Video: वॉकर पकड़े बुजुर्ग को सांड ने पीछे से मारी टक्कर, हवा में उछाला, खौफनाक वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: आवारा सांड, बैल और भैंस के हमला करने के कई वीडियोज रोजाना इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं. किसी-किसी वीडियोज में तो इनके हमले लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो जाते है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवारा सांड एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर देता है. ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

पीछे से बुजुर्ग पर किया सांड ने हमला

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति गली में खड़ा होता है. उन्होंने सफेद शर्ट और धोती पहनी हुई है और साथ में ही देख सकते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति सही से चलने में असमर्थ है. वह सहारे के साथ चल रहे होते हैं. इसी दौरान एक आवारा सांड बुजुर्ग पर पीछे से हमला कर देता है.

सांड बुजुर्ग को पीछे से इतनी तेज धक्का देता है कि बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह गली में गिर जाता है और उन्होंने गंभीर चोटें भी आती है. बुजर्ग पर हमला करने के बाद सांड वहीं मौजूद रहता है और दोबारा हमला करने की कोशिश करता है. बुजुर्ग व्यक्ति गली में गिरा पड़ा हुआ है.

आवारा जानवरों को सड़क पर घूमने से रोके- यूजर्स

इस दौरान एक व्यक्ति, जो शायद गली में मौजूद होता है. वह बुजुर्ग की मदद करने के लिए दौड़ता हुआ आगे आता है, लेकिन तब तक काफी देर हो जाती है और सांड बुजुर्ग के आसपास ही मंडराता रहता है. इस घटना ने लोगों को हैरान और दुखी कर दिया है.

लोगों के कई कमेंट्स वीडियोज पर देखने को मिल रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि इस तरह के आवारा जानवरों को सड़क पर घूमने से रोकना चाहिए. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमला के बाद बुजुर्ग की जान बची या नहीं.


Samsung Galaxy S24 FE पर मिल रहा तगड़ा ड़िस्काउंट, पहली बार हो गया इतना सस्ता, जानिए कैसे उठाएं

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग ने पिछले साल Galaxy S24 FE को उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया था जो फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं लेकिन कम बजट में. यह स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सेंसर के साथ आता है. अब इस फोन की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है जिससे आप इसे लगभग आधी कीमत पर खरीद सकते हैं. Amazon India पर चल रही यह डील टेक लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

Amazon पर Galaxy S24 FE की बंपर डील

Amazon India पर Samsung Galaxy S24 FE का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब मात्र 31,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था. यानी करीब 28,000 रुपये की बचत. वहीं, इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 40,690 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसका असली दाम 69,999 रुपये है. फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में आता है Graphite, Mint और Blue.

Galaxy S24 FE के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है जिसे Xclipse GPU के साथ जोड़ा गया है. यह फोन Android 14 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए 7 बड़े Android अपडेट्स का वादा किया है. फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus Plus की प्रोटेक्शन के साथ आता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 8MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Flipkart पर इस फोन पर भारी छूट

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन के 128GB वेरिएंट की असल कीमत 69,900 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी. साथ ही इसे आप आसान किस्तों पर भी अपने नाम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

अगर आपका चार्जर गर्म होता है तो सतर्क हो जाइए! सरकार के इस टूल से मिनटों में जानें असली है या नकली

[ad_2]

IPL के वो 5 खिलाड़ी, जिन्हे फ्रेंचाइजी ने कभी नहीं किया रिलीज; वेस्टइंडीज का खिलाड़ी भी शामिल

[ad_1]


इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL 2026) के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होगा, उससे पहले सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी. रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर को लाइव होगी, यानी सभी को पता चल जाएगा कि किस टीम ने किसे रिलीज़ किया है और किसे अपने साथ रखने का फैसला किया है. यहां हम आपको उन 5 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे उनकी टीम ने कभी भी रिलीज़ नहीं किया.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले. एमआई ने सचिन को कभी भी रिलीज़ नहीं किया. बाद में सचिन इस टीम के मेंटॉर भी बने. उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस में शामिल है, हालांकि आगामी सीजन से पहले खबर है कि फ्रेंचाइजी ट्रेड डील के जरिए उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स को दे सकती है.

