दिल्ली लाल किला धमाके के बाद सोशल मीडिया पर उठी Operation Sindoor 2.O की मांग- यूजर्स बोले बदला

[ad_1]


Delhi Bomb Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गर्म है. घटना के कुछ घंटों के भीतर ही X (Twitter), Instagram और Facebook पर #OperationSindoor2O ट्रेंड करने लगा है. हजारों यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि देश में बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ अब निर्णायक एक्शन का समय आ गया है.

दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा OperationSindoor2.O

धमाके की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी. कुछ लोगों ने पुराने ऑपरेशनों जैसे “Operation Sindoor” का जिक्र करते हुए लिखा कि अब उसके “2.O वर्जन” की जरूरत है. कई यूजर्स ने लिखा “अब आतंक की जड़ पर वार जरूरी है. सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा.” कुछ अन्य लोगों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना भी की कि उन्होंने तेजी से मौके पर पहुंचकर इलाका सील किया और जांच शुरू की.

लोगों में है गजब का गुस्सा

#OperationSindoor2O जैसे ट्रेंड केवल गुस्सा नहीं बल्कि लोगों की चिंता भी दिखाते हैं. सोशल मीडिया पर कई नागरिकों ने कहा कि दिल्ली जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में धमाके का होना यह दर्शाता है कि सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है.

धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और NIA की टीमें जांच में जुटी हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमाके के पीछे कौन-सी ताकतें थीं.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

एजेंसियां कर रही जांच, इसके बाद ही पता लगेगी असली वजह!

#OperationSindoor2O का ट्रेंड सोशल मीडिया पर यह दिखा रहा है कि लोग अब केवल प्रतिक्रियाओं से आगे जाकर ठोस कदम की अपेक्षा कर रहे हैं. देश की जनता चाहती है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई भी नरमी न बरती जाए और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए. फिलहाल जांच जारी है और देश की निगाहें एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


इन 4 शेयरों ने बरसाए पैसे, 200 रुपये से भी कम कीमत वाले स्टॉक ने दिए 3400% से ज्यादा रिटर्न

[ad_1]


Multibagger Stocks: शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर निवेशक का सपना होता है कि उसका पैसा जल्दी और अधिक मुनाफा दे. अगर किस्मत साथ दे और सही स्टॉक चुना जाए तो करोड़पति बनना भी संभव है, हालांकि इसमें जोखिम का फैक्टर हमेशा बना रहता है. इस साल कुछ ऐसे पेनी स्टॉक्स सामने आए हैं जिन्होंने निवेशकों को हैरान कर देने वाला रिटर्न दिया है. इनमें से कुछ शेयरों ने 3400 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की है, जबकि इनकी कीमत 200 रुपये से भी कम रही है.

किस्मत बदल देगा ये शेयर?

इन शेयरों में सबसे पहले नाम आता है स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड का, जिसकी कीमत 2025 की शुरुआत में महज 2.92 रुपये थी, लेकिन अब यह बढ़कर 103.95 रुपये तक पहुंच गई है. यानी इसने करीब 3459 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसके अलावा रियल एस्टेट डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी अरुनीस एबोल लिमिटेड के स्टॉक ने भी इस साल लगभग 1200 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दिखाया है.

साल की शुरुआत में इसका भाव 7.81 रुपये था, जो अब 101 रुपये तक पहुंच गया है. इसी तरह तंबाकू और सिगरेट निर्माण व ट्रेडिंग से जुड़ी एलिटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों ने भी 1490 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया है. साल की शुरुआत में इसका भाव 10.37 रुपये था, जो अब 164.95 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, श्री चक्का सीमेंट के शेयर ने भी करीब 2100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

इस साल ताबड़तोड़ रिटर्न

साल की शुरुआत में यह 3.46 रुपये था, जो अब बढ़कर 79.06 रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि इसमें हाल ही में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके सालाना प्रदर्शन ने इसे टॉप गेनर्स में शामिल कर दिया है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पेनी स्टॉक्स में जितनी तेजी से उछाल आता है, उतनी ही तेजी से इनमें गिरावट भी हो सकती है. इसलिए निवेश करने से पहले कंपनी की बैलेंस शीट, व्यवसाय और जोखिम क्षमता का अच्छी तरह मूल्यांकन करना जरूरी है. समझदारी और सावधानी से किया गया निवेश ही लंबे समय में वास्तविक मुनाफा देता है.

