों को प्रेरित करते हैं ऐसे लोग

अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग जीवन को एक प्रयोगशाला की तरह देखते हैं. वे मानते हैं कि जीवन को समझना और जीना एक कला है. ये लोग हंसमुख, बातूनी और लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं. अपनी खुशमिजाज प्रवृत्ति से ये हर माहौल को हल्का बना देते हैं.

लेकिन कभी-कभी इनका आत्मविश्वास अहंकार जैसा प्रतीत होता है. ये दूसरों को प्रेरित करने में माहिर होते हैं.

करियर और सफलता

मूलांक 3 वाले जातक प्रबंधन, शिक्षा, लेखन, कला, कानून और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं. इनकी निर्णय लेने की क्षमता और वक्तृत्व कला इन्हें अलग पहचान देती है. ये लोग शिक्षण, सिविल सेवा, समाजसेवा या रचनात्मक क्षेत्रों जैसे लेखन, डिजाइनिंग और पेंटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. इन्हें वह काम पसंद है जिसमें बदलाव और रचनात्मकता की गुंजाइश हो. एक समान दिनचर्या वाली नौकरी इनकी ऊर्जा को बांध नहीं सकती.

ताकत और कमजोरियां

मूलांक 3 वाले लोगों की सबसे बड़ी ताकत इनका आत्मविश्वास, हास्यबोध और संवाद क्षमता है. ये किसी भी माहौल में खुशियां फैला सकते हैं. लेकिन इनकी कमजोरी है कि ये कभी-कभी बहुत भरोसेमंद और भावुक हो जाते हैं.

इनके भीतर स्थिरता की कमी होती है और नई चीजों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं. भौतिक चीजों पर ज्यादा ध्यान देने से ये अपने असली लक्ष्यों से भटक सकते हैं. फिर भी, जब ये लोग अपने मन को नियंत्रित कर मेहनत करते हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को जीत सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आपका पुराना मोबाइल नंबर किसी और को मिल गया? ऐसे बचाएं अपने बैंक और सोशल मीडिया डेटा को गलत हाथो

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Old Mobile Number: क्या आपने हाल ही में अपना पुराना मोबाइल नंबर बंद कराया है या किसी नए सिम पर स्विच किया है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बहुत से लोग नंबर बदलने के बाद यह सोचकर बेफिक्र हो जाते हैं कि अब पुराना सिम बेकार है लेकिन सच्चाई यह है कि आपका पुराना नंबर कुछ महीनों बाद किसी और को अलॉट कर दिया जाता है. ऐसे में अगर आपने सुरक्षा के जरूरी कदम नहीं उठाए तो आपका निजी डेटा, बैंक जानकारी और सोशल मीडिया अकाउंट किसी अनजान व्यक्ति के हाथों में जा सकता है.

कैसे किसी और को मिल जाता है आपका पुराना नंबर

टेलीकॉम कंपनियां हर बंद पड़े मोबाइल नंबर को करीब 90 दिनों (तीन महीने) तक निष्क्रिय रखती हैं. अगर उस दौरान आपने दोबारा सिम एक्टिव नहीं कराया तो वह नंबर किसी नए यूजर को दे दिया जाता है. अब सोचिए अगर आपका वही नंबर बैंक, गूगल, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप जैसे अकाउंट्स से जुड़ा है तो नया यूजर OTP या रिकवरी मैसेज के जरिए आपकी प्राइवेट जानकारी तक पहुंच सकता है.

ऐसे बचाएं अपना डेटा गलत हाथों में जाने से

अगर आप नंबर बदल रहे हैं या पुराना सिम बंद करने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने सभी बैंक अकाउंट्स, UPI ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर नया नंबर अपडेट कर दें. Gmail, Facebook, WhatsApp, Paytm और Amazon जैसी सर्विसेज में Change Mobile Number या Manage Account विकल्प में जाकर नया नंबर जोड़ें.

इसके अलावा, बैंक और वॉलेट ऐप्स से लॉगआउट करें और पुराना नंबर डिलीट कर दें. 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) भी नए नंबर पर एक्टिव कर लें ताकि किसी अनजान व्यक्ति को OTP या रिकवरी कोड न मिल सके.

पुराना सिम बेचने या फेंकने से पहले ये जरूर करें

अगर पुराना सिम अभी आपके पास है तो उसे फेंकने से पहले पूरी तरह डिएक्टिवेट करा लें. अपने फोन से उससे जुड़े सभी अकाउंट्स लॉगआउट करें और डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट कर दें. याद रखें सिर्फ सिम निकालना काफी नहीं है अकाउंट्स से पुराने नंबर का नामोनिशान मिटाना जरूरी है.

छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरा

अक्सर साइबर ठग ऐसे छोड़े गए पुराने नंबरों का फायदा उठाते हैं. वे बैंक या सोशल मीडिया रिकवरी लिंक के जरिए आपके अकाउंट्स हैक कर सकते हैं. इसलिए अगली बार जब आप मोबाइल नंबर बदलें तो उसे सिर्फ नया कनेक्शन न समझें बल्कि अपनी डिजिटल सुरक्षा का ताला भी बदलें. क्योंकि आज की दुनिया में नंबर बदलना आसान है लेकिन डेटा खोना बहुत महंगा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

अब iPhone खुद बोलेगा आपकी भाषा! जानिए कैसे सेकंडों में रियल-टाइम में करें ट्रांसलेट

[ad_2]