विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, दिल्ली धमाके को लेकर जानें क्या बोला US

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को कनाडा के ओंटारियो में आयोजित G7 विदेश मंत्रियों की बैठक (G7-FMM) के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार (10 नवंबर, 2025) को दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार धमाके में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ की प्रार्थना की.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट में मारे जाने वाले लोगों के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री के शोक संदेश की सराहना की. उन्होंने इस संबंध में एक पोस्ट भी शेयर किया है.

एस. जयशंकर ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को रात करीब 8 बजे (भारतीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए पोस्ट में कहा, ”आज सुबह  G7 विदेश मंत्रियों की बैठक (FMM) के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा. दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के प्रति उनके शोक संदेश की मैं सराहना करता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, ”इस दौरान हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की. इसमें विशेष रूप से व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसके साथ ही यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया की स्थिति और इंडो पैसिफिक क्षेत्र पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया.”

भारत सरकार ने माना आतंकी हमला, विस्फोट में गई 12 लोगों की जान

दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर, 2025) को लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास ट्रैफिक सिग्नल में खड़ी कार में बड़ा विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, साथ ही 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है. वहीं, भारत सरकार ने लाल किले के बाहर हुए कार धमाके को बुधवार (12 नवंबर, 2025) को आतंकवादी हमला माना है. सरकार ने कहा है कि इस आतंकी षड्यंत्र को रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी हमला, अश्विनी वैष्णव ने कहा – ‘दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’



[ad_2]

डॉक्टर बना आतंक का चेहरा, दिल्ली ब्लास्ट ​के मास्टरमाइंड डॉ. उमर ने कहां से की थी पढ़ाई?

[ad_1]


दिल्ली ब्लास्ट का नाम सामने आते ही देश में सनसनी फैल गई है. जांच में डॉ उमर, जो इस घटना में शामिल बताया जा रहा है. वह किसी साधारण कॉलेज से नहीं बल्कि एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुका था. एक ऐसा इंसान जो कभी लोगों की जान बचाने की शपथ ले चुका था, वही अब मौत का सौदागर बन गया. हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, कड़ी मेहनत से मेडिकल एंट्रेंस पास करते हैं और सरकारी कॉलेज में दाखिला पाते हैं. आइए जानते हैं डॉ उमर ने किस कॉलेज से पढ़ाई-लिखाई की थी.

डॉ. उमर की कहानी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव से शुरू होती है. उसका जन्म 24 फरवरी 1989 को हुआ था.मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उमर बचपन से ही पढ़ाई में तेज था. परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं कि एक दिन वो एक बड़ा डॉक्टर बनेगा और हुआ भी ऐसा उसने अपनी मेहनत से एमबीबीएस में दाखिला पा लिया.

कहां से की थी डॉक्टर की पढ़ाई?

उमर ने श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. यह कश्मीर घाटी का सबसे पुराना और टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जहां हर साल हजारों छात्र मेरिट के आधार पर एडमिशन के लिए कोशिश करते हैं. पढ़ाई के दौरान वह हमेशा अच्छा रहा. इंटर्नशिप के दौरान दिन-रात अस्पतालों में मरीजों की सेवा में जुटा रहता था.

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता प्राप्त है और वहां से पढ़ने वाले छात्र पूरे देश में डॉक्टर बनकर नाम रोशन करते हैं. उमर ने भी वहीं से अपनी डिग्री ली और बतौर रेजिडेंट डॉक्टर काम शुरू किया.

यह भी पढ़ें: क्या है इंडियन आर्मी में भर्ती का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जान लें पूरी प्रक्रिया

अनंतनाग से फरीदाबाद तक

डॉ उमर ने अनंतनाग के GMC में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में भी काम किया. कुछ वर्षों तक उसने वहीं सेवा दी. अभी कुछ साल पहले वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद शिफ्ट हो गया और एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने लगा.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अर्जुन तेंदुलकर का साथ छोड़ेगी मुंबई इंडियंस, IPL 2026 ऑक्शन से पहले LSG के साथ करेगी अदला-बदली

[ad_1]


क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने पिछले संस्करण के लिए हुए मेगा ऑक्शन में उनके बेस प्राइस में खरीदा था. हालांकि अर्जुन 2025 में एक भी मैच नहीं खेले, अब IPL 2026 से पहले दिसंबर में मिनी ऑक्शन होने जा रहा है. 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी होगी और साफ़ होगा कि किस फ्रेंचाइजी ने किस प्लेयर को रिटेन और रिलीज़ किया. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि मुंबई अर्जुन तेंदुलकर का साथ छोड़ सकती है.

अर्जुन तेंदुलकर की जगह किस प्लेयर को लेगी मुंबई इंडियंस?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर और शार्दुल ठाकुर को लेकर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बातचीत चल रही है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दोनों की अदला बदली हो सकती है, हालांकि ये पूरी तरह से कैश ट्रांसफर हो सकता है.

आईपीएल ट्रेड नियम के अनुसार बीसीसीआई ही किसी भी ट्रांसफर की आधिकारिक घोषणा कर सकता है, इसलिए शायद दोनों फ्रेंचाइजियां कुछ बोलना नहीं चाहती. मुंबई क्रिकेट से जुड़े एक सूत्र ने क्रिकबज को पुष्टि की है कि इन दोनों के बीच ट्रेड होने की संभावना है. इसकी घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है.

पिछले सीजन कैसा था शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन 

शार्दुल ठाकुर पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था. ठाकुर ने 2025 संस्करण में कुल 10 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 13 विकेट चटकाए थे. ठाकुर अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं, हालांकि पिछले संस्करण में उन्होंने बल्ले से कोई ख़ास योगदान नहीं दिया था.

वहीं अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो पिछले संस्करण में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. पहले सीजन (2023) से अर्जुन मुंबई के साथ हैं, लेकिन कुछ ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. 2023 में अर्जुन ने 4 मैच खेले थे, जिसमें कुल 3 विकेट लिए. 2024 में उन्हें सिर्फ 1 ही मैच खेलने को मिला, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे.

[ad_2]

अंगूठियों को पहनने से क्या सच में भाग्य बदलता है? जानिए प्रेमानंद महाराज से चौंकाने वाला सच

[ad_1]

अंगूठियों को पहनने से क्या सच में भाग्य बदलता है? जानिए प्रेमानंद महाराज से चौंकाने वाला सच

[ad_2]

घर के आगे से खुद गाड़ी लेकर निकले अमिताभ, लेकिन धर्मेंद्र से नहीं मिले तो भड़के यूजर्स

[ad_1]


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अपनी कार चलाते हुए नजर आए. इस दौरान उन्हें एक्टर धर्मेंद्र के घर के पास स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बी इलेक्ट्रिक कार ड्राइव करते दिख रहे हैं. उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट और कैप पहनी हुई थी. जैसे ही लोगों ने अमिताभ को देखा, वहां फैंस की भीड़ लग गई.

धर्मेंद्र के घर के बाहर स्पॉट हुए अमिताभ बच्चन

दरअसल, इसी इलाके में धर्मेंद्र का बंगला भी है. कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अब 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अपने जुहू वाले घर लौट आए हैं. फिलहाल वहीं उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है. लेकिन जैसे ही लोगों को खबर लगी कि अमिताभ धर्मेंद्र से मिलने नहीं आए हैं वैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ को ट्रोल करना शुरू कर दिया.


लोगों को लगा वीरू से मिलने जय आया है

धर्मेंद्र के घर के पास अमिताभ बच्चन को देखने के बाद लोगों ने यह मान लिया कि शायद वे अपने पुराने दोस्त से मिलने आए हैं. लेकिन दावा ये किया जा रहा है कि, अमिताभ धर्मेंद्र से मिलने नहीं गए थे. वे बस उसी रास्ते से गुजर रहे थे. खबरों के अनुसार, धर्मेंद्र को इंफेक्शन का खतरा बताया जा रहा है. इसी वजह से डॉक्टरों और उनके परिवार ने सभी से अपील की है कि फिलहाल कोई भी उनसे मिलने न जाए, ताकि उनकी तबीयत पर कोई असर न पड़े.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, दगा बाज रे…