विराट कोहली

दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली, जो पहले संस्करण (2008) से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. वह कई दिग्गजों की कप्तानी में खेले, फिर इस टीम की कई वर्षों तक कमान भी संभाली. हालांकि उन्होंने और आरसीबी ने 18 साल बाद पिछले संस्करण (2025) में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. विराट को आरसीबी ने कभी भी रिलीज़ नहीं किया.

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को कभी रिलीज़ नहीं किया. धोनी 2008 से इस टीम का हिस्सा हैं और 5 बार अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बना चुके हैं. 2016 और 2017 में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे, हालांकि धोनी को रिलीज़ नहीं किया गया था बल्कि इन 2 वर्षों में सीएसके पर बैन लगा था. धोनी का IPL 2026 में खेलना भी तय है.

सुनील नरेन

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने आईपीएल में डेब्यू 2012 में किया था, वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे और आज भी इस टीम का हिस्सा हैं. नरेन ने केकेआर के लिए कई मैच जिताऊ स्पेल डाले, वहीं उनका बल्लेबाजी में भी प्रमोशन हुआ. वह ओपनिंग पर आने लगे. वह केकेआर को तेज तर्रार शुरुआत दिलाते हैं.

शेन वार्न

आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाले शेन वार्न अब हमारे बीच नहीं हैं, उनका मार्च, 2022 में निधन हो गया. शेन वार्न ने बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल खिताब दिलाया. 2008 से 2011 तक वह राजस्थान के लिए खेले, फ्रेंचाइजी ने उन्हें कभी रिलीज़ नहीं किया था.

[ad_2]

धीरेंद्र शास्त्री को 100 डिग्री बुखार, जानें इसे इग्नोर करना कितना खतरनाक?

[ad_1]


Dhirendra Shastri fever: हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज बुधवार (12 नवंबर) को पांचवें दिन में पहुंची. यह यात्रा पलवल के तुमसरा गांव से शुरू हुई थी, लेकिन आगे बढ़ते हुए खटेला सराय गांव के पास शास्त्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तेज बुखार आ गया, जिसके चलते वे सड़क पर ही लेट गए. डॉक्टरों को तुरंत मौके पर बुलाया गया. जांच में उनका तापमान 100 डिग्री से ज्यादा पाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन आराम करने की सलाह दी, ताकि शरीर पूरी तरह ठीक हो सके. हालांकि, कुछ समय दवाई लेकर आराम करने के बाद भी शास्त्री ने पदयात्रा को बीच में नहीं रोका और दोबारा यात्रा शुरू कर दी. चलिए आपको बताते हैं कि इसको इग्नोर करना कितना भारी पड़ सकता है. 

कितना खतरनाक हो सकता है इग्नोर करना

बुखार को हल्के में लेना यानी उसे इग्नोर करना कई बार बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. शरीर का तापमान बढ़ना अपने आप में एक संकेत है कि शरीर किसी इंफेक्शन या थकान से लड़ रहा है. अगर इस वक्त शरीर को आराम न दिया जाए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है. अगर आप दवा खाकर इसको इग्नोर करते रहते हैं, तो दवा से थोड़ी देर के लिए आराम हो सकता है. हालांकि शरीर को बाद में इसके चलते काफी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है. 

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए

Mayo Clinic की रिपोर्ट के अनुसार, बुखार को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह शरीर में किसी इंफेक्शन या बीमारी का संकेत होता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर शरीर का तापमान लगातार बढ़ा रहे या 103°F लगभग 39.4°C से अधिक हो जाए, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए, बल्कि तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए. यह इस बात का संकेत होता है कि शरीर किसी गंभीर संक्रमण या सूजन से लड़ रहा है.

वहीं, University of Pittsburgh Medical Center की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर बुखार 105°F लगभग 40.6°C से ऊपर चला जाए या इसके साथ बेहोशी, दौरे या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखें, तो यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है. ऐसे मामलों में समय पर इलाज न मिलने पर ब्रेन पर असर, अंगों की काम करने की क्षमता में कमी और कभी-कभी जान का खतरा भी हो सकता है.

