UPI में VPA क्या है? जानिए इसका असली मतलब और मिनटों में इसे बनाने का सबसे आसान तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

What is VPA: भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे भरोसेमंद और तेज़ तरीका बन चुका है UPI (Unified Payments Interface). आज हर कोई मोबाइल से कुछ सेकंड में पैसे ट्रांसफर कर सकता है बस एक UPI ID या VPA (Virtual Payment Address) की मदद से. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये VPA असल में होता क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है? आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में.

VPA क्या होता है?

VPA यानी Virtual Payment Address, एक डिजिटल एड्रेस होता है जो आपकी बैंक अकाउंट डिटेल्स को छुपाते हुए पेमेंट करने में मदद करता है. जैसे ईमेल ID होती है उसी तरह आपकी UPI ID या VPA कुछ इस तरह दिखती है. उदाहरण name@bankname या mobilenumber@upi. इस एड्रेस की मदद से आप बिना बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड शेयर किए किसी को भी पैसा भेज या प्राप्त कर सकते हैं. VPA को हम UPI ट्रांजैक्शन का डिजिटल गेटवे कह सकते हैं जो आपकी सुरक्षा और सुविधा दोनों का ध्यान रखता है.

VPA कैसे काम करता है?

जब आप किसी UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM) पर अकाउंट बनाते हैं तो आपको एक VPA यानी UPI ID सेट करनी होती है. इसके बाद जब कोई आपको पैसे भेजना चाहता है तो वह आपकी VPA डालकर डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकता है.

इस पूरी प्रक्रिया में न तो कार्ड की ज़रूरत पड़ती है न अकाउंट नंबर की. सभी ट्रांजैक्शन NPCI (National Payments Corporation of India) के सर्वर के ज़रिए सुरक्षित तरीके से होती हैं.

VPA बनाने का आसान तरीका

  • किसी भी भरोसेमंद UPI ऐप (जैसे Google Pay या PhonePe) को डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर Add Bank Account या Create UPI ID पर क्लिक करें.
  • अपने बैंक अकाउंट को लिंक करें.
  • अब अपनी पसंद की UPI ID या VPA चुनें जैसे yourname@okaxis या 9876543210@paytm.
  • एक सुरक्षित UPI PIN सेट करें और बस! आपका VPA बन गया.

क्यों ज़रूरी है VPA?

VPA आपकी वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखता है और हर पेमेंट को आसान बनाता है. इससे आप न केवल तेज़ ट्रांजैक्शन कर सकते हैं बल्कि अपने बैंक डिटेल्स को चोरी या फ्रॉड से भी बचा सकते हैं. आज के डिजिटल युग में VPA सिर्फ एक ID नहीं बल्कि आपकी ऑनलाइन पेमेंट सेफ्टी की चाबी है.

यह भी पढ़ें:

इंटरनेट नहीं? कोई बात नहीं! अब बिना इंटरनेट के ऐसे भेजें UPI से पैसे, जानिए क्या है पूरा तरीका

[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप ने किया डिविडेंड का ऐलान, कहा- अमेरिकियों को मिलेंगे 2000 डॉलर

[ad_1]


Donald Trump: शेयर बाजार में अकसर मुनाफा कमाने वाली कंपनियां अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करती है ताकि लाभ की राशि का कुछ हिस्सा उन्हें भी मिल सके. इसी क्रम में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ज्यादातर अमेरिकियों के लिए 2,000 डॉलर का भुगतान करने का ऐलान कर दिया है.

उन्होंने इसे अपनी टैरिफ पॉलिसी से जुड़ा डिविडेंड बताया है. ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, सभी को (हाई इनकम वालों को छोड़कर) कम से कम 2,000 डॉलर प्रति व्यक्ति का डिविडेंड दिया जाएगा. हालांकि, ट्रंप ने यह भी बताया कि डिविडेंड का भुगतान कब तक किया जाना है और हाई इनकम वाली कैटेगरी में किसे मानी जाएगी.

अमेरिका में शटडाउन से हाहाकार

ट्रंप ने डिविडेंड देने की बात एक ऐसे समय पर कही है जब अमेरिका में शटडाउन चल रहा है, जो अब तक के इतिहास में सबसे लंबा शटडाउन है. इससे कई अमेरिकियों को फूड बैंकों के सहारे रहना पड़ रहा है. फूड बैंक डोनेशन या चंदे के जरिए खाना इकट्ठा कर उसे बेसहारा लोगों में बांट रहे हैं. अमेरिका में शटडाउन होने की वजह से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रुक गई है और उनके लिए दिन काटना मुश्किल हो गया है. कैलिफोर्निया, टेक्सास, एरिजोना जैसे यहां के कई बड़े शहरों में फूड बैंक के सामने लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

क्यों होता है शटडाउन? 

शटडाउन तब होता है, जब संसद या अमेरिकी कांग्रेस में फंडिंग बिल पास करने से रह जाता है. इससे सरकार के पास खर्च करने के लिए फंड नहीं बचता. ऐसे में कई गैर-जरूरी कर्मचारी बिना सैलरी के छुट्टी पर भेज दिए जाते हैं. छोटे-मोटे कारोबारियों को भी नुकसान पहुंचता है. कामकाज ठप्प रहने से इकोनॉमी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. 

ट्रंप ने किया टैरिफ का बचाव

इस दौरान अपनी टैरिफ पॉलिसी का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा, “जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे मूर्ख हैं! अब हम दुनिया के सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश हैं, जहां महंगाई न के बराबर है और शेयर बाजार रिकॉर्ड लेवल पर है.  401k (रिटायरमेंट सेविंग्स स्कीम) जैसी योजनाएं तक के सबसे ऊंचे लेवल पर.”

उन्होंने रिकॉर्ड निवेश और फैक्ट्रियों के ग्रोथ का हवाला देते हुए कहा, अमेरिका खरबों डॉलर कमा रहा है और जल्द ही अपने भारी कर्ज 37 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना शुरू कर देगा. 

टैरिफ से अंधाधुंध कमाई

इससे पहले ट्रंप सरकार के अधिकारियों ने अनुमान लगाया था कि उनकी टैरिफ पॉलिसी से सरकार को हर साल 300 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो सकती है. वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक भी यह कह चुके हैं कि टैरिफ से अमेरिका को हर महीने 50 अरब डॉलर तक का मुनाफा हो सकता है. अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अकेले जून महीने में सरकार की टैरिफ से 26.6 अरब डॉलर की कमाई हुई. व्हाइट हाउस ने बताया कि 29 जुलाई, 2025 तक टैरिफ से 150 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई. 

क्या होता है टैरिफ? 

टैरिफ उस टैक्स को कहा जाता है, जो विदेशी कंपनियों के सामानों पर लगाया जाता है. आयात के दौरान अमेरिकी कंपनियां इसका भुगतान करती हैं. टैरिफ ज्यादा होने से मार्केट में विदेशों से आने वाले सामान महंगे हो जाते हैं और लोग उन्हें न खरीदकर अपने देश में बने प्रोडक्ट्स का रूख करते हैं. 

ये भी पढ़ें:

एक और कंपनी की बागडोर थाम सकते हैं गौतम अडानी, बोली लगाने की रेस में Vedanta को पछाड़ निकले आगे 

[ad_2]

रात में काम न करना पड़े इसलिए मरीजों को देता था जानलेवा दवाएं! जर्मनी के नर्स को हुई उम्रकैद की

[ad_1]


दुनिया हैरान रह गई जब जर्मनी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक नर्स ने लोगों की सेवा करने की जगह, उन्हें सुलाने के बहाने मौत के घाट उतार दिया. यह कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है. पश्चिमी जर्मनी के वुएर्सेलेन शहर के एक अस्पताल में काम करने वाला 44 साल का यह नर्स अपनी रात की ड्यूटी को आसान बनाने के लिए मरीजों को दर्द निवारक और नींद की भारी दवाएं देकर मारता रहा. अदालत ने अब इस “डेथ नर्स” को कम से कम 10 मरीजों की हत्या और 27 को मारने की कोशिश के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है.

मॉर्फिन और मिडाजोलम जैसी खतरनाक दवाओं से खेला मौत का खेल!

यह मेल नर्स अस्पताल की रात की शिफ्ट में काम करता था. उसका काम था बीमार और बुजुर्ग मरीजों की देखभाल करना. लेकिन उसने ऐसा काम किया जिससे पूरा जर्मनी हिल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रात के वक्त मरीजों को ज्यादा देखभाल से बचने के लिए मॉर्फिन और मिडाजोलम जैसी तेज दवाओं के इंजेक्शन देता था. ये वही दवाएं हैं जिनका इस्तेमाल कभी-कभी अमेरिका में फांसी देने के लिए भी किया जाता है.