वीडियो को Instant Bollywood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जय अपने वीरू से मिलकर जाता तो अच्छा लगता.  एक और यूजर ने लिखा…दगा बाज रे, तेरा जय तो निकला दगा बाज रे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस उम्र में भी खुद गाड़ी चलाकर जाते हैं, सलाम है सर आपको.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


गूगल को कानूनी नोटिस, जेमिनी AI का इस्तेमाल कर यूजर्स का डेटा चोरी का करने आरोप

[ad_1]


दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब विवादों के घेरे में आ गई है. जहां एक ओर कंपनियां एआई के जरिए उत्पादकता बढ़ाने और लागत घटाने की दिशा में काम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर, टेक दिग्गज गूगल पर अपने एआई असिस्टेंट “जेमिनी” के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी ट्रैक करने का गंभीर आरोप लगा है.

क्या है पूरा मामला

कैलिफोर्निया के सैन जोस फेडरल कोर्ट में दायर एक याचिका में दावा किया गया है कि गूगल ने जेमिनी एआई असिस्टेंट का इस्तेमाल कर यूजर्स के निजी कम्युनिकेशन डेटा — जैसे Gmail, चैट और Meet — को गुप्त तरीके से ट्रैक किया.

हलफनामे में कहा गया है कि पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को एआई प्रोग्राम को “टर्न ऑन” करने का विकल्प दिया जाता था, लेकिन अक्टूबर 2025 में Alphabet Inc. ने बिना किसी सूचना के इन सभी एप्लिकेशन में जेमिनी को डिफॉल्ट रूप से “ऑन” कर दिया. इस प्रक्रिया में यूजर्स की अनुमति लिए बिना उनके निजी डेटा — ईमेल, अटैचमेंट्स और चैट हिस्ट्री — तक पहुंच हासिल की गई.

यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा

याचिका में यह भी कहा गया है कि गूगल ने यूजर्स को जेमिनी को “टर्न ऑफ” करने का विकल्प तो दिया है, लेकिन यह विकल्प प्राइवेसी सेटिंग्स के अंदर गहराई में छिपा हुआ है, जहां सामान्य यूजर का पहुंचना मुश्किल है. जब तक यूजर इस टूल को मैन्युअली डिएक्टिवेट नहीं करता, तब तक गूगल को उसके सारे ईमेल और अटैचमेंट्स तक एक्सेस बना रहेगा.

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गूगल ने 1967 में बने “California Invasion of Privacy Act” का उल्लंघन किया है.  यह कानून बिना सभी पक्षों की सहमति के निजी संवाद की रिकॉर्डिंग या एक्सेस को प्रतिबंधित करता है.

क्या है जेमिनी एआई?

जेमिनी, गूगल का एडवांस्ड एआई असिस्टेंट है, जिसे चैटिंग, ईमेल कम्पोज़िंग, मीटिंग समरी और डेटा विश्लेषण जैसे कार्यों के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि जेमिनी “यूजर्स की सुविधा” के लिए बनाया गया है, लेकिन अब उस पर प्राइवेसी उल्लंघन के गंभीर आरोप लग चुके हैं. कोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी करते हुए इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा है.  अगर आरोप साबित होते हैं, तो यह मामला न केवल गूगल की साख के लिए बड़ा झटका साबित होगा, बल्कि एआई डेटा प्राइवेसी को लेकर वैश्विक बहस को भी नया मोड़ दे सकता है.

 जहां एक ओर एआई इंसानों का काम आसान बना रहा है, वहीं दूसरी ओर यूजर्स की निजता (Privacy) पर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं. अब देखना यह होगा कि कोर्ट का फैसला इस एआई विवाद को किस दिशा में ले जाता है.

ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद मिली नौकरी, फिर की दूसरी शादी- राजस्थान हाईकोर्ट ने पत्नी के खिलाफ सुनाया बड़ा फैसला

[ad_2]

फोन को कवर के बिना भी रखें एकदम नए जैसा, ये टिप्स अपना लिए तो हो जाएगी मौज

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

फोन को सुरक्षित रखने के लिए कवर एक जरूरी एक्सेसरी है, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नही आता. उनको लगता है कि इससे फोन का लुक नजर नहीं आता. अब कई कंपनियों ने अपने फोन के रियर में डिजाइन देने भी शुरू कर दिए हैं, जिससे लोगों को कवर की जरूरत और कम लगने लगी है. ऐसे लोग कुछ खास टिप्स को अपनाकर बिना कवर भी अपने फोन को नए जैसा रख सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं.

हैंडलिंग का रखें ध्यान

फोन को स्क्रैच फ्री और नए जैसा रखने के लिए इसकी हैंडलिंग में सावधानी बरतना जरूरी है. आजकल कई फोन की फिनिशिंग ऐसी आती है, जिससे जरा-सी लापरवाही पर फोन हाथ से फिसल जाता है. ऐसी स्थिति में फोन को गिरने से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है. 

फोन को टाइट जेब में न रखें

फोन को कभी भी टाइट जेब में न रखें. इससे फोन के मुड़ने का डर तो रहता ही है, साथ ही स्क्रैच भी लग सकते हैं. साथ ही फोन को सिक्कों या चाबी के साथ बैग या अपने कपड़ों की जेब में न रखें. सिक्कों और चाबी के कारण फोन पर स्क्रैच लग सकते हैं और नया फोन भी पुराने जैसा नजर आने लगेगा.

बच्चों से रखें दूर

बच्चे फोन को एक खिलौने की तरह देखते हैं और मन आने पर इसे फेंक भी सकते हैं. ऐसे में अगर आपके फोन पर कवर नहीं लगा है तो बच्चों को देने से बचें. 

स्क्रीन गार्ड करेगा मदद

स्क्रीन गार्ड पूरे फोन को तो स्क्रैच से नहीं बचा सकता, लेकिन यह डिस्प्ले को गिरने पर टूटने से या स्क्रैच से बचा सकता है. इससे फोन की स्क्रीन पर सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर बन जाती है. इसलिए अगर आप कवर इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो स्क्रीन को स्क्रीन गार्ड की मदद से प्रोटेक्ट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

स्मार्टफोन को अपडेट करना है जरूरी, नहीं किया तो हो जाएंगे कई बड़े नुकसान

[ad_2]

प्रियंका चोपड़ा की 10 खूबसूरत तस्वीरें, ‘ग्लोबट्रोटर’ से 6 साल बाद कमबैक करने जा रहीं देसी गर्ल

[ad_1]

एस एस राजामौली की फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं. 'ग्लोबट्रॉटर' का आज फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया जिसमें प्रियंका पीली साड़ी में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनका रोल मंदाकिनी का होगा.

एस एस राजामौली की फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं. ‘ग्लोबट्रॉटर’ का आज फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया जिसमें प्रियंका पीली साड़ी में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनका रोल मंदाकिनी का होगा.

फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ये साफ पता चल रहा है कि एक्शन इसमें फुल एक्शन मोड में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाकारा ने इस बिग बजट फिल्म के लिए तगड़ी फीस की भी डिमांड की है.

फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ये साफ पता चल रहा है कि एक्शन इसमें फुल एक्शन मोड में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाकारा ने इस बिग बजट फिल्म के लिए तगड़ी फीस की भी डिमांड की है.

बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाने के बाद अब हॉलीवुड में भी हसीना अपने टैलेंट से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. देसी गर्ल की वापसी को लेकर उनके फैंस के बीच गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. एस एस राजामौली की इस फिल्म के लिए फैंस के बीच अभी से तगड़ा बज बना हुआ है.

बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाने के बाद अब हॉलीवुड में भी हसीना अपने टैलेंट से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. देसी गर्ल की वापसी को लेकर उनके फैंस के बीच गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. एस एस राजामौली की इस फिल्म के लिए फैंस के बीच अभी से तगड़ा बज बना हुआ है.

प्रियंका चोपड़ा पिछले 25 सालों से फिल्मी पर्दे पर अपने जबरदस्त अदाकारी का प्रमाण दे रही हैं. साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और इसी से उनके बॉलीवुड के रास्ते खुल गए.

प्रियंका चोपड़ा पिछले 25 सालों से फिल्मी पर्दे पर अपने जबरदस्त अदाकारी का प्रमाण दे रही हैं. साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और इसी से उनके बॉलीवुड के रास्ते खुल गए.