तबीयत को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा

मीडिया से बातचीत में उनकी हेल्थ पर नजर रखने वाले  डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि “धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत पिछले दो दिनों से ठीक नहीं है. आज जांच करने पर उनका तापमान 100 डिग्री से ज्यादा पाया गया और उनके गले में भी तकलीफ है.” उन्हें कम से कम दो से तीन दिन आराम करने की सलाह दी है, ताकि पूरी तरह से ठीक हो सकें. हालांकि, तबीयत ठीक न होने के बावजूद वह बिना रुके अपनी पदयात्रा जारी रखे हैं.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: वेट वाइप्स से मेकअप रिमूव करना सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें हकीकत

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

एलन मस्क को एक लाख करोड़ डॉलर का सैलरी का ऑफर, जानें दुनिया में किसे मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

[ad_1]


दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शुमार एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी नई सैलरी, जो किसी सपने से कम नहीं लगती. अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क को एक ट्रिलियन डॉलर यानी करीब एक लाख करोड़ डॉलर के सैलरी पैकेज की मंजूरी दे दी है. यह किसी कॉर्पोरेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सैलरी ऑफर है.

यह फैसला टेस्ला की सालाना जनरल मीटिंग में हुआ, जहां करीब 75 फीसदी वोट एलन मस्क के पक्ष में पड़े. जैसे ही यह खबर आई, ऑस्टिन (अमेरिका) के ऑडिटोरियम में तालियों की गूंज उठी. मस्क मुस्कुराते हुए मंच पर आए और जोश में डांस करते नजर आए. उन्होंने कहा यह टेस्ला की कहानी का नया अध्याय नहीं, बल्कि पूरी नई किताब की शुरुआत है.

मस्क के सैलरी पैकेज की कड़ी शर्तें

इतनी बड़ी रकम यूं ही नहीं मिल जाएगी. इस ऑफर के साथ कई कठिन लक्ष्य जुड़े हैं. आने वाले 10 सालों में एलन मस्क को टेस्ला की मार्केट वैल्यू को 1.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना होगा. इसके अलावा, 10 लाख सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी वाहनों को मार्केट में उतारना भी उनकी जिम्मेदारी होगी.

अगर वे ये सारे टारगेट पूरे कर लेते हैं, तो उन्हें इनाम के तौर पर टेस्ला के करोड़ों डॉलर के शेयर मिलेंगे. मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, लेकिन यह डील उन्हें बाकी सब से बहुत आगे ले जा सकती है.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

इन्हें मिलते हैं महीने के करोड़ों

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहां एलन मस्क को दुनिया का सबसे बड़ा सैलरी ऑफर मिला है, वहीं एक भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति जगदीप सिंह को दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों में जगह बनाई थी.

क्वांटमस्केप कंपनी के पूर्व फाउंडर और सीईओ जगदीप सिंह को करीब 17,500 करोड़ रुपये (लगभग 2.3 बिलियन डॉलर) का सालाना पैकेज मिला था. रिपोर्ट के अनुसार, यह सैलरी कई बड़ी कंपनियों के सालाना मुनाफे से भी ज्यादा थी. जगदीप सिंह हर दिन लगभग 48 करोड़ रुपये (5.8 मिलियन डॉलर) कमाते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है इंडियन आर्मी में भर्ती का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जान लें पूरी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

म्यूचुअल फंड्स का नया रिकॉर्ड, निवेशकों ने जमकर किया निवेश, जानें कौन सा फंड रहा सबसे हिट

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Mutual Fund AMFI Data: म्यूचुअल फंड निवेशकों ने अक्टूबर महीने 24,690 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो बनाया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने जानकारी दी है कि, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का टोटल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अक्टूबर में बढ़कर 79.87 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार चली गई.

जो कि सितंबर महीने में 75.61 लाख करोड़ रुपये था. हालांकि, सितंबर महीने में डेट फंड्स से 1.02 लाख करोड़ की निकासी की गई थी. इसके बाद अगले ही महीने अक्टूबर में निवेशकों ने इस ट्रेड को पूरी तरह से बदल दिया और 1.59 लाख करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. साथ ही लिक्विड फंड में भी की गई निकासी को निवेशकों ने बदलते हुए अक्टूबर  महीने में 89,375.12 करोड़ रुपए का निवेश किया.

म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या बढ़ी

अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान फोलियो की कुल संख्या बढ़कर 25.60 करोड़ हो गई, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 25.19 करोड़ था. बीते महीने 18 नई ओपन एंडेड स्कीमें लॉन्च की गई थी, जिनके ज़रिए कंपनियों ने करीब 6,062 करोड़ रुपये जुटाए थे. 

