डेटा सेंटर निर्माण में भारत ने पकड़ी वैश्विक रफ्तार, मुंबई ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Data Center Market:  भारत डेटा सेंटर निवेश के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक बाजारों में एक बनकर उभरा है. टर्नर एंड टाउनसेंड के ताजा डेटा सेंटर निर्माण लागत सूचकांक के अनुसार, 2025 में डेटा सेंटर निर्माण के लिए मुंबई दुनिया में दूसरा सबसे कम लागत वाला क्षेत्र था.

रिपोर्ट में कहा गया कि, मुंबई में डेटा सेंटर निर्माण लागत केवल 6.64 अमेरिकी डॉलर प्रति वाट है, जिससे यह शहर 52 वैश्विक बाजारों में 51वें स्थान पर है. यह रैंकिंग डेटा सेंटर बनाने की प्रति वाट लागत पर आधारित है, जिसमें पहली रैंक सबसे ज्यादा निर्माण लागत और 52वीं सबसे कम निर्माण लागत को दर्शाती है. 

मुंबई ने मारी बाजी

इस तरह मुंबई का 51वां स्थान दर्शाता है कि, यह डेटा सेंटर निर्माण के लिए दुनिया का दूसरा सबसे किफायती शहर है. कम लागत के कारण भारत को निवेश के लिए एक रणनीतिक बढ़त मिलती है, जो तोक्यो, सिंगापुर और ज्यूरिख जैसे अन्य प्रमुख केंद्रों की तुलना में काफी कम है. मुंबई को 6.71 अमेरिकी सेंट प्रति किलोवाट घंटा की सस्ती बिजली दर का भी लाभ मिलता है, जो शंघाई की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम है. भारत दुनिया का 20 प्रतिशत डेटा पैदा करता है, लेकिन वैश्विक डेटा केंद्र क्षमता का केवल तीन प्रतिशत ही उसके पास है. 

इससे विदेशी होस्टिंग पर भारी निर्भरता का पता चलता है और साथ ही घरेलू बाजार के व्यापक विस्तार की संभावना का संकेत भी मिलता है. टर्नर एंड टाउनसेंड में एशिया में रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक सुमित मुखर्जी ने कहा, ‘‘भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मोड़ पर है, जहां मुंबई जैसे बाजार प्रतिस्पर्धी निर्माण लागत की पेशकश करते हैं.

यहां क्षेत्रीय निर्माण के लिए अनुमानित 156 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की जरूरत है. यह कम लागत वाला आधार भारत को डेटा सेंटर निवेश के लिए एक प्रमुख बढ़त देता है.’’ देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ मुंबई विदेशी निवेशकों की भी ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है. 

यह भी पढ़ें: पेटीएम ने लॉन्च किया नया ऐप, एआई फीचर के साथ मिलेगा पर्सनल एक्सपीरियंस

[ad_2]

Grok AI में आ गया नया फीचर, चुटकियों में फोटो से बना सकेंगे वीडियो, आवाज भी एकदम असली लगेगी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने Grok AI मॉडल में नया फीचर जोड़ा है, जिसके बाद यह धूम मचा रहा है. अब इसमें एक नया AI पावर्ड फीचर आया है, जो किसी भी इमेज को आसान स्टेप्स में एक शॉर्ट वीडियो में बदल सकता है. इसके लाइव होते ही यूजर्स ने इससे वीडियो बनाने शुरू कर दिए. मस्क ने खुद भी एक वीडियो शेयर कर इस फीचर के बारे में बताया है. आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और आप कैसे किसी इमेज को शॉर्ट वीडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं.

कैसे काम करेगा फीचर?

फीचर की जानकारी देते हुए मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘किसी भी इमेज को वीडियो में बदलने के लिए इस पर लॉन्ग प्रेस करें. इसके बाद प्रॉम्प्ट को कस्टमाइज करने अपनी इमेजिनेशन को क्रिएट करें.’ इसके बाद मस्क ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो भी अपनी टाइमलाइन पर शेयर किया था. यह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.

Grok में जोड़ा है नया टूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, xAI ने एक नए फोटो और वीडियो जनरेशन टूल ग्रोक इमेजिन को रोल आउट किया है. इसके साथ इसे एक्स प्लेटफॉर्म पर भी इंटीग्रेट किया गया है. इससे यूजर एक्स पर ही इस टूल को एक्सेस कर सकते हैं और अपनी मर्जी से किसी भी इमेज से शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं.

Grok 4 हो गया है फ्री

हाल ही में xAI ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए अपने Grok 4 मॉडल को फ्री करने का ऐलान किया था. यूजर इसे अब फ्री में एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें डेली लिमिटेड संख्या में ही प्रॉम्प्ट और क्वेरीज मिलती है. इसकी तुलना में पेड यूजर्स को ज्यादा प्रॉम्प्ट और फास्टर रिस्पॉन्स मिलता है. बता दें कि पिछले कुछ समय से कई कंपनियां अपने AI टूल्स को फ्री कर रही हैं. हाल ही में OpenAI ने भारत में ChatGPT Go को एक साल के लिए फ्री किया है. 

ये भी पढ़ें-

Samsung के इन मोबाइल पर सालभर रहा था बड़ा खतरा, स्पाईवेयर से बनाया गया निशाना



[ad_2]

Video: शो मस्ट गो ऑन! डांस करते वक्त स्टेज पर उतर गई बच्चे की पैंट, फिर भी नाचता रहा

[ad_1]


Social Media Viral Video: हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है. कभी किसी बच्चे की मासूमियत तो कभी किसी की हिम्मत सबका दिल छू जाती है. अब ऐसा ही एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने डांस से सबका दिल जीत ले गया.

म्यूजिक के साथ बच्चों किया शानदार डांस

वीडियो किसी स्टेज शो के दौरान का बताया जा रहा है. मंच पर छोटे-छोटे बच्चे अपनी टीम के साथ डांस कर रहे होते हैं. सभी बच्चे एक जैसी ड्रेस में हैं और म्यूजिक के साथ शानदार डांस कर रहे हैं. तभी अचानक वहां मौजूद एक बच्चे के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई पहले तो चौंक जाता है, लेकिन फिर हंसी नहीं रोक पाता.

दरअसल, डांस के बीच में उस बच्चे की पैंट अचानक नीचे खिसक जाती है, लेकिन बच्चे ने बिना घबराए अपने डांस को जारी रखा. उसने न तो डांस रोका, न पैंट ऊपर खींचने की कोशिश की. बस अपने स्टेप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ निभाता रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी पैंट टखनों तक आ गई थी, लेकिन उसने जैसे कुछ हुआ ही नहीं, वैसे ही डांस खत्म किया.

बच्चे का कॉन्फिडेंस देखकर यूजर्स ने की तारीफ

बच्चे का यह कॉन्फिडेंस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. किसी ने लिखा कि इस बच्चे को सलाम, इतनी छोटी उम्र में इतना प्रोफेशनल रवैया. तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये बच्चा ही असली परफॉर्मर है कि स्टेज पर कुछ भी हो जाए, शो रुकना नहीं चाहिए. वीडियो पर लाखों व्यूज़ और हजारों लाइक्स आ चुके हैं. लोगों ने इसे अब तक का सबसे प्यारा और ईमानदार डांस कहा है.


सैमसन टू CSK, जडेजा-कर्रन जाएंगे राजस्थान, डील हो गई पक्की! IPL ऑक्शन से पहले आ गया अपडेट

[ad_1]


संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जाने वाले हैं. क्रिकबज के मुताबिक ट्रेड को लेकर तीनों खिलाड़ियों की सहमति मिल चुकी है और तीनों ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. हालांकि अभी तक ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ समय लग सकता है, जिसके बाद सैमसन के CSK में जाने और जडेजा-कर्रन के राजस्थान रॉयल्स में जाने की पुष्टि होने का अनुमान है.

ट्रेड डील पूरी होने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का इसमें शामिल होना जरूरी है. खबर है कि सोमवार शाम तक राजस्थान या चेन्नई फ्रैंचाइजी में से किसी ने भी IPL या BCCI अधिकारियों को इस ट्रेड के बारे में आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है.

IPL के नियमों के मुताबिक जब भी किसी विदेशी खिलाड़ी को ट्रेड किया जाता है, उसमें NOC (नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट) की आवश्यकता होती है. चूंकि सैम कर्रन इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें ट्रेड करने के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जा सकता है.

संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को पिछले सीजन उनकी अपनी-अपनी टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया था. मगर इस ट्रेड डील में जडेजा के साथ-साथ सैम कर्रन भी राजस्थान में जा रहे हैं. कर्रन, जिन्हें पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.4 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी. अन्य मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने पहले जडेजा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस की मांग की थी, लेकिन CSK मैनेजमेंट ने उस मांग को ठुकरा दिया था. उसके बाद सैम कर्रन का नाम इस ट्रेड डील में सामने आया.

यह भी पढ़ें:

अर्शदीप और कुलदीप को बाहर क्यों बैठाया? गौतम गंभीर ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

[ad_2]

Video: चेहरे पर पोती कालिख-गले में डाली जूतों की माला, प्रेमी जोड़े से बदसलूकी का वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: लड़का हो या लड़की हर कोई अपनी पसंद से शादी करना चाहता है. हर कोई चाहता है कि जिसके साथ उसे अपनी पूरी जिंदगी बितानी है, वह उसकी पसंद का हो, लेकिन आज के इस मॉर्डन समाज में भी कुछ लोग रूढ़िवादिता में फंसे हुए हैं. आज भी लव मैरिज को एक बड़े गुनाह की तरह देखा जाता है और अगर कोई लड़का या लड़की ऐसा कदम उठाते हैं तो उन्हें समाज की सजा झेलनी पड़ती है.

हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े को लव मैरिज करने की सजा दी जा रही है. वीडियो में लोगों ने जैसा व्यवहार लड़का और लड़की के साथ किया. उसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिरकार, लव मैरिज करना इतना गलत है?

जूतों की माला पहनाए सड़क पर घुमाया

हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की, जिन्होंने अपनी पसंद से एक-दूसरे के साथ शादी की है, लेकिन उनके इस निर्णय को समाज ने स्वीकार नहीं किया.

वीडियो में देख सकते हैं कि लोगों ने दोनों के गले में जूते की माला पहनाई हुई है. दोनों के चेहरे काफी उदास नजर आ रहे हैं. साथ ही लड़के के चेहरे पर काला रंग लगाया गया है. दोनों को इस हाल में सड़क पर घुमाया जा रहा है. उनके पीछे कई सारे लोग भी चलते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस दृश्य का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं.

क्या पसंद से शादी करना इतना बड़ा गुनाह है- बोले यूजर्स

वीडियो हमें यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि अपनी पसंद से शादी करना क्या इतना बड़ा गुनाह है? वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के तमाम कमेंट्स सामने आए. साथ ही कुछ लोगों ने इस पर अपनी राय भी दी.

कुछ लोगों ने कहा कि समाज के रूल्स का क्या कहना है इनका बस चले तो सांसों की भी गिनती करें तो वहीं कुछ ने कहा समाज प्यार करने वालों के साथ ऐसा क्यों करता है? वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इनको ये हक किसने दिया है ऐसे जलील करने को. इस तरह के तमाम कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिले हैं.


और भी डील होनी हैं… अमेरिका के साथ डिफेंस डील पर PAK एक्सपर्ट से बोले इंडियन कर्नल

[ad_1]


तेजस हल्के लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील हुई है. डील के तहत अमेरिका भारत को 113 जीई-404 इंजन देगा. अब डील को लेकर पाकिस्तान टेंशन में आ गया और उसको इस डील से बड़ी परेशानी हो रही है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने डील को लेकर तंज कसते हुए सवाल किया है कि क्या भारत को ये इंजन मिल पाएंगे क्योंकि पिछली बार अमेरिका ने कोविड की वजह से ये देने से मना कर दिया था. उनके इन सवालों पर भारतीय सेना के कर्नल (रिटायर्ड) शैलेंद्र सिंह ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है.

कमर चीमा ने सवाल किया था कि 113 यूएस इंजन फाइटर जेट तेजस के लिए आ रहे हैं. पहले भी ये डील हुई थी, लेकिन तब अमेरिका ने ये जेट्स नहीं दिए थे. उन्होंने कहा कि इंडिया के मिग-21 फाइटर जेट्स रिटायर हो गए हैं. भारत कितना परेशान है इस वक्त क्योंकि पाकिस्तान ने अभी जो जंग हुई, उसमें भारत के जहाज गिराए, राफेल बड़े जेट थे, तो सवाल ये है कि क्या भारत सरकार किसी दबाव में है. 

कमर चीमा ने कर्नल शैलेंद्र सिंह से पूछा, ‘तो क्या आप सोचते हैं कि इंडियन एयरफोर्स अंडर प्रेशर है क्योंकि पहले इंजन नहीं मिले, मिग-21 रिटायर हो गए, कुछ जेट्स शॉट हो गए, तो आपका इस बारे में क्या सोचना है और क्या आपको लगता है कि अमेरिका इस बार इंजन भारत को देगा?’

कर्नल शैलेंद्र सिंह ने जवाब में कहा, ‘पांच साल पहले अमेरिका ने वो 99 इंजन कोविड की वजह से नहीं भेजे थे और ये बात आपने खुद ही बोल दी है. ये आपकी दिली ख्वाहिश हो सकती है कि वो 113 इंजन भारत को न भेजे जाएं, लेकिन 5 इंजन तो आ चुके हैं. वो तो ट्रायल पर चल रहे हैं, मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि आपको तकलीफ कहां पर है. डिफेंस डील हो रही है भारत और अमेरिका के बीच में पाकिस्तान को पता नहीं क्यों पेट दर्द हो रहा है कि डील क्यों हो रही है, वो होगी ही नहीं. ये होती है नेगेटिव सोच और वो आपके यहां बचपन से इतनी ज्यादा क्रिएट की जाती है आवाम में कि हर चीज की नेगेटिव बात आप सोच लेते हैं.’

कर्नल ने कमर चीमा से कहा, ‘आपको एक खुशखबरी देता हूं. ये GE-404 इंजन है, ये तो सिर्फ 1 बिलियन डॉलर का है हम डेढ बिलियन डॉलर का भी कुछ काम कर रहे हैं और वो है GE-414 इंजन, उसके ऊपर 200 की बात चल रही है और जो फाइनलाइज होगा ही होगा. आपके लिए एक और खुशखबरी है कि ऐसे ही मेक इन इंडिया इंजन बनाने की बात चल रही है. अमेरिका 80 प्रतिशत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करेगा.’

कर्नल शैलेंद्र सिंह ने पाक एक्सपर्ट से कहा कि आप अपनी पाकिस्तान की आवाम में मैच्योरिटी लाइए कि जब कोई जहाज रिटायर होता है तो उसको लाने में 1-2 साल नहीं पांच साल लगते हैं, जिसकी फ्यूचर प्लानिंग आपको करनी चाहिए. 

[ad_2]

क्या धर्मेंद्र की वजह से टूटा था बॉबी और नीलम का रिश्ता? सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया था सच

[ad_1]


बॉबी देओल एक बार फिर अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड पर छाए हुए हैं. लेकिन अब भी फिल्मों से ज्यादा चर्चे उनके अफेयर के लिए होते हैं. दरअसल 90 के दशक में एक ऐसा दौर आया था. जब इंडस्ट्री में बॉबी देओल और नीलम के अफेयर के चर्चे थे. दोनों कई साल रिश्ते में भी रहे, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई. इस के टूटने की वजह अक्सर धर्मेंद्र को बताया जाता है. ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद ये रिश्ता टूटने की वजह का खुलासा किया था. जानिए वो क्या बोली थीं…

कैसे शुरू हुई थी नीलम-बॉबी की लव स्टोरी?

नीलम और बॉबी देओल की मुलाकात सनी देओल की एक फिल्म की शूटिंग पर हुई थी. जहां दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद कपल करीब पांच साल तक एक-दूजे संग रिलेशनशिप में रहा. लेकिन फिर अचानक इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई. जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया था. कहा जाता है कि धर्मेंद्र को नीलम पसंद नहीं थी. इसलिए बॉबी ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था. लेकिन अब सालों बाद एक्ट्रेस ने खुद इस रिश्ते के टूटने की वजह बताई.

क्यों टूटा था नीलम और बॉबी का रिश्ता?  

दरअसल नीलम ने ब्रेकअप के कई सालों बाद स्टारडस्ट मैगज़ीन को एक इंटरव्यू दिया थाय इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ समेत बॉबी देओल संग ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था. ये फैसला दोनों का था. इसमें किसी तीसरे इंसान को दोष देना एकदम ही गलत होगा. क्योंकि किसी ने कुछ नहीं कहा था.

मैं बॉबी के साथ खुश नहीं रहती

नीलम ने आखिरी में बताया था कि, ‘मुझे अचानक लगा कि मैं बॉबी के साथ कभी खुश नहीं रह पाती. मुझे पता है कि इन सबके लिए 5 साल काफी ज्यादा होते हैं. मुझे भी ये देर से समझ आया, लेकिन फिर पता तो चल गया और जैसे ही मुझे फील हुआ मैंने इसपर फौरन एक्शन लिया..’

ये भी पढ़ें – 

पिता को अस्पताल में देख भावुक हुए सनी देओल, सलमान-अमीषा तक मिलने पहुंचे ये स्टार्स

 

 

[ad_2]

क्या कोई चुपके से इस्तेमाल कर रहा आपका PAN कार्ड? जानिए कैसे लगाएं पता और क्या करना चाहिए

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

PAN Card: भारत में PAN कार्ड (Permanent Account Number) न सिर्फ पहचान पत्र है बल्कि यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज भी है. बैंक खाता खोलने से लेकर टैक्स फाइल करने, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से लेकर लोन लेने तक हर सरकारी और निजी प्रक्रिया में PAN की ज़रूरत होती है. लेकिन जितनी इसकी अहमियत बढ़ी है उतना ही बढ़ गया है इसका गलत इस्तेमाल. आजकल साइबर ठग PAN कार्ड की मदद से नकली बैंक अकाउंट खोल रहे हैं फर्जी लोन ले रहे हैं और टैक्स धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं.

PAN कार्ड के दुरुपयोग से कैसे बचें

अगर आपको शक है कि आपका PAN कार्ड किसी और के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है तो इसका पता लगाना बहुत आसान है. आपको बस यह देखना होगा कि आपके नाम पर कोई अनजान लोन या क्रेडिट अकाउंट तो नहीं चल रहा. इसके लिए सबसे कारगर तरीका है अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करना.

ऐसे करें जांच

आज के समय में कई ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm पर आप आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं. बस ऐप खोलें, “Credit Score” सर्च करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें. कुछ ही सेकंड में आपके सामने आपके PAN से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड्स दिखाई देंगे. अगर यहां आपको किसी अनजान लोन या खाते की जानकारी मिले तो समझ लीजिए कि आपका PAN कार्ड गलत हाथों में चला गया है.

अगला कदम क्या होना चाहिए

अगर जांच के दौरान आपको कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक और क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL) को सूचित करें. इसके साथ ही आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करें और PAN कार्ड के दुरुपयोग की रिपोर्ट बनाएं. अगर रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिलती, तो निश्चिंत रहें आपका PAN कार्ड फिलहाल सुरक्षित है. PAN कार्ड आपकी पहचान और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा अहम दस्तावेज़ है. इसलिए इसे केवल सुरक्षित रखना ही काफी नहीं, बल्कि समय-समय पर इसकी जांच करते रहना भी ज़रूरी है.

यह भी पढ़ें:

आपका सिम हुआ हैक? अगर फोन में दिखें ये संकेत तो समझिए आप भी हो गए Sim Swap Scam के शिकार

[ad_2]

उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर सैलरी तक सब कुछ

[ad_1]


उत्तराखंड सरकार ने बेसिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य के विभिन्न जिलों में इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा. यह मौका उन युवाओं के लिए बेहतरीन है, जो टीईटी पास हैं और शिक्षण क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ डीएलएड (D.El.Ed) या बीटीसी (BTC) होना आवश्यक है. इसके अलावा उम्मीदवार ने उत्तराखंड टीईटी (UTET) परीक्षा पास की होनी चाहिए. केवल वही उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे, जो इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं.

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी.

सैलरी कितनी होगी?

चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. यह वेतनमान लेवल-6 पे स्केल के अंतर्गत आएगा. इसके साथ ही डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवार के शैक्षणिक अंकों, प्रशिक्षण अंकों और टीईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़ा जाएगा. उसी आधार पर चयन होगा.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, डीएलएड या बीटीसी ट्रेनिंग प्रमाणपत्र, टीईटी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर.

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

  • उम्मीदवार अपने जिले के लिए जारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
  • उसमें दिया गया आवेदन पत्र प्रिंट करें और मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें.
  • आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं-सत्यापित (self-attested) प्रतियां संलग्न करें.
  • पूरा फॉर्म रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने जिले के शिक्षा विभाग के पते पर भेजें.
  • आवेदन भेजने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों को एक बार अवश्य जांच लें ताकि कोई गलती न हो.

ये भी पढ़ें- कक्षा 3 से ही बच्चों को कराई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई, CBSE ने NCERT को भेजा ड्राफ्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]