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बॉलीवुड में अपने परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ हॉलीवुड में भी सब देसी गर्ल अपने कदम जमा चुकी हैं.

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बॉलीवुड में अपने परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ हॉलीवुड में भी सब देसी गर्ल अपने कदम जमा चुकी हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'डॉन 2', 'बाजीराव मस्तानी', 'मैरी कॉम', 'बर्फी', 'द स्काई इस पिंक' और 'कृष 3' जैसी फिल्मों में काम कर हर बार अपनी वर्सेटालिटी साबित की.

प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘डॉन 2’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘मैरी कॉम’, ‘बर्फी’, ‘द स्काई इस पिंक’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्मों में काम कर हर बार अपनी वर्सेटालिटी साबित की.

2021 में रिलीज हुई फिल्म 'द वाइट टाइगर' एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी. लेकिन इसके पहले ही उन्होंने अपना हॉलीवुड डेब्यू कर किया था. देसी गर्ल ने 2017 में बे वॉच से हॉलीवुड के करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके एक्टिंग को खूब सराहा गया.

2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी. लेकिन इसके पहले ही उन्होंने अपना हॉलीवुड डेब्यू कर किया था. देसी गर्ल ने 2017 में बे वॉच से हॉलीवुड के करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके एक्टिंग को खूब सराहा गया.

लेकिन इसके पहले उन्हें अमरीकन टीवी सीरीज क्वांटिको में देखा गया जो 2015–18 तक प्रसारित हुई. बिना किसी गॉड फादर के प्रियंका चोपड़ा ने अकेले अपने मेहनत और टैलेंट से ग्लोबल लेवल पर ऐसा आयाम अचीव किया है. आज उनकी गिनती हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होता है.

लेकिन इसके पहले उन्हें अमरीकन टीवी सीरीज क्वांटिको में देखा गया जो 2015–18 तक प्रसारित हुई. बिना किसी गॉड फादर के प्रियंका चोपड़ा ने अकेले अपने मेहनत और टैलेंट से ग्लोबल लेवल पर ऐसा आयाम अचीव किया है. आज उनकी गिनती हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होता है.

सोशल मीडिया हो या थिएटर्स फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक को बेकरार रहते हैं. देसी गर्ल अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 93.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उनके हर एक पोस्ट को बहुत पसंद करते हैं.

सोशल मीडिया हो या थिएटर्स फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक को बेकरार रहते हैं. देसी गर्ल अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 93.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उनके हर एक पोस्ट को बहुत पसंद करते हैं.

अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमबैक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कमर कस ली है. अपने करियर में प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन आज ग्लोबल लेवल पर उनकी अलग पहचान है और हर कोई उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता है.

अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमबैक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कमर कस ली है. अपने करियर में प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन आज ग्लोबल लेवल पर उनकी अलग पहचान है और हर कोई उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता है.

Published at : 12 Nov 2025 11:09 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

तालिबान ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, हमले की धमकियों के बीच जानें क्या लिया एक्शन

[ad_1]


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव के बीच अब तालिबानी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार और ट्रांजिट रोकने का ऐलान किया है. अफगानिस्तान के आर्थिक मामलों के डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने इसकी घोषणा की. उन्होंने उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ एक बैठक में निर्णय लिया. 

बरदार ने व्यापारियों के साथ एक बैठक में कहा- “अफगान के व्यापारियों को तुरंत पाकिस्तान से इतर वैकल्पिक व्यापार मार्गों (Business Route) की तलाश करनी चाहिए.”

बरदार ने कहा, “देश की गरिमा की रक्षा, व्यापार, उद्योग और अफगानियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, इस्लामिक अमीरात ने हमारे व्यापारी भाईयों को सूचित किया है. इसमें पाकिस्तान की तरफ से बार-बार व्यापार किए जाने वाले रास्तों को रोका गया है. साथ ही गैर राजनीतिक मुद्दों को राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल किया है.”  

बात नहीं मानोगे तो मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा: गनी
उन्होंने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा- नोटिस के बावजूद अगर कोई भी व्यापारी पाकिस्तान के रास्ते माल का आयात या निर्यात करता है, तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. अगर उस व्यापारी पर किसी तरह की मुश्किल आती है, सरकार की उस व्यापारी की कोई मदद नहीं करेगी. इसलिए हम सलाह दे रहे हैं, कि पाकिस्तान के साथ व्यापार को रोक दें. 

बता दें, तालिबान सरकार ने ये सख्त फैसला पाकिस्तान की ओर से लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच लिया है. 

पाक-अफगानिस्तान के बीच तनाव क्यों?

दरअसल, जिस हिस्से में पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के बीच झड़प देखने को मिली है, उसकी वजह कुर्रम नाम का जिला है. ये कभी फेडरली एडमिनिस्टरड ट्राइबल एरियाज (FATA) का इलाका था. यह इलाका ऊंचे पहाड़, घने जंगलों और गहरी घाटियों से घिरा हुआ है. यहां पश्तून कबीले के लोग रहा करते थे. 1983 में ब्रिटिशों ने ड्यूंड लाइन बनाई थी. ये लाइन अफगानिस्तान और ब्रिटिश भारत को अलग करती थी. लेकिन पश्तून कबीले के लोगों ने इस लाइन को कभी नहीं माना. वे इसे अपना इलाका ही मानते थे. ब्रिटिश सरकार को डर था कि अगर ये कबीले अफगानिस्तान से मिल गए, तो उनका कंट्रोल न के बराबर रह जाएगा. इसलिए उन्होंने FATA नाम का एक अलग इलाका बनाया, जिसमें बाजौर, मोहमान्द, खैबर, ओरकजई, कुर्रम, उत्तर वजीरिस्तान और दक्षिण वजीरिस्तान के अलावा 6 फ्रंटियर रीजन भी थे.

जब भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना, तो तब के तात्कालीन प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना ने कबीलों से वादा किया था, कि हम इस इलाके को वैसा ही रहने देंगे. लेकिन पाकिस्तान ने साल 2018 में FATA को खैबर पख्तूनख्वा सूबे में मिला लिया.  लेकिन पश्तून के कबीले इसके विरोध में थे. ब्रिटिश सरकार के समय में बना बफर जोन FATA अब खत्म हो गया है, मतलब कुर्रम अब खैबर पख्तूनख्वा का हिस्सा है. अगर यहां हमला होता है, तो पाकिस्तान इसे अपने देश पर हमला मानता है. इस वजह से दोनों देश के बीच तनाव बना हुआ है. 

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार बाइक की कार से हुई जोरदार टक्कर, लगी भीषण आग, जिंदा जल गया शख्स

[ad_1]


Social Media Viral Video: सड़क पर कब, कहां और कैसे हादसा हो जाए, यह कोई नहीं जानता. तेज रफ्तार और लापरवाही मिलकर अक्सर ऐसे हादसे पैदा कर देते हैं, जो देखने वालों की रूह कांप जाए. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक भयानक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद आग लग जाती है और बाइक सवार आग की लपटों में घिरकर सड़क पर दौड़ने लगता है. इस दर्दनाक नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए.

बाइक कार के पीछे वाले हिस्से से टकराई

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर एक कार जा रही थी. तभी सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आता है. बाइक कार के पीछे वाले हिस्से से टकराती है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कुछ ही सेकंड में कार और बाइक दोनों में आग लग जाती है. आग इतनी तेजी से फैलती है कि बाइक सवार पूरी तरह उसकी चपेट में आ जाता है.

धधकती आग में झुलसता युवक सड़क पर इधर-उधर भागने लगता है ताकि किसी तरह खुद को बचा सके. उसके पास चल रही एक और बाइक रुक जाती है और उस पर बैठा शख्स तुरंत अपनी बाइक सड़क पर फेंक देता है और आग में झुलस रहे युवक को बचाने के लिए दौड़ पड़ता है.

हादसे में युवक को काफी चोटें आई

वीडियो में आगे दिखता है कि वहां खड़ी अन्य कारों से ड्राइवर भी बाहर निकलते हैं और युवक को बचाने के लिए दौड़ते हैं. कुछ लोग पानी और कपड़े लेकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं. इस बीच सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है. यह पूरी घटना वहीं खड़ी एक दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो देखने वालों ने राहत की सांस ली कि युवक की जान बच गई. हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.