मरीजों को लगाता इंजेक्शन ताकी ना करना पड़े काम

पुलिस जांच में पता चला कि उसने अपने कई मरीजों को सिर्फ इसलिए इंजेक्शन लगाए ताकि वे गहरी नींद में चले जाएं और रात में उसे बार-बार बुलाना न पड़े. लेकिन उन दवाओं की मात्रा इतनी ज्यादा होती थी कि मरीजों की सांसें हमेशा के लिए थम जाती थीं. अभियोजकों ने कहा कि ये नर्स अपने मरीजों की जान के साथ “जिंदगी और मौत का खेल” खेल रहा था.

10 लोगों की चली गई जान

जब मामला अदालत पहुंचा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि दवाएं इतनी खतरनाक होंगी. उसने कहा, “मैं तो बस चाहता था कि वे सो जाएं क्योंकि नींद सबसे अच्छी दवा है.” लेकिन अदालत को उसके झूठ पर भरोसा नहीं हुआ. जांच में साबित हुआ कि वह कई महीनों से ये सब जानबूझकर कर रहा था. उसने 2020 में अस्पताल में काम शुरू किया था, और दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच उसके हाथों 10 लोगों की जान चली गई.

आजीवन कारावास की सुनाई सजा

अभियोजकों ने कहा कि यह नर्स अपने काम को लेकर बिल्कुल बेरहम और लापरवाह था. जिन मरीजों को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी, उन्हीं से उसे सबसे ज्यादा चिढ़ होती थी. वह चाहता था कि सब सो जाएं ताकि उसे कोई काम न करना पड़े. अदालत ने उसे बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, यानी अब वह जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ सकेगा.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स का खौल उठा खून

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ पूरे इंटरनेट पर सनसनी मच गई. यूजर्स इसे लेकर तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों को तो मौत की सजा सुनानी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…अब तो अस्पताल जाने से भी डर लगने लगा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को खुदा खौफ नहीं है, इसे कभी जमानत न मिले तो अच्छा है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

अब मिट्टी में मिलेंगी दुश्मन की मिसाइलें! अमेरिका बना रहा वो ‘स्पेस कवच’ जिससे S-400 होगा बेअसर

[ad_1]


अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) ने ऐलान किया है कि वह साल 2028 तक अंतरिक्ष से मिसाइल को मार गिराने वाले हथियार का असली परीक्षण करेगी. इसे ‘Golden Dome Project’ का हिस्सा बताया जा रहा है, जो अमेरिका को ऐसा सुरक्षा कवच देगा कि कोई भी मिसाइल उस तक पहुंच ही नहीं पाएगी.

कंपनी के सीईओ जिम टैकलेट ने कहा कि यह कोई लैब टेस्ट नहीं होगा, बल्कि असली अंतरिक्ष में किया जाने वाला टेस्ट होगा. उन्होंने कहा कि हम ऐसा इंटरसेप्टर बना रहे हैं जो कक्षा में उड़ान भरेगा, मिसाइल को ट्रैक करेगा और उसे तबाह कर देगा. यानी, यह सिस्टम युद्ध जैसी असली परिस्थितियों में परखा जाएगा.

क्या है इस प्रोजेक्ट का मकसद?

अमेरिका चाहता है कि अगर कोई दुश्मन देश मिसाइल दागे तो उसे लॉन्च के कुछ ही सेकंड में आसमान में नष्ट किया जा सके. इससे किसी भी मिसाइल को अमेरिकी जमीन तक पहुंचने का मौका ही नहीं मिलेगा. इसीलिए यह नया स्पेस-बेस्ड डिफेंस सिस्टम तैयार किया जा रहा है.

Golden Dome सिस्टम कैसे काम करेगा?

‘द वॉर जोन’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, लॉकहीड मार्टिन ने वर्जीनिया में अपने Center for Innovation में इस सिस्टम की शुरुआती तकनीक तैयार की है. यह ऐसा नेटवर्क होगा जो धरती, समुद्र और अंतरिक्ष तीनों जगहों की सुरक्षा प्रणालियों को जोड़कर काम करेगा. इसमें कई बड़ी टेक कंपनियां और रक्षा उद्योग के पार्टनर भी शामिल हैं ताकि अमेरिका की टेक्नोलॉजी दुनिया में सबसे आगे रहे.

