Video: रील के चक्कर में हो गया कांड! एक हाथ से दीवार गिराने चला था लड़का, फिर जो हुआ…

[ad_1]


Stunt Viral Video: रील के शौकीन लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का एक टूटे हुए घर की दीवार को गिराने की कोशिश करता है, लेकिन एक ही पल में ऐसा पासा पलटा की लड़के का स्टंट उसी पर भारी पड़ गया.

एक हाथ से दीवार गिरा रहा था युवक

वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक लड़का, जो काल रंग की जैकेट पहने हुए है. वह एक टूटे घर की छत पर खड़ा है. घर पूरी तरह से टूटा नजर आ रहा है और साथ ही घर के चारों ओर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. लड़का घर की छत पर खड़े होकर दीवार को अपने एक हाथ से गिरने की कोशिश कर रहा है, ताकि अपने आपको वह हीरो साबित कर सके.

वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का एक्शन करते हुए वीडियो बनवा रहा है और एक हाथ से दीवार को गिराने की कोशिश करता है, लेकिन उसे क्या पता था कि ये कारनामा उसका ही भारी पड़ने वाला है. दीवार जैसे ही गिरती है वैसे ही पीछे बनी दीवार लड़के के ऊपर गिर जाती है.

पीछे से गिर गई दूसरी दीवार

वीडियो में देखा गया है कि दीवार इतनी बुरी तरह लड़के के ऊपर गिरती है, जिसके कारण लड़का जमीन पर गिर जाता है. हादसे के कारण लड़का घायल हो जाता है और हर तरफ धूल और मलबा उड़ता हुआ दिखाई देने लगता है. वीडियो में यह भी देखा गया कि दीवार गिरने के कारण लड़के का एक पैर दीवार के नीचे ही फंस जाता है और लड़का उसे निकालने की कोशिश करने लगता है.

इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों के तमाम कमेंट्स वीडियो पर सामने आने लगे. लोगों ने लड़के की लापरवाही भरी हरकत का नतीजा बताया तो वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि ओर बन जा हीरो. इस तरह के कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं नौसेना प्रमुख! समंदर में और मजबूत होगा भारत, दुश्मनों का हाल खराब

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत और अमेरिका के राजनीतिक संबंधों में भले ही खटास जारी है, लेकिन रक्षा सहयोग पटरी पर आता दिखाई पड़ रहा है. मालाबार युद्धाभ्यास के बीच, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी छह दिवसीय अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को मजबूत करना है.

नौसेना प्रमुख इस यात्रा के दौरान अमेरिकी युद्ध (रक्षा) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के अलावा इंडो-पैसिफिक कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो और यूएस पेसिफिक फ्लीट के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी कोहलर से भी मुलाकात करेंगे. ये बातचीत दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे समुद्री सहयोग की समीक्षा, स्तरीय-परिचालन संबंधों को बढ़ाने और सूचना साझा करने और समुद्री क्षेत्र जागरूकता के तंत्र को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.

नेवी चीफ की यात्रा को लेकर भारतीय नौसेना ने दी जानकारी

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल के मुताबिक, नेवी चीफ की यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और यूएस नेवी के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को और मजबूत करना है, जो भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है.

इस यात्रा में एडमिरल त्रिपाठी, अमेरिकी नौसेना के प्रमुख नौसैनिक संस्थानों और परिचालन कमांड के साथ बैठक भी करेंगे. चर्चाओं में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताओं, मिलान जैसे बहुपक्षीय ढांचों के अंतर्गत सहयोग और संयुक्त समुद्री बल (CMF) पहलों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है.

भारत और अमेरिका के बीच आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित यह एक दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी है. नौसेना प्रमुख की यह यात्रा एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण को मूर्त करने के लिए अमेरिकी नौसेना के साथ सहयोग को और बढ़ाने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

क्वाड देशों की साझा युद्धाभ्यास के बीच नौसेना प्रमुख की हो रही यात्रा

एडमिरल त्रिपाठी का ये दौरा, ऐसे समय में हो रहा है जब भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया (क्वाड देशों) की नौसेनाओं का साझा युद्धाभ्यास प्रशांत महासागर के ग्वाम मिलिट्री बेस पर शुरू हो चुका है (10-18 नवंबर). इस एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS सह्याद्री हिस्सा ले रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर और टैरिफ वॉर के बाद से भारत और अमेरिका के संबंधों में आई दरार के बाद से क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मीटिंग नहीं हो पाई है. क्वाड संगठन में भारत और अमेरिका के अलावा, जापान और ऑस्ट्रेलिया भी सदस्य हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को कहा था कि भारत के साथ टैरिफ विवाद सुलझने जा रहा है. ट्रंप ने जल्द भारत दौरे की संभावना जताई है. ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि दौरे के बाद भारत के लोग उन्हें फिर से प्यार करने लगेंगे.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप का बड़ा खुलासा, विदेशी छात्रों को रोका तो अमेरिका की यूनिवर्सिटीज हो जाएंगी बंद

