ये तरीके आजमा लिए तो दुनिया को आप भी लगेंगे रईस, आज ही अपना लें ये टिप्स

[ad_1]

रईस लोग कभी भी गंदगी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं करते. उनका घर हमेशा चमकता हुआ लगता है, चाहे बड़ा हो या छोटा. झाड़ू-पोंछा ही नहीं, बल्कि हर चीज की जगह तय होती है. साफ-सुथरा घर न सिर्फ आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और लक्जरी फील भी लाता है.

रईस लोग कभी भी गंदगी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं करते. उनका घर हमेशा चमकता हुआ लगता है, चाहे बड़ा हो या छोटा. झाड़ू-पोंछा ही नहीं, बल्कि हर चीज की जगह तय होती है. साफ-सुथरा घर न सिर्फ आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और लक्जरी फील भी लाता है.

सच्ची एलिगेंस छोटी-छोटी चीजों में नजर आती है. गिलास की जगह कप या मग में चाय कॉफी पीना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि रईसी का संकेत है. अमीर लोग डिटेल्स पर ध्यान देते हैं उनके लिए हर चीज का एक प्रेजेंटेशन होता है, फिर चाहे वो सुबह की चाय ही क्यों न हो.

सच्ची एलिगेंस छोटी-छोटी चीजों में नजर आती है. गिलास की जगह कप या मग में चाय कॉफी पीना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि रईसी का संकेत है. अमीर लोग डिटेल्स पर ध्यान देते हैं उनके लिए हर चीज का एक प्रेजेंटेशन होता है, फिर चाहे वो सुबह की चाय ही क्यों न हो.

रईसी दिखाने के लिए चीजों को कवर में बंद मत कीजिए. टीवी रिमोट पर पन्नी चढ़ाना, सोफे पर प्लास्टिक लगाना या किसी चीज को बचाने के लिए ढक देना ये सब मिडिल क्लास आदतें हैं. अमीर लोग चीजों को यूज़ करते हैं, उन्हें दिखाने के लिए नहीं छिपाते.

रईसी दिखाने के लिए चीजों को कवर में बंद मत कीजिए. टीवी रिमोट पर पन्नी चढ़ाना, सोफे पर प्लास्टिक लगाना या किसी चीज को बचाने के लिए ढक देना ये सब मिडिल क्लास आदतें हैं. अमीर लोग चीजों को यूज़ करते हैं, उन्हें दिखाने के लिए नहीं छिपाते.

घर में बेकार चीजें जमा करना रईसों की फितरत नहीं होती. पुराने बिल, फाइलें, नोटबुक या फोटो एलबम ये सब गद्दों के नीचे या अलमारी में ठूंसने की जरूरत नहीं है. रईस लोग क्लटर-फ्री लाइफस्टाइल जीते हैं. साफ जगह और व्यवस्थित स्पेस, असली लक्जरी की पहचान है.

घर में बेकार चीजें जमा करना रईसों की फितरत नहीं होती. पुराने बिल, फाइलें, नोटबुक या फोटो एलबम ये सब गद्दों के नीचे या अलमारी में ठूंसने की जरूरत नहीं है. रईस लोग क्लटर-फ्री लाइफस्टाइल जीते हैं. साफ जगह और व्यवस्थित स्पेस, असली लक्जरी की पहचान है.

हर दुकान या बैंक से मिलने वाले फ्री कैलेंडर दीवार पर टांग देना बंद करें. यह आपके घर की सुंदरता कम करता है. रईस लोग क्वालिटी डेकोर पर ध्यान देते हैं. अगर कैलेंडर चाहिए, तो एक अच्छा फ्रेम वाला, सिम्पल और एस्थेटिक कैलेंडर लगाएं.

हर दुकान या बैंक से मिलने वाले फ्री कैलेंडर दीवार पर टांग देना बंद करें. यह आपके घर की सुंदरता कम करता है. रईस लोग क्वालिटी डेकोर पर ध्यान देते हैं. अगर कैलेंडर चाहिए, तो एक अच्छा फ्रेम वाला, सिम्पल और एस्थेटिक कैलेंडर लगाएं.

ट्यूब लाइट घर को हॉस्पिटल जैसा बना देती है. वहीं वॉर्म लाइट्स घर में सुकून और क्लास का अहसास देती हैं. अमीर घरों में हमेशा सॉफ्ट और येलो टोन लाइटिंग होती है, जो स्पेस को महंगा और शांत दिखाती है. लाइटिंग बदलते ही आपका घर भी बदल जाएगा.

ट्यूब लाइट घर को हॉस्पिटल जैसा बना देती है. वहीं वॉर्म लाइट्स घर में सुकून और क्लास का अहसास देती हैं. अमीर घरों में हमेशा सॉफ्ट और येलो टोन लाइटिंग होती है, जो स्पेस को महंगा और शांत दिखाती है. लाइटिंग बदलते ही आपका घर भी बदल जाएगा.

अमीर लोग कभी अपनी अलमारी कपड़ों से नहीं भरते. उनके पास कम लेकिन क्वालिटी और अच्छी फिटिंग वाले कपड़े होते हैं. वे हर चीज को फोल्ड करके रखते हैं और कपड़ों के बीच जगह छोड़ते हैं. साफ-सुथरी और सजी हुई अलमारी न सिर्फ अमीरी की निशानी है, बल्कि माइंड क्लैरिटी की भी पहचान है.

अमीर लोग कभी अपनी अलमारी कपड़ों से नहीं भरते. उनके पास कम लेकिन क्वालिटी और अच्छी फिटिंग वाले कपड़े होते हैं. वे हर चीज को फोल्ड करके रखते हैं और कपड़ों के बीच जगह छोड़ते हैं. साफ-सुथरी और सजी हुई अलमारी न सिर्फ अमीरी की निशानी है, बल्कि माइंड क्लैरिटी की भी पहचान है.

Published at : 10 Nov 2025 01:20 PM (IST)

लाइफस्टाइल फोटो गैलरी

[ad_2]

EXPLAINED: भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ी, क्या मोदी सबक सिखाएंगे?

[ad_1]


नई दिल्ली के खुफिया और रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारत ने बांग्लादेश बॉर्डर पर 3 नई सैन्य चौकियां बनाई हैं. ये चौकियां असम के धुबरी में बामुनी, बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में बनाई गई हैं. भारत ने 54 साल पहले बांग्लादेश को जिस दुश्मन देश पाकिस्तान से आजाद करवाया था, अब वे उसी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है. 2024 में बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के सत्ता संभालने के बाद भारत से रिश्ते दिन-ब-दिन खराब हो रहे हैं. सिर्फ यही नहीं 9 नवंबर को 54 साल बाद बांग्लादेश के तट पर कोई वॉरशिप पहुंचा है, जो पाकिस्तान का PNS सैफ है.

तो आइए ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि भारत-बांग्लादेश के रिश्ते कैसे टूटे, पाकिस्तान का दामन क्यों थाम रहे यूनुस और क्या कुछ बड़ा होने वाला है…

सवाल 1- बीते 54 सालों में भारत ने किस तरह बांग्लादेश की मदद की है?
जवाब- आज का बांग्लादेश कभी पूर्वी पाकिस्तान था. पाकिस्तानी आर्मी के जुल्मो-सितम और वहां की सरकार के भेदभाव से त्रस्त होकर विद्रोह शुरू हुआ. भारतीय सेना की मदद से 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश बना. पिछले 7 दशकों में भारत अपने नए पड़ोसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहा. कई बार अपना नुकसान सहकर भी…

  • 1996 में दोनों देशों ने गंगा नदी के लिए ‘गंगा जल बंटवारा’ संधि की, जो बांग्लादेश के लिए खेती और पानी की जरूरतों के लिए जरूरी था.
  • 2006 में भारत ने एकतरफा फैसला किया जिसके बाद सिगरेट और शराब को छोड़कर बांग्लादेश से सारी चीजें भारत में जीरो टैरिफ पर आती हैं. बांग्लादेश के लोग चीन से फैब्रिक खरीदते हैं और भारत को कपड़े बनाकर भेज देते हैं. इससे भारत की लोकल इंडस्ट्री को परेशानी होती है. इसके बावजूद उसे यह सुविधा मिली हुई है.
  • 2010 से 2020 तक भारत ने करीब 8 बिलियन डॉलर यानी करीब 68 हजार करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट दी. सड़क, रेल और बंदरगाह जैसे 17 प्रोजेक्ट्स में निवेश किया.
  • 2015 में लैंड बाउंड्री एग्रीमेंट के तहत दोनों देशों ने 162 छोटे-छोटे इलाकों का बंटवारा किया, जिससे सीमा विवाद खत्म हुआ. इसमें भारत ने बांग्लादेश को 10 हजार एकड़ ज्यादा जमीन दी.
  • 2021 में कोविड के दौरान भारत ने बांग्लादेश को 33 लाख कोवीशील्ड वैक्सीन मुफ्त दीं और अस्पतालों के लिए दवाइयां और उपकरण भी भेजे थे.
  • 2022-23 में दोनों देशों के बीच 12.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ. इसमें ज्यादा रोजमर्रा की जरूरत की चीजें हैं.
  • 2023 से भारत, बांग्लादेश को रोजाना 2 हजार मेगावाट बिजली भेजता है. इसके अलावा, 2023 से इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को डीजल देना शुरू किया.
  • 2024-25 के लिए भारत ने बांग्लादेश को 120 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था. इसके अलावा भारत ने कुल मिलाकर करीब 66 हजार करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट दी है, जिसमें से बड़ी राशि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च हुई.
  • 2025 में भी भारत ने 120 करोड़ रुपए का अनुदान बरकरार रखा. इसके अलावा हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (HICDPs) के तहत भारत ने 77 छोटी परियोजनाओं को फंडिंग दी.

सवाल 2- मोहम्मद यूनुस की सरकार के बाद बांग्लादेश का रवैया कैसे बदल गया?
जवाब- अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए विद्रोह के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा और उन्होंने भारत में पनाह ली. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाई गई और मोहम्मद यूनुस उसके मुखिया बने. शेख हसीना के समय भारत-बांग्लादेश के रिश्ते काफी मजबूत थे, लेकिन उसके बाद बांग्लादेश की एंटी-इंडिया गतिविधियां बढ़ती गईं…

1. बांग्लादेश ने पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाई

  • सितंबर और दिसंबर 2024 में मुहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान का दौरा किया और उन्होंने गिले-शिकवे भुलाकर संबंधों को मजबूत करने की बात कही.
  • मोहम्मद यूनुस सरकार ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा सिक्योरिटी क्लियरेंस को खत्म कर दिया.
  • नवंबर 2024 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधे समुद्री संपर्क की शुरुआत हुई थी.
  • द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनुस सरकार ने पाकिस्तान को गोला-बारूद का ऑर्डर किया था, जिसमें 40 हजार से ज्यादा राउंड गोला-बारूद और 40 टन के 2,900 आरडीएक्स शामिल थे.
  • 24 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान की जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के प्रमुख शाहिद शमशाद मिर्जा बांग्लादेश पहुंचे. मोहम्मद यूनुस ने उन्हें ग्रेटर बांग्लादेश वाले नक्शे की ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ किताब गफ्ट की.
  • 8 नवंबर को पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नवेद अशरफ भी चार दिन के आधिकारिक दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे.
  • 8 नवंबर को पाकिस्तानी वॉरशिप ‘PNS सैफ’ बंगाल की खाड़ी से होते हुए बांग्लादेश की चटगांव बंदरगाह पहुंचा.

2. बांग्लादेश ने चीन से नजदीकी बढ़ाई

  • 26-29 मार्च 2025 को मुहम्मद यूनुस ने चीन का दौरा किया और बोआओ फोरम फॉर एशिया में हिस्सा लिया. उन्होंने चीनी नेताओं से मुलाकात की और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
  • 2025 में चीन ने बांग्लादेश में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया, जिसमें मोंगला बंदरगाह का डेवलपमेंट शामिल है. यह बंदरगाह कोलकाता से करीब 200 किलोमीटर दूर है, जिससे भारत की चिंताएं बढ़ीं.
  • चीन ने बांग्लादेश में 4 अस्पताल, रोबोट फिजियोथेरेपी सेंटर और कार्डियक सर्जरी व्हीकल दान करने का ऐलान किया.
  • चीन ने औद्योगिक आर्थिक क्षेत्र (CEIZ) की स्थापना और मोंगला बंदरगाह के लिए लगभग 3400 करोड़ रुपए की फंडिंग की घोषणा की थी.
  • 8 अक्टूबर को बांग्लादेश सरकार ने 2.2 बिलियन डॉलर में 20 चीनी J-10CE फाइटर जेट्स खरीदने की मंजूरी दी.
  • 19 अक्टूबर को बांग्लादेश की चटगांव यूनिवर्सिटी के शहीद मिनार के पास सैकड़ों लोगों ने चीन समर्थित तीस्ता मास्टर प्लान को लागू करने की मांग की. भारत इस प्लान के खिलाफ है.

3. भारत को आंखें दिखाने लगा बांग्लादेश

  • 13 अप्रैल 2025 को बांग्लादेश के नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (NBR) ने बेनापोले, भोमरा, बांग्लाबंधा, बरीमारी और सोना मस्जिद लैंड पोर्ट के जरिए भारत से आयात होने वाले सूत पर पाबंदी लगाई.
  • बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय दिवस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था, ’16 दिसंबर 1971 बांग्लादेश का विजय दिवस था. भारत सिर्फ सहयोगी था, इससे ज्यादा नहीं.’
  • मोहम्मूद यूनुस ने कई विदेशी महमानों को आर्ट ऑफ ट्रायम्फ किताब गिफ्ट की. इस पर बने ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के विवादित नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर इलाकों को बांग्लादेश का हिस्सा बताया है.

सवाल 3- तो अब क्या भारत को बांग्लादेश से बड़ा खतरा है, जो सैन्य चौकियां बनाईं?
जवाब- भारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक को सुरक्षित करने के लिए 3 नई सैन्य चौकियां बनाईं. ये ऑपरेशनली रेडी हैं और चीन-पाक-बांग्लादेश गठजोड़ से खतरे का जवाब है. इसके अलावा भारत ने त्रिपुरा में कैलाशहर एयरबेस को रिएक्टिवेट किया, ताकि नॉर्थ-ईस्ट पर नजर रखी जा सके.

दरअसल, चिकन नेक भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है, जो 22 किलोमीटर चौड़ा है. चिकन नेक भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि यह पूर्वोत्तर भारत को पश्चिमी राजयों से जोड़ता है. अगर इस रास्ते को किसी तरह से रोका गया तो भारत के पूर्वोत्तर राज्य अलग हो जाएंगे और देश दो हिस्सों में बंट जाएगा. इस रास्ते से होकर ही भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट किया जाता है.

सवाल 4- तो फिर बांग्लादेश को भारत कैसे सबक सिखा सकता है?
जवाब- विदेश मामलों के जानकार और NEHU के प्रोफेसर प्रसेनजीत बिस्वास के मुताबिक, भारत 3 तरीकों से बांग्लादेश को सबक सिखा सकता है…

  1. आर्थिक दबाव बनाना: अप्रैल 2025 में भारत ने बांग्लादेश पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ट्रांस शिपमेंट सुविधा तो बंद कर दी थी, जिससे बांग्लादेश को सालाना करीब 6,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. मई 2025 में भारत ने बांग्लादेशी यार्न, चावल और गारमेंट्स पर इंपोर्ट रेस्ट्रिक्शंस लगाए. जवाब में बांग्लादेश ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया, लेकिन भारत का ट्रेड सरप्लस ($11 बिलियन) से ज्यादा होने से बांग्लादेश को ज्यादा नुकसान हुआ. बजट 2025 में भारत ने अपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बूस्ट देने का प्लान बनाया, ताकि बांग्लादेश की गारमेंट मार्केट शेयर छीनी जाए. इसी तरह भारत को बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए.
  2. कृषि प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ाना: भारत ने बांग्लादेश के जूट, मछली और तंबाकू जैसे कृषि उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी. टैरिफ बढ़ने से बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि बांग्लादेश की GDP का 16% निर्यात से आता है और भारत दूसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है.
  3. बिजली आपूर्ति पर कंट्रोल: भारत बांग्लादेश को 2 मेगावाट बिजली सप्लाई करता है, जो बांग्लादेश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा है. भारत आपूर्ति कम कर सकता है या भुगतान की शर्तें कड़ी कर सकता है. इससे बांग्लादेश की इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज और जनजीवन प्रभावित हो सकते हैं.

सवाल 5- भारत और बांग्लादेश के रिश्ते आगे चलकर सुधरेंगे या और बिगड़ जाएंगे?
जवाब- 4 अप्रैल 2025 को थाईलैंड के बैंकॉक में BIMSTEC समिट के दौरान पहली बार PM मोदी और मोहम्मद यूनुस मिले. मोदी ने कहा, ‘हम पॉजिटिव रिलेशनशिप चाहते हैं, लेकिन हिंदुओं की सेफ्टी और एक्सट्रीमिज्म पर ध्यान दो.’ यूनुस ने जवाब दिया, ‘हसीना को वापस भेजो, वो झूठी बातें फैला रही हैं.’ ये मीटिंग सिर्फ फोटो तक सीमित रही, कोई समझौता नहीं हुआ.

प्रसेनजीत बिस्वास कहते हैं, ‘2026 में भारत और बांग्लादेश के रिश्ते सुधरना बेहद मुश्किल है, क्योंकि बांग्लादेश भारत के दुश्मन देशों के करीब आता जा रहा है. वहीं, अप्रैल 2026 में बांग्लादेश में चुनाव हो सकते हैं. इसमें अगर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी जीती, तो भारत के साथ रिश्ते ज्यादा खराब हो जाएंगे. बांग्लादेश भारत से सारा ट्रेड बंद कर देगा, चिकन नेक पर ब्लॉकेज शुरू हो जाएगा, भारत नॉर्थ-ईस्ट को पूरी तरह बायपास कर देगा और माल की आवाजाही कलादान पोर्ट (म्यांमार) से होगी. इशका सबसे नुकसान बांग्लादेश को ही होगा क्योंकि करीब 2 करोड़ बांग्लादेशी बेरोजगार होंगे और GDP 3.8% तक गिर जाएगी. लेकिन अगर आवामी लीग सत्ता में आ गई तो रिश्ते सुधरने की उम्मीद है.’

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 11 नवंबर 2025, मंगलवार को इन राशियों के लिए खुशखबरी! जानें क्या कहते हैं सितार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kal Ka Rashifal: 11 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच लें. आज आपके खर्चे काफी बढ़े रहेंगे और इस कारण से तनाव भी बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा और कुछ विरोधी सिर उठा सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में काफी धन खर्च करने के बाद सफलता मिलेगी. राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. किसी पर पैसों के मामले में भरोसा न करें.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • उपाय: भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि

आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात बन सकती है, इसलिए अधिकारियों के साथ विनम्र रहें. प्रेमी जातकों के लिए दिन खुशी भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार संभव है. व्यापार में सफलता और लाभ मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और श्री सूक्त का पाठ करें.

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ रहेगा. मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप दूसरों की भलाई के लिए काम करेंगे. कार्यस्थल पर आपकी चर्चा रहेगी और वरिष्ठ आपके पक्ष में रहेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद आप अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे और प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि

किस्मत आज मेहरबान रहेगी और आपके सभी कार्य सफल होंगे. किसी खूबसूरत स्थान की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेगा. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें.

सिंह राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा. मानसिक तनाव और आर्थिक चिंता के बावजूद आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा. घर में कुछ चुनौतियाँ रह सकती हैं, लेकिन आप हर स्थिति को संभाल लेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

कन्या राशि

व्यवसाय में नई खुशखबरी मिल सकती है. नए लोगों से लाभदायक सौदे संभव हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के नाम पर संपत्ति खरीदने से लाभ मिलेगा. मन में थोड़ा गुस्सा रहेगा, लेकिन परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें.

तुला राशि

ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए निवेश से बचें. पहले से किया गया निवेश आज लाभ दे सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन हिम्मत न हारें. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. खानपान का ध्यान रखें.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

आज प्रेम और स्नेह का वातावरण रहेगा. प्रेमी जोड़ों के लिए समय उत्तम है. संतान का सुख मिलेगा. भूमि या संपत्ति से जुड़े मामले सफल रहेंगे. कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. लंबी यात्रा के योग हैं. भाग्य मजबूत रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: मरून
  • उपाय: मंगल देव के बीज मंत्र “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का जाप करें और मसूर की दाल दान करें.

धनु राशि

आज का दिन शुभ रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक प्रेम मिलेगा. माता के प्रति स्नेह और सेवा भाव रहेगा. नया वाहन या घर खरीदने के योग हैं. काम में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए दिन उपयोगी रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाएं और गरीबों को भोजन कराएं.

मकर राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. भाई-बहनों से शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में लाभ और विरोधियों पर विजय मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 10
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें.

कुंभ राशि

आर्थिक चुनौतियाँ कम होंगी और धन लाभ होगा. कर्ज में कमी आएगी. किसी बड़ी संपत्ति में निवेश का विचार कर सकते हैं. परिवार के साथ समय बितेगा. वाणी में मधुरता बनाए रखें. व्यापार में लाभ के योग हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 11
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं और “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें.

मीन राशि

आज का दिन सफलता भरा रहेगा. आत्मविश्वास और सेहत दोनों अच्छे रहेंगे. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. व्यापार में बड़ा लाभ संभव है. सरकारी कार्यों से लाभ के योग हैं. नए अवसर आपको आगे बढ़ाएंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 12
  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीला फल अर्पित करें और “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में रैपिडो, जल्द आएगा IPO, जानें क्या बोले कंपनी के मालिक

[ad_1]


Rapido IPO: टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) जल्द ही शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का आईपीओ (IPO) अगले साल यानी 2026 के अंत तक आ सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कंपनी के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा कि रैपिडो आने वाले वर्षों में सालाना 100 प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रखना चाहती है.

अगले साल तक आईपीओ

अरविंद सांका के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य है कि आईपीओ लाने से पहले वह अपने सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से बड़ी और मजबूत कंपनी बने. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे शेयर बाजार में उतरने से पहले अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

सांका ने बताया कि पिछले दो वर्षों में रैपिडो की वृद्धि दर लगातार 100 प्रतिशत रही है, और कंपनी आने वाले कुछ सालों तक इसी गति को बनाए रखना चाहती है. इसके बाद ही आईपीओ पर ठोस निर्णय लिया जाएगा.

दो सालों में जबरदस्त ग्रोथ

जब उनसे पूछा गया कि क्या रैपिडो दो साल बाद आईपीओ प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है, तो उन्होंने कहा कि कंपनी का निर्णय उसके प्रदर्शन के आधार पर हर तिमाही में बदल सकता है. हालांकि, रैपिडो आईपीओ के लिए पूरी तैयारी — चाहे वह संचालनात्मक हो, व्यावसायिक हो या नियामक — सभी मोर्चों पर कर रही है.

NBFC ने IPO के लिए किया आवेदन 

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) इनक्रेड होल्डिंग्स फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई इनक्रेड होल्डिंग्स ने अपने आईपीओ के लिए SEBI के पास गोपनीय रूप से आवेदन किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रस्तावित IPO का आकार लगभग 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. कंपनी ने रविवार को एक सार्वजनिक घोषणा में बताया कि उसने अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ से संबंधित दस्तावेजों का मसौदा सेबी और शेयर बाजारों के पास जमा करा दिया है.

इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज (InCred Finance) की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी. कंपनी फिलहाल 140 से अधिक शाखाओं और 2,600 से ज्यादा कर्मचारियों के नेटवर्क के माध्यम से देशभर में कार्यरत है. अब तक कंपनी चार लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा देते हुए 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज वितरित कर चुकी है. यह कदम इनक्रेड ग्रुप की विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिससे कंपनी को पूंजी बाजार से नए निवेश प्राप्त करने और अपने व्यवसाय विस्तार को गति देने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती के बीच धराशायी हुआ रुपया, जानें आज कितना टूटा

[ad_2]

Video: स्कूटी सवार लड़की ने अचानक बदली लेन, ट्रक से टकराई, कुचलने से बची, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: आपने लड़कियों की स्कूटी चलाने को लेकर कई सारे फनी वीडियोज और मीम्स तो जरूर देखें होंगे, जिसने आपको हंसने पर मजबूर कर दिया होगा. कुछ लोग तो आज तक ये समझ नहीं पाए हैं कि आखिरकार लड़कियों को स्कूटी चलाते-चलाते हो क्या जाता है? कभी वह स्कूटी को ठोक देती हैं तो स्कूटी चलते समय अचानक ही गिर जाती हैं. ये चीजें हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या स्कूटी चलाना लड़कियों के लिए रॉकेट साइंस है? हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाते समय अचानक से लेन बदल लेती है और एक ट्रक से टकरा जाती है.

ट्रक ड्राइवर ने समय रहते लगाए ब्रेक

वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क नजर आ रही है और इसी दौरान एक स्कूटी सवार लड़की अचानक लेन बदल लेती है. लड़की बिना किसी चेतावनी के दाईं और जाने लगती है. आगे देख सकते हैं कि पीछे से एक ट्रक भी सड़क पर आगे बढ़ रहा होता है और लड़की ट्रक के सामने आ जाती है और अचानक गिर जाती है.

वीडियो में साफ देखा गया है कि लड़की ट्रक से बस कुछ इंच दूरी पर ही गिरती है. गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दी, जिसके चलते लड़की ट्रक की चपेट में आने से बच गई. अगर ट्रक ड्राइवर ब्रेक लगाने में थोड़ी भी देरी करता तो ये हादसा लड़की के लिए खतरनाक साबित हो सकता था.

यूजर्स ने वीडियो देख लिए मजे

इस हादसे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लोगों के तमाम रिएक्शन सामने आने लगे. लोगों ने लड़की की लापरवाही का नतीजा बताया. वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि ट्रक ड्राइवर की गलती है तो वहीं कुछ लोगों ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए लड़की की गलती बताई.

कुछ यूजर्स ने लिखा लड़की करना क्या चाहती थी. वहीं कुछ ने कहा कि दीदी की किस्मत अच्छी थी वरना ट्रक की चपेट में आ जाती. वीडियो पर लोगों के कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं. 


Video: चिता के पास DJ पर लड़की ने किया डांस, लोग बोले- यही थी मरने वाले की आखिरी इच्छा

[ad_1]


Social Media Viral Video: क्या आपने कभी देखा है कि श्मशान घाट पर एक ओर किसी की चिता जल रही है और दूसरी ओर डीजे पर एक लड़की डांस कर रही है? एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक लड़की चिता के सामने डीजे पर डांस कर रही है. लोग इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं.

चिता के सामने जमकर नाची लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ चिता जल रही है और दूसरी तरफ नाच-गाना चल रहा है. वहां मौजूद कुछ लोग तालियां बजा रहे हैं, जबकि एक लड़की बिना किसी झिझक के नाचती हुई दिखाई दे रही है. आसपास चार-पांच लोग खड़े होकर उसका डांस देख रहे हैं, जैसे किसी शादी या पार्टी में मौजूद हों. इस पूरे दृश्य को देखकर कोई भी इंसान यह सोचने पर मजबूर हो जाए कि आखिर इंसानियत इतनी बदल कैसे गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चिता की लपटें जल रही हैं और उसी के सामने तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है. एक लड़की गाने पर थिरकती नजर आती है और बाकी लोग हंसते हुए उसका नाच देखते हैं. बताया जा रहा है कि वहां मौजूद किसी शख्स ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दी. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

यही आज का समाज है, यही कलियुग है- यूजर्स बोले

कई यूजर्स ने लिखा कि एक तरफ चिता जल रही है और दूसरी तरफ नृत्य. यही आज का समाज है, यही कलियुग है. किसी ने कहा कि मरने वाले की आत्मा को शांति नहीं, शायद दुख हुआ होगा.  वहीं कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि यह नाच शायद किसी की अंतिम इच्छा रही होगी, लेकिन फिर भी ऐसा माहौल देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. वीडियो कहां का है, यह अभी साफ नहीं हुआ है. 


इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिल्ली की हवा को बताया जहरीला, AQI को लेकर उठाए सवाल

[ad_1]


Jonty Rhodes Compare Goa And Delhi Air Quality: दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने दिल्ली की हवा को लेकर बहस छेड़ दी है. जोंटी रोड्स ने अपने एक्स अकाउंट पर दिल्ली की हवा की तुलना गोवा की एयर क्वालिटी के साथ की है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ने लिखा कि ‘आज जब रांची जाते समय दिल्ली से गुजरा, तब हमेशा की यहां ही हवा को सहन करना मुश्किल होता है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं साउथ गोवा के छोटे फिशिंग विलेज में रहता हूं’.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने गोवा की साफ हवा के बारे में बताते हुए आगे लिखा कि ‘मेरे घर से सूर्यास्त कुछ इस तरह दिखता है और इस फोटो में फुटबॉल खेलते दिख रहे बच्चे मेरे हैं. दिल्ली में इन बच्चों को घर में रहने का सुझाव दिया जा सकता है’.

दिल्ली का AQI 400 पार

दिल्ली की हवा हर बढ़ते दिन के साथ और भी जहरीली होती जा रही है. आज सोमवार, 10 नवंबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इडेक्स (AQI) 400 पार दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के बवाना क्षेत्र में प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा, यहां AQI 412 नोट किया गया, जिससे पता चलता है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. इसी बारे में जोंटी रोड्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है.

जोंटी रोड्स का क्रिकेटिंग करियर

जोंटी रोड्स ने अपने 11 साल के वनडे करियर में 245 मैच खेले, जिनमें 35.11 की औसत से 5,935 रन बनाए. वहीं टेस्ट क्रिकेट में जोंटी रोड्स ने 52 मैचों की 80 पारियों में 2,532 रन बनाए. जोंटी रोड्स का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 117 रन और ODI में हाईएस्ट स्कोर 121 रन रहा.

यह भी पढ़ें

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर बड़ी खबर, जहीर खान के जाने के बाद अब टीम से जुड़ेगा यह कोच!



[ad_2]

मुश्किल में OpenAI, ChatGPT पर ‘सुसाइड कोच’ की तरह काम करने के आरोप, 7 मुकदमे दर्ज

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी AI कंपनी OpenAI कानूनी मुश्किलों में फंस गई है. कंपनी के ChatGPT चैटबॉट ChatGPT पर एक ‘सुसाइड कोच’ की तरह काम करने का आरोप लगा है. बीते सप्ताह अमेरिका के कैलिफॉर्निया में 7 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें ChatGPT पर यूजर्स को खुद को नुकसान पहुंचाने वाले और कई मामलों में मौत तक ले जानी वाली सलाह देने के आरोप लगे हैं. पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है और कंपनी पहले से ही ऐसी कानूनी मुश्किलों से जूझ रही है.

OpenAI पर लगे गंभीर आरोप

मुकदमों में OpenAI पर लापरवाही, सुसाइड में मदद करने और प्रोडक्ट लायबिलिटी समेत कई आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि ChatGPT साइकॉलोजिकली मैनिपुलेटिव और खतरनाक रूप से चापलूस बन गया है. साथ ही कंपनी पर यूजर सेफ्टी से अधिक इंगेजमेंट पर जोर देने का आरोप लगाया गया है. मुकदमा करने वालों का कहना है कि सभी पीड़ितों ने स्कूल प्रोजेक्ट्स, रेसिपी आइडिया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन जैसी बेसिक चीजों के लिए चैटबॉट का यूज किया था. डिजिटल असिस्टेंट से शुरू हुआ यह सफर बहुत खतरनाक स्थिति में खत्म हुआ है. 

सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग

मुकदमों में न सिर्फ पीड़ितों के लिए मुवाअजे की मांग की गई है, साथ ही OpenAI से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की भी अपील की गई है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि जैसे ही कोई यूजर सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी बात करें, ChatGPT को वह कन्वर्सेशन वहीं बंद कर देनी चाहिए. इसके अलावा अगर किसी यूजर में खुद की जान लेने जैसे संकेत दिखते हैं तो उसके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को इसका अलर्ट भेजा जाना चाहिए. 

OpenAI ने दी यह प्रतिक्रिया

मुकदमों पर प्रतिक्रिया देते हुए OpenAI के प्रवक्ता ने कहा कि ये दिल तोड़ देने वाली घटनाएं हैं और इन्हें समझने के लिए मुकदमों का अध्ययन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ChatGPT को मानसिक और भावनात्मक तनाव कम करने और लोगों को असल दुनिया में मदद लेने की सलाह देने के लिए ट्रेनिंग दी गई है.

ये भी पढ़ें-

फोल्डेबल आईफोन में मिलेगा कमाल का कैमरा, ऐसा आज तक किसी फोन में नहीं आया, फोटो आएगी एकदम शानदार

[ad_2]

यूजीसी नेट के लिए आज से खुल रही करेक्शन विंडो, फार्म में कर सकते हैं ये बदलाव

[ad_1]


Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तान के दोस्त के हाथ लगा 3.08 लाख करोड़ का खजाना! जानें क्या है जिसे पाकर झूम उठे एर्दोगन

[ad_1]


पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए ने 92.4 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की नई खोज की घोषणा की है. इसकी कीमत मौजूदा बाजार दरों के अनुसार लगभग 37 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.08 लाख करोड़ आंकी गई है. ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री अलपर्सलान बायरकतर (Alparslan Bayraktar) ने संसद की ऊर्जा समिति में बताया कि यह खोज तुर्किए की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है. इसमें से 75 अरब घन मीटर गैस गोकटेपे-3 (Goktepe-3) कुएं से मई 2025 में प्राप्त हुई थी.

मंत्री बायरकतर ने जानकारी दी कि सरकार का मकसद है कि 2026 तक कुल 300 ड्रिलिंग ऑपरेशन पूरे किए जाएं, जिनमें 282 स्थल आधारित (Onshore) और 18 समुद्री (Offshore) होंगे. वर्तमान में तुर्किए प्रतिदिन 1.8 लाख बैरल तेल का उत्पादन कर रहा है, जो लगभग 70 लाख वाहनों को ईंधन देने के लिए पर्याप्त है. उन्होंने कहा कि माउंट गबर (Mount Gabar) क्षेत्र में तेल उत्पादन को पहले के 57,000 बैरल से बढ़ाकर 81,000 बैरल प्रतिदिन कर दिया गया है. इससे देश के व्यापार घाटे में हर साल करीब 2 अरब डॉलर की कमी आई है.

2026 तक 20 मिलियन क्यूबिक मीटर उत्पादन

तुर्किए सरकार ने यह भी बताया कि काला सागर के साकार्या गैस फील्ड (Sakarya Gas Field) में स्थापित किए जा रहे नए फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म उस्मान गाज़ी (Osman Gazi) के माध्यम से 2026 तक 20 मिलियन क्यूबिक मीटर/दिन गैस उत्पादन शुरू किया जाएगा. तीसरे चरण में (2028 तक) यह उत्पादन बढ़कर 45 मिलियन क्यूबिक मीटर/दिन तक पहुंचने की उम्मीद है.

आधुनिक ड्रिलिंग तकनीक से ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

पिछले एक दशक में तुर्किए ने विश्व का चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस अन्वेषण बेड़ा तैयार किया है. इसमें 6 ड्रिलिंग शिप्स और 2 सिस्मिक सर्वे जहाज़ शामिल हैं. इन आधुनिक जहाज़ों की मदद से तुर्किए अब अपने समुद्री क्षेत्रों में खुद खोद करके उत्पादन करने में सक्षम हो गया है, जिससे विदेशी कंपनियों पर निर्भरता घट रही है.

मिस्र में भी नई गैस खोज, अरब क्षेत्र में बढ़ी ऊर्जा गतिविधि

तुर्किए के साथ-साथ मिस्र (Egypt) ने भी हाल ही में नई प्राकृतिक गैस खोज की घोषणा की है. मिस्र के पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, बद्र अल-दीन कंपनी (Badr El Din Company) ने पश्चिमी रेगिस्तान के बद्र-15 क्षेत्र में एक ऐसा कुआं खोजा है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 16 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 750 बैरल कंडेनसेट उत्पादन की है. इससे मिस्र के राष्ट्रीय गैस भंडार में लगभग 15 बिलियन क्यूबिक फीट की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Bahrain Vs Indian Currency: इस मुस्लिम देश में जाकर कमाए 500 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू कराएगी मौज

[ad_2]