मिसाइल को उड़ान के पहले चरण में ही खत्म करने की तैयारी

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी बैलिस्टिक या हाइपरसोनिक मिसाइल को उसके लॉन्च के बाद के शुरुआती कुछ सेकंड, यानी ‘बूस्ट फेज’ में ही गिराया जा सकता है, क्योंकि तब वह सबसे कमजोर होती है. इसी वजह से Golden Dome सिस्टम का फोकस इसी फेज पर है ताकि दुश्मन का हमला अमेरिकी सीमा तक आने से पहले ही खत्म हो जाए.

मिड-कोर्स पर भी काम करेगा यह सिस्टम

यह सिस्टम सिर्फ लॉन्च के वक्त ही नहीं, बल्कि मिसाइल के मिड-कोर्स फेज, यानी जब वह अंतरिक्ष में उड़ रही हो, तब भी उसे ट्रैक और नष्ट करने की क्षमता रखेगा. इससे ICBM (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल) जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें भी अमेरिका तक नहीं पहुंच पाएंगी.

क्यों खास है यह मिशन

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लॉकहीड मार्टिन का यह प्रोजेक्ट सफल हुआ तो दुनिया की S-400 या आयरन डोम जैसी मिसाइल डिफेंस तकनीकें पीछे रह जाएंगी. अमेरिका एक ऐसा स्पेस डिफेंस नेटवर्क बना लेगा जो किसी भी हमले को जन्म लेते ही रोक सकेगा.

अब अंतरिक्ष बना नई जंग का मैदान

हालांकि, पेंटागन यानी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय इस प्रोजेक्ट पर ज्यादा कुछ नहीं बोल रहा, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह योजना आने वाले समय में अमेरिका की स्पेस फोर्स का अहम हिस्सा बन जाएगी. अब यह साफ है कि भविष्य की जंग सिर्फ धरती पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी लड़ी जाएंगी.

ये भी पढ़ें-

चीन का बड़ा फैसला, ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग के बाद रेअर अर्थ मिनरल्स से हटाया बैन; खत्म होगा ट्रेड वॉर?

[ad_2]

23 साल के भारतीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

[ad_1]


भारत की नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर जूली यादव की लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जूली पिछले दिनों एक अंतर-विद्यालयीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की देखरेख की तैयारी में जुटी थीं. वो एलडीए कॉलोनी स्थित एलपीएस स्कूल में खेल शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. यह घटना पारा पुलिस थाना क्षेत्र में मौदा मोड़ के पास घटित हुई.

23 वर्षीय जूली जल्दी स्कूल आ गई थीं, लेकिन बाद में आभास हुआ कि वो अपना फोन घर पर भूल गई हैं. फोन वापस लेने के लिए वो अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर वापस घर के लिए निकली थीं. घर वापस लौटते समय गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक ने जूली की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक का पहिया रुकने से पहले जूली के शरीर पर चढ़ चुका था. चश्मदीद ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया. सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

इस खबर ने जूली यादव के परिवार और सगे संबंधियों को झकझोर कर रख दिया. खबर सुनकर पिता अजय यादव और मां गमगीन हो गए. करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि जूली को उनके मदद करने वाले स्वभाव के लिए बहुत प्यार मिलता था और उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा.

जूली ने इसी साल अप्रैल में एलपीएस स्कूल को खेल शिक्षिका के रूप में जॉइन किया था. स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने कहा कि जूली रविवार को होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों में जुटी थीं. इस टूर्नामेंट में एलपीएस स्कूल की 8 शाखाओं के विद्यार्थी भाग लेने वाले थे.

पारा पुलिस थाना जूली के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज करेगा. ट्रक से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें:

अहमदाबाद में होगा टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! जानें शेड्यूल पर ताजा अपडेट

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: 10 नवंबर 2025 का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को किन चीजों से…

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए आज यानी 10 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा? क्या धन और सेहत के मामले में हानि होगी या जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानते हैं इन चार राशियों का विशेष राशिफल (Horoscope Today).