[ad_2]

सर्दियों में गरम पानी से नहाना ज्यादा अच्छा या ठंडे पानी से? जानें फायदे की बात

[ad_1]


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: घिनौनी करतूत! पहले बर्गर में थूका, फिर किया पैक, शख्स ने चुपके से बना लिया वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: हफ्ते के छह दिन इंसान ऑफिस के वहीं सेम रूटीन से ऊब जाता है तो वह सोचता है कि वीकेंड पर कहीं बाहर जाकर फैमिली के साथ टाइम बिताया जाए. काफी लोग होटल, रेस्टोरेंट या फिर फास्ट फूड जॉइंट में जाना पसंद करते हैं, लेकिन सोचिए अगर वहां जाकर आपको ऐसा खाना दिया जाए, जिसे आपने खाने की कल्पना भी नहीं की होगी? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के कर्मचारी को ग्राहकों के खाने में थूकते हुए पाया गया. 

बर्गर में थूका, फिर पैक कर दिया

हालांकि, ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया है कि फास्ट फूड रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी ग्राहक के लिए बर्गर बना रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि कर्मचारी बर्गर बन्स, पैटी और अन्य चीजों को ट्रे में रखता है और बर्गर बनाने लगता है और जैसे ही बर्गर को वह पूरा बना लेता है.

कर्मचारी अपने आसपास देखता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा और उसके बाद वह बर्गर उठाता है और उसमें थूक देता है और फिर उस बर्गर को पैक करके रख देता है. कर्मचारी की इस हरकत को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

कर्मचारी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई- यूजर्स

इस हरकत के वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान और नाराज हो गए. लोगों के तमाम रिएक्शन वीडियो पर सामने आने लगे.वीडियो में देख सकते हैं कि कर्मचारी का चेहरा साफ नजर आ रहा है.

वीडियो पर लोगों ने कहा कि इसको नौकरी से निकाल देना चाहिए तो वहीं कुछ ने कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. कुछ लोगों ने सवाल किया कि इस तरह की शर्मनाक हरकत करने पर कर्मचारी को क्या मिला? लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं.


करोड़पति लोगों का सीक्रेट, मां लक्ष्मी की पसंदीदा दिशा में रखते हैं सोना

[ad_1]

हिंदू धर्म में सोना या स्वर्ण का संबंध मां लक्ष्मी से होता है. इसका कारण यह है कि मां लक्ष्मी को धन-समृद्धि और सुख प्रदान करने वाली देवी कहा जाता है. इसलिए सोना हमेशा साफ-सुरक्षित और सही दिशा में ही रखना चाहिए.

हिंदू धर्म में सोना या स्वर्ण का संबंध मां लक्ष्मी से होता है. इसका कारण यह है कि मां लक्ष्मी को धन-समृद्धि और सुख प्रदान करने वाली देवी कहा जाता है. इसलिए सोना हमेशा साफ-सुरक्षित और सही दिशा में ही रखना चाहिए.

वास्तु शास्त्र में प्रत्येक वस्तुओं के रख-रखाव के लिए उचित दिशा बताई गई है. यदि सोना या सोने के जेवर को उचित दिशा में रखा जाए तो मां लक्ष्मी का स्थिर वास होता है और धन में वृद्धि होती है.

वास्तु शास्त्र में प्रत्येक वस्तुओं के रख-रखाव के लिए उचित दिशा बताई गई है. यदि सोना या सोने के जेवर को उचित दिशा में रखा जाए तो मां लक्ष्मी का स्थिर वास होता है और धन में वृद्धि होती है.

कई लोग जाने-अनजाने में सोना गलत दिशा या गलत स्थानों पर रख देते हैं, जोकि नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और धनहानि का कारण बनता है. आइए वास्तु अनुसार जानते हैं क्या है सोना रखने की सही दिशा.

कई लोग जाने-अनजाने में सोना गलत दिशा या गलत स्थानों पर रख देते हैं, जोकि नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और धनहानि का कारण बनता है. आइए वास्तु अनुसार जानते हैं क्या है सोना रखने की सही दिशा.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोना या सोने आभूषण आदि रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है. इस दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव की दृष्टि रहती है. इस दिशा में मूल्यवाण चीजें रखने वाले लोग आर्थिक मोर्चे पर मजबूत रहते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोना या सोने आभूषण आदि रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है. इस दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव की दृष्टि रहती है. इस दिशा में मूल्यवाण चीजें रखने वाले लोग आर्थिक मोर्चे पर मजबूत रहते हैं.

वास्तु शास्त्र की माने तो, सोना-चांदी को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें और ना ही आग्नेण कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखे. इस दिशा में सोना-चांदी रखने से संचित धन में कमी आती है. इसके साथ ही लोहे के बक्से, काले रंग के बैग, रसोई आदि जैसे स्थानों पर भी सोना नहीं रखना चाहिए. इस स्थानों पर सोना रखना शुभ नहीं माना जाता है.

वास्तु शास्त्र की माने तो, सोना-चांदी को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें और ना ही आग्नेण कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखे. इस दिशा में सोना-चांदी रखने से संचित धन में कमी आती है. इसके साथ ही लोहे के बक्से, काले रंग के बैग, रसोई आदि जैसे स्थानों पर भी सोना नहीं रखना चाहिए. इस स्थानों पर सोना रखना शुभ नहीं माना जाता है.

सोने के आभूषणों को हम किसी पर्व-त्योहार या विशेष आयोजन में ही पहनते हैं और इसके बाद वो अलमारी में रखी रहती है. कई जेवर को टूट भी जाते हैं तो हम उन्हें अलमारी में ही रहने देते हैं. लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है.

सोने के आभूषणों को हम किसी पर्व-त्योहार या विशेष आयोजन में ही पहनते हैं और इसके बाद वो अलमारी में रखी रहती है. कई जेवर को टूट भी जाते हैं तो हम उन्हें अलमारी में ही रहने देते हैं. लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में सालोंसाल जेवर को यूं ही पड़ा नहीं रहने दें. इन्हें आप बीच-बीच में शुभ अवतरों पर तिजोरी से निकालकर भगवान के समक्ष रखकर सुख-संपन्नता के लिए धन्यवाद करें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में सालोंसाल जेवर को यूं ही पड़ा नहीं रहने दें. इन्हें आप बीच-बीच में शुभ अवतरों पर तिजोरी से निकालकर भगवान के समक्ष रखकर सुख-संपन्नता के लिए धन्यवाद करें.

Published at : 12 Nov 2025 06:58 PM (IST)

वास्तु शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

पावर बैंक में दिख रहे ये 5 संकेत तो समझिए बन चुका है टाइम बम! देर हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Powerbank: आज के समय में पावर बैंक हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. मोबाइल चार्जिंग की टेंशन दूर करने वाला ये छोटा गैजेट कई बार बड़ा खतरा साबित हो सकता है. अगर आप भी लंबे समय से एक ही पावर बैंक इस्तेमाल कर रहे हैं या उसमें कुछ अजीब बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि ये छोटे-छोटे संकेत आपके लिए बड़े खतरे की घंटी बन सकते हैं.

बैटरी फूलना

अगर आपके पावर बैंक का बॉडी हिस्सा हल्का फूल गया है या बीच में उभार दिख रहा है तो समझ लीजिए अंदर की बैटरी डैमेज हो चुकी है. ऐसे में गैस बनना शुरू हो जाता है और ओवरहीटिंग की वजह से विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है.

चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म होना

चार्जिंग के वक्त अगर पावर बैंक असामान्य रूप से गर्म हो जाता है तो ये भी खतरे की निशानी है. सामान्य स्थिति में थोड़ा गरम होना सामान्य है लेकिन अगर हाथ लगाना मुश्किल हो जाए तो तुरंत चार्जर निकाल दें.

आउटपुट में दिक्कत या अचानक बंद होना

अगर पावर बैंक फोन को चार्ज करते वक्त बार-बार कनेक्शन काट रहा है या चार्जिंग रुक-रुक कर हो रही है तो ये संकेत है कि इसकी सर्किटरी खराब हो चुकी है. खराब सर्किट स्पार्क और ओवरलोडिंग का कारण बन सकती है.

बदबू या धुआं निकलना

अगर पावर बैंक से जलने जैसी गंध या हल्का धुआं निकलता दिखे तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें. ये स्थिति बताती है कि अंदर शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग हो रही है जो किसी भी वक्त विस्फोट का रूप ले सकती है. अगर चार्जिंग के दौरान लाइट्स जलती-बुझती हैं, फ्लिकर करती हैं या बिल्कुल काम नहीं कर रहीं तो ये पावर बैंक के सर्किट में खराबी का संकेत है.