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के उछले दाम, जानें आगे और बढ़ेगा भाव या गिरेगी कीमत? खरीदें या करें इंतजार

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

श्मशान में जलती चिता के सामने हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके! म्यूजिक की धुन पर जमकर उड़ाया गर्दा

[ad_1]


सोशल मीडिया अनिश्चितताओं से भरा हुआ ठिकाना है. यहां कब क्या वायरल हो जाए इसे कोई नहीं जानता. कभी किसी किसी बच्चे का डांस दिल जीत लेता है तो कभी दूल्हा दुल्हन का अजीब डांस यूजर्स की हंसी छुड़ा देता है. लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. जी हां, यहां श्मशान में जलती चिता के साथ एक लड़की ने जो किया वो आपको डरते हुए ठुमके लगाने पर मजबूर भी कर सकता है.

श्मशान में चिता के सामने हसीना ने लगाए ठुमके

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्मशान में जलती चिता को दिखाया गया है. चिता लगातार जल रही है और उससे आग की लपटें धूं धूं कर उठ रही है. ऐसा लग रहा है मानों श्मशान में मातम का माहौल होगा. लेकिन अगले ही पल कैमरा घूमता है और जो नजारा दिखता है उससे सभी की आंखें फटी की फटी रह गई हैं.

डीजे की धुन पर मौत का मनाया जश्न

वायरल वीडियो में जलती चिता के सामने एक डीजे व्हिकल खड़ी है जिसमें जोर जोर से गाने बज रहे हैं और उसी व्हिकल पर चढ़कर एक हसीना जोरदार ठुमके लगा रही है. जी हां, मौत और गम के माहौल में इस तरह से डीजे बजाकर डांस करना या कराना सोशल मीडिया पर लोगों को रास नहीं आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी है और वो लगातार गाने की धुन पर ठुमके लगा रही है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, डांस भी किया तो चिता के सामने!

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बढ़िया था गुरु, कोई इच्छा अधूरी नहीं रहनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं, मौत का भी जश्न मना रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह दीदी वाह, डांस भी किया तो चिता के सामने.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा

[ad_1]


मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया में वापस नहीं आए हैं. एक तरफ शमी का कहना है कि वो पूरी तरह फिट हैं, दूसरी ओर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कहना था कि पूरी तरह फिट ना होने के कारण शमी का चयन नहीं हुआ था. शमी को इंग्लैंड टूर के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुना गया था. अब दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं हुआ है. शमी के सेलेक्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बड़ा बयान दिया है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, “ऐसा कई बार हुआ है जब चयनकर्ताओं और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्ट स्टाफ ने कई बार मोहम्मद शमी की फिटनेस का हाल जाना है. चयन समिति उन्हें इंग्लैंड ले जाना चाहती थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन से ज्यादा टेस्ट नहीं खेलने वाले थे. इंग्लैंड की कंडीशन में भला शमी जैसी क्षमता वाला गेंदबाज कौन नहीं चाहेगा?”

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए भी मोहम्मद शमी का टीम इंडिया स्क्वाड में चयन नहीं हुआ है. इस पर सूत्र ने बताया, “एक ऐसा नैरेटिव सेट कर दिया गया कि शमी से कोई संपर्क नहीं साधा गया, यह बिल्कुल सच नहीं है. स्पोर्ट्स साइंस टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट है, जो बताती है कि शमी इंटरनेशनल मैचों का भार झेल सकते हैं या नहीं.”

रणजी ट्रॉफी में की दमदार वापसी

इस बीच मोहम्मद शमी ने डोमेस्टिक रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में वापसी की है. बंगाल के लिए अभी तक दोनों मैचों में उन्होंने मैच विजेता प्रदर्शन करके दिखाया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के सिर्फ 2 मैचों में शमी 15 विकेट चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल; देखें

[ad_2]

‘पूरे देश में हुए जितने हमले, एक-तिहाई सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा के’, पाक मानवाधिकार आयोग चिंता में

[ad_1]


खैबर पख्तूनख्वा के हालातों पर पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि इस साल पूरे देश में हमलों की जितनी घटनाएं सामने आई हैं, उनमें से एक-तिहाई सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा में हुए हैं. एचआरसीपी ने चिंता जताई है कि जिस तरह से प्रांत के हालात हैं, उसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों के मन में किस तरह का डर समाया हुआ है.

पाकिस्तानी मीडिया द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, एचआरसीपी का कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा में जितने हमले हुए हैं, उनमें मुख्य रूप से सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बनाया गया. वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने इस रिपोर्ट को हेडलाइन ‘क्रॉसफायर में फंसे’ के साथ पब्लिश किया है.

रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा का केंद्र विलय किए गए जिले थे. यहां रहने वाले लोग असुरक्षा, जबरन विस्थापन और न्याय तक सीमित पहुंच जैसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार एचआरसीपी ने खुलासा किया है कि वहां रहने वाले प्रभावित समुदाय के लोगों का कहना है कि लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया जा रहा है, कार्रवाई (नागरिक शक्ति की सहायता में) अध्यादेश, 2019 के तहत स्थापित नजरबंदी केंद्र अभी भी चल रहे हैं और जबरन गायब होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. 

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि यहां की स्थिति को उजागर करने के लिए रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं. पत्रकारों को सेंसरशिप, धमकियों और लक्षित हमलों का सामना करना पड़ता है. आदिवासी बुजुर्गों, राजनीतिक समर्थकों और शांति के पैरोकारों को भी हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों में असुरक्षा और अविश्वास की गहरी भावना पैदा हुई है.

बीते कुछ समय से लगातार इस तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं कि खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले परिवार से लोगों को जबरन पुलिस या सेना उठाकर ले जाते हैं और फिर वो लापता हो जाते हैं या उनकी हत्या कर दी जाती है.

[ad_2]

बिना नेटवर्क के भी भेज पाएंगे मैसेज, आईफोन में आने वाला है नया सैटेलाइट फीचर, ऐसे करेगा काम

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप आईफोन यूज करते हैं तो जल्द ही आप बिना नेटवर्क के मैसेज भेज पाएंगे और यहां तक कि ऐप्पल मैप्स को भी यूज कर पाएंगे. इसके लिए कंपनी नए सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फीचर पर काम कर रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर बिना मोबाइल नेटवर्क के सैटेलाइट की मदद से ऐप्पल मैप्स और मैसेज सर्विस को यूज कर पाएंगे. साथ ही इस फीचर को यूज करने के लिए आईफोन को सैटेलाइट की तरफ प्वाइंट करने की जरूरत भी खत्म हो सकती है. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

इसलिए लाया जा रहा नया फीचर?

इमरजेंसी सिचुएशन में आईफोन को और कारगर बनाने के लिए ऐप्पल यह फीचर ला रही है. 2022 में लॉन्च हुए आईफोन 14 के बाद आए सभी मॉडल में सैटेलाइट के जरिए SOS मैसेज का फीचर लॉन्च किया गया था. यह यूजर्स को उन इलाकों से इमरजेंसी सर्विसेस और कॉन्टैक्ट से संपर्क करने की अनुमति देता है, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होता. आगे चलकर इसमें रोड साइड असिस्टेंट को जोड़ा गया और अब ऐप्पल मैप्स और मैसेजेज जैसी ऐप्स के लिए भी इस फीचर को उपलब्ध करवाना चाहती है.

नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही ऐप्पल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के लिए ऐप्पल नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. इसके लिए उसने सैटेलाइट ऑपरेटर ग्लोबलस्टार से हाथ मिलाया है. इसी कंपनी के सिस्टम पर ऐप्पल का SOS फीचर काम करता है. दोनोंं कंपनियां मिलकर ‘नैचुरल यूज’ फंक्शन को बेहतर बनाने में जुटी है. यह फंक्शन आने के बाद आईफोन को सैटेलाइट की तरफ नहीं करना पड़ेगा और पॉकेट, कार या बैग में रखा ही सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा. यह भी बताया जा रहा है कि ऐप्पल अपकमिंग आईफोन में 5G NTN सपोर्ट भी देगी. यह मोबाइल टावर और सैटेलाइट के साथ मिलकर एक मजबूत कवरेज देगा. 

ये भी पढ़ें-

पासवर्ड सेट करते समय न करें ये गलतियां, चुटकियों में उड़ जाएगा डेटा, आप देखते रह जाएंगे

[ad_2]

हाईवे पर स्टंट दिखा रहा था युवक, तभी बिगड़ा बैलेंस और टूट गई हड्डियां- डरा देगा वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. वीडियो में एक युवक अपनी मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार में स्टंट करता नजर आता है. कैमरे के सामने उसका आत्मविश्वास आसमान पर होता है. चेहरे पर मुस्कान, आंखों में चुनौती और हाथों में बाइक का हैंडल, मानो सड़क उसी की जागीर हो. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो हुआ, वो न सिर्फ दर्दनाक था बल्कि सबक देने वाला भी.

तेज रफ्तार बाइक से स्टंट दिखा रहा था शख्स

वीडियो की शुरुआत में युवक अपनी बाइक को तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ाते हुए व्हीली मारता है. पीछे उसके कुछ दोस्त भी बाइक पर सवार हैं और पूरा ग्रुप जैसे किसी फिल्मी सीन की तरह स्टंट कर रहा होता है. सड़क सुनसान है, दोनों ओर हरे पेड़ों की लाइन और कैमरे में कैद हो रहा है उसका “स्वैग”. कुछ ही पल के लिए लगता है कि यह लड़का सच में बाइक पर उड़ रहा है.

तभी बिगड़ा बैलेंस और टूट गई हड्डियां?

लेकिन अगला पल उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लेकर आता है. जैसे ही बाइक का बैलेंस थोड़ा बिगड़ता है, पहिया हवा में घूम जाता है और युवक सीधे सड़क किनारे जा गिरता है. बाइक सड़क से उछलकर मीडियन पर चढ़ जाती है और युवक जमीन पर धूल फांकता दिखता है. उसके शरीर के हावभाव से साफ पता चलता है कि झटका जोरदार था. सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं “यह एक सेकंड का घमंड और जिंदगी भर का दर्द बन गया.”

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले ली मौज, बोले कितनी हड्डियां टूटी?

वीडियो को @ashokshera94 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…नाइस स्टंट, अब दुनिया आपको मिस किया करेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितनी हड्डियां टूटी भाई की.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


रकुल प्रीत की 10 तस्वीरें: साड़ी ही नहीं वेस्टर्न लुक में भी कहर ढहाती हैं अजय की ‘प्रेमिका’

[ad_1]

रकुल प्रीत सिंह ने अपना एक्टिंग सफर साल 2009 में शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म कन्नड़ 'गिल्ली' थी. इस फिल्म से एक्ट्रेस का खूब फेम मिला.

रकुल प्रीत सिंह ने अपना एक्टिंग सफर साल 2009 में शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म कन्नड़ ‘गिल्ली’ थी. इस फिल्म से एक्ट्रेस का खूब फेम मिला.

फिर उन्होंने साउथ सिनेमा में राम चरण समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

फिर उन्होंने साउथ सिनेमा में राम चरण समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

फिर रकुल ने हिंदी सिनेमा का अलग रुख किया. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2014 में आई 'यारियां' थी. इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

फिर रकुल ने हिंदी सिनेमा का अलग रुख किया. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2014 में आई ‘यारियां’ थी. इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'दे दे प्यार दे', 'रनवे 34', और 'डॉक्टर जी' जैसी कई हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया.

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘दे दे प्यार दे’, ‘रनवे 34’, और ‘डॉक्टर जी’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया.

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि रकुल राष्ट्रीय स्तर की गोल्फर भी हैं. वो मॉडलिंग में भी नाम कमा चुकी हैं.

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि रकुल राष्ट्रीय स्तर की गोल्फर भी हैं. वो मॉडलिंग में भी नाम कमा चुकी हैं.

रकुल अब अजय देवगन के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगी. फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी.

रकुल अब अजय देवगन के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगी. फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी.

इस बार फिल्म में इन दोनों स्टार्स के साथ नए सेलेब्स की भी एंट्री हुई है. जिसमें मिजान जाफरी, आर माधवन और जावेद जाफरी का नाम शामिल है.

इस बार फिल्म में इन दोनों स्टार्स के साथ नए सेलेब्स की भी एंट्री हुई है. जिसमें मिजान जाफरी, आर माधवन और जावेद जाफरी का नाम शामिल है.

हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में प्रमोशन के लिए पहुंची थी. जहां सभी ने खूब मस्ती की.

हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में प्रमोशन के लिए पहुंची थी. जहां सभी ने खूब मस्ती की.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रकुल ने एक्टर और फिल्ममेकर जैकी भगनानी से शादी की थी.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रकुल ने एक्टर और फिल्ममेकर जैकी भगनानी से शादी की थी.

दोनों ने शादी से पहले कुछ साल एक-दूजे संग डेटिंग की थी. फिर गोवा में कपल की ग्रैंड वेडिंग हुई थी.

दोनों ने शादी से पहले कुछ साल एक-दूजे संग डेटिंग की थी. फिर गोवा में कपल की ग्रैंड वेडिंग हुई थी.

Published at : 10 Nov 2025 07:38 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

बेंगलुरु जेल में कैदियों की अय्याशी? शराब पीते और आइटम सॉन्ग के मजे लेते दिखे अपराधी

[ad_1]


बेंगलुरु में जेल की सुरक्षा चूक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जो कि जेल अधिकारियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गए हैं. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जो बेंगलुरु जेल का बताया जा रहा है जिसमें कैदी शराब और स्नैक्स के मजे तो ले ही रहे हैं साथ ही झूमते भी दिख रहे हैं. ये वीडियो अधिकारियों को लगी फटकार के कुछ घंटे बाद ही सामने आया है. दरअसल, सरकार ने उन अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी जिन पर कैदियों को वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगे थे.

जेल में अय्याशी करते दिखे कैदी!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डिस्पोजेबल गिलासों में शराब, कटे हुए फल और तली हुई मूंगफली दिखाई दे रही हैं ये सब जेल के अंदर पार्टी के लिए बेहतरीन इंतजाम के लिए किया गया है. एक अन्य वीडियो में, चार छोटी शराब की बोतलें करीने से सजाई हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ कैदी दूसरे कैदियों के बर्तनों को पीटने की आवाज पर नाच रहे हैं. एबीपी लाइव वायरल हो रहे इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

इससे पहले भी वायरल हुए हैं ऐसे वीडियो

अब वीडियो वायरल होने के बाद जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जो पहले ही खबरों में आ चुकी है, जब वहां रखे गए कुख्यात अपराधियों में से एक आईएसआईएस भर्तीकर्ता और एक सीरियल बलात्कारी,हत्यारे को फोन का इस्तेमाल करते और टेलीविजन देखते हुए देखा गया था.

खूंखार कैदियों के हैं वायरल वीडियो

इससे पहले सामने आए वीडियो में, आईएसआईएस का एक भर्तीकर्ता, जुहैब हमीद शकील मन्ना, फोन पर स्क्रॉल करते और चाय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा था, जबकि बैकग्राउंड में रेडियो या टेलीविजन की आवाज सुनाई दे रही थी. जेल से इस तरह के वीडियो बाहर आना सुरक्षा में चूक का बड़ा उदाहरण बन गया है और इसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स ने जताई चिंता

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसमें शामिल सभी लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…ये वीडियो देखकर किसी को भी जेल जाने का दिल करेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मेरा देश बदल रहा है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल