भारत में खतरे में हैं Android यूजर्स! ये Apps चुरा रहे आपका डेटा, 4 करोड़ बार हो चुके डाउनलोड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Android Users: भारत एक बार फिर साइबर अपराधियों के निशाने पर है. क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी Zscaler की ताज़ा रिपोर्ट ThreatLabz 2025 Mobile, IoT और OT Threat Report के मुताबिक, भारत में अब तक 4 करोड़ से ज़्यादा बार खतरनाक Android ऐप्स डाउनलोड की जा चुकी हैं. ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थीं और आम टूल्स के रूप में खुद को पेश करके यूज़र्स को धोखा दे रही थी.

भारत बना मोबाइल मालवेयर का सबसे बड़ा निशाना

रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल अटैक टारगेट बन चुका है. जून 2024 से मई 2025 के बीच मोबाइल साइबर हमलों में तेज़ उछाल देखा गया है. Zscaler ने बताया कि उसने 239 खतरनाक ऐप्स की पहचान की जो फाइल मैनेजर, वर्क टूल्स या परफॉर्मेंस बूस्टर के नाम पर यूज़र्स के फोन में घुस रही थीं. इन ऐप्स ने लाखों डाउनलोड जुटा लिए थे जिसके बाद गूगल ने इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया.

67% बढ़े मोबाइल मालवेयर अटैक

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पिछले साल के मुकाबले 67% ज्यादा Android मालवेयर ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं. इनमें स्पायवेयर और बैंकिंग ट्रोजन सबसे बड़ी चिंता बने हुए हैं. हैकर्स अब कार्ड फ्रॉड की जगह मोबाइल पेमेंट चोरी और डिवाइस ट्रैकिंग पर ज़्यादा फोकस कर रहे हैं.

भारत अकेले दुनियाभर के 26% मोबाइल अटैक झेल रहा है जो पिछले साल से 38% ज्यादा है. डिजिटल पेमेंट और UPI सिस्टम की लोकप्रियता के चलते भारत अब साइबर अपराधियों के लिए एक ‘हाई वैल्यू टारगेट’ बन गया है.

ऊर्जा और परिवहन सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अब हैकर्स सिर्फ आम यूज़र्स नहीं बल्कि महत्वपूर्ण उद्योगों को भी निशाना बना रहे हैं. ऊर्जा क्षेत्र में 387% तक साइबर हमले बढ़े हैं. मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में IoT मालवेयर के 40% से ज़्यादा मामले सामने आए हैं.

कैसे बचें इस खतरे से

भले ही गूगल ने कई खतरनाक ऐप्स हटा दी हों, लेकिन करोड़ों डिवाइस अब भी खतरे में हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अनजान या संदिग्ध ऐप्स को तुरंत डिलीट करें. सिर्फ Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें. अपने फोन को अपडेटेड रखें और Play Protect को हमेशा ऑन रखें. किसी भरोसेमंद मोबाइल सिक्योरिटी ऐप का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें

क्या कोई चुपके से इस्तेमाल कर रहा आपका PAN कार्ड? जानिए कैसे लगाएं पता और क्या करना चाहिए

[ad_2]

नेताजी झोली फैलाकर मांग रहे थे नोटों की भीख! चाचा ने डाल दिए रुपये- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]

बिहार चुनाव हो या फिर देश के उपचुनाव. हर ओर से शोर बस यही है कि इस बार सरकार किसकी बनेगी. बस इसी जद्दोजहद में स्थानीय नेता जनता को लुभाने के लिए भरसक प्रयास में लगें हैं. कोई वादे कर रहा है तो कोई हाथ जोड़ रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप कहेंगे कि भाई ये तो भीख मांगने लगा. जी हां, इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसी क्लिप वायरल हो रही है जिसमें एक स्थानीय नेता जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से वोटों की भीख मांग रहे हैं और इसके लिए वो बकायदा अपनी झोली तक फैला देते हैं. लेकिन इसके बाद जदो होता है बस वहीं देखने लायक था.

जनसभा के दौरान वोटों की भीख मांग रहे थे नेताजी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्थानीय नेता जी भरी जनसभा में अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वो भावुक हो जाते हैं और अपनी झोली फैलाकर कर कहते हैं कि मैं आप लोगों से भीख मांग रहा हूं, तभी सभा में से एक चाचा उठते हैं और ऐसा कारनामा कर जाते हैं कि आधे घंटे तक आप अपना पेट पकड़े हंसते रहेंगे.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

तभी चाचा ने झोली में डाल दिए रुपये!

वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि जैसे ही नेताजी वोटों की भीख मांगने के लिए अपने कुर्ते की झोली फैलाते हैं एक चाचा भीड़ से उठकर आते हैं और नेताजी की झोली में रुपये डाल देते हैं जिसके बाद खुद नेताजी भी कंफ्यूज हो जाते हैं कि ये हुआ क्या. चाचा के रुपये डालने के बाद नेता जी अपनी झोली झटकते हैं और कहते हैं कि भीख थोड़ी मांग रहे हैं. इसके बाद सभा में बैठे सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, अच्छा है चाचा आटा नहीं लाए थे

वीडियो को a_sandeep_ji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अच्छा हुआ चाचा घर से आटा नहीं लाए. एक और यूजर ने लिखा…देश में एक से बढ़कर एक बैठे हुए हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा ने एक सेकंड में अपना रौला जमा डाला.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

पेटीएम ने लॉन्च किया नया ऐप, एआई फीचर के साथ मिलेगा पर्सनल एक्सपीरियंस

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Paytm New App 2025: छोटे और मझोले उद्योगों को सेवा देने वाली भुगतान कंपनी पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने अपने प्रमुख ऐप का पूरी तरह से नया संस्करण पेश किया है. इसमें उपयोगकर्ताओं के लिए रोजमर्रा के लेन-देन को सुव्यवस्थित और व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सुविधाओं को जोड़ा गया है.

इसमें 15 से ज्यादा नए फीचर के साथ एक साफ यूजर इंटरफेस पेश किया गया है, जो 12 देशों के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) सहित देश भर के ग्राहकों के लिए भुगतान को तेज और बेहतर बनाता है.

एआई आधारित है नए फीचर

यह नया ऐप एआई पर आधारित है, जिससे यह खर्च करने के रुझान को समझ सकता है, लेनदेन को स्वचालित रूप से व्यवस्थित कर सकता है और व्यक्तिगत जानकारी दे सकता है. पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘‘हमने नए पेटीएम ऐप को एक बेहतर डिजाइन, नए एआई-आधारित अनुभव और नवोन्मेषण के साथ पेश किया है जो इसे सर्वश्रेष्ठ भुगतान ऐप बनाता है.

इसके साथ, हम भुगतान में एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां ऐप आपके खर्च को समझता है, उसे स्वचालित रूप से व्यवस्थित करता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम हर भुगतान पर ‘गोल्ड कॉइन’ भी दे रहे हैं, जिन्हें असली डिजिटल सोने में भुनाया जा सकता है, ताकि हर पेटीएम भुगतान एक सुनहरा भुगतान बन जाए.’’

रिमाइंडर्स फीचर की शुरुआत

Reminders फीचर के तहत आपको अपने विभिन्न पेमेंट की जानकारी समय से पहले अलर्ट के माध्यम से भेजती है. ताकि कोई भी पेमेंट मिस न हो. रिमाइंडर्स फीचर आपके रेगुलर खर्चों जैसे ट्यूशन फीस, घर का किराया इत्यादि की पहचान कर लेता है और यह आपको रिमाइंडर भेजता है. जिससे आपको समय रहते इसकी जानकारी हो जाती हैं और आप कोई पेमेंट मिस नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: तंबाकू और पान मसाला पर सरकार का नया प्लान! केंद्र ला सकती है एनसीसीडी सेस

[ad_2]

BBC ने ट्रंप को ‘दंगों का दोषी’ माना? दो दिग्गजों के इस्तीफे के बाद चेयरमैन भी मांगेंगे माफी

[ad_1]

ब्रिटेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर बीबीसी (BBC) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उसके दो वरिष्ठ अधिकारियों डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने अचानक इस्तीफा दे दिया. ये इस्तीफे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 जनवरी 2021 के भाषण को लेकर मचे विवाद के बाद आए हैं, जिसमें बीबीसी पर आरोप है कि उसने ट्रंप के भाषण को एडिट कर गलत तरीके से प्रसारित किया.

ट्रंप का आरोप- ‘बीबीसी ने मेरा भाषण तोड़-मरोड़कर दिखाया’

ट्रंप ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “बीबीसी के अधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वे मेरे भाषण को एडिट करते पकड़े गए. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, यह लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है.”

टिम डेवी ने अपने स्टाफ को संदेश देते हुए कहा, “बीबीसी परफेक्ट नहीं है, लेकिन हमें पारदर्शी और जवाबदेह रहना होगा. मौजूदा विवाद ने मेरे फैसले को प्रभावित किया.” वहीं डेबोरा टर्नेस ने माना कि यह विवाद बीबीसी की साख को गहरा नुकसान पहुंचा रहा है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीबीसी के प्रोग्राम ‘Trump: A Second Chance?’ में ट्रंप के 6 जनवरी के भाषण के दो अलग हिस्सों को जोड़ दिया गया था. एडिट किए गए वीडियो में ऐसा दिखा कि ट्रंप ने अपने समर्थकों से अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर लड़ाई करने का आह्वान किया था, जबकि असल भाषण में उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक और देशभक्ति के साथ अपनी आवाज उठाने की अपील की थी.

बीबीसी चेयरमैन से मांगी जाएगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद अब बीबीसी चेयरमैन समीर शाह के संसद समिति के सामने माफी मांगने की संभावना है. ब्रिटिश सांसदों ने इसे लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए जवाब मांगे हैं.

अरबी सेवा की कवरेज पर भी उठे सवाल

लीक हुए एक आंतरिक मेमो में बीबीसी अरबी सेवा पर इजरायल-गाजा युद्ध की कवरेज में पक्षपात के आरोप लगे हैं. मेमो में यह भी कहा गया कि बीबीसी ने एलजीबीटी और ट्रांसजेंडर से जुड़ी खबरों पर एकतरफा दृष्टिकोण अपनाया है.

ये भी पढ़ें-

360 किलो विस्फोटक, टाइमर और हथियार, उत्तर भारत को दहलाने की कैसे रची गई आतंकी साजिश, पूरी कहानी

[ad_2]

360 किलो विस्फोटक मामले में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद राठर की सैलरी कितनी? जानें हर महीने की कमाई

[ad_1]

दिल्ली से महज 50 किलोमीटर दूर फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. डॉक्टर की डिग्री और अस्पताल की नौकरी की आड़ में आतंक फैलाने की तैयारी चल रही थी. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले दो डॉक्टर डॉ. आदिल अहमद राठर और डॉ. मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से 360 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, दो राइफलें, 20 टाइमर, बैटरी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.

जांच में सामने आया है कि डॉ. आदिल अहमद राठर, जो अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के पद पर काम करता था वहीं उसका साथी डॉ. मुजम्मिल शकील फरीदाबाद की अल फलह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था. एजेंसियों को शक है कि दोनों ने अपनी सैलरी का एक हिस्सा आतंक गतिविधियों को फंड करने में लगाया.

किराए के घर से मिला बारूद का जखीरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों के ठिकाने से तीन मैगजीन, आठ बड़े और तीन छोटे सूटकेसों में भरा विस्फोटक, दो रायफलें और वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह आरडीएक्स नहीं बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है, जिसका इस्तेमाल बड़े धमाके करने के लिए किया जा सकता था.

डॉक्टर से आतंकी बनने तक का सफर

आदिल अहमद और मुजम्मिल दोनों ही पढ़े-लिखे परिवारों से आते हैं. आदिल ने मेडिकल कॉलेज से MBBS और बाद में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही सहारनपुर से आदिल को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने कबूल किया कि अनंतनाग के एक बैंक लॉकर में AK-47 और विस्फोटक छिपा रखा है. जब पुलिस ने लॉकर खोला, तो वहां हथियारों का जखीरा मिला. उसी की जानकारी के आधार पर एजेंसियों ने फरीदाबाद में छापेमारी की और 360 किलो से ज्यादा बारूद बरामद किया.

कितनी होगी सैलरी?

अगर हम डॉ. आदिल अहमद राठर की सैलरी की बात करें तो वह सहारनपुर-अंबाला रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम कर रहा था. अनुमानित सैलरी मानी जाए तो 80 हजार से 1 लाख 20 हजार रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि ABP Live इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- UPSC ने जारी किया IFS मेंस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: ऐसा कौन करता है यार! मासूम बच्चों के पास छोड़ दिए लंबे खूंखार सांप, देखें वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सांपों का नाम लेते ही लोगों के डर के मारे होश उड़ जाते हैं और अगर इन्हीं जहरीले सांपों को हम अपने पास देख लें तो हमारे पसीने छूट जाएंगे, लेकिन इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मासूम बच्चों को सांपों के साथ खेलते हुए देखा गया है. इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है और साथ ही सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या इन मासूम बच्चों को सापों से डर नहीं लग रहा है?

सांपों के बीच बैठ खेलते रहे मासूम

बता दें कि ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के एक शो सीक्रेट साइंस का है. इस शो के दौरान कुछ छोटे बच्चों को सांपों के बीच बिना किसी डर के खेलते हुए देखा गया है. वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ बच्चे मैट पर बैठे हुए खेल रहे हैं. बच्चों के पास बड़े सांपों को रखा गया.

Babies are not afraid of snakes<a href="
— Massimo (@Rainmaker1973) <a href=" 9, 2025

अब आप सोच रहे होंगे कि ये बच्चे डर के मारे रोने लगेंगे, लेकिन नहीं ये बच्चा उल्टा उन सांपों के साथ खेलने लगे और उन्हें पकड़ने लगे. मानो जैसे वह असली सांप न हो. बच्चों के चेहरे पर थोड़ा भी डर नहीं दिखाई दे रहा है.  सांपों को बच्चों के आसपास रेंगते हुए देखा गया. बच्चे उन्हें बिना किसी डर के छूते हैं और उनके साथ खेलते हैं.

शो में मौजूद साइकोलॉजिस्ट ने बताई सच्चाई

इस दौरान शो में मौजूद साइकोलॉजिस्ट बताते हैं कि डर कभी भी जन्मजात नहीं होता है. बच्चे डरना सीखते हैं ज्यादातर बड़ों को देखकर. जब कोई अजीब या डरावनी चीज होती है तो बच्चे सबसे पहले अपने पेरेंट्स का रिएक्शन देखते हैं कि वह उस चीज को देखकर कैसा रिएक्शन दे रहे हैं तो बच्चे भी उसी तरह रिएक्शन करने लगते हैं. इस दौरान अगर पेरेंट्स डर जाते हैं तो बच्चे भी डरने लगते हैं.

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में अब तक इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन,

[ad_1]

Most runs for India vs South Africa in Tests: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर 2025 को गुवाहाटी के बरसपाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में अब तक सबसे ज्यादा रन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 1741 रन

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. सचिन ने अपने करियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 42.46 की औसत से 1741 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 1734 रन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व महान ऑलराउंडर जैक कैलिस दूसरे नंबर पर हैं. कैलिस ने अपने करियर में टीम इंडिया के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 69.36 की औसत और 7 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1734 रन बनाए.

3. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 1528 रन

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अमला ने अपने करियर में भारत के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों में 43.65 की औसत से 1528 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.

4. विराट कोहली (भारत) – 1408 रन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं. विराट ने अपने करियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 54.15 की औसत और 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1408 रन बनाए.

5. एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 1334 रन

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. डीविलियर्स ने अपने करियर में भारत के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में 39.23 की औसत से 1334 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.

[ad_2]

भाई ने ग्रैविटी को मात दे दी… फुल स्पीड ट्रेन से कूद पड़ा शख्स, सही-सलामत देखकर चौंके यूजर्स

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. वीडियो में एक शख्स तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर लटक रहा होता है और पीछे खड़े यात्री उसे कैमरे में कैद कर रहे होते हैं. जैसे ही कैमरा उसकी तरफ घूमता है तो अगले ही पल वह अपनी जान को दांव पर लगाकर चलती ट्रेन से कूद जाता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह शख्स कूदने के बाद बिल्कुल सही सलामत जमीन पर उतर जाता है. वीडियो इतना हैरान कर देने वाला है कि लोग देख कर यकीन ही नहीं कर पा रहे कि कोई इंसान ऐसा खतरनाक स्टंट सच में कर सकता है.

तेज रफ्तार ट्रेन से कूदा शख्स

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन काफी स्पीड में चल रही है. दरवाजे पर खड़ा शख्स हैंडल पकड़कर खुद को संतुलित रखे हुए है. आसपास के यात्री डर के मारे उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो पूरी बेफिक्री से कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा देता है और कहता है कि वीडियो बना रहे हो. बना भाई बना मैं उतर जाऊंगा. फिर जैसे ही मौका मिलता है वो अचानक दरवाजे से छलांग लगा देता है. कुछ सेकंड तक तो कैमरा हिलता है और सभी लोग चिल्ला उठते हैं, लेकिन जब कैमरा फिर से फोकस होता है तो दिखता है कि वो शख्स दौड़ते हुए जमीन पर उतर गया और सुरक्षित खड़ा है.

तेज रफ्तार के बावजूद सुरक्षित हुआ लैंड

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स स्टेशन से पहले ही उतर जाता है और उस वक्त ट्रेन की स्पीड 50 से 70 किमी/घंटा रही होगी. बावजूद इसके शख्स एक दम सुरक्षित तरीके से लैंड कर जाता है जिसके बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स बोले, लगता है भाई ने फिजिक्स की एक भी क्लास मिस नहीं की

वीडियो को @_Shivam_says नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई की खोज अब नासा वाले कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है भाई ने फिजिक्स की एक भी क्लास मिस नहीं की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है भाई फिजिक्स का अनुभवी टीचर है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

पासवर्ड सेट करते समय न करें ये गलतियां, चुटकियों में उड़ जाएगा डेटा, आप देखते रह जाएंगे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

हाल ही में दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले पासवर्ड की लिस्ट सामने आई है. इसमें पता लगा है कि 123456, 12345678 और 123456789 दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले तीन पासवर्ड हैं. ये पासवर्ड कमजोर हैं और इनका अंदाजा लगाना बेहद आसान है. हैकर्स चुटकियों में इन्हें क्रैक कर सकते हैं. इसलिए अपने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए यूनिक और मजबूत पासवर्ड सेट करना चाहिए. हालांकि, कुछ लोग इस दौरान अनजाने में कुछ गलतियां कर जाते हैं. इन गलतियों से बचना जरूरी है.

आसान लगने वाले पासवर्ड सेट न करें

कई लोग भूल जाने के डर से आसान लगने वाले पासवर्ड सेट कर लेते हैं. ऐसे पासवर्ड याद रखने तो आसान हो जाते हैं, लेकिन इनके हैकर्स के हाथों में भी पड़ जाने का डर है. इसलिए हमेशा मजबूत पासवर्ड सेट करें. अगर आप पासवर्ड याद नहीं रख पाते हैं तो पासवर्ड मैनेजर की हेल्प ली जा सकती है.

सारे अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड सेट न करें

कई लोग अपने सारे अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड सेट कर लेते हैं. यह करना खतरनाक हो सकता है. अगर आपका पासवर्ड गलत हाथों में पड़ जाता है तो आपके सारे अकाउंट्स हैक हो सकते हैं. इसलिए हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड सेट करें. इस स्थिति में एक पासवर्ड लीक होने पर भी बाकी अकाउंट्स सुरक्षित रहेंगे.

छोटे पासवर्ड न रखें

कई लोग जल्दी लॉग-इन करने के चक्कर में 4 या 6 अक्षरों वाले पासवर्ड सेट करते हैं. ऐसा पासवर्ड सुरक्षा की गारंटी नहीं माना जा सकता. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि 12 अक्षरों या इससे लंबे पासवर्ड अधिक सुरक्षित होते हैं. इन्हें हैक करना या इनका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है, जिससे हैकिंग का खतरा काफी हद तक टल जाता है.

नाम वाले पासवर्ड बनाना

कई लोग अपने या अपने परिवार से किसी के नाम का पासवर्ड सेट कर लेते हैं. हैकर्स को इन बातों की जानकारी होती है और वो ऐसे पासवर्ड आजमाकर देख सकते हैं. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से अपने नाम वाले पासवर्ड बनाने से बचें और यूनिक पासवर्ड सेट करें, जिसमें नंबर, नाम और स्पेशल कैरेक्टर्स होने चाहिए.

ये भी पढ़ें-

123456 से लेकर India@123 तक! लीक हुई 2025 की सबसे कमजोर पासवर्ड लिस्ट! जानिए क्या आपका पासवर्ड भी है इसमें

[ad_2]

देवेंद्र फडणनवीस नहीं हैं रोमांटिक, पत्नी अमृता ने की शिकायत! बोलीं- ‘वो एक एब्सेंट…’

[ad_1]

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरह, उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. अमृता एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर अपने पति को सपोर्ट करने के लिए कई इवेंट में शामिल होती रहती हैं. कभी-कभी वह खुद भी इवेंट्स में जाकर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं. अमृता फडणनवीस अपनी सिंगिंग के लिए फेमस हैं और उनके कई गाने यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुके हैं. फिलहाल महाराष्ट्र के सीएम की पत्न अमृता अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पति देवेंद्र फडणनवीस के बारे में कई खुलासे किए हैं.

‘देवेंद्र फडणनवीस नहीं हैं रोमांटिक’
दरअसल देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने हाल ही में कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल के लिए इंटरव्यू दिया था जो अब खूब वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू के दौरान अमृता ने यूं तो कई बातें की लेकिन उनके द्वारा अपने पति और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र को लेकर किए गए खुलासों ने खूब ध्यान खींचा. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या देवेंद्र फडनवीस रोमांटिक हैं? इस सवाल के जवाब में अमृता ने कहा,  “मैं डे वन से जानती हूं कि वे पीपल मैन हैं और वह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं. लेकिन वह बहुत सपोर्टिव हैं जैसे कि अगर आपको कुछ करना है तो वह कभी भी सवाल खड़े नहीं करते हैं. वो बोलेंगे कि आपको जो करना है वो कीजिए और वो एक विश्वास रखते हैं कि मैं जो कुछ भी करूंगी वो सभी के लिए अच्छा होगा.”

‘एब्सेंड हसबैंड हैं देवेंद्र फडणनवीस ‘
अमृता फडणनवीस ने आगे कहा, “ मैं हमेशा कहती हूं कि वह एक एब्सेंट हसबैंड हैं. मुझे इसके बारे में बुरा भी नहीं लगता है क्योंकि जिस तरीके से और जिस स्पीड से उन्होंने महाराष्ट्र के लिए काम किया है तो मुझे इस पर प्राउड फील होता है. इसलिए मैं उन्हें पूरी लिबरेज देती हूं कि ठीक है आप हमारे लिए नहीं हो तो भी ये ओके है हम अपना टेक केयर कर लेंगे. “

10 सालों से वेकेशन पर नहीं गए
अमृता फडणनवीस ने आगे बताया, “दीविजा और देवेन मुश्किल से कभी वेकेशन पर गए होंगे. पिछले साल बस एक बार हम मथुरा-वृंदावन गए थे क्योंकि  दिवीजा ने इंसिस्ट किया था क्योंकि वह कृष्ण भक्त है. बस डेढ़ दिन के लिए हम वेकेशन पर गए थे. 10 साल में मुझे याद नहीं कि कभी हम साथ गए हों.”

[ad_2]