क्या करें अगर पावर बैंक में दिखे ये संकेत

ऐसे किसी भी पावर बैंक को तुरंत बंद कर दें और चार्जिंग से अलग कर दें. उसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखें और किसी भी हालत में छेद या झटका न दें. बेहतर होगा कि उसे ई-वेस्ट सेंटर में जाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज़ कर दें. पावर बैंक एक उपयोगी गैजेट जरूर है, लेकिन ज़रा-सी लापरवाही इसे टाइम बम बना सकती है.

यह भी पढ़ें:

अब iPhone खुद बोलेगा आपकी भाषा! जानिए कैसे सेकंडों में रियल-टाइम में करें ट्रांसलेट

[ad_2]

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SA पहले टेस्ट से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर; कोच ने दी बड़ी अपडेट

[ad_1]


भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, स्टार ऑलराउंडर पहले टेस्ट से बाहर हो गया है. टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने खुलासा किया है कोलकाता में ध्रुव जुरेल का खेलना तय है. हालांकि ऋषभ पंत भी प्लेइंग 11 में रहेंगे, जो इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे.

रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की है कि ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे. जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था, उन्होंने पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में नाबाद शतकीय (132, 127) पारी खेली थी. वह शानदार फॉर्म में हैं.

पहले टेस्ट से बाहर हुए नितीश कुमार रेड्डी?

नितीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे, उनकी फिटनेस को लेकर सवाल थे. हालांकि वह टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन सहायक कोच ने कहा कि जुरेल का खेलना तय हैं इसलिए नितीश पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. वहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नितीश को पहले टेस्ट के लिए स्क्वाड से ही अलग किया जा सकता है, वह डोमेस्टिक खेल सकते हैं.

पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

26 सालों से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीता साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत में अपनी पहली और आखिरी टेस्ट सीरीज 1999 में जीती थी. इसके बाद 5 बार टीम भारत टेस्ट सीरीज खेलने आई, लेकिन कभी जीत नहीं पाई. 

टेस्ट में हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 44 मैच हुए हैं. 18 बार टीम इंडिया और 10 बार साउथ अफ्रीका टीम जीती है. 10 मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का शेड्यूल

  • तारीख: 14 से 18 नवंबर, 2025
  • वेन्यू: ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
  • समय: सुबह 9:30 बजे से
  • लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट.

[ad_2]

एग्जिट पोल में NDA सरकार से गदगद बाजार, अगर फेल हुए तो इस बात का सता रहा डर

[ad_1]


Exit Poll on Stock Market: बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों में मतदान 11 नवंबर को संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. हालांकि, एग्जिट पोल के एक दिन बाद शेयर बाजार का जोश देखने लायक था.

बुधवार दोपहर को बीएसई सेंसेक्स 770 अंक तक उछल गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,900 के पार कारोबार कर रहा था. एग्जिट पोल के बाद बाजार की यह गर्मजोशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत देती है.

बाजार में जोश क्यों है?

हर बार की तरह, इस बार भी एग्जिट पोल के बाद बाजार का अपना रिएक्शन देखने को मिला. विश्लेषकों का कहना है कि अगर राज्य में एनडीए (NDA) को बहुमत मिलता है, तो इसका असर केंद्र की स्थिरता पर भी सकारात्मक पड़ेगा. राजनीतिक स्थिरता हमेशा से शेयर बाजार के लिए शुभ संकेत मानी जाती है, क्योंकि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है और पैसे का प्रवाह तेज होता है.

अगर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो 2005 से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की एक बार फिर सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है. बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार पहले भी बिहार में लंबे समय तक रही है, और बाजार इसे राजनीतिक स्थिरता का संकेत मान रहा है.

बाजार को सता रहा है डर

हालांकि, कुछ बाजार विशेषज्ञों को यह डर भी सता रहा है कि अगर एनडीए सत्ता से बाहर हो जाता है, तो इसका असर मार्केट के मूड पर नकारात्मक हो सकता है. अगर बिहार में किसी क्षेत्रीय गठबंधन या खंडित जनादेश की स्थिति बनती है, तो निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ेगी और निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है,” ऐसा मानना है कई मार्केट एनालिस्ट्स का.

इतिहास गवाह है कि जब भी देश या किसी राज्य में स्थिर सरकार बनती है, बाजार उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है. निवेशक राजनीतिक स्थिरता को आर्थिक नीतियों की निरंतरता के रूप में देखते हैं — और यही भरोसा शेयर बाजार में तेजी का प्रमुख कारण बनता है. अब सबकी नजरें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. अगर एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की जीत होती है, तो बाजार की यह तेजी और भी लंबी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ मंदी का दौर! अब एक और रेटिंग एजेंसी की देश की इकोनॉमी को लेकर आई बड़ी भविष्यवाणी

[ad_2]

स्टेज पर दूल्हे को चाकू मारकर भागे गुंडे! ड्रोन ने दो किलोमीटर तक किया पीछा- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग बाइक पर आए, स्टेज पर अपनी दुल्हन का वेट कर रहे दूल्हे को चाकू मारा और भाग गए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन इस वीडियो के वायरल होने की एक वजह और है और वो ये कि जब बदमाश दूल्हे को चाकू मारकर भाग रहे थे तो शादी में वीडियो शूटिंग करने आए कैमरामैन ने अपने ड्रोन से आरोपियों का दो किलोमीटर तक पीछा किया.

दूल्हे को चाकू मारकर भागे बदमाश, फिर ड्रोन ने किया पीछा

दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती से सामने आया यह वीडियो बेहद डरावना है. वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग दूल्हे को चाकू मारकर स्टेज से बाहर की ओर भागते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वो बाइक पर बैठते हैं लेकिन दूल्हे का एक रिश्तेदार उन्हें पकड़कर खींचने की कोशिश करता है जिसे वो हथियार दिखाकर दूर कर देते हैं और वहां से भाग खड़े होते हैं. ऐसे में शादी में आया कैमरामैन अपने ड्रोन को उन दोनों के पीछे लगाता है और उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता है. ड्रोन से शूट किए गए इस वीडियो को देखकर आपका भी कलेजा कांप उठेगा.

महाराष्ट्र के अमरावती में हुई वारदात

जैसा की मामला महाराष्ट्र के अमरावती का बताया जा रहा है जिसमें हमलावरों ने सजल राम समुद्र पर चाकुओं से हमला कर दिया. दूल्हे की उम्र 22 साल बताई जा रही है. जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त साहिल लॉन में जहां शादी हो रही थी काफी मेहमान मौजूद थे लेकिन कोई बदमाशों को नहीं पकड़ पाया. घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स हुए आग बबूला

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन लोगों को पकड़कर सख्त सजा दी जाए. एक और यूजर ने लिखा…पुरानी रंजिश लगती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गलत लोगों से दोस्ती अक्सर ऐसे दिन दिखा ही देती है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल


डिप्रेशन की लड़ाई को याद कर छलका करण सिंह ग्रोवर का दुख, बताया पत्नी बिपाशा बनीं मुश्किल घड़ी क

[ad_1]


बॉलीवुड की लवेबल जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के लगभग दो दशक बाद अब कपल अपनी बेटी देवी के साथ खुशहाल जिंदगी जीते हैं. लेकिन इसके पहले एक्टर को एक मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा और तब बिपाशा बसु ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं. आइए जानते हैं क्या है पूरी बात

डिप्रेशन की लंबी लड़ाई लड़ चुके हैं करण सिंह ग्रोवर 
करण सिंह ग्रोवर ने पिंकविला के साथ खास बातचीत में अपने डिप्रेशन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि लंबे वक्त तक उन्हें इस दौर से गुजरना पड़ा और यही वजह है कि वो मेंटल हेल्थ को लेकर इतनी बातें करते हैं. एक्टर का मानना है डिप्रेशन कई कारणों के वजह से हो सकते हैं जिनका पता लगाना भी बहुत जरूरी है. साथ ही उन्होंने ये भी जिक्र किया कि बिपाशा बसु ही डिप्रेशन के इस दौर में उनका सबसे बड़ा सहारा बनी.

अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘ये एक ऐसी चीज हैं जिसे हमें एक्सेप्ट करना ही होगा. ये जरूरी है कि सभी इसपर बात करें. हम सब इस चीज से कभी न कभी गुजरते हैं. कभी पैसे कमाने के लिए तो कभी स्ट्रेस के वजह से हमारे दिमाग में बहुत प्रेशर बनता है जो बिल्कुल गलत है. जिंदगी इससे भी बढ़कर है.’ इसके बाद एक्टर ने अपनी पत्नी को लेकर भी कई बातें की और बताया कि बिपाशा बसु ने उनकी जिंदगी में कदम रख कर उसे संवार दिया है. 


करण सिंह ग्रोवर का वर्कफ्रंट
करण सिंह ग्रोवर ने 2015 में फिल्म ‘अलोन’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. इसके पहले उन्हें कई टीवी शोज में देखा गया जहां दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा. उन्होंने ‘दिल मिल गए’,’कसौटी जिंदगी की’ और ‘कुबूल है’ जैसे हिट शोज में काम किया. आखिरी बार उन्हें 2024 में फाइटर में देखा गया जहां उन्होंने ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया. इस फिल्म में भी फैंस ने उनके परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की.



[ad_2]