एएमएफाई के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो 24,690 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने भरोसा कम जताया था. जिससे यह आंकड़ा थोड़ा घटकर 7,743 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था, जो सितंबर में 8,363 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर था.

क्या कहते  है आंकड़े?

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अक्टूबर महीने में मजबूत स्थिति दिखाते हुए 79.87 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंच गई. सिंतबर में यह नंबर 75.61 लाख करोड़ रुपए था. जिसका मतलब है कि, सिर्फ एक महीने में ही इसमें 4.26 लाख करोड़ रुपये या 5.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. 

फ्लेक्सी कैप फंड्स बना निवेशकों की पहली पसंद

एएमएफआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फ्लेक्सी कैप फंड्स (Flexi Cap Funds) में  निवेशकों ने अपना भरोसा जताया है. अक्टूबर में इन फंड्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इस कैटेगरी में 8,928 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज हुआ, जो सितंबर के 7,029 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 27 प्रतिशत अधिक है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: भारत में OpenAI की एंट्री, इस जगह पर खोला अपना पहला ऑफिस, जानें कंपनी की योजना

[ad_2]

साली ने दूल्हा बने जीजा से किया मजाक तो गर्मा गया माहौल! दुल्हन की बहन को हवा में उठाकर फेंका

[ad_1]


सर्दियां हैं और शादियों का सीजन अपने चरम पर चल रहा है. आए दिन कोई न कोई अपने हाथ पीले कर रहा है. लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि शादियों का सीजन हो और सोशल मीडिया पर शादी के हंगामे का तड़का न लगे. एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि कैसे साली की मस्ती ने दूल्हे का पारा हाई कर दिया और दूल्हे ने अपनी ही साली को उठाकर ऐसा फेंका कि देखने वाले बस देखते ही रह गए. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी.

मिठाई खिला रही साली पर दूल्हे ने निकाला गुस्सा!

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की देसी शादी रचाई जा रही है. दूल्हा रस्में पूरी करने के लिए अपने ससुराल के आंगन में सेहरा डाले बैठा है. तभी कहीं से दूल्हे की साली आती है और दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए हाथ बढ़ाती है. लेकिन शायद दूल्हे को अपनी साली का ये अंदाज पसंद नहीं आता और वो उसे मिठाई खिलाने से रोकने लगता है. लेकिन साली भी कहां मानने वाली थी, उसने भी मिठाई खिलाने की जैसे कसम खा रखी हो. होता फिर वही है, दोनों अपनी जिद पर अड़े रहते हैं और दूल्हे को गुस्सा आ जाता है.


ऐसा दिया धक्का कि जमीन पर उछलकर गिरी साली साहिबा!

गुस्से में दूल्हे राजा ये भूल जाते हैं कि वो ससुराल में बैठे हैं और उन्हें मिठाई खिला रही लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी साली यानी उनकी दुल्हन की बहन है. बस फिर क्या गुस्से में आग बबूला दूल्हे राजा साली को ऐसा धक्का देते हैं कि साली दूल्हे की पगड़ी को हाथ में नोचे आंगन में ऐसे गिर पड़ती है जैसे आसमान से ओले गिरते हैं. इसके बाद वहां खड़े सभी लोग हैरान रह जाते हैं और वीडियो वहीं खत्म हो जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स लेने लगे मजे, बोले दहेज नहीं मिला होगा

वीडियो को j_d_i_5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमला अचानक हुआ था. एक और यूजर ने लिखा…इसके बाद तो दूल्हे के साथ पूरी बारात को कूटा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है दूल्हे को दहेज नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल


सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या पूछा, वायरल हो गया वीडियो

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (10 नवंबर, 2025) को राजधानी वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा का स्वागत किया. डोनाल्ड ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने सिग्नेचर परफ्यूम विक्ट्री 45-47 की दो बोतलें तोहफे में दीं. जिनमें से एक परफ्यूम की बोतल ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति की पत्नी के लिए भेंट की. वहीं, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति से कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति अल-शरा ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उनकी कितनी पत्नियां हैं? यह हल्का मजाकिया पल व्हाइट हाउस में सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ ट्रंप के एक निजी द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुआ. इस मुलाकात के दौरान उन दोनों के बीच की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल हो गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले खुद पर कोलोन स्प्रे करते हैं, इसके बाद वह सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और उनके अधिकारियों पर भी छिड़कते हैं. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, ‘दूसरी बोतल आपकी पत्नी के लिए है, वैसे कितनी पत्नियां हैं?’ इसके बाद सीरियाई राष्ट्रपति जवाब देते हैं कि मेरी एक पत्नी है. इस पर ट्रंप उनके कंधे पर हल्के से थपथपाते हुए कहत हैं, ‘यू नेवर नो!’

सीरिया की आजादी के बाद पहले सीरियाई राष्ट्राध्यक्ष ने ओवल ऑफिस का किया दौरा

साल 1946 में सीरिया के आजाद होने के बाद यह पहला मौका था जब किसी सीरियाई राष्ट्राध्यक्ष ने अमेरिका के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस का दौरा किया. 43 वर्षीय सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा कभी अमेरिकी वांटेड लिस्ट में शामिल एक पूर्व विद्रोही समूह के कमांडर हुआ करते थे, जिन पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था, लेकिन पिछले साल दिसंबर महीने में अहमद अल-शरा ने बशर अल-असद को शासन से बेदखल कर सीरिया में सत्ता की कमान संभाल ली.

यह भी पढ़ेंः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, दिल्ली धमाके को लेकर जानें क्या बोला अमेरिका



[ad_2]

एक साथ पांच मगरमच्छों से जा भिड़ा खूंखार तेंदुआ! हलक से छिनने लगा निवाल फिर जो हुआ…देखें वीडि

[ad_1]


जब बात होती है मगरमच्छ और तेंदुए की तो लोग केवल सुन और पढ़कर ही कांप जाते हैं. इनमें से एक पानी का दरिंदा है तो एक जंगल का आदमखोर दानव, जिसके एक पंजे से किसी भी शिकार का शरीर छलनी हो सकता है. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने तेंदुए का एक अलग ही औरा सेट करके रख दिया है. जहां शेर भी 5 से 6 मगरमच्छों के साथ उलझने से परहेज करता है वहां ये तेंदुआ पानी के दरिंदो के झुंड में न केवल गया बल्कि उनसे उनका शिकार भी छिनने लगा. वीडियो आपको हैरान कर देगा.

पांच मगरमच्छो से अकेला भिड़ गया तेंदुआ!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक खूंखार तेंदुआ नदी किनारे शिकार खा रहे 5 से 6 मगरमच्छों से अकेला भिड़ जाता है. वो इनके झुंड में ऐसे घुसता है जैसे खलनायकों के बीच कोई नायक. तेंदुए का एटिट्यूड और निडरता वीडियो में साफ दिखाई दे रही है. तेंदुआ इन दरिंदों के झुंड के पास पहुंचकर उनके मुंह से मांस का निवाला तक छीनने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ के जबड़ों की ताकत ऐसा होने नहीं देती, लिहाजा तेंदुआ इन दरिंदो के पास बैठकर ही शिकार के मांस का मजा लेने लगता है.

किसी मगरमच्छ की नहीं हुई हिम्मत कि कर दे हमला!

मांस खाते हुए तेंदुए के चेहरे पर एक प्रतिशत डर नहीं है. खूंखार दरिंदों के बीच बैठकर भी उसका रुतबा ऐसा है मानों पूरा जंगल और पानी उसी की जागीर हो. खौफ मगरमच्छों में तेंदुए का ऐसा रहता है कि किसी की हिम्मत नहीं होती पलटकर हमला कर दे. इसके बाद कुछ और मगरमच्छ वहां आ जाते हैं जो तेंदुए के एक दम करीब से निकलते हैं, लेकिन किसी की क्या बिसात जो जंगल के दानव पर हमला कर सके.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स बोले, जब भूख लगती है तो डर मैटर नहीं करता

वीडियो को Roaring Earth नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब भूख लगती है तो डर की नहीं चलती. एक और यूजर ने लिखा…ये मगरमच्छ केवल बड़ी बिल्लियों के ही हाथ आते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तेंदुआ दुनिया का सबसे निडर जानवर है, इसमें शेर से भी ज्यादा हिम्मत होती है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल