Video: स्कूटी सवार लड़की ने अचानक बदली लेन, ट्रक से टकराई, कुचलने से बची, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: आपने लड़कियों की स्कूटी चलाने को लेकर कई सारे फनी वीडियोज और मीम्स तो जरूर देखें होंगे, जिसने आपको हंसने पर मजबूर कर दिया होगा. कुछ लोग तो आज तक ये समझ नहीं पाए हैं कि आखिरकार लड़कियों को स्कूटी चलाते-चलाते हो क्या जाता है? कभी वह स्कूटी को ठोक देती हैं तो स्कूटी चलते समय अचानक ही गिर जाती हैं. ये चीजें हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या स्कूटी चलाना लड़कियों के लिए रॉकेट साइंस है? हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाते समय अचानक से लेन बदल लेती है और एक ट्रक से टकरा जाती है.

ट्रक ड्राइवर ने समय रहते लगाए ब्रेक

वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क नजर आ रही है और इसी दौरान एक स्कूटी सवार लड़की अचानक लेन बदल लेती है. लड़की बिना किसी चेतावनी के दाईं और जाने लगती है. आगे देख सकते हैं कि पीछे से एक ट्रक भी सड़क पर आगे बढ़ रहा होता है और लड़की ट्रक के सामने आ जाती है और अचानक गिर जाती है.

वीडियो में साफ देखा गया है कि लड़की ट्रक से बस कुछ इंच दूरी पर ही गिरती है. गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दी, जिसके चलते लड़की ट्रक की चपेट में आने से बच गई. अगर ट्रक ड्राइवर ब्रेक लगाने में थोड़ी भी देरी करता तो ये हादसा लड़की के लिए खतरनाक साबित हो सकता था.

यूजर्स ने वीडियो देख लिए मजे

इस हादसे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लोगों के तमाम रिएक्शन सामने आने लगे. लोगों ने लड़की की लापरवाही का नतीजा बताया. वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि ट्रक ड्राइवर की गलती है तो वहीं कुछ लोगों ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए लड़की की गलती बताई.

कुछ यूजर्स ने लिखा लड़की करना क्या चाहती थी. वहीं कुछ ने कहा कि दीदी की किस्मत अच्छी थी वरना ट्रक की चपेट में आ जाती. वीडियो पर लोगों के कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं.