Video: ट्रेक पर सो गया शराबी, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, वीडियो देख दातों तले दबा लेंगे उंगली!

[ad_1]

Ernakulam News: कई बार जिंदगी और मौत के बीच का फासला बस कुछ इंच का होता है. लेकिन कभी-कभी किस्मत इतनी मेहरबान हो जाती है कि लोग खुद मौत के मुंह में जाकर भी सही-सलामत लौट आते हैं. ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना केरल के एर्नाकुलम से सामने आई है, जिसने हर किसी को दंग कर दिया है. यहां एक शख्स रेलवे ट्रैक पर ही सो गया और तभी वहां से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर गई.

ट्रेक पर सोया, हिला भी नहीं

पूरा मामला एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक के किनारे जा रहा था. कुछ देर बाद वह सीधे ट्रैक पर ही लेट गया और गहरी नींद में सो गया. लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह इतनी बुरी तरह नशे में था कि हिला भी नहीं.

इसी बीच ट्रेन आने की सीटी बजी और वहां मौजूद लोग घबरा गए. सबको लगा कि अब उस आदमी की मौत तय है. ट्रेन की स्पीड देखकर कोई पास भी नहीं जा पाया, लेकिन चमत्कार उस वक्त हुआ जब ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई और शख्स को कुछ भी नहीं हुआ.

शख्स को देखकर लोग हुए हैरान

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन पूरी तरह उसके ऊपर से गुजर जाती है और जैसे ही ट्रेन निकलती है, वो शख्स धीरे-धीरे उठकर बैठ जाता है. आसपास खड़े लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर राहत की सांस ली. किसी ने ये पूरा दृश्य अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने कहा कि इस आदमी की किस्मत बहुत मजबूत है, तो किसी ने लिखा कि भगवान ने इसे नया जीवन दिया है. वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि शराब पीना जिंदगी से खिलवाड़ है, ये शख्स तो बस बच गया वरना हादसा तय था.

आधी रात बॉडी गार्ड शेरा के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट हुए सलमान खान, तस्वीरें वायरल

[ad_1]

बीती रात सलमान खान एयरपोर्ट  से बाहर आते हुए स्पॉट हुए/

बीती रात सलमान खान एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट हुए/

इस दौरान सलमान खान के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी था.

इस दौरान सलमान खान के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी था.

सलमान खान एयरपोर्ट पर काफी डैशिंग अंदाज में दिखे. उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था.

सलमान खान एयरपोर्ट पर काफी डैशिंग अंदाज में दिखे. उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था.

वहीं एयरपोर्ट पर सलमान खान के नए लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा. एक्टर ने मूंछे रखी हुई थी. उनका ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए बताया जा रहा है.

वहीं एयरपोर्ट पर सलमान खान के नए लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा. एक्टर ने मूंछे रखी हुई थी. उनका ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए बताया जा रहा है.

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद सलमान खान अपनी लग्जरी कार में बैठते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने पैप्स को वेव भी किया.

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद सलमान खान अपनी लग्जरी कार में बैठते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने पैप्स को वेव भी किया.

गाड़ी में बैठने के बाद भी सलमान खान ने पैप्स के लिए हाथ हिलाया,

गाड़ी में बैठने के बाद भी सलमान खान ने पैप्स के लिए हाथ हिलाया,

वहीं सुपरस्टार की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

वहीं सुपरस्टार की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

फैंस एक्टर के नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं.

फैंस एक्टर के नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं.

Published at : 10 Nov 2025 10:17 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

बिकने के कगार पर पहुंची Whirlpool India, क्यों भारत में कारोबार समेटने के लिए हुई मजबूर?

[ad_1]

Whirlpool: होम अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल इंडिया (Whirlpool India) अब बिकने की कगार है. ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल (Advent International) इसका एक बड़ा हिस्सा खरीदने के काफी करीब पहुंच चुकी है. इस महीने के आखिर तक दोनों कंपनियों के बीच बातचीत होने के बाद डील फाइनल होगी.

क्यों कंपनी ने लिया बड़ा फैसला?

वॉशिंग मशीन, किचनएड और रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू उपकरण बनानो वाली कंपनी Whirlpool India को साल 2022 में  1.5 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ. इसके बाद से कंपनी लागत कम करने की कोशिश में जुटी हुई है. साथ ही अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में ब्लेंडर और कॉफी मेकर जैसे ज्यादा प्रॉफिट दिलाने वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है.

Whirlpool India अब इस डील का इकलौता दावेदार बना हुआ है, जिसकी व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन के साथ भारतीय यूनिट में 31 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस साल के आखिर तक डील फाइनल हो सकती है. पहले व्हर्लपूल इंडिया की खरीद को लेकर हैवेल्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां भी दिलचस्पी दिखा चुकी हैं.

अप्लायंसेज सेगमेंट में एडवेंट की तीसरी खरीद

भारतीय नियमों के अनुसार, पहले एडवेंट कंपनी में 31 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगा, जिसके बाद उसे कंपनी के निवेशकों से और 26 परसेंट खरीदने का ऑफर देना होगा. अगर ऑफर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया, तो एडवेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 57 परसेंट हो जाएगी. यह डील कीमत 9682.88 करोड़ रुपये की होगी, जिसके बाद व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की कंपनी में हिस्सेदारी एक चौथाई से भी कम रह जाएगी.

भारत के अप्लायंसेज सेगमेंट में 2015 के बाद से यह एडवेंट की तीसरी खरीद होगी. इससे पहले एडवेंट ने क्रॉम्प्टन ग्रीव्स के कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल बिजनेस और यूरेका फोर्ब्स को अपने नाम किया है. डील में शामिल एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, फाइनल ड्यू डिलिजेंस और डॉक्यमेंटेशन का काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें:

एक और कंपनी की बागडोर थाम सकते हैं गौतम अडानी, बोली लगाने की रेस में Vedanta को पछाड़ निकले आगे

[ad_2]

Elon Musk का हाई-टेक प्लान, कहा- इंसानों को कमाने की जरूरत नहीं रहेगी, रोबोट करेंगे सारा काम

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने गरीबी मिटाने का हाई-टेक प्लान बनाया है. वो एक ऐसे भविष्य की बात कर रहे हैं, जहां अधिकतर काम रोबोट करेंगे. लोगों को कमाने की जरूरत नहीं रहेगी और उन्हें ‘यूनिवर्सल हाई इनकम’ मिलेगी. मस्क का कहना है कि आगे चलकर इंसान को काम करने की जरूरत नहीं होगी और वो अपनी मर्जी से अपना लाइफस्टाइल चुन सकेंगे. बता दें कि मस्क की कंपनी टेस्ला इंसानो की तरह दिखने वाले ऑप्टिमस रोबोट बना रही है और उसकी प्लानिंग 2030 तक 10 लाख रोबोट डिप्लॉय करने की है.

इंसानी लेबर वाला सारा काम करेगा ऑप्टिमस- मस्क

मस्क का कहना है कि भविष्य में रोबोट गुड्स और सर्विसेस का सारा काम करेगी. ये रोबोट बिना थमे और थके काम कर सकते हैं, जिससे ग्लोबल प्रोडक्टिविटी 10 गुना से भी ज्यादा बढ़ जाएगी. इसका फायदा यह होगा कि हर इंसान की जरूरतें पूरी हो सकेंगी. उनका कहना है कि AI सॉफ्टवेयर एक हद तक ही इंसान की प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते हैं, लेकिन जब AI को फिजिकल लेबर करने वाली मशीनों में लगा दिया जाएगा तो लोगों को काम करने की जरूरत नहीं रहेगी.

क्या इतना आसान होने वाला है भविष्य?

मस्क के प्लान के मुताबिक, भविष्य में इंसान केवल शौकिया तौर पर ही काम करेंगे. हालांकि, उनके इस प्लान की आलोचना भी हो रही है. इकॉनोमिस्ट और दूसरे जानकारों का कहना है कि इंसानों को रोबोट से बदल देना इतना आसान नहीं है और इसके कई खतरे भी हैं. ऑटोमेशन से आर्थिक असमानता बढ़ती है और वो लोग और धनी होते जाते हैं, जिनके पास मशीनें होती हैं. दूसरी तरफ उनका यह भी सवाल है कि मस्क जिस यूनिवर्सल हाई इनकम की बात कर रहे हैं, उसके लिए पैसे कहां से आएगा और कौन-सी सरकार ऐसे सिस्टम को मंजूरी देगी.

रोबोट को लेकर भी उठ रहे सवाल

मस्क के प्लान के साथ-साथ उनके ऑप्टिमस रोबोट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. टेस्ला ने अगले कुछ सालों में 10 लाख रोबोट बेचने की योजना बनाई है, लेकिन अभी तक रोबोट का प्रोडक्शन भी शुरू नहीं हुआ है. ऑप्टिमस का प्रोटोटाइप वर्जन कुछ ही टास्क कर पा रहा है और यह डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में ही है.

ये भी पढ़ें-

तबाही ला सकती है सुपरइंटेलीजेंस, OpenAI ने दी AI की अगली स्टेज को लेकर कड़ी वार्निंग

[ad_2]

Mangal Mahadasha: मंगल की महादशा में राहु, गुरु, शनि की अंतर्दशा भी करती है बदलाव, क्या होता है

[ad_1]

Mangal Ki Mahadasha: कुंडली में जब मंगल की महादशा चलती है तो अन्य ग्रहों की अंतर्दशाएं भी आती हैं, जो इसके प्रभाव को बदल सकती है. जैसे- मंगल की महादशा में मंगल की अंतर्दशा के बाद राहु, गुरु और शनि की भी अंतर्दशा आती है, जो ज्योतिष के अनुसार क्रम से चलती है.

मंगल की महादशा लगभग 7 साल तक रहती है और इसमें इन ग्रहों की अंतर्दशाओं के दौरान जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं, जो व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं.

मंगल की महादशा में अंतर्दशाओं का क्रम

मंगल की अंतर्दशा- यह मंगल की महादशा का प्रारंभिक चरण होता है. इस समय व्यक्ति में आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा का संचार होता है. यदि मंगल शुभ भाव में स्थित है तो यह काल करियर में उन्नति और सम्मान दिला सकता है.

राहु की अंतर्दशा– मंगल के बाद राहु की अंतर्दशा आती है. राहु और मंगल का संयोजन “अंगारक योग” कहलाता है. यदि मंगल और राहु कमजोर हों तो यह समय दुर्घटना, आगजनी, विवाद और संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है.

गुरु की अंतर्दशा- राहु के बाद गुरु की अंतर्दशा आती है. यह काल आध्यात्मिक उन्नति, ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का समय होता है. यदि गुरु बलवान हो तो यह समय करियर और शिक्षा में सफलता लाता है.

शनि की अंतर्दशा- मंगल महादशा के अंतिम चरण में शनि की अंतर्दशा आती है. यह समय परिश्रम, अनुशासन और जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है. शनि अशुभ स्थिति में यह मानसिक तनाव और कार्यों में विलंब दे सकता है.

शुभ अशुभ प्रभाव

जब मंगल और अंतर्दशा वाले ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं, तो जातक को करियर में सफलता, संपत्ति में वृद्धि, और सरकारी लाभ मिल सकता है. यदि मंगल या अंतर्दशा वाले ग्रह अशुभ स्थिति में हों, तो क्रोध, दुर्घटना, कानूनी परेशानी, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

अन्य ग्रहों की अंतर्दशा– मंगल की महादशा के दौरान अन्य ग्रहों की अंतर्दशाएं भी आती हैं. उदाहरण के लिए, शुक्र महादशा में मंगल की अंतर्दशा उत्साह बढ़ाती है, लेकिन पत्नी को हानि और रक्त संबंधी समस्याएं भी दे सकती है.

[ad_2]

6,6,6,6,6,6,6,6…सिर्फ 11 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक; एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह सब रह गए

[ad_1]

Fastest Fifty In Domestic Cricket: भारत के एक खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे आज तक कभी कोई प्लेयर नहीं कर पाया है. अरुणाचल प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे आकाश चौधरी ने मेघालय के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक ठोका. इस बल्लेबाज ने आखिरी में बल्लेबाजी के लिए आकर 11 गेंदों में हाफ-सेंचुरी पूरी की, जिसमें इस बल्लेबाज ने 8 छक्के लगाए. इसी के साथ आकाश चौधरी का नाम भारतीय डॉमेस्टिक क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया है.

11 गेंदों में तूफानी हाफ-सेंचुरी

अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी आकाश चौधरी छठवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए. आकाश ने 14 गेंद में 50 रन नाबाद पारी खेली, लेकिन इस बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक 11 गेंदों में ही पूरा कर लिया था. आकाश से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड वेन व्हाइट के नाम था. आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने साल 2012 में 12 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाई थी.

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी नहीं हुआ ये कारनामा

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी आज तक ऐसा कारनामा नहीं हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया हो. पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वहीं वनडे में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और कैरेबियाई खिलाड़ी मैथ्यु फोर्ड के नाम है. ये प्लेयर वनडे इंटरनेशनल में 16 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगा चुके हैं. लेकिन आकाश चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

यह भी पढ़ें

KL Rahul vs Rishabh Pant: केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत, आंकड़ों की जंग में कौन है आगे? जानिए T20I में दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

[ad_2]

इस मुस्लिम देश में जाकर कमाए 500 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति

[ad_1]

खाड़ी का छोटा, लेकिन समृद्ध देश बहरीन अपनी मजबूत मुद्रा बहरीन दिनार (Bahraini Dinar – BHD) के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. बहरीन की करेंसी भारतीय रुपये से कई गुना अधिक शक्तिशाली है. बहरीन की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल पर निर्भर है. हालांकि, मौजूदा वक्त में बहरीन ने अपने आर्थिक ढांचे को काफी मजबूत बनाया है. अब यह देश बैंकिंग, एल्यूमीनियम उत्पादन, शिपिंग, पर्यटन और वित्तीय सेवाओं के लिए जाना जाता है. न्यू बहरीन विजन के तहत सरकार ने आर्थिक सुधारों और विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया है, जिससे रोजगार और आय दोनों में वृद्धि हुई है. बहरीन को आज खाड़ी क्षेत्र का वित्तीय केंद्र (Financial Hub) कहा जाता है.

वाइस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 बहरीन दिनार की कीमत लगभग 235.18 भारतीय रुपये के बराबर है. अगर कोई भारतीय बहरीन में 500 दिनार कमाता है तो वह भारत में करीब ₹ 1 लाख 17 हजार रुपये के समान है. यही कारण है कि बहरीन भारतीय पेशेवरों के लिए लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

बहरीन दिनार की मजबूती के पीछे के कारण

बहरीन दिनार की ऊंची कीमत के पीछे कई आर्थिक कारण हैं. देश की राजनीतिक स्थिरता, कम मुद्रास्फीति दर और अमेरिकी डॉलर से जुड़ी स्थिर विनिमय नीति ने इसे मजबूत बनाया है. बहरीन में जनसंख्या कम है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय काफी अधिक है, जिससे आर्थिक संतुलन बना रहता है. इस देश का बैंकिंग सिस्टम बेहद पारदर्शी माना जाता है, जो विदेशी निवेशकों के भरोसे को और बढ़ाता है.

भारतीयों के लिए बहरीन में अवसर

बहरीन में लगभग साढ़े तीन लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं. वे निर्माण, इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंकिंग, होटल, आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं में काम करते हैं. बहरीन सरकार भारतीय समुदाय को सामाजिक और धार्मिक स्वतंत्रता देती है. यहां मंदिर, स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र खुले तौर पर चलते हैं, जिससे भारतीय प्रवासी खुद को अपने देश से जुड़ा महसूस करते हैं.

बहरीन में जीवनशैली और खर्च

बहरीन में जीवन स्तर बहुत ऊंचा है. इस वजह से यहां रहना भारत से महंगा पड़ता है. किराया और भोजन सबसे अधिक खर्च वाले क्षेत्र हैं. हालांकि, परिवहन सुविधाएं सस्ती और बेहतर हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निजी तौर पर महंगी हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की है. कुल मिलाकर, यहां रहने वाला व्यक्ति एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक जीवन का अनुभव करता है.

ये भी पढ़ें: अब मिट्टी में मिलेंगी दुश्मन की मिसाइलें! अमेरिका बना रहा वो ‘स्पेस कवच’ जिससे S-400 भी हो जाएगा बेअसर!

[ad_2]

लड्डू गोपाल को साबुन से नहाना पाप या सेवा? जानिए हिंदू धर्म शास्त्रों में क्या लिखा है?

[ad_1]

आज के समय में ज्यादातर लोग लड्डू गोपल को अपने घर में रखते हैं. बच्चों की तरह उनकी सेवा करते हैं. सुबह उठाना, नहाना, कपड़े पहनाना, उनका श्रृंगार करना, भोग लगाना, आरती करना और शाम को लोरी गाकर सुलाना शामिल हैं.

कई लोग लड्डू गोपल की सेवा सच्चे मन से करते हैं, लेकिन जानें अनजानें उनसे ऐसी गलतियां होती रहती है, जिसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता.

कई लोग लड्डू गोपल की सेवा सच्चे मन से करते हैं, लेकिन जानें अनजानें उनसे ऐसी गलतियां होती रहती है, जिसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता.

अधिकतर लोग लड्डू गोपाल को नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जोकि शास्त्र के नजरिए से गलत माना जाता है. लड्डू गोपाल को कभी साबुन से नहाना नहीं चाहिए.

अधिकतर लोग लड्डू गोपाल को नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जोकि शास्त्र के नजरिए से गलत माना जाता है. लड्डू गोपाल को कभी साबुन से नहाना नहीं चाहिए.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए. पंचामृत के अलावा भूरे से भी उनकी मालिश करनी चाहिए.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए. पंचामृत के अलावा भूरे से भी उनकी मालिश करनी चाहिए.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, लड्डू गोपाल की लल्ला भाव में सेवा करना अच्छी बात लेकिन उन्हें किसी भी तरह के साबुन से नहाने पर आप पाप के भागीदारी बनते हैं, क्योंकि लड्डू गोपाल स्वयं भगवान हैं.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, लड्डू गोपाल की लल्ला भाव में सेवा करना अच्छी बात लेकिन उन्हें किसी भी तरह के साबुन से नहाने पर आप पाप के भागीदारी बनते हैं, क्योंकि लड्डू गोपाल स्वयं भगवान हैं.

स्कंद पुराण, भागवत पुराण और हरिभक्ति विलास (वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ) में लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराने का उल्लेख मिलता है. यह अभिषेक सेवा भाव का भाग है, ना कि पाप का, तो अब अगली बार भूलकर भी लड्डू गोपाल को साबुन से स्नान नहीं कराएं.

Published at : 10 Nov 2025 08:00 AM (IST)

धर्म फोटो गैलरी

[ad_2]

‘थामा’ ने तीसरे संडे उड़ा दिया गर्दा, तोड़ा सलमान खान की ‘सिकंदर’ का गुरूर, जानें- कलेक्शन

[ad_1]

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ दिवाली पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसे कई नई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली बावजूद इसके ‘थामा’ ने तीसरे शनिवार के काई में तेजी दिखाई. चलिए यहां जानते हैं इस रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

'थामा’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी की कमाई?
बॉलीवुड की रोमांटिक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘थामा’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब एंटरटेन किया है. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही ‘थामा’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और इस फिल्म ने 108.4 करोड़ की कर ली थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 82.75 फीसदी की गिरावट आई और इसने 18.7 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि रिलीज के तीसरे शुक्रवार को यानी 18वें दिन ये पहली बार 1 करोड़ के आंकड़े से नीचे गिर गई और इसने लगभग 80 लाख कमाए. वहीं इसने 87.50 फीसदी की मादी के साथ 19वें दिन, इसने 1.5 करोड़ कमाए.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘थामा’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे संडे को 1.65 करोड़ का कारोबार किया.

इसी के साथ ‘थामा’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 131.05 करोड़ रुपये हो गए हैं.

'थामा’ ने सलमान की सिकंदर का तोड़ा गुरूर
’थामा’ ने रिलीज के 20वें दिन कमाल कर दिया. न केवल तीसरे संडे को इस फिल्म के कारोबार में तेजी देखी गई बल्कि इसने 131.05 करोड़ की कमाई के साथ सलमान खान की सिकंरदर के 129.95 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन(कोईमोई के आंकड़े) को भी मात दे दी है. वहीं अब ये 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रह है. हालांकि इस आंकड़ों को छूने के लिए इसे अभी 19 करोड़ और कमाने की जरूरत है.

फिलाहल इस फिल्म के पास 14 नवंबर तक कमाई करने का मौका है क्योंकि इसके बाद सिनेमाघरों में दे दे प्यार दे 2 रिलीज हो जाएगी. अजय देवगन की इस फिल्म के आने से ‘थामा’ की कमाई को तगड़ झटका लगेगा. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘थामा’ 14 नवंबर तक कितनी कमाई कर पाती है.

[ad_2]

​इस संस्थान में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

अगर आप संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट nsktu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाएगा.

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी जरूरी है. साथ ही मास्टर्स डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी टीचिंग या रिसर्च पद पर आठ साल का अनुभव होना आवश्यक है.

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास होना अनिवार्य है. अभ्यर्थी योग्यता से जुड़ी और जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं.

अब बात करते हैं आवेदन शुल्क की. अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को ₹800 शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. आवेदन ऑनलाइन भरने के बाद उम्मीदवार को उसका प्रिंट आउट और सभी जरूरी दस्तावेज यूनिवर्सिटी को भेजने होंगे.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से साक्षात्कार या परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगी. उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुभव और इंटरव्यू प्रदर्शन से किया जाएगा. इसके बाद यूनिवर्सिटी अंतिम चयन सूची जारी करेगी.

अब जानते हैं आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया. सबसे पहले उम्मीदवार nsktu.ac.in पर जाएं, वहां Latest Notifications सेक्शन में जाएं और Teaching Notifications पर क्लिक करें. इसके बाद Click Here for Online Application वाले लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी बेसिक जानकारी भरें, फिर पद का चयन करें और सभी शैक्षणिक व निजी जानकारी दर्ज करें. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें. इस प्रिंट कॉपी को जरूरी दस्तावेजों के साथ यूनिवर्सिटी को भेजना जरूरी है.

Published at : 10 Nov 2025 06:52 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]