मेष (Aries) राशिफल, 10 नवंबर 2025

आज आपका दिन सृजनात्मक संवाद और नई पहल का रहेगा. आप जो बोलेंगे, वह असर छोड़ेगा. काम-धंधे में आप अपनी बातों के दम पर आगे बढ़ेंगे. साथी-व्यक्ति से खुली वाणी संवाद को लाभदायी बनाएगी. शिक्षा-क्षेत्र में लेखन, वक्तृत्व या भाषण से लाभ होगा. स्वास्थ्य-के मामले में गले या वेस्टर्न संयुक्त क्षेत्रों (हाथ-कंधे) पर ध्यान दें. आर्थिक दृष्टि से आज अचानक आय की संभावना है, पर खर्च भी सतर्कता से करें.
सफलता मंत्र: वागर्थाविव समां वाचा. यानी वाणी और अर्थ सम होते हैं.
Career/Business: नए संपर्क आपके लाभ में रहेंगे.
Love Life: संवाद से दिल जुड़ेगा, पर अहंकार न बढ़ने दें.
Education: भाषण-लेखन-मीडिया में बढ़त संभव.
Health: गले-या कंधे-का खिंचाव हो सकता है, आराम समय लें.
Finance: आय में उछाल संभव, लेकिन व्यय बढ़ सकता है, नियंत्रण रखें.
Lucky Color: Coral Red. Lucky Number: 9 

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल पुष्प अर्पित करें.

वृषभ (Taurus) राशिफल, 10 नवंबर 2025

चंद्रमा आज आपकी राशि के दूसरे भाव में सक्रिय है. मान-सम्मान तथा धन-वाणी दोनों पर प्रभाव है. आज आप अपनी क्षमता से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं, बशर्ते जिद और अहंकार से दूर रहें. काम के मामले में स्थिरता बनी रहेगी. प्रेम-जीवन में साथी की भावनाओं को समझकर आगे बढ़ना आपकी मजबूती बनेगा. शिक्षा-में व्यवस्थित अध्ययन लाभदायी रहेगा. स्वास्थ्य-की दृष्टि से पेट-या पाचन प्रणाली पर ध्यान दें. वित्तीय रूप से आज नया निवेश सोच-समझ कर करें.
सफलता मंत्र: धैर्यं सर्वत्र साधनम्. यानी धैर्य ही सबका साधन है.
Career/Business: आपके विचारों का आकर्षण बढ़ेगा, नेतृत्व सहायक रहेगा.
Love Life: साथी-से साझा योजना आपके बंधन को मजबूत बनाएगी.
Education: गणित-वित्तीय विषयों में सुधार संभव.
Health: पाचन संबंधी समस्या सम्भव, हल्का भोजन लें.
Finance: निवेश के लिए सोच-समझें, तुच्छ खर्च से बचें.
Lucky Color: White. Lucky Number: 6 

उपाय: तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल दें और शाम-वक्त शांति से ध्यान करें.

मिथुन (Gemini) राशिफल, 10 नवंबर 2025

आज चंद्रमा आपकी पहली भाव में सक्रिय रहेगा, नए आरंभों का संकेत है. आप खुद को बेहतर तरह से प्रस्तुत कर पाएंगे. काम के मामले में आपका विचार-प्रस्तुति शुभ साबित होगी. प्रेम-जीवन में आपकी ऊर्जा साथी को प्रेरित करेगी, लेकिन जरूरत है कि आप सुनना भी सीखें. शिक्षा-क्षेत्र में क्रिएटिव कामों में आसानी होगी. स्वास्थ्य-की दृष्टि से मानसिक थकान और आँखों-की परेशानी पर ध्यान दें. वित्तीय पक्ष में आज नए अवसर दिखाई देंगे, पर सतर्कता ज़रूरी है.
सफलता मंत्र: चित्ते विश्वासं स्थापयेत्. यानी विचार में विश्वास रखें.
Career/Business: नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, बोलने-वाले अवसर मिलेंगे.
Love Life: आपका व्यक्तित्व आकर्षण बढ़ाएगा, संवाद खुले रखें.
Education: लेखन-माध्यम या डिजिटल-मीडिया में आपका समय है.
Health: मानसिक थकान—थोड़ा विश्राम लें.
Finance: नई आय के स्रोत खुलेंगे, जोखिम से बचें.
Lucky Color: Sky Blue. Lucky Number: 5 

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और कुछ समय ध्यान-साधना करें.

कर्क (Cancer) राशिफल, 10 नवंबर 2025

चंद्रमा आज आपके मूल भाव में प्रवेश करेगा, घर-परिवार, जड़-संबंध, और आत्म-शांतिस्थितियों पर ध्यान रहेगा. आप अतीत-का पुनरावलोकन कर सकते हैं. काम-धंधे में सहयोगियों से सामंजस्य-बढ़ेगा. प्रेम-जीवन में आप साथी-परिवार दोनों के बीच संतुलन बनाएं. शिक्षा-क्षेत्र में आंतरिक अध्ययन या शोध-काम लाभदायी होगा. स्वास्थ्य-की दृष्टि से नींद-और तनाव पर ध्यान दें. वित्तीय दृष्टि से संपत्ति-या-घर-संबंधी फैसले सशक्त हो सकते हैं.
सफलता मंत्र: शान्तिः परमो लाभः. यानी शांति ही परम लाभ है.
Career/Business: टीम-इंतरेक्शन में सफलता, सहयोग-भाव जरूरी.
Love Life: घरेलू माहौल प्रेम को पोषित करेगा.
Education: आत्म-चिंतन-और-रिसर्च में उन्नति.
Health: नींद-अभाव से थकान हो सकती है, विश्राम लें.
Finance: घर-घरानुभवों से लाभ के संकेत, निवेश सोच-समझकर करें.
Lucky Color: Silver Grey. Lucky Number: 2 

उपाय: चंद्रमा के अर्घ्य हेतु दूध-मिश्री युक्त जल देने का समय निकालें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ की 3 मुश्किलें, जिनकी वजह खुद अजय देवगन, 6 साल पहले की है बात

[ad_1]


अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की 2019 में आई एज गैप लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने तब बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. अब इसका सेकेंड पार्ट ‘दे दे प्यार दे 2’ लेकर अजय देवगन फिर से आ रहे हैं.

ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर अजय देवगन के फैंस को काफी उम्मीदें हैं. इसका ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसीलिए जिसने फिल्म का पहला पार्ट देखा है वो इसमें भी वही कॉमेडी की चाह लेकर इंतजार कर रहा है.

‘दे दे प्यार दे 2’ की कैसी हो सकती है ओपनिंग

पिंकविला के प्रीडिक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ओपनिंग डे पर 7-10 करोड़ रुपये के आसपास कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म पोस्ट कोविड सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली टॉप 5 रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है. कोईमोई रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

  • तू झूठी मैं मक्कार- 15.73 करोड़
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 11.1 करोड़
  • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 10.11 करोड़
  • परम सुंदरी- 7.37 करोड़
  • भूल चूक माफ- 7.2 करोड़

पहले पार्ट की कमाई, बजट और रिकॉर्ड

  • सैक्निल्क के मुताबिक, इस फिल्म के पहले पार्ट ने 104.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
  • वहीं ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो ये 9.11 करोड़ रुपये रहा था.
  • फिल्म को 75 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग दोगुना था. इसने दुनियाभर से 143 करोड़ रुपये बटोरे थे.
  • इतना ही नहीं, ये फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हुई थी.
  • ‘दे दे प्यार दे’ साल 2019 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी.


‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए क्या है चैलेंज?

‘दे दे प्यार दे 2’ से जुड़े प्रीडिक्शन के मुताबिक फिल्म अपने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन के आसपास ही कमाती दिख रही है. लेकिन फिर भी इसके पास और भी चैलेंज हैं जो इसके ही पहले पार्ट से जुड़े हुए हैं.

  • पहला चैलेंज ये है कि क्या ये फिल्म 2025 की टॉप 10 हाईएस्ट कमाई वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाएगी? क्योंकि इस लिस्ट में शामिल होने के लिए फिल्म को अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ को पीछे करना होगा. सैक्निल्क के मुताबिक, ये फिल्म 113.62 करोड़ कमाकर लिस्ट में 10वें नंबर पर है.
  • दूसरा चैलेंज ये भी है कि क्या फिल्म 100 करोड़ी बन पाएगी? क्योंकि पहली फिल्म ने 100 करोड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था.
  • तीसरा चैलेंज ये है कि इस साल अजय देवगन की 3 फिल्में आईं- आजाद, रेड 2, सन ऑफ सरदार 2. इनमें से सिर्फ रेड 2 ही हिट हो पाई. यानी अजय देवगन का 2025 का बॉक्स ऑफिस में हिट का औसत खराब रहा. तो क्या ये फिल्म 2025 में अजय देवगन के नाम एक और हिट बनकर उनका रिकॉर्ड सुधार पाएगी?



[ad_2]